20+ बरसात में घूमने की जगह, जहां मॉनसून का मज़ा हो जाता है दुगना

पर्यटकों की दृष्टि से भारत घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह में से एक है। वैसे तो भारत की हर एक जगह एक से बढ़कर एक खुबसूरत है लेकिन जब मानसून का समय होता है तो भारत की कुछ जगहों की खुबसूरती और बढ़ जाती है। वह जगह और भी आकर्षक और खुबसूरत लगने लगती है।

मानसून में हल्की बारिश और चारों तरफ हरियाली के साथ घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। मानसून में धरती एक नयी नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई होती है।

Monsoon me ghumne ki jagah
Image: Monsoon me ghumne ki jagah

अगर आप इस मानसून में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के बारे में सोच रहे हैं और किसी खुबसूरत लोकेशन के बारे में खोज रहे हैं तो आज की ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

इस लेख में बारिश में घूमने की जगह (barish me ghumne ki jagah) के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन जगहों पर आप आसानी से घूमने जा सकते हैं।

बरसात में घूमने की जगह (Monsoon Me Ghumne ki jagah)

भारत में वैसे अनेक जगह हैं, जहां मानसून में घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 10 से भी अधिक जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप बारिश में घूमने का मज़ा ले सकते हैं।

नैनीताल

मानसून में घूमने के लिए नैनीताल बहुत ही शानदार लोकेशन है। यह उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह समुद्र तल से लगभग 1940 मीटर की ऊंचाई पर कुमाऊं की पहाड़ियों के बीच स्थित है।

अर्द्ध चंद्राकार आकृति की सात पहाड़ियों से घिरी नैनी झील की मानसून में सैर करना बहुत ही आनन्ददायक होता है। इस वजह से यहां घूमने लाखों सैलानी आते हैं।

नैनीताल अपने शांत वातावरण और शानदार परिदृश्य के कारण हमेशा से ही पर्यटकों का चहेता बना हुआ है।

nainital
Image: Nainital

युं तो यह एक छोटा सा शहर है लेकिन इसको पर्यटकों का स्वर्ग के नाम से जाना जाता है। नैनीताल में घूमने के लिए पूरे साल उपयुक्त वातावरण रहता है। लेकिन मानसून में हल्की बारिश और सुहावने मौसम में यहां का सफर और भी लुभावना हो जाता है।

यहां दर्शनीय स्थलों में नैनी झील, नैनादेवी मन्दिर, मॉल रोड़, इको गुफा पार्क, नैना चोटी, भीमताल, इको केवल गार्डन, स्नो व्यू पॉइंट आदि नैनीताल में महत्वपूर्ण स्थान है।

यह भी पढ़े: 10+ नैनीताल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

ऊटी

हिल स्टेशनों की रानी के नाम से विख्यात ऊटी शहर दक्षिण भारत का सबसे शांत और सुंदर शहर है, जो तमिलनाडु का सबसे शानदार पर्यटन स्थल है।

ऊटी नीलगिरी की पहाड़ियों पर समुद्र तल से लगभग 7500 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग घुमने आते हैं।

निलगिरी पर्वतीय रेलवे, जो विश्व धरोहर में शामिल है। यहां 41km की टॉयट्रेन की यात्रा करना रोमांटिक होता है। क्योंकि यह ट्रेन कई सुरंगों से होते हुए कई पुलों के ऊपर से गुजरती है।

Ooty
Image: Ooty

ऊटी अपनी हरी-भरी नीलगिरि पहाड़ियों, जल निकाय और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए एमराल्ड झील का सफर करें। यहां चाय के विशाल बागान, शांत झीलें और आश्चर्यजनक नजारे देखने को मिलते हैं।

अगर आप मानसून में ऊटी घूमने जाते हैं तो आपकी ये यात्रा एक यादगार यात्रा बन जायेगी। वैसे तो ऊटी में घूमने के बहुत स्थल हैं, उनमें से जैसे डोड्डाबेट्टा पीक चोटी, टी एस्टेट व्यूपॉइंट, अवलांचे झील, ऊटी लेक, ऊटी माउंटेन रेल्वे, पिकनिक स्पॉट, एमराल्ड लेक आदि महत्वपूर्ण जगह है, जहां मानसून में घूमना आनन्ददायक होता है।

यह भी पढ़े: 10+ ऊटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मांउट आबू

राजस्थान में स्थित माउंट आबू मानसून में भ्रमण की सबसे अच्छी जगह है। पश्चिम भारत का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जो अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर पर 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। इसे ‘राजस्थान का कश्मीर’ भी कहा जाता है।

मानसून में घूमने के लिए राजस्थान की सबसे बेहतरीन जगह माउंट आबू है, चारों तरफ हरियाली नदियां पेड़-पौधे और सुहावना मौसम मन को लुभाता है। यहां नक्की झील एक कृत्रिम झील है, जहां पर लोग बोटिंग का आनंद लेते हैं।

Mount Abu
Image: Mount Abu

यहां पर एक सनसेट पॉइंट है, जहां से सनराइज व सन साइट का खुबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां ‘टॉड रॉक’ एक जगह है, जहां से पुरा माउंट आबू दिखाई देता है। इसलिए यहां पर्यटक घंटों बैठकर माउंट आबू को निहारते हैं।

इसके अलावा भी यहां दर्शनीय स्थलों में गुरुशिखर पर्वत चोटी, ट्रेकिंग व कैपिंग, लवर पॉइंट, दैलवाड़ा जैन मंदिर, अर्बुदा देवी मंदिर, अचलगढ़ किला आदि महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है।

यह भी पढ़े: 20+ माउंट आबू में घूमने की जगह, घूमने का खर्चा और जाने का सही समय

लोनावला

गुफाओं के शहर के नाम से प्रसिद्ध लोनावला अतिसुंदर, सुहावना और आकर्षक स्थल है। यह स्थान महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। वैसे तो यहां कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं, किन्तु यहां मानसून में घूमने का मजा ही कुछ और है।

सह्याद्री पहाड़ियों पर स्थित यह स्थान बहुत ही हरा-भरा और सुखद अनुभव देता है। यह समुद्र तल से 1875 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और ये लगभग 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ स्थान है। यहां 18 छोटी-छोटी गुफाओं के कारण इसे गुफाओं का शहर भी कहते हैं।

Kune Falls
Image: Kune Falls

सुंदर पहाड़ियों और झरनों के बीच बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन का सुनहरा परिदृश्य सबको मोहित कर देता है। मानसून के समय यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर चार चांद लग जाते हैं।

लोनावला में दर्शनीय स्थलों में लोनावला झील, टाटा झील, राजमाची फोर्ट, पावना डैम, बल्वन झील व बांध, टाइगर्स लैप, बारामीटर पहाड़ियां, कुने पॉइंट, तुंगरली झील व बांध, शिवाजी पार्क, राजमाची पार्क, बेड़सा की गुफाएं, भाजा गुफाएं, भुसिर झील, राई वन आदि महत्वपूर्ण स्थल दर्शनीय स्थल हैं।

यह भी पढ़े: 20+ लोनावला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कूर्ग

कूर्ग, कर्नाटक राज्य का सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। मानसून में यहां की वादियां और भी खूबसूरत और आकर्षक लगती है।

भारत का स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाने वाला कुर्ग हिल स्टेशन अपने नैसर्गिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

मानसून में आप अगर दक्षिण भारत में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो हमारा सूझाव यह रहेगा कि आप एक बार कूर्ग हिल स्टेशन विजिट जरुर करें।

यहां स्थित 70 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ झरना ‘एब्बी फॉल्स’ पर्यटकों को आकर्षित करता है। रिवर राफ्टिंग करने के लिए बारापोला नदी बहुत ही एडवेंचर्स से भरपूर है। कूर्ग के कई स्थल हैं, जो मानसून में आपके सफर को यादगार एवं रोमांचकारी बना देंगे।

Abbey Falls
Image: Abbey Falls

कूर्ग के पर्यटन स्थलों में तालाकावेरी स्थल, गोल्डन टेम्पल (नाम्ड्रोलिंग मठ), राजा की सीट पार्क, रिवर राफ्टिंग बारापोला नदी, कावेरी नदी का उद्गम स्थल, तडियनड़ामोल पहाड़ी, इरुप्पू झरना, होंनामाना केरे झील, ओंकारेश्वर मंदिर, मोदिकेरी किला, सोमवरपेटी स्थल, नीलकंडी झरना, नीलकंडी झरना, ब्रह्मगिरी ट्रेक, मल्लाल्ली फाल्स, होंनामाना केरे झील, एडवेंचर के लिए बेस्ट जगह ब्रह्मगिरी ट्रेक, मल्लाल्ली फाल्स आदि प्रमुख है।

यह भी पढ़े: 10+ कुर्ग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

चेरापूंजी

चेरापूंजी भारत के मेघालय राज्य में स्थित है। मानसून में घूमने की एक अद्भुत और खुबसूरत जगहों में से एक है। चेरापूंजी में स्थित भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल नोहकलिकाई वॉटरफॉल्, जो लगभग 340 मीटर ऊंचा है।

यह वाटरफॉल मेघालय राज्य का गौरव है। यहां की मौसमाई गुफाओं की एडवेंचर्स से भरपूर भूल भुलैया पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

चेरापूंजी के पास स्थित इको पार्क है। इस पार्क से आप बांग्लादेश के सिलहट के मैदानों को देख कर आनन्द ले सकते हैं।

Cherrapunji‎
Image: Cherrapunji‎

चेरापूंजी भारत का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां साल भर बारिश होती रहती है। चेरापूंजी अपनी अद्वितीय जलवायु और घाटियों के कारण अलग पहचान रखता है।

चेरापूंजी में मानसून में घूमने की जगहों (best places to visit in monsoon) में नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स, नोहशंगथियांग फॉल्स, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, मावसई गुफा, मावसई गुफा, नोंगसावलिया, डैन्थलेन फॉल, नोकरेक नेशनल पार्क इत्यादि पर्यटक स्थल है।

गोवा

भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा पर्यटन का दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। नाईटलाइफ, समुद्र तटों और समुद्री भोजन के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन है।

‘पुर्व के रोम’ के नाम से जाना जाने वाला गोवा मानसून में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह है। गोवा का सबसे प्रसिद्ध डेस्टिनेशन बागा बीच है।

यह बीच बनाना राइड, वेकबॉर्डिंग और पेरासिलिंग जैसे पानी के खेलों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। यहां का वातावरण बहुत ही लुभावना और शांत है।

यहां समुद्र की शीतल हवाएं पर्यटकों के मन में सुकून भर देती है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। मानसून का सुहावना मौसम, समुद्र का नीला पानी और गोवा का खुबसूरत बीच पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी है।

goa
Image: Goa

मानसून में गोवा में घूमने के डेस्टिनेशंस में मोबोर बीच, मीरामार बीच, पालोलेम बीच, बागा बीच, वागातोर बीच, बटरफ्लाई बीच, अश्वम बीच, अगोंडा बीच, सिंक्वेरिम बीच, कैवेलोसिम बीच, दूधसागर वॉटरफॉल, बासिलिका ऑफ़ बोम जीसस, श्री मंगेशी मंदिर, सेंट कैथेड्रल, सेंट कैजेटन चर्च, माई ड्यूस चर्च, अगौडा फोर्ट, डेलटिन रोयाल आदि महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े: 10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मुन्नार

मुन्नार प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है, जो गॉड ऑन कंट्री केरल राज्य में स्थित है। पश्चिमी घाट में स्थित मुन्नार दक्षिणी भारत का सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जो समुद्र तल से लगभग 4800 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं।

यहां के चाय के बागानों की चाय दक्षिण भारत की सबसे जायकेदार चाय है, इसलिए यहां चाय संग्रहालय भी स्थित है। मानसून में इस हिल स्टेशन की भी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

भारत के सबसे बड़े चाय के बागान यहीं पर है और इन्हीं खुबसूरत बागानों की वजह से यह जगह दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

Munnar
Image: Munnar

हर साल यहां लाखों सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। ट्रेकिंग के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रेक अनामुड़ी चोटी भी यही पर स्थित है।

यहां झरने, नदियां चाय के बागानों और पहाड़ों के अलावा और भी मनमोहक और मनोरम परिदृश्य देखने को मिलते हैं।

मुन्नार में पर्यटक स्थलों में अनामुड़ी चोटी, माट्टूपेट्टी झील, इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, टॉप स्टेशन, कुंडाला डेम और लेक, टी म्यूज़ियम, इको पॉइंट, लक्कम वाटरफॉल, पॉवर हाउस फाल्स आदि प्रमुख डेस्टिनेशन है।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग हिमालय की गोद में बसा एक खुबसूरत हिल स्टेशन है, जो पश्चिम बंगाल में स्थित है। इस खूबसूरत डेस्टिनेशन को ‘पहाडों की रानी’ के नाम से जाना जाता है।

यहां देश और विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आकर यहां के मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठाते हैं।

यह हिल स्टेशन चाय के बागानों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह हिल स्टेशन हनीमून के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए यहां हर वर्ष हजारों नवविवाहित जोड़े यहां हनीमून मनाने आते हैं।

Darjeeling
Image: Darjeeling

यहां के बड़े-बड़े चाय के बागानों से धरती पर हरी चादर की तरह लगते हैं। इसके अलावा यहां की अद्भुत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़, झरने पर्यटकों के मन को लुभाते हैं।

यहां पर टाइगर हिल्स से सुर्योदय और सुर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता है। सबसे शानदार बात यह है कि साफ मौसम में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट यहां से साफ दिखाई देती हैं।

यहां का रंगीन वैली पैसेंजर रोपवे पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा आनंद देता है। मानसून में घूमने के लिए दार्जिलिंग के प्रमुख स्थानों में टाइगर हिल्स, रंगीन वैली पैसेंजर रोपवे, कुर्सोंग, जोरपोखरी, चटकपुर आदि महत्वपूर्ण स्थान है।

यह भी पढ़े: 10+ दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

फुलों की घाटी

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड राज्य के में स्थित है। इस हिल स्टेशन को यूनेस्को ने 1982 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया।

हिमालय क्षेत्र में स्थित यह डेस्टिनेशन मानसून में घूमने को बेहतरीन जगहों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी इस घाटी में 500 से भी अधिक फुलों की प्रजातियां है।

यहां पर पाई जाने वाली जड़ी-बुटियां और वनस्पति इस जगह को और भी आकर्षक और दुर्लभ बना देती है।

यह पर्यटक स्थल भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां पर प्रकृति की सुन्दरता और फूलों की खुशबू से सुगंधित वातावरण का लुत्फ उठाया हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

Flowers Of Velly
Image: Flowers Of Velly

यहां की खूबसूरत वादियां, चारों तरफ बर्फ से ढकी हुई चोटियां और हवा में फूलों की खुशबू और यहां का अद्भुत नजारा आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। मानसून में इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।

फूलों की घाटी में घूमने की जगहों में हेमकुंड साहिब, घांघरिया, गौरीकुंड, बेदिनी बुग्याल, बद्रीनाथ मंदिर, गोविंदघाट, वसुधारा झरना, भीम पुल माना, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान आदि महत्वपूर्ण स्थान है।

Best Places to Visit in Monsoon in Maharashtra

मालशेज घाट

महाराष्ट्र में मानसून में घूमने लायक विभिन्न जगहों में से पर्यटकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जगह माल्शेज घाट है।

यह घाट समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और महाराष्ट्र में मानसून के दौरान लोकप्रिय पिकनिक स्थलों में से एक है।

Malshej Ghat Maharashtra
मालशेज घाट

मॉनसून के दौरान इस घाट के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छा जाती है और यहां मौजूद ऊंचे पहाड़ो के बीच बादल ढक जाते हैं, जो बहुत ही खूबसूरत दृश्य उत्पन्न करते हैं।

इस दौरान यहां की ठंडी हवा पर्यटकों को मनमोहक कर देती है। मॉनसून के दौरान यहां पर वाटरफॉल का भी नजारा ले सकते हैं। ट्रैकर्स के बीच भी माल्शेज घाट काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

यहां पर आजोबागड फोर्ट, पिम्पलगांव जोगा डैम और कोकण कड़ा जैसी कुछ खूबसूरत जगह है जिसे आप एक्सप्लॉर कर सकते हैं।

दहानू

महाराष्ट्र में मॉनसून में घूमने लायक स्थलों में से एक स्थान दहानू है। यह महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है।

यह जगह अरब सागर के किनारे स्थित है, जो चारों तरफ से ऊंचे पहाड़ और हरे-भरे घास के मैदान से घिरा हुआ है। बारिश के मौसम के दौरान यहां पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती हैं।

Dahanu
दहानू

इस दौरान यहां पर सेनानी आते हैं और वे ट्रैकिंग और साइकिलिंग का आनंद लेते हैं। दहानू के आसपास महालक्ष्मी मंदिर, दहानू फोर्ट, दहानू बीच और बॉर्डी बिच जैसे कई खूबसूरत जगह एक्सप्लोर करने के लिए है।

पंचगनी

महाराष्ट्र में मौजूद पंचगनी हिल स्टेशन सहयाद्री पर्वत श्रृंखला के पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ है। मॉनसून के समय यहां की खूबसूरती बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

इसीलिए मॉनसून के दौरान महाराष्ट्र में यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पर्यटन स्थल है। ब्रिटिश काल के दौरान यह जगह ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल के रूप में उपयोग किया जाता था।

Panchgani
पंचगनी

प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर गतिविधिया पसंद करने वाले सेनानियों को यह जगह विशेष रूप से आकर्षित करता है।

पंचगनी में आप भीलर फॉल्स, पारसी प्वाइंट, टेबल लैंड, सिडनी प्वाइंट और राजपुरी गुफाएं जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ पंचगनी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

माथेरान

महाराष्ट्र में मॉनसून के दौरान जब घूमने की बात आती है तो माथेरान हिल स्टेशन का नाम सभी के जबा पर जरूर आता है। क्योंकि मॉनसून के दौरान माथेरान हिल स्टेशन की खूबसूरती निखर कर सामने आती है।

सहयाद्री पर्वत माला की गोद में मौजूद माथेरान महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। मॉनसून के दौरान यहां का दृश्य अद्भुत और मनमोहक होता है।

Panorama Point
Image :Panorama Point

इसके चारों तरफ मौजूद बड़े-बड़े पहाड़ों से गिरने वाले वॉटरफॉल्स आपको मनमोहित कर देंगे। यहां पर आप टॉय ट्रेन के सफर का आनंद ले सकते हैं।

यहां पर मंकी पॉइंट, शिवाजी की सीढ़ी, चार्लोट झील, पैनोरमा पॉइंट, वन ट्री हिल पॉइंट जैसी कुछ खूबसूरत घूमने लायक जगह है।

यह भी पढ़े: 10+ माथेरान में घूमने की जगह और माथेरान कैसे पहुंचे?

कोलाड

महाराष्ट्र में मुंबई के पास स्थित कोलाड महाराष्ट्र में बारिश के मौसम में घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यहां की हरी-भरी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

मानसून के दौरान यहां पर रिवर राफ्टिंग, झरने का दृश्य,कयाकिंग, कैनोइंग, किलों का दौरा, नाव की सवारी करना और कैम्पिंग करने का आनंद ले सकते हैं।

Kolad
कोलाड

इसके अतिरिक्त इसके आसपास मौजूद खूबसूरत पर्यटन स्थल तम्हिनी घाट झरने, सुतारवाड़ी झील, प्लस घाटी, ताल किला, भीरा बांध, घोसला किला, कुडा मंदिर बालें, गायमुख और देवकुंड झरने को एक्सप्लोरर कर सकते हैं।

Places to Visit in Monsoon in South India

अलेप्पी

जब दक्षिण भारत में मानसून के समय घूमने की बात आती है तो अलेप्पी एक खूबसूरत जगह है यह केरल स्थित है।

प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, जो चारों ओर से हरियाली से भरा हुआ है।

Alappuzha
Image : Alappuzha

मॉनसून के दौरान यहां का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। मानसून के दौरान यहां पर स्नेक बोट रेसिंग, हाउसबोट में बैकवाटर क्रूज़िंग, बर्डवॉचिंग और आयुर्वेदिक मालिश का आनंद उठा सकते हैं।

अलेप्पी के आसपास अलप्पुझा बीच, वेम्बनाड, एलेप्पी बीच, कृष्णापुरम पैलेस और पथिरमनल जैसे खूबसूरत जगह मौजूद है, जिन्हें आप विजिट कर सकते हैं।

कुन्नूर

कुन्नूर तमिल नाडु राज्य में नीलगिरी पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तल से 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मॉनसून के दौरान दक्षिण भारत में घूमने लायक प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

कुन्नूर चाय के उत्पादन के लिए प्रख्यात है। मानसून के दौरान यहां का औसतन तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Hidden Valley Coonoor
Image: Hidden Valley Coonoor

मानसून के दौरान यहां पर आने पर वेलिंगटन गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेलने का आनंद ले सकते हैं, यहां पर मौजूद चाय संग्रहालय को विजिट कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यहां पर सिम्स पार्क, डॉल्फिन नोज़ व्यू पॉइंट, थांथी मरियम्मन मंदिर, लैम्ब्स रॉक और कटारी फॉल्स जैसे विजिट करने के लिए कई अन्य प्रमुख स्थान भी है।

यह भी पढ़े: 10+ कुन्नूर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गवी

गवी केरल राज्य में पठानमथिट्टा जिले में स्थित है। दक्षिण भारत में मॉनसून के दौरान घूमने लायक प्रमुख स्थानों में से एक है।

मानसून के दौरान यहां का औसतन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। वैली व्यू, कुल्लूर, कोचु पम्पा,चेंथमारा कोक्का, पचकनम, पुल्लुमेदु और निन्नुमुल्ली गवी के आसपास के कुछ प्रमुख स्थान है।

Gavi
गवी

गवी में मसालों के बगीचे भी हैं। जहां पर मसालों के बगीचे भी हैं, जिसकी आप सैर कर सकते हैं। ट्रैकिंग करने वाले पर्यटकों के बीच भी गवी एक लोकप्रिय स्थान है।

लाम्बासिंगी

लाम्बासिंगी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में स्थित मॉनसून के दौरान दक्षिण भारत में घूमने लायक लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

लाम्बासिंगी को आंध्र प्रदेश का कश्मीर भी कहा जाता है। क्योंकि यह राज्य का एकमात्र ऐसा जगह है, जहां पर स्नोफॉल होता है।

Lambasingi
Image : Lambasingi

मानसून के दौरान यहां का औसतन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। ट्रैकिंग और कैंपिंग में रुचि रखने वाले पर्यटकों के बीच यह जगह काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर मिर्च और कॉफी का बागान भी है।

यहां मौजूद पहाड़ियों पर सैर करते हुए प्रकृति की सुंदरता को निहारना एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है। अराकू घाटी, कोठापल्ली झरने और घाट रोड लाम्बासिंगी के आसपास घूमने लायक खूबसूरत स्थान है।

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य में स्थित भारत का सबसे अंतिम शहर है। पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। खासकर के मानसून के दौरान दक्षिण भारत में लोकप्रिय घूमने लायक स्थानों में से एक है।

kanyakumari
kanyakumari

यहां पर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगो में से एक रामेश्वरम मंदिर भी स्थित है। मानसून के दौरान यहां का औसतन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस रहता है।

कन्याकुमारी के आस पास तिरुवल्लुवर प्रतिमा, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, बेवॉच मनोरंजन पार्क, पद्मनाभपुरम पैलेस और वट्टाकोट्टई किला जैसे कुछ प्रमुख आकर्षक स्थल है।

Best Places to Visit in Monsoon in North India

पहलगाम

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के बीचो-बीच स्थित पहलगांव ना केवल जम्मू कश्मीर बल्कि भारत का भी एक प्रमुख हिल स्टेशन है। मॉनसून के दौरान पर्यटकों के बीच घूमने के लिए यह एक लोकप्रिय स्थान है।

यह हिलस्टेशन समुद्र तल से 7200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मॉनसून के दौरान यहां का औसतन तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Pahalgam
Image : Pahalgam

यहां आस-पास शेषनाग झील, तुलियन झील, पहलगाम गोल्फ कोर्स, बैसारन हिल्स, बेताब घाटी और ममलेश्वर मंदिर जैसे कुछ प्रमुख आकर्षक स्थान है।

यहां आने वाले पर्यटक कोलाहोई ग्लेशियर पर ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं और लीदर मनोरंजन पार्क में शांति के कुछ पल बिताते हैं।

उदयपुर

राजस्थान का एक जिला जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। उदयपुर उत्तर भारत में मानसून के दौरान घूमने लायक लोकप्रिय स्थानों में से एक है।

यहां मौजूद ऐतिहासिक किला और उनकी वास्तुकला मानसून के दौरान और भी ज्यादा जीवंत हो जाती हैं। मानसून के दौरान यहां पर औसतन तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Udaipur
उदयपुर

उदयपुर के आसपास गुलाब बाग, मोती नगर, पिछोला झील, सिटी पैलेस, मानसून पैलेस और फतेहसागर झील जैसे कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

यहां पर आने वाले पर्यटक यहां मौजूद झिलों में नाव की सवारी कर सकते हैं। करणी माता मंदिर तक केबल कार की सवारी का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां के स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकता है।

यह भी पढ़े: 10+ उदयपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित उत्तर भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। खास करके मॉनसून के दौरान पर्यटकों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय रहता है।

दिल्ली, आगरा, चंडीगढ़ जैसे शहरों के लोग मनाली जाना छुट्टियों में बहुत पसंद करते हैं। मानसून के दौरान यहां का औसतन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Manali Places
Image : Manali Places

मनाली में आप राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। यहां मौजूद रोहतांग दर्रे के मध्य से बाइकिंग कर सकते हैं। यहां पर कई सारे बाजार भी है, जहां पर खूबसूरत वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त यहां पर याक की सवारी भी काफी प्रख्यात है। जोगिनी जलप्रपात, सोलंग घाटी, भृगु झील, हिडिम्बा देवी मंदिर, रोहतांग दर्रा और पंडोह बांध मनाली के आसपास घूमने लायक कुछ प्रमुख स्थान है।

यह भी पढ़े: 10+ मनाली में घूमने की जगह और कब जाना चाहिए?

तवांग

तवांग अरुणाचल प्रदेश के मध्य में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मानसून के दौरान उत्तर भारत में घूमने लायक प्रमुख स्थानों में से एक है।

Arunachal Pradesh
Image: Arunachal Pradesh

मानसून के दौरान यहां का औसतन तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां बुमला दर्रे का भ्रमण कर सकते हैं, पैंगंग टेंग त्सो झील में स्कीइंग का लुफ्त उठा सकते हैं, भजगंग झील पर रंगबिरंगे पक्षी देख सकते हैं।

तवांग युद्ध स्मारक, गोरीचेन पीक, सेला दर्रा, बाप तेंग कांग और तवांग मठ यहां मौजूद कुछ आकर्षक स्थान है।

Best Places to Visit in Monsoon in West Bengal

बकली

बक्खाली दक्षिण बंगाल में स्थित एक डेल्टा द्वीप है, जिसमें से अधिकांश द्विप सुंदरबन का हिस्सा है। यह पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी।

Bakkhali Gangasagar

मानसून के दौरान यहां पर काफी ज्यादा भीड़ रहती है क्योंकि उस दौरान यहां के आसपास का वातावरण बहुत मनमोहक हो जाता है। इस जगह से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही आकर्षक लगता है।

बक्खाली के आसपास वॉच टावर, भगबतपुर क्रोकोडाइल प्रोजेक्ट, सुंदरवन सागर द्वीप, जम्बू द्वीप और फ्रेजरगंज कुछ प्रमुख घूमने लायक स्थान है।

सुंदरबन

सुंदरबन पश्चिम बंगाल राज्य में कोलकाता से 50 किलोमीटर दूर स्थित एक लोकप्रिय गंतव्य स्थान है। खास करके मॉनसून के दौरान पर्यटक इस जगह को घूमने के लिए आते हैं।

यह कई वन्य जीव अभ्यारणओं का घर भी है। यहां की घुमावदार नदियां, घने और हरी भरी हरियाली यहां की सुंदरता का कारण है।

Sunderbans
सुंदरबन

मानसून के दौरान यहां के नदियों में बोटिंग करने के साथ यहां की खूबसूरती का को निहार सकते हैं। यहां पर कई छोटे-छोटे द्वीप और पार्क भी मौजूद है।

भरग्राम

पश्चिम बंगाल में स्थित भरग्राम मॉनसून के दौरान घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है। यह पैलेस स्थापत्य का एक सुंदर नमूना है।

यह चारों तरफ से बगीचों से घिरा हुआ है, जिस कारण मानसून के दौरान यहां की हरियाली इस पैलेस को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है।

मॉनसून के दौरान सैलानी न केवल इस पैलेस की खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं बल्कि यहां स्थित केतकी जलप्रपात को भी विजिट करते हैं।

पाकुड़

पाकुड पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात्ता से तकरीबन 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक शानदार राजमहल पहाडियों के बीच स्थित है।

चारों तरफ से खूबसूरत बगीचों से घिरा हुआ और तालाब के कारण यह जगह काफी आकर्षक लगता है। मॉनसून के दौरान इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

Pakur
पाकुड़

मॉनसून के दौरान रोमांचक गतिविधियों में रुचि रखने वाले सैलानियों की यहां काफी ज्यादा भीड़ रहती है, जो चट्टानी पहाड़ियों में लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसे साहसीक गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

पहले पाकुड़ एक युद्ध का मैदान हुआ करता था, जिसने ब्रिटिश काल में कई युद्ध को देखा। इसके आसपास देवी नगर खंडहर, मार्टेलो टॉवर्स तथा बिरकिट्टी किला मौजूद है।

FAQ

पाकुड़ कौन से राज्य में स्थित है?

पाकुड़ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत स्थान है।

मनाली के आसपास घूमने लायक कौन से स्थान है?

मनाली के आसपास जोगिनी जलप्रपात, रोहतांग दर्रा, सोलंग घाटी, भृगु झील, हिडिम्बा देवी मंदिर और पंडोह बांध घूमने लायक कुछ प्रमुख स्थान है।

नैनीताल किस राज्य में स्थित है?

नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित है।

माउंट आबू कहां पर स्थित है?

माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है।

गोवा घूमने जाने का सही समय कौन सा है?

गोवा घूमने के लिए अगस्त से अक्टूबर का समय उचित है।

‘पहाड़ों की रानी’ किस स्थान को कहते है?

दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है।

निष्कर्ष

भारत में मानसून के समय में कई घूमने की जगहें बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक हो जाती है। उनमें से ही कुछ महत्वपूर्ण जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी इस लेख में दी है। साथ ही मानसून के समय में उन जगहों की खूबसूरती के बारे में भी बताया है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह आर्टिकल बरसात में घूमने की जगह (barsat me ghumne ki jagah) पसंद आया होगा। इसे आगे शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े

10+ भारत में कम पैसे में घूमने की जगह

मई में घूमने के लिए भारत की 10 अच्छी जगहें

10+ भारत की सबसे सुंदर जगह, जहाँ एकबार जरूर घूमें

25+ भारत में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment