10+ हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Himachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah : हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश हर कोई भारतीय जीवन में एक बार आना चाहता है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे हिमालय बर्फ से ढके हुए काफी आकर्षक लगते हैं।

यहां पर अत्यंत ऊंचाई से गिरने वाले झरने, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, प्राचीन मंदिर, बेहद आकर्षक पहाड़ी, चोटियां पहाड़ी, क्षेत्र, घास के मैदान, घने जंगल, तरह-तरह की वनस्पतियां, पेड़ पौधे, इत्यादि हिमाचल प्रदेश को विशिष्ट और आकर्षक बनाते हैं। हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

Himachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah
Image: Himachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah

हिमाचल प्रदेश का अपना एक इतिहास और संस्कृति रही है। यहां के लोगों की भाषा, पहनावा, खान पान, रहन सहन, संस्कृति, सभ्यता, खेलकूद, दार्शनिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल, तीर्थ स्थल, इत्यादि अनेक तरह के प्राकृतिक ऐतिहासिक और आकर्षक स्थल उपलब्ध हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

आज हम इस आर्टिकल में आपको हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह कौन कौन सी है? वहा पर जाने का खर्चा कितना होगा, हिमाचल प्रदेश में कहां पर रुके? और वहां कैसे जाएँ? के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास करेंगे तो आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह | Himachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah

हिमाचल प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य

  • हिमाचल प्रदेश का अपना एक इतिहास रहा है। यह एक अत्यंत प्राचीन राज्य है, जिस पर शताब्दियों से कई शासकों ने शासन किया था। यहां पर मौर्य शासक, हर्ष शासक तथा मुगलों ने और फिर अंग्रेजों ने अपने अपने समय अनुसार यहां की सत्ता संभाली थी।
  • अत्यंत आकर्षक और खूबसूरत होने की वजह से इस राज्य पर विदेशी अक्रांताओं की भी नजर सबसे पहले पड़ी थी। यहां की संस्कृति और यहां के नजारे देखने में वास्तव में बेहद आकर्षक है। भारत को मिली आजादी के साथ ही हिमाचल प्रदेश आजाद हो गया, जो आज भारत का एक गणमान्य राज्य है।
  • भ्रष्टाचार के मामले में हिमाचल प्रदेश आखिरी के दूसरे स्थान पर आता है।
  • कालका- शिमला को चलने वाली टॉय ट्रेन को यूनेस्को ने हेरिटेज साइट घोषित कर दिया है।
  •  हिमाचल प्रदेश के शिमला में संपूर्ण एशिया की एकमात्र स्केटिंग रिंक मौजूद है।
  • हिमाचल प्रदेश के कुछ गांवों में रामायण काल और महाभारत काल के कुछ निशान मिलते हैं।
  • यहां पर स्थित कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का निवास स्थल माना जाता है।
  • हनुमान जी ने संजीवनी बूटी की खोज के समय यहां पर विश्राम किया था।

हिमाचल प्रदेश में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Himachal Pradesh Tourist Places in Hindi)

शिमला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी ही नहीं यह देश और दुनिया में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल भी है। शिमला को ना केवल देश बल्कि दुनिया भर के पर्यटक भी जानते हैं। यहां पर आमतौर पर लोग हनीमून मनाने के लिए आते हैं तथा परिवार के साथ भी खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं।

शिमला समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल है। खूबसूरत पहाड़ियां और खूबसूरत वादियां के बीच में बसा हुआ यह स्थल  प्रकृति सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

Shimla
Image: Shimla

यहां पर अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक जंगल मौजूद हैं, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। यहां पर अनेक प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक भवन बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश इन सभी प्राचीन स्मारक के लिए भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़े : 10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मनाली

शिमला की तरह मनाली भी एक अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक पर्यटक स्थल है, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। यह एक अत्यंत प्राचीन स्थल है, जो खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह स्थान समुद्र तल की ऊंचाई से लगभग 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

यहां पर अनेक सारे जंगल, पेड़ पौधे, रंग बिरंगी घास, रंग बिरंगे फूल तथा वनस्पतियां पाई जाती है। यहां पर अनेक तरह की खुशबूदार हवाएं आती है, जो पर्यटकों को स्वर्ग से भी बेहतर अनुभव करवाती है।

Manali
Image : Manali

यहां पर आने वाले पर्यटक और देश विदेश के लोग वापस अपने घर नहीं जाना चाहते, एक बार यहां आने वाले लोग फिर से तथा बार-बार आने का मन करते हैं। ऊंचाई पर स्थित यह स्थल देखने में काफी आकर्षक और रोमांचक लगता है।‌

ऊंचाई से यहां की खूबसूरती प्रकृति किया वास्तविक सौंदर्य बयां करती है।‌ यहां का दृश्य काफी लुभावना नजर आता है।‌ यहां से बहती नदिया झरने दर्शकों को आकर्षित करती हैं। यहां पर पशु पक्षियों की आवाजें प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देती है।

यह भी पढ़े : 10+ मनाली में घूमने की जगह और कब जाना चाहिए?

स्पीति घाटी

चारों तरफ से ऊंची ऊंची हिमालय श्रंखला वासे गिरी हुई यह घाटी समुद्र तल से 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह घाटी बर्फ के पहाड़, घाटियां और घुमावदार सड़कों के लिए जानी जाती है। यहां पर लोग ठंड का एहसास लेने के लिए आते हैं।

Chandra Taal
Image: Spiti Valley

यहां की खूबसूरती देखकर लोग मनमोहित हो जाते हैं। पर्यटक यहां आकर आकर्षित हो जाते हैं। यहा का नजारा स्वर्ग से कम नहीं लगता। यह घाटी अत्यंत ठंडे और खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यहां पर पूरे वर्ष में सिर्फ 250 दिन ही धूप निकलती है। लगभग 6 महीने तक यहां पर बर्फ की मोटी चादर ढकी हुई रहती है।

यह भी पढ़े : 10+स्पीति वैली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कुल्लू 

यहां पर्यटक स्थल समुद्र तल से 12 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह खास तौर पर प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन नजारा है। यहां पर लोग परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैं। यहां की हरियाली और यहां की खूबसूरती लोगों के मन को भा जाती हैं। यहां पर प्रकृति का सौंदर्य और बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है।

Kullu
Image : Kullu

पर्यटकों की दृष्टि से यह केंद्र आकर्षक और अद्भुत है। यहां पर पर्यटकों के घूमने-फिरने और मौज मस्ती करने के लिए अनेक सारे स्थल उपलब्ध है।

धर्मशाला 

धर्मशाला एक बेहद ही खास और खूबसूरत जगह है। जहां पर बर्फ की चट्टाने और खूबसूरत जंगल देखने को मिलते हैं। यहां पर अत्यंत ऊंचाई पर स्थित यह शहर स्वर्ग से कम नहीं लगता।

Triund Hill
Image: Dharmshala

यहां पर आमतौर से बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं। यहां की संस्कृति और लोगों के भाषा विचार काफी लुभावने नजर आते हैं। यहां पर लोग तरह-तरह के रंग बिरंगे कपड़े पहनते हैं, जो अपनी संस्कृति का सौंदर्य बयान करते हैं।

यह भी पढ़े : 10+धर्मशाला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कसौली

यह स्थल शांतिपूर्वक स्थान के लिए जाना जाता है। यहां पर लोग कुछ समय शांति से व्यतीत करने के लिए आते हैं। यहां का नजारा एकदम शांत और सुगम लगता है। अत्यंत खूबसूरत स्थल स्वर्ग से कम नहीं लगता। यहां पर आने वाले पर्यटक अपने सपनों में खो जाते हैं।

Kasauli
Image :Kasauli

यहां पर प्राचीन समय की बनी हुई इमारतें और भवन काफी आकर्षक और लुभावने नजर आते हैं। यह जगह शांत वातावरण और आकर्षक जगहों के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़े : 10+कसौली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मंडी 

ब्यास नदी के किनारे पर स्थित है, ऐतिहासिक शहर अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है।‌ क्योंकि यह प्राचीन काल से ही वाणिज्यिक केंद्र रहा है। यहां पर अत्यंत तेजी से विकास होता है। यह प्राचीन समय में वाणिज्यिक राजधानी रह चुका है।

यहां पर अनेक सारे पर्यटक स्थल उपलब्ध है। यहां पुराने प्राचीन मंदिर स्मारक इमारतें इत्यादि मौजूद है। इस जगह पर घूमने हेतु आने वाले पर्यटक आकर्षित हो जाते हैं।

किन्नौर

किन्नौर को भगवान की जगह भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर हिंदू तथा बौद्ध धर्म के अनेक सारे प्राचीन और आधुनिक मंदिर और स्थल बने हुए हैं। यहां पर हिंदू और बौद्ध धर्म की सांठगांठ भी देखने को मिलती हैं। यह एक अत्यंत प्राचीन और आकर्षक स्थल है।

Kinnaur
Image: Kinnaur

यहां पर हरे भरे पेड़, पहाड़ की खूबसूरती, चट्टाने, ऊंचाई से गिरते हुए झरने, मैदानी क्षेत्र, देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। यहां पर कैलाश पर्वत भगवान शिव का शिव जी का स्थान है। यहां का इतिहास महाभारत काल से भी संबंध रखता है। बौद्ध धर्म के यहां पर आने के सारे मठ और स्थल बने हुए हैं।

कुफरी हिल स्टेशन

यह हिल स्टेशन भारत के प्रमुख हिल स्टेशन में शामिल हैं।‌ यहां पर दूर-दराज से लोग घूमने के लिए आते हैं।‌ यह अत्यंत ऊंचाई पर स्थित एक ऐसा खूबसूरत शहर हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Kufri
Image: Kufri

खूबसूरती का नजारा यहां से साफ तौर पर देखा जाता है। यहां पर आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आमतौर पर यहां परिवार के साथ लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां एक अत्यंत मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है।

हिमाचल प्रदेश में घूमने हेतु सबसे अच्छा समय

यदि आपने अब तक हिमाचल प्रदेश में घूमने का मन बना लिया है और आप अच्छे समय का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको बता देते हैं, कि यदि आप हिमाचल प्रदेश घूमने जाते हैं तो आपको हमेशा गर्मियों के मौसम में ही जाना चाहिए क्योंकि हिमाचल प्रदेश में सर्दियों के समय अत्यंत सर्दी पड़ती है और पहले से ही यहां पर बर्फ जमी हुई होती है। इसलिए आपको हमेशा गर्मियों का मौसम ही चयन करना चाहिए।

बारिश के समय भी आपको यहां पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि यहां पर अत्यधिक बारिश होती है। हिमाचल प्रदेश अध्यन ऊंचाई पर स्थित है। इसीलिए बारिश के समय यहां पर आपको अतिथि खतरा बना हुआ रहता है। गर्मी के समय यहां पर आपको ठंड का अनुभव होगा और अच्छी तरह से आप अपनी यात्रा पूरी करके वापस लौट जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में कहां पर रुकें?

यदि आप हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए जा रहे हैं और इस बात से परेशान हो रहे हैं कि वहां पर रुकने की क्या व्यवस्था है? कहां पर रुकेंगे? तो हम आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में रुकने के लिए अनेक सारे होटल बने हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल के आसपास आने के बड़े-बड़े होटल बने हुए हैं, जिनमें वीआईपी होटल, लग्जरी होटल, सामान्य होटल उपलब्ध है।‌ आप अपनी सुविधा के अनुसार एवं बजट के अनुसार किसी भी होटल में रुक सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश का स्थानीय भोजन

हिमाचल प्रदेश में खाने के लिए अपने सारे स्थानीय और प्रसिद्ध भोजन उपलब्ध हैं, जो आपको स्वाद का मारक मजा देने वाले हैं।‌ बता दें कि यहां पर आपको हिमाचल प्रदेश के स्थानीय भोजन के अलावा वह सभी भोजन भी खाने के लिए मिल जाएंगे, जो संपूर्ण भारत में मिलते हैं।

यहां पर आने सारे बड़े-बड़े रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं। जहां पर आप अपनी मनपसंद के कोई भी थाली ऑर्डर कर सकते हैं। यहां पर स्थानीय भोजन में शोरबा, चावल, सब्जी, दाल, ब्रेड इसके अलावा मांसाहारी भोजन भी उपलब्ध है। यहां पर आने के सारे सुगंधित मसालों से बने हुए भोजन भी पाए जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे?

हिमाचल प्रदेश भारत का एक बहुचर्चित और प्रमुख राज्य है।‌ इसीलिए यहां पर जाने हेतु आपको कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश घूमने जाने हेतु आपको कुछ विकल्प मिलते हैं, जिनका चयन करके आप हिमाचल प्रदेश जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश आप रेल के जरिए जा सकते हैं, फ्लाइट की जगह जा सकते हैं, बस के जरिए जा सकते हैं।

खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। इसीलिए यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में देश विदेश के लोग आते रहते हैं। अगर आपने भी हिमाचल प्रदेश घूमने का मन बनाया है, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि यहां पर खूबसूरती का बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है।

सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश तक कैसे पहुंचे?

भारत के कोने कोने में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है। भारत के सभी राज्य और प्रमुख शहरों में से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग निकलते हैं। इसीलिए आपको सड़क मार्ग से होकर हिमाचल प्रदेश पहुंचना काफी आसान होने वाला है। आप बस के द्वारा या फिर खुद की कार लेकर सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए हिमाचल पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग से हिमाचल प्रदेश तक कैसे पहुंचे?

ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, समुद्र, तालाब, नदियां, घास के मैदान, इत्यादि जगहों वाले क्षेत्रों में ट्रेन से होकर जाना आपके लिए किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं होगा। आधा मनोरंजन तो आपका बीच रास्ते में ही हो जाएगा। इसीलिए आमतौर पर ट्रेन को सुविधाजनक और रोमांचक सफर कहा जाता है। ट्रेन का सफर करने के लिए आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से हिमाचल प्रदेश को जाने वाली रेल में बैठना होगा।

फ्लाइट से हिमाचल प्रदेश तक कैसे पहुंचे ?

फ्लाइट के जरिए हिमाचल प्रदेश पहुंचने का विकल्प अति उत्तम है क्योंकि इससे कुछ ही समय में दूरी तय हो जाती हैं।‌ हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए फ्लाइट से होकर जाना चाहते हैं, तो आपको अपने शहर के हवाई अड्डे से हिमाचल प्रदेश को उड़ान भरने वाली फ्लाइट में बैठना होगा।

FAQ

हिमाचल प्रदेश किस लिए जाना जाता है?

हिमाचल प्रदेश मुख्य रूप से हिमालय के लिए जाना जाता है।‌ यहां पर घने जंगल, पेड़ पौधे, बगीचे, ऊंचे-ऊंचे झरने, नदी, तालाब, खूबसूरत पर्यटक स्थल, प्राकृतिक स्थल, प्राचीन मंदिर, इमारतें, भवन, इत्यादि मौजूद है।

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के रहने की क्या व्यवस्था है?

हिमाचल प्रदेश घूमने हेतु आने वाले पर्यटकों के रुकने की उत्तम व्यवस्था है। यहां पर अनेक सारे होटल बने हुए हैं, जहां पर पर्यटक रुक सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे?

यदि आप हिमाचल प्रदेश घूमने हेतु जाना चाहते हैं, तो आप फ्लाइट, रेल और बस के जरिए जा सकते हैं। खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंचे?

सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश जाने के लिए आप बस का चयन कर सकते हैं या अपनी खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं। आप चाहे तो कोई गाड़ी को बुक भी कर सकते हैं।‌ वर्तमान समय में संपूर्ण भारत में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है। इसलिए सभी राज्यों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है।

निष्कर्ष

हिमाचल प्रदेश जैसे खूबसूरत राज्य में लोग अपने परिवार के साथ जाते हैं या फिर फ्रेंड सर्कल में एक साथ जाते हैं। हाल में लोग हनीमून मनाने के लिए भी हिमाचल प्रदेश का ही चयन करते हैं क्योंकि यह एक अत्यंत खूबसूरत और ठंडी जगह है, जो स्विट्जरलैंड का भी अहसास करवाती है। इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह ( Himachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah) पूरी जानकारी विस्तार से बता दी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा बताई हुई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।

यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।‌ताकि उन्हें भी इस जानकारी के बारे में पता चल सकें।

यह भी पढ़े : 

10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+पंजाब में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+जम्मू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment