10+ कर्नाटक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Karnataka Me Ghumne ki Jagah : कर्नाटक भारत में घूमने के लिए तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कर्नाटक राज्य में घूमने के लिए कई जगह हैं। कर्नाटक बंगलौर राज्य की राजधानी हैं। यह भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर हैं। सॉफ्टवेयर उद्योग के नाम से भी कर्नाटक को जाना जाता हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता की कर्नाटक राज में 500 से भी अधिक ऐतिहासिक इमारतें बनी हुई हैं। कर्नाटक में कई सारे फेमस मंदिर और पर्यटक स्थल हैं, जो पर्यटक को अपनी और आकर्षित करते हैं। कर्नाटक के समुद्र तट रेखा के किनारे बड़े बड़े ताड़ के पेड़ लगे हुए हैं, जो समुद्र तट की शोभा को बढ़ाते हैं। कर्नाटक में कई हिल स्टेशन बने हुए हैं।

Karnataka Me Ghumne ki Jagah
Image: Karnataka Me Ghumne ki Jagah

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं? कर्नाटक घूमने के लिए कब जाएं? कर्नाटक में घूमने के लिए कैसे जाएं? कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं? कर्नाटक में घूमने जाने पर कहां रुके? इन सभी प्रश्नों की जानकारी आपको इस लेख में जानने को मिलेगी। इसके लिए आप इस लेख को पूरा पढ़े।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

कर्नाटक में घूमने की जगह | Karnataka Me Ghumne ki Jagah

कर्नाटक के बारे में रोचक तथ्य

  • कर्नाटक राज्य को पहले मैसूर के नाम से भी जानते हैं। इसका गठन 01 नवंबर 1956 में किया गया था।
  • टीपू सुलतान ने अंग्रेजो को हराने के बाद वाडयार राज्य को पुनः हासिल किया था।
  • सन 1565 में मुस्लिम शासकों में विजयनगर साम्राज्य के उप्पर आक्रमण करके नष्ट कर दिया था।
  • राजा वोद्यार ने श्रीरंगपत्तम को अपनी राजधानी बनाया था।
  • कर्नाटक का सबसे बड़ा शहर बंगलौर हैं।

कर्नाटक में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Karnataka Tourist Places in Hindi)

चिकमगलूर

यह जगह ‘कॉफ़ी लैंड ऑफ कर्नाटक’ के नाम से जानी जाती हैं। चिकमंगलूर की यह फेमस हिल स्टेशन हैं। इस जगह पर घूमने आने वाले पर्यटक यहां के हरे भरे जंगल, प्राकृतिक नजारे, यागाची नदी को देखने के लिए आते हैं। इसी हिल स्टेशन के पास में आपको घूमने के लिए और कई सारी जगह हैं।

Chikmagalur
Image: Chikmagalur

यहां पर आप मुल्लयंगीर, बाबा बुदानगिरी, हेब्बे जलप्रपात आदि यहां की प्रसिद्ध जगहों में से हैं। इसके अलावा और भी कई सारी चीजे देखने के लिए चिकमगलूर में हैं। कर्नाटक घूमने आने पर आप इस जगह पर आ सकते हैं।

उडुपी

उडुपी को कर्नाटक को सोने की खान के नाम से भी जानते हैं। यह कर्नाटक के दक्षिणी शहर में स्थित है। यहां पर घूमने के लिए बहुत ही आकर्षक जगह है। यहां पर लोग समुद्री तटों पर घूमने के लिए तथा कई सारे प्राचीन मंदिर और यहां की हरियाली देखने के लिए आते हैं।

Udupi
Image: Udupi

कर्नाटक के उडुपी को मंदिर सिटी के रूप में भी जानते हैं। यहां पर घूमने आने के लिए आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जा सकते हैं।

हम्पी

कर्नाटक के इस शहर को खंडहर के रूप में भी जाना जाता हैं। हम्पी कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से हैं। राज्य की पहाड़ियों और घाटियों में स्थित यह किला ऐतिहासिक किलो में से एक हैं। इस जगह पर विजयनगर राज्य के करीब 500 से अधिक के सुंदर किले, स्मारक, मंदिर बने जाए हैं, जिसमें कुछ तो खंडहर हो गए और कुछ अभी शेष बचे हुए हैं।

Hampi
Image: Hampi

हम्पी में आप एक ही जगह पर 100 से भी जगह को आसानी से देख सकते हैं। कर्नाटक आने वाले लोग इस जगह पर सबसे अधिक घूमने के लिए जाते हैं। यदि आप इतिहास के बारे में जानकारी रखते है तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए।

मुरुदेश्वर

यह जगह कर्नाटक के मुरुदेश्वर जगह पर स्थित हैं, जो अरब सागर के तट पर हैं। कर्नाटक शहर की यह दूसरी सबसे बड़ी शिव की मूर्ति हैं। यहां पर जाने के लिए बस, ट्रेन और वायुयान के द्वारा जा सकते हैं। पर्यटक यहां पर शिव की मूर्ति देखने के अलावा समुद्र तट पर सन सेट का लुफ्त लेने के आते हैं।

Murdeshwar
Image: Murdeshwar

समुद्र तट के किनारे कई सारे बीच हैं। यहां के दो बीच मुरुदेश्वर बीच एयर अरिगड्डा बीच पर पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं। कर्नाटक राज्य के लोगों का यह सबसे पवित्र जगह हैं। शिव की यह मूर्ति 123 फीट की ऊंचाई पर हैं। लोगों में मान्यता है की जो भक्त शिव की इस मूर्ति के दर्शन करते है उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

यह भी पढ़े : 10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गोकर्ण

यह हिंदुओ का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैं। कर्नाटक का यह प्रमुख जगह हैं। यह हिंदुओ के लिए स्वर्ग जैसा है। गोकर्ण कर्नाटक राज्य का एक छोटा शहर हैं। इस जगह पर लोग यहां के प्राचीन मंदिर और समुद्र तट को देखने के लिए आते हैं। पुराणों के अनुसार इस जगह को पवित्रता और मोक्ष के लिए जाना जाता हैं।

Gokarna
Image: Gokarna

गोकर्ण के तट पर विदेशी पर्यटक अधिक आते हैं। यहां के ताड़ के कई सारे पेड़ है, जिससे समुद्र तट ढका रहता हैं। पर्यटक यहां पर अपनी छुट्टी को मनाने के लिए आते हैं। कर्नाटक घूमने आने पर आप इस जगह पर आना न भूले।

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान

कर्नाटक का यह राष्ट्रीय उद्यान काफी पुराना उद्यान हैं। यह राज्य का प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक हैं। इस उद्यान में मैसूर राज्य के राजा शिकार करने के लिए आते थे। इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको कई प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे। वर्ष 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर के रूप में इस उद्यान को रिजर्व की दिया गया था।

पर्यटक इस उद्यान को देखने के लिए आते हैं। यदि आप इस जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपको मैसूर से बस या कार द्वारा जा सकते हैं, जो की करीब 80 किमी की दूरी पर हैं। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान 874 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। उद्यान में कई सारे पेड़ लगे हुए हैं।

Bandipur Tiger Reserve And National Park
Image:Bandipur Tiger Reserve And National Park

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के अंदर चंदन और सागौन के कई पेड़ लगे हैं। बांदीपुर को चंदन के पेड़ों का घर भी कहा जाता हैं। आप कर्नाटक के बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को देखने के लिए आ सकते हैं। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के पास में ही अन्य कई उद्यान भी बने हुए हैं, जो की कुछ दूरी पर हैं। यहां पर नागरहोल उद्यान, वायनाड वन्यजीव अभयारण्य आदि भी हुए हैं।

यह जगह नीलगिरी के पास में स्थित हैं। इस जंगल में आपको भालू, हिरन, हाथी और भालू, तेंदुआ, अजगर और कई जानवर देखने के लिए हैं। कर्नाटक घूमने आने पर आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर आएं। यह उद्यान सुबह 10 बजे खुलता हैं और शाम के समय 6 बजे बंद हो जाता हैं।  बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान को देखने के लिए आपको टिकट लेनी होगी।

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान

कर्नाटक राज्य का यह सबसे बड़ राष्ट्रीय उद्यान हैं। इसको उद्यान को वन्य जीव का घर भी कहते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान से कुछ दूरी पर स्थित हैं। जो लोग प्रकृति प्रेमी है और शांत वातावरण में घूमना चाहते है इनके लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं हैं।

Nagarahole Tiger Reserve
Image: Nagarahole Tiger Reserve

इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको करीब 250 से भी अधिक जीव जंतु की प्रजातियां देखने को मिलेगी। इस राष्ट्रीय पार्क में आप सियार, हाथी, हिरण, भालू, शंभर आदि कई प्रकार के जानवर इस पार्क के अंदर हैं। नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान काबिनी नदी से  चारों तरफ घिरा हुआ हैं। पार्क के अंदर कई सारे पेड़ लगे हैं।  

डांडेली

प्रकृति से प्रेम रखने वाला और साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोग इस जगह पर जाना पसंद करते हैं। यह पूरा पहाड़ी इलाका हैं। यह जगह कर्नाटक की प्रमुख जगह में है।

Dandeli
Image: Dandeli

इस जगह पर आकर आप कई प्रकार के वाटर स्पोर्ट तो कर सकते है। इसके अलावा नाइट कैंपिंग, नेचर वॉक, बोटिंग आदि का भी लुफ्त ले सकते हैं। जो लोग राफ्टिंग के शौकीन है वो काली नदी पर जाकर राफ्टिंग कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।

शिवनासमुद्र फाल्स

दुनिया में आपने कई अजूबे के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन कर्नाटक की यह जगह भी किसी अजूबे से कम नहीं हैं। यह यहां का प्रसिद्ध झरना हैं। शिवनासमुद् झरना अपने सुंदर दृश्य के लिए जाना जाता हैं।

Shivanasamudra fall
Image : Shivanasamudra Fall

यहां पर आकर आप झरने के लुफ्त ले सकते हैं। कई सारे पर्यटक इस जगह पर आकर पिकनिक आदि मनाते हैं। यदि आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते हैं, तो यहां पर केपिंग, फिशिंग और ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं।

पत्तदकल

कर्नाटक की यह जगह घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यह एक ऐतिहासिक जगह हैं, जिनको यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया हैं। पत्तदकल की ऐतिहासिक इमारत में नौ हिंदू मंदिर बने हुए हैं। इसके अलावा इसमें एक जैन मंदिर भी हैं।

Pattadakal
Image : Pattadakal

इस महल के अंदर विरुपाक्ष का एक मंदिर भी हैं, जिसका निर्माण वर्ष 740 में रोकुमादेवी के करवाया था। इस किले या महल को देखने के लिए दूर दूर पर्यटक आते हैं। खासकर जिन लोगों को इतिहास से प्रेम हैं। इस जगह पर जाने के लिए आप बस और कार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेलूर

कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक हैं। यह जगह कर्नाटक के हासन जिले में स्थित हैं। यदि आप हासन से इस जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते है, तो आपको 40 किमी की दूरी तय करनी होगी। वही यदि आप चिकमगुरूर से जाते हैं तो आपको 25 किमी की दूरी तय करनी होगी।

Belur
Image : Belur

आप अपनी सुविधानुसार जगह का चयन कर सकते हैं। भगवान विष्णु के अवतार चेनेकवा को मंदिर समर्पित हैं, जिसको होयसल मंदिर के रूप में जानते हैं। कर्नाटक में तीन होयसल मंदिर बने हुए हैं। इन तीन मंदिर की तुलना करे तो सबसे अच्छा मंदिर यही हैं। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया हैं।

मंदिर के अंदर कई सारी धातु की बनी हुई मूर्तियां लगी हैं, जिनको स्वच्छ रखने के लिए धातु से पालिश की जाती हैं। मंदिर को बनाने के लिए जटिल नाकाशी की गई हैं। कर्नाटक आने वाले पर्यटक इस जगह पर सबसे अधिक घूमने के लिए आते हैं।

बैंगलोर शहर

बैंगलोर का सिलिकॉन वैली के नाम से भी जानते हैं। यह कर्नाटक का पर्यटक स्थल का सबसे प्रमुख शहर हैं। यहां पर आप कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। बैंगलोर का मौसम हमेशा अच्छा रहता हैं। घूमने के लिए यहां पर आपको झील, पार्क आदि बहुत प्रसिद्ध हैं। कब्बन पार्क बैंगलोर के प्रसिद्ध पार्क में से हैं।

Bengaluru
Image: Bengaluru

पार्क के पास में ही कई सारे माल और दुकानें बनी हुई हैं। पार्क में घूमने के साथ लोग शॉपिंग भी कर लेते हैं। घूमने के अलावा आप शहर के रेस्टोरेंट स्ट्रीट फूड आदि का लुफ्त ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : 10+बैंगलोर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

बीजापुर

यह कर्नाटक का सबसे एतिहासिक जगह में से हैं। आपने बीजापुर के गोल गुंबज के बारे में जरूर सुना होगा। कर्नाटक की यह ऐसी जगह है, जहां पर कोई पर्यटक यदि एक बार आ जाता है तो वह दोबारा घूमने के लिए जरूर आता हैं।

Bijapur
Image: Bijapur

चालुक्य द्वारा इस नगर को बसाया गया था। बीजापुर को विजयपुरा के नाम से जानते हैं। इब्राहिम रौजा को दक्कन का ताजमहल के नाम से जानते है, उनका स्मारक भी यही पर बना हुआ हैं।

कर्नाटक घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आप कर्नाटक में घूमने के लिए जाना चाहते है, तो आपको यहां के मौसम के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कर्नाटक में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच का हैं।

इस दौरान आप कर्नाटक में सभी जगह पर घूम सकते हैं। मानसून के मौसम में यहां पर अधिक वर्षा होती हैं। सर्दी के मौसम अधिक पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यदि आप किसी एक्टिविटी को करना चाहते है, तो आप बारिश के मौसम में जा सकते हैं।

कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन

कर्नाटक में घूमने के लिए जाएं और वहाँ के स्वादिष्ट भोजन का आनंद न ले, ऐसा कभी हो सकता हैं। यहां के भोजन पुराने तरीके से बनाएं जाते हैं। कर्नाटक के प्रसिद्ध भोजन की बात करे तो यहां पर आपको चावल, दाल, और ज्वार से बनी रोटी मिलती हैं। जबकि सब्जी में आपको मसालेदार करी मिलती हैं।

आप शाकाहारी और मांसाहारी भोजन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इडली, सांभर, डोसा और अक्की रोटी खा सकते हैं। साथ में आप मीठे व्यंजन के रूप में मैसूर पाक, धारवाड़ का पेड़ा, आदि व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्नाटक में रुकने की जगह

कर्नाटक में घूमने जाने पर रुकने के लिए कई सारी जगह हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की कर्नाटक पर्यटक स्थल हैं। इस कारण इस जगह पर अधिक लोग घूमने के लिए आते हैं। घूमने आने पर आप होटल आदि की बुकिंग पहले से ही कर ले। इसके अलावा आप रेस्टोरेंट और रेंट पर रह सकते हैं।

कर्नाटक घूमने के लिए कैसे जाएं

कर्नाटक में घूमने के लिए देश के कई हिस्से से आते हैं। यदि आप यहां पर घूमने के लिए जाते है तो आप रेल, वायुयान और बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से कर्नाटक घूमने के लिए कैसे जाएं?

यदि आप रेल द्वारा कर्नाटक घूमने के लिए जाना चाहते है, तो आप ट्रेन द्वारा जा सकते हैं। कर्नाटक राज्य के सभी मुख्य शहर रेल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जहां से आप आसानी से जा सकते हैं।

बस द्वारा कर्नाटक घूमने के लिए कैसे जाएं?

बस द्वारा कर्नाटक की यात्रा करना चाहते है, तो आप किसी भी शहर से कर्नाटक में घूमने के लिए आ सकते हैं। इसके लिए कर्नाटक परिवहन की कई बस चलती है जिसके द्वारा आप बैगलोर में घूमने के लिए आ सकते हैं।

हवाई द्वारा कर्नाटक घूमने के लिए कैसे जाएं?

हवाई जहाज से कर्नाटक की यात्रा करना काफी आसान हैं क्योंकि कर्नाटक में 6 हवाई अड्डे बने हुए हैं, जो देश के सभी प्रमुख शहर से जुड़े हैं। आप किसी भी देश वायुयान के द्वारा कर्नाटक घूमने के लिए जा सकते हैं।

FAQ

कर्नाटक में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं?

कर्नाटक राज्य में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। इसके लिए आप लेख को अंत तक पढ़े।

कर्नाटक घूमने जाने पर कितना खर्चा आएगा?

यदि आप कर्नाटक घूमने जाने के लिए जाना चाहते है, तो आपके पास 30,000 रुपए से लेकर 40,000 रुपए होने चाहिए।

कर्नाटक घूमने के लिए कब जाएं?

कर्नाटक घूमने का सही समय अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच का हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना रहता हैं। बारिश में मौसम यहां पर अधिक बारिश होती हैं।

कर्नाटक का प्रसिद्ध शहर कौन सा हैं?

बंगलौर कर्नाटक का प्रसिद्ध शहर हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको कर्नाटक में घूमने की जगह ( Karnataka Me Ghumne ki Jagah) कौन कौन सी जगह हैं, यहां पर घूमने के लिए कब जाएं इसके बारे में सारी जानकारी दी हैं। आशा करता हूँ लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़े :

10+तमिलनाडु में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+मध्यप्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उड़ीसा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment