10+ पंचगनी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Panchgani Me Ghumne ki Jagah : चाहे आप भारत भ्रमण पर निकले हो या फिर महाराष्ट्र भ्रमण पर। यदि देश के प्रमुख हिल स्टेशनों का नाम आए और पंचगनी की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र राज्य के सबसे प्रमुख स्टेशनों में से एक है पंचगनी हिल स्टेशन।

यह जगह अपने प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए जानी जाती है। दरअसल पंचगनी का इतिहास जितना पुराना है उतना ही रोचक भी है। पंचगनी की खोज ब्रिटिश समय के दौरान जॉर्ज चेसन ने की थी, उस समय उन्हें छुट्टियां बिताने के लिए देश में सबसे बेहतरीन जगह खोजने का काम दिया गया था, तब से ही पंचगनी गर्मियों की छुट्टियां बिताने और मॉनसून सीजन मैं घूमने के लिए जानी जाती है।

Panchgani-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image: Panchgani Me Ghumne ki Jagah

पंचगनी के बिल्कुल नजदीक ही महाबलेश्वर नामक स्थान भी है, जो पंचगनी की तरह ही फेमस है। यदि आप गर्मी की छुट्टियां किसी बहुत ही शानदार हिल स्टेशन मैं घूम कर बिताना चाहते हैं तो पंचगनी जरूर जाएं। यह जगह जितनी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है, उतनी ही यहां के खाने के लिए भी यहां तरह-तरह का स्वादिष्ट व्यंजन मिलता है। साथ ही पंचगनी घूमने में कोई विशेष खर्च भी नहीं आता।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यदि आप यहां आने का विचार बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, आज हम अपने इस आर्टिकल में पंचगनी में घूमने की जगह और उससे संबंधित सारी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। तो आइए बिना समय गवाएं इस पूरे आर्टिकल को पढ़ते हैं और पंचगनी में घूमने की जगह के बारे में जानते हैं।

पंचगनी में घूमने की जगह | Panchgani Me Ghumne ki Jagah

पंचगनी के बारे में रोचक तथ्य

  • पंचगनी के घरों में आज भी अंग्रेजों के जमाने का आर्किटेक्चर देखने को मिलता है।
  • पंचगनी को भारत के स्ट्रौबरी गार्डन के रूप में जाना जाता है।
  • पंचगनी की खोज ब्रिटिश काल के दौरान हुई थी। अंग्रेजों के लिए पंचगनी छुट्टियां बिताने का एक अति उत्तम स्थान था।
  • पर्वत की पांच चोटियों की वजह से इसका नाम पंचगनी रखा गया।
  • मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

पंचगनी में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Panchgani Tourist Places in Hindi)

वैसे तो पंचगनी में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। यहां घूमना इस बात पर निर्भर करता है कि आप की ट्रिप कितने दिन की है यदि आप 1 दिन में पंचगनी घूमना चाहते हैं, तो अपेक्षाकृत कम जगह घूम पाएंगे और यदि आप 2 दिन की ट्रिप का प्लान बनाते हैं तो आप पंचगनी की मैक्सिमम जगह कवर कर सकते हैं। आइए पंचगनी की कुछ फेमस जगहों के बारे में जानते हैं:

कास पठार

पंचगनी हिल स्टेशन की सबसे फेमस जगहों में से एक है। कास पठार  का नाम विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरी पड़ी है। यहां पर आपको तरह-तरह के फूलों और तितलियों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। यह पठार पंचगनी हिल स्टेशन से लगभग 12 सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

यहां पर वनस्पतियों की लगभग 850 प्रजातियां पाई जाती हैं। पठार का लगभग 1000 हेक्टेयर का क्षेत्र आरक्षित वन से घिरा हुआ है यह स्थान पर पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और किसी शांति में और सुंदर वातावरण की खोज में निकले हैं, तो कास पठार जरूर घूमे। यहां घूम कर आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा।

टेबल लैंड

अपने नाम की तरह यह जगह एकदम सपाट और पंचगनी स्थित उच्चतम स्थानों में से एक है। टेबल लैंड पंचानवे एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ एशिया का सबसे लंबा पर्वत पठार है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

यहां आकर आप सूर्य उदय और सूर्यास्त दोनों का मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं और आसमान के कई रंगों का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। टेबल लैंड पंचगनी की सबसे खूबसूरत जगह में शुमार होती है।

महाबलेश्वर

यह जगह पश्चिमी घाट मैं इस्थित एक पहाड़ी शहर है, जो काफी खूबसूरत है। यह जगह नदियों झरनों और राजनीति चोटियों के लिए फेमस है। एक जगह स्ट्रौबरी काफी मात्रा में मिलती है इसीलिए यह जगह स्ट्रौबरी के लिए काफी फेमस है।

महाबलेश्वर महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत स्थान है। यदि आप पंचगनी घूमने निकले हैं तो महाबलेश्वर घूमना ना भूले।

पारसी प्वाइंट

महाबलेश्वर के रास्ते के बीच स्थित पारसी पॉइंट कृष्णा नदी घाटी और घूम पॉइंट के बीच का मनोरम दृश्य दिखाता है। यह जगह हरे-भरे पहाड़ों से गिरी हुई है। यहां पर आप ऊंट की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यह जगह फोटोशूट के लिए बेहद फेमस है।

यहां आकर आप लैंडस्केप मोड में फोटोस लेकर यहां की यादें अपने साथ ले जा सकते हैं। यदि आप थकान से दूर खुली हवा में सुकून की सांस लेना चाहते हैं तो पारसी प्वाइंट जरूर जाएं।

यह भी पढ़े : 10+लोनावला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

राजपुरी गुफाएं

 पंचगनी स्थित राजपुरी गुफाओं के बारे में ऐसी मान्यता है कि यह गुफाएं महाभारत कालीन गुफाएं हैं। पांडव अपने वनवास के दौरान यहां अपने निवास स्थान बनाया था। यहां तरह-तरह की विभिन्न कुंड या तालाब स्थित हैं, जो यहां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

ऐसा कहा जाता है किन पवित्र कुंडों में गंगा का पानी आता है। ऐसी मान्यता है कि यहां के पानी से विभिन्न प्रकार के रोग और व्याधि दूर हो जाते हैं। इन गुफाओं में सबसे आकर्षण का केंद्र भगवान कार्तिकेय का मंदिर है, जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेता है।

वाई पंचगनी हिल

पंचगनी के पास एक छोटा सा गांव है, जो कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। यह गांव 7 घाटों के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां पर बहुत सारे मंदिर और पांडव किला बेहद प्रसिद्ध है। यदि आप समय लेकर पंचगनी घूमने निकले हैं तो यहां जरूर जाएं।

भीलर फॉल

पंचगनी स्थित यह खूबसूरत झरना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह खूबसूरत झरना मानसून से लेकर सर्दियों के मौसम तक दिखलाई पड़ता है। यह झरना मुंबई से करीब 148 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पंचगनी घूमने आने वालों के लिए यह सबसे शांति और ठंडक भरी जगह मैं से एक है।

पंचगनी में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन की बात करें तो पंचगनी में हर प्रकार का खाना चाहे, वह स्ट्रीट फूड हो या फिर महाराष्ट्रीयन लोकल फूड, गुजराती, पारसी यहां पर हर प्रकार का भोजन उपलब्ध हो जाता है। इसके अलावा यहां पर स्ट्रौबरी काफी फेमस है और स्ट्रौबरी से बनी हुई आइसक्रीम। यहां पर आप रसभरी स्ट्रौबरी का आनंद उठा सकते हैं और यहां से स्ट्रौबरी खरीद कर अपने घर भी ले जा सकते हैं। इसके अलावा पंचगनी में खाने के लिए बहुत सी चीजें फेमस है जैसे कि

  • वडा पाव
  • मिसल पाव
  • ग्रिल्ड चीज सेंडविच
  • स्ट्रौबरी विद आइस क्रीम
  • बर्गर रोल
  • गुजराती थाली
  • महाराष्ट्रीयन थाली
  • कॉन्टिनेंटल फूड
  • चाइनीस फूड
  • साउथ इंडियन फूड
  • बिरयानी
  • चिकन और
  • मटन इत्यादि।

पंचगनी में रुकने की जगह

यदि आप पंचगनी घूमने की सोच रहे हैं, तो यहां पर रुकने के लिए बहुत सारे डीलक्स होटल अवेलेबल है। इसके अलावा एसी और नॉन एसी होटल और रिसॉर्ट वगैरह भी उपलब्ध है। आप अपने बजट के हिसाब से सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा होटल बुक कर के यहां ठहर सकते हैं।

पंचगनी में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आप पंचगनी जाने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि पंचगनी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है अक्टूबर से लेकर अप्रैल के बीच का। इन दिनों यहां का मौसम काफी सुहावना होता है और पर्यटन स्थल घूमने में काफी सुविधा होती है।

इसके अलावा यदि मानसून की बात करें तो जुलाई से लेकर सितंबर के महीने मैं यहां अत्यधिक हरियाली रहती है। आसमान में हल्के हल्के बादल छाए रहते हैं और मौसम काफी सुहावना हो जाता है। तो आप अपने मन और लोकेशन के मुताबिक अक्टूबर से अप्रैल या मानसून सीजन में पंचगनी घूमने का आनंद ले सकते हैं।

 यह भी पढ़े : 10+शिरडी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पंचगनी कैसे पहुंचे? 

पंचगनी जाने के लिए सड़क मार्ग रेल मार्ग और हवाई मार्ग तीनों तरह के रास्ते उपलब्ध हैं। आप अपनी लोकेशन और बजट के हिसाब से रेल मार्ग सड़क मार्ग और हवाई मार्ग में से किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं।

सड़क मार्ग

पंचगनी जाने के लिए आपके पास महाराष्ट्र राज्य परिवहन और कुछ निजी बस सेवाएं उपलब्ध है। इसके अलावा यदि आप  के पास खुद का वाहन है, तो इसके द्वारा भी आसानी से पंचगनी पहुंच सकते हैं।

पंचगनी सड़क मार्ग द्वारा पुणे, नासिक, घृष्णेश्वर, मुंबई, सतारा, फल्टन, बोर्डी और धुले इत्यादि जगहों से जुड़ा हुआ है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग द्वारा पंचगनी पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग

पंचगनी से निकटतम रेलवे स्टेशन पुणे रेलवे स्टेशन है। आपको पंचगनी पहुंचने के लिए सबसे पहले यहां पहुंचना होगा। पुणे रेलवे स्टेशन  पंचगनी से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नई दिल्ली, मैसूर, चेन्नई, लखनऊ, जयपुर इत्यादि बड़े बड़े शहरों से महाराष्ट्र के पंचगनी के लिए आसानी से ट्रेन उपलब्ध हो जाती है। आप रेल मार्ग द्वारा पूरी पहुंचकर पंचगनी आसानी से पहुंच सकते है।

हवाई मार्ग

हवाई मार्ग द्वारा पंचगनी की यात्रा करने के लिए आपको यहां के निकटतम एयरपोर्ट लोहे गांव एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। यह एक घरेलू हवाई अड्डा है। लोहे गांव एयरपोर्ट से पंचगनी का रास्ता बाय रोड लगभग 110 किलोमीटर का है।

आप ढाई घंटे में यहां एयरपोर्ट से आसानी से पंचगनी पहुंच सकते हैं। यह एयरपोर्ट देश के बड़े-बड़े सभी शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है जैसे बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि इत्यादि।

पंचगनी कैसे घूमें?

पंचगनी घूमने के लिए यदि आप 2 दिन का प्लान बना रहे हैं, तो उसके हिसाब से आप यहां पहले दिन का कैट्स प्वाइंट, हॉलीवुड वैक्स म्यूजियम, मैप्रो गार्डन और राठौर एडवेंचर व्यूप्वाइंट घूम सकते हैं और दूसरे दिन आप पारसी पॉइंट ,टेबल लैंड lake और हैरिसंस फॉली वगैरह घूम सकते हैं।

यदि आप यहां एक दिन के हिसाब से घूमना चाहते हैं तो 1 दिन में आप यहां पर मैप्रो गार्डन, टेबल लैंड lake और हैरिसंस folly घूम सकते हैं।

पंचगनी में घूमने का खर्चा

यदि आप पंचगनी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां घूमने के लिए आपको कम से कम एक और अधिक से अधिक 2 दिन लगेंगे। यदि आप 1 दिन के हिसाब से घूमने निकले हैं, तो खर्चा लगभग 1200 तक आएगा और यदि आप 2 दिन के हिसाब से घूमने निकले हैं, तो यह खर्च लगभग 32 सौ रुपए होगा।

इसमें आपका होटल का खर्चा लगभग 1200 और ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा लगभग ₹1000 तक आएगा और यदि आप अपने अपने खुद के वाहन से जाते हैं और 1 दिन के लिए सफर करते हैं, तो यह खर्चा कम हो जाएगा।

इसके अलावा यदि आप वहां रुक कर घूमना चाहते हैं तो आप स्कूटी बाइक या कार किराए पर ले सकते हैं क्योंकि पंचगनी में किसी गांव या टैक्सी को बुक करके या लोकल ट्रांसपोर्टेशन के सहारे घूमना आसान नहीं होता है।

इसीलिए आपको स्कूटी बाइक या कार रेंट पर लेनी होगी स्कूटी के लिए खर्चा लगभग ढाई ₹100 के लिए लगभग ₹300 और कार के लिए लगभग  ₹750 आएगा। इसके अलावा यदि आप यहां से कुछ खरीद कर ले जाना चाहते हैं, तो यह खर्चा बढ़ सकता है। इसके अलावा यदि आप किसी ऑफर या पैकेज के तहत यात्रा करते हैं तो  यह खर्चा कम भी हो सकता है।

पंचगनी घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

किसी भी जगह की यात्रा पर जाने से पहले सबसे जरूरी होता है आपके पास पैसे होना। पंचगनी जाने के लिए भी आपके पास पैसे होने जरूरी हैं। आप अपने बजट के हिसाब से पैसे रखकर ले जाएं।

इसके अलावा कुछ कपड़े खाने पीने का हल्का-फुल्का सामान और पानी की बोतल आपके सफर के लिए और इमरजेंसी के लिए फर्स्ट एड बॉक्स और कुछ नॉर्मल सी दवाइयां जरूर साथ रख ले। यदि आप मानसून सीजन में यहां घूमने आते हैं तो उसके हिसाब से रेनकोट वगैरा जरूर ले जाएं।

FAQ

पंचगनी कहां स्थित है?

पंचगनी महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर के नजदीक स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह स्थान यहां आने जाने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

पंचगनी में घूमने लायक जगह कौन कौन सी है?

पंचगनी में घूमने के लिए बहुत सारी जगह फेमस है जैसे कि सिडनी प्वाइंट, पारसी प्वाइंट, कास पठार, राजपुरी गुफाएं, महाबलेश्वर, टेबल लैंड, वाई पंचगनी हिल इत्यादि

पंचगनी कैसे पहुंचे?

पंचगनी पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको पुणे रेलवे स्टेशन या फिर यहां के निकटतम लोहगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचना होता है। आप सड़क मार्ग रेल मार्ग और हवाई मार्ग तीनों माध्यमों से पंचगनी पहुंच सकते हैं।

पंचगनी कैसे घूमे?

पंचगनी की ट्रिप 1 से 2 दिन के बीच पूरी हो सकती है। यदि आप 1 दिन के टूर पर निकले हैं तो पंचगनी में आप दिन में घूमने की तीन से चार जगह कवर कर सकते हैं और यदि आप 2 दिन की ट्रिप पर निकलते हैं, तो यहां किसी होटल या रिसॉर्ट में रुक कर आप यहां की मैक्सिमम जगह कवर कर सकते हैं।

पंचगनी जाने के लिए कौन सा मौसम अच्छा है?

पंचगनी घूमने के लिए अक्टूबर से लेकर अप्रैल महीने के बीच का समय बेहद अनुकूल माना जाता है इसके अलावा बहुत से लोग यहां पर मानसून सीजन में भी घूमने के लिए आते हैं।

पंचगनी में खाने के लिए क्या क्या मिलता है?

वैसे तो पंचगनी का कोई अच्छा नहीं भोजन नहीं है लेकिन यहां पर आपको हर प्रकार का भोजन उपलब्ध हो जाएगा। यदि आप शाकाहारी हैं तो भी और यदि आप मांसाहारी हैं तो भी। यहां पर आपको महाराष्ट्रीयन गुजराती, पारसी , साउथ इंडियन और कॉन्टिनेंटल फूड खाने को मिलेगा। इसके अलावा महाराष्ट्रीयन डिश जैसे वड़ा पाव मिसल पाव इत्यादि का स्वाद चखने को मिलेगा।

पंचगनी फेमस क्यों है?

पंचगनी महाराष्ट्र राज्य का बेहद खूबसूरत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। पंचगनी यहां के बेहद खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है। यहां स्थित कास पठार यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा यहां पर फूलों और तितलियों की बहुत सारी अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिलती हैं।
फोटोशूट के लिए भी पंचगनी बेहद फेमस है। इसके अलावा यहां पर आपको महाबलेश्वर में स्ट्रौबरी मिलती है, जिसकी वजह से यह जगह स्ट्रौबरी लैंड के नाम से जानी जाती है।

पंचगनी घूमने में कितना खर्चा आएगा?

1 दिन का पंचगनी घूमने का खर्च लगभग 12 ₹100 और 2 दिन का खर्च लगभग 32 ₹100 तक आएगा इसके अलावा यह खर्च बढ़ भी सकता है और कम भी हो सकता है यह आपके बजट पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष

दोस्तों पंचगनी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बहुत फेमस है। ऊपर दिए हुए आर्टिकल में हमने पंचगनी में घूमने की जगह ( Panchgani Me Ghumne ki Jagah) और वहां घूमने की फेमस जगह से संबंधित सारी जानकारी विस्तार से देने की कोशिश की है।

इस लेख से आपको पंचगनी में स्थित पर्यटन स्थल यहां की फेमस फूड यात्रा में लगने  वाले खर्चे और घूमने त्यागी से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। आशा है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपके पंचगनी घूमने से संबंधित सारे सवालों के जवाब इस लेख से आपको मिल गए होंगे।

यह भी पढ़े : 

10+नासिक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+नागपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+महाबलेश्वर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment