10+ भारत की सबसे सुंदर जगह, जहाँ एकबार जरूर घूमें

Bharat Ki Sabse Sundar Jagah : भारत देश अपनी विभिन्न प्रकार की विविधता के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा अपने सुंदर पर्यटक स्थल के लिए जाना जाता हैं। भारत के प्रत्येक राज्य में घूमने के लिए कुछ न कुछ तो हैं। प्रत्येक राज्य की संस्कृति, भोजन अलग अलग हैं।

देश में आपको विशाल रेगिस्तान, बर्फ की चोटियां, हरी भरी घास के मैदान, पहाड़, झीलें, पठार जो भारत की सुंदरता के चार चांद लगा देते हैं।

Bharat Ki Sabse Sundar Jagah
Image: Bharat Ki Sabse Sundar Jagah

यदि आप भी भारत की सबसे सुंदर जगह पर जाकर घूमना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। इस लेख में हम आपको भारत की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की सबसे सुंदर जगह कौन सी हैं?, इन सुंदर जगह पर घूमने के लिए कब जाएं?, घूमने जाने के लिए कितना बजट होना चाहिए? इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में मिलेंगे।

10+भारत की सबसे सुंदर जगह | Bharat Ki Sabse Sundar Jagah

गोवा

गोवा भारत का पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खूबसूरत राज्य हैं, जो अपने लाइटमलाइट जिंदगी के लिए जाना जाता हैं। गोवा का रोमांचित कर देने वाली कला, पिस्सू बाजार, गोवा का समुद्री भोजन आदि के लिए गोवा एक प्रसिद्ध जगह हैं। यह भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक हैं।

भारत के पर्यटक तो घूमने के लिए जाते हैं, विदेशी पर्यटक भी काफी ज्यादा घूमने के लिए जाते हैं। आप अपने दोस्त या परिवार वालो के साथ किसी जगह पर घूमने की कोई योजना बना रहे है तो आप गोवा राज्य में घूमने के लिए जा सकते हैं।

goa
Image: goa

गोवा में सबसे अधिक बीच बने हुए हैं, जिसमें प्रमुख बागा बीच, मंड्रेम बीच, अगोड़ा बीच, मीरमार बीच, कैलोडिम बीच आदि हैं। इसके अलावा चपोरा किला, अगुआड़ा किला, दूधसागर वाटर फॉल्स, शानतदुर मंदिर, सेंट जेवियर्स चर्च, गोवा स्टेट म्यूजियम आदि हैं।

इन जगहों पर घूमने के लिए आप किराए पर स्कूटी और मोटरसाइकिल आदि को ले सकते हैं। यदि आप घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप नवंबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। गोवा में न अधिक गर्मी और न अधिक सर्दी होती हैं। मौसम यात्रा के अनुकूल होता हैं। जिससे अधिक से अधिक पर्यटक घूमने के लिए गोवा जाते हैं।

यह भी पढ़ें :10+गोवा के सबसे खुबसूरत बीच, खर्चा और जाने का समय

केरल

बैकवाटर, सुंदरता, लौलून आदि जगह के कारण केरल राज्य में प्रति वर्ष करीब 10 लाख से भी अधिक पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। केरल में सबसे अधिक नारियल और हाथी पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां का भोजन विश्व प्रसिद्ध हैं, जिस कारण से पर्यटक इस जगह की और खींचे चले आते हैं।

केरल की हरी भरी पहाड़ियां, वर्कला समुद्र तट, कुमारकोम वाटरबैक केरल राज्य की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। यदि आप केरला राज्य में घूमने का प्लान बना रहे है तो आप कोच्चि, वरकला, पूवर, वगामो, तिरूर, आस्तमुदि झील, वैकोम, पलक्कड़, आदि हैं।

keral
Image: keral

केरल राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप सितंबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच में कभी भी जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस जगह पर अधिक गर्मी होती हैं। वही बारिश में यहां का वातावरण काफी शानदार हो जाता हैं। बारिश के मौसम में काफी बरसात होती हैं। इस कारण आप सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+ केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

राजस्थान

आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत का राजस्थान राज्य सबसे बड़ा राज्य हैं। इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में इतिहास के साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। यह भी कह सकते है की राजस्थान राज्य के सभी जिलों में घूमने के लिए कुछ न कुछ जरूर हैं।

भारत के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक हैं। जो लोग भारत में घूमने आने के लिए सबसे अच्छी जगह के बारे में खोज कर रहे हैं। वो एक बार राजस्थान राज्य में घूमने के लिए जरूर जाए। राज्य में खूबसूरत झील, महल, मंदिर बने हुए हैं। जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं।

Rajasthan
Image: Rajasthan

राजस्थान में घूमने वाले जिले जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, बीकानेर, नवलगढ़, चूरू, मेहदीपुर बालाजी आदि। राजस्थान घूमने की योजना बना रहे है तो आप सर्दियों या बारिश के मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं।

क्योंकि इस दौरान यहॉ का मौसम काफी अच्छा रहता हैं। नवंबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच का मौसम घूमने के लिए अनुकूल हैं। गर्मी के मौसम में भयानक गर्मी होती हैं। इस मौसम में बहुत ही कम पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल को भारत का पूर्वी क्षेत्र भी कहते हैं। बंगाल काफी बडा राज्य हैं, जो हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ हैं। पश्चिम बंगाल में आपको साहित्य कला, संस्कृति, शक्तियों की विरासत के रूप में जाना जाता हैं।

पश्चिम बंगाल की सड़के, गांव और कस्बे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करती हैं। यदि आप अपने दोस्त के साथ पश्चिम बंगाल घूमने का प्लान बना रहे है तो यह बहुत ही शानदार योजना हैं। बंगाल घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में एक हैं।

West Bengal
Image: West Bengal

पश्चिम बंगाल में घूमने वाली जगह विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा, गंगा सागर ,कोलकाता, शांति निकेतन, सिलीगुड़ी, दीघा आदि घूमने के लिए जगह हैं।

पश्चिम बंगाल घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में कभी भी जा सकते हैं क्योंकि गर्मी के मौसम में यहां पर भीसड़ गर्मी होता हैं। जिस कारण से आपको गर्मियों के मौसम में इस जगह पर जाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : 10+पश्चिम बंगाल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत के केंद्र शासित प्रदेश हैं। लेकिन घूमने के लिए सबसे अच्छी पर्यटक स्थल हैं। आप गर्मी के मौसम इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आप में से शायद ही किसी को पता होगा की अंडमान को गार्डन ऑफ ईडन के नाम से भी जानते हैं।

अंडमान घूमने जाने पर आपको हरे भरे पेड़ और जीव जंतु देखने को मिलेंगे। इसके अलावा सबसे अच्छी बात की आपको वाटर एक्टिविटी करने के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं, जो आप इस जगह पर जाकर आनंद ले सकते हैं।

Andaman and Nicobar Islands
Image: Andaman and Nicobar Islands

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह  में घूमने की जगह महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क, रॉस आइसलैंड, हैवलॉक द्वीप, राधा नगर द्वीप आदि घूमने वाली जगह हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह  में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर मई महीने के बीच का हैं। यहां के लोग इस समय पर्यटक उत्सव मनाते हैं। इस दौरान आप घूमने के लिए जाए। आप अपने दोस्त और परिवार जनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+अंडमान निकोबार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

सिक्किम

यह भारत देश का बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं। सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य हैं, जिसके चारों तरफ हरे भरे पेड़, जानवर, झील, पहाड़ और झरने हैं। राज्य में घूमने के लिए आपको प्राचीन मंदिर, मठ, पवित्र झील, और ट्रेकिंग मार्ग बने हुए हैं। जिस कारण से यहां आने वाले पर्यटक सिक्किम राज्य में घूमने के लिए तैयार रहते हैं।

Sikkim
Image: Sikkim

यदि आप एक प्रकृति प्रेमी है तो आपको सिक्किम राज्य में घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। सिकिम राज्य में घूमने के लिए मुख्य जगह जीरो प्वाइंट, चोपता वैली, माउंट कटाई, नाथू ला, रूम टेक मठ, पंडीम,  गोईचा लॉ आदि घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह हैं।

सिक्किम में घूमने जाने का सही समय मई महीने से लेकर सितंबर महीने के बीच का हैं। इस दौरान यहां का वातावरण और मौसम काफी अच्छा रहता हैं। इस दौरान आप सिक्किम में घूमने के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 20+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

लक्षद्वीप

यह भी एक केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो की अरब सागर के पास में स्थित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसके अलावा फेमस पर्यटक स्थल हैं, जहां पर पर्यटक वर्ष भर घूमने के लिए आते रहते हैं।

लक्षद्वीप में 36 आइसलैंड बने हुए हैं, जिसमें आप सिर्फ 6 में घूमने के लिए जा सकते हैं। वही यदि कोई विदेशी पर्यटक इस जगह पर घूमने के लिए आता है तो वो सिर्फ 2 आइसलैंड पर घूमने के लिए जा सकता हैं।

Lakshadweep
Image: Lakshadweep

लक्षद्वीप में घूमने वाली जगह बागराम द्वीप, कदमट आइसलैंड, मिनिकोय द्वीप, कावरत्ती द्वीप आदि हैं। लक्ष्यदीप में घूमने के लिए जाने का सही समय अक्टूबर महीने से लेकर मई महीने के बीच का हैं।

यह भी पढ़ें : 10+लक्षद्वीप में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मेघालय

पर्यटन की दृष्टि से भारत का सबसे खूबसूरत राज्य मेघालय हैं। मेघालय में भारी वर्षा, धूप, पठार, झरने, नदियाँ, घास के मैदान देखने को मिलते हैं। मेघालय राज्य भारत के टूरिस्ट प्लेस में से एक हैं। प्रत्येक वर्ष लाखो की संख्या में पर्यटक मेघालय राज्य में घूमने के लिए आते हैं।

मेघालय घूमने आने पर्यटक यहां की मनमोहक वादियां और यहां के नज़ारे देखकर खुश हो जाते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं। यदि आप कही घूमने की योजना बना रहे है तो आप अपने दोस्त और परिवार के साथ मेघालय राज्य में घूमने के लिए आ सकते हैं।

meghalaya
Image: Meghalaya

मेघालय में घूमने की जगह चेरापूंजी, मानसीराम, जवाई शहर, दावकी झील, तूरा, बागमारा, हैदरी पार्क, मावसाई गुफा ,खासी हिल्स, नोगपोह आदि घूमने के लिए जगह हैं।

मेघालय में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच का हैं। इस दौरान यहां का मौसम घूमने के लिए अनुकूल होता हैं। यदि आप घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप अक्टूबर महीने के बीच में कभी भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+मेघालय में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

उत्तराखंड

उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जानते हैं, जिसका हिंदी में मतलब देवताओं की भूमि होती हैं। उत्तराखंड में आपको हिमालय की खुबसूरती, संस्कृति देखने को मिल जाती हैं। यदि आपको कभी भी उत्तराखंड राज्य में घूमने का मौका मिले तो यहां के खड़ी पहाड़ी, चटान पर चलने का लुफ्त जरूर ले।

आप अपने परिवार दोस्त और रिश्तेदार के साथ घूमने का प्लान बना सकते है तो यहां पर आप रिवर राफ्टिंग और वाटर एक्टिविटी का भरपूर लाभ ले सकते हैं।

Uttarakhand
Image: Uttarakhand

उत्तराखंड में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह नैनीताल, रानीखेत, केदारनाथ, बद्रीनाथ, देव प्रयाग, पंच प्रयाग, तुंगनाथ, बड़कोट, गंगोत्री, गोपेश्वर आदि प्रमुख जगह हैं।

यदि आप उत्तराखंड राज्य में घूमने की योजना बना रहे है तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप यहां पर वर्ष में कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं लेकिन आप जुलाई और अगस्त महीने में यहां पर घूमने के लिए न जाए। सबसे अधिक पर्यटक लोग इस जगह पर गर्मियों के मौसम में आना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: 10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य में पर्यटक घूमने के लिए सर्वाधिक रूप से आते हैं। यह राज्य अपनी सुन्दरता और आकर्षक के लिए जाना जाता हैं। राज्य में घूमने के लिए बहुत सी जगह है जैसे की कुल्लू मनाली, मनाली, चंबा आदि। हिमाचल की इन जगहों को पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता हैं।

प्रति वर्ष लाखों की संख्या में लोग इस राज्य में घूमने के लिए आते हैं। यहां पर घूमने के लिए यहां के मेले, दर्शनीय जगह, खेल आदि को पर्यटक अपनी और आकर्षित करते हैं।

Himachal Pradesh
Image: Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने की जगह कसौली, कुफरी, चिटकुल, मंडी, मनाली, धर्मशाला, हिडिंबा देवी मंदिर, कुल्लू, शिमला, स्पेटी घाटी, मशोबरा, ज्वाला देवी मंदिर आदि घूमने वाली जगह हैं।

यदि आप हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप मार्च महीने से लेकर जून महीने के बीच में घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको बर्फबारी का आनंद लेना हो तो, आप सर्दियों के मौसम में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कश्मीर

कश्मीर घाटी को भारत का स्वर्ग भी कहते हैं। यह घाटी सदाबाहर है जो वर्ष भर बर्फ से ढकी रहती हैं। जिसकी वजह से पर्यटकों की काफी संख्या इस जगह पर घूमने के लिए आने लगी हैं।

कश्मीर क्षेत्र तीन भागों में बटा हुआ हैं। कश्मीर में घूमने के लिए बहुत सी घाटी है जिसके कारण इसको भारत का स्विटरजर लैंड के नाम से भी जानते हैं। जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी की गुफा और कश्मीर में अमरनाथ की गुफा हैं। जिस कारण वर्ष भर भक्तों का आना जाना लगा रहता है।

Jammu & Kashmir
Image: Jammu & Kashmir

कश्मीर में घूमने की जगह लेह लद्दाख, पहलगाम, पटनीटॉप, पुलवामा, अमरनाथ गुफा, वैष्णो देवी गुफा, अमरनाथ गुफा, बालताल घाटी आदि जगह हैं। कश्मीर में घूमने जाने का समय अप्रैल महीने से कर जुलाई महीने के बीच का होता हैं। इस दौरान यहां का वातावरण काफी शानदार होता हैं।

यह भी पढ़ें : 10+ कश्मीर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

FAQ

भारत की सबसे सुंदर जगह कौन सी हैं?

भारत की सबसे सुंदर जगह के बारे में लेख में सारी जानकारी दी हैं। इसके लिए आपको लेख को पूरा पढ़ना होगा।

इन जगहों पर घूमने के लिए कब जाए?

यदि आप इन जगहों पर घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप मार्च महीने से लेकर जुलाई महीने के बीच में जा सकते हैं। लेकिन ऐसी बहुत सी जगह है जहां पर आप अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में जाना होगा।

भारत की इन सुंदर जगहों पर घूमने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

यदि आप इनमे से किसी भी जगह पर घूमना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 10 से 15,000 रुपए के आस पास का बजट होना चाहिए। जिससे आप आसानी से घूम सके।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत की सबसे सुंदर जगह(Bharat Ki Sabse Sundar Jagah) के बारे में जानकारी दी हैं, जिससे आप इन जगहों पर घूमने के लिए जा सके। उम्मीद करता हूँ यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़ें:

10+भारत में गर्मियों में घूमने की जगह और खर्चा

मई में घूमने के लिए भारत की 10 अच्छी जगहें

10+भारत की ऐतिहासिक इमारतें

बाइक से लेह लद्दाख कैसे जाएँ ?

Leave a Comment