10+ स्पीति वैली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Spiti Valley Me Ghumne ki Jagah : आप आज तक भारत के कई हिस्सों में घूमने के लिए गए होंगे। आपने बहुत ही जगह देखी होगी, पर क्या आपने कभी भी स्पीति वैली के बारे में सुना है? नहीं, तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिये स्पीति वैली के बारे में बताएँगे जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह एक शीत मरुभूमि पर्वतीय घाटी है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके मन को मोह लेगी।

Spiti Valley Me Ghumne ki Jagah
Image :Spiti Valley Me Ghumne ki Jagah

यहां स्पीति नाम की एक नदी भी बहती है, जहां स्पीति का मतलब मध्य भूमि बताया जाता है। हिमाचल प्रदेश की यह खूबसूरत घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाने जाती है। तो आइए अब हम आपको इस खूबसूरत घाटी के बारे में और भी विस्तार से बताता है। 

स्पीति वैली में घूमने की जगह | Spiti Valley Me Ghumne ki Jagah

स्पीति वैली के बारे में रोचक तथ्य

स्पीति वैली के कई ऐसे अनोखे तथ्य ऐसे हैं, जो आपको हैरान कर देंगे।‌ आइए हम आप को उनके बारे में ऐसे पांच तथ्य बताता हूं जो चौंकाने वाले हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
  • स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश में हिमालय की पहाड़ियों पर बसा हुआ ऐसा ठंडा प्रदेश है। जहां पर केवल दो ऋतु ही होती है। एक बसंत ऋतु और एक शीत ऋतु। बसंत का मौसम जून से लेकर सितंबर तक होता है। इसके बाद शीत ऋतु शुरू हो जाती है।
  • प्राकृतिक सुंदरता से गिरी हुई यह स्पीति घाटी ठंड के दिनों में पूरी तरह बर्फ से ढक जाती है। सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ जाती है। वही गर्मी के दिनों में यहां की धूप त्वचा को जला देने वाली होती है। आप थोड़ी देर के लिए भी धूप में खड़े नहीं रह सकते। यहां का तापमान ठंड के दिनों में माइनस डिग्री में भी चला जाता है।
  • यह क्षेत्र अपने प्राकृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं के कारण अन्य घाटियों से अलग है। यहां की आबादी भी ज्यादा नहीं है, और आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि आपका कोई भी यांत्रिक उपकरण जैसे कि मोबाइल ,कंप्यूटर वहां नहीं चल सकता।
  • आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोगों ने कभी भी वर्षा में होने वाली प्राकृतिक सौंदर्य का लाभ नहीं उठाया है। वे नहीं जानते कि बरसात में नदियाँ बहती है। प्रकृति हरी भरी हो जाती है मोर नाचते हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने कभी भी वर्षा होने और उसके आनंद को जाना ही नहीं है।
  • अगर आप बात करें या के प्रमुख फसलों की तो आपको केवल गेहूं जो जैसी फसलें दिखाई देंगे। यहां पर सिंचाई के लिए भी झरने के पानी का उपयोग किया जाता है। नदी का पानी उसके काम नहीं आता और यहां फल या पेड़ भी नहीं होते।

स्पीति वैली में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Spiti Valley Tourist Places in Hindi)

स्पीति घाटी हिमालय पर्वत से चारों तरफ से घिरी हुई सबसे ठंडी जगह में से एक है क्योंकि यहां पर वर्षा बहुत कम होती है और कहा जाता है कि स्पीति वैली में धूप भी बहुत कम निकलती है। यहां छोटी-छोटी झोपड़ियां है और बौद्ध मठ भी है। हिमाचल प्रदेश में स्पीति वैली की सुंदरता आंखों को सुकून पहुंचाने वाली है।

अगर आप भी यहां घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप पहले स्पीति वैली घूमने लायक जगहों के बारे में अच्छी तरह जान ले। यहां की प्राचीन झीलें, दर्रा और नीला आसमान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। चलिए जानते हैं हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत जगह स्पीति वैली के बारे में स्पीति वैली में मुख्य पर्यटक स्थल कौन-कौन से हैं? उसके बारे में विस्तार से जानकारी निम्नलिखित बताई गई है।

चंद्रताल झील

यहां के प्राचीन झीलों में एक है चंद्रताल झील, जो 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित झील सबसे सुंदर माना जाता है और इसका यह नाम उसके अर्धचंद्राकार होने के कारण पड़ा है। यह खूबसूरत झील लाहौल स्पीति जिले के लाहौल क्षेत्र में समुद्र टापू पठार पर स्थित है और चंद्र नदी का स्रोत है।

Chandra Taal
Image: Chandra Taal

इसकी सुंदरता लोगों को अपनी ओर देखते ही आकर्षित कर लेती है। इसलिए आप जब भी स्पीति वैली जाने का प्लान बनाएं तो इस झील को जरूर देखें।

बौद्ध मठ

यहां के प्रमुख पवित्र बौद्ध मठों में से एक मठ है धनखड़ मठ, जो 1000 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह मठ काजा और तारों के बीच एक चट्टान पर स्थित है। जहां से यहां की प्रमुख नदी अर्थात स्पीति नदी का दृश्य बड़ा ही मनोहारी होता है।

gompa
Image :Gompa

इस मठ में वेरोचरण की एक प्रमुख मूर्ति है, जिसके चारों दिशाओं में विराजमान 4 बौद्ध मूर्तियां रखी हुई है। यह जगह भी स्पिती वैली की प्रमुख जगह है।

यह भी पढ़े : मैक्लोडगंज में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कुंजुम दर्रा

Kunzum Pass
Image: Kunzum Pass

भारत के सबसे ऊंचे पर्वत दर्रो में कुंजुम दर्रा एक है। यह समुद्र तल से 4,551 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहां से चन्द्रभागा रेंज और स्पिति घाटी का शानदार नज़ारा देखा जा सकता है और आप चन्द्रताल झील के लिए 9 किलोमीटर की ट्रैकिंग का भी लुप्त उठा सकते है। कुंजुम दर्रा पर्यटकों को हिमाचल की तरफ और भी ज्यादा आकर्षित करता है।

वैली नेशनल पार्क

वैली नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के स्पीति जिले में स्थित है। इस पार्क की ऊंचाई 3500 मीटर से लेकर इसकी चोटी तक 6000 मीटर तक की है। इस नेशनल पार्क में आपको हिमालय हिम तेंदुए जैसे दुर्लभ जानवर देखने को मिल जाएंगे। यह पार्क अपने अविश्वसनीय ट्रैक के कारण प्रसिद्ध है जो कि यहां के पर्यटक के लिए मुख्य आकर्षण का स्त्रोत है।

 valley national park
Image : valley national park

इस पार्क में आपको वनस्पति तथा जीव जंतुओं की 20 से अधिक प्रजाति देखने को मिल जाएगी तथा इस पार्क के  ट्रैक पर अधिक समय बर्फ जमी रहती है क्योंकि यहां बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है। यहां पक्षियों की भी बहुत सारी प्रजातियां रहती है।

स्पीति वैली का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

यहाँ का खान-पान पर्यटकों मे काफी लोकप्रिय है। वैसे तो आपको यहाँ के होटलों मे दाल-चावल और रोटी- सब्जी मिल जाएगी।‌‌ यहाँ के खाने में स्कयु, फेमर, शुनाली बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।

स्पीति वैली में रुकने की जगह

यहाँ रुकने के लिए विश्राम गृह, होटल , हॉस्पिटल और बाजार जैसी सुविधाएं स्पिति घाटी की राजधानी काजा मे स्थित है। यही क्षेत्र सबसे ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र है। यहाँ आपको आपकी सुविधा के अनुसार रुकने की जगह मिल जाएँगे, और आप यहाँ के सुंदर जगह का लुप्त उठा सकते हैं।

स्पीति वैली जाने का सही समय

स्पीति वैली बहुत ही ठंडा प्रदेश है। जहां बहुत ज्यादा बर्फ गिरती है। यहां बारिश अधिक होती है तथा धूप बहुत कम निकलती है। मानसून के दौरान घाटियों में घूमना सही समय नहीं है क्योंकि इस मौसम में यात्रा करना बहुत मुश्किल होता है।

जिन रास्तों से स्पीति वैली में जाया जाता है वहां बहुत ज्यादा वर्षा होती है और इस वजह से आपको भूस्खलन का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर से दिसंबर का समय स्पीति घाटी में सबसे ठंडा होता है और कई बार तापमान -20 डिग्री तक भी चला जाता है।

स्पीति वैली की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर तक का होता है क्योंकि समय स्पीति की सड़कें बर्फ से मुक्त रहती है और अगर आप सर्दियों के बारे में जानना चाहे, तो इस समय बर्फ की मोटी चादर सड़कों पर बिछी होती है।

पूरी घाटी बर्फ से छुप जाती है। मई और जून में स्पीति घाटी का तापमान 6 डिग्री से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और यह समय स्पीति घाटी की यात्रा के लिए उपयुक्त है। इस समय के दौरान मौसम थोड़ा कम ठंडा होता है।

स्पीति वैली कैसे पहुंचे?

सड़क मार्ग से स्पीति वैली कैसे पहुंचे

अक्सर लोग सड़क मार्ग से ही अपनी यात्रा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपनी यात्रा सड़क मार्ग से करना चाहते हैं, तो आप यहां बाइक तथा अपनी कार में भी आ सकते हैं। इसके अलावा आप शिमला के आगे बस में भी सफर कर सकते हैं। स्पीति वैली में प्रवेश करने के दो सड़क मार्ग हैं, जो कि एक कुल्लू मनाली से है। तथा दूसरा किन्नौर जिले से है।

रेल मार्ग से स्पीति वैली कैसे पहुंचे

स्पीति वैली के लिए सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है। जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन शिमला में स्थित है। तथा घाटी तक पहुंचने के लिए आप रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस किराए पर ले सकते हैं।

हवाई मार्ग से स्पीति वैली कैसे पहुंचे

स्पीति वैली के सबसे निकटतम और सबसे अच्छा हवाई अड्डा भुंतर में कुल्लू हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा देश के कई महत्वपूर्ण शहरों से आपस में जुड़ा हुआ है। यहां से भी आप घाटी तक पहुंचने के लिए बस या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : तीर्थन वैली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

स्पीति वैली में कैसे घूमे?

स्पीति वैली में घूमने के लिए आप किसी ट्रेवल एजेंट की सहायता ले सकते हैं, जो कि आपको वहां के प्रसिद्ध स्थानों तथा वहां के दर्शनीय स्थलों के बारे में आपको अच्छे से जानकारी दे सकता है तथा ट्रेवल एजेंट की सहायता लेने पर आपको अपनी यात्रा में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तथा आप अपने मोबाइल में गूगल मैप का उपयोग कर भी वहां घूम सकते हैं।

स्पीति वैली जाने का खर्चा

आपका खर्चा आपके आने-जाने के साधन पर निर्भर करता है‌। अगर आप हवाई मार्ग से यात्रा करना चाहेंगे तो आपको ज्यादा खर्चा करना पड़ेगा। वहीं अगर आप रेल मार्ग से या बस से अपनी यात्रा करते हैं, तो आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है।

साथ ही साथ आपका खर्चा आपके वहां रुकने के स्थान पर भी निर्भर करता है। स्पीति वैली में आपको सस्ते वह महंगे दोनों प्रकार के होटल मिल जाएंगे। यह आपके ऊपर है कि आप कहां रुकना पसंद करेंगे।

स्पीति वैली घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

स्पीति वैली बहुत ही ठंडा प्रदेश है। इसलिए आपको गर्म कपड़े अपने पास भरपूर मात्रा में रखने होंगे, ताकि आप ठंड से बचे रहें। यदि आप जुलाई के महीने में स्पीति वैली जा रहे हैं तो वहां का मौसम गर्म होगा लेकिन चंद्र ताल उस समय भी ठंडा होगा। तो आपको अपनी यात्रा के हिसाब से सामग्री रखनी होगी। वहां जाने पर तापमान पर बदलाव भी झेलना होगा।

जब वहां धूप पड़ती है तब धूप भी बहुत तेज होती है। कई बार धूप इतनी तेज होती है कि आपकी त्वचा भी जल सकती है। तो आपको उस हिसाब से भी कपड़े रखने होंगे। गर्मी के मौसम में आप यहां धूप में थोड़ी देर भी खड़े नहीं रह सकते हालांकि शाम होते ताकि आपको ठंडी लगने शुरू हो जाएगी यहां का तापमान बदलता रहता है।

FAQ

स्पीति वैली जाने पर अपने पास क्या-क्या सामग्री रखना अनिवार्य है?

यह एक प्रकार का ठंडा प्रदेश है, तो यहां पर जाने से पहले आपके पास गर्म कपड़े होना अनिवार्य है। इसके अलावा आप साथ में कुछ जरूरी दवाइयां भी रख सकते हैं।

स्पीति वैली क्या है?

स्पीति वैली एक प्रकार की हिमाचल की एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह जगह अपना अलग सौंदर्य की वजह से भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से आती है।

स्पीति वैली जाने मैं कितना खर्चा आता है?

वैसे तो यह आप पर निर्भर करता है, कि आप यहां का सफर किस प्रकार से करते हैं, लेकिन फिर भी अंदाज से बताया जाए तो अगर आप रेल मार्ग यह सड़क मार्ग के माध्यम से यहां पर आते हैं, और यहां पर एक सामान्य होटल में रुकते हैं, तो इस सफर में आपको 15 हजार से 20 हजार रुपए तक का खर्चा आ सकता है।

स्पीति वैली क्यों जाना चाहिए?

स्पीति वैली उन लोगों को जाना चाहिए, जिन्हें पहाड़ों से प्रेम है या फिर वह पहाड़ों में घूमना पसंद करते हैं। स्पीति वैली भी एक प्रकार का बहुत ही शानदार हिल स्टेशन है। अगर आप भी पहाड़ों में घूमना पसंद करते हैं, तो आपको एक बार स्पीति वैली जरूर आना चाहिए।

निष्कर्ष

यदि आपने स्पीति वैली (Spiti Valley Me Ghumne ki Jagah) जाने का प्लान बनाया तो, वहां जाने से पहले अच्छी तरह से जानकारी लेकर ही जाएं। उसके बाद ही कोई निर्णय ले क्योंकि वहां का तापमान हमेशा उतरता-चढ़ता रहता है जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। सुंदरता की दृष्टि में यह जगह अत्यंत सुंदर है और यहां अनेक प्रकार की ऐसी जगह है, जो आपके मन को मोह लेगी और शायद आपको वापस आने का मन ही ना करें।

यह जगह वीरान जरूर है किंतु जहां का मनोहारी दृश्य आपको अपनी और इतनी शीघ्रता से आकर्षित करता है कि आप उसकी सुंदरता की तारीफ किए बिना अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। यह क्षेत्र बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला की शानदार झलक को पेश करता है। यह भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है। यहां पहुंचने का रास्ता काफी दुर्गम है। इसलिए उपर्युक्त समय में जाना ही आपके लिए सही होगा।

यह भी पढ़े : 

10+चितकुल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+कसौली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+धर्मशाला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment