10+मेघालय में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Meghalaya Me Ghumne Ki Jagah : भारत में बहुत ही खूबसूरत जगहें मौजूद है, जिनमें से एक है मेघालय। मेघालय पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्य में से एक है, जिसकी राजधानी शिलांग है।

मेघालय में घूमने लायक बेहद ही खूबसूरत दर्शनीय स्थल और पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें घूमने के लिए हर साल लाखों लोगों की भीड़ लगी रहती है।

मेघालय राज्य की कला, संस्कृति, समृद्धि पूरे विश्व में विख्यात है। मेघालय भारत के बेहद हि खूबसूरत और समृद्ध राज्य में से एक है, जो कि भारत को और भी जानकार बनाने के लिए मददगार है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Meghalaya Me Ghumne Ki Jagah
Image: Meghalaya Me Ghumne Ki Jagah

यदि आप भी मेघालय घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मेघालय में घूमने के कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानना आपकी यात्रा के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में जानते हैं।

मेघालय में घूमने की जगह | Meghalaya Me Ghumne ki Jagah

मेघालय के बारे में रोचक तथ्य

मेघालय भारत में मौजूद एक बेहद सुंदर राज्य में से एक है। इस राज्य से जुड़े कुछ रोचक बातें हैं, जो कि इस राज्य को और भी ज्यादा फेमस बनाए रखा है। तो चलिए कुछ रोचक तथ्य के बारे में जानते है।

  • मेघालय राज्य अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए बहुत अधिक फेमस है।
  • मेघालय का संस्कृत में अर्थ ‘मेघ या बादलों का निवास स्थान’ होता है।
  • मेघालय राज्य में अधिकांश उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते है।
  • ब्रिटिश शासन के दौरान ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा मेघालय राज्य को “पूर्व का स्कॉटलैंड” नाम दिया था।
  • मेघालय राज्य का गठन असाम राज्य के तीन जिलों को मिलाकर किया गया है।
  • मेघालय व्यवसायिक उद्योग के साथ साथ कृषि अर्थव्यवस्था से भी परिपूर्ण है।
  • मेघालय राज्य में स्थित चेरापूंजी शहर अपनी वर्षा के लिए अधिक प्रसिद्ध है।
  • मेघालय राज्य का मुख्य त्योहार वांगला है, जोकि हर साल नवंबर के महीने में मनाया जाता है।
  • मेघालय राज्य फलों, सब्जियों, मसालों और औषधीय पौधों की एक विशाल विविधता के कारण प्रसिद्धि है।

मेघालय में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Meghalaya Tourist Places in Hindi)

मेघालय राज्य में घूमने लायक बहुत ही बेहतरीन जगहे मौजूद है, जिसकी यात्रा करना पर्यटकों के लिए एक यादगार पल बन जाता है। यदि आप मेघालय घूमने जा रहे हैं, तो आप हमारे द्वारा बताए गए इन जगहों की यात्रा जरूर करें। तो चलिए उन बेहतरीन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शिलांग

शिलांग मेघालय की राजधानी है। शिलांग भारत के पूर्वोत्तर भाग में मौजूद एक हिल स्टेशन है। शिलांग को ‘बादलों के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपनी सुंदरता परंपरा और संस्कृति के लिए जाना जाता है।

Shillong
Image: Shillong

सुंदरता और संस्कृति के अलावा शिलांग को मेघालय के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। शिलांग सबसे ऊंचा झरना, सुंदर परिदृश्य, संस्कृति, भारी वर्षा, इत्यादि के लिए प्रसिद्ध है। शिलांग की नाइट लाइफ भी बेहद प्रसिद्ध हैं।

यह भी पढ़े : 10+शिलांग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

चेरापूंजी

चेरापूंजी भारत के राज्य मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में मौजूद एक उपविभागीय शहर है। चेरापूंजी और उसके आसपास के शहर में रहने वाले स्थानीय लोगों को खासी के नाम से जाना जाता है। इस शहर को सोहरा के नाम से भी जाना जाता है।

Cherrapunji‎
Image: Cherrapunji‎

चेरापूंजी शहर द्वारा अधिकतम वर्षा प्राप्त करने वाले शहर का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया है। चेरापूंजी शहर में भी घूमने लायक बहुत सी जगह मौजूद हैं। चेरापूंजी में ही भारत का सबसे साफ गांव मावलिननॉंग मौजूद है, जोकि मेघालय के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है।

दावकी झील

दावकी झील मेघालय के पश्चिम जिले में स्थित एक जयंतिया हिल्स है। दावकी भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित है। इसी कारण से दावकी झील भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार करने का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दावकी झील मेघालय में घूमने लायक बेहतरीन जगहों में से एक है।

Dawki River
Image: Dawki River

बसंत महीने के दौरान दावकी पर्यटन स्थल के रूप में बेहद हि सुंदर प्रतीत होता है। दावकी झील पर नाव की सवारी की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है। इस जगह की खूबसूरती, हरियाली, नदी, ठंडे पानी, ब्रिज, इत्यादि चीजें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त होता है।

एलीफेंट फॉल

एलीफेंट फॉल खासी जिले के मुख्य शहर में स्थित है। इस जगह को पर्यटकों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। इस जगह पर एक विशाल चट्टान था, जो कि दिखने में हाथी की तरह लगता था। इसी कारण से इस जगह को ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेजों द्वारा एलीफेंट फॉल का नाम दिया गया।

Elephant Falls
Image: Elephant Falls

परंतु यह चट्टान 1987 में भूकंप के कारण नष्ट हो गई थी। एलीफेंट फॉल के आस पास बेहद सुंदर जलप्रापात, पेड़ पौधे, और सुंदर नजारे मौजूद है जो कि काफी ज्यादा मनमोहक प्रतीत होते हैं।

तुरा शहर

तुरा शहर पश्चिमी गारो हिल्स जिले में स्थित एक पहाड़ी शहर है। इस जगह का मुख्य आकर्षण नोकेरेक नेशनल पार्क है। तुरा शहर एक घाटी है, जो तुरा हिल्स की तलहटी में स्थित है। इस जगह पर घूमने लायक बहुत से प्रस्तुति झरने मौजूद है।

Tura
Tura

यहां के नेशनल पार्क में अलग अलग तरह के जानवर देखने को मिलते हैं जैसे कि- तेंदुआ, सुनहरी बिल्ली, जंगली भैंस, तीतर, इत्यादि शामिल है। और इसके अलावा भी यहां की पहाड़ी जंगलों में पक्षियों की बहुत सी आबादी देखने को मिलते हैं।

मौसिनराम

 मौसिनराम मेघालय में मौजूद सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है। मौसिनराम का अर्थ ‘माव’ होता है, जो कि खांसी शब्द से लिया गया है और उसका अर्थ पत्थर होता है। यह गांव शिवलिंगम के आकार की है।

Mawsynram
Image: Mawsynram

यहां की हरियाली और सुंदरता काफी ज्यादा मनमोहक होता है। खास तौर पर प्राकृतिक प्रेमियों और बारिश का लुफ्त उठाने वाले लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। मौसिनराम चेरापूंजी शहर के नजदीक में स्थित है।

जवाई शहर

जवाई शहर मेघालय के बेहद सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। यह शहर जयंतिया हिल्स में स्थित हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। जवाई शहर विशाल विरासत और संस्कृति से परिपूर्ण है, जो कि वहां रह रहे लोगों की जीवनशैली को भलीभांति दर्शाता है।

Jawai River
Image: Jawai River

जवाई शहर में भी एक से एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिन्हें घूमना पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। और उन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में थडलास्केन झील और लालोंग पार्क शामिल है।

बाघमारा

बाघमारा मेघालय के देखने लायक जगहो में शामिल है। बाघमारा स्थान बहुत सारे वनस्पतियों और जीवन से समृद्ध है। इसके अलावा भी इस स्थान पर अन्य कई झील, नदियां, पहाड़ियां, इत्यादि आकर्षक स्थान शामिल है।

Baghmara
Image : Baghmara

बाघमारा स्थान पर रिजर्व फॉरेस्ट भी मौजूद है, जहां पर लंगूर, हाथियां और कुछ पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं।

मावसई गुफा

मेघालय राज्य में जितनी ज्यादा हरियाली मौजूद है, उतना ही अधिक रहस्यमय और अद्भुत स्थान भी मौजूद है। इन्हीं अद्भुत और रहस्यमय स्थान में से एक है मावसई गुफा। मावसई गुफा मेघालय में मौजूद लोकप्रिय स्थान में से एक है। यह गुफा भूल भुलैया की तरह प्रतीत होती है।

Mawsmai Cave
Image: Mawsmai Cave

इस गुफा में चमकती हुई रौशनी और अनगिनत पत्थर भी देखने को मिलते हैं। इस गुफा की लंबाई करीब 150 किलोमीटर है। और यह गुफा चेरापूंजी के केंद्र से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मावलिननांग गांव

मावलिननांग गांव मेघालय में मौजूद बेहद ही सुंदर और साफ गांव हैं। यह गांव इतना ज्यादा सुंदर है कि यह पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेघालय राज्य में स्थित इस गांव को ‘गॉड्स ओन गार्डन’ के नाम से भी जाना जाता है।

Mawlynnong
Image: Mawlynnong

साल 2003 में इस गांव को एशिया के सबसे साफ गांव का दर्जा दिया गया, इसी कारण से मावलिननांग गांव को ‘क्लीनस्ट विलेज इन इंडिया’ के रूप में भी जाना जाता है।

मेघालय में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

मेघालय राज्य जितना ज्यादा पर्यटन स्थलों से समृद्ध है, उतना ही अधिक तरह तरह के व्यंजनों के कारण भी प्रसिद्ध है। मेघालय राज्य में बेहद स्वादिष्ट भोजन देखने को मिलते हैं, जिसका आनंद सभी पर्यटकों द्वारा यात्रा के दौरान लिया जाता है। यहां के लोकल फूड और प्रसिद्ध भोजनो में निम्नलिखित शामिल है-

  • जादो
  • नखम बिची
  • धोख्ले
  • पुमालोई
  • बम्बू शूट्स
  • हर्बड पोर्क और सेब
  • राइस बीयर
  • मोमो
  • दोहे जेम
  • तुंग रिंबाई
  • मिनिल सोंगा
  • एग दाल
  • मेलीम चिकन
  • पुडोह
  • मोमोज
  • जलेबी
  • तुंगरीम्बाई
  • टंगटाप
  • दोहनीयनग
  • मीसा मच पूरा , इत्यादि।

मेघालय में रुकने की जगह

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है, कि मेघालय एक बेहद ही सुंदर राज्य है और इस राज्य में बहुत ही प्रसिद्ध और खूबसूरत दर्शनीय और पर्यटन स्थल मौजूद है। तो यदि आप मेघालय राज्य की यात्रा पर निकले हैं, तो आपको इस पर्यटक स्थल को घूमने में कम से कम 3 से 4 दिन लग सकता है।

तो इसीलिए आपको मेघालय राज्य में रुकने की व्यवस्था के बारे में भी जानना जरूरी होता है। मेघालय में पर्यटकों के लिए लो बजट से लेकर के हाई बजट तक के होटल, लॉज, रिसोर्ट, इत्यादि की सुविधा मौजूद है। आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं, जिनमें से कुछ होटल कि नाम निम्नलिखित हैं-

होटल पॉइनिसुक

होटल मानसून

पोलो ऑर्किड रिज़ॉर्ट

होटल पोलो टावर्स

होटल गेटवे शिलांग, इत्यादि।

यह भी पढ़े : 10+ईटानगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मेघालय घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

वैसे तो मेघालय भारत में मौजूद एक बहुत ही सुंदर राज्य है, जिसे हर मौसम में घूमा जा सकता है। परंतु फिर भी यदि आप मेघालय घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक के महीने को माना जाता है।

इन महीनों के दौरान मेघालय का वातावरण काफी ज्यादा खूबसूरत और मनमोहक होता है, जो कि पर्यटकों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तो यदि आप मेघालय यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए अक्टूबर से मार्च का समय अच्छा साबित हो सकता है।

मेघालय कैसे पहुंचे (रेल, सड़क, और हवाई मार्ग)

मेघालय राज्य भारत में स्थित है, तो आप मेघालय जाने के लिए रेल, सड़क, या हवाई किसी भी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए रेल, सड़क और हवाई मार्ग के माध्यम से मेघालय कैसे पहुंचे, इसके बारे में जानते हैं-

रेल मार्ग : मेघालय राज्य पहुंचने के लिए रेल मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। यदि आप मेघालय रेल मार्ग के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो आपको बता दे कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन मेघालय का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आप यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से मेघालय के विभिन्न स्थानों पर जा सकते हैं।

सड़क मार्ग:- मेघालय जाने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध है। मेघालय सड़क मार्ग के माध्यम से विभिन्न प्रमुख शहरों से आपस में जुड़ा हुआ है। मेघालय सड़क मार्ग के माध्यम से पहुंचने के लिए बस और अन्य साधनों की भी सुविधा मौजूद है। इसीलिए यदि आप अपने पर्सनल साधन या किसी अन्य ट्रांसपोर्ट साधन के माध्यम से मेघालय जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस तरह से आप बड़ी हि आसानी के साथ मेघालय पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग : किसी भी तरह की यात्रा करने के लिए हवाई मार्ग बहुत ही आसान और सुविधाजनक सफर होता है। लेकिन यदि आपने मेघालय की यात्रा करने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो आपको बता दें कि मेघालय का अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं है।

आपको हवाई मार्ग के माध्यम से मेघालय जाने के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे के लिए उडान भरना पड़ेगा, फिर वहां से आप किसी भी स्थानीय साधनों के माध्यम से मेघालय के विभिन्न स्थानों तक पहुंच सकते हैं।

मेघालय कैसे घूमे

यदि आप मेघालय घूमने जा रहे हैं, तो आपको इस प्रश्न के बारे में अवश्य सोचना चाहिए कि मेघालय जाकर कैसे घूमे?, यदि आप मेघालय की यात्रा करने निकले हैं, तो आपको सबसे पहले यह जरूर प्लेन करना चाहिए कि आपको मेघालय के कौन से स्थान पर जाना है।

इसके अलावा आप को वहां लगने वाले खर्च, खाने पीने की व्यवस्था, रुकने की व्यवस्था, घूमने फिरने की व्यवस्था, इत्यादि चीजों के बारे में भी जरूर जानकारी लेना चाहिए। इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के बाद आप बड़े हि आनंद के साथ मेघालय के विभिन्न शहरों की भी यात्रा कर सकते हैं।

मेघालय घूमने का खर्चा

किसी भी जगह पर घूमने जाने के लिए सबसे जरूरी पैसा होना चाहिए। इसलिए यदि आप किसी भी पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए निकले हैं, तो आपको उस जगह पर लगने वाले खर्चों के बारे में जरूर जानकारी रखना चाहिए। ठीक इसी तरह से यदि आप मेघालय की यात्रा पर निकले हैं, तो आपको मेघालय की यात्रा करने में लगने वाले कुल खर्चो के बारे में भी जरूर जाना चाहिए।

यदि आप मेघालय की यात्रा पर अकेले गए हैं, तो आपको इस यात्रा में कम से कम 5000 से ₹7000 लग सकता है। इसके अलावा यदि आप मेघालय की यात्रा अपने पूरे परिवार के साथ करना चाहते हैं, तो इसमें लगने वाला खर्चा कम से कम 10 से ₹20000 तक का हो सकता है। और यह खर्चा आपकी जरूरतो के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकता है।

मेघालय घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

यदि आप मेघालय की यात्रा पर निकले हैं, तो आपके पास सबसे जरूरी पैसा होना चाहिए। इसके बाद यदि आप सर्दियों के मौसम में मेघालय की यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको अपने साथ कुछ गर्म कपड़े जरूर रखने चाहिए। और इसके अलावा आप अपनी जरूरत के सामान के साथ साथ फर्स्ट एड बॉक्स, पानी बोतल, इत्यादि चीजें भी साथ में जरूर रखें।

FAQ

मेघालय में घूमने लायक कौन कौन सी जगहे मशहूर है?

उत्तर:- मेघालय में घूमने लायक शिलांग, चेरापूंजी, दावकी झील, एलीफेंट फॉल, तुरा शहर, मौसिनराम, मां बाघमारा, मावसाई गुफा, जवाई शहर, मावलिननांग गांव, कैलांग रॉक, इत्यादि जगहे मशहूर है।

मेघालय में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

मेघालय में खाने के लिए टंगटाप, दोहनीयनग, मीसा मच पूरा, एग दाल, मेलीम चिकन, पुडोह, मोमोज, जलेबी, तुंगरीम्बाई, मिनिल सोंगा, राइस बीयर, मोमो, दोहे जेम, तुंग रिंबाई, जादो, नखम बिची, धोख्ले, पुमालोई, इत्यादि चीज मशहूर है।

मेघालय किन चीजों के कारण प्रसिद्ध है?

मेघालय फलों, सब्जियों, मसालों और औषधीय पौधों की एक विशाल विविधता के कारण प्रसिद्ध है।

मेघालय जाने के लिए कौन कौन सी सुविधाएं उपलब्ध है?

मेघालय जाने के लिए हवाई, रेलवे, और सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध है।

मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मेघालय घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक के महीने को माना जाता है।

निष्कर्ष

मेघालय भारत का एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है। इस राज्य को लगभग सभी लोगों द्वारा घूमना पसंद किया जाता है। इसलिए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मेघालय में घूमने की जगह ( Meghalaya Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया है, और इससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से मेघालय में घूमने की जगह के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी। जो कि आपकी यात्रा को मंगलमय बनाए रखने में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़े :

10+असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उड़ीसा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment