10+ महाराष्ट्र में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Maharashtra me ghumne ki jagah: भारत में महाराष्ट्र एक बहुत ही विकसित और मशहूर राज्य है। यहां पर घूमने के लिए कई सारे धार्मिक स्थल और प्रसिद्ध जगह है, जो पूरे भारत में ही मशहूर है। अगर आप भी महाराष्ट्र में घूमने जाना चाहते हैं और वहां के बेस्ट प्लेस के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Maharashtra Me Ghumne ki Jagah
Image: Maharashtra Me Ghumne ki Jagah

महाराष्ट्र एक बहुत बड़ा राज्य है, जहां पर लाखों की तादात में लोग रहते हैं। बहुत से लोगों का सपना होता है महाराष्ट्र घूमना। महाराष्ट्र में ऐसे कई सारे जगह है, जहां पर आप अपना समय व्यतीत कर सकते है। यहां जाने के लिए हर मौसम सर्वश्रेष्ठ है। आप किसी भी समय महाराष्ट्र जा सकते है। अगर आप भी महाराष्ट्र के पर्यटक स्थल देखना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के बारे में संपूर्ण जानकारी जरूर ले और अपनी यात्रा की तैयारी कर ले।

महाराष्ट्र में घूमने की जगह | Maharashtra Me Ghumne ki Jagah

महाराष्ट्र के बारे में रोचक तथ्य

महाराष्ट्र भारत का बहुत बड़ा राज्य है और बहुत ज्यादा विकसित भी है इसके बारे बहुत सारे रोचक तथ्य है जैसे :-

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
  • महाराष्ट्र राज्य की स्थापना बॉम्बे रीऑर्गनाइजेशन एक्ट के तहत की गई थी, तब से हम सब महाराष्ट्र को जानने लगे।
  • इस राज्य की राजधानी मुंबई को फाइनेंशियल हब से जाना जाता है।
  • मुंबई को पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था।
  • पुणे महाराष्ट्र के एजुकेशनल हब का बहुत बड़ा हिस्सा है।
  • भारत देश का 22% समुद्री ट्रांसपोर्ट केवल महाराष्ट्र से होता है।
  • 2019 तक महाराष्ट्र के विदेशी निवेश 128.85 बिलियन डॉलर तक रहा है जो भारत में बहुत ज्यादा है।
  • महाराष्ट्र में 16 एयरपोर्ट है।
  • गणेश उत्सव यह का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है और यहां के लाल बाग़ के राजा पूरे भारत में पूजनीय है।
  • महाराष्ट्र अपने इर्द गिर्द 6 राज्यों से जुड़ा हुआ है गुजरात, मध्प्रदेश ,छत्तीसगढ ,तेलंगाना ,गोवा और कर्नाटक।
  • यहां की प्रमुख नदिया गोदावरी , भीम और कृष्णा है।

महाराष्ट्र में लोकप्रिय पर्यटक स्थल | Maharashtra Tourist Places in Hindi

महाराष्ट्र में बहुत सारे घूमने के जगह है उनमें से कुछ हम आपको बताते है। अगर आप महाराष्ट्र घूमना चाहते है तो यहां जरूर घूमने जाए।

मुंबई

मुंबई को सपनों का शहर भी कहा जाता है। महाराष्ट्र में यह एक बहुत ही अच्छा राज्य है, जहां पर घूमने के लिए कई सारे जगह मौजूद है। मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की शूटिंग मुंबई में की जाती है और लोग अभिनेता अभिनेत्रियों से मिलने के लिए यहां आते है।

Juhu Beach
Image : Juhu Beach

मुंबई में मरीन ड्राइव समुद्र के किनारे में स्थित है जो बहुत ही शांति मय जगहों में से एक है जहां पर लोग अपना कुछ समय व्यतीत करने आते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अजंता और एलोरा गुफा

यह गुफाएं पूरे भारत में प्रसिद्ध है। अजंता के गुफाएं के बारे में तो आपको पता ही होगा। अजंता और एलोरा की गुफा में बहुत ही सुंदर सुंदर मूर्तियां स्थित हैं, जिन्हें देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

Ajnata Ellora cave
Image: Ajnata Ellora cave

यहां पर बौद्ध ,जैन और हिंदू धर्म के स्मारक रखे हुए है, जो इनकी संस्कृति को दर्शाती है। अजंता और एलोरा की गुफा ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें : एलोरा गुफा घूमने की सारी जानकारी

पुणे

Rajgad Fort
Image: Pune

महाराष्ट्र के बड़े शहरों में से एक पुणे भी है यहां पर घूमने के लिए कई सारे पिकनिक स्पॉट ,समुद्र तट और हरी भरी प्राकृतिक स्थल है। यहां पर जितने भी पर्यटक लोग आए हैं उन्हें यहां का वातावरण बहुत ही ज्यादा अच्छा लगा। अगर आप महाराष्ट्र में घूमने जा रहे हैं तो इस पुणे शहर में अपना समय जरूर व्यतीत करें।

10+पुणे में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

शिरडी

साईं बाबा का सबसे बड़ा मंदिर शिरडी में स्थित है। जितने भी धार्मिक लोग होते हैं, वह शिरडी में अपना समय व्यतीत करने जरूर जाते हैं। शिरडी में सभी भक्तों का पूरे भक्ति भाव से खातिरदारी की जाती है। ना केवल भारत बल्कि विदेशों से भी लोग शिरडी घूमने आते हैं।

Shirdi Sai Temple
Image : Shirdi Sai Temple

रोजाना यहां लाखों की तादात में भक्तों की भीड़ लगी होती है और सभी मिलकर भगवान साईं बाबा की भक्ति करते हैं। शिरडी के साईं बाबा नासिक में स्थित है और आने का धार्मिक स्थल में से यह बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़ें : 10+शिरडी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

हिल स्टेशन पंचगनी  

महाराष्ट्र का यह हिलस्टेशन सबसे ठंडा और प्रकृति पूर्ण माना जाता है। पंचगनी 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह बहुत ही प्रसिद्ध जगह में से एक है। यहां पर नए शादीशुदा जोड़े घूमने के लिए आते हैं। इसके सबसे ऊँचे स्थान में पहुंचकर झील का दृश्य देखना बहुत ज्यादा मनोरम रहता है।

Panchgani
Image: Panchgani

पर्वत की पांच पहाड़ियों को मिलाकर इसका नाम पंचगनी रखा गया है, जो महाराष्ट्र में बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है यहां लोग गर्मी के मौसम में छुट्टियां मनाने आते हैं।

यह भी पढ़ें : 10+पंचगनी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

नासिक

हिंदू धर्म का सबसे प्राचीन और धार्मिक स्थल नासिक है, जहां पर 12 साल में एक बार कुंभ के मेले को आयोजित किया जाता है। इस मेले में लाखों की तादात में लोग आते हैं और इसका इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। नासिक में त्रंबकेश्वर मंदिर स्थित है जो  हिंदू धर्म की संस्कृति को दर्शाता है।

Anjaneri
Image : Nasik

यहां पर भक्तों की लाइन सुबह से ही लग जाती है। भारतीय तीर्थ स्थानों में से एक यह मंदिर भी माना जाता है। नासिक में अनेक मंदिरों के साथ झरने ,नदी, बाग, बगीचे भी है, जहां पर आप शाम के समय जाकर शांति माय वक्त बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें :10+नासिक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

लोनावाला

पुणे के पास स्थित लोनावाला अपनी प्रकृति की सुंदरता के लिए बहुत ही ज्यादा मशहूर है। ज्यादातर लोग ठंडियो के मौसम में यहां आना पसंद करते है।

Kune Falls
Image : Kune Falls

यहां की वादियां और झरने आदि बहुत ही खूबसूरत है, जो मन को मोह लेती है। लोनावाला के रास्ते में खंडाला और राजमची भी है यह पर पर्यटक हर साल घूमने जरूर आते है।

यह भी पढ़ें :10+लोनावला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान

भारत में कई सारे राष्ट्रीय उद्यान है। उनमें से एक ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग पर्यटन स्थल को देखने आते हैं।

Tadoba-Andhari-National-Park
Image :Tadoba National Park

यहां का पर्यावरण हरियाली से भरा है पेड़- पौधे ,बाग बगीचे के साथ यहां पर कई सारे जानवर भी है। इस राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर संरक्षित करके रखा जाता है।

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध भोजन

 हर स्थान का कोई ना कोई प्रमुख व्यंजन जरूर होता है। उसी प्रकार महाराष्ट्र के प्रमुख व्यंजन में पाव भाजी और वडा पाव आते है। यहां के स्ट्रीट फूड में से यह दोनों बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। पर्यटकों को भी यह बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं, जो लोग वह राष्ट्र घूमने आते हैं वह पाव भाजी और वडापाव खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों ही व्यंजन में पांव का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले वडा बनाया जाता है और कुछ मसाले बनाए जाते हैं। इसके अलावा पावभाजी को बनाने के लिए भाजी तैयार की जाती है, जिसमें अनेक प्रकार की सब्जियां होती है और पाव को घी या बटर लगा कर सेका जाता है और पर्यटकों को परोसा जाता है। अगर आप भी महाराष्ट्र जा रहे हैं तो वडा पाव या पाव भाजी खाना कभी ना भूले।

महाराष्ट्र का प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन बहुत सारा है यहां पर ज्यादातर मराठी लोग निवास करते हैं और इनका सांस्कृतिक पूजन ही यहां का प्रसिद्ध भोजन कहलाता है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध भोजन निम्न है :-

  • वड़ा पाव
  • पाव भाजी
  •  मुंबई भेल
  • मोदक
  • महाराष्ट्रीयन कढ़ी
  • फिश करी
  • साबूदाना खिचड़ी
  • थालीपीठ
  • मिसल पाव
  •  वरण
  • पूरन पोली
  •  श्रीखंड

महाराष्ट्र घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

अगर आप महाराष्ट्र जाना चाहते हैं तो वह अगस्त सितंबर या अक्टूबर के महीने में ही जाए क्योंकि इस समय गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा का वक्त होता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और आप इस समय जाकर इस त्यौहार का पूर्ण आनंद ले सकते हैं।

आप ठंड के समय में भी जा सकते हैं और समुद्र के तट पर जाकर शांति में समय व्यतीत कर सकते हैं। महाराष्ट्र जाने का यह सबसे अच्छा समय माना जा सकता है क्योंकि इस समय आप पूरे महाराष्ट्र के पर्यटक स्थल में जाकर घूम सकते हैं और आपको कोई परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

महाराष्ट्र कैसे पहुंचे?

महाराष्ट्र में पहुंचने के लिए आप किसी भी वाहन का सहारा ले सकते है जैसे ट्रेन, ऐरोप्लेन, बस, कार आदि। अगर आप भारत के किसी भी कोने से महाराष्ट्र पहुंचना चाहते हैं, तो ट्रेन से जा सकते हैं ट्रेन का सफर आपके लिए आरामदायक होगा।

इसके अलावा अगर आप विदेश से महाराष्ट्र के पर्यटक स्थल में पहुंचना चाहते हैं, तो एरोप्लेन या हवाई यान का सहारा ले सकते हैं। एरोप्लेन से आप कम समय में महाराष्ट्र पहुंच पाएंगे।

अगर महाराष्ट्र से आपका स्थान ज्यादा दूर पर नहीं है तो आप बस- कार आदि का भी सहारा ले सकते हैं। आप किसी भी वाहन का सहारा लेकर महाराष्ट्र आसानी से पहुंच सकते है।

महाराष्ट्र घूमने का खर्च

अगर आप किसी भी स्थान में घूमने जा रहे है, तो सबसे महत्वपूर्ण विषय होता है खर्च। आपको घूमने में पूरे कितने खर्च आएंगे इसका हिसाब आपको पहले से बना लेना होता है। महाराष्ट्र एक बहुत बड़ा शहर है और काफी महंगा भी है अगर आप महाराष्ट्र होने जा रहे हैं तो आपको अच्छे खासे खर्च लग सकते हैं।

खाने-पीने से लेकर रहने तक के खर्च 20 से 30 हजार तक हो सकते हैं। ठहरने के लिए अगर आप किसी रेस्टोरेंट या लॉज में रूम बुक कर रहे हैं तो 5000 तक का खर्चा आपको एक रूम में ही लग जाएगा। इस हिसाब से आप कितने दिन के लिए जा रहे हैं और कितने व्यक्ति जा रहे हैं अपने खर्च को देखकर लिस्ट बनाएं।

महाराष्ट्र घूमते समय साथ में क्या रखें?

यात्रा के दौरान सबसे महत्वपूर्ण पैसा होता है। पर्याप्त मात्रा में अपने हिसाब से पैसा अपने पास रखें और हो सके तो थोड़ा ज्यादा रखें, आपातकालीन स्थिति में आपको सहायता मिलेगी। इसके अलावा अपने कपड़े और सभी जरूरतों के सामान को ध्यान पूर्वक रख ले।

यात्रा के लिए आपको किसी भी वाहन का सहारा लेना पड़ सकता है और रास्ते में भोजन ना मिले, इस स्थिति के लिए अपने साथ कुछ भोजन भी रख ले। आपकी रोजमर्रा के जीवन में जितने भी जरूरत की चीजें होती हैं उन्हें अपने साथ रख ले।

FAQ

महाराष्ट्र की स्थापना कब हुई थी?

1 मई 1960 को ही महाराष्ट्र की स्थापना हो गई थी।

महाराष्ट्र में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल कौन कौन से है?

महाराष्ट्र में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल निम्न है:-
शिरडी
हरिहरेश्वर मंदिर
ज्योतिबा मंदिर
शनि शिंगणापुर मंदिर
सिद्धिविनायक मंदिर
मार्लेश्वर मंदिर

महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन क्या है?

महाराष्ट्र के वैसे तो बहुत सारे प्रसिद्ध व्यंजन है पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला व्यंजन वडापाव और पाव भाजी है।

महाराष्ट्र का फाइनेंशियल हब कौनसे जिले को कहते है?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को इस राज्य का फाइनेंशियल हब कहा जाता है।

राजधानी मुंबई को भारत में और किस नाम से बुलाते हैं?

राजधानी मुंबई को लोग सपनों का शहर कहते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको महाराष्ट्र के कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताया जहां पर पर्यटक हर साल अपना कुछ समय व्यतीत करते हैं।अगर आप महाराष्ट्र घूमने जाना चाहते हैं तो सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ ले और अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो उसे पहले क्लियर कर ले।

उसके बाद आप बिना किसी संकोच के अपनी यात्रा के लिए निकल सकते हैं। महाराष्ट्र एक बहुत ही सुंदर जगह है अगर आप छुट्टियों में कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो महाराष्ट्र जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें

10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गुजरात में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+कर्नाटक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment