10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Uttarakhand Me Ghumne ki Jagah : भारत में विभिन्न प्रकार के धर्म और विभिन्न संस्कृति विराजमान है। अगर हम भारत के विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों का आकलन शुरू करें तो हमारा मार्ग उत्तराखंड से शुरू होगा।  यह भारत की सबसे पवित्र और सबसे प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है। इसे देवों की भूमि कहा जाता है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पढ़ाई लिखाई करने के लिए पूरे विश्व में प्रचलित है। इसके अलावा उत्तराखंड में इतने धार्मिक स्थल मौजूद है। अगर आप उत्तराखंड में घूमने की जगह को ढूंढ रहे हैं और किस प्रकार अब भारत के प्राचीन देवभूमि माने जाने वाले इस प्रचलित स्थान को भूमि के बारे में जानकारी आज के लेख में दी गई है। 

Uttarakhand-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Uttarakhand Me Ghumne ki Jagah

उत्तराखंड में आपको विभिन्न प्रकार के पर्वत श्रृंखला खूबसूरत फूलों के बगीचे नदी झील और तालाब का एक ऐसा संगम देखने को मिलेगा, जो आपके मन को मंद मुक्त कर देगा। यहां पर ऐसे बहुत सारे बगीचे और घूमने लायक स्थल मौजूद है, जहां की असीम शांति और भव्य प्राकृतिक सौंदर्य आपको असीम शांति का अनुभव करवाएगा।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

इस वजह से उत्तराखंड में घूमने की जगह कुछ समझने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहें और बताए गए सभी निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें। 

उत्तराखंड में घूमने की जगह | Uttarakhand Me Ghumne ki Jagah

उत्तराखंड के बारे में रोचक तथ्य

अगर आप किसी स्थान पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो यह आवश्यक है कि उस स्थान से जुड़े हुए विभिन्न प्रकार के संस्कृति और प्राचीन तथ्यों के बारे में आपको आवश्यक जानकारी हो ताकि आप वहां के वातावरण संस्कृति और लोगों को अच्छी तरीके से समझ पाए। इस बात को ध्यान में रखते हुए आपके समक्ष उत्तराखंड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। 

  • उत्तराखंड भारत का एक प्राचीन नगर है, जिस पर चोल, मौर्य, गुप्त, पाल, कत्यूरी, गुरखा और उसके बाद अंग्रेजों ने भी शासन किया। 
  • हिंदू धर्म में उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से संबोधित किया गया है क्योंकि इस स्थान पर हिंदू धर्म के सभी पवित्र स्थल मौजूद हैं। हिंदू धर्म के अनुसार यहां पर मौजूद पर्वत श्रृंखला भगवान शिव के ध्यान में होने को संबोधित करती है साथ ही यही वह स्थान है जहां गंगा ने सर्वप्रथम धरती को छुआ था। 
  • यह वही स्थान है जहां पर शंकराचार्य के द्वारा चार धाम की खोज की गई थी। उत्तराखंड में ही आपको हिंदू धर्म के पांचो प्रयाग मिलेंगे जिन्हें कृष्ण प्रयाग, नंद प्रयाग, कर्ण प्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग कहते हैं। 
  • यहां भगवान शिव को समर्पित की गई बद्रीनाथ की मंदिर है, जहां आपको चार विभिन्न प्रकार के हिंदू धर्म के किस्से सुनने को मिलेंगे जहां से चार धाम की शुरुआत होती है। इसके अलावा यहां पर विश्व की सबसे ऊंची मंदिर तुंगनाथ मंदिर भी देखने को मिलेगी जो भगवान शिव को समर्पित की गई है। 
  • इस राज्य में हिंदू धर्म की दो प्रमुख नदियां निकली है जिसे गंगा और यमुना कहते हैं। गंगा और यमुना इस राज्य से निकलती है जिस वजह से इस राज्य में केवल यही दो नदी के विभिन्न नाम और विभिन्न स्थल बनाए गए हैं, जिनमें गंगोत्री, यमुनोत्री, गोमती, रामगंगा, धौलीगंगा और गौरी गंगा है। 
  • भारत के उत्तराखंड राज्य में आपको भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, नंदकनी, सरयू, भिलंगना, गौरी और कोसी नदी आती है। 

उत्तराखंड में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Uttarakhand Tourist Places in Hindi)

उत्तराखंड भारत के उत्तर दिशा में मौजूद है, जहां विभिन्न प्रकार के पर्वत पर हिंदू धर्म से जुड़े अनेकों प्राचीन किस से मौजूद है। यह वही स्थान है जहां गंगा सर्वप्रथम अवतरित हुई थी। यह वही स्थान है जहां भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा नाम की नदी का निर्माण करते हैं। यह वही स्थान है जिसे हिंदू धर्म में देव भूमि कहा गया है। यहां के अनेकों पर्यटन स्थल सुंदर नजारे और बाग बगीचों के बीच मौजूद हरी-भरी वादियां आपके मन को चुराने के लिए काफी है। 

उत्तराखंड में घूमने के लिए सभी प्रकार के लोगों के लिए एक उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही आपको इतने विभिन्न प्रकार के दर्शनीय स्थल मिलेंगे जिन्हें आप अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। आमतौर पर उत्तराखंड जितनी खूबसूरत और पहाड़ी इलाकों में मौजूद है उसकी खूबसूरती को नए युवा अकेले देखने के लिए सोलो ट्रिप प्लान करते हैं। मगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी बताने के लिए हमने उत्तराखंड में घूमने की जगह का एक संक्षिप्त विवरण नीचे आपके समक्ष प्रस्तुत किया है। 

औली

उत्तराखंड में एक प्रसिद्ध स्थान है, जो औली के नाम से पूरे विश्व में प्रचलित है। यह भारत का स्विजरलैंड माना जाता है। यहां के खूबसूरत पहाड़ और बर्फीली वादियों आपको विदेश में होने का अनुभव करवाएंगे। पूरे भारत से लोग हनीमून के लिए उत्तराखंड की औली नाम के वादियों में आते है। देश-विदेश से लोग स्किंग, ट्रैकिंग, रोपवे राइड, और कैंपिंग जैसी चीजों के लिए उत्तराखंड के औली में आते हैं। 

Auli
Image :Auli

सर्दी के मौसम में यहां बर्फ पड़ती है इस वजह से यह जगह प्रचलित है। मगर इसके अलावा गर्मी के दिन में भी यह स्थान एक हरा भरा जगह है, जो आपके मस्तिष्क में एक सुनहरी छाप छोड़ देता है। 

केदारनाथ

केदारनाथ मंदिर हिंदू धर्म में एक अनोखा स्थान रखता है। हिंदू धर्म में महादेव कहे जाने वाले भगवान शिव को समर्पित है। केदारनाथ का मंदिर यह मंदिर अपने भव्य आकार और खूबसूरत प्रकृति की वजह से पूरे विश्व में प्रचलित है।

Kedarnath
Image : Kedarnath

इसी केदारनाथ मंदिर के पास रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग गौरीकुंड जैसी प्रचलित धार्मिक स्थान मौजूद है। चार धाम की यात्रा में केदारनाथ भी एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां हिंदू धर्म में एक बार जाना अवश्य किया गया है। 

यह भी पढ़े : 10+ केदारनाथ में घूमने की जगह और कब जाएँ?

फूलों की घाटी

1931 में एक प्रचलित अंग्रेज पर्वतारोही उत्तराखंड में एक खूबसूरत फूलों की घाटी की खोज की थी, जो आज फूलों की घाटी के नाम से ही प्रचलित है। यहां पर 500 से अधिक प्रकार के फूल मौजूद है, जो दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। एक स्थान पर विभिन्न रंग के 500 से भी अधिक प्रकार के फूल विश्व के किसी भी व्यक्ति की निगाहों को अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। इस वजह से 1980 में इसे विश्व धरोहर की उपाधि देते हुए भारत के प्रचलित घूमने लायक स्थानों में से एक माना गया।

Flowers Of Velly
Image : Flowers Of Velly

अगर आप उत्तराखंड में जहां आप शांति से बैठ कर कुछ फोटो और सेल्फी खिंचवा कर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर सके तो फूलों की घाटी एक प्रचलित जगह है जो आपके दिल को चुराने के लिए काफी है।

मसूरी

अगर आप शादी के बाद कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो वर्तमान समय में भारत का सबसे अच्छा हनीमून जगह मसूरी माना जाता है। यह एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है जो पहाड़ों की रानी के नाम से प्रचलित है।

Mussoorie
Image : Mussoorie

यहां पर पर्वत श्रृंखला कुछ इस कदर मौजूद है कि आपको विभिन्न प्रकार के फूल और हरी-भरी वादियां दूर से देखने को मिल जाती है, जो आपको अपनी ओर इस कदर आकर्षित करती है कि आपको मसूरी किसी स्वर्ग से कम नहीं लगेगा। 

यह भी पढ़े : 10+ मसूरी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

नैनीताल

जब किसी को उत्तराखंड घूमना हो तो नैनीताल उसकी सूची में पहले स्थान पर आता है। इसे झीलों की नगरी कहा जाता है। सर्वप्रथम 1841 में पी बैरन नाम के एक अंग्रेज के द्वारा इस शहर को खोजा गया था। यह एक खूबसूरत शहर है जहां विभिन्न प्रकार के पर्वत श्रृंखला और बहुत सारे झील हैं।

Nainital
Image: Nainital

अपने खूबसूरत झील और तालाब की वजह से यह शहर विश्वभर में प्रचलित है। विभिन्न प्रकार के खूबसूरत और ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के बीच बसा यह खूबसूरत शहर अपने गोद में बहुत सारे झील झरने और तालाबों को संजो कर रखा है, जिसके नजारे इतनी खूबसूरत है कि किसी भी व्यक्ति को वहां से वापस आने का मन नहीं करेगा। 

यह भी पढ़े : 10+ नैनीताल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

ऋषिकेश

हिंदू धर्म के प्रचलित स्थानों की सूची में ऋषिकेश भी एक प्रचलित स्थान है, जिसे घूमने के लिए पूरे विश्व से हिंदू धर्म का पालन करने वाले लोग अक्सर आते हैं। यह एक खूबसूरत स्थान है जहां विभिन्न प्रकार के पहाड़ और नदियां मौजूद है।

Rishikesh
Image : Rishikesh

यहां के खूबसूरत नजारे ऊंचे ऊंचे पहाड़ पर सेल्फी प्वाइंट आपके सोशल मीडिया पेज के साथ-साथ आपके मन को भी भर देंगे। यहां पर बोटिंग करने और पूजा पाठ करने की उत्तम व्यवस्था की गई है। अगर आपको मेडिटेशन करना है या ध्यान में जाना है तो यहां पर उसकी भी उत्तम व्यवस्था की गई है। 

यह भी पढ़े : 10+ ऋषिकेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

उत्तराखंड में प्रसिद्ध भोजन

अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं, तो वहां के कुछ प्रचलित भोजन हैं जिन्हें आपको अवश्य रखना चाहिए। उसके बारे में कुछ जानकारी नीचे प्रस्तुत की गई है उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और समझें। 

काफुली 

यह उत्तराखंड की सबसे प्रचलित और पारंपरिक खाना है, जिसमें मेथी और पालक के पत्तों को चावल और गेहूं के मिश्रण के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। यह एक किस्म की सब्जी होती है, जिसमें ग्रेवी काफी कम होती है। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जो उत्तराखंड के लगभग सभी इलाके में आपको खाने को मिलेगी। 

भंग की चटनी

आमतौर पर भांग को एक नशीले पदार्थ के रूप में देखा जाता है जिसे लोग भारत के विभिन्न स्थानों में होली में खाते हैं। मगर आपको बता दें कि भांग की पकौड़ी और भांग की चटनी उत्तराखंड में काफी प्रचलित है। इसे भांग के साथ इमली को मिलाकर कुछ मसालों के साथ एक चटनी के रूप में खाने में परोसा जाता है। अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं तो भांग की चटनी और भांग के पकौड़े खाना ना भूलें। 

फानू

यह उत्तराखंड की एक पारंपरिक खाना है, जिसे मुख्य रूप से वहां के लोग अपने दोपहर के भोजन में खाते हैं। इस व्यंजन को बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के दाल को रात भर भिगोकर रखा जाता है और उसके बाद सुबह मसालों के साथ हो उस डाल को तैयार किया जाता है।

इसे आमतौर पर चावल या रोटी के साथ खाया जाता है मगर इसका स्वाद बाकी सब्जियां दाल के मुकाबले इतना अलग होता है कि एक बार खाने पर तो शायद ही कोई है पहचान पाए कि इसमें क्या चीज डाला गया है। 

बाड़ी

यह एक प्रचलित व्यंजन है, जिसे आमतौर उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लोग बनाते हैं। यह वहां की सबसे प्रचलित व्यंजन में से एक है। यह व्यंजन बनाना जरा मुश्किल है। बड़ा ही विषम प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। इस व्यंजन को तैयार करने के लिए मगर इसे खाने के लिए पूरे विश्व से लोग आते हैं। फानु के साथ ही इस व्यंजन की खासियत और अधिक बढ़ जाती है। 

उत्तराखंड में रुकने की जगह

उत्तराखंड एक पहाड़ी इलाके में आता है। वह प्रचलित पर्यटन स्थल है। इस वजह से लोग इस जगह की ओर इतना अधिक आकर्षित होते हैं कि बहुत अधिक भीड़ हो जाती है। वहां के सभी दर्शनीय स्थल पहाड़ पर मौजूद होने की वजह से सही प्रकार के रुकने की जगह का चयन करना काफी आवश्यक है। 

उत्तराखंड भारत का एक प्रगति पूर्ण राज्य है इस वजह से आपको इस राज्य में रुकने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां पर विभिन्न प्रकार के लोग नौकरी की तलाश में आते हैं। इस वजह से कम पैसे में और अधिक पैसे में दोनों प्रकार के तरीकों से रुकने की उत्तम व्यवस्था की गई है।

हमने आपको नीचे कुछ अच्छी रुकने की जगहों के बारे में जानकारी दी है। अगर आपको उनमें से कोई स्थान अच्छा लगता है, तो उत्तराखंड में छुट्टी मनाते वक्त आप उन सभी स्थानों पर जाकर रुक सकते हैं। 

Hots Hotel 

यह एक प्रचलित होटल है, जो उत्तराखंड के बसगांव में स्थित है। लोग जब उत्तराखंड में छुट्टी मनाने आते हैं तो इस स्थान की एडवांस में बुकिंग करके रखते हैं। यह इतना प्रचलित जगह है जहां से आपको बेहतरीन खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे और कम पैसों में रुकने के लिए शेयरिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

अगर आप अकेले घूमने जा रहे हैं तो किसी पार्टनर के साथ आपको यह रूम शेयरिंग बेसिस पर दे दी जाएगी। इस होटल में रुकने के लिए एक रात का ₹400 देना पड़ता है। 

नैनीताल रिवर कैंप

झील की वह नगरी नैनीताल झील और तालाब की वजह से प्रचलित है। इस वजह से आपको रिवर कैंप नाम का एक होटल देखने को मिलेगा, जो एक और कैंप फायर के जरिए आपको झील के समीप रुकने की व्यवस्था करके देता है।

होटल में अगर आप रूकना चाहते हैं तो ₹500 एक रात का चार्ज देना पड़ता है, जहां उत्तराखंड की स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था एक झील के किनारे टेंट लगाकर की जाती है। 

हैंड वैली कैंप

यह एक प्रचलित होटल है, जहां लोग छुट्टी मनाने के लिए एडवांस में बुकिंग कर देते हैं। एक छोटी सी पहाड़ी के ऊपर विभिन्न प्रकार के छोटे छोटे कमरे बांस और टेंट के जरिए बनाए गए हैं। हर व्यक्ति को एक कमरा दे दिया जाता है। पहाड़ के ऊपर बना हुआ यह खूबसूरत टेंट वाला इलाका हर किसी को पसंद आता है। हर कोई ऊंचा से ऊंचा कमरा लेना चाहता है इसकी एडवांस बुकिंग आप कर सकते हैं। यह एक रात रुकने के लिए हजार रुपए देना पड़ता है। 

अगर उठाए गए किसी भी होटल में आप नहीं रुकना चाहते और किसी लॉज या किसी अन्य तरीके के जगह की सुविधा आप चाहते हैं, तो उस तरह की सुविधा आपको उत्तराखंड के किसी भी शहर में मिल जाएगी। उत्तराखंड इतना प्रचलित है कि वहां के लगभग हर शहर में लोग घूमने के लिए जाते हैं, जिस वजह से उत्तराखंड का बाजार हमेशा हरा भरा रहता है और आपको वहां रुकने के लिए कम से कम कीमत में और अधिक से अधिक कीमत में भी अच्छी से अच्छी व्यवस्था मिल जाएगी। 

उत्तराखंड घूमने का सही समय

उत्तराखंड भारत का सबसे प्रचलित राज्य है जहां पर घूमने के लिए पूरे विश्व से लोग आते हैं। यह इतना खूबसूरत जगह है कि लोग सालों भर यहां आते रहते हैं, मगर आप इस स्थान को घूमने के लिए ठंडी के दिनों या बरसात के दिनों में ही जाना पसंद करेंगे। 

उत्तराखंड का नजारा इतना खूबसूरत होता है। वहां पर विभिन्न प्रकार के पर्वत श्रृंखला है, जहां ठंड के दिनों में काफी अधिक बर्फ गिरता है। जिस वजह से लोग ठंड के मौसम में उत्तराखंड जाना चाहते हैं ताकि वह बर्फ से खेल सके हैं। अगर आपको भी बर्फ से खेलना और स्किंग या ट्रैकिंग जैसी विभिन्न प्रकार की चीजें ट्राई करनी है, तो ठंड के मौसम में एक बार उत्तराखंड घूमने अवश्य जाएं।

हालांकि आप उत्तराखंड घूमने के लिए गर्मी के मौसम में भी जा सकते हैं। जब पूरे भारत में हर जगह अधिक गर्मी पड़ती है तब उत्तराखंड एक ऐसा स्थान है जहां का तापमान 10 डिग्री से 25 डिग्री के बीच होता है। आप यहां हल्के-फुल्के गर्म कपड़े लेकर जा सकते हैं और गर्मी के दिन में असीम शांति और हल्की ठंडी हवा के साथ खूबसूरत नजारे को देखकर अपने चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट ला सकते हैं। 

इसके साथ ही उत्तराखंड घूमने का एक अच्छा मौसम बरसात भी है। बरसात के मौसम में पहाड़ी इलाके काफी फिसलन भरे हो जाते हैं। इस वजह से हम आपको पहाड़ पर चढ़ने जैसी क्रियाएं करने का सुझाव नहीं देंगे। मगर जब आप उत्तराखंड घूमने बरसात के मौसम में जाएंगे तो आपको वहां की वादियां और भी हरी-भरी लगेंगे जो आपके मन को मंद मुक्त कर देंगे। 

अंत में हम आपसे यही कहेंगे कि आप किसी भी मौसम में उत्तराखंड घूमने के लिए जा सकते हैं मगर हमारे सुझाव से आपको गर्मी के मौसम में या ठंड के मौसम में जाना चाहिए। मगर अधिक ठंड अर्थात जनवरी या दिसंबर के महीने में ना जाएं क्योंकि वहां बहुत अधिक ठंड होती है और आप घूम नहीं पाएंगे। आप नवंबर में घूमने जा सकते हैं इसके अलावा गर्मी के सभी महीने में आप वहां घूमने के लिए जा सकते हैं। 

उत्तराखंड कैसे पहुंचे?

उत्तराखंड एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है और पर्यटकों का इतना अधिक आगमन रहता है कि इस जगह को सरकार के द्वारा इतना खूबसूरत और आरामदायक बनाया गया है कि आप हवाई मार्ग रेल मार्ग और सड़क मार्ग के जरिए बड़ी सरलता और सुगमता से उत्तराखंड पहुंचकर वहां के सभी स्थानों को बड़ी सरलता से घूम सकते हैं। 

हवाई जहाज से उत्तराखंड कैसे पहुंचे?

उत्तराखंड में देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। इस वजह से वहां पर हवाई मार्ग की अच्छी व्यवस्था की गई है। उत्तराखंड राज्य में आपको मुख्य रूप से तीन हवाई अड्डे देखने को मिलेंगे जो देहरादून पिथौरागढ़ और पंतनगर मैं मौजूद है। अगर ऊपर बताए गए किसी भी प्रचलित पर्यटन स्थल पर आप घूमना चाहते हैं तो आपको देहरादून हवाई अड्डे पर उतरना होगा

हम आपको यह सुझाव देंगे कि अगर आप हवाई मार्ग के रास्ते उत्तराखंड आना चाहते हैं, तो देहरादून हवाई अड्डे पर उतरे। यह एक बड़ा हवाई अड्डा है जहां पर विदेशी हवाई जहाज भी आती है।

बाकी दोनों हवाई अड्डे से आसपास के इलाके जाने के लिए या आसपास के राज्य में जाने के लिए हवाई जहाज की मदद ले सकते हैं। मगर मुख्य रूप से सभी प्रचलित स्थानों पर घूमने के लिए हवाई मार्ग की व्यवस्था देहरादून में की गई है। 

सड़क मार्ग से उत्तराखंड कैसे पहुंचे?

बहुत लोग बाइक के जरिए उत्तराखंड जाना चाहते हैं अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप ऑनलाइन रास्ता ढूंढ सकते हैं। मगर बस के रास्ते उत्तराखंड कैसे पहुंचे इसके बारे में जानकारी जानना आवश्यक है। 

आपको बता दें कि उत्तराखंड जाने के लिए सभी प्रचलित स्थानों से आपको बस की सुविधा दी जाती है। उत्तराखंड जाने के लिए रास्ता इतना बेहतरीन बनाया गया है कि आप स्वयं की कार या बाइक के जरिए भी उत्तराखंड बहुत सकते है।

अगर आप उत्तराखंड के आसपास के किसी जगह की बात करेंगे तो नई दिल्ली उसके सबसे समीप बड़ा शहर है हालांकि इसके अलावा भी बहुत सारे शहर हैं। मगर मुख्य रूप से हम नई दिल्ली की बात करेंगे कि अगर आप वहां पहुंच गए तो वहां से देहरादून जाने के लिए बस हवाई मार्ग और सड़क मार्ग की अच्छी सुविधा आपको मिलेगी। 

रेल मार्ग से उत्तराखंड कैसे पहुंचे?

लोग रेल मार्ग का इस्तेमाल करके उत्तराखंड पहुंचना पसंद करते है अगर आप उत्तराखंड जाना चाहते हैं तो रेल मार्ग की सुविधा आप ले सकते है। आपको दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे प्रचलित शहरों से उत्तराखंड पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

अगर आप भारत के किसी दूरदराज राज्य से संबंध रखते हैं तो हम आपको सुझाव देंगे कि सबसे पहले अपने इलाके के आसपास किसी प्रचलित या मुख्य शहर पर चले जाएं और वहां से उत्तराखंड जाने के लिए सीधी रेल गाड़ी कौन सी है इसके बारे में पता करें।

अन्यथा दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे किसी प्रचलित और उत्तराखंड के आसपास मौजूद बड़े शहर में आ सकते हैं। वहां से आपको बहुत सारी रेलगाड़ियां मिल जाएंगी जो आपको सीधे उत्तराखंड के देहरादून में पहुंचाएगी। 

उत्तराखंड कैसे घूमे?

उत्तराखंड भारत का एक प्रगति पूर्ण राज्य है और वहां पर विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल है। जिस वजह से न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व से लोग उत्तराखंड घूमने के लिए आते हैं। अगर आप उस स्थान पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो इसके लिए सभी प्रकार के मार्ग पर उत्तम व्यवस्था की गई है। हम आपको सुझाव देंगे कि उत्तराखंड में जितनी भी जगह है उनमें सबसे पहले आप देहरादून पहुंच जाएं। 

देहरादून वह स्थान है, जहां से आप बड़ी सरलता से उत्तराखंड को घूम सकते हैं। उत्तराखंड के कौन से स्थान में मुख्य रूप से प्रचलित है। इसके बारे में ऊपर हमने जानकारी दी है। जितनी भी उत्तराखंड की प्रचलित घूमने लायक जगह है वहां पर जाने के लिए आपको देहरादून से सभी प्रकार की सुविधाएं मिल जाएंगी। 

देहरादून के सभी स्थलों को घूमने के बाद अगर आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कौन से स्थान पर जाएं तो हम आपको सुझाव देंगे कि अगला स्थान आपका नैनीताल होना चाहिए। वहां पर रुकने की व्यवस्था इतनी बेहतरीन की गई है कि आपको वहां से वापस आने का मन नहीं करेगा।

उस झीलों की नगरी में आप बहुत आराम से अपनी छुट्टी व्यतीत कर सकते हैं। उसके बाद फुर्सत से बैठकर चर्चा करके आप उत्तराखंड का अगला कौन सा जगह घूमने जाना है, इसके बारे में चर्चा करके आगे बढ़ सकते हैं। 

यह भी पढ़े : चारधाम यात्रा की पूरी जानकारी और यात्रा करने का समय

उत्तराखंड घूमने में खर्च

चाहे हम विश्व में कहीं भी घूमने जाएं हम एक खर्च करने की आवश्यकता होगी ही। अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि कितना खर्च लगेगा तो आपको बता दें कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां पर गरीब और अमीर दोनों प्रकार के लोगों के रुकने के लिए सही बंदोबस्त किया गया है। 

पूरा खर्च आपके हाथ पर निर्भर करता है। अगर वहां रुकने और खानपान की व्यवस्था की बात करें तो ऐसे होटल मौजूद है जो आपको ₹300 से ₹400 प्रतिदिन रुकने और खाने की व्यवस्था देंगे कुछ स्थानों पर केवल रुकने के लिए इतना पैसा ले लिया जाता है। वहीं अगर आपके पास अधिक पैसा है तो आपके लिए प्रचलित ऐसे होटल भी मौजूद है, जो हजार से ₹2000 1 दिन रुकने का चार्ज लेंगे।

आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी जगह रुक सकते हैं। खानपान की बात करें तो वहां पर खाना-पीना अत्यधिक महंगा नहीं है हालांकि जब आप किसी पर्यटन स्थल पर जाएंगे तो पहाड़ी क्षेत्र में खाना बहुत महंगा मिलता है क्योंकि पहाड़ पर खाने की व्यवस्था बनाना बहुत ही मुश्किल होती है। 

हम कह सकते हैं कि अगर आप उत्तराखंड घूमने के लिए जाते हैं तो एक व्यक्ति का कम से कम ₹5000 से ₹7000 का खर्च आएगा। अगर आप बेहतरीन तरीके से घूमना चाहते हैं और अच्छी व्यवस्था वाली जगह पर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए ₹10,000 प्रति व्यक्ति का खर्च आ सकता है। 

उत्तराखंड घूमने के लिए साथ में क्या रखें?

उत्तराखंड भारत का एक प्रचलित राज्य है, जहां पर घूमने के लिए आपको कुछ आवश्यक चीजें अपने साथ रखनी होगी, जिसके बारे में एक छोटी सी सूची नीचे प्रस्तुत की गई है। उसके बारे में पढ़ें और अपने उत्तराखंड के सफर को तैयार करें। 

  • उत्तर भारत के उत्तर में ऐसी जगह स्थित है, जहां पर पर्वत श्रृंखला बहुत अधिक मात्रा में मौजूद है। जिस वजह से वहां पर ठंड बहुत अधिक पड़ती है तो अगर आप उत्तराखंड घूमने का विचार बना रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े अवश्य रख ले। 
  • साथी उत्तराखंड एक ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां पहाड़ चढ़ने का शौक हर किसी को होता है। इस वजह से अपने साथ अच्छे जूते और एक मजबूत बैग जरूर रखें। 
  • आपको अपने साथ कुछ दवाइयों को भी रख लेना चाहिए, जैसे बुखार के या सर चकराने या उल्टी की दवाइयों को अपने साथ अवश्य रखें। 
  • याद और कोरोना का चल रहा है। इस वजह से अगर आपने कोरोना का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है, तो उसकी एक पर्ची भी अपने पास अवश्य रखें। 
  • उत्तराखंड घूमने के लिए लोग देश विदेश से आते हैं। इस वजह से यह आवश्यक है कि आप अपने साथ आधार कार्ड पैन कार्ड जैसी कुछ जानकारियों को रखें। इसके साथ ही अपना आइडेंटी कार्ड लेना ना भूलें। इन सभी चीजों के साथ कुछ आवश्यक रूपों को रखें पहाड़ी इलाका होने की वजह से वह पैसे निकालने की सुविधा में दिक्कत आ सकती है। 

FAQ

उत्तराखंड क्यों प्रचलित है?

उत्तराखंड अपने पर्वत श्रृंखला खूबसूरत वादियां और झील के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों के वजह से प्रचलित है। 

भारत का स्विट्जरलैंड किसे कहते है?

उत्तराखंड के प्रचलित स्थान औली को भारत का स्विजरलैंड कहते हैं क्योंकि यहां बर्फ पड़ती है और स्विजरलैंड की तरह बर्फीली खूबसूरत पहाड़ियां नजर आती है। 

उत्तराखंड की राजधानी कहां है?

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। 

उत्तराखंड कब घूमने जाना चाहिए?

साल के 12 महीने में कभी भी उत्तराखंड घूमने के लिए जा सकते हैं मगर हम आपको सुझाव देंगे कि उत्तराखंड घूमने के लिए अब गर्मी के मौसम में जाएं क्योंकि वहां का मौसम बहुत ही ठंडा होता है। 

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को उत्तराखंड में घूमने की जगह (Uttarakhand Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की हुई है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रस्तुत की गई आज की यह महत्वपूर्ण जानकारी आपको आसानी से समझ में आई होगी और आपके लिए उत्तराखंड में घूमने के लिए काफी हेल्पफुल भी साबित होगी।

अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हो हम आपको आपके प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण लेख को अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आपका कीमती समय हो। 

इसके अलावा अगर आपके लिए हमारा आज का यह महत्वपूर्ण लेख जरा सा भी उपयोगी साबित हुआ हो तो आप इसे अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। 

यह भी पढ़े :

10+ गुजरात में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment