10+ जुलाई में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय

July Me Ghumne ki Jagah: दोस्तों भारत में प्रत्येक जगह घूमने के लिए हैं, वो भी मौसम के आधार पर। जैसे की यदि आप बर्फ के नजारे देखना चाहते है तो आपको पहाड़ों पर जाना होगा। गर्मी के मौसम में लोग सर्दी वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम भारत के कई राज्यों में अधिक गर्मी होती हैं।

July Me Ghumne ki Jagah
Image: July Me Ghumne ki Jagah

जुलाई का महीना आते ही झमाझम बारिश की शुरुआत होने से आमजन को गर्मी से राहत मिलती हैं। गर्मी से छुटकारा और बारिश का लुफ्त लेने के लिए बहुत से पर्यटक जुलाई महीने में घूमने के लिए निकल जाते हैं। यदि आप भी जुलाई के मौसम में घूमना चाहते है तो यह लेख आपके लिए हैं। आप अंत तक इस लेख को पढ़े।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जुलाई महीने में घूमने वाली सभी जगहों के बारे में जानकारी देंगे? इसके अलावा कहां पर रुके, क्या खाएं ? इन सभी प्रश्नों के उत्तर भी आपको इस लेख में मिलेंगे। इसलिए आप इसको अंत तक पढ़े।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

जुलाई में घूमने की जगह | July Me Ghumne ki jagah

जुलाई में घूमने की महत्वपूर्ण जगह

दार्जिलिंग

यदि आप जुलाई के मौसम में घूमना चाहते है ,तो आप असम के दार्जिलिंग में घूमने के लिए जरूर जाएं। यह एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। दार्जिलिंग में हिमालय की आकर्षक चोटियां, बौद्ध मठों और प्राकृतिक सुंदरता से चारों तरफ गिरा हुआ हैं। बहुत से पर्यटक जुलाई महीने में घूमने के लिए आते हैं।

इसके अलावा दार्जिलिंग चाय के बागान, प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता हैं। लेकिन बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। बारिश के मौसम में चारों तरफ हरियाली हो जाती हैं। जिससे यहां आने वाले पर्यटक टॉय ट्रेन का लुफ्त लेना नही भूलते हैं। इसके अलावा आप आप दार्जिलिंग में रॉक गार्डन, हिमालयन रनवे, टाइगर हिल, सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान आदि जगहों पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

उदयपुर

आप में से बहुत से लोग कहेंगे की राजस्थान में तो सबसे अधिक गर्मी होती है और बारिश भी कम होती हैं। लेकिन जब बारिश होती है, तो सबसे अधिक पर्यटक राजस्थान के उदयपुर में घूमने के लिए जाते हैं। यदि आप उदयपुर में घूमना चाहते है तो आप बारिश या फिर सर्दियों के मौसम में आएं। उदयपुर शहर को सिटी ऑफ लेक के नाम से भी जानते हैं।

यह देश की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक हैं। राजस्थान राज्य में घूमने आने वाले पर्यटक सबसे अधिक बारिश के मौसम में उदयपुर घूमने के लिए आते हैं। यहां पर कई प्रकार की झील हैं। इसके अलावा कई सारें महल बने हुए है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उदयपुर में घूमने वाली जगह फतेह सागर झील, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, सास बहू मंदिर आदि घूमने वाली जगह हैं।

माउंट आबू

यह भी राजस्थान के हिल स्टेशन के नाम से जानते हैं। माउंट आबू अरावली पर्वत माला के पथरीले पठार पर स्थित हैं जो की चारों तरफ हरे भरे पेड़ों से गिरा हुआ हैं। यह जगह शांत होने के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उदयपुर की तरह यहां पर भी कई सारी झील हैं, जहां पर पर्यटक नौका विहार का आनंद लेते हैं।

माउंट आबू की नक्की झील पर सबसे अधिक पर्यटक लोग आते हैं। आप इस जगह पर अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। माउंट आबू में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं, जिस में नक्की झील, दिलवाड़ा का जैन मंदिर, रघुनाथ जी का मंदिर, यूनिवर्सल पीस हिल, सनसेट प्वाइंट, अबुर्दा देवी मंदिर, गौमुख मंदिर, माउंट आबू का अभ्यारण आदि घूमने वाली जगह हैं।

कुर्ग

यह घूमने वाली जगह कर्नाटक राज्य में हैं, जो की राज्य का सबसे फेमस हिल स्टेशन भी हैं। कुर्ग से आप प्राकृतिक सुंदरता के अलावा आपको चारों तरफ हरे भरे पेड़ देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा यहां की मनमोहक वादियों के कारण इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड के नाम से भी जानते हैं। जो लोग प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।

कुर्ग में आपको पहाड़ के अलावा घाटियां और झरने देखने को मिल जाते हैं। इस जगह पर घूमने के लिए आना चाहते है तो आप बारिश के मौसम में आए। इस मौसम में झरने को देखने में काफी मजा आता हैं। कुर्ग में आप ट्रैकिंग, चाय और मसाले के बागान को देख सकते हैं। बारिश के मौसम में झरने को देखने के लिए काफी सारे पर्यटक आते हैं।

यदि आप घूमना चाहते है तो आप बारिश के मौसम में इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं। इसके अलावा कर्नाटक में घूमने वाली जगह में मदिकेरी किला, होननामना झील, एबी फाल्स, नामद्रोलनिग मठ आदि घूमने के लिए कई जगह हैं।

ऊटी

ऊटी तमिलनाडु राज्य में स्थित पर्यटकों के लिए घूमने वाली जगह में सबसे अच्छा हैं। इस जगह पर हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। ऊटी को लोग पहाड़ों की रानी के नाम से भी जानते हैं। बारिश के मौसम यानी की जुलाई के मौसम में जब आप ऊटी घूमने के लिए जायेगे तो, यहां का वातावरण आपको मोहित कर देगा।

जुलाई के मौसम में यहां पर घूमने पर आपको चारों तरफ हरियाली, शांत वातावरण, शांत मौसम के अलावा आदि कई सारे दर्शनीय स्थल देखने के लिए हैं। आप अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आप इस जगह पर जाकर ट्रेकिंग, नौका विहार, बर्ड वाचिंग आदि कर सकते हैं।

सिक्किम

यह राज्य भारत का बहुत ही खूबसूरत राज्य में से एक हैं। राज्य में आपको पौधे, नदिया, पहाड़ों, झीलों आदि देखने के लिए मिलती हैं। भारत का यह राज्य पर्यटकों की दृष्टि से सबसे प्रमुख जगह हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको पहाड़ो की चोटी, झील, मठ और ट्रेकिंग मार्ग हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

सिक्कम राज्य में घूमने के लिए आपको सुंदर झरने, ऊंचे पहाड़, हरियाली आदि देखने को मिलेगी। यहां पर आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, बाइकिंग, केबल कार की सवारी आदि कर सकते हैं। इसके अलावा सिक्किम में आप नाथुला दर्रा, जुलुक, पोलिंग, लाचेन, कंजनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, गंगटोक, पेलिंग आदि घूमने वाली जगह हैं। आप इन जगहों पर भी जाकर घूम सकते हैं।

शिलांग

यदि भारत के प्रसिद्ध घूमने वाली जगह पर घूमना चाहते है, तो आप इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं। जुलाई महीने में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह में एक हैं। सबसे अधिक बारिश जुलाई के महीने में होती हैं। इस दौरान यहां का वातावरण काफी शानदार होता हैं। आपको चारोंतरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी। यहां पर देश के पर्यटक तो घूमने के लिए आते है, साथ में विदेशी पर्यटकों का भी आना जाना लगा रहता हैं।

शिलांग का हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। इस जगह को बादल का निवास भी कहते हैं। इसके अलावा आपको पहाड़ियां और हरी भरी वादियां देखने को मिलेंगे। इस जगह को पूर्व का स्कॉटलैंड के नाम से भी जानते हैं। यहां पर लाखों की संख्या में बहुत से लोग हनीमून मनाने के लिए आते हैं। शिलांग में घूमने की अन्य जगह शिलांग व्यू प्वाइंट, वार्ड की झील, लेडी हेडरी पार्क, डॉन वास्को संग्रहालय आदि जगह पर घूम सकते हैं।

पंचगनी

पंचगनी भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक ऐसी जगह हैं, जहां पर आप वर्ष में किसी भी समय घूमने के लिए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे, बारिश के मौसम यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। महाराष्ट्र की यह जगह पंचगनी 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।

जुलाई के मौसम यानी की बारिश के मौसम आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती हैं। प्रकृति प्रेमी के लिए यह जगह स्वर्ग के समान हैं। यदि आप जुलाई के मौसम में घूमने के लिए जाते है तो आपको इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। पंचगनी में इसके अलावा आप पारसी प्वाइंट, भीलर फाल्स, सिडनी प्वाइंट क्रॉस पठार आदि जगहों पर घूम सकते हैं।

गोवा

गोवा में आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं। वही यदि आप जुलाई के मौसम में गोवा में घूमने के लिए जाते है, तो आप और भी ज्यादा आनंद प्राप्त होगा। यहां पर सबसे अधिक घूमने के लिए कपल, फैमिली, फ्रेंड्स आदि लोग आते हैं। गोवा में मस्ती करने के लिए बीच, आकर्षक झरने, किले, चर्च आदि जगह हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं।

गोवा घूमने आने वाले पर्यटक यहां के नाइट क्लब में मस्ती करना नही भूलते हैं। गोवा का प्रसिद्ध ट्रांस म्यूजिक का आनंद लेने के लिए दुनिया भर के पर्यटक इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। गोवा में घूमने के प्रसिद्ध जगह मंदिर, किले, वाटर फॉल्स, बीच आदि जगह हैं, जहां पर आप मस्ती कर सकते हैं।

डलहौजी

यह हिमाचल प्रदेश राज्य का एक शहर हैं, जो अपनी खूबसूरत वादियों, घास के मैदान, नदी आदि के लिए जाना जाता हैं। यह जगह भारत के सबसे ठंडी जगह में से एक हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की गर्मी के मौसम में अंग्रेजो का यह प्रसिद्ध हिल स्टेशन था।

बारिश के मौसम में यह जगह और भी हरी भरी हो जाती हैं। डल हौजी में घूमने के लिए अन्य जगह में सतधारा झरना, चामुंडा देवी मंदिर, बकरोटा हिल्स, पंचपुला आदि हैं। आप इन जगहों पर ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग आदि एक्टिविटी कर सकते हैं।

चेरापूंजी

भारत में सबसे अधिक वर्षा चेरापूंजी में होती हैं। यह मेघालय का एक प्रसिद्ध शहर हैं, जहां की जलवायु, घाटियां, झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करती हैं। लोग इस जगह के प्राकृतिक दृश्य को देखने के लिए आते हैं।

बारिश के मौसम में यदि आप कही घूमने के लिए जाना चाहते है तो आप इस जगह पर जा सकते हैं। चेरापूंजी को सोहरा के नाम से जानते हैं। आप चेरापूंजी के इको पार्क, नोकरेसपार्क, मावसायी गुफा आदि देखने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा ट्रेकिंग और नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

मालशेज

यदि आप एक एडवेंजर लवर है, तो आप इस जगह पर जा सकते हैं। जो लोग प्रकृति प्रेमी है वो इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं। इसको लोग गुलाबी हंस के कारण भी जानते हैं।

आपको यहां पर घूमने के लिए पहाड़ी किले, झरने और पुराने मंदिर देखने को मिल जाते हैं। आप मालशेज में हरीश चंद्र गैजेट, अजोबा पहाड़ी किला, पीपलगांव जोगा बाध आदि जगह पर घूम सकते हैं।

महाबलेश्वर

यदि आप वाकई में जुलाई के मौसम में घूमना चाहते है, तो आप महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में घूमने के लिए आ सकते हैं। यह एक बहुत ही सुंदर सा हिल स्टेशन हैं। बारिश शुरू होते ही बहुत से पर्यटक इस जगह पर घूमने के लिए आने लगते हैं। महाबलेश्वर का वातावरण बहुत ही शांत हैं।

इस जगह पर घूमने आने वाले पर्यटक यहां की पहाड़ी और झरने को देखने के लिए बैचेन हो जाते हैं। महाबलेश्वर में आपको सुंदर झील, नदियां, राजसी चोटी, पहाड़ियां आदि देखने के लिए प्रमुख जगह हैं। आप इस जगह पर अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदार के साथ घूमने में लिए आ सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह तपोला, प्रतापगढ़ किला, सुसाइड प्वाइंट, चाइनामैन फाउल आदि प्रमुख जगह हैं। घूमने आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग और बर्ड वाचिंग करना नही भूलते हैं।

जुलाई के मौसम में घूमने कैसे जाए?

यदि आप इनमें से किसी भी जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते है, तो आप सड़क मार्ग, ट्रेन और वायुयान मार्ग से जा सकते हैं। यह भारत की सभी टूरिस्ट प्लेस हैं। इस कारण से आपको जाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही होगी।

जुलाई के मौसम में घूमते समय साथ में क्या रखें?

बारिश के मौसम में घूमने के लिए जाना चाहते है तो, आप अपने पास रैन कोट, छाता जरूर रखें क्योंकि बारिश के मौसम में पता नही कब बारिश होनी शुरू हो जाएं। इसके अलावा वाटर प्रूफ स्लीपिंग बैग रखें, आप अपने ट्रेवलिंग बैग में इन दो चीज को जरूर रखे। इसके अलावा खाने के लिए आप बिस्किट या नमकीन के पैकेट साथ में रखें।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जुलाई में घूमने की जगह ( July Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया हैं, जहां पर बारिश के मौसम में आनंद ले सकते हैं। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

यह भी पढ़े :

10+भारत में सर्दियों में घूमने की आदर्श जगह

बारह ज्योतिर्लिंगों के नाम और जगह

मई में घूमने के लिए भारत की 10 अच्छी जगहें

10+ मानसून में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+ जुलाई में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय”