10+ अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Arunachal Pradesh me ghumne ki jagah : अरुणाचल प्रदेश भारत का पहला और एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पर सबसे पहले सूर्योदय होता है। अरुणाचल प्रदेश में का 80% हिस्सा जंगलों से ढका हुआ है। यहां पर अनेक सारे ऊंचे ऊंचे पर्वत और झरने हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।

हर वर्ष लाखों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक अरुणाचल प्रदेश घूमने के लिए आते हैं। अरुणाचल प्रदेश में बर्फ से ढके हुए पहाड़ ऊंची-ऊंची चोटिया, शांति से बनने वाले झरने, ठंडे पानी की झीलें, नदियां, तालाब, खूबसूरत झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां तथा और भी अनेक सारे ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं, जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

Arunachal Pradesh me ghumne ki jagah
Image: Arunachal Pradesh me ghumne ki jagah

यहां पर घूमने हेतु आने वाले पर्यटक कई दिनों तक यहां पर ही रहते हैं क्योंकि वापस जाने का मन ही नहीं होता। अरुणाचल प्रदेश अपनी एक विशेष शैली, रीति रिवाज, खान-पान, वेशभूषा और बोली चाली के लिए जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश का अपना एक इतिहास है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यह भारत का अत्यंत ठंडा क्षेत्र है, जहां पर बर्फ के पहाड़ है, जिन्हें देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको अरुणाचल प्रदेश में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह | Arunachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah

अरुणाचल प्रदेश में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Arunachal Pradesh Tourist Places in Hindi)

बोमडिला

यहां का दृश्य अत्यंत मनमोहक है। यहां स्थल समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां एक छोटा सा शहर है। जहां से अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यहां पर बर्फ से ढकी हुई चोटिया और हिमालय पर्वत माला है। यहां से प्रकृति का अद्भुत और आकर्षक सौंदर्य देखने को मिलता है।

Bomdila
Image: Bomdila

यह एक अत्यंत प्राचीन शहर है। यहां पर प्राचीन समय में बौद्ध धर्म के लोग रहा करते थे, आज भी यहां पर बौद्ध धर्म के अनुयाई यहां पर आते हैं। यहां की ऊंची ऊंची और बर्फीली पहाड़ियों तथा चट्टानों पर चढ़ने वाली घुमावदार सड़कें, वनों के बीच में से निकलती हुई सड़कें, एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने वाली सड़कें काफी आकर्षक लगती हैं।‌

यहां पर चलने के दौरान प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य देखने को मिलता है। सुबह के समय यहां पर अत्यंत शांत और शुभम माहौल देखने को मिलता है। यहां पर मन को शांति की अनुभूति होती है और बीमार व्यक्ति भी स्वस्थ हो जाता है। यहां पर अनेक सारे पर्यटक घूमने हेतु आते हैं यह आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।

दिरांग

यह एक खूबसूरत गांव है, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां का दृश्य मनमोहक है जो लोगों को अपनी और आकर्षित करता है। एक बार आने वाला व्यक्ति यहां पर बार-बार आने की सोचता है। एक बार आने पर यह गांव लोगों के दिल और दिमाग दोनों में बैठ जाता है।

यहां से प्रकृति और पर्यावरण का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां पर आने वाले यात्री काफी खुश नजर आते हैं। यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य और हर तरफ हरियाली ही मिलती है। यह एक अत्यंत प्राचीन कहां है। यहां पर आज भी 500 वर्ष पुराने घर मौजूद हैं, जहां पर लोगों का निवास है।

भालुकपोंग

यहां एक अत्यंत खूबसूरत कस्बा है, जो कामेग नदी के किनारे पर बसा हुआ है। इस कस्बे का दृश्य आनंदित करने वाला है। यहां पर आने वाले दर्शक इस दृश्य को देखकर मन मोहित हो जाते हैं। अत्यंत खूबसूरत यह दृश्य लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

Bhalukpong
Image: Bhalukpong

यहां पर घूमने के लिए अनेक सारे स्थान है। आसपास में लोग घूमते हैं और होटलों में विश्राम करते हैं। यहां पर टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क भी हैं। यहां पर घने जंगल है, जिन्हें देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं।

इटानगर

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी और अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर ईटानगर है। यहां पर घूमने के प्रमुख व प्रसिद्ध जगह मौजूद है, यहां पर देश-विदेश से तथा दार्शनिक स्थल हेतु दूरदराज से लोग आते हैं।

Itanagar
Image: Itanagar

यहां पर अनेक सारे पिकनिक स्पॉट है। अनेक सारे चिड़ियाघर हैं। अनेक सारे पार्क हैं। अनेक सारे प्राचीन मंदिर है, स्मारक है। यहां का नजारा देखने में लाजवाब लगता है।

यह भी पढ़े: 10+ईटानगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पासीघाट

पासीघाट अरुणाचल प्रदेश का एक अत्यंत प्राचीन शहर है। यह शहर समुद्र तल से 150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर सांस्कृतिक परंपराएं देखने को मिलती है। इस शहर की स्थापना सन् 1911 में ब्रिटिश शासन काल द्वारा की गई थी।

Pasighat
Image: Pasighat

यहां पर अनेक सारी ऊंची ऊंची चटाने, पहाड़, झरने, पुल इत्यादि स्थित है, जो इस शहर को चार चांद लगाते हैं। यहां पर्यटक प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने के लिए आते हैं। यहां का मनमोहक नजारा हर किसी को पसंद आता है।

भीष्मकनगर

यह जगह अरुणाचल प्रदेश के निचले हिस्से में स्थित है, यहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ दिखाई देती है। यहां पर मुख्य रूप से प्रकृति तथा ऐतिहासिक पर्यटक आते हैं। यहां पर एक किला बना हुआ है, जिसे आठवीं शताब्दी की जली हुई ईंटों से बनाया गया था इसलिए इसे भीष्मकनगर कहते हैं।

Bhismaknagar
Image: Bhismaknagar

यह एक अत्यंत प्राचीन जगह है, यहां पर प्राचीन काल में एक शहर हुआ करता था। जिसे सुनियोजित तरीके से बताया गया था। जहां पर की हुई खुदाई में अनेक प्रकार की कलाकृतियां मिट्टी से बने हुए सजावटी सामान, सजावटी टाइल, बर्तन, मूर्तियां, उपकरण, कृषि के उपकरण इत्यादि अनेक प्रकार के ऐसे ऐसे सामान मिले हैं।

जिनसे इतिहासकारों ने पता लगाया कि प्राचीन काल में यहां पर एक सुनियोजित तरीके से तथा योजनाबद्ध तरीके से बचाया हुआ गांव था, जो किसी आपदा का शिकार हो गया। इतिहासकारों ने यह भी कहा है कि यहां पर उस समय एक समृद्ध और संपन्न गांव हुआ करता था।

तेजू

अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों और नदियों के लिए तेजू जाना जाता है। यहां पर खूबसूरत और रंगीन वादियां विश्व भर में प्रसिद्ध है। दूरदराज से पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता की दृष्टि से यह बैठकों का मन मोह लेती है।

Tezu
Image: Tezu

चारों तरफ से वादियों से गिरा हुआ स्थल किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आने से आपको स्वर्ग का एहसास होगा, इसके चारों तरफ प्रकृतिक सुंदरता है जो पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देती है।

नामपोंग

नामपोंग यह अरुणाचल प्रदेश का एक ऐसा गांव है, जो हमारे पड़ोसी देश में भुटान से लगा हुआ है। यहां पर देश-विदेश से पर्यटक इस गांव की खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। यह गांव प्रकृति की दृष्टि से देखने में अत्यंत खूबसूरत और लाजवाब लगता है।

सुबह के समय इसका नजारा मनमोहक लगता है। यहां पर अनेक सारे वन्य जीव भी रहते हैं। यह गांव चारों तरफ से खूबसूरत वादियों और बर्फीली चट्टानों से घिरा हुआ है।

Nampong
Image: Nampong

यहां पर ऊंचाई से गिरने वाले झरने में यहां पर आने से पर्यटकों को स्वर्ग जैसा महसूस होता है। पर्यटक यहां पर मन की शांति के लिए आते हैं। कुछ समय यहां व्यतीत करने के बाद वापस जाने का भी मन नहीं होता है।

यहां पर समय व्यतीत करने से बुद्धि तेज होती है तथा शरीर में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। यह गांव प्रकृति का वास्तविक सौंदर्य बयां करता है। यहां पर आने वाले सभी पर्यटक दोबारा आने के बारे में  सोचते हैं।

जीरो

यह खूबसूरत जगह अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरती को बयां करती हैं। यहां पर हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। दूरदराज से यहां पर्यटक इस जगह की खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। यहां पर प्रकृति का वास्तविक सौंदर्य देखने को मिलता है।

Ziro
Image: Ziro

खूबसूरत दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेता है। इस जगह के आसपास अनेक सारे होटल और रेस्टोरेंट भी है, जहां पर्यटक अपनी सुविधानुसार खाना खाते हैं और विश्राम करते हैं।

अरुणाचल प्रदेश में घूमने का सही समय

अरुणाचल प्रदेश की बर्फीली पहाड़ियों, ऊंचे-ऊंचे, ठंडे शीतल जल की नदियां, समुद्र, तालाब और प्राकृतिक पहाड़ियां देखने हेतु घूमने जाने का आपका मन बन चुका है और आप अरुणाचल प्रदेश घूमने के लिए जा रहे हैं, लेकिन आपको यह नहीं पता कि अरुणाचल प्रदेश में घूमने जाने हेतु, सबसे अच्छा समय कौन सा है?

तो हम आपको बता दें कि अप्रैल से जून के बीच तथा जुलाई से सितंबर के बीच आप अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमने जा सकते हैं। यहां पर मौसम अनुकूल रहता है। आपको कोई भी तकलीफ नहीं होगी और पूरे मजे के साथ आपकी यात्रा मंगलमय होगी। आप यहां पर अच्छी तरह से रोमांचक होकर अरुणाचल प्रदेश की वादियों का तथा प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े: 10+दिसपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अरुणाचल प्रदेश में रुकने की जगह

अब तक आपने अरुणाचल प्रदेश घूमने जाने का मन बना लिया है लेकिन आपको यह नहीं पता कि अरुणाचल प्रदेश में घूमने जाने के दौरान कहां पर रहेंगे? रहने की क्या व्यवस्था है? तो हम आपको बता दें कि इस बात की आपको बिल्कुल भी फिक्र नहीं करनी चाहिए क्योंकि अरुणाचल प्रदेश में अनेक सारे होटल बने हुए हैं तथा पर्यटन विभाग की तरफ से पर्यटन विश्राम कर भी बने हुए हैं। जहां पर आप रह सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश के किसी भी कोने में जिस भी जगह पर आप घूमने जाएंगे। उसके आसपास में अनेक सारे होटल देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप अपनी इच्छा अनुसार जितना चाहे उतना समय रुक सकते हैं।

यहां पर लग्जरी होटल्स, वीआईपी होटल, सामान्य बजट के होटल, कम के होटल इत्यादि सभी प्रकार के होटल्स देखने को मिल जाएंगे। यहां पर आप अपनी इच्छा के अनुसार और अपनी सुविधा के अनुसार रुक सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं ?

अरुणाचल प्रदेश में घूमने हेतु जाने के लिए आप तैयार हैं? परंतु आपको यह नहीं पता कि अरुणाचल प्रदेश में घूमने हेतु कैसे जाएं? तो मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश में घूमने हेतु जाने के कहीं रास्ते हैं, जहां से आप जा सकते हैं।

यदि आपका बजट है, तो आप फ्लाइट के जरिए अरुणाचल प्रदेश जा सकते हैं लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो आप रेल से जा सकते हैं, बस द्वारा जा सकते हैं या अपना खुद का पर्सनल वाहन लेकर भी जा सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश के लिए बसें, गाड़ियां, रेल इत्यादि सभी का आवागमन नियमित रूप से होता है।

फ्लाइट से अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं ?

अब आप पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं कि अरुणाचलप्रदेश घूमने जाना है। तो हम आपको बता देंगे कि अरुणाचलप्रदेश के लिए भारत के प्रत्येक कोने से फ्लाइट जाती है। आप किसी भी शहर में रहते हो आपके शहर के हवाई अड्डे से आप अरुणाचल प्रदेश को जाने वाली फ्लाइट का टिकट लेकर बैठ जाएं, आपको उतार दिया जाएगा। वहां से आप कैब, टैक्सी से अपनी होटल या घूमने वाली जगह पर जा सकते हैं।

रेल से अरुणाचलप्रदेश कैसे जाएं ?

वर्तमान समय में संपूर्ण भारत में रेल का जाल बिछाया हुआ है। आप भारत के किसी भी जगह और किसी भी कोने में रेल के माध्यम से जा सकते हैं।

हम आपको बता दें कि यदि आप भारत के किसी भी कोने से अपनी जगह से अरुणाचल प्रदेश रेल के माध्यम से जाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन जाकर अरुणाचल प्रदेश को जाने वाली ट्रेन में बैठ कर जाना होगा।

बस से अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं ?

आज के समय में सरकार के बढ़ते विकास कार्यों की वजह से पूरे भारत में सड़कों का जाल बिछाया गया है। इसलिए अब भारत के कोने कोने में पहुंचना काफी ज्यादा आसान हो गया है।

आप भारत के किसी भी जगह पर रहते हो, वहां से आप बस के द्वारा अरुणाचल प्रदेश जा सकते हैं। आपको अपने शहर या किसी बड़े क्षेत्र से अरुणाचल प्रदेश को जाने वाली बसें मिल जाएंगी, वहां से आप बस में बैठ कर जा सकते हैं। या फिर आप अपना खुद का वाहन लेकर भी अरुणाचल प्रदेश जा सकते हैं।

FAQ

अरुणाचल प्रदेश कहां पर स्थित है?

अरुणाचल प्रदेश भारत के उत्तर पूर्व में हिमालय क्षेत्र में स्थित है।

अरुणाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए क्या प्रसिद्ध है?

अरुणाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए अपनी प्राकृतिक सुंदरता हेतु प्रसिद्ध है।

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह कौन-कौन सी है?

अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए अनेक सारी प्राकृतिक जगह मौजूद है, जिनमें ऊंचे ऊंचे पहाड़, बर्फीली चट्टानों,  समंदर, नदियां इत्यादि अनेक सारी घूमने की जगह हैं। अधिक जानकारी इस आर्टिकल में बताई हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए अच्छा समय कौन सा है?

अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए आप गर्मियों के समय में कभी भी जा सकते हैं, उस दौरान आपको यहां पर काफी ज्यादा मजा आने वाला है ।

अरुणाचलप्रदेश में पर्यटन के दौरान कहां पर रुके हैं?

अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से घूमने जाने के दौरान वहां पर होटलों में रुकें। अरुणाचल प्रदेश के प्रत्येक जगह अनेक सारी बड़ी-बड़ी होटलें मौजूद हैं, जहां पर घूमने के दौरान रुक सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश घूमने के लिए कैसे जाएं?

प्रदेश में घूमने के लिए फ्लाइट से जा सकते हैं, रेल से जा सकते हैं, बस द्वारा जा सकते हैं और अपना खुद का वाहन लेकर जा सकते हैं, सभी शहरों से फ्लाइट बस रेल अरुणाचल प्रदेश के लिए जाते हैं।

निष्कर्ष

अरुणाचल प्रदेश भारत के मुकुट यानि शिर्ष पर स्थित एक ऐसा राज्य है, जो अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर ऊंचे ऊंचे झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़िया, बर्फीले पहाड़, घास के मैदान, जंगल वन्य मैदान, शीतल जल की बहती हुई नदियां, झरने, तालाब, वन्य जीव अभ्यारण, पुराने और विशालकाय बांध इत्यादि पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी के साथ अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह (Arunachal Pradesh Me Ghumne ki Jagah) के बारे में विस्तार से बताया है। हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको काफी ज्यादा पसंद आई होगी। इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके प्रश्न का उत्तर दें सकें।

यह भी पढ़े:

10+रोइंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+कोलकाता में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment