10+ पुणे में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Pune Me Ghumne ki Jagah : दोस्तों जब आप भारत के हर एक कोने को अच्छी तरीके से एक्सप्लोर करेंगे, तब आपको मालूम पड़ेगा कि पूरी दुनिया भारत में समाहित है। भारत के हर एक भाग में कुछ ना कुछ देखने लायक चीजें हैं। हर एक शहर अपनी अलग संस्कृति और इतिहास को बयां करता है। आज के इस लेख में हम महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे शहर में घूमने की बात करने वाले हैं।

पुणे ,समृद्ध इतिहास और आधुनिकता का मिश्रण के कारण यह शहर पर्यटक को के लिए काफी खास है। महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए पुणे में कई पिकनिक स्पॉट मौजूद है। यहां पर ऐतिहासिक किले हैं, समुद्र तट है और प्राकृतिक सुंदरता से भरे उद्यान भी हैं। यहां पर आप झरने के सुंदर दृश्य देखने का भी आनंद ले सकते हैं।

Pune Me Ghumne ki Jagah
Image: Pune Me Ghumne ki Jagah

यदि आप पुणे जाने की योजना बनाना चाहते हैं तो इस लेख का अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको पुणे में घूमने लायक जगह, पुणे के बारे में कुछ रोचक तथ्य, पुणे कैसे जाएं, कहां ठहरे और पुणे कैसे घूमें इत्यादि पुणे की यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी देने वाले हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

पुणे में घूमने की जगह | Pune Me Ghumne ki Jagah

पुणे के बारे में रोचक तथ्य

  • पुणे को मराठा राज्य का सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है।
  • पुणे शहर के विकास में महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी का बहुत बड़ा योगदान है।
  • पुणे शहर भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है। यह आईटी हब के रूप में उभर कर आ रहा है।
  • ब्रिटिश शासन के दौरान पुणे शहर मानसून कैपिटल कहलाता था।
  • भले ही पुणे पूरे भारत में एक छोटा सा शहर है लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ यहां के कई महान क्रांतिवीर ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है, जिसमें बाल गंगाधर तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, पंडिता रमाबाई जैसे महान व्यक्तित्व का नाम है।

पुणे में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Pune Tourist Places in Hindi)

राजगढ़ का किला

यदि आप इतिहास के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो पुणे में स्थित राजगढ़ का किला घूमने जरूर जाएं, जो ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं क्योंकि यह किला पुणे में 4600 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ी पर स्थित है।

Rajgad Fort
Image: Rajgad Fort

ट्रैकिंग करने के बाद आप यहीं पर रात गुजार सकते हैं और फिर सुबह किले को देख सकते हैं। यह ऐतिहासिक किला आपको जरूर प्रभावित करेगा।

लाल महल

यदि आप शिवाजी के जीवन से प्रभावित है तो पुणे में स्थित इस लाल महल को देखने जरूर जाएं, जो लाल इश्क से बनी एक सुंदर संरचना है जो आपको निश्चित ही आकर्षित करेंगी। माना जाता है इस किले में शिवाजी तब तक रहे थे जब तक इन्होंने पहला किला नहीं जीता था।

Image : Lal Mahal

इस किले का निर्माण शिवाजी के पिता शाह जी ने 1643 ईसवी में अपनी पत्नी और बेटे के लिए करवाया था। इस किले में आपको शिवाजी द्वारा शाइस्ता खान की उंगलियां काटने का साक्षीय भी मिलेंगे। इस लाल महल की दीवारों पर कुछ चित्र भी सजाई गई है, जो शिवाजी की जीवन कि महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन करते हैं।

शिवनेली किला

पुणे में 300 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित शिवनेरी किला महान मराठा सम्राट शिवाजी का जन्म स्थान है। शिवाजी के जीवन से प्रभावित और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह पसंदीदा जगह है। इस किले को घूमने आकर आप शिवाजी के जीवन से संबंधित कई सारी इतिहास की बातें जान सकते हैं।

Shivneri Fort
Image: Shivneri Fort

जब आप शिवनेरी किला देखने जाते हैं तो यहां पर भैरवगढ़, जुमेनेर और चांवड जीवधन भी देखने जा सकते हैं। इस किले से संबंधित खास बात यह है कि इस किले तक पहुंचने के लिए सात फाटक को पार करना होता है, जिससे आप इस किले की सुरक्षा उस समय कितनी रही होगी यह समझ सकते हैं। इस किले में शिवाजी और उनकी माता जीजाबाई के साथ की एक मूर्ति भी है, जो काफी आकर्षक है।

आगा खान पैलेस

1892 में सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान 3 द्वारा बनाया गया। यह पैलेस पुणे में घूमने की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। लेकिन इस किले को आगा खान ने महात्मा गांधी के सम्मान के रूप में दान दे दिया था। इसी किले में महादेव भाई देसाई और कस्तूरबा गांधी को अगस्त 1942 और मई 1944 के बीच जेल में बंदी बनाकर रखा गया था।

Aga Khan Palace
Image: Aga Khan Palace

यदि आप यह पैलेस देखने आते हैं तो यहां पर आपको महात्मा गांधी, कस्तूरबा और गांधीजी के सचिव महादेव भाई देसाई के स्मारक देखने को मिलेगा। इसके साथ ही पैलेस के आसपास की हरियाली आपको इस स्थान पर रुकने के लिए बाधित करेंगी।

यह भी पढ़े : 10+शिरडी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पार्वती हिल

समुद्र तल से 2100 फीट की ऊंचाई पर स्थित पार्वती हिल पुणे में स्थित प्राचीन मंदिरों का एक घर है। यहां पर एक मंदिर पेशवा राजवंश द्वारा बनाया गया है। यहां के 4 मंदिर भगवान शिव, गणेश, विष्णु और कार्तिकेय को समर्पित है जो 17 वीं शताब्दी के हैं।

Parvati Hill
Image: Parvati Hill

पर्वत की चोटी पर स्थित इस मंदिर के आसपास का दृश्य काफी मनोरम है, जहां पर आप को लंबे समय तक रहने का जी करेगा। यहां पर एक पार्वती संग्रहालय बनाया गया है, जिसमें आप पुरानी तलवार, बंदूक,कुछ पांडुलिपि और कई प्रकार के चित्र जिसमें पेशवा शासक के चित्र भी शामिल है को देख सकते हैं।

सिंहगढ़ किला

यदि आप पुणे में ऐसे जगह पर जाना चाहते हैं, जहां के आसपास की हरी भरी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर वातावरण में शांति के कुछ पल बिता सके तो पुणे में स्थित शेरगढ़ किले को देखने जरूर जाएं। यह किला सहयाद्री पर्वत पर स्थित है।

Sinhagad Fort
Image: Sinhagad Fort

माना जाता है इसी किले में शिवाजी के छोटे पुत्र राजाराम का निधन हुआ था। यह किला समुद्र तल से 4300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इतनी ऊंचाई से आसपास का दृश्य काफी मनोरम बन जाता है। यहां पर आप सुंदर झरने को देखने और अद्भुत शांति का आनंद ले सकते हैं।

पश्चिमी घाट

पुणे में घूमने लायक जगह में से एक पश्चिमी घाट भी है, जहां पर आप घने जंगल, फूलों की विस्तृत श्रृंखला, ऊंचे पहाड़ और लुभावनी घाटियों से भरे सुंदर प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां की प्राकृतिक शांति के बीच कुछ पल बिता सकते हैं।

Western Ghats
Image : Western Ghats

यहां के सुंदर नजारों को अपने कैमरे में कैप्चर भी कर सकते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास जगह है। इसे यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल का दर्जा भी मिला है।

राजा दिनकर केलकर म्यूजियम

पुणे में स्थित यह संग्रहालय देश का दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है, जिसे राजा दिनकर केलकर की स्मृति में बनवाया गया था जिनका एकलौता पुत्र दुखद रूप से मारा गया था। इस संग्रहालय में भारत के अलग-अलग हिस्से के कलाकृतियों को संग्रहित किया गया है।

Raja Dinkar Kelkar Museum
Image: Raja Dinkar Kelkar Museum

इस किले में आप विभिन्न लकड़ी की वस्तुएं, वस्त्र, सिक्के, हाथीदांत की वस्तुएं, लेखन सामग्री, पेंटिंग ,मूर्तियां, हथियार और अलग-अलग चीजों को संग्रहित किया गया है। इस प्रकार यह संग्रहालय 21000 से भी ज्यादा विभिन्न जातीय , संस्कृति,युड और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है।

पुणे का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

पुणे भारत का एक बहुत ही आकर्षक शहर है, जो अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त अपने स्वादिष्ट व्यंजन के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। यहां पर  महाराष्ट्र के सांस्कृतिक और पारंपरिक भोजन के अतिरिक्त भारत के अन्य भागों की और कॉन्टिनेंटल फूड भी मिल जाएंगे।

यहां के सड़कों के दोनों किनारे लगे स्टॉल पर मिलने वाली पावभाजी, मिसलपाव, पोहा, दाबेली, वड़ापाव, पूरनपोली यहां आने वाले पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिनका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

पुणे घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

पुणे महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और एक प्रमुख शहर है जिसे घूमने के लिए आप साल भर किसी भी दिन जा सकते हैं। लेकिन, पुणे घूमने का सबसे अत्यधिक अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक का होता है क्योंकि इस दौरान यहां का तापमान काफी सुखद और हल्की ठंड से भरी होती है जिससे यात्रा करने में काफी आनंद आता है।

इसके साथ ही यदि आप दिसंबर के महीने में पुणे घूमने आते हैं, तो सवाई गंधर्व संगीत महोत्सव का आनंद भी ले सकते हैं। यह महोत्सव का आयोजन दिसंबर में किया जाता है, जो शास्त्रीय संगीत पसंद करने वाले लोगों के लिए आकर्षक महोत्सव होता है। मार्च से जून जुलाई के महीने में यहां आते हैं, तो इस दौरान काफी गर्मियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : 10+लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पुणे कैसे पहुंचे?

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो अपने सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए देशभर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं जिस कारण यह शहर भारत के विभिन्न शहरों से बस, रेलवे और हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। इनमें से किसी भी एक मार्ग का चयन करके आप आसानी से पुणे पहुंच सकते हैं।

पुणे रेलवे स्टेशन भारत के विभिन्न शहरों से रेल लाइन द्वारा जुड़ा हुआ है। यहां पर लोकल के साथ-साथ एक्सप्रेस ट्रेनें भी नियमित रूप से आती है। अपने शहर से पुणे पहुंचने के लिए ट्रेन मार्ग काफी सस्ता माध्यम है और आपको काफी आसानी से आपके शहर से पुणे के लिए ट्रेन मिल जाएगी।

यदि आप रोड मार्ग के जरिए पुणे पहुंचना चाहते हैं तो बता दें महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य से पुणे बस से पहुंचना काफी सुलभ और सस्ता माध्यम हो सकता है। पुणे में चिंचवड और पुणे दो बस स्टेशन है। आपको अपने शहर से पुणे के लिए बस आसानी से मिल सकती हैं। आप चाहे तो ऑनलाइन भी बस की टिकट बुक करवा सकते हैं।

पुणे में स्थित हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जहां से प्लेन विदेश के साथ-साथ घरेलू उड़ानें भी भरती है। भारत के विभिन्न शहरों के प्रमुख हवाई अड्डे से पुणे के लिए नियमित रूप से प्लेन उड़ान भर्ती हैं। हालांकि हवाई मार्ग थोड़ा महंगा हो सकता है लेकिन आप बहुत आसानी और जल्दी से पुणे पहुंच सकते हैं।

पुणे में रुकने की जगह

कहीं भी घूमने की योजना बनाते वक्त वहां पर ठहरने की जगह बहुत मायने रखती हैं। यदि आप ऐसी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, जहां पर आप को 2 से 3 दिन ठहरने की जरूरत पड़ सकती है तो आपको निश्चित ही एक अच्छे होटल की जरूरत पड़ेगी।

पुणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है इसलिए यहां पर आपको सस्ते से लेकर महंगे और लग्जरी होटल बहुत आसानी से मिल जाएंगी। इसके बारे में आप ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं और अपने मनपसंद किसी भी होटल में अपने बजट के अनुसार ऑनलाइन ही रूम बुक करवा सकते हैं।

पुणे में कैसे घूमे?

यदि आप पुणे घूमने की योजना बना रहे हैं तो एक बात ध्यान रखें कि आप तंग समय के साथ पुणे बिल्कुल भी ना जाए क्योंकि पुणे को अधूरा घूमना बेकार है। जब तक आप पुणे को पूरी तरीके से एक्सप्लोर नहीं करते, तब तक आपको यात्रा का बिल्कुल भी आनंद नहीं आएगा।

पुणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी विस्तृत है। यहां पर कई पर्यटन स्थल है। इन सभी पर्यटन स्थलों को विजिट करने के लिए आपको कम से कम 2 से 3 दिन यहा रुकने की आवश्यकता पड़ेगी।

पुणे घूमने का खर्चा

यदि आप पुणे को अच्छी तरीके से एक्सप्लॉरर करना चाहते हैं और यहां की यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको अच्छा खासा बजट बनाना पड़ेगा क्योंकि पुणे खर्चों का शहर है। यहां की हर चीज आपकी जेब को ढीली कर सकती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि पुणे शहर घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत है।

आप औसतन बजट बनाकर भी पुणे घूमने आ सकते है लेकिन कम बजट के अनुसार ही आपको यहां पर ठहरने के लिए होटल का चुनाव करना पड़ेगा। साथ ही अपनी खरीदी पर भी कटौती करनी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त पुणे घूमने का खर्चा आपके ट्रांसपोर्टेशन और यहां पर ठहरने के दिन पर निर्भर करता है।

FAQ

पुणे पर कौन-कौन से शासकों ने शासन किया?

शुरुआती समय में पुणे राष्ट्रक्रूटो ने शासन किया। राष्ट्रक्रूट के बाद यादव वंश का पुणे पर शासन रहा। उसके बाद सतरवी शताब्दी के मध्य तक मुगल शासकों ने पुणे पर शासन किया। उसके बाद मराठा शासक ने भी पुणे पर शासन किया। महान मराठा शासक शिवाजी का बचपन पुणे में लाल महल में बिता।

पुणे शहर में पहला कपड़ा मिल किसने स्थापित किया?

1893 में राजा बहादुर मोतीलाल पिट्टी ने पुणे में सबसे पहला कपड़ा उद्योग स्थापित किया था।

पुणे का दूसरा नाम क्या है?

औरंगजेब ने 1680 में शिवाजी की मृत्यु के बाद पुणे पर शासन किया और उसका नाम मुहियाबाद कर दिया था।

पुणे शहर का सबसे अधिक विकास कब हुआ?

1740 से लेकर 1761 तक नानासाहेब पेशवा ने मराठा राज्य प्रशासन किया। अपने शासन के दौरान उन्होंने पुणे शहर के शहरीकरण पर जोर दिया और उसके बाद इन्होंने ही पुणे में वार्ड स्थापित करने के लिए बढ़ावा दिया। इन्हीं के समय में यहां पर पार्वती मंदिर परिसर का निर्माण किया गया, जिसे पुणे शहर का गौरव कहा जाता है। इन्होंने यहां पर खड़कवासला बांध और मुंबई से पुणे के बीच का रेल ट्रैक भी बनवाया था।

पुणे में क्या क्या घूमने लायक जगह है?

इतिहास प्रेमी , प्रकृति प्रेमी सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए पुणे में घूमने लायक जगह है, जहां पर कई ऐतिहासिक स्थान और धार्मिक स्थलों की भरमार है। यहां पर सिहागढ़ का किला, आगा खान पैलेस, शिंदे छतरी, लाल महल जैसे ऐतिहासिक इमारतें हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां पर सरस बाघ और बंड गार्डन है।
यहां पर 14 साल पुराना प्राचीन पटलेश्‍वर मंदिर है,जिसे चट्टानों को काटकर बनाया गया है। रजनीश ओशो द्वारा स्थापित पुणे का ओशो कम्यून इंटरनेशनल सेंटर भी काफी प्रसिद्ध जगह है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख शहर पुणे में घूमने की जगह ( Pune Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी दी। यदि इन छुट्टियों में अच्छे जगह पर अपने परिवार के साथ घूमने जाना चाहते हैं और आनंददायक और मनोरंजक पल बिताना चाहते हैं तो पुणे जरूर जाएं।

हमें उम्मीद है कि आज के इस लेख में पुणे यात्रा की गाइड आपकी यात्रा को आनंददायक और सरल बनाने में मदद करेगा। यदि लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अन्य लोगों में जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े : 

10+पंचगनी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+नासिक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+नागपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+महाबलेश्वर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment