10+आगरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Agra Me Ghumne ki Jagah : घर में रहते हुए सभी लोग बोर हो गए थे। अब थोड़ा राहत मिलने के बाद लोग घर से बाहर थोड़ी छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं। वैस भारत में कई पर्यटन स्थल है, जिसे घूमने के लिए देश-विदेश के लोग आते रहते हैं। आज के लेख में हम आगरा की बात करने वाले हैं। आगरा दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

ताजमहल के अतिरिक्त यहां कई मुगल स्मारक, सुंदर उद्यान और मंदिरे हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक है। यहां की जीवन शैली, यहां की संस्कृति और यहां का रीति रिवाज भी यहां आने वाले पर्यटकों को काफी प्रभावित करती हैं। पुराने समय में मोहब्बत की नगरी के नाम से प्रख्यात आगरा उत्तर प्रदेश में सबसे अत्यधिक घूमने वाला शहर है।

Agra-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Agra Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी छुट्टियों में आगरा घूमने की योजना बना रहे हैं तो बिल्कुल सही लेख पर आए हैं। आज के लेख में आगे हम आपको आगरा की यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देने वाले हैं, जिसमें हम आपको बताएंगे आगरा के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल (Agra Me Ghumne ki Jagah), आगरा का प्रमुख स्थानीय भोजन, आगरा कैसे जाएं?, आगरा में कहां ठहरे? ,आगरा कैसे घूमें? इत्यादि। तो लेख को आगे जरूर पढ़ें।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

आगरा में घूमने की जगह | Agra Me Ghumne ki Jagah

आगरा के बारे में रोचक तथ्य

  • आगरा शहर 4027 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ जनसंख्या की दृष्टि से भारत का 23 वहां सबसे बड़ा जिला है।
  • आगरा यमुना नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन नगर है, जिसका उल्लेख महाभारत में भी अग्रवन के नाम से किया गया है।
  • आगरा शहर में ताजमहल के अतिरिक्त अन्य कई किलो को यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट में शामिल किया गया हैं।
  • आगरा शहर में मुख्य रूप से ब्रज भाषा बोली जाती है।
  • आगरा शहर वाराणसी के बाद भारत का दूसरा सबसे अत्यधिक स्वरोजगार वाला शहर है।

आगरा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Agra Tourist Places in Hindi)

ताजमहल

आगरा में घूमने लायक जगह की बात आती है तो सबसे प्रथम स्थान पर विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल का जिक्र होता है जिसे प्यार की निशानी भी मानी जाती है। मुगल शासक शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में ताजमहल को 1553 ईस्वी में बनाया गया था, जिसे बनाने में 21 साल का समय लगा था।

Taj-Mahal
Image : Taj Mahal

सफेद संगमरमर के पत्थरों से बनाया ताजमहल आगरा की शान है। यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। ताजमहल यमुना नदी के तट पर स्थित है, जिसके चारों तरफ हरे-भरे बाग बगीचे हैं। ताजमहल की सबसे ऊंची गुंबद के नीचे मुमताज का कब्र स्थित है। आगरा घूमने आने वाले सैनानी ताज महल को देखने की चाह लेकर ही आते हैं।

फतेहपुर सिकरी

मुगल सम्राट अकबर ने आगरा से 36 किलोमीटर की दूरी पर अपनी राजधानी के रूप में फतेहपुर सिकरी की स्थापना की थी।

Fatehpur Sikri
Image : Fatehpur Sikri

जहां पर आप बुलंद दरवाजा ,शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, जामा मस्जिद, जोधा बाई पैलेस ,दीवाने खास और ख्वाबाग इत्यादि सुंदर मुगल कलाकृतियों से निर्मित इमारत का दीदार कर सकते हैं। ‌

इत्माद-उद-दौला का मकबरा

आगरा में यमुना नदी के पूर्वी तट पर निर्मित इस मकबरे को गहनों का डिब्बा और छोटा ताज के नाम से जाना जाता है। इसे विश्व का प्रसिद्ध ताजमहल की पहली प्रेरणा भी मानी जाती है।

Itmad-ud-Daula
Image : Itmad ud Daula

23 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ यह मकबरा 1628 में बनकर तैयार हुआ था। मकबरे के अंदर मुगल कलाकृति देखने को मिलती है यहां सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं।

मेहताब बाग

चांदनी बाग के नाम से प्रख्यात यह मेहताब बाग ताजमहल के विपरीत दिशा में यमुना नदी के बाएं तट पर स्थित है। यह बाग ताजमहल के बिल्कुल समीप है। पर्यटक यहां के सुंदर और शांत वातावरण में कुछ समय आराम कर सकते हैं।

Mehtab Bagh
Image : Mehtab Bagh

यहां पर विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे हैं। इस बाग को 1631 से लेकर 1635 ईसवी के बीच में बनाया गया था। यह बाग 25 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

सुर सरोवर पंछी अभ्यारण

यदि आपको विभिन्न प्रकार के पंछियों को देखने का शौक है, तो आप आगरा से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण देखने जा सकते हैं, जहां पर विभिन्न प्रजातियों की पंछियां देखने को मिलती है।

Sur Sarovar Bird Sanctuary
Image :Sur Sarovar Bird Sanctuary

जिनमें से कुछ प्रमुख साइबेरियन सारस, स्पूंस विल्स और रिमिनी बतक है। इन पंछियों को देखना चाहते हैं तो नवंबर से मार्च के दौरान जा सकते हैं क्योंकि इसी दौरान इन पंछियों को देखा जा सकता है।

अकबर का मकबरा

आगरा से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर सिकंदरा नामक स्थान पर स्थित यह मकबरा लाल बलुआ पत्थर से निर्मित किया गया है, जो हरे भरे उद्यान के बीच में स्थित है। इस विशाल मकबरे को अकबर के पुत्र जहांगीर ने निर्मित किया था।

Tomb of Akbar the Great
Image :Tomb of Akbar the Great

दरअसल अकबर की यह इच्छा थी कि उनके मरने के बाद एक मकबरे का निर्माण करवाया जाए और उनकी इच्छा को पूरी करने के लिए ही जहांगीर ने 1613 में इस मकबरा का निर्माण करवाया था। इसी मकबरे में अकबर को दफन किया गया।

यह भी पढ़े : 10+ अजमेर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

आगरा में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

आगरा शहर ना केवल खूबसूरत ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यहां के स्वादिष्ट व्यंजन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यहां के व्यंजनों में आपको उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के व्यंजन देखने को मिल जाते हैं। यहां के व्यंजनों का स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे। यदि आप कभी आगरा नहीं आए हैं तो चलिए जानते हैं आगरा के कुछ लोकप्रिय स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में।

‌पेठा

आगरा के लोकप्रिय व्यंजन की बात आती है तो सबसे पहले लोगों के ध्यान में यहां का पेठा आता है क्योंकि आगरा का पेठा दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर कई प्रकार के वैरायटी वाले पेठा मिलते हैं जैसे कि कंचा पेठा ,केसर अंगूरी पेठा, पान पेठा, रसभरी पेठा, सैंडविच पेठा, चॉकलेट पेठा, पनीर पेठा, चेरी मैंगो पेठा।

आगरा से कई देशों में पेठा एक्सपोर्ट किया जाता है। यहां के पेठा में आपको दो प्रकार के अंतर देखने को मिलेगा पहले प्रकार का पेठा सुखी और सख्त होती है, वहीं दूसरी किस्म की पेठा नरम और तरल किस्म की होती है। यदि आगरा आते हैं, तो यहां के पेठा को पैक करवा कर अपने साथ ले जाना बिल्कुल ना भूलें।

आगरा का पराठा

आगरा में ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं। आलू ,कद्दूकस की हुई फूलगोभी से लेकर गाजर आदि कई प्रकार के सब्जियों के स्टाफिंग से पराठे को तैयार किया जाता है और चटनी के साथ गरम गरम परोसा जाता है।

आगरा अपने मुगलई व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है, जिसके कारण आपको पराठे में भी कई प्रकार की वैरायटी देखने को मिलेगी। आप भी आगरा घूमने के दौरान अपने सुबह के नाश्ते में यहां के पराठा को शामिल कर सकते हैं।

आगरा का भल्ला

आगरा के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड में से एक आगरा का भल्ला भी है, जिसे आलू टिक्की के रूप में भी जाना जाता है। यदि आप आगरा में चटपटे, स्वादिष्ट और तीखी व्यंजन को खाना चाहते हैं तो इस भल्ले का स्वाद ले सकते हैं।

मैस किए हुए आलू में कई प्रकार के मसाले डालकर छोटे-छोटे बोल बनाकर, उसे बेसन के घोल में से लपेटा जाता है और फिर गरम तेल में तल करके मीठी और मसालेदार चटनी या छोले की सब्जी के साथ परोसा जाता है।

आगरा का डालमोथ

डालमोथ आगरा शहर का एक लोकप्रिय नमकीन है, जिसे मेवा मसाले और तली हुई दाल के मिश्रण से बनाया जाता है। इस लार्जेस्ट नाश्ते को चाय के साथ खाया जा सकता है। आगरा आने के दौरान आप चाहे तो अपने घर के लिए इसे पेक भी करवा सकते हैं।

इन सबके अतिरिक्त आगरा में अन्य कई प्रकार की मिठाई, जलेबी बेडई, सौरमा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं।

आगरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

यूं तो आगरा के ताजमहल का दीदार करने के लिए साल भर सैनानी आगरा घूमने के लिए आते हैं। लेकिन यदि आप आगरा की यात्रा का अच्छे से आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां आने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान का है।

अक्टूबर से लेकर मार्च तक का मौसम आगरा जाने के लिए बिल्कुल अनुकूल है क्योंकि इस दौरान यहां पर हल्की ठंड और सुहावना मौसम होता है। हल्की हल्की धूप भी होती है जो मौसम को और भी ज्यादा अनुकूल बना देता है।

हालांकि आप चाहे तो गर्मी के मौसम के दौरान भी आगरा जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको यहां पर काफी गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिससे आपको आगरा घूमने का ज्यादा आनंद तो नहीं आएगा लेकिन यदि गर्मियों के दौरान जाते हैं तो अपने साथ सनस्क्रीन, गोगल और चेहरे को ढकने के लिए स्टाफ साथ में जरूर रखें।

आगरा कैसे पहुंचे?

आगरा शहर ताजमहल के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं, जिसके कारण आगरा सड़क, रेलवे और हवाई तीनों माध्यम से अच्छी तरीके से भारत के विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है।

आगरा जाने के लिए रेलवे मार्ग सबसे सुलभ और सस्ता माध्यम है। आगरा में तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन है आगरा फोर्ट, आगरा कैंट और आगरा शहर रेलवे स्टेशन। आगरा कैंटट रेलवे स्टेशन भारत के मुख्य और व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है। यहां के लिए आपको भारत के विभिन्न शहर जैसे मुंबई, कोलकाता ,अहमदाबाद, चेन्नई जैसे शहरों से प्रतिदिन ट्रेन मिल जाती है।

यदि आगरा आप बहुत कम समय में पहुंचना चाहते हैं तो हवाई मार्ग का चयन कर सकते हैं। आगरा का खुदका घरेलू हवाई अड्डा है जिसे एयर फ़ोर्स ऑपरेट करती है। यहां पर ज्यादातर उड़ानें घरेलू होती है। आगरा का एयरपोर्ट भारत के विभिन्न बड़े शहरों के एयरपोर्ट से अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है।

वैसे आप चाहें तो अपने शहर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए भी फ्लाइट बुक करवा सकते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से आपको सीधे आगरा के लिए फ्लाइट मिल जाती है।

आगरा शहर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला और पर्यटक स्थल है। यह भारत के विभिन्न शहरों से नेशनल हाईवे 2,3 और 11 के माध्यम से अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है। आप दिल्ली आकर भी य़हा के बस स्टैंड से सीधे बस के द्वारा आगरा पहुंच सकते हैं। दिल्ली से आगरा 242 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है।

आगरा में कहाँ रुके?

आगरा में ठहरने के लिए एक से बढ़कर एक होटल अच्छी सुविधाओं के साथ उपलब्ध है। यहा पर आपको हजारों की संख्या में होटल मिल जाएंगे। वैसे भी दिल्ली के बाद आगरा में सबसे अधिक फाइव स्टार होटल है। यदि आपकी बजट अच्छी है और शानदार ठाठ बाट का आनंद लेना चाहते हैं तो इन फाइव स्टार होटल में भी रूम बुक करवा सकते हैं।

वैसे कोशिश करें कि आगरा के ताजमहल या आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास के होटल में ही रूम बुक करवाएं क्योंकि यहां से आगरा के पर्यटन स्थल काफी नजदीक पड़ते हैं।

यह भी पढ़े: 10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

आगरा कैसे घूमे?

आगरा घूमने के लिए आपको बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं। वहां पर आपको टैक्सी, ओटो, बस की सुविधा मिल जाएगी। आप ओला भी बुक करवा सकते हैं। यदि आपको ड्राइविंग आती है तो आप किसी एजेंट से संपर्क करके कोई भी वाहन किराए पर ले सकते हैं। प्रतिदिन के हिसाब से आप से वाहन का किराया लिया जाएगा।

आप जितने दिन के लिए चाहे उतने दिन के लिए ले सकते हैं। आगरा रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद सबसे पहले टूरिस्ट ताजमहल जाना चाहते हैं। आगरा फोर्ट से ताजमहल की दूरी मात्र 2.5 किलोमीटर है, वहीं आगरा कैंट से ताजमहल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह ट्रांसपोर्टेशन की सभी सुविधाएं आपको आगरा के एयरपोर्ट या दोनों रेलवे स्टेशन के बाहर आसानी से मिल जाएगी।

आगरा घूमने के लिए कितने दिन की योजना बनाए?

यूं तो आगरा ताजमहल के लिए ज्यादा प्रख्यात है और ज्यादातर लोग ताजमहल का दीदार करने के लिए ही आगरा जाने की योजना बनाते हैं। वैसे यदि आप केवल ताजमहल देखने के लिए जाना चाहते हैं तो आप 1 दिन में हीं ताजमहल देखकर वापस लौट सकते हैं।

लेकिन यदि आप आगरा के अन्य पर्यटन स्थलों को भी देखना चाहते हैं तो आपको कम से कम 2 दिन के लिए आगरा घूमने की योजना बनानी पड़ेगी।

आगरा घूमने का खर्च?

यदि आप आगरा घूमने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित ही सबसे पहले आपके मन में घूमने के खर्चे का विचार आया होगा। वैसे आगरा आप दो हजार से लेकर लाख तक के बजट बनाकर भी 1 दिन की यात्रा करके आ सकते हैं। यदि आप आगरा के सबसे सस्ते होटल में भी रहते हैं तभी आपको प्रतिदिन 500 से ₹700 का खर्च आ सकता है।

700 से ₹800 खाने का भी खर्चा आएगा। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा, घूमने-फिरने का खर्चा भी जोड़ना पड़ेगा। यदि आप वहां पर कुछ शॉपिंग करते हैं तो उसका भी खर्चा जोड़ना पड़ेगा हालांकि यह आप पर निर्भर करता है। वहां पर होटल में ठहरने का खर्चा और ट्रांसपोर्टेशन के खर्चे का आंकलन आप आसानी से निकाल सकते हैं और सबसे अधिक खर्चा इन्हीं दो चीजों में आता है।

FAQ

आगरा किस चीज के लिए सबसे अधिक प्रख्यात है?

आगरा दो चीज के लिए विश्व भर में प्रख्यात है पहला सात अजूबों में से एक ताजमहल और दूसरा यहां का पेठा। यहां पर कई फ्लेवर और वैरायटी के पेठा मिलते हैं।

ताजमहल आगरा की रेलवेस्टेशन से कितनी दूरी पर है?

ताज महल आगरा रेलवे स्टेशन से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आगरा का दूसरा नाम क्या है?

यूं तो आगरा का अभी दूसरा कोई नाम नहीं है लेकिन महाभारत के समय के पूर्व आगरा को अग्रवन कहा जाता था।

आगरा शहर का नाम सब से पहले किसने दिया था?

आगरा को पहले अंगिरा भी कहा जाता था लेकिन तोलती नाम के व्यक्ति ने सबसे पहले इसे आगरा कहकर संबोधित किया और तब से ही आगरा के नाम से प्रख्यात है।

आगरा के ताजमहल में प्रवेश होने का टिकट शुल्क क्या है?

आगरा के ताजमहल में प्रवेश करने के लिए भारतीयों के लिए ₹50 का टिकट है वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रूपए हैं।

आगरा कौन सी नदी के तट पर स्थित है ?

आगरा यमुना नदी के तट पर स्थित है

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर आगरा में घूमने की जगह ( Agra Me Ghumne ki Jagah) से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दी।

हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख आपकी आगरा की यात्रा को सुलभ बनाने में आपकी मदद करेगा। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं। लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दोस्तों में जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

10+सहारनपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ अयोध्या में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

10+ लखनऊ में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

10+ मथुरा में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment