10+ सोनमर्ग में घूमने की जगह और सोनमर्ग जाने का सही समय

सोनमर्ग जम्मू कश्मीर में स्थित एक ऐसा शहर है, जो बर्फीली पहाड़ियों से घिरी हुआ है। यहां पर बर्फीले पहाड़, मैदान, शांति से बहने वाली झीलें, प्राचीन गलियारे, प्रकृति का सौंदर्य और सुबह शाम पक्षियों के चहकने महकने की आवाज आपको स्वर्ग जैसा महसूस करवाएगी।

सोनमार्ग बर्फीली चट्टान पर स्थित एक ऐसा शहर है, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है‌। यहां पर शांति से बहने वाली झीलें, नदियां, प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीले पहाड़ तथा आसपास मनमोहक नजारा पर्यटकों का दिल जीत लेता है।

सोनमर्ग समुद्र तल से लगभग 3000 किमी की ऊंचाई पर बसा हुआ एक ऐसा शहर है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है‌। यह शहर श्रीनगर से 80 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में बर्फीली चट्टानों के बीच स्थित है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Sonmarg Me Ghumne Ki Jagah
Image: Sonmarg Me Ghumne Ki Jagah

हर वर्ष यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं‌। बता दें कि खासतौर पर गर्मी के दिनों में लोगों का कश्मीर घूमना शुरू हो जाता है, जो पूरी गर्मी के समय चलता रहता है।

जहां एक तरफ पूरे भारत में प्रचंड गर्मी पड़ती है, वहीं दूसरी तरफ कश्मीर में सर्दियों से भी ज्यादा कड़ाके की ठंड देखने को मिलते हैं।

यहां पर बर्फ की बारिश होती है। बर्फ की पहाड़ियां है। अत्यंत ठंडे शीतल जल की बहने वाली नदियां हैं, जिसमें ऊंचे ऊंचे पहाड़ हैं, हर तरफ हरा भरा और हरियाली ही हरियाली है।

ऐसा नजारा देखकर वापस घर लौटने की इच्छा ही नहीं होती। यही कारण है कि यहां पर घूमने हेतु आने वाले पर्यटक कहीं-कहीं दिनों तक यहां पर ही रहते हैं।

इस लेख में सोनमर्ग में जाने की जगहें (sonmarg tourist places), सोनमर्ग जाने का सही समय (best time to visit sonmarg), सोनमर्ग कैसे पहुंचे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी बता रहे हैं।

सोनमर्ग के बारे में रोचक तथ्य

  • सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ होता है “सोने का घास का मैदान” सोनमार्ग में स्थित आसपास की ऊंची चोटिया सूरज की रोशनी को डुबो देती है। जब सूरज की रोशनी इन पर पड़ती है तो वह सुनहरी रंग की दिखाई देने लगती हैं।
  • सोनमर्ग, श्रीनगर के उत्तर-पूर्व से 87 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।
  • सोनमर्ग पर सिंध घाटी उपस्थित है, जिसे कश्मीर की सबसे बड़ी घाटी कहा जाता है, जो 8 मील लंबी है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए सोनमर्ग में प्रसिद्ध है।
  • सोनमर्ग में बहुत सारी झीलें हैं जैसे कि गद्सर, कृष्णासर और गंगाबल।
  • सोनमर्ग का गद्सर झील पूरी तरीके से बर्फ से ढका हुआ है और सुंदर पहाड़ों और अल्पाइन फूलों से घिरा हुआ है। यह सोनमर्ग से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोनमर्ग का सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

सोनमर्ग में घूमने की जगह (Sonmarg Me Ghumne ki Jagah)

इस आर्टिकल में सोनमर्ग में घूमने की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है और आपको स्वर्ग से भी बेहतर महसूस करवाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

थजीवास ग्लेशियर

जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में स्थित यह ग्लेशियर बर्फ से ढके हुए समंदर से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह ग्लेशियर खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो प्रकृति का ख्याल रखते हैं। उन्हें प्रकृति से संबंधित जगह पसंद है।

ऐसे पर्यटक यहां पर काफी ज्यादा आते हैं क्योंकि यहां पर आने के बाद आपको स्वर्ग जैसा महसूस होगा। यहां पर आसपास में हरियाली, झीलें, नदियां, पहाड़िया, चिलचिलाती गर्मी में ठंडा शीतल जल से बहने वाली नदियां, झरने मन को मोहित कर लेती है।

ज़ोजी ला पास

श्रीनगर से लेह को जोड़ने वाले “भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 1D” पर स्थित यह एक सबसे खतरनाक मार्गो में से एक है। समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Zoji La
Image: Zoji La

यहां पर पर्यटक खास तौर पर रोमांस करने और प्रकृति का बेहतरीन नमूना देखने हेतु जाते हैं। सुबह और शाम का समय यहां पर अत्यंत लाजवाब होता है।

विशनसर झील

विशनसर झील को “विष्णु झील” भी कहा जाता है। यह एक नीले रंग की झील है, जो पहाड़ और मैदानों से गिरी हुई है। इस झील का दृश्य अत्यंत मनमोहक है।

यहां पर आने वाले पर्यटक इस झील के दीवाने हो जाते हैं। यह झील समुद्र तल से लगभग 3700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Vishansar Lake
Image: Vishansar Lake

यह झील सोनमर्ग के सभी लोकप्रिय और आकर्षक स्थलों में से एक है। जम्मू कश्मीर का दौरा करने वाले पर्यटक एक बार इस झील पर अवश्य आते हैं।

यह भी पढ़े: बाइक से लेह लद्दाख कैसे जाएँ?

नीलगार्ड नदी

जम्मू कश्मीर में स्थित सोनमर्ग की सभी आकर्षक नदियों में से एक है। नीलगढ़ नदी यहां पर आसपास की प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

यहां पर अत्यंत ठंडा शीतल जल से बहने वाली नदियां व झील मौजूद है, जो प्रकृति का अहसास करवाती है।

Neel Guard River
Image: Neel Guard River

साथ ही पठार क्षेत्र और मैदानी क्षेत्रों के पास घने जंगल है। यहां पर पक्षियों के चहकने मेंहकने की आवाजें लोगों का दिल जीत लेती है।

बालटाल घाटी

यह घाटी सोनमर्ग शहर की रौनक को चार चांद लगा देती है, क्योंकि यह घाटी सोनमर्ग शहर से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर ही स्थित है, जो बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित है।

यह घाटी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर आने वाले पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं।

समुद्र तल से 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी स्वर्ग के समान अहसास करवाती है। यहां पर खड़े रहकर आप प्रकृति का वास्तविक रूप देख सकते हैं। यह यह घाटी केवल सोनमर्ग ही नहीं बल्कि की जम्मू कश्मीर की भी प्रमुख जगहों में से एक हैं।

युसमर्ग

पीर पंजाल पर्वत श्रंखला के केंद्र में स्थित यह जगह प्रकृति की शांतिप्रिय वातावरण के लिए जानी जाती है। यहां पर मन की शांति के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह जगह इतनी शांत हैं कि यहां पर आने वाले लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

Yousmarg
Image: Yousmarg

कुछ समय यहां समय व्यतीत करने से लोगों के दिमाग पर सकारात्मक असर पड़ता है तथा वे यहां की खूबसूरती से आकर्षित हो जाते हैं‌।

समुद्र तल से 7500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह “यीशु का मेदो” के रूप में भी जानी जाती है। हर दिन यहां पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

कृष्णसर झील

कृष्णा सागर झील सोनमर्ग शहर की सबसे आकर्षक झील है, जो बर्फीली पहाड़ियों और शांति से बहने वाले झरनों के बीच स्थित है।

यहां पर मुख्य रूप से शांति से बहने वाले झरने अत्यंत प्रसिद्ध है। लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यहां पर हर वर्ष दूरदराज से लाखों लोग आते हैं।

Krishansar Lake
Image: Krishansar Lake

यहां से आसपास में घने जंगल जो प्रकृति का वास्तविक रूप दिखाते हैं। यहां पर खास तौर पर फोटोग्राफर ज्यादा आते हैं, क्योंकि यहां से ऐसे-ऐसे सीन शूट किए जाते हैं, जो दिखने में काफी ज्यादा रोमांचक होते हैं।

गदासर झील

यह झील भूरे रंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर खासतौर से अनेक सारे फूल के पौधे है। हर तरफ फूल ही फूल देखने को मिलता है। इसलिए इस झील को “फूलों की झील” भी कहते है। यह झील मुख्य रूप से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Gadsar Lake
Image: Gadsar Lake

यहां पर आने वाले पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं। यह झील किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर बर्फ से ढकी हुई चटाने और पहाड़ी क्षेत्र स्थित है। यह दृश्य अद्भुत और मनमोहक लगता है।

गंगाबल झील

सोनमर्ग की यात्रा करने हेतु आने वाले पर्यटक गंगाबल झील जरूर आते हैं क्योंकि यह जम्मू कश्मीर में घूमने की प्रमुख जगहों में से एक है।

यहां पर आने वाले पर्यटक खुश हो जाते हैं तथा प्रकृति का नजारा देखकर मन मोहित हो जाते हैं। खास तौर पर गर्मियों के मौसम में यहां पर लोग मौज मस्ती करने के लिए आते हैं।

Gangabal Jheel
Image: Gangabal Jheel

गर्मियों के समय में यह स्थान अत्यंत ठंडा होता है, जो लोगों को राहत प्रदान करता है। यहां पर आने वाले लोग कई-कई दिनों तक यहां पर ही रहते हैं। क्योंकि इस झील का नजारा इतना आश्चर्यचकित है, इससे लोग वापस जाने का मन ही नहीं करता।

यह भी पढ़े: 15+ गुलमर्ग में घूमने की जगह और गुलमर्ग घूमने का सही समय

सोनमर्ग घूमने का सबसे अच्छा समय

सोनमार्ग में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों की ऋतु है। ग्रीष्म ऋतु में आपको सोनमर्ग को जरूर जाना चाहिए।

क्योंकि जहां एक तरफ पूरे भारत में प्रचंड गर्मी पड़ती है, वहीं पर सोनमर्ग में अत्यंत ठंडे झरने, घाटी, नदी, पहाड़ इत्यादि मौजूद है, जो आपको स्वर्ग जैसा महसूस करवाएंगे।

सोनमर्ग में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन

सोनमर्ग में अनेक सारे भोजन और व्यंजन खाने के लिए मिल जाते हैं, जो आप का स्वाद बढ़ा देंगे। लेकिन अब अगर आप सोनमर्ग घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको पहले सोनमर्ग में मिलने वाले प्रसिद्ध भोजन के बारे में जान लेना चाहिए, ताकि आपको कोई समस्या ना हो।

बता दें कि यहां पर सियून ओलव, मार्चा-वांगान कोरमा, मुज गाद, नादिर-हक, मोदुर पुलाव इत्यादि इस प्रकार के पोषण और व्यंजन मिलते हैं, जिनका आप स्वाद अनुसार लुफ्त उठा सकते हैं।

इन सभी भोजन और व्यंजनों से आप अपना आहार कर सकते हैं। इसके अलावा और भी अनेक सारी भोजन आपको खाने के लिए भी जाएंगे, जो पूरे भारत में बड़े-बड़े होटलों रेस्टोरेंट में मिलते हैं।‌

उन भोजन को करने के लिए आपको सोनमर्ग में भी बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट मे जाना होगा। वहां पर आप अपनी इच्छा अनुसार कोई भी भोजन आसानी से कर सकते हैं, निश्चित ही यह भोजन आपको हमेशा याद रहेगा।

सोनमर्ग में  खरीदारी

अगर आप सोनमर्ग घूमने जाते हैं तो वहां पर यात्रा के याद के रूप में कुछ खरीदारी जरूर करें। सोनमर्ग अपने रेशम के व्यापार के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। यहां पर शुद्ध और कीमती रेशम की कई सारी वस्तुएं बनती है जैसे कि कपड़े, कालीन, आदि।

इसके अतिरिक्त कश्मीरी शिल्प कारी वस्तुएं भी यहां पर आपको देखने को मिलेगी, जो आपको सोनमर्ग के हर एक बाजार में देखने को मिल जाएगी।

सोनमर्ग कैसे घूमे?

सोनमर्ग में स्थित विभिन्न पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए आपको यहां पर कई तरह के वाहन मिल जाते हैं। यहां पर दैनिक रूप से बसें चलती है। इसके अतिरिक्त यहां पर केब और टैक्सी भी नियमित रूप से चलती है।

सोनमर्ग में रुकने की जगह

यहां पर पर्यटकों के लिए अनेक सारे होटल और रेस्टोरेंट बने हुए है, जहां पर आप अपनी इच्छा अनुसार और सुविधा अनुसार रह सकते हैं।

यहां पर बने हुए होटल और रेस्टोरेंट किसी पर्यटक स्थल से कम नहीं है। अत्यंत महंगे-महंगे और कम बजट के होटल भी उपलब्ध है, जिसे आप अपनी इच्छा अनुसार चयन कर सकते हैं।

सोनमर्ग कैसे पहुंचे? (रेल, सड़क और हवाई मार्ग)

हवाई मार्ग से सोनमर्ग कैसे पहुंचे?

सोनमर्ग घूमने के लिए यदि आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं, हवाई सफर करना चाहते हैं तो यह आपके लिए काफी बेहतर होने वाला है।

क्योंकि फ्लाइट के जरिए आप कम समय में सोनमर्ग पहुंच जाएंगे, जिसके बाद आप अपने होटल या घूमने वाली जगह पर जा सकते हैं।

बता दें कि आपको अपने शहर के एयरपोर्ट से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जाना होगा। उसके बाद अनेक सारी टैक्स व कैब मिल जाएगी, जो आपको अपनी जगह पर छोड़ देगी।

रेल मार्ग से सोनमर्ग कैसे पहुंचे?

यदि आप घूमने के लिए जम्मू कश्मीर में स्थित सोनमर्ग जानना चाहते हैं तो ट्रेन का सफर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

क्योंकि वैसे भी ट्रेन का सफर काफी रोमांचक भरा होता है और आप सोनमर्ग की यात्रा करने वाले हैं, तो इस बिच आने सारे झरने, पहाड़, बर्फीली चोटियां, नदियां इत्यादि प्रकृति का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा।

इसलिए ट्रेन का सफर सबसे कारगर है। ट्रेन से सफर करने के लिए आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से सोनमर्ग के लिए जाने वाली ट्रेन में सफर करना होगा।

सड़क मार्ग से सोनमर्ग कैसे पहुंचे?

यदि आप सोनमार्ग की यात्रा बस के द्वारा करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने शहर में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी बसें या फिर प्राइवेट बस में सोनमार्ग का सफर करना होगा।

आमतौर पर अब भारत में आप बस के जरिए कहीं पर भी जा सकते हैं क्योंकि भारत में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है।‌ इसलिए सोनमर्ग हेतु बस के जरिए भी आप अपना सफर तय कर सकते हैं।

सोमवार घूमने का खर्चा

सोमवार घूमने का खर्चा वहां पर आपके पहुंचने का माध्यम, आपके होटल का किराया और खाने-पीने के खर्चे पर निर्भर करता है। सोनमर्ग बहुत बड़ा शहर नहीं है।

यह खूबसूरत हिल स्टेशन है और इसके आसपास के सभी पर्यटन स्थल तकरीबन 5 किलोमीटर की रेंज में ही है, जिसके कारण आप सोनमार्ग को अधिकतम 2 दिन और न्यूनतम 1 दिन में आसानी से घूम सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यहां पर आपको आपके बजट के अनुसार न्यूनतम 500 से 800 रूपये के बीच में होटल में रूम मिल जाता है। यहां का खाने पीने का खर्चा भी काफी कम है। 1 दिन में कम से कम 500 से 600 रूपये का खर्चा आपके खाने में आएगा।

इस तरह परिवहन, खाने पीने का खर्चा और रहने का खर्चा इत्यादि को मिलाकर सोनमर्ग एक दिन घूमने का खर्चा प्रति व्यक्ति तकरीबन 8 से 10 हजार रूपये के बीच न्यूनतम हो सकता है।

FAQ

सोनमर्ग कहां पर स्थित है?

सोनमर्ग जम्मू कश्मीर में स्थित है।

सोनमर्ग में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है?

सोनमर्ग में मुख्य रूप से घूमने हेतु प्राकृतिक जगह है। जैसे चटाने, नदियां, बर्फीले पहाड़, घाटिया, घास के मैदान आदि।

सोनमर्ग में रहने के लिए क्या है?

पर्यटकों को रहने के लिए होटल और कमरे मिल जाते हैं। यहां पर विशेष रूप से पर्यटकों हेतु अनेक सारे होटल और रेस्टोरेंट बनाए गए है।

सोनमर्ग कैसे जाएं?

सोनमर्ग जाने के लिए आप बस, रेल या फ्लाइट, इन तीनों में से किसी एक का चयन करके अपनी इच्छा अनुसार और सुविधा अनुसार जा सकते हैं।

क्या बाइक लेकर सोनमर्ग भी जा सकते हैं?

यदि आप सोनमर्ग से ज्यादा दूर रहते हैं तो उस स्थिति में आप बाइक लेकर नहीं जा सकते। क्योंकि इस दौरान आपको अनेक जगह रुकना पड़ेगा और पेट्रोल का खर्चा भी काफी ज्यादा आएगा।

सोनमर्ग के एयरपोर्ट का क्या नाम है?

सोनमर्ग पहुंचने के लिए सोनमर्ग का कोई भी निजी हवाई अड्डा नहीं है। सोनमर्ग के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो यंहा से तकरीबन 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां से सोनमर्ग पहुंचने के लिए टैक्सी और कैब उपलब्ध रहते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से कश्मीर में मौजूद एक बेहद ही सुंदर जगह सोनमर्ग में घूमने की जगह (Sonmarg Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया है और इस जगह से जुड़े हुए काफी सारे महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है।

उम्मीद करते हैं कि आप को यह आर्टिकल काफी ज्यादा पसंद आया होगा। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े

वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन, खर्चा और जाने का समय की सम्पूर्ण जानकारी

10+ अमरनाथ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+जम्मू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कश्मीर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment