10+ कश्मीर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Kashmir Me Ghumne ki Jagah: भारत के सबसे उत्तर में स्थित कश्मीर भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र है। बर्फ से ढके यहां के ऊंचे ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और चमचमाती झिले यहां की सुंदरता को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

यहां आने वाले पर्यटक यहा की सुंदर वादियों का आनंद लेते हैं साथ ही पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, राफ्टिंग स्विमिंग इत्यादि कई प्रकार की गतिविधियों का भी आनंद उठाते हैं।

Kashmir-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Kashmir Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी गर्मियों के छुट्टी में कश्मीर की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो बिल्कुल सही लेख पर आए हैं क्योंकि आज के लेख में हम आपको कश्मीर की यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देने वाले हैं, जिसमें हम आपको कश्मीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य, कश्मीर कैसे पहुंचे?, कश्मीर में कहां ठहरे?, कश्मीर में कौन-कौन सी घूमने लायक जगह है, कश्मीर के लोकप्रिय भोजन इत्यादि सभी चीजों के बारे में जानकारी देंगे तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

कश्मीर में घूमने की जगह | Kashmir Me Ghumne ki Jagah

कश्मीर के बारे में रोचक तथ्य

  • कश्मीर पीर पंजाल पर्वतों की श्रेणी और हिमालय से घिरा हुआ है।
  • कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
  • कश्मीर में अमरनाथ और वैष्णो माता मंदिर देश भर के तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थान है।
  • कश्मीर से झेलम नदी का उद्गम होता है, जो सिंधु नदी के साथ पाकिस्तान में मिलकर अंत में अरब सागर में गिर जाता है।
  • कश्मीर में वुलर झील है, जो एशिया की सबसे बड़ी साफ पानी की झील कही जाती है।

कश्मीर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Kashmir Tourist Places in Hindi)

वैष्णो माता मंदिर

कश्मीर में घूमने लायक जगह का प्रश्न आते ही सबसे पहले मां वैष्णो का मंदिर ध्यान में आता है। कश्मीर में 1560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर के लिए यह विश्वभर में प्रसिद्ध है। देशभर से तीर्थयात्री मां के दर्शन करने के लिए 13 किलोमीटर तक पैदल चलकर छोटी गुफाओं तक पहुंचते हैं।

Mata Vaishno Devi Mandir
Image : Mata Vaishno Devi Mandir

यहां आने वाले तीर्थयात्री सड़कों पर मां का नारा लगाते हुए और गीत गाते हुए उत्साह बढ़ाते हैं। माना जाता है यह स्थान 108 शक्तिपीठों में से एक है, जो मां दुर्गा की एक अभिव्यक्ति है। इस तरह मां वैष्णो मंदिर भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थान है। इसीलिए कश्मीर की यात्रा के दौरान इस मंदिर के दर्शन करने जरूर आएं।

पटनीटॉप

कश्मीर आने वाले पर्यटकों के बीच लोकप्रिय स्थान हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अंतहीन मैदानी और मनोरम दृश्य से भरा हुआ है। यहां पर पर्यटक स्किंग और ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर पैराग्लाइडिंग की भी सुविधा है।

Patnitop
Image : Patnitop

पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठाते हुए पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त गोल्फ खेलने का शौक है, या जो गोल्फ खेलने का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए यहां गोल्फ खेलने की भी सुविधा है।

युसमर्ग

प्राकृतिक सुंदरता और शांति के बीच कुछ समय बिताने के लिए युस्मार्ग कश्मीर का सबसे प् लोकप्रिय स्थल है, जो 7500 फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के केंद्र में स्थित है।

Yousmarg
Image : Yousmarg

माना जाता है कि यहां पर यीशु एक बार रह चुके थे। मन की शांति पाने के लिए पर्यटक इस जगह को काफी पसंद करते हैं।

सोनमर्ग

सोनमर्ग कश्मीर के श्रीनगर शहर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर पूर्व में स्थित है। समुद्र तल से 2800  मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थान पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

Sonmarg
Image : Sonmarg

यहां के राजसी ग्लेयर, बर्फ से भरे मैदान और शांत झील पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। यही कारण है कि कश्मीर जाने वाले पर्यटक सोनमर्ग को विजिट करना बिल्कुल नहीं भूलते। यहां का दृश्य स्विट्जरलैंड से कम नहीं।

अमरनाथ

कश्मीर का अमरनाथ विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह एक धार्मिक स्थल है, जिसका दर्शन करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु कश्मीर की यात्रा करने के लिए आते हैं। अमरनाथ गुफा में भगवान शिव की शिवलिंग बनी है जो पूरी तरीके से बर्फ से निर्मित है।

Amarnath
Image : Amarnath

यह स्थान अमरनाथ यात्रा के नाम से जाना जाता है जो भारत के श्रद्धालुओं के लिए काफी महत्व रखता है। माना जाता है कि इसी गुफा में भगवान शिव ने मां पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य बताया था। यह भारत के तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख तिर्थ स्थान है। कश्मीर की यात्रा के दौरान इस धार्मिक स्थल का दर्शन करने आना बिल्कुल ना भूलें।

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान

कश्मीर का दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान विश्व भर में प्रसिद्ध शानदार नेशनल पार्क है। 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह उद्यान भारत का सबसे ऊंचा आरक्षित वन है, जो कश्मीर के मुख्य शहर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यदि आपको हरे भरे वातावरण में कुछ शांति का पल बिताना है, यह जगह आपके लिए बेहतरीन हो सकती है।

Dachigam National Park
Image : Dachigam National Park

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के सुंदर वनस्पतियां और दुर्लभ जीव की प्रजातियों को देखना है, तो आप इस नेशनल पार्क को विजिट करने आ सकते हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह सबसे लोकप्रिय स्थल है। दाचीगाम का मूल अर्थ 10 गांव होता है। इस उद्यान का नाम दाचीगाम उन 10 गांवो को समर्पित है, जिसे यहां पार्क बनाने के लिए अन्य जगह स्थानांतरित करना पड़ा।

यह भी पढ़े: 10+ मनाली में घूमने की जगह और कब जाना चाहिए?

गुलमर्ग

कश्मीर में गुलमर्ग पर्यटकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थल है। यह जगह समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो पूरी तरीके से सफेद बर्फ से ढके हुए हैं और इसके पहाड़ों के बीच हरे-भरे घास के मैदान और सदाबहार जंगल इस स्थान को और भी ज्यादा सुशोभित करते हैं।

Gulmarg
Image : Gulmarg

इसके अतिरिक्त यहां पर स्ट्रौबरी फील्ड्स, बायोस्फीयर रिजर्व यहां की प्रमुख आकर्षण है जिसे आप विजिट कर सकते हैं। यहां के पहाड़ों पर पर्यटक स्किंग गतिविधियां और गंडोला राइड का आनंद उठा सकते हैं।

श्रीनगर

श्रीनगर कश्मीर की राजधानी है जहां पर विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों से घिरे पहाड़ वातावरण को हरियाली से भर देते हैं। यहां सबसे ज्यादा आकर्षक चीजें यहां का डल झील है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Srinagar
Image : Srinagar

इसके अलावा श्रीनगर में इंदिरा गांधी मेमोरियल, शालीमार बाग, मुगल उद्यान, और ट्यूलिप गार्डन है जिसे आप विजिट कर सकते हैं।

कश्मीर का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

कश्मीर ना केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यहां के व्यंजन भी विविध और जायकेदार है। यहां के व्यंजनों में मुगल और अरबों का प्रभाव देखने को मिलता है। कश्मीर में कश्मीरी पंडित और मुसलमानों की आबादी होने के कारण यहां पर शाकाहारी और मांसाहारी दो तरह के व्यंजन लोकप्रिय है।

कश्मीरी पंडितों के द्वारा पसंद किए जाने वाले व्यंजन में प्याज और लहसुन शामिल नहीं होता है और यह पूरी तरीके से शाकाहारी होता है। वही मुस्लिम समुदाय द्वारा पसंद किए जाने वाले भोजन में मांस, मछली इत्यादि शामिल होता है।

हालांकि कश्मीर में शाकाहारी भोजन के एक से बढ़कर एक सूची है लेकिन वहां मांसाहारी व्यंजन ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि कश्मीर में मटन की 30 से भी ज्यादा रेसिपी पेश की जाती है। तो चलिए जानते हैं कश्मीर में लोकप्रिय कुछ स्थानीय शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन के बारे में।

थुक्पा

तिब्बत के पूर्व भाग से उत्पन्न यह खास व्यंजन कश्मीर के लोकप्रिय व्यंजनों की सूची में भी शामिल है। यह व्यंजन यहां आने वाले हर पर्यटकों को पसंद आता है क्योंकि यह नूडल्स और सूप का सम्मेलन है। इस व्यंजन के बारे में खास चीज यह है कि यह मांसाहारी और शाकाहारी दोनों वैरीअंट में परोसे जाते हैं।

यदि आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो आप इसके नॉनवेज वैरीअंट का स्वाद ले सकते हैं। यकीन मानिए आपने नूडल तो खाए होंगे लेकिन कश्मीर में परोसे जाते इस थुक्पा व्यंजन के जैसे नूडल्स का स्वाद आपने कभी नहीं अनुभव किया होगा।

मोमोज

मोमोज कश्मीर के स्ट्रीट फूड में सबसे अत्यधिक पसंद किया जाने वाला डिश है। हालांकि यह तिब्बत और नेपाल से जुड़ा हुआ है लेकिन कश्मीर में भी यह काफी लोकप्रिय है। पत्ता गोभी, फूल गोभी, गाजर शिमला मिर्च जैसी कई प्रकार की सब्जियों को मसालों के साथ भूंज करके मैदे के आटे में स्टफ करके गरम गरम परोसा जाता है।

हालांकि मोमोज भारत के सभी शहरों के स्ट्रीट फूड में आम व्यंजन बन चुका है लेकिन कश्मीर के ठंड वातावरण में गरम गरम मोमोज को खाने का एक अलग ही मजा आता है।

खम्बीर

खम्बीर एक प्रकार की रोटी होती है जिसे बहुत छोटे छोटे गोल आकार में बनाया जाता है। कश्मीर में सुबह बटर चाय के साथ इस रोटी को ब्रेकफास्ट की तरह खाया जाता है। गेहूं और साबुत के आटे से बनाया जाता यह रोटी अच्छा और हल्का ब्रेकफास्ट है।

बटर चाय

यदि आप चाय के शौकीन है तो कश्मीर में बटर चाय का लुफ्त उठा सकते हैं जो आपको एक अलग चाय के स्वाद का अनुभव देगा जो शायद आपने पहले कभी नहीं चखा हो। यह बटर चाय तिब्बत से उत्पन्न हुआ है जो कश्मीर में भी प्रसिद्ध है।

यह चाय आम चाय की तुलना में थोड़ा सा अलग होता है क्योंकि इसमें ज्यादा इनग्रेडिएंट्स ऐड किए जाते हैं। इसमें मक्खन और नमक मिलाया जाता है। इसी कारण इसे बटर चाय कहते हैं। सर्दियों के दौरान कश्मीर में सुबह की शुरुआत इस चाय की चुस्की के साथ करें।

गोश्तबा

गोश्तबा कश्मीर के पारंपरिक व्यंजन के साथ ही यह एक शाही व्यंजन है, जो राजा महाराजा के जमाने से लोकप्रिय हैं। नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटक कश्मीर में लाजवाब गुस्तबा का आनंद ले सकते हैं।

इस व्यंजन को मटन के कीमा को छोटी छोटी बोल में बदलकर उसे दही और विभिन्न प्रकार के मसालों के मिश्रण से बने ग्रेवी में पकाया जाता है।

मात्सचगंद

यदि आप नॉनवेज खाने का शौक रखते हैं तो कश्मीर आपको खास नॉन वेजिटेरियन डिश पेश करता है जिसका नाम मात्सचगंद है। यह नॉनवेजिटेरियन डिश वास्तव में कीमा बनाया हुआ मीटबॉल का एक व्यंजन है जिसे मसालेदार लाल ग्रेवी में पकाया जाता है।

यदि आपको नॉनवेज पसंद है तो कश्मीर जाने पर इस स्वादिष्ट मसालेदार व्यंजन का स्वाद जरूर लें यकिन मानिए ये स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन आपके कश्मीर की यात्रा को और भी आनंददायक बना देगा।

रोगन जोश

रोगन जोश कश्मीर में प्रसिद्ध एक तरह का मांसाहारी व्यंजन है जो नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस व्यंजन में मेमने का मांश शामिल होता है।

मेमने के मांस को दही, प्याज ,लहसुन और कई प्रकार के मसालों के मिश्रण से तैयार ग्रेवी में पकाया जाता है। यदि आपने इस तरह के व्यंजन का कभी स्वाद ना लिया हो तो कश्मीर की यात्रा के दौरान इस व्यंजन को चख सकते हैं।

कश्मीरी राजमा

राजमा कश्मीर के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। यह व्यंजन पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय है जिसका स्वाद लेने के बाद उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे। कश्मीर के हर होटल या रेस्टोरेंट में राजमा को लच्छा पराठा तवा पराठा या चावल के साथ परोसा जाता है।

इसे आप दोपहर या रात के भोजन में शामिल कर सकते हैं। आपने भले ही राजमा का स्वाद लिया हो लेकिन कश्मीर में राजमा का आपको एक अलग स्वाद का अनुभव हो सकता है।

इन सबके अतिरिक्त कश्मीर के लोग मिठाइयों की भी काफी शौकीन होते हैं जिसके कारण वहां पर मिठा पुलाव और घेवर की स्वादिष्ट मिठाइयां भी काफी लोकप्रिय है।

कश्मीर में कहा रुके?

कश्मीर में ठहरने के लिए एक से बढ़कर एक होटल मिल जाते हैं। यहां पर लो से लेकर हाय बजट तक के होटल है जिनकी सुविधा भी काफी अच्छी होती है। आप चाहे तो इंटरनेट पर इन होटलों के बारे में सर्च करके ऑनलाइन रूम बुक करवा सकते हैं। क्योंकि कई बार पर्यटकों की संख्या अधिक हो जाने से रूम मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पहले ही रूम बुक करवा लेना अच्छा होता है।

यह भी पढ़े: चारधाम यात्रा की पूरी जानकारी और यात्रा करने का समय

कश्मीर कैसे पहुंचे?

यदि आप कश्मीर कम समय में पहुंचना चाहते हैं तो हवाई मार्ग का चयन कर सकते हैं। बता दें कश्मीर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है यह कश्मीर से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों के हवाई अड्डे से नियमित रूप से विमान उड़ान भरती है।

कश्मीर के लिए आप सड़क मार्ग का भी चयन कर सकते हैं। यदि आप कश्मीर के किसी पड़ोसी राज्य में रहते हैं तो आप खुद के निजी वाहन से भी कश्मीर पहुंच सकते हैं। कश्मीर में भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों और कई कस्बों से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। प्रतिदिन निजी, और राज्य सरकार द्वारा संचालित कई बसें भारत के विभिन्न शहरों से कश्मीर के लिए रवाना होती है ।

यदि आप कश्मीर के लिए रेल मार्ग का चुनाव करना चाहते हैं तो बता दें कि जम्मू तवी रेलवे स्टेशन कश्मीर का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है जो भारत के प्रमुख शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इस तरह सड़क , हवाई,रेलवे मार्ग से किसी का भी चयन करके आप कश्मीर पहुंच सकते हैं।

कश्मीर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

हालांकि कश्मीर की यात्रा की योजना साल के किसी भी महीने बना सकते हैं लेकिन यदि आप बिना किसी अवरोध के कश्मीर की सुंदर वादियों में समय बिताना चाहते हैं तो अप्रैल से जून का महीना कश्मीर की यात्रा के लिए सबसे उत्तम है क्योंकि इस दौरान भारत के अन्य राज्यों में चिलचिलाती गर्मी होती है जिसके कारण पर्यटक चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कश्मीर की ठंडी वादियों में आना पसंद करते हैं।

हालांकि आप सर्दियों के दौरान भी आ सकते हैं लेकिन इस दौरान यहां पर काफी बर्फबारी होती है जिसके कारण कई बार रास्ते भी बंद हो जाते हैं। लेकिन इस दौरान यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम हो जाती है जिससे होटल का किराया और कई चीजों का दाम सस्ता हो जाता है जिससे इस दौरान आप कम बजट में कश्मीर घूम सकते हैं।

कश्मीर कैसे घूमे?

कश्मीर पहुंचने के बाद वहां के बस स्टैंड रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे के बाहर ऑटो या टैक्सी मिल जाते हैं जिससे आप कश्मीर के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर जा सकते हैं। हालांकि आप वाहन किराए पर लेकर भी पूरा कश्मीर घूम सकते हैं। कश्मीर में कई ऐसे दुकाने और एजेंट मिल जाते हैं जो वाहन किराए पर लगाते हैं।

FAQ

कश्मीर में कौन कौन से फल उगाए जाते हैं?

कश्मीर में लीची ,स्ट्रौबरी ,सेब इत्यादि फल उगाए जाते हैं।

कश्मीर में कौन से धर्म के लोग ज्यादा है?

कश्मीर में मुस्लिम आबादी ज्यादा है।

कश्मीर में कौन सी प्रसिद्ध मंदिर है?

यूं तो कश्मीर में अमरनाथ से लेकर अन्य कई सारी मंदिर है लेकिन कश्मीर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मंदिर मां वैष्णो धाम है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको कश्मीर में घूमने की जगह ( Kashmir Me Ghumne ki Jagah), कश्मीर की यात्रा से जुड़ी कई आवश्यक जानकारी बताई। तो हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपकी कश्मीर की यात्रा को और भी ज्यादा आनंददायक बना देगा। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और लेख संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़े:

10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ नैनीताल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ माउंट आबू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मसूरी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment