10+ नारकंडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

आज के इस लेख में नारकंडा में घूमने की जगह (Narkanda Me Ghumne ki Jagah), नारकंडा का प्रसिद्ध भोजन, नारकंडा में घूमने के लिए कब जाएं?, नारकंडा घूमने के लिए कैसे जाएं? आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।

आप में से बहुत से लोग इस जगह के बारे में नहीं जानते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घूमने वाली जगह हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित हैं, जो कि एक बहुत ही शानदार जगह हैं।

राज्य की राजधानी शिमला के पास में ही यह खूबसूरत गांव हैं। यदि आप इस शानदार गांव में घूमना चाहते हैं तो आपको शिमला से 65 किमी की दूरी तय करनी होगी। आप गर्मी और सर्दी दोनों प्रकार के मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी हैं। शिमला घूमने आने वाले लोगों में से बहुत लोगों को इस जगह के बारे में जानकारी नहीं होती है और बिना घूमे ही चले जाते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह और प्राचीन मंदिर हैं, जहाँ पर घूम सकते हैं।

नारकंडा के बारे में रोचक तथ्य

  • नारकंडा में माता हटू का मंदिर पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ हैं।
  • दिसंबर और जनवरी महीने यहां पर अधिक बर्फबारी होती हैं।
  • सर्दियों के मौसम में गर्मियों की अपेक्षा अधिक पर्यटक लोग आते हैं।
  • नारकंडा में हटू पीक जो कि करीब 3400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।
  • नारकंडा मंदिर को बहुत ही शानदार ढंग से बनाया गया हैं।

नारकंडा में घूमने की जगह (Narkanda Tourist Places in Hindi)

हटू माता का मंदिर

माता हटू का यह मंदिर इस गांव का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हैं। यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित हैं। यदि आप नारकंडा में घूमने के लिए जाते है तो आप माता हटु के दर्शन करने के लिए जरूर जाए।

Hatu Mata Temple
Image: Hatu Mata Temple

हटू पीक के पास में ही माता का विशाल मंदिर बना हुआ हैं, जिसमें माता की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित हैं। गांव में निवास करने वाले लोगों की मान्यता है कि माता से जो कोई भी सच्चे मन से पूजा अर्चना करना है, माता उसकी इच्छा पूरी करती हैं।

आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। माता हटू के बारे में कहा जाता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी माता हटू की बहुत बड़ी भक्त थी। इस मंदिर का निर्माण भी उन्ही के द्वारा किया गया था।

हटू पीक

यह नारकंडा में घूमने वाली सबसे फेमस जगह में एक हैं। इस पीक के पास में ही माता हटू का मंदिर भी बना हुआ हैं। माता का मंदिर पीक की सबसे ऊंची जगह पर हैं।

Hatu Peak
Image: Hatu Peak

इस पीक की समुद्र तल से दूरी 12,000 फुट होगी। हटू पीक से आप हिमालय पर्वत को आसानी से देख सकते हैं।

भीम का चूल्हा

भीम का चूल्हा भी हटू पीक के पास ही मौजूद हैं। भीम का चूल्हा माता के मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि जब कौरवों ने पांडवों को जुए में हरा दिया था तो उनको अज्ञातवास मिला था।

इस दौरान वो सभी लोग इस जगह पर रुके थे और यही पर अपने लिए भोजन भी बनाया था। नारकंडा में घूमने जाने पर आप भीम का चूल्हा देखने जरूर जाए।

तन्नी झुब्बर झील

यह नारकंडा की एकमात्र झील हैं, जो कि चारों तरफ बड़े-बड़े पहाड़ों से ढकी हुई एक बहुत ही शानदार झील हैं। जिसके चारों तरफ हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं, जो इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं।

Tani Jubbar Lake
Image: Tani Jubbar Lake

झील में आप बोटिंग आदि का भी लुफ्त ले सकते हैं। सर्दियों में झील के आस पास काफी बर्फ जमा हो जाती हैं। यदि आप बर्फ के मजे लेना चाहते है तो आप सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए आ सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहां अधिक गर्मी नहीं होती हैं। गर्मियों के मौसम में यहां का वातावरण काफी शानदार होता हैं।

यह भी पढ़े: 10+ हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

महामाया मंदिर

नारकंडा के पास में ही माता महामाया का मंदिर बना हुआ हैं, जो यहां के लोगों में प्रसिद्ध मंदिर हैं। महामाया मंदिर जाने के लिए आपको कार या टैक्सी का प्रयोग करना होगा, जो कि करीब 10 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

Mahamaya Temple
Image: Mahamaya Temple

यदि आप हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने के लिए जाते है तो आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं। मंदिर के अंदर माता की बड़ी सी प्रतिमा स्थापित हैं। फरवरी महीने के बीच यहां पर अधिक भीड़ भाड़ रहती हैं। आप कभी भी दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।

कचेरी

यह एक छोटा सा गांव है, जो नारकंडा के पास में स्थित हैं। शिमला घूमने जाने वाले पर्यटक इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाते हैं। यहां का मौसम खुशनुमा रहता हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगी।

Kacheri
Image: Kacheri

गांव में ज्यादा घर नहीं बने हुए हैं। लोग अपनी जीविका चलाने के लिए हस्थकला से निर्मित वस्तुओ का व्यापार करते हैं। इस जगह पर घूमने आने वाले पर्यटक कचेरी घूमने के लिए जा सकते हैं।

नारकंडा में कैंपिंग

यदि आप कैंपिंग करना चाहते है तो आप कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारकंडा गांव चारों तरफ से हरे भरे जंगल से गिरा हुआ हैं। इस कारण से बहुत से जंगली जानवर सड़क पर भी आ जाते हैं।

यदि आप कैंपिंग करना चाहते है तो आप सही जगह पर अपना टेंट लगाएं। इसके अलावा टेंट के बाहर लकड़ियां भी जलाते रहे, जिससे कोई भी जंगली जानवर आपके पास नहीं आएगा।

यह भी पढ़े: 10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

नारकंडा में घूमने के लिए अच्छा समय (Best Time to Visit Narkanda)

यह हिमाचल प्रदेश राज्य का एक बहुत ही अच्छा हिल स्टेशन हैं। यदि आप यहां पर घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं।

लेकिन यदि आप घूमने के लिए अच्छे समय में जाना चाहते है तो गर्मी के मौसम में यानी कि मई महीने से लेकर जुलाई महीने तक वही सर्दियों के मौसम में दिसंबर महीने से लेकर फरवरी महीने में जाएं।

गर्मियों के मौसम में अधिक गर्मी नहीं होती हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में आपको चारों तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलती हैं। सर्दियों में आने पर आप अपने साथ सर्दी वाले कपड़े जरूर लाएं।

नारकंडा का प्रसिद्ध भोजन

नारकंडा ज्यादा बड़ा गांव नही हैं। लेकिन आपको यहां पर खाने के लिए भोजन मिल जाएगा। यहां के स्टॉल पर आपको सबसे अधिक मैगी और मोमोज खाने के लिए मिल जाते हैं। आप इन स्ट्रीट फूड का लुफ्त ले सकते हैं।

नारकंडा में रुकने की जगह (Best Places to Stay in Narkanda)

नारकंडा एक टूरिस्ट प्लेस हैं। इस कारण से यहां पर रखने के लिए बहुत सारे होटल और रेस्टोरेंट बने हुए है, जहां पर आप रुक सकते हैं।

यहां पर आप अच्छी कीमत के अच्छे होटल में रुक सकते हैं। ऐसे बहुत से होटल बने हुए हैं। आप अपने बजट के अनुसार किसी भी होटल में रुक सकते हैं।

नारकंडा घूमने के लिए कैसे पहुंचे?

नारकंडा में घूमने जाने के लिए आप सड़क मार्ग, ट्रेन मार्ग और वायुयान मार्ग के द्वारा घूमने के लिए जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से नारकंडा कैसे जाएं?

नारकंडा जाने के लिए आपको सबसे पहले शिमला जाना होगा। दिल्ली से प्राइवेट और कई सरकारी बस हिमाचल प्रदेश के लिए जाती हैं। इसके अलावा आप एसी बस भी बुक कर सकते हैं। बस द्वारा शिमला पहुंचे।

नारकंडा तक जाने के लिए आपको 70 किमी की दूरी और तय करनी होगी, जो कि लगभग 2 घंटे के आसपास की होती हैं। शिमला से आप कार या कैब आदि को बुक करके जा सकते हैं। प्राइवेट बस की सुविधा भी आपको मिल जायेगी।

रेल मार्ग से कैसे जाएं?

रेल मार्ग से जाने के लिए आपको हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला स्टेशन पर उतरना होगा। लेकिन यहां पर बहुत ही कम ट्रेन चलती हैं।

आप इसके पास के स्टेशन अंबाला, लुधियाना आदि जगहों पर उतरकर बस द्वारा आगे का सफर तय कर सकते हैं। शिमला स्टेशन के बाहर ही आपको कैब या टैक्सी मिल जायेगी, जो आपको नारकंडा तक ले जायेगी।

वायुयान से कैसे जाएं?

शिमला में एक मात्र एयरपोर्ट बना हैं, जहां से आप किसी भी राज्य से हवाई यात्रा करके शिमला और इसके पास की जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। एयरपोर्ट से टैक्सी या कैब को बुक करके नारकंडा तक घूमने के जा पाएंगे।

FAQ

नारकंडा कहाँ पर हैं?

नारकंडा हिमाचल प्रदेश राज्य में शिमला से करीब 70 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

नारकंडा घूमने के लिए कब जाएं?

नारकंडा में घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं। लेकिन बर्फबारी का मजा लेना चाहते है तो आप दिसंबर महीने और जनवरी महीने में जाएं।

शिमला से नारकंडा की दूरी कितनी है?

शिमला से नारकंडा की दूरी 61.4 km है। NH 5 के रास्ते आप नारकंडा पहुँच सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हम आपको नारकंडा में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं (places to visit in narkanda), नारकंडा घूमने कैसे जाएं, नारकंडा में घूमने जाने पर कहा रुके, नारकंडा का प्रसिद्ध भोजन, नारकंडा में घूमने के लिए कब जाए आदि के बारे में सारी जानकारी दी हैं।

उम्मीद करते हैं आपको यह लेख नारकंडा में घूमने की जगह (narkanda tourist places) अवश्य पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

10+ मनाली में घूमने की जगह और कब जाना चाहिए?

10+ कसौली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ स्पीति वैली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ चितकुल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment