10+ अंडमान निकोबार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Andaman Nicobar Me Ghumne ki Jagah : अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत का केंद्र शासित राज्य हैं। अंडमान और निकोबार दो द्वीप समूह हैं, जो बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं। अंडमान द्वीप उत्तर में स्थित है तथा निकोबार द्वीप समूह दक्षिण में स्थित हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यह द्वीप कई छोटे-बड़े द्वीपों से मिलकर बना हुआ है तथा 8249 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं। अंडमान में आप समुद्री तट, स्कूबा ड्राइविंग, प्राणी उद्यान में घूम सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के नेशनल पार्क, टापू और अन्य कई दीप में घूम सकते हैं।

Andaman Nicobar Me Ghumne ki Jagah
Image : Andaman Nicobar Me Ghumne ki Jagah

आज के इस लेख में हम आपको अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं? अंडमान निकोबार घूमने के लिए कब जाएं? अंडमान का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं? अंडमान घूमने के लिए कैसे जाए? इसके लिए आपको लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

अंडमान निकोबार में घूमने की जगह | Andaman Nicobar Me Ghumne ki Jagah

अंडमान निकोबार के बारे में रोचक तथ्य

  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सबसे अधिक समुद्री कछुआ होता हैं।
  • अंडमान शब्द मलयाली के हांदुमन से आया है, जो हिन्दू देवता हनुमान का रूप माना जाता है। साथ ही निकोबार का अर्थ नग्न लोगों को भूमि होता है।
  • यहां पर 572 आइसलैंड बन हुए है। लेकिन आप सभी आइसलैंड में नही घूम सकते हैं। आप सिर्फ 36 जगह पर ही घूम सकते हैं।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मछली को नही पकड़ सकते हैं। यदि आपने मछली को पकड़ा तो आपको जुर्माना देना होगा।
  • अंडमान में सबसे अधिक बंगाली भाषा बोली जाती हैं।

अंडमान निकोबार में लोकप्रिय पर्यटक स्थल | Andaman Nicobar Tourist Places in Hindi

महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क

अंडमान एवम निकोबार में घूमने के लिए सबसे फेमस जगह में से एक महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क हैं। यह पार्क यहां का राष्ट्रीय उद्यान में से एक हैं। इस पार्क की दूरी करीब पोर्ट ब्लेयर से 30 किमी की दूरी पर हैं। यहां पर घूमने के लिए कई सारे पर्यटक आते हैं। इस नेशनल पार्क में 2 प्रमुख द्वीप हैं: भूलभुलैया द्वीप और ट्विन द्वीप।

Mahatma Gandhi Marine National Park
Image: Mahatma Gandhi Marine National Park

काफी सारे लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इस जगह को पिकनिक स्पॉट के नाम से भी जानते हैं। आप यहां पर बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह पार्क 24 घंटे खुला रहता हैं। लेकिन आप बोटिंग करना चाहते है तो आपको सुबह 8 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

पार्क में जाने के लिए आपको 25 रुपए की टिकट को लेना होगा। वही यदि आप बोटिंग का आनंद लेना चाहते है तो आपको 300 रुपए की अलग से टिकट लेनी होगी।

रॉस द्वीप

अंडमान का यह द्वीप ऐतिहासिक द्वीप में से एक हैं। पोर्ट ब्लेयर से इस जगह की दूरी मात्र 2 किमी की हैं। यहां पर आपको घूमने एवम देखने के लिए कई सारी चीजे हैं। रॉस द्वीप पर ब्रिटिश शासन काल की कई चीज यहां बनी हैं। जिन लोगों को इतिहास के बारे में अधिक रुचि हैं, वह लोग इस द्वीप पर जाना अधिक पसंद करते हैं।

Ross Island
Image: Ross Island

रॉस द्वीप पर ब्रिटिश काल के कई सारे किले और इमारत बनी हुई हैं, जिनको देखने के लिए पर्यटक आते हैं। यह पोर्ट ब्लेयर से काफी पास में हैं और जाने के लिए साधन भी मिल जाते हैं। इस कारण अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं।

रॉस द्वीप सुबह 8 बजे से लेकर 4 बजे तक खुला रहता हैं। रॉस द्वीप जाने के लिए आपको 20 रुपए के टिकट लेनी होगी। वही यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो आपको 50 रुपए अधिक देने होंगे, तब आप कैमरे को अंदर ले जा सकते हैं।

बैरन द्वीप

बैरन द्वीप भी बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं। पोर्ट ब्लेयर से इस बीच की दूरी करीब 140 किलोमीटर है। यहां पर जाने के लिए आप किसी भी प्रकार के साधन का प्रयोग कर सकते हैं। इस द्वीप की खास बात यह हैं, इसके बारे में कहा जाता है की यह एक मात्र ऐसा द्वीप है जहां पर सक्रिय ज्वालामुखी होता हैं।

Barren Island
Image: Barren Island

यह क्षेत्र करीब 3 किमी से अधिक के फैला हुआ हैं। ज्वालामुखी होने के कारण पर्यटक इस द्वीप पर जाना अधिक पसंद करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस द्वीप पर कोई मानव नही रहता हैं। यह जमीन बंजर जमीन हैं।

वाइपर द्वीप

वाइपर द्वीप भी अंडमान निकोबार द्वीप में घूमने वाली जगह में से एक हैं। यह द्वीप ऐतिहासिक जगह में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की ब्रिटिश शासन काल में जब अंग्रेज गुलाम को भारत में लाते थे ,तो वो इसी जगह पर उतारते थे। राजधानी पोर्ट ब्लेयर से इस द्वीप की जगह 5 किमी हैं।

Viper-Island
Image: Viper Island

वाइपर द्वीप में देश के पर्यटक तो आते ही है, इसके अलावा विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इस द्वीप पर आप घूमने के लिए कभी भी आ सकते हैं। यहां पर जाने के लिए आपको 75 रुपए से लेकर 150 रुपए की टिकट मिलती हैं।

यह भी पढ़े: 10+तमिलनाडु में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

डिगलीपुर

यह अंडमान का सबसे बड़ा शहर हैं। यह शहर अंडमान एवम निकोबार द्वीप समूह के बीचों बीच स्थित हैं। इस शहर के बीच से कल्पोंग नदी निकलती हैं।

Diglipur
Image: Diglipur

यहां पर घूमने के लिए सैंडल पर्वत बना हुआ हैं, जो की अंडमान निकोबार का सबसे बड़ा द्वीप समूह हैं। यह पर्वत शहर से 10 किमी की दूरी पर हैं। इसके अलावा यहां पर आप शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं।

सिंक द्वीप

सिंक द्वीप का पानी काफी साफ हैं। इस द्वीप का पानी इतना साफ है की पानी के अंदर के जीव जंतु और वनस्पति को आप आसानी से देख सकते हैं। इस द्वीप डॉल्फिन मछली को देख सकते हैं। इस द्वीप पर आने वाले पर्यटक इस जगह को देखकर प्रसन्न हो जाते हैं।

Cinque Island
Image: Cinque Island

यहां पर आप वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं। स्कूबा डाइविंग के साथ वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यह द्वीप 24 घंटे खुला रहता हैं। इस द्वीप में जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार की टिकट नहीं लेनी होगी।

नारकोदम द्वीप

Narcondam Island
Image : Narcondam Island

इस दीप पर ज्वालामुखी स्थित हैं। लेकिन यह ज्वालामुखी प्रस्तुत अवस्था में होती हैं। नारकोदम दीप की मुख्य चोटी की समुद्र तल से दूरी करीब 720 किमी की हैं। यह भी अंडमान एवम निकोबार दीप में घूमने वाली जगह में से एक हैं।

कार्बिन कोव्स

इस जगह को सूर्य स्नान के लिए जाना जाता हैं। यह जगह नारियल के पेड़ों से चारो तरफ से घिरी हुई हैं। राजधानी से इस जगह की दूरी करीब 6 किमी की हैं।

corbyn cove beach
Image: Corbyn Cove Beach

यहां पर आप कई प्रकार के वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं। साथ ही स्कूबा ड्राइविंग का भी लुफ्त ले सकते हैं।

चिड़िया टापू

इस चिड़िया प्वाइंट को सूर्यास्त प्वाइंट और बर्थ आइलैंड के नाम से जानते हैं। देश के पर्यटक तो इस जगह पर घूमने के लिए जाते ही इसके अलावा विदेशी पर्यटक भी यहां जाना नही भूलते हैं।अंडमान की राजधानी से इस जगह की दूरी करीब 18 किमी की हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं।

Chidiya Tapu Beach
Image: Chidiya Tapu Beach

सूर्यास्त के समय यहां के दृश्य आपको मोहित कर देंगे। अंडमान घूमने आने पर आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं। यह अंडमान निकोबार की प्रसिद्ध जगह में से एक हैं। चिड़िया टापू में घूमने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

यह वाटर कॉम्प्लेक्स पोर्ट ब्लेयर से 10 किमी की दूरी पर स्थित हैं। यहां पर आप वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं। इस जगह पर जाने के लिए आप किसी भी साधन से पहुंच सकते हैं। यह सुबह 10 बजे खुल जाता है और शाम को 6 बजे बंद हो जाता हैं।

Rajiv Gandhi Water Sports Complex
Image: Rajiv Gandhi Water Sports Complex

इसके शुल्क की बात करें तो यह प्रत्येक राइड के अनुसार अलग अलग होती हैं। इसके लिए आपको एक बार राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स में एक बार जाना होगा, तभी आप वहां की सभी राइड का मजा ले सकते हैं।

सैल्यूलर जेल

यदि आप इतिहास के बारे में जानकारी रखते है तो आपको इस जगह के बारे में भली भांति जानते होंगे। सैल्यूलर जेल में काले पानी की सजा दी जाती थी। इस जेल का निर्माण वर्ष 1896 में किया गया था। जेल को बनाने में करीब 10 वर्ष का समय लगा। सैल्यूलर वर्ष 1906 में बन कर तैयार हो गई थी।

Cellular Jail
Image: Cellular Jail

जेल को 7 शाखा में बाटा गया हैं। इस जेल में 694 कमरे बने हुए हैं। इसके अलावा एक संग्रहालय भी हैं। इसके अलावा यहां पर पुराने अस्त्र और शस्त्र भी रखे हुए हैं। इस जेल को देखने के लिए बहुत से पर्यटक आते हैं। लेकिन इस जगह पर जाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी।

यदि आप इस जगह पर जाना चाहते है तो आपको सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे और शाम के समय यानी की 1 बजे से लेकर 5 बजे तक आप जेल में घूम सकते हैं। जेल को देखने के लिए आपको 20 रुपए की टिकट खरीदनी होगी।

हैवलॉक द्वीप

यह जगह अंडमान की प्रमुख जगहों में से एक हैं। इस जगह को टाइम पत्रिका में सबसे खूबसूरत जगह में से एक बताई गई हैं। पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप की दूरी 55 किलोमीटर है तथा यहां पर आप विभिन्न साधनों द्वारा पहुंच सकते हैं।

Swaraj Dweep
Image: Swaraj Dweep

आप स्कूबा ड्राइविंग के साथ-साथ यहां के समुद्री जीवों तथा वनस्पतियों को भी देख सकते हैं। यहां पर बाजार भी लगता हैं, जिसमे यहां के निवासी हाथों से बने हुए सामान को बेचते हैं। यह जगह घूमने के लिए तो प्रसिद्ध है इसके अलावा यहां का समुद्री भोजन भी बहुत ज्यादा फेमस हैं।

हैवलॉक द्वीप पर आप दिन और रात्रि किसी भी समय घूम सकते हैं। घूमने के लिए आपको किसी भी प्रकार की टिकट नहीं लेनी होगी। लेकिन यदि आप वाटर एक्टिविटी करते हैं तो इसके लिए आपको अलग से टिकट लेनी होगी।

यह भी पढ़े: 10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अंडमान निकोबार द्वीप का प्रसिद्ध भोजन

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने जाने पर यहां का भोजन जरूर करें। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत के अन्य राज्य की तुलना में यहां का भोजन बिलकुल अलग हैं। समुद्री जगह होने के कारण यहां के लोग समुद्री भोजन को खाते हैं। अंडमान निकोबार द्वीप घूमने की जगह हैं। यहां पर आपको खाने के लिए कई प्रकार के भोजन मिल जाएंगे।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह का मुख्य भोजन समुद्री मछली, केकड़ा, झींगा आदि समुद्री जीव हैं। लेकिन यदि आप शाकाहारी है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है शाकाहारी लोगों के होटल में साउथ इंडियन भोजन खाने के लिए मिल जाएगा। इसके अलावा यूरोपियन, थाई और चीनी व्यंजन का भी आप यहाँ लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां पर अलग अलग देश से घूमने के लिए आते है तो उसी को ध्यान में रखकर भी भोजन बनाया जाता हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप में रहने की जगह

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रुकने के लिए बहुत सी जगह हैं। यहां पर पर्यटकों को रुकने के लिए होटल और रेस्टोरेंट बनाएं गए हैं, जहां पर कोई पर्यटक आसानी से रुक कर घूम सकते हैं।

आप अपने बजट के अनुसार यहां पर होटल आदि को ले सकते हैं। यदि अप शहर में होटल आदि को लेंगे तो आपको कम पैसे खर्च करने होगे।

अंडमान निकोबार द्वीप में जाने का सही समय

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको यहां के मौसम के अनुसार ही जाना चाहिए। अंडमान निकोबार द्वीप के मौसम की बात करें तो यहां पर अधिक गर्मी नहीं पड़ती है तथा यहां का मौसम नम रहता हैं।

यह समुद्री तट है, तो मई से लेकर दिसंबर महीने तक काफी वर्षा होती हैं। अंडमान निकोबार का मौसम सुहावना होता हैं। यहां पर घूमने के लिए सबसे सही समय नवंबर महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच का हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप में घूमने के लिए कैसे जाएं?

यदि आप इस जगह पर जाना चाहते है तो आप वायुयान और जल मार्ग से जा सकते हैं।

वायु मार्ग से अंडमान कैसे जाएं?

वायुयान से जाने के लिए आप देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलौर और भुवनेश्वर आदि जगहों से हवाई जहाज के द्वारा जा सकते हैं।

जल मार्ग से कैसे जाएं?

जल मार्ग से जाने के लिए आपको सबसे पहले कोलकाता या विशाखापत्तनम जाना होगा। यहां से समुद्री जहाज के द्वारा अंडमान निकोबार दीप समूह जा सकते हैं।

FAQ

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने के लिए कब जाएं?

अंडमान में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच में हैं। इस दौरान आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

अंडमान में घूमने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

यहां पर घूमने के लिए आपके पास कम से कम 20,000 से 30,000 रुपए होने चाहिए।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए कैसे जाएं?

यहां पर आप वायुयान और जल मार्ग द्वारा जा सकते हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं?

अंडमान निकोबार दीप समूह में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। इसके लिए आप आर्टिकल को पूरा पढ़े।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको अंडमान निकोबार में घूमने की जगह ( Andaman Nicobar Me Ghumne ki Jagah) के बारे के सम्पूर्ण जानकारी दी हैं। इसके अलावा अंडमान निकोबार में रहने के जगह के बारे में भी बताया हैं। आशा करता हु यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े:

10+लक्षद्वीप में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment