10+ कुफरी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Kufri Me Ghumne ki Jagah : यदि आप अपने परिवार, दोस्तो या फिर रिश्तेदार के साथ छुट्टी मनाने का प्लान बना रहे है तो, आप हिमाचल प्रदेश की सबसे बेहतरीन जगह में से एक कुफरी में घूमने के लिए जा सकते हैं। यह जगह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में एक हैं। बहुत से लोग छुट्टियों के समय में अपने परिवार के साथ इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से कुफरी के बीच की दूरी करीब 10 किमी की हैं। सर्दियों में समय यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है क्योंकि सर्दियों में आपको चारो तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलती हैं। कुफरी में आप ट्रैकिंग, प्राचीन मंदिर, आदि कई जगह पर घूम सकते हैं।

Kufri Me Ghumne ki Jagah
Image :Kufri Me Ghumne ki Jagah

आज के इस लेख में हम आपको कुफरी में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं ? कुफरी घूमने के लिए कब जाएं ? कुफरी में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा हैं ? कुफरी में खाने का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं ? इन सभी प्रश्नों की जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी। इसके लिए आपको लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

कुफरी में घूमने की जगह | Kufri Me Ghumne ki Jagah

कुफरी के बारे में रोचक तथ्य

  • कुफरी बर्फबारी के दौरान सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
  • कुफरी में भारत का सबसे बड़ा हिमालयन नेचर पार्क बना हुआ हैं।
  • नेचर पार्क में पक्षियों की करीब 180 से अधिक की प्रजाति पाई जाती हैं।

कुफरी पर्यटन स्थल (Kufri Tourist Places in Hindi)

फन वर्ल्ड

जैसा की आपको पहले ही बताया जा चुका है की हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले पर्यटक कुफरी घूमने के लिए जरूर जाते हैं। कुफरी घूमने के लिए जाते है तो आप वहा के फन वर्ल्ड मजा जरूर ले। यह बच्चों और बड़ों के लिए एक बहुत ही सुंदर पार्क हैं, जहां पर छोटे बच्चों के लिए कई सारी राइड्स उपलब्ध हैं।

बच्चों के घूमने के लिए यह जगह बहुत ही शानदार हैं। कुफरी में ही दुनिया का सबसे ऊंचा गो कार्ट ट्रैक भी हैं। इस जगह पर बच्चों के लिए कई सारे झूले लगे हुए हैं। सर्दियों के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। आप अपने बच्चों और परिवार के साथ गर्मियों में घूमने के लिए जा सकते हैं।

Kufri Fun World
Image : Kufri Fun World

सबसे अच्छी बात इस पार्क की यह है की पार्क के अंदर ही कैंटीन की व्यवस्था है, जहां पर आप नाश्ता आदि कर सकते हैं। शिमला से आप कार, ऑटो और टैक्सी के द्वारा कुफरी में जा सकते हैं।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सरकार की सरकारी बस भी कुफरी तक जाती हैं। आप बस द्वारा भी इस जगह पर पहुंच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पार्क के अंदर जाने के लिए आपको टिकट खरीदनी होगी। यह पार्क गर्मियों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुलता हैं। सर्दियों में इसका समय बदल जाता हैं।

सैर सपाटा

जैसा की आपको नाम से ही पता चल रहा है की यह जगह घूमने वाली जगह में सबसे अच्छी हैं। राजधानी शिमला से इस जगह की दूरी करीब 20 किमी की हैं। जिसको इंदिरा टूरिस्ट पार्क के नाम से भी जानते हैं। बहुत से इस जगह पर आपकी अपने शरीर की थकावट को दूर करते हैं।

sair sapata
Image: sair sapata

इस जगह पर घूमने आने वाले लोग याक और टट्टू की सवारी करने के लिए आते हैं। सैर सपाटा तक आप कार या टैक्सी को बुक करके जा सकते हैं। सैर सपाटा में घूमने के लिए आपको टिकट लेनी होगी। गर्मियों में के मौसम में सैर सपाटा घूमने के लिए अधिक लोग आते हैं। यदि आप शिमला घूमने के लिए जाते हैं तो आप इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: मैक्लोडगंज में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

महासू पीक

हिमाचल प्रदेश राज्य में घूमने की सबसे बेहतरीन जगह में एक हैं। महासु की यह चोटी कुफरी में सबसे बड़ी चोटी हैं। इस जगह से आप केदारनाथ और बद्रीनाथ पर्वतमाला को आसानी से देख सकते हैं। यदि आप पहाड़ी की चोटी पर पहुंचना चाहते है तो आपको यहां के बड़े बड़े देवदार के पेड़ और घने जंगल से होकर गुजरना होगा।

mahasu-peak
Image: Mahasu Peak

सर्दियों के मौसम में पर्यटकों का इस जगह पर अधिक आना जाना लगा रहता हैं। लोग सर्दी के मौसम में स्कीइंग करने के लिए आते हैं। स्कीइंग करने के लिए यह जगह अन्य की तुलना में काफी अच्छी हैं। महासु पीक के पास में ही प्राचीन नाग मंदिर बना हुआ हैं, जहां पर आप दर्शन कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों और रिश्तेदार के साथ महासु पीक पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

फागू

कुफरी घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाए। कुफरी की फागू जगह दो घाटियों के पास में स्थित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की हिमाचल प्रदेश राज्य में कुफरी जगह पर सबसे अधिक सेब के पेड़ लगे हुए हैं। यह जगह सर्दियों और गर्मियों दोनो समय में घूमने के लिए अच्छी जगह हैं।

fagu
Image : fagu

सर्दियों के मौसम में लोग स्कीइंग बिंदु को देखने के लिए आते हैं। वही गर्मियों में लोग इस जगह का इस्तेमाल पिकनिक को मनाने के लिए करते हैं। कुफरी से यह जगह अधिक दूरी पर नही हैं। फागू से कुफरी तक जाने में आपको 6 किमी का सफर तय करना होगा। इसके अलावा यदि आप ट्रेकिंग आदि करते हैं तो आपको चराबड़ा तक आप पैदल ट्रेकिंग कर सकते हैं।

इसके आस पास खाने के लिए कई सारे स्टाल आदि लगते हैं, जिन पर आप अधिक तक यहां का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड मैगी खाने को मिलेगी। आप अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तो के साथ गर्मी और सर्दी के मौसम में कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। फागू तक जाने के लिए आपको शिमला से कार या टैक्सी को बुक करना होगा।

हिमालयन नेचर पार्क

इस जगह को दो नामों से जाना जाता हैं। पहला हिमालयन नेचर पार्क और दूसरा कुफरी नेचर पार्क। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुफरी में यह पार्क करीब 90 हेक्टेयर की भूमि पर फैला हुआ हैं। इस पार्क के अंदर कई सारी हिमालयन वनस्पति और जीव जंतु पाए जाते हैं। इस नेचर पार्क में करीब 180 से भी पक्षियों की प्रजाति पाई जाती हैं।

दूर दूर से पर्यटक लोग इस जगह के जीव जंतु को देखने के लिए आते हैं। यहां पर सबसे अधिक आपको हंगल, कस्तूरी मृग, भूरे भालू, तेंदुए और भौंकने वाले हिरण हैं। बहुत से पर्यटक इस जगह पर ट्रैकिंग करने के लिए भी जाते हैं। नेचर पार्क से आप हिमालयन श्रेणी के मनमोहक दृश्य को देख सकते हैं। ट्रेकिंग के लिए जाने वाले लोग अपने साथ कैंप भी ले जाते हैं।

himalayan nature park
Image: himalayan nature park

शिमला के आस पास रहनेवाले लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं। यदि आप इस जगह पर घूमने के लिए जाते है तो सर्दी और गर्मी दोनो मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन सबसे अधिक पर्यटक लोग इस जगह पर घूमने के लिए सर्दियों के मौसम में आते हैं क्योंकि इस दौरान यहां पर चारो तरफ बर्फ ही बर्फ होती हैं।

स्कीइंग प्वाइंट

यदि आप सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए प्लान बना रहे है तो आप हिमाचल प्रदेश के कुफरी के टॉप स्कीइंग प्वाइंट का लुफ्त लेने के लिए जा सकते हैं। स्कीइंग करने के अलावा आप यहां के पार्क, मंदिर और भी कई जगहों का लुफ्त ले सकते हैं। यह जगह शिमला के करीब में ही स्थित हैं। सबसे अधिक लोग इस जगह पर कपल और शादी शुदा जोड़े ही आते हैं।

Skiing Point
Image : Skiing Point

गर्मियों में मौसम में अधिक सर्दी नही होती हैं। इस दौरान यहां का वातावरण काफी शानदार होता हैं। कुफरी का वातावरण इतना शानदार है की आप इसके प्रकृति में खो जायेगे। इसके पास में ही चिड़ियाघर बना हुआ हैं, जो की बच्चों के घूमने के लिए अच्छी जगह हैं। इस जगह पर घूमने आने वाले पर्यटक दोबारा से इस जगह पर जाने के लिए तैयार होते हैं।

कुफरी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

यदि आप कुफरी में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप सर्दी और गर्मी दोनो मौसम में जा सकते हैं। गर्मी के मौसम में आपको शांत वातावरण मिलेगा जबकि आप सर्दी के मौसम में जायेगे तो आप चारो तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलती हैं। सबसे अधिक पर्यटक लोग इस जगह पर बर्फबारी का लुफ्त लेने के लिए आते हैं। वही गर्मी के मौसम में बहुत ही कम लोग आते हैं।

इस जगह पर घूमने आने वाले पर्यटक बर्फ से संबंधित सभी प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर महीने से लेकर दिसंबर महीने के बीच का हैं। यदि आपको बर्फबारी का आनंद लेना है तो आप सर्दियों के मौसम में अपने दोस्तो और रिश्तेदार के साथ इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाए।

यह भी पढ़े: कुल्लू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कुफरी में रुकने के लिए जगह

अगर आप कुफरी घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप कुफरी और शिमला किसी भी जगह के लिए होटल की बुकिंग कर सकते हैं। कुफरी में रुकने के लिए अधिक होटल नही बन हुए हैं इसलिए आप शिमला में रुक सकते हैं।

शिमला में होटल के अलावा कई सारे होम स्टे भी बन हुए हैं। जहां पर कम बजट में रुक सकते हैं। आप कुफरी में रुकने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्रकार से होटल की बुकिंग कर सकते हैं।

कुफरी का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुफरी एक टूरिस्ट प्लेस हैं। तो यहां पर आपको खाने में कुछ खास नहीं मिलेगा। कुफरी वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है इस कारण से इस जगह पर अधिक होटल और रेस्टोरेंट नही बने हुए हैं।

लेकिन फिर भी आपको खाने के लिए इस जगह पर मैगी, मोमोज, चाय आदि चीजे मिल जाती हैं जिससे आप सिर्फ अपनी भूख को मिटा सकते हैं। इसलिए इस जगह पर घूमने के लिए जाए तो अपने साथ खाने के लिए कुछ समान जरूर ले जाएं।

कुफरी घूमने के लिए कैसे जाएं

कुफरी घूमने जाने के लिए आप सड़क मार्ग, ट्रेन मार्ग और वायुयान मार्ग दोनों का प्रयोग कर सकते हैं। आप किसी भी मार्ग का प्रयोग करके कुफरी में घूमने के लिए जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे जाएं? : यदि आप सड़क मार्ग से कुफरी जाना चाहते है, तो आप आसानी से जा सकते हैं। इसके लिए आपको शिमला, नारकंडा से कई सारी रास्ते कुफरी से जुड़े हुए हैं। इन जगहों से आप आसानी से बस द्वारा कुफरी पहुंच सकते हैं। यदि आप बस से नहीं जाना चाहते है तो आप किराए पर कार या टैक्सी को कर सकते हैं। जो आपको बस की तुलना में जल्दी पहुंचा देगी।

ट्रेन द्वारा कुफरी कैसे जाएं? : आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुफरी में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं बना हैं। यदि आप ट्रेन से कुफरी जाना चाहते है तो आपको शिमला के रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। रेलवे स्टेशन से कुफरी के बीच की दूरी करीब 13 किमी की हैं।

रेलवे स्टेशन के बाहर से आपको बस, कार मिल जाती हैं। आप बस द्वारा भी जा सकते हैं या फिर आप किराए पर टैक्सी लेकर भी जा सकते हैं। शिमला रेलवे स्टेशन ज्यादा बड़ा नहीं हैं। इसलिए आप अंबाला रेलवे स्टेशन या फिर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं। इन जगहों से काफी बस जाती हैं।

वायुयान से कैसे पहुंचे? : यदि आप वायुयान से कुफरी में घूमने के लिए जाना चाहते है तो, आपको शिमला के पास में स्थित जब्बार भट्टी हवाई अड्डे पर उतरना होगा। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आप कार और टैक्सी द्वारा कुफरी तक जा सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी हवाई अड्डा बना हुआ हैं, जहां से आप आसानी से जा सकते हैं।

FAQ

कुफरी कहां हैं?

कुफरी भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी शिमला के पास में स्थित हैं, जहाँ से कुफरी के बीच की दूरी करीब 10 किमी की हैं।

कुफरी में घूमने के लिए कब जाएं?

कुफरी में आप घूमने के लिए नवंबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में कभी भी जा सकते हैं।

कुफरी घूमने जाने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

कुफरी में घूमने जाने के लिए आपके पास कम से कम 10,000 से 12,000 रुपए होने चाहिए।

क्या गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं?

जी हां, गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन आपको बर्फबारी देखनी है, तो आप सर्दियों के मौसम में आए।

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको इस आर्टिकल में कुफरी में घूमने की जगह (Kufri Me Ghumne ki Jagah), कुफरी में घूमने के लिए कब जाए?, कुफरी में रुकने के लिए जगह, कुफरी का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं?, कुफरी घूमने के लिए कैसे जाए?, कुफरी के बारे में रोचक तथ्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा।

यह भी पढ़े:

10+स्पीति वैली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+चितकुल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+कसौली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+धर्मशाला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment