10+ तमिलनाडु में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Tamilnadu Me Ghumne ki Jagah : तमिलनाडु राज्य भारत के दक्षिण में स्थित सबसे अच्छा राज्य हैं। यहां पर प्राचीन मंदिर, हिल स्टेशन, समुद्र, बीच और म्यूजियम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा और भी कई चीजे है, जो घूमने के लिए काफी फेमस हैं। तमिलनाडु राज्य में भारत के प्रसिद्ध हिंदू मंदिर मीनाक्षी मंदिर काफी फेमस हैं।

इसके अलावा प्राचीन किले भी बने हुए हैं, जो पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। तमिलनाडु को मंदिर और तीर्थ स्थल की भूमि के नाम से भी जाना जाता हैं। यदि आप तमिलनाडु में घूमने के लिए आना चाहते है, तो आपको यहां की घूमने की सभी जगह के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

Tamilnadu Me Ghumne ki Jagah
Image: Tamilnadu Me Ghumne ki Jagah

आज के इस लेख में हम आपको तमिलनाडु में घूमने की कौन कौन सी जगह हैं? तमिलनाडु घूमने के लिए कब जाना चाहिए? तमिलनाडु का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं? तमिलनाडु में कहां पर रुके? तमिलनाडु कैसे पहुंचें? आपके इन सभी प्रश्नों के उत्तर इस लेख में मिलेंगे? इसके लिए आपको लेख अंत तक पढ़ना होगा।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

तमिलनाडु में घूमने की जगह | Tamilnadu Me Ghumne ki Jagah

तमिलनाडु के बारे में रोचक तथ्य

  • तमिलनाडु राज्य का राष्ट्रीय पक्षी पन्ना तथा राष्ट्रीय पशु नीलगिरी हैं।
  • तमिलनाडु राज्य में 37 जिले हैं।
  • सबसे अधिक जीडीपी वाला राज्य तमिलनाडु हैं।
  • यहां पर कई वश के राजाओं ने राज्य किया हैं, जिसमे चोल, चालुक्य वश हैं।
  • तमिलनाडु में तमिल भाषा बोली जाती हैं, जो की सबसे पुरानी भाषा में से एक हैं।

तमिलनाडु में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Tamilnadu Tourist Places in Hindi)

ऊटी

ऊटी तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित हैं। कोयंबटूर से 86 किमी की दूरी पर ऊटी स्थित हैं। इस जगह पर जाने के लिए आप बस और ट्रेन के द्वारा जा सकते हैं। इस प्राकृतिक वातावरण को देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक आते हैं।

ऊटी में आपको चाय के बाग, झरने, घुमावदार गलियां आदि देखने को मिलेंगे। ऊटी में ही गवर्नमेंट रोज गार्डन हैं। ऊटी का यह गार्डन विजयनगरम में स्थित हैं। यहां पर 20,000 से भी अधिक गुलाबो का संग्रह किया गया हैं।

Ooty
Image : Ooty

ऊटी के नीलगिरी के पहाड़ के मनोरम दृश्य अपनी ओर आकर्षित करते हैं। नीलगिरी हिल पर ही ऊटी टॉय ट्रेन बनी हुई हैं। ऊटी की पहाड़ी पर कुछ मंदिर बने हुए हैं। यदि आप ऊटी घूमना आना चाहते है तो आप कभी भी आ सकते हैं। आप वर्ष में कभी भी यहां पर आ सकते हैं।

यह भी पढ़े : 10+ऊटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

रामेश्वरम

रामेश्वरम तमिलनाडु की घूमने वाली प्रसिद्ध जगह में से एक हैं। यह जगह भारत के पवित्र स्थानों में से एक मानी जाती हैं। हिंदू पुराण के अनुसार यह वह जगह है जो राम ने लंका पार जाने के लिए पुल का निर्माण किया था। यहां से श्रीलंका का मनार दीप सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

Rameswaram
Image : Rameswaram

रामजी ने इस पुल का निर्माण किया था तो, इस कारण से इस जगह को रामेश्वर के नाम से जाना जाता हैं। इस जगह पर वर्ष भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता हैं। यहां पर पंचमुखी हनुमान मंदिर बना हुआ हैं। इस मंदिर में तैरता हुआ एक पत्थर रखा हुआ हैं। कहा जाता हैं की इन्ही पत्थरों के द्वारा राम सेतु का निर्माण किया गया था। रामेश्वर जानें के लिए आपको रामेश्वरम स्टेशन पर जाना होगा।

इसके अलावा यदि आप हवाई जहाज से यहां पर जाना चाहते है, तो आपको तूतीकोरिन हवाई अड्डा पर उतरना होगा।,जो की रामेश्वर से 142 किमी की दूरी पर हैं। रामेश्वरम में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक का महीना हैं।

महाबलीपुरम

महाबलीपुरम को मामलम्मापुरम के नाम से भी जाना जाता हैं। यह तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में स्थित हैं। यह जगह तमिलनाडु की प्रमुख पर्यटक जगह में से एक हैं। यह जगह प्राचीन समय के पल्लव वश के बंदरगाह भी रह चुके हैं।

पल्लव राजा ने यहां का नाम महाबलीपुरम रखा था। महाबलीपुरम के पास में पांडिचेरी हैं, जिसकी दूरी महाबलीपुरम से सिर्फ 86 किमी की हैं।

Mahabalipuram
Image: Mahabalipuram

महाबलीपुरम के प्रसिद्ध मंदिर में शेर मंदिर, रथ मंदिर और मगरमच्छ बैंक आदि पास में ही हैं। महाबलीपुरम घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का मौसम हैं। यहां पर आप अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने में जा सकते हैं। महाबलीपुरम में दिन तो गर्म होते है लेकिन राते ठंडी होती हैं।

कोयंबटूर

यह तमिलनाडु सबसे प्रमुख शहर में से एक हैं। कोयंबटूर को केवई नाम के द्वारा भी जाना जाता हैं। कोयंबटूर चेन्नई के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं। इसको दक्षिण भारत के मैनचेस्टर के रूप में भी जाना जाता हैं। यह जगह नीलगिरी पहाड़ी की तलहट में स्थित हैं।

Coimbatore
Image: Coimbatore

कोयंबटूर में कई सारे हिन्दू और जैन मंदिर बने हुए हैं। अभी हाल में भगवान शिव की 112 मीं की ऊंची प्रतिमा जिसको आदि योगी के नाम से भी जानते हैं, वो कोयंबटूर में ही बनी हैं। इस प्रतिमा का नाम गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज हो गया हैं।

कोयंबटूर में आप ट्रैकिंग और कैपिग भी कर सकते हैं। यहां के कई सारे प्रसिद्ध ट्रेकिंग ट्रैक बने हुए हैं। जैसे की धोनी हिल्स, वेलारी माला, पेरूमल पीक के अलावा फाल्स ट्रैक को देखना न भूलें। यदि आप कोयंबटूर में घूमना चाहते है तो आप सितंबर से लेकर मार्च के महीने में आए क्योंकि वर्षा ऋतु में अधिक बारिश होती हैं।

मदुरई

मदुरई भी तमिलनाडु का प्रमुख शहर में से एक हैं। इसको थोगा नगरम के नाम से भी जाना जाता हैं। हिंदी में इसका अर्थ है की वह शहर जो कभी नहीं सोता। यहां का विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी देवी मंदिर और तिरुमलाई नायक पैलेस हैं।

यह तमिलनाडु का औद्योगिक शहर है। मदुरई शहर को लोटस सिटी के नाम के द्वारा भी जाना जाता हैं। इसकी संरचना बिल्कुल कमल के आकार की बनी हुई हैं।

Madurai
Image: Madurai

मदुरई में मीनाक्षी देवी का मंदिर बना हुआ हैं। मंदिर में देवी की बड़ी सी प्रतिमा बनी हुई हैं। इसके अलावा और भी प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां पर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का प्राचीन मंदिर भी बना हुआ हैं, जो की मदुरई से करीब 10 किमी की दूरी पर हैं।

मदुरई घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने तक हैं। सर्दियों के मौसम में यहां पर सबसे अच्छी जलवायु होती हैं।

धनुषकोडी

यह शहर तमिलनाडु के दक्षिण पूर्वी सिरे पर स्थित हैं। इस शहर से श्रीलंका की दूरी मात्र 25 किमी की हैं। यह वह जगह है, जहां पर भारत का सबसे भीषण तूफान आया था। पुराण के अनुसार इस जगह पर भगवान श्री राम ने राम सेतु का निर्माण करना शुरू किया था।

Dhanushkodi
Image: Dhanushkodi

इस जगह को तमिलनाडु की प्रमुख जगह में से एक माना जाता हैं। वर्ष 1964 दिसंबर महीने में आए तूफान के कारण इस जगह को भूतों के शहर के नाम से भी जाना जाता हैं। इस भयंकर तूफान के कारण यहां भी मकान, दुकान आदि सब कुछ तबाह हो गया था। यदि आप यहां घूमना चाहते है तो आप अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं।

चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई काफी फेमस हैं। इस जगह को दक्षिण भारत की आर्थिक और शैक्षिक केंद्र में से एक माना जाता हैं। चेन्नई को मद्रास के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको ब्रिटिश काल के संग्रहालय, प्राचीन मंदिर, स्मारक तथा पार्क आदि देखने के लिए कई सारी जगह हैं।

Chennai
Image: Chennai

यहां पर स्थित मरीना बीच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समुद्रीय तट हैं। यहां के स्ट्रीट फूड और माल में खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपको किसी भी प्रकार की शॉपिंग करनी है, तो आप चेन्नई आकर कर सकते हैं। चेन्नई में घूमने के लिए सही समय अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने तक हैं।

यह भी पढ़े : 10+चेन्नई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कांचीपुरम

कांचीपुरम तमिलनाडु का प्रसिद्ध मंदिर हैं। चेन्नई से इसकी दूरी करीब 72 किमी की हैं। कांचीपुरम एक तमिल शब्द है। हिंदी में इसका अर्थ ब्रह्मा आवासीय स्थान होता हैं। इस जगह को कांचीपुरम साड़ियां के लिए जाना जाता हैं। तमिलनाडु घूमने आने वाले सभी पर्यटक कांचीपुरम घूमना नही भूलते हैं।

Kanchipuram
Image: Kanchipuram

यहां पर सबसे अधिक पर्यटक हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले लोग आते हैं। कांचीपुरम में आपको दक्षिण भारतीय भोजन खाने को मिलते हैं। यहां का प्रसिद्ध पायसम, मीठा पोंगल, सांभर, वड़ा, डोसा आदि कई दक्षिण भारतीय भोजन खाने को मिलता हैं।

कांचीपुरम शहर को देवी पार्वती का घर भी माना जाता हैं। यहां पर माता कामाक्षी का मंदिर बना हुआ हैं, जिसमे माता की प्रतिमा लगी हुई हैं। इसके अलावा पल्लव काल में एक विशाल मंदिर बनाया गया था, जो की करीब 40 एकड़ में फैला हुआ हैं। कांचीपुरम में सबसे अधिक पर्यटक अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में आते हैं।

कन्याकुमारी

यह तमिलनाडु का प्रसिद्ध शहर हैं। यह दक्षिण भारत का फेमस शहर हैं। इसको द लैंड एंड के रूप में भी जाना जाता हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए प्राचीन मंदिर, समुद्र तट, प्रतिष्ठित इमारत आदि कई सारी जगह घूमने के लिए हैं। यहां पर पूरे वर्ष पर्यटक का आना जाना लगा रहता हैं।

शहर के प्रसिद्ध मंदिर कन्याकुमारी मंदिर, कवि तिरुवर्ल की प्रतिमा, विवेकानंद रॉक, गांधी स्मार्क आदि कई फेमस जगह हैं, जहा पर घूम सकते हैं। इस शहर को कोप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता हैं। कन्याकुमारी के प्रसिद्ध झरने को देखने के लिए पर्यटकों का आना जाना लगा रहता हैं।

Kanyakumari
Image: Kanyakumari

कन्याकुमारी में आपको बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर का संगम देखने को मिलता हैं। यहां पर आप तीनों समुद्रों का पानी अलग अलग रंग में देख सकते हैं। इन समुद्र का रंग फिरोजा नीले, गहरे नीले और समुद्री हरे रंग के दिखाई पड़ते हैं।

कन्याकुमारी जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच में जा सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना रहता हैं।

तिरुनेलवेली

यह भी तमिलनाडु का प्रमुख शहर हैं। तिरुनेलवेली शहर तंवरपड़ीं नदी के किनारे बसा हुआ हैं। इस नदी के पानी से चावल और कपास की खेती की जाती हैं। यहां पर कई हिंदू मंदिर बने हुए हैं। नेल्लाई उप्पर मंदिर प्रसिद्ध हिंदू मंदिर हैं। मंदिर में शिव की बड़ी सी प्रतिमा लगी हुई हैं।

Tirunelveli
Image: Tirunelveli

तमिलनाडु का यह शहर करीब 2000 वर्ष पुराना हैं। प्राचीन काल में इस शहर में चोल और पांड्या वश के कई राजाओं ने यहां पर शासन किया हैं। तिरुनेलवेली में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच में हैं।

तमिलनाडु में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

तमिलनाडु के लोग सबसे अधिक चावल का सेवन करते हैं। यहां का मुख्य भोजन उपमा, सांभर, डोसा, इडली, मीठा पोंगल, पायसम, केसरी, आदि यहां का प्रसिद्ध भोजन हैं। इसके अलावा नारियल पानी को जरूर पिए।

तमिलनाडु घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आप तमिलनाडु घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप अक्टूबर महीने से लेकर मार्च में महीने के बीच में जाएं। इस दौरान यहां का मौसम काफी अच्छा रहता हैं। इसके अलावा गर्मियों में यहां का मौसम काफी गर्म होता हैं। पर्यटक भी सबसे अधिक अक्टूबर महीने में घूमने के लिए आते हैं।

तमिलनाडु में रुकने की जगह

तमिलनाडु में रुकने के लिए कई सारी जगह हैं। तमिलनाडु एक घूमने वाली जगह में से एक हैं, तो यहां पर रुकने के लिए होटल और गेस्ट हाउस बने हुए हैं। आप अपने बजट के अनुसार होटल की बुकिंग कर सकते हैं। यदि आप किसी मंदिर के आस पास रुकना चाहते हैं, तो मंदिर के आस पास कई विश्राम शालाएं बनी हुई हैं, जहां पर रुक सकते हैं।

तमिलनाडु घूमने के लिए कैसे पहुंचे?

तमिलनाडु जाने के लिए आप बस ट्रेन और हवाई जहाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी भी माध्यम से तमिलनाडु पहुंच सकते हैं।

बस से तमिलनाडु कैसे जाएं?

यदि आप बस द्वारा तमिलनाडु जाना चाहते हैं, तो आप किसी भी शहर से बस के द्वारा एशिया के सबसे बड़े बस स्टैंड यानी CMBT चेन्नई पहुंच सकते हैं। यहां पर चेन्नई के प्रमुख शहरों के लिए बस मिल जाएगी।

ट्रेन द्वारा तमिलनाडु कैसे जाएं?

तमिलनाडु घूमने के लिए यदि आप ट्रेन का प्रयोग करते है, तो आपको चेन्नई रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। यहां पर आने के लिए आप मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता से कई ट्रेन आती हैं।

हवाई जहाज से चेन्नई कैसे जाएं?

चेन्नई का सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में एक हैं। यह हवाई अड्डा भारत का 3 सबसे व्यस्त हवाई अड्डा हैं। इस अड्डे की दूरी मुख्य शहर से करीब 8 किमी की दूरी पर हैं।

FAQ

तमिलनाडु में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं?

 तमिलनाडु में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं इसके लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा।

तमिलनाडु का फेमस हिल स्टेशन कौन हैं?

तमिलनाडु का सबसे फेमस हिल स्टेशन ऊटी हैं। इसके अलावा तमिलनाडु की सबसे ठंडी जगह में से एक हैं।

तमिलनाडु घूमने कब जाएं?

तमिलनाडु घूमने के आप कभी भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप अक्टूबर महीने से लेकर मार्च के महीने में भी जा सकते हैं।

निष्कर्ष

तमिलनाडु में घूमने की जगह ( Tamilnadu Me Ghumne ki Jagah) के बारे में हमने इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी आप तक पहुंचाई है। हमें आशा है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है, तो वह हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकता है।

यह भी पढ़े : 

10+कर्नाटक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उड़ीसा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+मध्यप्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment