भारत की वो खूबसूरत जगहें जहां जिन्दगी में एक बार जरूर जाना चाहिए

India Me Ghumne ki Jagah

इस लेख में India Me Ghumne ki Jagah के बारे में बताएंगे। हालांकि भारत में घूमने के लिए तो बहुत जगह है, जिसे एक बार में बताया नहीं जा सकता फिर भी हम भारत में घूमने की जगह (places to visit in india) के बारे में बताएंगे।

यदि भारत को एक बार एक्सप्लोर करेंगे, तो पता चलेगा कि भारत में तो पूरी दुनिया बसी हुई है। क्योंकि भारत जैसे विभिन्नता दुनिया के किसी और देश में देखने को नहीं मिलेगी। यहां पर एक ही देश में विभिन्न धर्म के लोग, विभिन्न संस्कृति, विभिन्न त्योहार और विभिन्न रहन-सहन, रीति-रिवाज के साथ रहते हैं।

यही तो भारत की पहचान है कि इतने विभिनता के बावजूद भारत में एकता है। जब आप भारत के बारे में जानेंगे तब पता चलेगा कि भारत के हर एक भाग में कई ऐतिहासिक पर्यटक स्थल और प्रकृति की सुंदरता से भरपूर स्थान है, जहां पर समय बिताने के लिए पर्यटक अन्य देश से भारत आते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

भारत में कई यूरोपियन देशों के लोगों ने शासन किया। इसके अतिरिक्त कई राजा महाराजा हुए, जिन्होंने भारत के हर एक भाग में तत्कालीन कलाकृतियों के इस्तेमाल से कई सुंदर इमारतों का निर्माण किया है और वे इमारतें भारत की इतिहास को बताती है।

यदि भारत का इतिहास जानना हो तो किताबों में भारत के इतिहास को झांकने के बजाय खुद ऐतिहासिक इमारतों को देखें, जिसकी कलाकृतियों को देखकर आपको गर्व होगा कि जिन भारत के मजदूरों ने इन इमारतों को बनाया उनमें कितना गुण था।

भारत में घूमने लायक जगह (India Me Ghumne ki Jagah)

जैसा कि पहले बताया कि भारत में भिन्न-भिन्न प्रकार की कई जगह घूमने लायक है, लेकिन हम आपको यहां पर ऐसी bharat me ghumne ki sabse acchi jagah बतायंगे, जिसे देखे बिना भारत भ्रमण अधूरा है।

ऋषिकेश (उत्तराखंड)

‘योग कैपिटल ऑफ द वर्ड’ के नाम से प्रसिद्ध ऋषिकेश उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल में से एक है। ऋषिकेश को गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री का प्रवेशद्वार माना जाता है। यहां गंगा नदी के तट पर स्थित त्रिवेणी घाट काफी प्रसिद्ध है, जहां पर हर शाम महाआरती होती है और लाखों श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं।

यहां की पवित्र नदी गंगा नदी में श्रद्धालु स्नान करके अपने आप को पाप मुक्त करते हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड के जिला देहरादून से 43 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऋषिकेश के नदियों और झरनों में स्विमिंग और राफ्टिंग का आनंद ले सकते है। इसके अतिरिक्त यहां पर बंजी जंपिंग और कैंपिंग काफी लोकप्रिय है।

Rishikesh
Image: Rishikesh

ऋषिकेश में कई सारे प्राचीन मंदिर और योग आश्रम हैं। यहां के फूलों से भरी घाटी के सुहावने और लुभावने दृश्य को देख पर्यटक यहां से जाना नहीं चाहते। यदि आप ऋषिकेश घूमने के लिए जाएं तो यह बात जरूर ध्यान रखें कि ऋषिकेश में सिर्फ शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है, यहां पर शराब या किसी भी प्रकार का मांसाहारी व्यंजन वर्जित है क्योंकि यह एक धार्मिक और पवित्र स्थान है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनऋषिकेश रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: YNRK)
नजदीकी एयरपोर्टजॉली ग्रांट हवाई अड्डा या देहरादून हवाई अड्डा (20 किलोमीटर)

मेघालय

अगर आप गर्मियों में ऐसी खूबसूरत स्थान पर जाना चाहते हैं, जहां पर आप वर्षा का आनंद ले सके तो भारत का पूर्वी राज्य मेघालय आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकता है, जो आपके बजट के अनुसार बिल्कुल सही डेस्टिनेशन है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। यह भारत के खूबसूरत राज्य में से एक है। मेघालय अपनी कला, संस्कृति, समृद्धि के कारण पूरे विश्व में विख्यात है। मेघालय को बादलों का निवास स्थान भी कहा जाता है।

Meghalaya
मेघालय

यहां अधिकांश उष्णकटिबंधीय वातावरण पाए जाने के कारण ब्रिटिश शासन के दौरान मेघालय को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता था। सुंदर पर्वतमालांए, लुभावने झरने, खूबसूरत नदियां, घास, उच्च पठार, भारी वर्षा और हल्की धूप यहां पर एक खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य उत्पन्न करता है, जिसके कारण यह पर्यटकों के लिए आकर्षक जगह है।

मेघालय में शिलांग, चेरापूंजी, एलीफैंट फॉल, देवकी झील, मासिनराम, जवाई शहर जैसे कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

सिक्किम

भारत का उत्तरी पूर्व राज्य सिक्किम प्राकृतिक दृश्य का लुफ्त उठाने के शौकीन रखने वाले पर्यटकों के लिए खूबसूरत पर्यटन स्थल है। भारत के सात पूर्वी राज्य को सात बहनों का राज्य कहा जाता है, जिसमें से एक सिक्किम राज्य है, जिसकी राजधानी गंगटोक है।

सिक्किम को पर्वतों पहाड़ों का राज्य भी कहा जाता है। क्योंकि यहां पर खूबसूरत ऊंचे ऊंचे पहाड़ हैं और हरे भरे पेड़ पौधे यहां पर बहुत ही खूबसूरत दृश्य उत्पन्न करते हैं‌। सिक्किम राज्य में प्रकृति का चमत्कारी और लुभावना दृश्य, हिमालय के सुंदर नजारे, झरने, तालाब इत्यादि के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

Sikkim
सिक्किम

यहां के बर्फीले पहाड़ और ऊंची ऊंची चोटियों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां पर पर्यटक तिब्बती बौद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का आनंद ले सकते हैं। इस तरह सिक्किम भारत में घूमने लायक सस्ते स्थानों में से एक है।

मंगन, गंगटोक, गुरुडोंगमार झील, लाचुंग गांव, युमथांग घाटी, लाचेन गांव, माउंट कटाओ, चांगू लेक, सेवेन, सिस्टर्स वाटरफॉल, नाथूला दर्रा, खेच्योपलरी लेक, बाबा मंदिर, चोपता घाटी, फेनसांग मॉनेस्ट्री, फोडोंग मॉनेस्ट्री, रूमटेक मॉनेस्ट्री, चुंगथांग, थांगू घाटी, यूमथांग घाटी, सिंघिक और कबी लूंगचोक सिक्किम के कुछ लोकप्रिय खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

उदयपुर (राजस्थान)

राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। चारों तरफ से सुंदर झुरमुटो से घिरा हुआ है। यह शहर देश भर के पर्यटकों के घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान है। उदयपुर बजट में घूमने के लिए बेहद ही आकर्षक शहर है, जहां पर घूमने के साथ ही सस्ते में स्ट्रीट फूड का भी आनंद ले सकते हैं।

Udaipur
उदयपुर

राजस्थान राज्य का मुकुट कहा जाने वाला उदयपुर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और वास्तुकला के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। यहां पर कई प्राचीन किले हैं, जिन पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। उनकी खूबसूरती दूर-दूर से पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस शहर के पिछोला झील में आप नाव की सवारी कर सकते हैं और अपनी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं।

सहेलियों की बारी, पार मगरी, मोती मगरी, विंटेज कार संग्रहालय, लेक पैलेस, फतेह सागर झील, जगदीश मंदिर, पिछोला झील, सिटी पैलेस आदि उदयपुर की कुछ खूबसूरत घूमने लायक जगह है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनउदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टमहाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक (22 किलोमीटर)

पांडिचेरी

अगर आप सर्दियों के मौसम में एक ऐसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं, जहां पर आप सस्ते में घूम फिर सके तो पांडिचेरी से अच्छी जगह और क्या हो सकती है। भारत का एक केंद्र प्रदेश पांडिचेरी भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एक छोटा सा शहर है और दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यात्रा के लिए यह शहर बेहद सस्ता और अच्छा है। धार्मिक दृष्टि से भी इस शहर का काफी महत्व है।

Pondicherry
पांडिचेरी

इस शहर को ऋषि अगस्त्य का निवास स्थान भी माना जाता है और प्राचीन समय में इस शहर को वेद पूरी के नाम से भी जाना जाता था। दिन के समय पांडिचेरी के सड़कों पर शेयर करना और शाम के समय समुद्र तट के किनारे ठंडी हवाओं का लुफ्त लेना आपकी यात्रा को बेहद यादगार बनाता है।

इसके अतिरिक्त यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे अरविंदो अजर, प्रोमिनाड बीच, अरबिंदो आश्रम, सेरेनिटी समुद्र तट, ऑरोविले, अरिकामेडु, बॉटनिकल गार्डन, गोकिलमबल थिरुक्मेश्वर मंदिर, लाइटहाउस, बेसिलिका ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट ऑफ़ जीसस, जग बेसिलिका ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट ऑफ़ जीसस आदि पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनपुडुचेरी रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: PDY)
नजदीकी एयरपोर्टपांडिचेरी हवाई अड्डा

गोवा

जब बात भारत में घूमने लायक जगह की आती है, तो गोवा इस सूची में प्रमुख स्थान रखता है। हालांकि भारत में तो कई राज्य समुद्र तटीय है लेकिन गोवा का समुद्र किनारे की सुंदरता शायद कहीं और देखने को ना मिले। यही कारण है कि जब भी किसी को समुद्र किनारे समय बिताने का आनंद लेना होता है तो अक्सर गोवा जाने की योजना बनाते हैं।

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, लेकिन यह पर्यटन की दृष्टि से काफ़ी लोकप्रिय है। गोवा में लंबे समय तक पुर्तगालियों का प्रभाव रहा था, जिसके कारण यहां पर कई सारे चर्च है। यूं कहे भारत में सबसे अधिक चर्च इसी राज्य में है।

Palolem Beach
Image: Goa

चर्च की वास्तुकला में पुर्तगालियों का प्रभाव देखने को मिलता है। यहां के चर्च की सुंदरता भी काफी बेजोड़ है। खासकर के दिसंबर के महीने में यहां के चर्च और आसपास के माहौल को और भी ज्यादा आकर्षक और सुंदर बना दिया जाता है। 25 दिसंबर को ईसाइयों के भगवान ईसा मसीह के जन्मदिन पर काफी सुंदर सजावट की जाती है और इस दिन गोवा में कुछ ज्यादा ही भीड़ रहता है।

इन सबके अतिरिक्त गोवा में कई ऐतिहासिक इमारतें और कुछ मंदिरे भी है। यहां के समुद्र किनारे खुले वातावरण में पर्यटक शांति के कुछ पल बिता सकते हैं और गोवा के रात का आनंद लेने के लिए यहां के कैसीनो भी जा सकते हैं। यहां समुद्र के पानी में कई रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

अमृतसर (पंजाब)

अमृतसर पंजाब का लोकप्रिय शहर है। साथ ही भारत के घूमने लायक जगह में से एक है। यहां का गोल्डन टेंपल जिसे स्वर्ण मंदिर कहते हैं देश भर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर सिखों का सबसे बड़ा गुरुद्वार है, जिसे पूर्ण रूप से सोने से बनाया गया है। हर दिन यहां पर विशाल मात्रा में लंगर आयोजित किया जाता है, जिसमें परोसे जाने वाले भोजन को श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

Amritsar
Image: Amritsar

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर कि सुंदरता रात के समय में और भी ज्यादा मनमोहक लगती है। अमृतसर में गोल्डन टेंपल के अतिरिक्त जलियांवाला बाग, गुरु का महल, वगाह बॉर्डर, पार्टीशन म्यूजियम और गोबिंदगढ़ किला है, जिसे विजिट किया जा सकता है। विभिन्न पर्यटक स्थलों के अतिरिक्त अमृतसर अपने पंजाबी व्यंजन के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनअमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टश्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (11 किलोमीटर)

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)

कन्याकुमारी तमिलनाडु में स्थित भारत का सबसे अंतिम दक्षिणतम छोर है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट पर सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य को देख सकते हैं। इसके साथ ही कन्याकुमारी में कई पर्यटन स्थल भी है, जिसे विजिट कर सकते हैं और दक्षिण भारत के कई स्वादिष्ट और पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Kanyakumari
Image: Kanyakumari
नजदीकी रेलवे स्टेशनकन्नियाकुमारी टर्मिनस रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टतिरूअनंतपुरम (89 किलोमीटर)

नैनीताल (उत्तराखंड)

नैनीताल भारत के घूमने लायक जगह में से एक है, जो उत्तराखंड में कुमायूं पहाड़ियों के बीच में स्थित है। यहां का नैनी झील देश भर में प्रसिद्ध है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ी और देवदार के पेड़ों से छाई हरियाली यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। नैनीताल में बच्चों के मनोरंजन के लिए चिड़ियाघर और कई प्रकार के पार्क हैं।

Naini Zeel
Image: Nainital

यहां के स्नो व्यू प्वाइंट से नैनीताल के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं और उन्हें कैमरे में कैप्चर कर सकते हैं। यहां पर गर्नी हाउस, राज भवन जैसे कुछ ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। यहां पर बोटैनिकल गार्डन भी है, जहां पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधों के बारे में जान सकते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनकाठगोदाम रेलवे स्टेशन (35 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टपंतनगर हवाई अड्डा (70 किलोमीटर)

मसूरी हिल स्टेशन (उत्तराखंड)

भारत में घूमने लायक जगह की बात आए और मसूरी का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। पहाड़ों की रानी के नाम से प्रख्यात मसूरी उत्तराखंड का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। सुंदर बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़-पौधों की हरियाली के बीच में स्थित यह हिल स्टेशन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह स्थान कपल के लिए एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है।

Mussoorie
Image: Mussoorie

यहां की सुंदर वादियों में रहते हुए पर्यटक पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, कैंपिंग और नौका विहार जैसी कई गतिविधियों का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर फॉल्स, बेनोग वन्यजीव अभयारण्य, धनोल्टी, कंपनी गार्डन, मोसी फॉल, झरीपानी फॉल्स, लाल टिब्बा, लेक मिस्ट, केम्प्टी फॉल्स, भट्टा जैसे कई पर्यटक स्थल भी है, जिसे विजिट कर सकते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनदेहरादून रेलवे स्टेशन (36 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टजॉली ग्रांट हवाई अड्डा (60 किलोमीटर)

केदारनाथ (उत्तराखंड)

केदारनाथ उत्तराखंड राज्य में स्थित एक प्रमुख शहर है, जो केदारनाथ मंदिर के कारण लोकप्रिय है। यह मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है। केदारनाथ ऋषिकेश से 223 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का केदारनाथ मंदिर 3584 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। केदारनाथ को भारत के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक माना जाता है। यह एक धार्मिक व पवित्र स्थान है, जिसका दर्शन करने हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Kedarnath
Image: Kedarnath

माना जाता है कि केदारनाथ मंदिर के दर्शन से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। केदारनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच में स्थित है। केदारनाथ में केदारनाथ मंदिर के अतिरिक्त गौरीकुंड, भैरवनाथ मंदिर, त्रिगुणी नारायण मंदिर, सोनप्रयाग, वासुकी ताल और चोराबारी झील है, जहां पर पर्यटक पानी से संबंधित कई प्रकार की गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनऋषिकेश रेलवे स्टेशन (215 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टजॉली ग्रांट हवाई अड्डा (239 किलोमीटर)

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी शहर भारत का सबसे पुराना शहर माना जाता है। गंगा नदी के तट पर स्थित यह शहर भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल भी है, जिसे देखने भारत सहित दुनियाभर के सेनानी यहां पर आते हैं। वाराणसी को पहले काशी और बनारस के नाम से जाना जाता था। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि यह शहर भगवान शिव के त्रिशूल पर खड़ी है।

यहां पर कई सारे मंदिर हैं, जिनमें से काशी विश्वनाथ मंदिर जो भगवान शिव को समर्पित है, वह देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर, मणिकर्णिका घाट, अस्सी घाट, दुर्गा माता मंदिर जैसे सुंदर मंदिर है।

Varanasi
Image: Varanasi

यहां प्रत्येक दिन सांझ को गंगा आरती होती है, जिसमें हजारों की संख्या में दर्शनार्थी भाग लेते हैं। वाराणसी आने वाले पर्यटक गंगा नदी में स्नान करके अपने आप को पाप मुक्त करते हैं। वाराणसी घाट और मंदिरों के अनुसार अपनी पुरानी संस्कृति और कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनवाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टलाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (26 किलोमीटर)

लोनावाला (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर से करीब 46 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला झीलों का जिला नाम से प्रसिद्ध है। भारत में सस्ते बजट में घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक लोनावला है, जहां पर आपको कई सारी झील देखने को मिल जाती है।

झिलों के सामने बैठकर आप खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकते हैं, झिलों में नाव सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़ जो पूरी तरीके से हरे भरे पेड़ पौधों से ढके हुए हैं, एक खूबसूरत आकर्षक दृश्य उत्पन्न करता है। लोनावला स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां पर यात्री यहां के खूबसूरत झीलों का लुफ्त उठाने के साथ ही यहां के स्वादिष्ट मिठाई का भी लुप्त उठाते हैं।

lonavala
लोनावाला

भजा गुफाएं, राजमाची पॉइंट, लायंस पॉइंट, लोहागढ़ का किला, कर्नाला पक्षी अभयारण्य, कुणे फॉल्स, टाइगर लीप, बुशी डैम, इमेजिका, भैरवनाथ मंदिर, एकवीरा मंदिर, श्री नारायणी धाम मंदिर आदि लोनावला की खूबसूरत घूमने लायक स्थान है। इस तरह लोनावला में बच्चे, युवा और वृद्ध सभी के लिए कुछ ना कुछ घूमने लायक जगह है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनलोनावाला रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टपुणे हवाई अड्डा (64 किलोमीटर)

वैली ऑफ फ्लावर्स (उत्तराखंड)

अगर आपको फूलों से लगाव है और आप कम बजट में भारत के ऐसे खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं, जहां पर आपको रंग बिरंगे फूल आपका स्वागत करते हुए नजर आए तो आप फूलों की नगरी वैली ऑफ फ्लावर घूमने जा सकते हैं। उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित यह एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है। साल 2005 में इस उद्यान को यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर स्थल पर घोषित किया गया है।

Valley of Flowers
वैली ऑफ फ्लावर्स

इस घाटी में आपको विभिन्न प्रजाति के रंग बिरंगे फूल देखने को मिल जाते हैं। इसके अतिरिक्त यहां की खूबसूरत घटिया बेहद खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य उत्पन्न करते हैं, जो फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं।

फूलों की घाटी को पहले भूइंदय घाटी के नाम से भी जाना जाता था, लेकिन 1931 में इसका नामकरण किया गया। फूलों की घाटी के आसपास भीम पुलमाना, वसुंधरा झरना, गोविंद घाट उत्तराखंड, लक्ष्मण गंगा जैसी अन्य पर्यटन स्थल भी घूम सकते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनऋषिकेश रेलवे स्टेशन (289 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टजॉली ग्रांट हवाई अड्डा

आगरा (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर आगरा भारत के पर्यटन स्थलों में से एक है, जो ताजमहल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मुगल शासक शाहजहां द्वारा 17वीं शताब्दी में बनाया गया ताजमहल ना केवल आगरा का बल्कि उत्तर प्रदेश की भी पहचान है और भारत की शान है। प्रेम की निशानी माना जाने वाला ताजमहल विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी घोषित किया गया है।

Agra
Image: Agra

पूरी तरीके से सुंदर संगमरमर के पत्थरों से बनाया गया ताजमहल कोसों दूर से ही लोगों के ध्यान में आ जाता है। इसके अतिरिक्त आगरा का किला भी आगरा में स्थित है, जो ताजमहल के पास ही स्थित है।

इसे ताजमहल से पहले ही 1638 में बनाया गया था। इस किले की खूबसूरती ताजमहल से कम नहीं इसकी खासियत यह है कि यहां के बुर्ज के झरोखे से ताजमहल का भी दृश्य दिखाई देता है। माना जाता है कि इसी किले में ताजमहल को देखते हुए शाहजहां की मृत्यु हुई थी। इन सबके अतिरिक्त आगरा में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए कई प्रकार के पार्क भी है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनआगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टआगरा हवाई अड्डा (6.1 किलोमीटर)

माउंट आबू (राजस्थान)

राजस्थान राज्य के सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह राजस्थान के साथ ही भारत का भी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। माउंट आबू आप कम बजट में आसानी से घूम कर आ सकते हैं। यहां के हरे भरे पेड़ पौधे, ऊंचे पहाड़, हरियाली और यहां के सुहावने मौसम पर्यटक को यहां आने के लिए आकर्षित करते हैं।

Mount Abu
माउंट आबू

माउंट आबू के आसपास आपको दिलवाड़ा जैन मंदिर, नक्की झील, गौमुख मंदिर, वन्यजीव अभयारण्य और ट्रेवर टैंक जैसे कई खूबसूरत पर्यटन स्थल घूमने का मौका मिलता है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनआबू रोड (2.5 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टमहाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक (119 किलोमीटर)

मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश में स्थित मैकलोडगंज खूबसूरत हिल स्टेशन है। भारत में घूमने लायक सस्ते जगहों में से एक मैक्लोडगंज तिब्बती संस्कृति के लिए काफी प्रख्यात है। हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से शहर को ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है। ट्रैकिंग करने के लिए यह जगह प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़, घाटिया एक खूबसूरत दृश्य उत्पन्न करते हैं।

mcleodganj
मैक्लोडगंज

यहां पर कई तिब्बतियन मठ स्थित है। तिब्बती संस्कृति से आप यहां पर बहुत करीब से रूबरू हो सकते हैं। यहां पर तिब्बती गुरु दलाई लामा का भी घर है। यहां डल झील, नड्डी व्यू पॉइंट, सेंट जॉन जैसा अन्य पर्यटन स्थल भी विजिट कर सकते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनपठानकोट रेलवे स्टेशन (90 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टधर्मशाला हवाई अड्डा (10 किलोमीटर)

सिलवासा (दादर और नगर हवेली)

भारत का प्रमुख केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा भारत के विभिन्न पर्यटक स्थलों में से एक है, जो 19वीं शताब्दी तक लोगों से अनजान था। लेकिन 1885 में पुर्तगाली शासन के द्वारा इसे राज्य की राजधानी बनाने के बाद यह दुनिया भर के आकर्षण का केंद्र बना।

Silvassa
Image: Silvassa

यहां पर कैथोलिक चर्च भी है, जिसे रोमन वास्तुकला में बनाया गया है। यहां पर पर्यटक सुंदर पहाड़ियों पर ऊंचे नीचे कॉटेज और छोटे बड़े खेतों के बीच सुंदर प्रकृति का आनंद उठाते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनवापी (17 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टसूरत हवाई अड्डा (97.2 किलोमीटर)
नासिक हवाई अड्डा (97.3 किलोमीटर)

गोकर्ण (कर्नाटक)

कर्नाटक के बेंगलुरु के पास स्थित गोकर्ण ग्राम भारत में कम बजट में घूमने लायक खूबसूरत जगहों में से एक है। यह जगह खूबसूरत समुद्र तट और धार्मिक दृष्टि से मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यहां के समुद्र तटों के पास लुभावने दृश्यों का आनंद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।

Gokarna
गोकर्ण

यह स्थान अपनी ऐतिहासिक मंदिरों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां पर कई सारे मंदिर मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में है। धार्मिक दृष्टि से इस शहर का काफी महत्व है। क्योंकि माना जाता है इसी स्थान पर भगवान शिव जी का गाय के कान से जन्म हुआ था।

इसी कारण इस जगह का नाम गोकर्ण है। यह जगह गंगावली और अघनाशिनी नदियों के संगम पर बसा हुआ है और दिखने में इस गांव का आकार बिल्कुल एक कान के समान है। इस तरह अगर आप बेहतरीन प्राकृतिक माहौल में धार्मिकआस्थाओं को गहराई से अनुभव करना चाहते हैं तो आप गोकर्ण घूमने आ सकते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनअंकोला (20 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टडाबोलिम हवाई अड्डा, गोवा (140 किलोमीटर)

हंपी (कर्नाटक)

कर्नाटक के तुंगभद्रा नदी के पास घाटियों की छायादार गहराई में स्थित हंपी भारत का एक ऐतिहासिक स्थान है। इसके साथ ही इतिहास प्रेमी और भारत में सस्ती जगह घूमने की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है।

हंपी को चौराहों का घर भी कहा जाता है। यह यूनेस्को विश्व विरासत स्थल भी है। हंपी अपने सुंदर और विशाल रहस्यमई मंदिरों के लिए दुनिया भर में लोक प्रसिद्ध है। खास करके यहां का विरुपाक्ष मंदिर।

Hampi
हंपी

हंपी शहर 500 प्राचीन स्मारक, फेयरस्टेयर मंडप, बरामदे, छाया चित्रों से बना एक भव्य ड्रू स्थल है। अगर आप प्राचीन स्मारक और इतिहास से जुड़ी नई-नई चीजें जानने का रुचि रखते हैं तो अपने बजट में हंपी की यात्रा आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

विरुपाक्ष मंदिर, विठ्ठल मंदिर हम्पी, हम्पी बाजार, हाथी अस्तबल, रानी का स्नानागार, मतंग हिल, लोटस महल, मोनोलिथिक बुल, बड़ा शिवलिंग, जेना एनक्लोजर, बंदर मंदिर, लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, दारोजी भालू अभयारण्य, सिटी शॉपिंग, हेमकुता पहाड़ी मंदिर, ओल्ड पैलेस, महानवमी डिब्बा, उत्कृष्टयुतराय मंदिर, हजारा राम मंदिर, पुरातत्व संग्रहालय आदि हंपी के प्रमुख घूमने लायक स्थान है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनहोसपेट जंक्शन (13 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टहुबली हवाई अड्डा (166 किलोमीटर)

कश्मीर

यदि आप गर्मियों की छुट्टी में बर्फ से ढके चारों तरफ ठंडे माहौल वाले प्रदेश में घूमने जाना चाहते हैं, तो गर्मियों की छुट्टी को बिताने के लिए कश्मीर सबसे बेहतरीन जगह है।

भारत के सबसे उत्तर में स्थित कश्मीर को भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। यूं कहे यह भारत का स्विट्जरलैंड भी है। यहां पर आप बिल्कुल स्विजरलैंड की तरह ही अपने आपको एहसास कर सकते हैं। यहां चारों तरफ बर्फ से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और चमचमाती झिले यहां के माहौल को बहुत आकर्षक बनाते हैं।

जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो मंदिर सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। 1560 मीटर की ऊंचाई पर माता वैष्णो देवी का मंदिर स्थित है, जो कश्मीर की पहचान है।

Patnitop
Image: Kashmir

यहां आने वाले तीर्थयात्री 13 किलोमीटर तक पैदल चलकर छोटी गुफाओं तक पहुंचते हैं और वहां मां की सुंदर प्रतिमा का दर्शन करते हैं। इसके अतिरिक्त कश्मीर में कई सुंदर पर्यटन स्थल है। यहां पर विभिन्न सुंदर स्थानों को घूमने के साथ ही यहां के झीलों में राफ्टिंग और स्विमिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पैराग्लाइडिंग और बंजी जंपिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

नजदीकी रेलवे स्टेशनश्रीनगर रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टश्रीनगर हवाई अड्डा (52 किलोमीटर)

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)

भारत में ऐतिहासिक इमारतों के अतिरिक्त कई धार्मिक स्थल भी है, जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। अयोध्या भारत के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश का एक धार्मिक शहर है, जो भगवान श्री राम के जन्म स्थल के लिए प्रख्यात है। यहां पर भगवान श्री राम को समर्पित कई सारे मंदिर निर्मित है, जिनकी सुंदरता आप भूल नहीं सकते।

Mani Parvat
Image: Ayodhya

अयोध्या सरयू नदी के किनारे स्थित है और इसे पवित्र नदी माना जाता है, जिसके कारण अयोध्या आने वाले पर्यटक सरयू नदी में स्नान भी करते हैं। इसी स्थान पर रामायण की रचना की गई थी। अयोध्या के मंदिर भारत के गौरवशाली संस्कृति को बयां करती हैं। एक पवित्र वातावरण में शांति के कुछ पल बिताने के लिए अयोध्या बेहतरीन जगह है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनअयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टमहर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

कच्छ (गुजरात)

गुजरात का कच्छ जिला गुजरात सहित पूरे भारत का एक लोक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। गुजरात का कच्छ बेहद सुंदर और बेहतरीन जगह है। भारत में सस्ते बजट में घूमने लायक स्थानों में से एक कच्छ सफेद रण में रात के समय बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां पर ऊंट की सवारी काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

Kutch
कच्छ

इसके अतिरिक्त हॉटर बैलून के सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर कई सारे म्यूजियम और पैलेस है। यहां पर मांडवी बीच, प्राग महल, कालो डंगर, आयना महल इत्यादि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। मकर सक्रांति के समय कच्छ की यात्रा और भी ज्यादा यादगार बन जाती है क्योंकि उस समय यहां पर बड़े स्तर पर पतंग उत्सव का आयोजन होता है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनभुज रेलवे स्टेशन (80 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टभुज हवाई अड्डा

कोडैकनाल (तमिलनाडु)

कोडैकनाल तमिलनाडु में 7200 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन है। भारत में सस्ते बजट में घूमने लायक स्थानों में से एक यह हिल स्टेशन सुंदर ऊंचे ऊंचे पहाड़ और प्राकृतिक दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।

Kodaikanal
कोडैकनाल

इसी हिल स्टेशन को राजकुमारी भी कहा जाता। कोकर्स वॉक, ब्रायंट पार्क, कोडैकनाल झील, सिल्वर कैसकेड फॉल्स, डॉलफिन नोज पॉइंट आदि कोडैकनाल में प्रसिद्ध घूमने लायक जगह है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनकोडाइकनाल रोड रेलवे स्टेशन
नजदीकी एयरपोर्टमदुरै हवाई अड्डा (120 किलोमीटर)

जैसलमेर (राजस्थान)

यदि आप रेगिस्तान देखना चाहते हैं तो राजस्थान जा सकते हैं। जैसलमेर राजस्थान का मशहूर जिला है, जो गोल्डन सिटी के नाम से विख्यात है। यहां पर एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान थार का रेगिस्तान है। यह जिला पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित है। यहां पर ऊंट सफारी, रेगिस्तान सफारी का आनंद ले सकते हैं।

जैसलमेर में बड़ी-बड़ी मूंछे और रंग बिरंगी पगड़ी पहने हाथों में लिए हुए सितारा यहां के रहन-सहन को प्रदर्शित करते हैं। जैसलमेर में कई राजपूत राजाओं द्वारा निर्मित ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो उनकी विरासत के तौर पर है और उन सभी इमारतों की कलाकृतियां यहां आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है।

Jaisalmer-Fort
Image: Jaisalmer Fort

यहां पर कई सारे झील और अलंकृत जैन मंदिर भी है, जिसे पीले रंग के बलुए पत्थर से बनाया गया है और नक्काशी दार कलाकृतियों का इस्तेमाल किया गया है। जैसलमेर में पर्यटक स्थलों कि सुंदरता को देखने के अतिरिक्त यहां के सांस्कृतिक और पारंपरिक खानपान का भी आनंद लिया जा सकता है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनजैसलमेर रेलवे स्टेशन (3 किलोमीटर)
नजदीकी एयरपोर्टजैसलमेर हवाई अड्डा (5 किलोमीटर)

भोपाल (मध्य प्रदेश)

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है, जो भारत के मध्य में स्थित दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश ऐतिहासिक दृष्टि से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो आकर्षक और दिलचस्प है। मध्यप्रदेश में छोटा तालाब बड़ा तालाब जैसे स्थान भी है। मध्य प्रदेश को झीलों का शहर कहा जाता है।

Sanchi-Stupa
Image: Bhopal

यदि आपको झीलों को देखने का शौक है, झीलों की सुंदरता से अवगत होना चाहते हैं तो भोपाल जरूर आएं। इन सब के अतिरिक्त यहां पर मौर्य काल में अशोक द्वारा बनाया गया सांची का स्तूप, भोजपुर का मंदिर, भीमबेटका जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थान है। भोपाल के पर्यटक स्थल के अलावा यहां का खान- पान, रहन-सहन भी पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

नजदीकी रेलवे स्टेशनभोपाल जंक्शन
नजदीकी एयरपोर्टराजा भोज विमानक्षेत्र

निष्कर्ष

इस लेख में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह (India Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया। हालांकि भारत के हर एक कोने में विभिन्न नियम घूमने लायक स्थल हैं। लेकिन, आज के लेख में हमने कुछ ही स्थानों का जिक्र किया।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं और लेख को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों में जरूर सांझा करें।

यह भी पढ़ें

10+ अंडमान निकोबार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ जम्मू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, जहां जिंदगी में एक बार जरूर जाएं

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment