10+ भारत में सर्दियों में घूमने की आदर्श जगह

Sardiyo Me Ghumne Ki Jagah : भारत देश जहां पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। हजारों की संख्या में पर्यटक स्थल भारत में मौजूद है। भारत में हर ऋतु के हिसाब से बेशुमार पर्यटक स्थल है। जिस प्रकार से गर्मियों में ठंडे इलाकों पर जाना लोगों को पसंद होता है, उसी प्रकार से सर्दियों के लिए भी कुछ खास पर्यटक स्थल है। जिनका भ्रमण करना सर्दियों में उचित माना जाता है।

Sardiyo Me Ghumne Ki Jagah
Image : Sardiyo Me Ghumne Ki Jagah

सर्दियों में घूमने की जगह की सूची यदि हम बात करें, तो भारत में बहुत सारे ऐसे पर्यटन स्थल है। जहां गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में घूमने जाना उचित और अच्छा रहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सर्दियों में घूमने की जगह के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

सर्दियों में घूमने की जगह | Sardiyo Me Ghumne Ki Jagah

सर्दियों में घूमने लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Best Places To Visit in Winter In Hindi)

सर्दियों के समय में भारत में घूमने का मजा कुछ अलग ही आता है। अक्टूबर से जनवरी का यह मौसम जो खासतौर से सर्दियों का समय माना जाता है और इस सीजन में घूमने की कोई बेहतरीन जगह है। सर्दियों में घूमने की जगह कौन-कौन सी है? इसके बारे में जानकारी हम नीचे आपको डिटेल में देने वाले हैं। आइए अब हम सर्दियों में घूमने की जगह के बारे में जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

जैसलमेर किल्ला

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर माना जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर ही है और इसकी लोकप्रियता विदेशों तक छाई हुई है। जैसलमेर का किला जिसे सोनार का किला भी कहते हैं। क्योंकि इस किले के निर्माण में पीले रंग के पत्थर काम में लिए गए हैं, जो इस किले को एक अद्भुत चमक देते हैं। जैसलमेर का किला राजस्थान का ही नहीं भारत का एक मुख्य पर्यटक स्थल है। जहां हजारों की संख्या में देश और विदेशों से पर्यटक घूमने आते हैं।

Jaisalmer-Fort
Image : Jaisalmer Fort

जैसलमेर किले में घूमने का सही समय सर्दियों का समय माना जाता है। अक्टूबर से लेकर फरवरी तक जैसलमेर किले में भ्रमण करना उचित होता है। गर्मियों के समय यहां का तापमान अधिक होता है।  जिसकी वजह से यहां घूमने में आनंद नहीं आता है। सर्दियों में घूमने की जगह की सूची में सबसे पहले जैसलमेर किले और जैसलमेर के अन्य पर्यटक स्थलों का नाम आता है।

यह भी पढ़े: 10+ जैसलमेर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पटवों की हवेली

जैसलमेर में स्थित पांच शानदार महलों का समूह जिसे पटवों की हवेली के नाम से जाना जाता है। पटवों की हवेली घूमने का सही समय दिसंबर में माना जाता है। दिसंबर में जैसलमेर में घूमना सर्व से कम नहीं है। यहां सर्दियों के समय जैसलमेर में ठंडी हो आपके यात्रा को चार चांद लगा देती है।

patwon-ki-haveli
Image : Patwon ki Haveli

पटवों की हवेली में की गई कारीगरी और अंदरूनी हिस्सों में नक्काशी देखने लायक है। पटवों की हवेली सर्दियों के लिए सबसे उचित घूमने का पर्यटक स्थल माना जाता है।

यह भी पढ़े: 10+ रणथंभौर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

जैसलमेर डेजर्ट सफारी

जैसलमेर में स्थित सभी पर्यटक स्थल जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। जैसलमेर में जितने भी पर्यटक स्थल है, वहां सर्दियों के समय घूमना बड़ा अच्छा लगता है।

dessert-safari
Image : Dessert Safari

गर्मियों के समय में डेजर्ट सफारी की गर्मी हर कोई व्यक्ति सहन नहीं कर सकता है। थार के मरुस्थल की गर्मी भयंकर होती है। अतः यहां सर्दियों में जैसलमेर डेजर्ट सफारी घूमने का मजा आता है।

यह भी पढ़े: 10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

जयपुर

सर्दियों में घूमने की कौन-कौन सी जगह है। इस सूची में जयपुर का नाम शामिल है। जयपुर जो राजस्थान की राजधानी है। यहां पर बहुत सारे पर्यटक स्थल है। जयपुर में स्थित हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, जल महल, पिंक सिटी बाजार, बिरला मंदिर, अंबेर किला और महल, जंतर मंतर इत्यादि पर्यटक स्थल जहां गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में घूमने का मजा आता है।

Hawa Mahal
Image: Jaipur

जयपुर में स्थित सभी पर्यटक स्थलों पर सर्दियों के समय जाना उचित समझा जाता है। सर्दियों के समय यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण अनुकूल होता है जो आपकी यात्रा को चार चांद लगाता है।

यह भी पढ़े: 10+ जयपुर में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

उत्तराखंड

उत्तर भारत में देवताओं का घर कहा जाने वाला उत्तराखंड जहां प्रकृति से जुड़े कई ऐसे पर्यटक स्थल है, जहां सर्दियों में घूमने का आनंद बेहतरीन आता है। उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मसूरी, नैनीताल और ओन्ली जहां सर्दियों में घूमकर आप अपने यात्रा को मनोरंजक बना सकते हैं, जहां पर आप गर्मियों में भी घूम सकते हैं। लेकिन सर्दियों का प्राकृतिक सौंदर्य अलग ही रहता है।

Nainital
Image: Uttarakhand

पहाड़ी वाले स्थानों और बर्फबारी में आप हाथी की सवारी करके यहां घूम सकते हैं। अक्टूबर से जनवरी के बीच यहां का माहौल स्विजरलैंड के जैसा रहता है। हिमालय की गोद में बसा नैनीताल समुद्र के तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर है और यहां का तापमान सर्दियों में सुखद अनुभव कराने जैसा होता है। यहां की गलियों में सर्दियों के समय भीड़ कम होती है।

यह भी पढ़े: 10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

हिमाचल प्रदेश, शिमला और मनाली

हिमालय के नजदीक स्थित हिमाचल प्रदेश में शिमला और मनाली भारत के लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। शिमला और मनाली में घूमने की जगह सर्दियों के लिए काफी उच्च मानी जाती है। सर्दियों में दिसंबर के माह में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिकतम होती है। सर्दियों में यहां का मौसम सुनहरा होता है। सर्दियों के समय में पहाड़िया और मकान बर्फ से ढकी होती है और बर्फ की सफेद चादर एक अलग ही नजारा उत्पन्न करती है।

Manali
Image : Manali

शिमला और मनाली जहां पर आप अपने हमसफर या लाइफ पार्टनर के साथ सर्दियों के समय में घूमकर इन पल को यादगार बना सकते हैं। सर्दियों के समय परिवार के साथ और दोस्तों के साथ शिमला और मनाली की यात्रा भी यादगार टूर से कम नहीं होती हैं। 

शिमला में स्थित देवदार पेड़ का प्राकृतिक सौंदर्य बैठकों के मन को लुभाता है। मनाली में रंग-बिरंगे फूलों की घाटी का सौंदर्य दिसंबर के महीने में नजर आता है। यहां की हरियाली दूर-दूर तक दिखाई देती है और सर्दियों में सभी पेड़ों और घरों पर फैली सफेद बर्फ की चादर प्राकृतिक सुंदरता को चार चांद लगा देती है।

यह भी पढ़े: 10+ शिमला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

केरला

भारत के दक्षिण में स्थित केरल राज्य जहां गर्मियों के समय में अत्यधिक गर्मी होती है। लेकिन केरला में पर्यटक स्थलों की कमी नहीं है। केरला में पर्यटक स्थल बहुत सारे हैं। समुद्र तट पर स्थित यह राज्यों सर्दियों के समय बेहतर अनुभव कराता है। सब्जियों के समय केरला में घूमने की जगह है।

Alappuzha
Image : Kerala

अर्नाकुलम, कोट्टायम और कॉलम जिलों में स्थित पर्यटक स्थल केरला राज्य के विशेष आकर्षण के केंद्र हैं। केरला का प्राकृतिक सौंदर्य और पहाड़ी स्थानों तथा महासागर के प्रेमियों के लिए एक बेहतर पर्यटक स्थल वाला समूह माना जाता है। केरला में बहुत सारे पर्यटक स्थल है, जहां आप सर्दियों के समय में घूमने जा सकते हैं।

केरल में स्थित साइलेंट वैली नेशनल पार्क जिसकी हरियाली देखने लायक है। यह वायनाड जिले में स्थित है। यहां चाय के बागान और घने जंगल सुकून दिलाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़े: 10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह

समुद्र तल के निकट स्थित सभी पर्यटक स्थल जहां पर सर्दियों के समय घूमने का आनंद आता है। गर्मियों में समुद्र की गर्मी हर किसी को सहन नहीं होती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में घूमने का मजा सर्दियों के समय ही आता है। सर्दियों के समय में यहां की ठंडक और प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होता है।

Minicoy-Island
Image: Andaman Nicobar

गर्मियों के मुकाबले यहां पर्यटक सर्दियों में घूमने के लिए उत्सुक रहते हैं। अंडमान निकोबार के समुद्र जंगलों से और नारियल के पेड़ों से घिरे हुए हैं। समुद्र के किनारों पर लगे नारियल के पेड़ यहां के सौंदर्य को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़े: 10+अंडमान निकोबार में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

ऋषिकेश

हरिद्वार से 3 किलोमीटर दूर स्थित ऋषिकेश जिसे देवताओं की भूमि माना जाता है। ऋषिकेश में बहुत सारे मंदिर है। ऋषिकेश में गंगा नदी का पवित्र तट स्थित है। गंगा नदी के इस पवित्र तट पर स्नान करने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। गर्मियों में भी यहां घूमने का मजा आता है।

Rishikesh
Image : Rishikesh

लेकिन सर्दियों के समय यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सर्दियों के समय ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ जाती है और सर्दियों के समय जनवरी के महीने में यहां का मौसम बहुत ही ज्यादा सुहावना होता है।

यह भी पढ़े: 10+ ऋषिकेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग जो पहाड़ों पर मौजूद है। कुर्ग जो भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पहाड़ी प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।.सर्दियों में यहां का माहौल सुनहरा होता है। यदि आप भी सर्दियों में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए कुर्ग एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।

Nilkanthi waterfall
Image : Coorg

कर्नाटक की सबसे बड़ी पहाड़ी पर स्थित यह पर्यटक स्थल आसपास के हरे भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की पहाड़ियां वनों से ढकी हुई है। सर्दियों के समय में यह हनीमून पैलेस के रूप में भी पहचाना जाता है। यह देश-विदेशों से लोग अपने हमसफर के साथ हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते हैं। यहां जाने का सही समय दिसंबर से फरवरी तक रहता है।

यह भी पढ़े: 10+कुर्ग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गोवा

भारत का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटक स्थल गोवा माना जाता है। गोवा पर्यटक स्थल भारत में ही नहीं विदेश में प्रचलित है। यहां प्रतिवर्ष विदेशों से लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। गोवा बिच पर घूमना सबकी पसंद है। गर्मियों में भी गोवा घूमने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों में होती है। लेकिन यहां सर्दियों में घूमने का मजा अलग ही आता है।

Baga-Beach
Image: Goa

सर्दियों के समय गोवा का प्राकृतिक सौंदर्य और खूबसूरती यहां आने वाले लोगों के मन को मोह लेती है। दिसंबर से मार्च महीना के दौरान यहां पर किशमिश और नए साल को लेकर गोवा पर कई अलग-अलग कार्निवल होते हैं। इस दौरान गोवा में सर्दियों में घूमने जाना बेहतरीन माना जाता है।

यह भी पढ़े: 10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

सिक्किम

पूर्वी भारत में स्थित सिक्किम जो भारत का एक छोटा राज्य है। सिक्किम में कई खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां पेड़-पौधे जीव जंतु इनके अलावा पहाड़ियों और जिलों का नजारा कुछ अलग ही है। यहां की नदियां और झरने देश भर में प्रसिद्ध है। सिक्किम जहां सर्दियों में घूमने का मजा आता है।

Gangtok
Image: Sikkim

भारत में सर्दियों में घूमने की जगह यदि आप ढूंढ रहे हैं तो सिक्किम आपके लिए एक सुनहरा अवसर है सर्दियों में यहां का माहौल पूरी तरह से शांत रहता है। सिक्किम में नाग मंदिर प्रसिद्ध है जो सर्दियों में बर्फ से ढका होता है। सर्दियों में यहां का माहौल स्वर्ग से कम नहीं होता है।

यह भी पढ़े: 10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

FAQ

राजस्थान में सर्दियों में घूमने की जगह कौन-कौन सी है?

ऐसे तो राजस्थान में जितने भी पर्यटक स्थल है। उन सभी पर घूमने का सही समय सर्दियों का ही है। लेकिन जैसलमेर जयपुर और जोधपुर के पर्यटक स्थलों पर खास तौर सर्दियों में घूमना अच्छा रहता है।

गोवा घूमने का सही समय क्या है?

यदि आप भी गोवा घूमना चाहते हैं तो गोवा घूमने का सही समय दिसंबर से फरवरी का हो रहता है। दिसंबर में यहां किसमिस और नववर्ष के दिन यहां का नजारा अलग ही रहता है।

शिमला और मनाली घूमने का सही समय क्या है?

शिमला और मनाली का भ्रमण सर्दियों के समय उचित रहता है। सर्दियों के समय शिमला और मनाली में बर्फबारी और पेड़ पौधों पर सफेद चादर प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाती है।

क्या केरला में सर्दियों में घूमना उचित है?

केरला के सभी पर्यटक स्थलों पर सर्दियों के समय घूमना बेहतरीन माना जाता है। क्योंकि गर्मियों के समय यहां गर्मी अधिक होती है। सर्दियों का मौसम काफी अनुकूल रहता है।

निष्कर्ष

भारत जहां पर्यटक स्थलों की संख्या लाखों में है। भारत में प्रतिवर्ष बेशुमार विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हर मौसम में भारत में पर्यटकों की भीड़ रहती है क्योंकि गर्मियों में गर्मी के अनुकूल कई पर्यटक स्थल है, तो सर्दियों में भी कई ऐसे पर्यटक स्थल है जो सर्दी के अनुकूल है।

आज के आर्टिकल में हमने आपको सर्दियों में घूमने की जगह (Sardiyo Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। हमें उम्मीद है, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सर्दियों में घूमने की जगह के बारे में जानकारी अवश्य मिली होगी।

यह भी पढ़े:

बारह ज्योतिर्लिंगों के नाम और जगह

मई में घूमने के लिए भारत की 10 अच्छी जगहें

10+भारत की ऐतिहासिक इमारतें

बाइक से लेह लद्दाख कैसे जाएँ ?

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment