10+ पोर्ट ब्लेयर में घूमने की जगह और पोर्ट ब्लेयर जाने का रास्ता

पोर्ट ब्लेयर भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है। यहां पर भारतीय नौसेना के अड्डे भी स्थापित हैं।

यहां पर अनेक सारी ऐतिहासिक इमारतें और अंग्रेजों के समय की जेल बनी हुई है।‌ इस खूबसूरत स्थल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। पोर्ट ब्लेयर भारत की खूबसूरत जगह में शामिल है।

पोर्ट ब्लेयर मे दक्षिण अंडमान का मुख्यालय स्थित है। यहां पर भारतीय सेना की अनेक सारी इकाइयां और प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित है। यह एक अत्यंत खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थल है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यहां पर वाइपर द्वीप, बंजर द्वीप, रॉस द्वीप, नील द्वीप, रटलैंड द्वीप, जॉली ब्यूय द्वीप तथा अनेक प्रकार के आकर्षक और खूबसूरत द्वीप तथा ऐतिहासिक और प्राचीन जगह मौजूद है, जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

Port Blair Me Ghumne ki Jagah
Image: Port Blair Me Ghumne ki Jagah

यदि आप अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर घूमने के लिए जा रहे हैं? तो पोर्ट ब्लेयर आपको प्रवेश द्वार के रूप में देखने को मिलेगा।

यह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का मुख्य द्वार है, प्रवेश द्वार है। पोर्ट ब्लेयर के मध्य से होकर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह हेतु जाया जाता है।

यह जगह अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के साथ पर्यटकों का मन मोह लेती है। यदि आप पोर्ट ब्लेयर की यात्रा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए स्वर्ग के समान होने वाला है।

क्योंकि यहां पर अनेक प्रकार की ऐतिहासिक और प्राचीन इमारतें, प्राकृतिक सौंदर्य का स्वरूप, आसपास के घने जंगल, खूबसूरत वातावरण, समुद्री बीच, अनंत सागर इत्यादि घूमने की प्रमुख जगह है।

इस लेख में हम पोर्ट ब्लेयर पर्यटन (port blair tourist places) से जुड़ी जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिसमें पोर्ट ब्लेयर कहा है, पोर्ट ब्लेयर में जाने की जगहें, पोर्ट ब्लेयर जाने का रास्ता, पोर्ट ब्लेयर जाने का सही समय आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

पोर्ट ब्लेयर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय | Port Blair Me Ghumne ki Jagah

पोर्ट ब्लेयर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है, जो देश और दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।‌

आमतौर पर यहां पर लोग अपने परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ घूमने हेतु आते हैं। यह एक अत्यंत खूबसूरत स्थल है।

यहां पर समुद्री तट, ऐतिहासिक इमारतें, प्राकृतिक सौंदर्य, स्वरूप देखने को मिलता है। यहां पर आने वाले पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं। आमतौर पर यहां पर लोग छुट्टियां मनाने हेतु आते हैं।

छुट्टियां होने पर कुछ समय मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि पोर्ट ब्लेयर में कौन-कौन सी घूमने की जगह (Port Blair Me Ghumne ki Jagah) है।

पोर्ट ब्लेयर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Port Blair Tourist Places in Hindi)

सेलुलर जेल

पोर्ट ब्लेयर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ काला पानी की सजा के लिए भी जाना जाता है। यहां पर अंग्रेजों ने अपने शासनकाल में “सेल्लुलर जेल” नाम की एक जगह बनाई थी। यह अत्यंत गहरी और अंधकार भरी कालकोठरी थी।

यहां पर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले वीर नायकों को काला पानी की सजा दी जाती थी, उन्हें तड़पा तड़पा कर मारा जाता था। इसलिए भारतीय इतिहास में इस जगह को काले शब्दों से लिखा गया है।

अंग्रेजों ने इस जेल का निर्माण स्वतंत्रता की उठती आवाज को दबाने के लिए किया था।‌ संपूर्ण भारत में जो भी स्वतंत्रता सेनानी आवाज उठाता था, अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ता था, उन्हें अंग्रेज गिरफ्तार करके जेल में डाल देते थे और यहां पर उन्हें जीवन भर काला पानी की सजा दी जाती थी।

Cellular Jail
Image: Cellular Jail

अंग्रेज काला पानी की सजा इसीलिए देते थे, ताकि कोई और अंग्रेजों के खिलाफ आवाज ना उठाएं। इससे अंग्रेजों को अपनी शासन व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती थी।

इस जेल का निर्माण अंग्रेजों ने 1896 ईस्वी में शुरू करवाया था, जो 1986 में बनकर पूरा हो गया। यह एक अत्यंत विशाल और खतरनाक जेल है। यहां पर काला पानी की सजा सुनकर भी लोगों की रूह कांप उठती है।

वर्तमान समय में यह जेल एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में उपस्थित है। यहां पर आने वाले पर्यटक इन जेल की दीवारों से स्वतंत्रता संग्राम का दर्द समझ सकते हैं। उस समय मिलने वाली काला पानी की सजा का नजारा कल्पना कर सकते हैं।

समुंद्रिका नवल मरीन संग्रहालय

यह संग्रहालय अपने अंदर भारतीय संस्कृति और इतिहास को समेटे खड़ा है। यहां पर आने वाले लोग इसकी खूबसूरती देखकर मन मोहित हो जाते हैं।

यहां पर आकर आप अपने इतिहास का ज्ञान ले सकते हैं। यहां पर भारतीय नौसेना की इकाइयां समुद्री पर्यावरण परिस्थिति तंत्र इत्यादि उपस्थित है।

Naval Marine Museum Samudrika
Image: Naval Marine Museum Samudrika

यहां पर तरह तरह की मछलियां पाई जाती है। जानकारी के बाद अनुसार यहां पर ब्लू व्हेल मछली के कंकाल भी संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए हैं, जिन्हें देखने के लिए भी देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

वाइपर द्वीप

यह द्वीप अपनी ख़ूबसूरती और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर अनेक प्रकार के ऐतिहासिक इमारतें बनी हुई है।

ऐतिहासिक स्मारक बने हुए हैं, जो अपनी खूबसूरती और विशालता के लिए जाने जाते हैं। यहां पर पर्यटक इन ऐतिहासिक स्मारकों को निहारने के लिए आते हैं। उनका स्वरूप देखने के लिए आते हैं।

viper island
Image: Viper island

उन्हें देखकर इतिहास का अंदाजा लगाते हैं। यहां से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर ही सेल्यूलर जेल स्थित है। जहां पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को काला पानी की सजा दी जाती थी।

यह एक अत्यंत विशाल भू भाग पर फैला हुआ द्वीप है, जो लगभग 70 एकड़ की भूमि पर फैला हुआ है। यहां हर समय पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रहती है।

सैंडबार बीच

पोर्ट ब्लेयर घूमने हेतु जाने वाले लोग इस बीच पर जरूर जाते हैं, क्योंकि प्राकृतिक सुंदरता से गिरा हुआ यह बीच अत्यंत खूबसूरत दिखता है।

Sandbar beach
Image: Sandbar beach

इसके आसपास हरे-भरे घास के मैदान, प्राकृतिक जंगल, पेड़ पौधे तथा समुद्र तट है, जो लोगों को अपनी और मोहित करते हैं। अपनी खूबसूरती के लिए प्रख्यात यह बीच अत्यंत खूबसूरत और अत्यंत बड़ा बीच है।

रॉस द्वीप

यह द्वीप अंग्रेजी शासनकाल का बना हुआ है। अंग्रेजों ने अपने शासनकाल के दौरान यहां पर प्रशासनिक मुख्यालय खोला था, जहां से प्रशासन का कामकाज किया जाता था।

इस द्वीप के आसपास का नजारा अत्यंत खूबसूरत और लाजवाब लगता है। यह द्वीप अपने अंदर प्रकृति की सुंदरता को समय खड़ा है।

यहां पर खूबसूरत घने जंगल, पहाड़िया, शांत समुंदर, इत्यादि प्रकृति का सौंदर्य रूप देखने को मिलता है।

Ross Island
Image: Ross Island

वर्तमान समय में यह एक आकर्षक और खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जो ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्वरूप के लिए जाना जाता है।

उसे समय अंग्रेजी शासनकाल में इस द्वीप के आसपास कब्रिस्तान, प्रिंटिंग प्रेस, अस्पताल, सचिवालय, जल संयंत्र, कोर्ट इत्यादि अनेक सारे मुख्यालय और कामकाज हुआ करते थे। वर्ष 1941 में यहां पर भूकंप आया था।

भूकंप के बाद अंग्रेजों ने यह द्वीप छोड़ दिया था क्योंकि वह अत्यंत खतरनाक था, जिससे काफी जान और माल की हानि हुई थी। इस भूकंप की गंभीरता को देखते हुए अंग्रेजों ने इसे खाली कर दिया।

उसके बाद से आज तक यह विरान पड़ा है। परंतु अब यहां पर घूमने के लिए जाते हैं, जो अपनी आंखों से भारतीय इतिहास की गहराई को जानते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ अंडमान निकोबार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

वंदूर बीच

यह एक छोटा सा गांव है, जो समुद्र तट पर स्थित है। यहां पर अनेक सारे छोटी-छोटी दिव्प दिखाई देते हैं।‌ पर्यटकों के घूमने के लिए यह एक आकर्षक जगह है। यहां पर आने वाले पर्यटक आनंदित हो जाते हैं।

Wandoor Beach
Image: Wandoor Beach

पर्यटकों के यहां पर रहने, खाने और मौज मस्ती करने की उत्तम व्यवस्था की गई है।‌ इसीलिए यहां पर पर्यटक कई-कई दिनों तक रहते हैं।

कॉर्बिन कोव बीच

यह बीच समुद्र तट के निकट स्थित है। यहां का नजारा देखने में काफी ज्यादा आकर्षक और अद्भुत लगता है। यहां पर आने वाले पर्यटक अत्यंत खुश नजर आते हैं।

यहां पर आपको खाने-पीने के अनेक सारे पदार्थ मिल जाते हैं। यह अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का एक ऐसा समुद्री तट है।

Corbyns Cove Beach
Image: Corbyns Cove Beach

यहां पर अनेक प्रकार की सुविधाएं देखने को मिलती है। पर्यटक अपना मनोरंजन करते हैं। खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए यह बीच पर्यटकों के लिए आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।

यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटक यहां पर छोटी-छोटी नाव में बैठकर समुद्र के बीच प्रकृति का लुटाते हैं, प्रकृति का वास्तविक निहारते हैं।

चाथम सॉ मिल

इस मिल का निर्माण 19वीं शताब्दी के दौरान करवाया गया था। यह अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह का सबसे बड़ा और पुराना चीरघर है‌।

प्राचीन समय में यहां पर लड़कियों का निर्यात किया जाता था।‌ इसलिए यह जगह काफी प्रचलित है।

Chatham Saw Mill
Image: Chatham Saw Mill

यहां पर पर्यटक ख़ूबसूरती और सुंदरता को निहारने के लिए आते हैं। यह स्थल भूगोल और भूविज्ञान से संबंधित जानकारी प्रदान करता है्। यह भारत की खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों में से एक हैं।

जॉली बॉय द्वीप

यह द्वीप अपने मनमोहक दृश्य के लिए जाना जाता है। इस द्वीप के किनारे सफेद और मुलायम रेत हैं, जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं।

यह द्वीप महात्मा गांधी राष्ट्रीय उद्यान का ही एक हिस्सा है, जो पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा देखा जाता है।

Jolly Buoy Island
Image: Jolly Buoy Island

अपनी खूबसूरती के लिए यह द्वीप देश और दुनिया भर में जाना जाता है। यहां पर लोग छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। आमतौर पर यहां पर लोग अपने परिवार के साथ ही घूमने के लिए आते हैं।

रटलैण्ड द्वीप

यह द्वीप अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर प्रकृति प्रेमी घूमने के लिए आते हैं। इस जगह पर समुद्र तट के अलावा अनेक सारी प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती हैं।

Rutland Island
Image: Rutland Island

यहां पर घास के हरे-भरे मैदान, समुद्री तट, प्राचीन जंगल, तरह-तरह के पेड़ पौधे, वनस्पतियां, रंग बिरंगे फूल के मैदान इत्यादि खूबसूरत दृश्य देखकर पर्यटक आनंद विभोर हो जाते हैं।

मानव विज्ञान संग्रहालय

अगर आप इतिहास जानने में रुचि रखते हैं और मानव जीवन शैली और उसकी संस्कृति को विस्तृत तरीके से जानना चाहते हैं तो पोर्ट ब्लेयर में आपके लिए ऐसा ही एक पर्यटन स्थल मौजूद है।

Anthropological Museum Port Blair
मानव विज्ञान संग्रहालय पोर्ट ब्लेयर

पोर्ट ब्लेयर में स्थित मानव विज्ञान संग्रहालय इतिहास और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। इस म्यूजियम में मानव विज्ञान की जीवन शैली, उनके संस्कृति को बहुत अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

इतना ही नहीं यहां पर अंडमान निकोबार से जुड़े इतिहास को भी बहुत आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। अगर आप यहां पर आते हैं तो आपको बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

नील द्वीप

यह द्वीप अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर रेतीला समुंदर और नीला पानी दिखाई देता है। इसलिए इसे नील द्वीप कहते हैं।

यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है। क्योंकि यह एक अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक स्थल है।

Neil Island
Image: Neil Island

यहां पर हर कोई जाना जाता है। यदि आप भी अंडमान निकोबार द्वीपसमूह घूमने के लिए जा रहे हैं? तो आपको जरूर जाना चाहिए, जो कि पोर्ट ब्लेयर में स्थित है, पोर्ट ब्लेयर अंडमान निकोबार की राजधानी है।

चिडिया टापू

पोर्ट ब्लेयर घूमने आने वाले पर्यटक इस चिड़िया टापू जरूर आते हैं। क्योंकि यह देखने में अत्यंत खूबसूरत लगता है।

हालांकि यह एक छोटा सा टापू है, परंतु यहां पर हजारों की संख्या में हर वर्ष विदेशी पर्यटक आते हैं।

Chidiya Tapu Beach
Image: Chidiya Tapu Beach

यहां पर अनेक तरह के रंग बिरंगे पक्षी दिखाई देते हैं, हरे-भरे घास, रंग रंगीले फूलों के पौधे पेड़ पौधे, सुनहरे जंगल, समुद्र तथा बच्चों के खेलने की जगह भी उपलब्ध है। छोटा सा और आकर्षक टप्पू अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े: 10+ गोवा के सबसे खुबसूरत बीच, खर्चा और जाने का समय

पोर्ट ब्लेयर में शॉपिंग

पोर्ट ब्लेयर एक खूबसूरत और व्यस्त शहर जो ना केवल पर्यटन बल्कि शॉपिंग के दृष्टि से भी लोगों के लिए एक पसंदीदा ज्यादा है।

यहां पर आप खूबसूरत पर्यटन स्थलों को विजिट करने के साथ ही यात्रा की याद के रूप में खूबसूरत चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर में सेल से बने बहुत सुंदर ज्वैलर स्मृति चिन्ह लकड़ी के जूते शोपीस बांस की चटाई अंगूठी हार मोती सीप और भी कई सारी चीजें बेची जाती है, जो आपको बहुत आकर्षक लगेगी।

यहां पर जो भी तरह की चीजों की खरीदारी करने के लिए कई सारे बाजार मौजूद है, जिसमें सरकारी एम्पोरियम, अनूप इको आर्ट्स, प्रतीक एम्पोरियम, समुद्र बीच के बाजार, गोलघर, शॉपिंग सेंटर, एबरडीन मार्केट, जंगली घाट, प्रेम नगर और दलेनीपुर प्रमुख है।

पोर्ट ब्लेयर जाने का सही समय (Port Blair Tourist Places)

पोर्ट ब्लेयर की यात्रा करने से पहले आपको सही समय के बारे में पता कर लेना चाहिए। यदि आप पोर्ट ब्लेयर घूमने हेतु जा रहे है? तो आप सही समय देखकर पोर्ट ब्लेयर घूमने हेतू जा सकते हैं।

बता दें कि पोर्ट ब्लेयर घूमने का सही समय अक्टूबर से जून महीने के बीच का है क्योंकि उसके बाद बारिश का मौसम शुरू हो जाता है तथा बारिश के समय वहां पर अत्यधिक खतरा बना रहता है। इसीलिए आप इन दिनों पोर्ट ब्लेयर आसानी से घूम सकते हैं।‌ अपना भ्रमण कर सकते हैं छुट्टियां बिता सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर में रुकने की जगह

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक समृद्ध और आकर्षक पर्यटक स्थल है। इसीलिए यहां पर आपको रुकने की चिंता नहीं करनी चाहिए।

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर्यटक संस्थान की तरफ से भी पर्यटक हेतु रुकने की यहां पर उत्तम व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आप अपने बजट के अनुसार और सुविधा के अनुसार यहां पर बनी हुई होटल में रह सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर के प्रत्येक पर्यटक स्थल के आसपास बड़ी-बड़ी होटल बनी हुई है। इनमें फाइव स्टार होटल, लग्जरी होटल्स, सामान्य होटल इत्यादि शामिल है।

पोर्ट ब्लेयर में जो होटल नाम से जानी जाती है उनके नाम इस प्रकार है: सनीवेल अंडमान, लेमन ग्रास, द पोर्ट विस्टा, केविंस होमस्टे, द लैगून शेड, इन होटल में आप अपनी सुविधा के अनुसार और अपनी पॉकेट मनी के अनुसार रुक सकते हैं, अपने बजट के अनुसार रुक सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

यहां पर देश तथा विदेश से पर्यटक होने के लिए आते हैं। इसलिए यहां पर आपको देश और दुनिया में मिलने वाले अनेक तरह के व्यंजन और भोजन मिल जाते हैं, जिन्हें आप अपनी इच्छा अनुसार और स्वाद के अनुसार ले सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर पर मिलने वाला स्थानीय पर प्रचलित भोजन एक बार खाने वाले लोगों का बार-बार खाने का मन करते हैं। यहां का खाना खाने वाले लोगों उंगलियों चाटते हुए देखा जाता है।

यहां पर शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों ही तरह के अनेक सारे भोजन देखने को मिल जाते हैं, जिनका आप अपनी इच्छा के अनुसार सेवन कर सकते हैं।

पोर्ट ब्लेयर कैसे पहुंचे?

पोर्ट ब्लेयर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह भारत के केंद्र शासित प्रदेश है। जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।

यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में देश तथा विदेश के नागरिक घूमने के लिए आते हैं। इसलिए यहां पर पहुंचने का रास्ता आसान और सुगम है।

पोर्ट ब्लेयर घूमने हेतु किस तरह से पहुंचेंगे इस बारे में हम आपको जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

फ्लाइट से पोर्ट ब्लेयर कैसे पहुंचे?

पोर्ट ब्लेयर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको फ्लाइट से जाना उचित रहेगा। क्योंकि यह सबसे सुरक्षित व सुगम तरीका होने वाला है।‌ फ्लाइट से आप कुछ ही समय में अपने स्थान से पोर्ट ब्लेयर पहुंच जाएंगे।

बता दें कि आप अपने शहर से पोर्ट ब्लेयर स्थित “वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा” यानी वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर सकते हैं।

आमतौर पर पोर्ट ब्लेयर दक्षिण भारत से अत्यधिक जुडा हुआ है। इसीलिए वहां से आपको ज्यादा फ्लाइट्स मिल जाती है।

समुद्री जहाज से पोर्ट ब्लेयर कैसे पहुंचे?

पोर्ट ब्लेयर अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है, जो भारत का ही एक हिस्सा है, भारत के केंद्र शासित प्रदेश हैं। लेकिन यह भारत की भूमि से जुड़े हुए नहीं है। बल्कि यह भारत के क्षेत्र में आने वाले समुद्र में स्थित द्वीप है।

इसीलिए यहां पर आप समुद्री मार्ग से होते हुए समुद्री जहाज से भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यदि आप पोर्टब्लेयर समुद्री जहाज से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चेन्नई या किसी अन्य दक्षिण भारत के बंदरगाह से पोर्ट ब्लेयर हेतु यात्रा करनी होगी।

बस से पोर्ट ब्लेयर कैसे पहुंचे?

पोर्ट ब्लेयर घूमने हेतु आप बस के जरिए भी जा सकते हैं। क्योंकि समुद्र के बीच सड़क मार्ग बना हुआ है।

वैज्ञानिकों की बदौलत अत्यंत विशाल समुद्र में पुल के जरिए सड़क का निर्माण किया गया है। वहां से आप बस के द्वारा या अपनी खुद की कार लेकर भी पोर्ट ब्लेयर घूमने तो जा सकते हैं।

रेल से पोर्ट ब्लेयर कैसे पहुंचे?

हाल ही में पोर्ट ब्लेयर को रेल से भी जोड़ा गया है। अब आप रेल के जरिए भी पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं। भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह को रेल मार्ग से जोड़ा गया है।

इसलिए अब रेल की यात्रा काफी रोमांचक होने वाली है, क्योंकि अपनी रफ्तार से नीले सागर को चीरती हुई रेल आपकी यात्रा को सफल बनाएंगे।

FAQ

क्या पोर्ट ब्लेयर में शाकाहारी व्यंजन मिलता है?

पोर्ट ब्लेयर जो कि एक द्वीप है, जिसके कारण बहुत से लोगों को लगता है कि समुद्री तटों के साथ यहां समुद्री भोजन ही ज्यादातर मिलते हैं। हां यह सही है। पोर्टपब्लेयर पर आपको समुद्री जीवो से बने मांसाहारी व्यंजन के ज्यादा विकल्प मिलते हैं लेकिन इसके साथ ही यहां पर शाकाहारी व्यंजन के भी कई विकल्प मिल जाते हैं।

एरोप्लेन के जरिए पोर्ट ब्लेयर कैसे पहुंच सकते है?

पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए इसका सबसे निकटतम हवाई अड्डा वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो पोर्ट ब्लेयर में स्थित है और यह कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

पोर्ट ब्लेयर कहां है?

पोर्ट ब्लेयर एक सुंदर सा द्वीप है, जो भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के दक्षिणी अंडमान जिले में स्थित है।

पोर्ट ब्लेयर क्यों प्रसिद्ध है?

पोर्ट ब्लेयर में कई सारे खूबसूरत छोटे द्वीपों जैसे वांडूर, रॉस द्वीप, कॉर्बिन कोव और वाइपर द्विपो के लिए फेमस है। इसके अतिरिक्त यहां पर ऐतिहासिक सेल्यूलर जेल है।

सेल्यूलर जेल को काला पानी के नाम से क्यों जाना जाता है?

सेल्यूलर जेल जोकि पोर्ट ब्लेयर द्वीप समूह पर स्थित है। यह एक औपनिवेशक जेल है। अंग्रेजों के समय में भारत के क्रांतिकारियों को इस जेल में भेजा जाता था। इस जल को कालापानी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह चारों तरफ से ऊंचे दीवारों से घिरा हुआ है और इसरे पूरी तरीके से अंधेरे से भरे होते हैं, जहां एक भी खिड़की नहीं है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में पोर्ट ब्लेयर में घूमने की जगह (Port Blair Me Ghumne ki Jagah) के बारे में पूरी जानकारी के साथ विस्तार से बताया है।

इसके अलावा इस लेख में पोर्ट ब्लेयर पर्यटन से जुड़ी जानकारी शेयर करने के साथ ही पोर्ट ब्लेयर कहा है, पोर्ट ब्लेयर में जाने की जगहें, पोर्ट ब्लेयर जाने का रास्ता, पोर्ट ब्लेयर जाने का सही समय (best time to visit port blair) आदि के बारे में विस्तार से जाना।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े

15+ ऊटी में घूमने के स्थल, दर्शनीय स्थल और ऊटी जाने का सही समय

10+ लक्षद्वीप में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ पांडिचेरी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment