10+उत्तराखंड के हिल स्टेशन, खर्चा और जाने का समय

Hill Station in Uttarakhand in Hindi: भारत के उत्तर में स्थित उत्तराखंड अपने प्रमुख हिल स्टेशन के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। बर्फ से ढके यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झील ,देवदार के पेड़ों से भरे घने जंगल और नदियां यंहा के वातावरण को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

नवंबर 2000 से पहले उत्तराखंड उत्तर प्रदेश राज्य का ही हिस्सा था, लेकिन नवंबर 2000 को उत्तराखंड को एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में लाने के लिए आंदोलन किया गया और फिर भारत के 27 वें राज्य के रूप में उत्तराखंड से एक अलग राज्य का गठन किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है।

Hill Station in Uttarakhand in Hindi
Image : Hill Station in Uttarakhand in Hindi

देहरादून हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। देहरादून उत्तराखंड का सबसे बड़ा शहर भी है। देवभूमि के नाम से प्रख्यात उत्तराखंड में देहरादून के अतिरिक्त भी कई हिल स्टेशन है। यहा पर कई सारे पर्यटक स्थल भी हैं, इसके साथ ही यहां पर आने वाले पर्यटक यहां के झीलों में राफ्टिंग का आनंद उठाते हैं,बर्फीले पहाड़ों पर स्किंइग का आनंद उठाते हैं इसके साथ ही यहां पर ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी आनंद लेने का मौका मिलता है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यदि आप गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए उत्तराखंड में स्थित हिल स्टेशन पर जाने की योजना बना रहे हैं तो बिल्कुल सही लेख पर आए हैं क्योंकि आज के लेख में हम आपको उत्तराखंड के कुछ प्रमुख हिल स्टेशन के बारे में बताने वाले हैं जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और यह गर्मियों की छुट्टी के लिए काफी खूबसूरत डेस्टिनेशन होगा।

उत्तराखंड के लोकप्रिय हिल स्टेशन | Hill Station in Uttarakhand in Hindi

उत्तराखंड के बारे में रोचक तथ्य

  • भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी का उद्गम स्थान उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री से होता है, यहां इसे भागीरथी नदी के नाम से जाना जाता है। भागीरथी में पांच नदियां मिलती है जिससे इसके 5 अति पवित्र संगम स्थल जो विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग है। यह पांचो प्रयाग उत्तराखंड में स्थित है। देवप्रयाग के बाद भागीरथी नदी गंगा के नाम से आगे बढ़ती है।
  • भारत में सबसे बड़ी बांध के नाम से प्रसिद्ध टिहरी बांध उत्तराखंड राज्य में स्थित है, जिसे 2007 में स्थापित किया गया है। हालांकि इस परियोजना की कल्पना 1953 में ही की गई थी।
  • उत्तराखंड पर कई शासकों ने शासन किया जिसमें गुप्त वंश ,चंद्रवंश, पाल वंश, कत्युरी राजवंश, और गोरखा वंश प्रमुख है।
  • जब उत्तराखंड का गठन हुआ था उस समय इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। लेकिन सन 2007 में यहां की स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड रख दिया गया।
  • उत्तराखंड की भूमि नेपाल और चीन देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है। उत्तराखंड के पश्चिम में हिमाचल प्रदेश है और दक्षिण में उत्तर प्रदेश राज्य स्थित है।
  • उत्तर भारत के प्रमुख नदियो में से एक यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री से होता है। सूर्य की पुत्री के के नाम से प्रसिद्ध इस नदी को सूर्यतनया भी कहते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार यमुना नदी को यमराज की बहन भी कहा गया है जिसके कारण इस नदी को यमी के नाम से भी जाना जाता है।
  • इतिहास में प्रसिद्ध आंदोलन चिपको आंदोलन जो 1990 में वनों के बचाव के लिए उत्तराखंड के स्थानीय महिलाओं ने शुरू किया था। इस दौरान वे सभी महिलाएं पेड़ों से चिपक कर पेड़ों को कटने से बचाई थी।
  • भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जिसे 1936 में बंगाल टाइगर को बचाने के लिए स्थापित किया गया था। यह उद्यान उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है।

फेमस हिल स्टेशन इन उत्तराखंड( Famous Hill Station of Uttarakhand in Hindi)

फूलों की घाटी 

यदि आप ऐसे स्थान की तलाश में है, जहां चारों तरफ रंग बिरंगी विभिन्न प्रजाति की फूल हो तो पश्चिमी हिमालय में स्थित फूलों की घाटी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह स्थान अल्पाइन फूलों और घास के मैदानों से सुसज्जित है। यहां पर मौसम के अनुसार भिन्न भिन्न प्रकार के फूलों की सुंदरता देखने को मिलती है, जिससे मौसम के अनुसार इस फूलों की घाटी की सुंदरता परिवर्तनशील प्रतीत होती है।

Valley of Flowers
Image : Valley of Flowers

इस हिल स्टेशन को 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है। प्रकृति प्रेमी या फोटोग्राफी का शौक रखने वाले व्यक्ति उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन पर आ सकते हैं, जहां पर उन्हें सैकड़ों प्रजाति के रंग बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे।

यात्री यहा रंग बिरंगी फूलों से भरे इस घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के अतिरिक्त हेमकुंड साहिब, घांघरिया, वसुधारा जलप्रपात, भीम पुल माना, गौरीकुंड, बेदिनी बुग्याल और गोविंदघाट जैसे कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल को भी घूमने जा सकते हैं। इन सब के अतिरिक्त पर्यटक यहां ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

नैनीताल हिल स्टेशन

‌नैनीताल उत्तराखंड में कुमायूं पहाड़ियों के बीच में स्थित है। यह पर्यटकों के द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला हील स्टेशन है। यहां चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़िया और शांति यहां की वातावरण को मंत्रमुग्ध बना देते हैं। यहां की वादियों में पर्यटकों को समय बिताना काफी पसंद आता है। नैनीताल का नैनी झील देश भर में प्रसिद्ध है।

Naini Zeel
Image : Nainital

इसके अतिरिक्त यहां पर नैना देवी मंदिर देशभर के श्रद्धालु के लिए प्रमुख स्थान है। यहां पर गर्नी हाउस ,राज भवन, गोविंद बल्लभ पंत चिड़ियाघर ,स्नो व्यू प्वाइंट, इको केव गार्डन ,हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल है।

यदि आप अपने परिवार के साथ उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में अपनी गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेना चाहते हैं, तो नैनीताल हिल स्टेशन आ सकते हैं यहां पर आप स्केटिंग, केबल कार राइडिंग और गोल्फिंग जैसे गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ नैनीताल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अल्मोड़ा हिल स्टेशन

अल्मोड़ा उत्तराखंड का लोकप्रिय हील स्टेशन है। हिमालय पर्वत माला के जंगलों में फैला हुआ यह एक विशाल शहर है। यह शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत और वन्य जीव के लिए प्रसिद्ध है।

 Almora
Image : Almora

यहां पर पर्यटक शानदार भोजन आनंद उठा सकते हैं। यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल भी हैं जैसे कि जागेश्वर मंदिर, डियर पार्क, दूनागिरी, जलना, एक्टिविटीज, जीरो पॉइंट, कटारमल सूर्य मंदिर, कसार देवी मंदिर, चितई मंदिर और बिनसर इत्यादि।

इन पर्यटक स्थलों को विजिट करने के साथ ही आप यहां पर ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां की नदियों में रिवर राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकते हैं और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां के स्थानीय बाजारों में आप कई चीजों की शॉपिंग भी कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैप्चर कर सकते हैं ।

चौकोरी हिल स्टेशन

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले में स्थित हिल स्टेशन अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय शांति का बिताने के लिए बिल्कुल उचित स्थान है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस स्थान पर आप हरे-भरे घास के मैदान में घूम सकते हैं। खूबसूरत चाय के बागान की यात्रा कर सकते हैं। ट्रैकिंग कैंपिंग और सोलो ट्रैवलिंग जैसी गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

Chaukori
Image : Chaukori

इन सबके अतिरिक्त पाताल भुवनेश्वरी, नकुलेश्वर मंदिर, मुस्तमानु मंदिर, हरिनाग मंदिर, घुंसेरा देवी मंदिर, अर्जुनेश्वर शिव मंदिर, कलिनाग, कपिलेश्वर, महादेव मंदिर और चिनेश्वर जलप्रपात जैसे यहां की कुछ प्रमुख स्थानों को भी विजिट कर सकता है।

औली हिल स्टेशन

उत्तराखंड में समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन स्कींग पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए सबसे प्रमुख हिल स्टेशन है। यहां के सेब के बाग, देवदार के पेड़ और पुराने ओक के पेड़ यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इस लोकप्रिय पहाड़ी शहर में आप रोप वे राइड,ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

Auli
Image : Auli

विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ यहां पर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, नंदप्रयागगुरसों, बुग्याल, कुवारी बुग्याल, त्रिशूल पीक और चिनाब झील जैसी कई पर्यटक स्थल भी है। गर्मियों के मौसम में अपने परिवार या दोस्तों के साथ बर्फ से ढके इस औली हिल स्टेशन की यात्रा बेहद ही अच्छी साबित होगी।

वैसे बता दें कि इस पर्यटक स्थल पर ज्यादातर लोग स्कीइंग का आनंद उठाने के लिए आते हैं, ऐसे में नवंबर से मार्च के बीच का समय यहां की यात्रा के लिए अच्छा है क्योंकि इस दौरान यहां पर बर्फबारी होती है और बर्फबारी के दौरान स्किंग करने का अलग ही मजा आता है।

मसूरी हिल स्टेशन

पहाड़ों की रानी के नाम से प्रख्यात मसूरी उत्तराखंड के लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। यह गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच में स्थित है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ और पेड़-पौधों की हरियाली इस स्थान को कपल के लिए लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन बनाता है।

Mussoorie
Image : Mussoorie

माना जाता है ब्रिटिश काल के दौरान यह स्थान बहुत लोकप्रिय अवकाश स्थल हुआ करता था। इस कारण यहां पर कई ब्रिटिश काल के अवशेष भी देखने को मिलते हैं। यहां आने वाले पर्यटक यहां की सुंदर वादियों का आनंद लेने के साथ ही ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, नौका विहार, कैंपिंग इत्यादि जैसी गतिविधियों का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

विभिन्न गतिविधियों के साथ यहां पर पर्यटक मोसी फॉल,झरीपानी फॉल्स,लाल टिब्बा, लेक मिस्ट,केम्प्टी फॉल्स,भट्टा फॉल्स, बेनोग वन्यजीव अभयारण्य, धनोल्टी, कंपनी गार्डन जैसे पर्यटक स्थलों को भी विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :10+ मसूरी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

रानीखेत हिल स्टेशन

यदि आप शांत जलवायु और सरल प्राकृतिक सुंदरता से भरे हिल स्टेशन पर अपने परिवार के साथ वैकेशन मनाना चाहते हैं तो उत्तराखंड का रानीखेत हिल स्टेशन वैकेशन को बिताने का काफी अच्छा स्थान है। यहां का वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करती है और उनके दिमाग को तरोताजा कर देती है।

Ranikhet Garden
Image : Ranikhet

यह स्थान हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छा जगह है, जो एक रोमांटिक माहौल पैदा करता है। यहां पर चौबटिया बाग, कालिका, झूला देवी मंदिर, मनीला, मनकामेश्वर मंदिर और द्वाराहाट जैसे पर्यटक स्थल को विजिट कर सकते हैं। इन सब के अतिरिक्त पर्यटक यहां पर पैराग्लाइडिंग, गोल्फिंग  और फिंशींग जैसी गतिविधियों का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+रानीखेत में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

एबट माउंट हिल स्टेशन

उत्तराखंड में स्थित एबोट माउंट एक पुराना शहर है, जिससे ब्रिटिश व्यवसाई जॉन हैरोल्ड द्वारा स्थापित किया गया था। यहां पर एक अद्भुत चर्च है साथ ही पहाड़ी पर तेरा अलग-अलग होते हैं, जहां पर ब्रिटिश औपनिवेशिक युग का आकर्षण देखने को मिल सकता है। यह शहर उत्तराखंड के चंपावत जिले के काली कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है, जो अपने बर्फ से ढक के हिमालय और शांत वातावरण के कारण मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।

Abbott Mount Hill Station
Image : Abbott Mount Hill Station

यही कारण है कि पर्यटकों के लिए यह एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां पर लोहाघाट मायावती आश्रम ,वाणासुर फोर्ट, पंचेश्वर जैसे कुछ पर्यटक स्थल भी है, जहां पर पर्यटक विजिट कर सकते हैं।

यहां पर पर्यटक ट्रेकिंग,एंगलिंग, बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही याद के रूप में यहां की सुंदर प्राकृतिक दृश्य की फोटोग्राफी भी की जा सकती है। यदि आप उत्तराखंड के एबोट माउंट हिल स्टेशन को विजिट करना चाहते हैं तो सितंबर से जून के महीने के दौरान आ सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी अच्छा होता है।

मुनस्यारी हिल स्टेशन

छोटे कश्मीर के नाम से प्रख्यात उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के विभिन्न घूमने लायक हिल स्टेशन की सूची में प्रमुख स्थान रखता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। यदि आप प्रकृति प्रेमी है, तो आपको निश्चित ही उत्तराखंड के इस स्टेशन को विजिट करना चाहिए।

Munsiyari
Image : Munsiyari

अपने परिवार, फ्रेंड या कपल के साथ घूमने जाने के लिए या पिकनिक मनाने के लिए यह काफी उत्तम स्थान है। यहां पर पंचाचूली चोटी, बिरथी फाल, नंदा देवी मंदिर, थमरी कुण्ड, माहेश्वरी कुण्ड, कालामुनी मंदिर, आदिवासी विरासत संग्रहालय, बैतूली धार और गोरी गंगा नदी जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल भी है जिसे आप विजिट कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त यहां पर आप ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी लुप्त उठा सकते हैं। यहा सुंदर वादियों की तस्वीरें ले सकते हैं।

बिनसर हिल स्टेशन

बिनसर हिल स्टेशन उत्तराखंड के अल्मोड़ा हिल स्टेशन से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि यह उत्तराखंड का एक छोटा हिल स्टेशन है लेकिन बर्फ से ढके पहाड़, यहां के को के वृक्ष, हरे घास के मैदान और देवदार के जंगल इस स्टेशन को पर्यटकों के लिए काफी आकर्षित बनाते हैं।

 Binsar
Image : Binsar

यही कारण है कि उत्तराखंड के खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन में से यह एक है, जहां पर खाली इस्टेट, जलना, दरकोटबिनेश्वर मंदिर और जीरो पॉइंट जैसे पर्यटक स्थल है। इस हिल स्टेशन पर पर्यटक ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां की मनमोहिनी प्राकृतिक सुंदरता के मध्य अच्छी तस्वीरें खींची जा सकती है।

धनोल्टी हिल स्टेशन

धनौल्टी हिल स्टेशन उत्तराखंड का एक छोटा सा खूबसूरत शहर है, जो समुद्र तल से लगभग 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अपने परिवार के साथ शांति का कुछ पल बिताने के लिए यह काफी अच्छी जगह है जहां के शांत पहाड़ियों में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां की खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ कई सारी गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Dhanaulti
Image : Dhanaulti

यदि आपको साहसिक गतिविधिया करना पसंद है, तो यहां पर आप स्काई ब्रिज, जिप लाइन, ट्रैकिंग, गजिप स्विंग, स्काई वॉक, पैराग्लाइडिंग, वैली क्रॉसिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

यहां पर बच्चों के लिए इको पार्क भी है। इसके साथ ही सुरखंडा देवी मंदिर, एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट और धनोल्टी एडवेंचर पार्क जैसी कुछ पर्यटन स्थल है, जिसे आप विजिट कर सकते हैं।आप चाहे तो यहां के खूबसूरत दृश्य का तस्वीर भी ले सकते हैं।

कौसानी हिल स्टेशन

ऐसे यात्री जो हनीमून के लिए हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं, या जो प्रकृति प्रेमी है उनके लिए उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी हिल स्टेशन बेहद अच्छा जगह होगा। यहां चारों तरफ देवदार के वृक्ष के जंगल यहां के वातावरण को हरियाली से भर देते हैं।

Kausani
Image : Kausani

यहां पर नंदा देवी पंचोली और त्रिशूल जैसी हिमालय चोटी है, जहां के सुंदर दृश्य को आप अपने कैमरे में कैद किए बिना रह नहीं पाएंगे। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के प्रमुख हिल स्टेशन में आता है। यहां पर आप रुद्रधारी फाल्स, बैजनाथ मंदिर, कौसानी टी एस्टेट और ग्वालदम जैसे पर्यटन स्थल को विजिट कर सकते हैं।

यहां पर सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय भी है, जहा यहां की संस्कृति को दर्शाता हुआ कई ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई है। यहां पर चाय का बागान है। यदि आपने कभी चाय का बागान नहीं देखा है, तो आप इस बागान को घूमने जा सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटक यहां के पर्यटक स्थलों को विजिट करने के साथ ही ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।

लैंसडाउन हिल स्टेशन

लैंसडाउन हिल स्टेशन उत्तराखंड के गढ़वाल पहाड़ियों के बीच में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से 5670 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भीम पोखरा, तारकेश्वर महादेव मंदिर, भुल्ला झील, टिप एन टॉप, और कालागढ़ टाइगर रिज़र्व पार्क जैसे कुछ स्थान यहां घूमने लायक है।

Lansdowne
Image : Lansdowne

यह स्थान अपने परिवार के साथ कुछ समय शांति का पल बिताने के लिए साथ ही ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद उठाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पर आप जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

FAQ

उत्तराखंड में कौन सी पर्वत चोटी सबसे ऊंची है?

उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदा देवी पर्वत चोटी स्थित है जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी चोटी है।

उत्तराखंड का उच्च न्यायालय कहां पर स्थित है?

उत्तराखंड का उच्च न्यायालय नैनीताल में स्थित है।

उत्तराखंड में कौन सी प्रमुख फसलें उगाई जाती है?

उत्तराखंड में दलहन, तिलहन और चाय की खेती होती है।

उत्तराखंड का प्रमुख भाषा क्या है?

उत्तराखंड भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी प्रमुख भाषा संस्कृत है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको भारत का एक प्रमुख राज्य उत्तराखंड में स्थित कुछ प्रसिद्ध उत्तराखंड में लोकप्रिय हिल स्टेशन (Hill Station in Uttarakhand in Hindi) के बारे में बताया जहां पर आप गर्मी की छुट्टी के दौरान अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।

तो हमें उम्मीद है क्या कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े :

10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कश्मीर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

चारधाम यात्रा की पूरी जानकारी और यात्रा करने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment