10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Goa Me Ghumne ki Jagah : गोवा भले ही भारत का बहुत छोटा राज्य हो लेकिन यह भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है, जिसे सबसे अधिक घूमा जाता है। गोवा का विचार आते ही चारों तरफ दूर तक फैले समुद्र का सुंदर नजारा आंखों के सामने दृष्टिगोचर होता है। गोवा अपने विदेशी लाइफ स्टाइल और खूबसूरत बीचो के कारण दुनिया भर में मशहूर है।

यही कारण है कि यहां पर प्रतिदिन देश-विदेश से पर्यटको का आना जाना रहता है। खासकर के यहां पर दिसंबर के महीने में काफी ज्यादा रौनक होती है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण गोवा के सभी चर्च को सुंदर तरीके से सजा दिया जाता है। यहां के समुद्र किनारे पर्यटक कई प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर कई प्राचीन किले और पर्यटक स्थल है जिसकी वास्तुकला पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Goa-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image :Goa Me Ghumne ki Jagah

यहां पर सबसे अधिक चर्च है, जिसे पुर्तगालियों के समय ही बनाया गया था। गोवा में पुर्तगालियों का अत्यधिक प्रभाव रहने के कारण यहां पर कई प्रकार के पुर्तगाली व्यंजन भी देखने को मिलते हैं। यहां पर पर्यटकों को काफी सारी सुविधा भी दी जाती है तभी तो इसे पर्यटकों का शहर भी कहा जाता है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

भारत का यह लोकप्रिय पर्यटक स्थल को एक बार जरुर विजिट करना चाहिए। यदि आप गोवा की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो बिल्कुल सही लेख पर आए हैं क्योंकि आज के लेख में हम गोवा की यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देंगे।

गोवा में घूमने की जगह | Goa Me Ghumne ki Jagah

गोवा के बारे में रोचक तथ्य

  • गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का इतना छोटा राज्य है कि यहां पर मात्र दो ही जिले हैं।
  • पणजी गोवा की राजधानी है।
  • गोवा में कोंकणी भाषा आधिकारिक रूप से बोली जाती हैं।
  • गोवा में पुर्तगालियों का लंबे समय तक शासन रहा।
  • 19 दिसंबर को गोवा पुर्तगालियों के शासन से मुक्त हुआ इसीलिए इस तारीख को गोवा के स्वतंत्रता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

गोवा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Goa Tourist Places in Hindi)

दूध सागर वॉटरफॉल

यदि आप गोवा में हाइकिंग और ट्रैकिंग का आनंद लेना चाहते हैं तो गोवा की मंडोवी नदी पर स्थित इस दूध सागर वॉटरफॉल के पास आ सकते हैं। 320 मीटर की ऊंचाई वाला यह झरना भारत का चौथा सबसे ऊंचा झरना है। इतनी ऊंचाई से जब पानी नीचे गिरती है तो लगता है मानो जैसे दूध गिर रहा हो इसीलिए इसे दूधसागर वॉटरफॉल कहते हैं।

Dudhsagar Falls
Image : Dudhsagar Falls

यह झरना पणजी से 71 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के झरने के साफ और सफेद पानी में मछलियां तैरती नजर आती है। यहां पर लगभग 10 किलोमीटर की ट्रैकिंग एक्टिविटी होती है। यहां के झरने के पानी में नहाने के साथ ही आप यहां की सुंदर प्रकृति के नजारे का आनंद ले सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस झरने के आस-पास खाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है इसीलिए यहां पर जाते समय अपने साथ कुछ नाश्ता जरूर लेकर जाएं।

सिंक्वेरियम बीच

सिंक्वेरियम बीच गोवा के लोकप्रिय बीचों में से एक है जहां पर्यटक आना बहुत पसंद करते हैं। यहां पर वाटर स्कीइंग, फिशिंग, डालफिन, स्कूबा डाइविंग, पैरा सेलिंग और विंडसर्फिंग जैसी पानी से जुड़ी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है।

Sinquerim Beach
Image : Sinquerim Beach

इस बीच पर पर्यटक नाइटलाइफ को भी इंजॉय कर सकते हैं। यहां आस-पास कई सारे बार भी है।

अवर लेडी ऑफ द इमैकुलेट कॉन्सेप्शन चर्च 

गोवा के पणजी में स्थिति यह चर्च गोवा के लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह चर्च पूरी तरीके से सफेद रंग से रंगा हुआ है जो दूर से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर एक बड़ी सी लंबी घंटी भी है जिसकी आवाज कौसो दूर तक सुनाई देता है साथ ही यहां पर एक ऊंचा टावर भी है जिससे यह बहुत दूर से ही दिखाई देता है।

Immaculate-Conception-Church
Image : Immaculate Conception Church

चर्च में पहुंचने के लिए 78 सीढ़ियां भी लगी हुई है। चर्च को चैपल के रूप में 1541 में बनाया गया था लेकिन बाद में 1600 ईस्वी में इसे एक बड़ी चर्च के रूप में स्थापित कर दिया गया। यह चर्च गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस चर्च में दिसंबर के महीने में काफी ज्यादा भीड़ रहती है, खास करके 8 दिसंबर को। क्योंकि इस दिन यहां पर आवर लेडी ऑफ द इमैक्यूलेट कॉन्सेप्ट का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे अटेंड करने के लिए बहुत पर्यटक यहां आते हैं।

बागा बीच

उत्तरी गोवा में कदम्बा बस स्टैंड से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बागा बीच गोवा के प्रसिद्ध बिचो में से एक है जहां पर आप विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं साथ ही यह बीच नाइट पार्टी के लिए भी काफी मशहूर है यहां आस-पास कई सारे नाइटक्लब है।

Baga Beach
Image : Baga Beach

रात के समय यहां पर आप नाइट क्लब का इंजॉय ले सकते हैं साथ ही स्वादिष्ट समुद्री खाने का भी आनंद ले सकते हैं।

पालोलेम बीच

Palolem Beach
Image : Palolem Beach

पालोलेम बीच दक्षिण गोवा के कानाकोना में स्थित है, जहां लगे ताड़ के पेड़ यहां के दृश्य को और भी ज्यादा मनमोहक बना देता है। बीच के चारों तरफ लकड़ी की झोपड़िया बनी है, जहां पर आप ठहर भी सकते हैं। गोवा के शोर-शराबे से शांति का कुछ पल बिताने के लिए आप इस बीच पर आ सकते हैं।

गोवा में प्रसिद्ध भोजन

गोवा एक समुद्र तटीय प्रदेश है, जिसके कारण यहां पर निवास करने वाले लोगो के व्यंजन में समुद्री जीवो का अत्यधिक मात्रा में समावेश होता है। यहा पर ज्यादातर व्यंजन मछली, झींगा, केकड़ा इत्यादि समुद्री जीवो से बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त नारियल और काजू का भी इन व्यंजनों में महत्वपूर्ण भूमिका होता है।

यहां के व्यंजन में मसालों का भी काफी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। गोवा में ज्यादातर मांसाहारी भोजन मिलते हैं जिसके कारण से जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें यहां पर काफी दिक्कत हो सकती है क्योंकि उन्हें खाने में ज्यादा विकल्प नहीं मिलते। गोवा के व्यंजन में पुर्तगाली संस्कृति देखने को मिलती है।

यहां पर पुर्तगालियों का ज्यादा प्रभाव होने के कारण यहां के ज्यादातर व्यंजन पुर्तगालियों की संस्कृति से जुड़े हुए हैं। हालांकि यहां पर हिंदू और ईसाइयों के व्यंजन का भी सम्मेलन देखने को मिलता है। गोवा के कुछ लोकप्रिय भोजन निम्नलिखित है।

प्रॉन बावचाओ

झींगे से बनाया गया यह व्यंजन गोवा के लोकप्रिय डिश में से एक है, जिसके स्वाद को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई प्रकार के मसाले ,प्याज ,मिर्च , टमाटर और नारियल का सिरका इस्तेमाल किया जाता है। जो मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं उनके लिए गोवा में इस व्यंजन का स्वाद एक नया अनुभव होगा।

पोई

पोई गोवा में मिलने वाला एक तरह का पाव होता है। लेकिन इस में खमीर पैदा करने के लिए स्थानीय ताड़ी का उपयोग किया जाता है।

किंगफ़िशर

किंगफिशर गोवा के प्रख्यात मांसाहारी व्यंजन में से एक है। इसे सीधे आग पर मछली को पका कर बनाया जाता है। मछली को पकाने से पहले उसके ऊपर कई सारे मसाले और सूजी को मिलाकर लेप लगाया जाता है, जिससे यह बाहर से खाने में कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है।

गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय

गोवा जाने के लिए पर्यटक सबसे ज्यादा नवंबर से लेकर जनवरी तक के महीने के दौरान योजना बनाना पसंद करते हैं। क्योंकि इस दौरान गोवा में हल्की ठंड रहती है और ऐसे में वातावरण काफी आनंददायक होता है। इसके अतिरिक्त इन तीन महीनों के दौरान दीपावली, क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे त्योहार भी होते हैं जिस दौरान यहां पर काफी अच्छी सजावट चारों तरफ देखने को मिलती है।

खास करके 25 दिसंबर को गोवा में बहुत ज्यादा आनंद आता है क्योंकि 25 दिसंबर को ईसाइयों के भगवान जेजस क्रिस्ट का जन्मदिन भी आता है जिसे यहां पर काफी धूमधाम से मनाया जाता है और सभी चर्च को काफी अच्छे से सजाया जाता है जिसके कारण दिसंबर के दौरान यहां पर काफी मात्रा में भीड रहती हैं।

वैसे यदि आपको भीड़भाड़ पसंद नहीं है और आपका बजट भी थोड़ा कम है, तो आप फरवरी और मार्च के बीच यहां आने की योजना बना सकते हैं। इन 2 महीने के दौरान यहां पर घूमने का औसत आनंद लिया जा सकता है।

गोवा केसे जाएँ?

जो लोग गोवा जाना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि गोवा जाने के लिए आपके पास चार माध्यम है: सड़क, रेलवे, हवाई और जलमार्ग। इनमें से किसी भी मार्ग से आप गोवा पहुंच सकते हैं।

यदि आप गोवा पहुंचने के लिए हमारी मार्ग का चयन करना चाहते हैं तो बता दें कि गोवा में दो हवाई अड्डा है। पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दाबोलिम हवाई अड्डा है, जो गोवा के मडगांव में स्थित है, वही दूसरा हवाई अड्डा गोवा की राजधानी पणजी में वास्को डी गामा हवाई अड्डा है।

बता दें गोवा के लिए आप सड़क मार्ग का भी चयन कर सकते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक के विभिन्न शहरों से गोवा सड़क मार्ग से अच्छे तरीके से जुड़ा हुआ है। आप बस या टैक्सी से भी मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से गोवा जा सकते हैं।

यदि आप गोवा के लिए रेल मार्ग का चयन करना चाहते हैं तो बता दे कि गोवा में वास्को डी गामा, मडगांव, करमाली और थिविम यह कुल चार प्रमुख रेलवे स्टेशन है। इनमें से किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं । हालांकि आपको सुनिश्चित करना पड़ेगा कि आपके शहर से सीधे गोवा के रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन उपलब्ध है या नहीं।

यदि आपको अपने अपने शहर से ट्रेन गोवा के लिए सीधे नहीं मिलता है तो आप पुणे रेलवे स्टेशन के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं या फिर बेंगलुरु के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं और फिर वहां से गोवा रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते हैं।

गोवा जाने के लिए आप चौथा मार्ग जलमार्ग का चयन कर सकते हैं। यह काफी मजेदार भी होता है। आप क्रूज़ के जरिए गोवा जा सकते हैं। मुंबई से गोवा के लिए क्रूज की सुविधा है। यदि आपका बजट अच्छा खासा है तो आप क्रूज के जरिए समुद्र की लहरों के सुंदर दृश्यों को देखते हुए गोवा पहुंच सकते हैं।

गोवा में रुकने के लिए होटल्स

गोवा में ठहरने के लिए आपके पास कई होटल और अन्य विकल्प भी मौजूद है। गोवा में आपको लो बजे से लेकर हाय बजे तक की कई शानदार सुविधा के साथ होटल मिल जाते हैं। यदि आप किसी अच्छे होटल में ठहरना चाहते हैं तो वहां का न्यूनतम चार्ज 1000 से लेकर 1500 रुपए हो सकता है। वही 700 से 800 तक के चार्ज में भी आपको होटल मिम जाते हैं।

हालांकि इसमें आपको कम सुविधा देखने को मिल सकती है। शायद उसमें ज्यादा साफ-सफाई भी देखने को ना मिले। गोवा आने वाले पर्यटकों के लिए अन्य विकल्प और भी है जिसमें गोवा के समुद्र किनारे भी ठहर सकते हैं। गोवा के समुद्र किनारे टूरिस्ट होम और झोपड़े बने होते हैं जिसके अंदर बैड भी लगे होते हैं।

यहां पर आपको काफी सस्ते दाम में ठहरने का जगह मिल जाता है। जब आप गोवा जाने की योजना बनाए तो ऑनलाइन गोवा में ठहरने के लिए होटल सर्च कर ले और ऑनलाइन रूम बुक करवा लें क्योंकि कई बार ज्यादा पर्यटक के कारण गोवा में रूम मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़े : 10+दक्षिण गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गोवा की यात्रा के दौरान अपने साथ क्या-क्या रखें

जब आप गोवा की यात्रा पर जाते हैं तो जरूरी है कि वहां घूमते वक्त आप अपने पास कुछ जरूरी चीजें रखें जैसे कि समुद्र किनारे सूरज की सीधी किरने हमारे चेहरे पर पड़ती है। इससे बचने के लिए आप अपने साथ गोगल और हेट रख सकते हैं। इसके अलावा यदि आपकी स्किन संवेदनशील है तो आप अपने पास सनस्क्रीन भी जरूर रखें।

जब आप गोवा के बीच पर हो तो उस दौरान आप अपने पास वाटर प्रूफ बैग को जरूर रखें ताकि भूलवश पानी से भींग कर अंदर के सामान को कोई नुकसान ना हो। गोवा के सुंदर दृश्य को कैप्चर करने के लिए अपने साथ कैमरा तो जरूर लेकर जाएं। गोवा में समुद्र किनारे रेत पर चलने के लिए सिंपल चप्पल अपने साथ रख सकते हैं हालांकि नंगे पेर भी घूम सकते हैं।

गोवा में पर्यटक पानी में बहुत सारे गतिविधियों का आनंद लेते हैं यदि आप भी उन गतिविधियों का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपने साथ स्पोर्ट्स कॉस्टयूम जरूर रखें। इन सब के अतिरिक्त यदि आपको और भी कुछ आवश्यक लगता है उसे भी साथ ले जा सकते हैं।

गोवा कैसे घूमे?

गोवा घूमने के लिए आप यहां पर कार या बाइक रेंट पर ले सकते हैं। यहां पर 12 घंटे या 24 घंटे के आधार पर बाइक और कार रेंट पर दिया जाता है हालांकि इसमें आपको पेट्रोल या डीजल खुद ही भरवाना पड़ता है।

गोवा घूमने का खर्च

गोवा घूमने का खर्च आप पर निर्भर करता है। गोवा घूमने का बजट आप 10 लाख से लेकर 5 लाख तक का भी बना सकते हैं। क्योंकि यहां पर सस्ते से लेकर महंगे होटल और रि रिसोर्ट मिल जाते हैं। यहां की लाइम लाइफ में आप कई चीजों का आनंद ले सकते हैं जिसमें बस केवल पैसे उड़ाने की जरूरत पड़ती है।

यदि आप गोवा समुद्र किनारे अपने परिवार के साथ आनंद के कुछ समय बिताने और वहां की सुंदर पर्यटक स्थलों को घूमने जाना चाहते हैं तो आपका खर्चा काफी कम आएगा।

FAQ

गोवा में कितने जिले हैं?

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, जहां पर मात्र दो ही जिले हैं पणजी और मार्गो। पणजी गोवा की राजधानी है।

गोवा में सबसे ज्यादा क्या प्रसिद्ध है?

गोवा में फ्लोटिंग कसीनो काफी ज्यादा प्रसिद्ध है इसके साथ ही वहां का बीच भी काफी लोकप्रिय है।

चपोरा किला गोवा में कहां पर स्थित है?

चपोरा किला पणजी से 19 किलोमीटर की दूरी पर और वास्को डी गामा स्टेशन से 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको भारत का एक सुंदर समुद्र तटीय प्रदेश गोवा में घूमने की जगह (Goa Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया साथ ही गोवा की यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दीं। 

हमें उम्मीद है कि इस लेख में बताए गए गोवा की टूर गाइड आपकी गोवा की यात्रा को सुगम बनाने में आपकी मदद करेगा। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं। लेख को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े :

10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ दिल्ली में घूमने की बेहतरीन जगह

10+ कश्मीर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment