10+ भारत में कम पैसे में घूमने की जगह

 India Me Kam Paise Me Ghumne Ki Jagah : आप में से ऐसे बहुत से लोग होते है, जो घूमने के लिए तो जाना चाहते है लेकिन उनके पास इतना पैसा नहीं होता है की वो घूमने के लिए जा पाएं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे, की भारत में ऐसी बहुत सी जगह है, जहां पर आप कम पैसे में घूमने के लिए जा सकते हैं। यदि आपके पास बजट कम है और घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

India Me Kam Paise Me Ghumne Ki Jagah
Image: India Me Kam Paise Me Ghumne Ki Jagah

इस लेख में हम आपको कम पैसे में घूमने वाली जगहों के बारे में जानकारी देंगे। जहां पर सिर्फ आप 4000 रुपए से लेकर 5,000 रुपए के बीच में आसानी से घूम सकते हैं। आइए जानते है की यह खूबसूरत जगह कौन सी है? जहां पर आप कम पैसे में घूमने के लिए जा सकते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कम पैसे में घूमने की कौन कौन सी जगह हैं ? घूमने के लिए कितना बजट होना चाहिए ? घूमने के लिए कब जाएं ? कैसे जाएं, इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में जानने को मिलेगे। इसके लिए आप आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

10+भारत में कम पैसे में घूमने की जगह | India Me Kam Paise Me Ghumne Ki Jagah

भारत में कम बजट में घूमने वाली जगह 

जयपुर

यदि आप कम पैसे में घूमने के लिए जाना चाहते है तो, आप राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में घूमने के लिए जा सकते हैं। जयपुर शहर को पिंक सिटी के नाम से जानते हैं। जयपुर में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। यहां पर देखने के लिए राजसी इमारत, शानदार किले, महल आदि को देखने के लिए देश के अलावा विदेश से पर्यटक लोग देखने के लिए आते हैं।

यहां पर घूमने के लिए बहुत सारे किले, महल और इमारत बने हुए हैं। जयपुर में घूमने वाली जगहों में हवा महल, आमेर किला, सीटी पैलेस आदि घूमने वाली प्रसिद्ध जगह हैं। इसके अलावा आप जयपुर में शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं।

Jaipur
Image: Jaipur

आपकी जानकारी के लिए बता दें की यदि आप दिल्ली से जयपुर घूमने के लिए जाना चाहते है तो दिल्ली से जयपुर के बीच की दूरी सिर्फ 300 किमी की हैं।

यदि आप बस द्वारा जयपुर जाना चाहते है तो आपको 200 से 300 रुपए खर्च करने होगे। इसके अलावा वायुयान से जाने पर आपको मात्र 1000 से लेकर 1200 रुपए खर्च होगे। वही रहने और खाने के लिए आपको अधिक बजट की जरूरत नहीं होती हैं।

जयपुर जैसे शहर में आप मात्रा 500 रुपए होटल आदि में रुक सकते हैं। यदि आप कम पैसे में घूमना चाहते है तो आप राजस्थान के जयपुर में घूमने के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+ जयपुर में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

पंचमढ़ी

यह घूमने के लिए एक बढ़िया हिल स्टेशन हैं, जो मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित हैं। आप कम बजट में इस जगह पर घूम सकते हैं। मध्य प्रदेश राज्य की इस जगह पर आप जो की सतपुड़ा के सबसे ऊंचा बिंदु 1352 किमी का हैं, जो पर्यटकों के घूमने के लिए जगह हैं।

पंचमढ़ी में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। मध्य प्रदेश राज्य में इस जगह पर आने वाले पर्यटक प्रकृति प्रेमी होते हैं। पंचमढ़ी यदि आप सड़क मार्ग से करना चाहते है तो, आपको मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बस को पकड़ना होगा।

भोपाल से पंचमढ़ी जाने के लिए आपको कम से कम 200 रुपए खर्च होगा। पंचमढ़ी में रुकने के लिए कई सारी जगह हैं। जहां पर आप सिर्फ 500 रुपए देकर एक रात्रि आराम से रूक सकते हैं।

punchmadhi
Image: Punchmadhi

वही खाने की बात करें तो इसके लिए आपको सिर्फ 100 से 150 रुपए खर्च करना होगा। पंचमढ़ी में बहुत से लोग पैदल घूमते हैं। यदि आप zypsy आदि से घूमना चाहते है तो आपको 600 से 1200 रुपए खर्च करने होगे। यह जिप्सी किराए पर मिलती हैं।

आप इसमें और किसी पर्यटक के साथ बुक करते है तो, आपको कम पैसे देने होगे। इस जगह पर घूमने जाने के लिए आप जुलाई महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में कभी भी जा सकते हैं। इस दौरान यहां या मौसम काफी सुहावना रहता हैं। मध्य प्रदेश राज्य में घूमने आने वाले पर्यटक इस जगह पर आना नही भूलते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+मध्यप्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

हरिद्वार

जी हां, आप पैसे में हरिद्वार घूमने के लिए जा सकते हैं। हरिद्वार उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं, जो भगवान शिव की नगरी के नाम से भी जानते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। आप यहां पर गंगा स्नान, मनसा देवी और चामुंडा देवी के दर्शन कर सकते हैं।

इसके इस जगह पर रुकने के लिए आपको कई सारे होटल और धर्मशाला मिल जायेगी, जिसमें आप आराम से रात्रि विश्राम कर सकते हैं। इसके अलावा इस जगह का खाना भी बिलकुल महंगा नही हैं।

Haridwar
Image: Haridwar

यदि आप कम पैसे में किसी जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप इस जगह पर आ सकते हैं। इस जगह पर आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन सबसे अधिक भीड़ जनवरी और सावन महीने के बीच में होती हैं।

हरिद्वार में घूमने के लिए देश के पर्यटक तो जाते ही है इसके अलावा विदेशी पर्यटक भी इस जगह पर आते हैं। हरिद्वार जाने के लिए आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज का प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+ हरिद्वार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

ऋषिकेश

हरिद्वार से कुछ ही दूरी पर यह जगह हैं। ऋषिकेश को आध्यात्मिक शहर के नाम से भी जानते हैं। ऋषिकेश में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। आपको यहां पर हर प्रकार की चीज देखने को मिल जाती हैं। यहां का प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर आदि जगह हैं।

कुछ ही वर्षों में यहां पर पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई हैं। इस कारण से यहां पर रुकने के लिए कई नए रेस्टोरेंट और होटल बन गए हैं। आप यहां पर रिवर राफ्टिंग के अलावा कई सारे वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

ऋषिकेश के पास में ही कई सारे प्राचीन मंदिर भी बने हुए हैं, जिनके आप दर्शन प्राप्ति कर सकते हैं। यदि आप दिल्ली से ऋषिकेश जाना चाहते है तो आपको कम से कम 300 से 500 रुपए खर्च करने होगे।

यह भी पढ़ें :10+ ऋषिकेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। तवांग यहां का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से हैं। आप इस जगह पर कम पैसे में घूम सकते हैं। अरुंचल  प्रदेश का तवांग 3048 किमी की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत जगह हैं। इस जगह पर कई सारे मठ बने हुए हैं।

तवांग को दलाई लामा के जन्म स्थान  के नाम से जानते हैं। इस जगह पर आपको आध्यात्मिक ज्ञान की खुशबू प्राप्त होगी। यहां पर घूमने के लिए कई सारे वन्य अभ्यारण घूमने के लिए अच्छी हैं। यदि आप दिल्ली से तवांग जाना चाहते है तो आपको इस जगह तक जाने के लिए कम से कम 1500 से 1600 रुपए हैं।

Arunachal Pradesh
Image: Arunachal Pradesh

आने जाने में थोड़ा किराया ज्यादा लगता हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप यहां पर मात्र 500 रुपए में होटल में रुक सकते हैं। खाने की बात करें तो आपको खाने के लिए अधिक पैसा नही देना होगा। कम पैसे में घूमने के लिए आया अच्छी जगह हैं। आप इस जगह पर अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवारजनों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

लैंसडाउन

कम पैसे और अधिक घूमने वाली जगह में सबसे पहले उत्तराखंड राज्य का नाम सबसे पहले लिया जाता हैं। राज्य के गढ़वाल पहाड़ियों पर लैंसडाउन हैं, जो एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। बहुत से लोगों को इस जगह के बारे में जानकारी नहीं हैं। यदि आपके पास कम पैसे है और घूमने का प्लान बना रहे है तो आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर आए।

यह पर्यटक स्थल समुद्र तल से 5670 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं, जो उत्तराखंड राज्य का एक प्राचीन शहर हैं। यहां पर आपको अधिक भीड़ भाड़ नहीं मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय सेना में गढ़वाल राइफल रेजीमेंट भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस जगह की आबादी करीब 20,000 के आस पास होगी।

Lansdowne
Image : Lansdowne

आप यहां पर कम पैसे में आसानी से घूम सकते हैं। वही दिल्ली जैसे शहर से आप लैंसडाउन की यात्रा करना चाहते है तो आपको यात्रा करने में करीब 1000 रुपए खर्च करने होगे।

दिल्ली से यहां तक जाने के लिए आपको 250 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा इस जगह पर रुकने के लिए आपको एक रात्रि का 500 रुपए से लेकर 700 रुपए के बीच में देने होगे।

यहां का खाना भी अन्य शहरों की तरह महंगा नही हैं। आप आराम से इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यदि आप बारिश के मौसम में इस जगह पर घूमने के लिए जाते हैं। आई आपको और भी ज्यादा आनंद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें : 10+लैंसडाउन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कसौल

वैसे तो हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं लेकिन आप काम बजट में आप हिमाचल प्रदेश के कसौल में घूमने के लिए जा सकते हैं। यह जगह कुल्लू मनाली से सिर्फ 40 किमी की दूरी पर स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले पर्यटक को यह जगह काफी पसंद आती हैं।

जो लोग एडवेंचर आदि में रुचि रखते है उनके लिए यह जगह स्वर्ग के समान हैं। लोग यहां पर आकर ट्रेकिंग आदि करने के लिए जाते हैं। दिल्ली से आप सड़क मार्ग और ट्रेन मार्ग से जा सकते हैं। दिल्ली से कसौल तक जाने में सिर्फ आपको 1000 से 1200 रुपए खर्च करने होगे। रात्रि में निवास करने के लिए सिर्फ आपको 500 रुपए खर्च करने होगे।

Kasol
Image: Kasol

काफी पर्यटक इस जगह पर आया करते है तो यहां पर खाने के लिए कई सारे रेस्टोरेंट और होटल बन हुए हैं। जहां पर आप कम पैसे में खाना खा सकते हैं। काफी सारे पर्यटक इस जगह पर बारिश के मौसम में घूमने के लिए जाते हैं।

बारिश के मौसम में यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती हैं। चारों तरफ आपको हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती हैं। आप कम पैसे में घूमने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।

उज्जैन

उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग बना हुआ हैं, जो मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन जिले में स्थित हैं। उज्जैन में आपको भगवान शिव का यह प्राचीन मंदिर देखने को मिल जाता हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तो की काफी भीड़ रहती हैं।

सावन और शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की काफी भीड़ भाड़ रहती हैं। आप इस जगह पर ट्रेन और सड़क मार्ग से घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से उज्जैन के लिए कई सारी प्राइवेट कंपनी की बस चलती हैं। उज्जैन जानें के लिए आपको कम से कम 1000 रुपए से लेकर 1200 रुपए खर्च करने होगे।

Ujjain Simhastha
Image : Ujjain

इसके अलावा मंदिर के आस पास रुकने के लिए कई सारे रेस्टोरेंट और होटल बने हुए हैं। जिसमें आप मात्र 500  से 700 रुपए देकर रात्रि भर आराम कर सकते हैं।

इसके अलावा मंदिर के आस पास खाने के लिए कई सारे होटल और रेस्टोरेंट हैं। जहां पर जाकर आप भोजन आदि को खा सकते हैं। उज्जैन में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। पास ही मे भगवन गणेश जी का विशाल मंदिर बना हुआ हैं। आप वहा जाकर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+ उज्जैन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

काशी विश्वनाथ

भगवान शिव की नगरी के नाम से विख्यात शिव की यह नगरी बनारस में हैं। जो हिंदू धर्म के लिए सबसे पवित्र जगह में एक हैं। यहां के प्राचीन मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं। यह शिव जी का सबसे प्राचीन मंदिर में से एक हैं।

इसके अलावा आप गंगा नदी में स्नान कर सकते हैं। बनारस खाने के लिए भी काफी फेमस हैं। इस जगह पर देश के पर्यटक तो आते ही है इसके अलावा विदेश के पर्यटक भी आते हैं। इस जगह पर वर्ष भर भक्तों की काफी भीड़ भाड़ रहती हैं। सावन में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती हैं।

Shri-Kashi-Vishwanath-Temple
Image : Shri Kashi Vishwanath Temple

दिल्ली से बनारस जाने के लिए कई सारी ट्रेन हैं। आप 500 रुपए में आसानी से दिल्ली से बनारस घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां का प्रसिद्ध भोजन का लाभ ले सकते हैं। रुकने के लिए कई सारी धर्मशाला और रेस्टोरेंट बने हुए हैं। जहां पर आप 500 रुपए देकर रात्रि विश्राम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :10+काशी, बनारस में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

घूमने के लिए कब जाएं

यदि आप इस जगहों पर घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप जुलाई के मौसम में जाए। ऐसी बहुत सी जगह हैं, जहां पर सिर्फ बारिश के मौसम में जाने पर आनंद मिलता हैं।

घूमने जाने पर इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप किसी भी जगह पर घूमना चाहते है तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपना बजट बनाना होगा। जिससे आपको घूमने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

किसी भी जगह पर घूमने के लिए जाते है तो आपको उस जगह के बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए, ताकि आप उस जगह पर आसानी से घूम सके। अपने साथ जरूरत का सभी समान साथ रखें।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको भारत में कम पैसे में घूमने की जगह (India Me Kam Paise Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में सारी जानकारी दी हैं। इसके अलावा कितना बजट होना चाहिए? यह भी इस आर्टिकल में बताया हैं। आशा करता हूँ यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि लेख आपको अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़ें :

10+जुलाई में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मानसून में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय

10+भारत में सर्दियों में घूमने की आदर्श जगह

मई में घूमने के लिए भारत की 10 अच्छी जगहें

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment