10+ लक्षद्वीप पर्यटन स्थल, लक्षद्वीप जाने का खर्चा और कैसे जाये?

Lakshadweep Me Ghumne ki Jagah: भारत में घूमने के कई सारी जगह हैं लेकिन हम आपको भारत के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप पर्यटन स्थल (lakshadweep tourism) के बारे में बताएंगे। यह केंद्र शासित प्रदेश अरब सागर के पास में स्थित हैं। यह जगह घूमने के लिए बहुत ही शानदार है।

केंद्र शासित प्रदेश देश का सबसे छोटा शासित प्रदेश है। यहां पर देश के लोग तो घूमने के लिए जाते ही है इसके अलावा विदेशी पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता है। इस केंद्र शासित प्रदेश में करीब 32 आइसलैंड है। इन 32 आइसलैंड में सिर्फ 10 पर जीवन संभव है।

Lakshadweep-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image: Lakshadweep Me Ghumne ki Jagah

आप इन सभी आइसलैंड पर घूमने के लिए नहीं जा सकते हैं। इसमें कुछ ऐसे आइसलैंड हैं, जहां पर देश के लोग जा सकते हैं तथा कुछ पर्यटक जगह हैं, जहां पर विदेशी लोग जा सकते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यहां पर लक्षद्वीप में जाने की जगहें (lakshadweep tourist places in hindi), लक्षद्वीप कैसे जाये, लक्षद्वीप जाने का खर्चा, लक्षद्वीप जाने का सही समय आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

लक्षद्वीप के बारे में रोचक तथ्य

  • लक्षद्वीप देश का सर्वाधिक साक्षरता वाला संघ शासित राज्य है।
  • लक्षद्वीप तीन द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। यह पन्ना सागर में स्थित है।
  • यहां पर सबसे अधिक नारियल की खेती की जाती है। लक्षद्वीप में प्रति वर्ष 600 लाख से भी ज्यादा नारियल उत्पाद किया जाता है।
  • लक्षद्वीप में सिर्फ 10 द्वीप पर जीवन संभव है लेकिन सिर्फ 6 में देश के लोग जा सकते है और 2 में विदेशी पर्यटक जा सकते हैं।
  • लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश है। इसकी राजधानी कवारत्ती है।

लक्षद्वीप में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Lakshadweep Tourist Places in Hindi)

कदमत आईलैंड

कदमत आइलैंड लक्षद्वीप का फेमस आइसलैंड है। कदमत द्वीप में लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यह 10 किमी के क्षेत्र से भी अधिक में फैला हुआ है। कदमत द्वीप पर पर्यटक समुद्री बीच, सन राइस और सन सेट को देखने के लिए आते हैं, जो आइसलैंड पर घूमने के लिए आकर्षित करती है।

Kadmat Island
Image: Kadmat Island

यहां पर कई प्रकार की एक्टिविटी करने को मिलती है। कदमत द्वीप की फेमस एक्टिविटी स्कूबा ड्राइविंग, कयाकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि कई प्रकार की एक्टिविटी को कर सकते हैं। लक्षद्वीप घूमने आने पर आप इस जगह पर आ सकते हैं।

मरीन संग्रहालय

यह जगह लक्षद्वीप के कवरत्ती के आइसलैंड पर स्थित है। आप मरीन संग्रहालय में विभिन्न प्रकार के समुद्री जानवर को देख सकते हैं। यहां पर कई प्रकार की समुद्री मछलियां हैं। इन मरीन संग्रहालय को समुद्र के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बनाया गया था।

Museum And Planetarium
Image: Museum And Planetarium

यदि आप लोग समुद्री जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस संग्रहालय में आकर देख सकते हैं। मरीन संग्रहालय सुबह 10 बजे खुलता है और शाम को 6 बजे बंद हो जाता है।

कल्पेनी द्वीप

लक्षद्वीप का यह प्रसिद्ध आइसलैंड है। इसकी समुद्री लहरों को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इन लहरों के कारण यहां का दृश्य बहुत बेहतरीन हो जाता है। इस आइसलैंड को कोइफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह द्वीप तीन अलग अलग द्वीप से मिलकर बना हुआ है।

Kalpeni island
Image: Kalpeni island

जिसमें पित्ती, तिलकक्म द्वीप और कल्पेनी द्वीप है। इस द्वीप पर भी आप एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर आप नौकायन, कैनोइंग, कायलिंग आदि कई प्रकार की एक्टिविटी कर सकते हैं। आप इस द्वीप पर बोटिंग का भी लुफ्त ले सकते हैं।

कवारत्ती द्वीप

कवारत्ती द्वीप को लक्षद्वीप की जान कहा जाता है। लक्षद्वीप कवारत्ती द्वीप की राजधानी है। यह जगह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में है। इस द्वीप पर मखमली रेत, खूबसूरत दृश्य आदि और भी कई जगह घूमने के लिए हैं।

Kavaratti Beach
Kavaratti Beach

लक्षद्वीप का यह पर्यटक स्थल कोच्चि से सिर्फ 350 किमी की दूरी पर है। लक्षद्वीप घूमने वाले सबसे अधिक पर्यटक इस द्वीप पर घूमने के लिए आते हैं।

यह भी पढ़े: मालदीव जाने का खर्चा, घूमने की जगह और कब जाएं?

बांगरम द्वीप

यह जगह बागरम द्वीप की सबसे अच्छी जगह है। इस द्वीप को रत्नों के द्वीप से भी जाना जाता है। यहां पर प्राचीन मूगा के अलावा समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटक कई प्रकार की एक्टिविटी करते हैं।

Bangaram Atoll
Image: Bangaram Atoll

बागरम द्वीप पर आने वाले पर्यटक यहां पर मछलियों के साथ तैरते हैं। इसके अलावा आप डॉल्फिन मछली की जांच के अलावा वाटर एक्टिविटी और सन सेट, सन राइस का लुफ्त ले सकते हैं। रेत पर बैठने और लेटने के लिए सारी व्यवस्था मिल जाती है।

अगत्ती द्वीप

इस जगह पर सबसे अधिक कपल और शादी शुदा जोड़े अधिक जाते हैं। इस आइसलैंड को मूंगा भित्ति के लिए जाना जाता है। यह लक्षद्वीप का सबसे छोटा द्वीप है। आइसलैंड 9 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है, जिसमें करीब 10000 से अधिक लोग रहते हैं। यहां पर आपको प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे।

Agatti Island
Image: Agatti Island

जो लोग फोटोग्राफी के शौकीन है, वो लोग इस जगह पर एक बार जरूर जाए। अगत्ती द्वीप के साफ पानी, सफेद रेत की भूमि आदि कई चीजों को देखने के लिए पर्यटकों का आना जाना लगता है।

मिनिकॉय द्वीप

यह जगह लक्षद्वीप का प्रमुख आकर्षक का केंद्र है। लक्षद्वीप का यह द्वीप कोचीन आइसलैंड से 400 किमी की दूरी पर है। आपको लक्षद्वीप के कई प्रकार के रत्न मिल जाते हैं। इसके अलावा सफेद चट्टान, अरब सागर का नीला पानी देखने के लिए आ सकते हैं।

Minicoy-Island
Image: Minicoy Island

मिनिकॉय द्वीप इस जगह का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट बने हुए हैं, जहां पर खाना खाने और रुकने के लिए जा सकते हैं। विदेशी पर्यटकों के लिए यह जगह सबसे अच्छी है। लक्षद्वीप घूमने आने पर इस जगह आना न भूले।

अमिन्दिवी द्वीप

इस द्वीप के नजारे देखने लायक है। यह द्वीप बहुत ही शानदार है। यह जगह लक्षद्वीप के उत्तरी लक्षद्वीप में है। अमिंदिवी द्वीप को गायन उत्पाद के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस द्वीप भी सिर्फ भारत के लोग ही जा सकते हैं। लेकिन इसके अलावा विदेशी पर्यटक इस जगह पर नहीं जा सकते हैं।

Aminidivi
Image: Aminidivi

यॉट क्रूज

लक्षद्वीप घूमने जाने पर यॉट कूज का आनंद जरूर लें। इस कूज के द्वारा आप समुद्र के नीले पानी और बोटिंग का लुफ्त ले सकते हैं।

Yacht Cruise
Image: Yacht Cruise

आप नजदीक से समुद्र के जीव को छू सकते हैं, जो पर्यटक कूज की सवारी को कर लेता हैं। वो वर्ष में एक बार लक्षद्वीप में घूमने के लिए जरूर आएगा।

लक्षद्वीप का प्रकाश स्तंभ

यह प्रकाश स्तंभ लक्षद्वीप के मिनकाय आइसलैंड पर है। यह लाइट हाउस करीब 300 फिट की ऊंचाई पर बना हुआ है, जिसके निर्माण वर्ष 1985 में किया गया था। लक्षद्वीप घूमने आने पर आप इस लाइट हाउस को देखने के लिए जरूर जाए।

Light House
Image: Light House

स्कूबा डाइविंग

लक्षद्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। एडवेंचर के शौकीन और जिन्हें स्कूबा डाइविंग करना पसंद है, वह अपने शौक को लक्षद्वीप में जाकर पूरा कर सकते हैं।

अगर कभी आपने स्कूबा डाइविंग नहीं किया है तभी आपको लक्ष्यद्वीप की यात्रा के दौरान स्कूबा डाइविंग का लुफ्त जरूर उठाना चाहिए। क्योंकि यहां के खूबसूरत दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जो आपको मंत्र मुग्ध कर देंगे।

Scuba Diving
Scuba Diving

समुद्र के अंदर की दुनिया आपको स्कूबा डाइविंग के दौरान देखने को मिलती है, जो बहुत ही दिलचस्प होता है। लक्षद्वीप में बांगरम, कदमत और अगरबत्ती जैसे कुछ द्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए लोकप्रिय है। यहां पर प्रति स्कूबा डाइविंग के लिए ₹2000 के लगभग चार्ज लगता है।

यह भी पढ़े: 20+ दीव में घूमने की जगह और दीव जाने का समय

लक्षद्वीप में खरीदारी

अगर आप लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित ही वहां से खरीदारी करने का भी सोच रहे होंगे। वैसे तो लक्षद्वीप के बाजार अधिक विकसित और आधुनिक नहीं है लेकिन उसके बावजूद वहां पर आप कई चीजों की खरीदारी का आनंद ले सकते हैं।

लक्षद्वीप एक समुद्री तट होने के कारण यहां पर कई समुद्री हस्तशिल्प बेचे जाते हैं, जिन्हें आप यात्रा की याद के रूप में खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी आपको लक्षद्वीप के मार्केट में कई सारी चीजें खरीदारी के लिए मिल जाती है।

लक्षद्वीप घूमने का सही समय (Best Time to Visit Lakshadweep)

लक्षद्वीप में घूमने के लिए आप अक्टूबर महीने से लेकर मई महीने के बीच में जा सकते हैं। बारिश के मौसम अधिक पर्यटक नहीं आते हैं। वैसे यहां के रिजॉर्ट यहां हमेशा खुले रहते हैं लेकिन बारिश के मौसम में लक्षद्रीप जाना मुश्किल होता है।

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध भोजन

लक्षद्वीप एक समुद्र तटीय क्षेत्र होने के कारण यहां पर ज्यादातर सी फूड ही देखने को मिलता है। सी फूड खाने के शौकीन लोग लक्षद्वीप में लाजवाब स्वाद का मजा ले सकते हैं। वैसे लक्षद्वीप के खाने में साउथ इंडियन के फूड का काफी ज्यादा जिक्र होता है क्योंकि यहां के हर एक डिश में नारियल का तेल और करी पत्ते का स्वाद मिलता है।

लक्षद्वीप में ऑक्टोपस फ्राई काफी ज्यादा प्रचलित और अनोखा व्यंजन है, जो सिर्फ आपको लक्षद्वीप में हीं खाने को मिलता है। यह व्यंजन लक्षद्वीप में काफी ज्यादा फेमस है। इस डिश को टूना मछली से बनाया जाता है। अगर आप लक्षद्वीप जाएं तो इस शानदार डिश का स्वाद जरूर लें।

इसके अलावा लक्षद्वीप में मुख्य भोजन के रूप में चावल का इस्तेमाल होता है, जिसके साथ तरह के समुद्री फुड का भी लुफ्त उठाया जा सकता है। यहां पर अवियल, बटला अप्पम, बिरयानी जैसे और भी कई लजीज पकवान मिलते हैं। इसके अलावा चीनी और कोरियाई व्यंजन भी खाने को मिल जाते हैं।

लक्षद्वीप में रुकने की जगह

लक्षद्वीप एक टूरिस्ट प्लेस है तो यहां पर रुकने के लिए आपको होटल, रिजॉर्ट और रेंट पर रूम मिल जायेंगे। आप अपने बजट के अनुसार रूम को ले सकते हैं।

लक्षद्वीप कैसे जाये? (Lakshadweep Kaise Jaye)

लक्षद्वीप घूमने के लिए आपको हवाई जहाज और समुद्री जहाज से यात्रा करनी होगी।

समुद्री जहाज से लक्षद्वीप कैसे जाएं?

समुद्री जहाज से यात्रा करने के लिए आपको कोच्चि बंदरगाह जाना होगा। यहां से आपको कई जहाज मिल जायेंगे, जो आपको लक्षद्वीप पहुंचा देंगे। यहां से अरब सागर, लक्षद्वीप समुद्री जहाज, टीपू सुल्तान आदि जहाज हैं।

इनके द्वारा आप आसानी से लक्षद्वीप पहुंच जायेंगे। कोच्चि से लक्षद्वीलक्षद्वीप जाने में 15 से 20 घंटे का समय लगता है। इस दौरान आपको पानी के अंदर के मनोरम दृश्य को देख सकते हैं।

हवाई जहाज से लक्षद्वीप कैसे जाएं?

यदि आप वायुयान से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं तो आपको अग्गति एयरपोर्ट पर उतरना होगा। इसके अलावा आप कोच्चि एयरपोर्ट पर भी उतर सकते हैं। वहां से समुद्री जहाज के द्वारा आप लक्षद्वीप जा सकते हैं।

दिल्ली से लक्षद्वीप की दूरी2,125 km
कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी496 km

लक्षद्वीप जाने का खर्चा (Lakshadweep Jane ka Kharcha)

लक्षद्वीप में घूमने का खर्चा कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि लक्षद्वीप जाने का खर्चा, लक्षद्वीप में ठहरने का खर्चा, वहां पर खरीदारी करने और घूमने फिरने का खर्चा आदि।

लक्षद्वीप अगर आप क्रूज के जरिए जाते हैं तो कोच्चि से लक्षद्वीप तक 14 से 20 घंटे के क्रूज के सफर के लिए 2 से 5 हजार तक का खर्चा आ सकता है। वहीं फ्लाइट से ₹5000 से ₹6000 तक का खर्चा आ सकता है।

इसके अलावा लक्षद्वीप में होटल में ठहरने के लिए आपको ₹1500 से ₹2000 तक के भी रूम मिल जाते हैं। इस तरह लक्षद्वीप घूमने का एक आदमी का अनुमानित खर्चा लगभग ₹10000 तक आ सकता है।

लक्षद्वीप घूमने जाते समय ध्यान रखने वाली बातें

लक्षद्वीप घूमने जाते समय आपको प्रवेश परमिट संबंधित विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपको आवश्यक सभी डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन डाउनलोड करके अपने पास रखना होगा।

लक्षद्वीप जाने के लिए आपको प्रशासन की तरफ से जारी परमिट की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए आपको सबसे पहले एक क्लीयरेंस सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा और फिर उस सर्टिफिकेट पर आपको स्थानीय पुलिस स्टेशन से क्लियर करवाना होगा।

सर्टिफिकेट के साथ ही तीन पासपोर्ट साइज की फोटो और पहचान पत्र भी सबमिट करना होगा। क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के बाद ही आपको लक्षद्वीप में एंट्री परमिट मिलता है। लक्षद्वीप पहुंचने पर आपको वहां के स्टेशन हाउस अधिकारी के पास अपने क्लीयरेंस सर्टिफिकेट को सबमिट करना होता है।

निष्कर्ष

इस लेख में लक्षद्वीप के पर्यटन स्थल (Lakshadweep Me Ghumne ki Jagah) के बारे के सम्पूर्ण जानकारी दी है। इसके अलावा लक्षद्वीप में रहने के जगह के बारे में भी बताया है।

उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

10+ पोर्ट ब्लेयर में घूमने की जगह और पोर्ट ब्लेयर जाने का रास्ता

10+ पांडिचेरी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ अंडमान निकोबार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment