10+जम्मू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Jammu Me Ghumne ki Jagah : गर्मियों के मौसम के दौरान हर पर्यटक ऐसे स्थान की यात्रा करना चाहते हैं, जहां पर उन्हें ठंडा वातावरण मिले। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए जम्मू से अच्छा पर्यटक स्थल क्या हो सकता है। बर्फ से ढकी पहाड़िया, चीड़ के पेड़ इस स्थान को स्वर्ग जैसा माहौल देता है। चारों तरफ सफेद बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच ठंडे वातावरण में समय बिताने से अच्छा जगह और क्या हो सकता है।

जम्मू भारत के सबसे उत्तरी भाग में स्थित है, जो तवी नदी के किनारे पर बसा हुआ है। जम्मू की संस्कृति, यहां का रहन-सहन, यहां का पारंपरिक भोजन और यहां की खूबसूरती देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके अतिरिक्त यहां मौजूद मां वैष्णो देवी की मंदिर के कारण हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जम्मू कश्मीर की यात्रा करने के लिए आते हैं।

Jammu-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Jammu Me Ghumne ki Jagah

जम्मू आने वाले पर्यटक यहां पर स्विमिंग, राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग का आनंद लेते हैं। यदि आप भी जम्मू की यात्रा जाने की योजना बना रहे हैं तो बिल्कुल सही लेख पर आए हैं क्योंकि आज के लेख में हम आपको जम्मू की यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देने वाले हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

जिसमें हम आपको जम्मू से जुड़े कुछ रोचक तथ्य भी बताएंगे। साथ ही जम्मू कैसे जाएं, जम्मू में कौन-कौन से पर्यटक स्थल है,जम्मू का लोकप्रिय भोजन, जम्मू में कहां ठहरे  इत्यादि सभी आवश्यक बातें जानेंगे तो लेख को अंत तक पढ़े।

जम्मू में घूमने की जगह | Jammu Me Ghumne ki Jagah

जम्मू के बारे में रोचक तथ्य

  • जम्मू शहर का निर्माण जंबूलोचन नाम के शख्स ने किया था लेकिन यह पूरी तरीके से निश्चित नहीं है कि इसी शख्स ने इस शहर का निर्माण किया था।
  • जम्मू से आगे कश्मीर घाटी में अक्सर आतंकवादी गतिविधियों का प्रभाव रहता है।
  • भारत के ग्रंथों में जम्मू को डुग्गर प्रदेश कहा गया है।
  • जम्मू के कुल क्षेत्रफल के 13297 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पाकिस्तान के कब्जे में है।
  • जम्मू संभाग में कुल 10 जिले हैं।

जम्मू में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Jammu Tourist Places in Hindi)

रघुनाथ मंदिर

जम्मू में स्थित यह भव्य मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस मंदिर को 1835 में महाराजा गुलाब सिंह ने बनवाया था। हालांकि महाराजा गुलाब सिंह ने इस मंदिर के निर्माण कार्य को शुरू करवाया था लेकिन इस मंदिर को पूरा उनके पुत्र महाराजा रणवीर सिंह ने 1860 में किया था।

RAGHUNATH TEMPLE
Image :RAGHUNATH TEMPLE

इस मंदिर की आंतरिक सजावट इस मंदिर को काफी आकर्षक बनाता है। मंदिर में सोने की पत्ती और चादर लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर के अंदर कई देवी-देवताओं की कलात्मक मूर्तियां भी है, जो देखने लायक है। जम्मू जाएं तो इस खूबसूरत भव्य मंदिर को जरूर विजिट करें।

बाहू किला

बाहु किला जम्मू से 4 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। यह किला 3000 साल पुराना है, जिसे राजा बाहूलोचन द्वारा बनाया गया था। अद्भुत बात तो यह है कि इतना पुराना होने के बावजूद भी यह किला आज भी सही सलामत है। यह किला तवी नदी के किनारे स्थित है।

Bahu Fort
Image : Bahu Fort

किले के अंदर मां काली की मंदिर भी है, जहां पर मंगलवार और रविवार को यहां की स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जम जाती हैं। किले की सुंदरता और किले पर पड़ने वाला सूर्य  की रोशनी यहां आने वाले पर्यटक को एक अलग वातावरण का आनंद लेने का मौका देती है। इस पहाड़ के नीचे बाहु उद्दान है जो बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है।

पहलगाम

पहलगाम जम्मू जाने वाले पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, जो 2740 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान खूबसूरत झील, पेड़ पौधे, फूलों और घास के मैदान से घिरे हुए हैं। यहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के बीच पर्यटकों को समय बिताना काफी पसंद आता है।

Pahalgam
Image : Pahalgam

यहां पर पर्यटक झिल में राफ्टिंग और गोल्फिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर मामल मंदिर, बेताल घाटी है जो यहां का प्रमुख आकर्षण है। यहां के आसपास के बाजारों में कई पारंपरिक कश्मीरी वस्तुएं बेची जाती है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक शॉपिंग भी कर सकते हैं। यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं यदि प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं , तो जम्मू की यात्रा के दौरान पहलगाम को जरूर विजिट करें।

सनासर

यह स्थान जम्मू के पर्यटक स्थल पटनीटाप से 18 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा हुआ है जहां चीड़ के पेड़ इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा सुशोभित करते हैं। यहां पर एक तालाब भी है जिससे इस स्थान की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

Sanasar
Image : Sanasar

यदि आपको गोल्फ खेलने का शौक है या गोल्फ खेलने का अनुभव लेना चाहते हैं तो इस स्थान पर गोल्फ खेलने की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पर्यटक यहां पर पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर एक रास्ता पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर जाता है जहां पर जाकर आप इस स्थान के आसपास के इलाके को काफी अच्छे से देख सकते हैं।

सुध महादेव

सुध महादेव जम्मू में 12 से 25 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, जो जम्मू से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Sudhmahadev
Image : Sudhmahadev

यहां पर हरे भरे पेड़-पौधों के सुंदर वातावरण के बीच पर्यटकों को काफी शांति का अनुभव होता है। भगवान शिव और पार्वती के जीवन से जुड़ी कई कथाएं इस स्थान से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़े : 10+ कश्मीर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

जम्मू में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

मोदक पुलाव

मोदक पुलाव जम्मू जाने वाले पर्यटकों के लिए सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला भोजन है। हालांकि नाम से यह आम पुलाव की तरह ही लगता है परंतु इसका स्वाद आम पुलाव की तुलना में कहीं ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इस पुलाव को बनाने के लिए काफी सारे इनग्रेडिएंट्स का समावेश किया जाता है।

दूध,घी,केसर और दालचीनी के साथ चावल में बादाम ,काजू और किसमिस जैसे सूखे मेवे भी डाले जाते हैं और इन सब को पकाकर मोदक पुलाव बनाया जाता है। इस पुलाव की खासियत यही है कि इसमें केसर डाला जाता है और केसर जम्मू कश्मीर में विशेष रुप से उगाया जाता है। मीठा पसंद करने वाले लोगों के लिए यह सबसे लोकप्रिय व्यंजन है। यदि आपको भी मीठा पसंद है तो जम्मू की यात्रा के दौरान इस स्वादिष्ट मोदक पुलाव को जरूर रखें।

दम आलू

दम आलू जम्मू के स्वादिष्ट व्यंजनों के सूची में सबसे ऊपर आता है। वहां जाने वाले पर्यटकों के लिए यह सबसे पसंदीदा भोजन में से एक हैं। यह भोजन दिखने में भले ही साधारण लगता हो परंतु उसका स्वाद एक बार आपके के जिम के संपर्क में आ जाए तो आप उसे दोबारा भूल नहीं सकते।

दम आलू को बनाने के लिए दही, अदरक के पेस्ट ,लौंग और गर्म मसालों को एक साथ मिलाकर ग्रेवी बनाया जाता है और उसमें आलू को पकाया जाता है।

कश्मीरी बैगन

जम्मू में शाकाहारी लोगों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला व्यंजन कश्मीरी बैंगन है हालांकि बहुत से लोगों को बैंगन नहीं पसंद आता है लेकिन एक बार जम्मू जाए तो कश्मीरी बैंगन का स्वाद जरूर ले। यह बैंगन का भोजन पूरे जम्मू कश्मीर में प्रख्यात है।

यह बैंगन को दही और अन्य कई मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाने वाला एक अनोखा व्यंजन है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है। इसलिए जम्मू की यात्रा के दौरान कश्मीरी बैंगन के स्वाद का आनंद जरूर लें।

लयादेर सछमन

लयादेर सछमन जम्मू का एक लोकप्रिय पनीर की सब्जी है, जिसे मलाईदार ग्रेवी में पकाकर बनाया जाता है। इस पनीर का स्वाद लाजवाब होता है इसका स्वाद आपको एक अलग अनुभव देगा इसीलिए जम्मू जाए तो वहां का यह लोकप्रिय लयादेर सछमन पनीर से बने व्यंजन को जरूर चखें।

शब डीग

नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए जम्मू स्वादिष्ट लोकप्रिय व्यंजन शब डीग पेश करता है जो वहां के स्थानीय घरों में अक्सर बनाया जाता है। इस व्यंजन को बनाने में काफी मेहनत लगती है यही कारण है कि इस व्यंजन का स्वाद काफी लाजवाब होता है जिसका स्वाद पर्यटक एक बार चखने के बाद कभी नहीं भूल सकते।

इस व्यंजन को बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को रात भर सलजम और अन्य मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर बर्तन को आटे से सील करके रखा जाता है और बाद में सुबह ग्रेवी में इसे परोसा जाता है। यदि आपको भी नॉनवेज पसंद है तो जम्मू यात्रा के दौरान इस स्वादिष्ट व्यंजन के स्वाद का लुप्त जरूर उठाएं। यकीन मानिए इसका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

आब गोश

जम्मू नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए एक से बढ़कर एक व्यंजन की पेशकश करता है। जम्मू में नॉन वेज व्यंजनों की सूची में सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यंजन अब गोश है, जिसे बनाने के लिए मटन को दूध और अन्य मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर केसर चावल के साथ मिलाकर परोसा जाता है।

नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटक इस व्यंजन को काफी पसंद करते हैं इसलिए जम्मू की यात्रा के दौरान इस स्वादिष्ट लाजवाब नॉनवेज के स्वाद का अनुभव एक बार जरूर लें।

कश्मीरी गाद

कश्मीरी गाद एक तरह का शाकाहारी और मांसाहारी का मिश्रण व्यंजन है। इसे बनाने के लिए कई प्रकार के सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह मछली से बना व्यंजन है जिसमें आमतौर पर मूली मिलाया जाता है।

इसके साथ ही इस व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें गरम मसाले और कई जड़ी बूटियों को भी जोड़ा जाता है। इस भजन को तैयार करने के 1 घंटे बाद इसे परोसा जाता है।

जम्मू एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल होने के कारण एक से बढ़कर एक शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की पेशकश करता है। यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट, ढाबा है जिनके मैन्यू में कई विभिन्न प्रकार की व्यंजनों का नाम शामिल है, जो स्थानीय के साथ साथ कॉन्टिनेंटल भी होते हैं। जम्मू में भारत के विभिन्न राज्यों से पर्यटकों के आने के कारण यहां पर स्थानीय भोजन के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक भोजन भी परोसे जाते हैं।

यह भी पढ़े : 10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

जम्मू घूमने जाने का सबसे सही समय

जम्मू घूमने के लिए पर्यटक साल के किसी भी महीने योजना बना सकते हैं। लेकिन जूलाई से सितंबर में बारिश होने से यहां की यात्रा का मजा किरकिरा हो सकता है। इसलिए बारिश के दौरान जम्मू की यात्रा करने से बचें। जम्मू की यात्रा पर्यटक मार्च से जून तक के महीने के बीच करना पसंद करते हैं क्योंकि इस दौरान भारत के अन्य राज्यों में काफी गर्मी होती है, जिसके कारण चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए पर्यटक यहां के ठंड वातावरण में समय बिताना पसंद करते हैं।

हालांकि आप ठंडी के मौसम के दौरान भी जम्मू की यात्रा करने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें क्योंकि ठंड के मौसम के दौरान यहां का तापमान काफी कम हो जाता है साथ ही बर्फ के पहाड़ों पर चढ़ने के लिए अपने साथ ऐसे जूते जरूर रखें जिससे बर्फ में चलने में आसान हो।

जम्मू कैसे पहुंचे?

जम्मू जाने के लिए वायु मार्ग, रेल मार्ग, सड़क मार्ग तीनों में से किसी का भी चयन किया जा सकता है क्योंकि जम्मू भारत का एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के कारण यह भारत के विभिन्न शहरों से तीनों मार्गों से अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है। अमृतसर मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़ से जम्मू के लिए सीधे ही प्लेन मिल जाती है।

इसके अतिरिक्त जम्मू कोलकाता, भोपाल ,अहमदाबाद, चेन्नई, कन्याकुमारी इत्यादि सभी शहरों के रेलवे लाइन से भी अच्छे से जुड़ी हुई है। आप चाहें तो जम्मू के लिए सड़क मार्ग का भी चयन कर सकते हैं क्योंकि जम्मू देश के मुख्य सभी शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। भारत के विभिन्न शहरों से जम्मू के लिए सीधे बस सेवाएं उपलब्ध है।

जम्मू में कहां रुके?

जम्मू जाने वाले पर्यटक के लिए वहां पर ठहरने के लिए एक से बढ़कर एक होटल अच्छी सुविधाओं के साथ उपलब्ध हो जाती है। वहां पर लो रेट से लेकर हाई रेट तक रूम किराए पर मिल जाते हैं।

इसके अतिरिक्त वहां पर पर्यटक मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए भी जाते हैं, जिसके कारण वहां पर कई धर्मशालाएं भी है जहां पर पर्यटक मुफ्त में रह सकते हैं। यदि आप होटल में ठहरना चाहते हैं तो इंटरनेट पर भी उन होटलों के बारे में सर्च कर सकते हैं और ऑनलाइन रूम बुक करवा सकते हैं।

जम्मू कैसे घूमे?

जम्मू जाने वाले पर्यटक जम्मू के विभिन्न पर्यटक स्थलों को घूमने के लिए वाहन किराए पर ले सकते हैं। वहां पर कई सारे ऐसे एजेंट होते हैं जो टू व्हीलर से फोर व्हीलर तक के वाहन किराए पर प्रतिदिन के हिसाब से किराया लेकर देते हैं। वहां पर आपको न्यूनतम 500 से लेकर 800 तक किराए में स्कूटर या बाइक मिल जाएगी जिससे आप पूरे जम्मू की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

जम्मू घूमने का खर्चा

जम्मू में जितने भी पर्यटक स्थल है, वह जम्मू से ज्यादा दूर नहीं है। आप चाहे तो 2 दिन के अंदर उन सभी पर्यटक स्थलों को आराम से घूम सकते हैं। उस हिसाब से 2 दिन के जम्मू घूमने का खर्चा वहां ठहरने के लिए लिए गए होटल चार्ज, वाहन चार्ज, खाने पीने का खर्चा और पहाड़ों और झरनों में की जाने वाली गतिविधियों के खर्चे पर निर्भर करता है।

FAQ

जम्मू में कौन-कौन सी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं?

जम्मू में कई सारे झील और नदियां हैं जहां पर राफ्टिंग ,सर्फिंग का आनंद लिया जा सकता है इसके अतिरिक्त कायाकिंग, ऐंगलिंग और कैनोइंग जैसे अन्य वॉटर गेम्स है जिसका पर्यटक जम्मू में लुफ्त उठा सकते हैं।

जम्मू में कौन कौन सी भाषा बोली जाती है?

जम्मू में डोगरी, कश्मीरी और हिंदी भाषा बोली जाती है।

जम्मू कश्मीर कौन सी नदी के किनारे पर बसा हुआ है?

जम्मू कश्मीर तवी नदी के किनारे बसा हुआ है।

जम्मू कश्मीर किस चीज के लिए ज्यादा प्रख्यात है?

जम्मू कश्मीर में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के लिए यह विश्व भर में सुप्रसिद्ध है। इस कारण यहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।

जम्मू में कौन कौन सी मंदिर है?

महामाया शक्तिपीठ,खीर भवानी,पिस्सू टॉप,देवी त्रिकूटा जैसी कई लोकप्रिय मंदिर है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको जम्मू में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Jammu Tourist Places in Hindi) की यात्रा की गाइड दी। यह लेख आपके जम्मू की यात्रा को सुगम बनाने में मदद करेगा। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं और लेख को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।

यह भी पढ़े :

10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ दिल्ली में घूमने की बेहतरीन जगह

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment