20+ गुजरात में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल, गुजरात घूमने का सही समय

गुजरात अपने इतिहास और व्यापारिक गतिविधियों के कारण पूरे भारत में प्रचलित है। यहां का स्वादिष्ट भोजन और मीठी वाणी बोलने वाले लोग पूरे विश्व में अपने स्वभाव के कारण प्रचलित है।

अगर आप टूरिस्ट प्लेस इन गुजरात ढूंढ रहे है और गुजरात दर्शन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी जानने का प्रयास कर रहे है तो इस लेख के साथ अंत तक बनी रहे।

Gujarat-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Gujarat Me Ghumne ki Jagah

गुजरात अपने व्यापारिक गतिविधि और भौगोलिक अस्तित्व के अलावा और भी विभिन्न कारणों से प्रचलन में रहा है। यहां का इतिहास सदैव ही विश्व के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

इस लेख में गुजरात टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानेंगे। जिसमें गुजरात टूरिस्ट प्लेस लिस्ट (places to visit in gujarat), गुजरात घूमने का सही समय, गुजरात में क्या फेमस है, गुजरात के दर्शनीय स्थल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

Table of Contents

गुजरात के बारे में रोचक तथ्य

गुजरात घूमने से पहले आपको इस राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पता होना चाहिए ताकि आपको इस राज्य के महत्व के बारे में समझने में आसानी हो।

  • गुजरात में बहुत सारी नदियां प्रवाहित होती है, जिनमें 7 प्रमुख नदियां है। गुजरात की नर्मदा नदी गुजरात की सबसे बड़ी नदी है, जो 1310 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके अलावा तापी नदी, माही नदी, साबरमती नदी, हिरण नदी, रुपेन नदी, माछू नदी आदि नदियां गुजरात से ही प्रवाहित होती हैं।
  • गुजरात में साउथ एशिया का सबसे अमीर गांव स्थित है, जिसका नाम माधापुर है। इसके अतिरिक्त गुजरात में कुल 18676 गांव है।
  • गुजरात शहर का नाम 1960 में पड़ा इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। इसे भारत का वित्तीय प्रमुख राज्य कहा जाता है। इस राज्य की कुल आबादी 60,00000 से अधिक है।
  • गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है, जिसे भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
  • विश्व का 90% हीरा पॉलिश करने वाला शहर सूरत भी गुजरात में मौजूद है, जो गुजरात शहर को भारत का वित्तीय प्रमुख राज्य बनाता है।
  • सूरत वह पहला स्थान था, जहां अंग्रेजों ने अपनी ईस्ट इंडिया कंपनी को शुरू किया था। यह पता चलता है कि आज से 300 वर्ष पहले भी गुजरात शहर भारत के बाकी राज्यों के मुकाबले वित्तीय रूप से काफी मजबूत रहा था।
  • आज से 5000 साल पहले भी लुप्त हो गई जनजाति के कुछ अवशेष धोलावीरा में पाए जाते हैं, जो गुजरात का प्रमुख शहर है। जहां की स्थिति को देखकर यह पता चलता है कि आज से कई साल पहले जब इंसानों का अस्तित्व शुरू हुआ था तब भी गुजरात काफी प्रसिद्ध, सक्षम, ताकतवर और अमीर राज्य था।
  • हिंदू धर्म के भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारका थी। इस वजह से गुजरात के इस शहर को देवभूमि भी कहा जाता है, जिस वजह से धार्मिक रूप से भी गुजरात का भारतीय इतिहास में अतुलनीय योगदान रहा है।

गुजरात में घूमने की जगह (Gujarat Me Ghumne ki Jagah)

गुजरात में आपको एक से एक घूमने की जगह मिल जाएगी। जिसके बारे में आप को विस्तार पूर्वक आज के लेख में बताया जाएगा और आप समझ पाएंगे कि गुजरात व्यापारिक गतिविधि और इतिहास के अलावा विभिन्न प्रकार के जगहों की वजह से प्रचलित है।

सोमनाथ मंदिर

गुजरात में स्थित सोमनाथ का मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। भारतीय इतिहास के अनुसार 12वीं सदी से ही इस मंदिर पर विभिन्न विदेशी लोगों का आक्रमण होता रहा है।

कई बार ईरानी, तुर्की, अफगानी राजाओं ने इस मंदिर को बड़ी बेरहमी से लूटा है। मगर हर एक लूटमार के बाद इस मंदिर को पहले से और भव्य तरीके से बनाया गया, जिसने इसे आकर्षण का केंद्र बना दिया है।

Somnath Temple
Image: Somnath Temple

आज भी इस मंदिर के दरवाजे चांदी के बने हुए हैं। इसके अलावा इसके दीवार पर भारतीय शिल्पकारों द्वारा नकाशी की गई है, जो आपको यहां के प्राचीन खूबसूरती को बखूबी दर्शाती है।

राजकोट

राजकोट गुजरात का ऑटोमोबाइल उद्योग, हस्तशिल्प उद्योग और अन्य उद्योग के रूप में एक महत्वपूर्ण शहर है। घर को भारत का सबसे साफ शहरों में से एक माना जाता है।

Rajkot
राजकोट

यहां तक कि इसे दुनिया का 22 वां सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर भी माना जाता है। यह शहर वास्तुशिल्प और इतिहास की दृष्टि से गुजरात का एक लोकप्रिय शहर है।

यहां पर पर्यटन की दृष्टि से कई खूबसूरत जगह घूमने लायक है जैसे कि खंभालिदा गुफाएं राजकोट, स्वामीनारायण मंदिर राजकोट, लालपारी झील राजकोट, काबा गांधी नो डेलो, ईश्वरीय पार्क, जगत मंदिर, प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क, रंजीत विलास पैलेस आदि।

चंपानेर पावागढ़

पर्यटन की दृष्टि से पावागढ़ गुजरात का एक धार्मिक स्थान है, जो गुजरात के पंचमहल जिले में 550 मीटर की ऊंचाई पर एक पहाड़ी पर स्थित है। पावागढ़ मंदिर मां काली को समर्पित है।

इसे मां सती के देशभर के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। कहा जाता है इस स्थान पर मां सती के वक्षस्थल गिरे थे। इसी कारण यह स्थान पूजनीय और पवित्र माना जाता है।

Champaner pavagadh
चंपानेर पावागढ़

यहां पर मां काली की दक्षिणमुखी प्रतिमा विराजमान है। पावागढ़ की पहाड़ी तक पहुंचने के लिए यहां पर रोपवे की सुविधा है, जो माची हवेली से शुरू होती है।

इसके अतिरिक्त मंदिर तक पहुंचने के लिए 250 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। पावागढ़ पहाड़ी को हिमालय का भी एक हिस्सा माना जाता है, जिसके मूल रूप को रामायण महाकाव्य में हनुमान जी के द्वारा लंका ले जाया जा रहा था।

अहमदाबाद

अगर आप गुजरात राज्य के किसी स्थान को घूमना चाहते हैं तो आपको अहमदाबाद अवश्य जाना चाहिए। गांधी जी को अहमदाबाद के संत से संबोधित किया जाता था।

Ahmedabad
Image: Ahmedabad

साबरमती का आश्रम का इतिहास से लेकर भारत के मैनचेस्टर कहे जाने वाले इस शहर की दास्तां यहां के लोग भोजन और वातावरण में ही समलित है।

यह भी पढ़े: 10+ अहमदाबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

सापुतारा हिल स्टेशन

प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक गतिविधियों की तलाश में गुजरात आए पर्यटकों के लिए गुजरात का सबसे प्रमुख आकर्षण स्थल सापुतारा हिल स्टेशन है। यह गुजरात के डांग जिले में स्थित है।

Saputara Hill Station
सापुतारा हिल स्टेशन

यह हिलस्टेशन समुद्र तल से 875 मीटर ऊंचाई पर स्थित हरे-भरे जंगल, पहाड़ और झरनों से घिरा हुआ है। सापुतारा का अर्थ सांपों का निवास होता है। यहां के क्षेत्रीय लोग सांपों की पूजा भी करते हैं।

यह जगह गुजरात की यात्रा के दौरान अद्भुत शांति प्राप्त करने के लिए बेहतरीन स्थान है। यहां पर शानदार ट्रेकिंग मार्ग और हरियाली भरे वातावरण पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।

कंकरिया झील

अगर आप गुजरात में एक खूबसूरत झील को देखना चाहते हैं तो आपको कांकरिया झील देखने जरूर जाना चाहिए। कांकरिया झील का निर्माण 1451 में सुल्तान कुतुबुद्दीन के द्वारा कराया गया था।

यह शहर का एक प्रमुख आकर्षण और सबसे बड़ा झील है। बच्चों के लिए यहां पर मनोरंजन पार्क, बोट क्लब, चिड़ियाघर और एक संग्रहालय भी है। कांकरिया झील के पास बैलून सफारी काफी ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करती है।

kankaria lake
कंकरिया झील

कांकरिया झील के पास में स्थित कांकरिया चिड़ियाघर तकरीबन 21 नौकर की विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें हाथी, ड्रैगन, एनाकोंडा, बाख जैसे तमाम प्रकार के जंगली जानवर पाए जाते हैं।

यहां पास में नगीनावाडी नामका एक ग्रीष्मकालीन महल द्विप उद्याध है। इस तरह कांकरिया झील के पास बच्चे, बुजुर्ग हर उम्र के लोगों के लिए कुछ ना कुछ आकर्षण की चीज है।

द्वारका

इस शहर का अनसुना इतिहास ना जाने कोई राज दिन पर दिन उगलता रहता है। इस शहर को क्यों प्राचीन काल में देव नगरी कहा जाता था। इसका पूरा ज्ञान आपको इस भूमि पर पांव रखते ही हो जाएगा।

Dwarka
Image: Dwarka

यहां की खूबसूरत मंदिर के अलावा आपको नदी तट का नजारा अपनी और काफी आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़े: 10+ द्वारका में घूमने की जगह, द्वारकाधीश मंदिर दर्शन समय और खर्चा

कच्छ का रण

कच्छ का रण को सफेद रेगिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। किसी बच्चे को भी अगर गुजरात का नाम बोला जाए तो सबसे पहले उसे खूबसूरत सफेद रेत का नजारा याद आएगा।

रात में यह नजारा बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। गुजरात का कच्छ विश्व के सभी नगरों से आए व्यक्तियों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है।

Kutch
Image: Kutch

किस प्रकार वहां की रेत सूर्य के धूप में चमकती है और कनक के भू समान लगती है। इसके अलावा रात का चांद उसे अपने नीले रंग के आगोश में ले लेता है, जिसे देख कर किसी के भी होश उड़ जाए।

वडोदरा

वडोदरा शहर औद्योगिक और वाणिज्यिक की दृष्टि से गुजरात का एक प्रमुख शहर है। इस शहर को सयाजीराव गायकवाड तृतीय के द्वारा बसाया गया था। यहां पर उनके नाम का एक प्रतिष्ठित स्मारक भी है।

Vadodara
वडोदरा

वडोदरा का नवरात्रि पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। इसलिए नवरात्रि के दौरान अगर आप गुजरात यात्रा पर जाते हैं तो वडोदरा घूमने के लिए जरूर जाए।

यहां पर कई शानदार वास्तुकला के नमूने हैं जो पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं और इसीलिए यह पर्यटन की दृष्टि से गुजरात का एक लोकप्रिय शहर माना जाता है।

यह भी पढ़े: 10+ वडोदरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

पाटन

गुजरात का पाटन शहर पर्यटन की दृष्टि से एक ऐतिहासिक स्थान है। यह रातत्वविदो के लिए शोध का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

Patan
वडोदरा

पाटन में स्थित राणकीवाव पाटन का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है, जो विश्व धरोहर स्थल के सूची में भी शामिल है। यह शहर 650 वर्ष पूर्व गुजरात राज्य की राजधानी भी हुआ करती थी। यहां पर कई हिंदू और जैन मंदिर हैं।

गांधीनगर

गुजरात के हर एक जिले में कुछ ना कुछ घूमने के लिए है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर पर्यटन की दृष्टि से गुजरात का एक प्रमुख जिला है। गांधीजी के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया है।

Gandhinagar
गांधीनगर

यह शहर खूबसूरत वातावरण, शांती और साफ सफाई के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर कई छोटे-बड़े पाक मौजूद है। इसके अतिरिक्त गुजरात के गांधीनगर का सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल अक्षरधाम मंदिर है।

यह मंदिर स्वामीनारायण भगवान को समर्पित है। यह हरे-भरे बगीचों के बीच श्वेत रंग की एक इमारत है। यहां पर वाटर शो भी शाम को आयोजित किया जाता है, जो पर्यटकों को यहां रुकने के लिए मजबूर करती हैं।

यह भी पढ़े: 10+ गांधीनगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गिर अंतरराष्ट्रीय उद्यान

जब हम शेर की बात करते हैं तो अफ़्रीका के अलावा भारत का गुजरात याद आता है। शेर जैसे रोचक और आकर्षक जानवर गिर के जंगल में ही पाए जाते हैं। आपको गुजरात जाने का मौका हर बार नहीं मिलेगा।

Gir National Park
Image: Gir National Park

इस वजह से सफेद रेगिस्तान देखने के बाद गिर के अंतर राष्ट्रीय उद्यान में घूमने अवश्य जाएं और शेर की गतिविधियों को जरा करीब से देखें ताकि आप यह समझ पाए कि क्यों इस जानवर को जंगल का राजा कहा जाता है।

भुज

गुजरात में घूमने के लिए कुछ खूबसूरत स्थानों में से एक भुज है। यह पुराने जमाने में कच्छ की राजधानी हुआ करता था। इसके अलावा इस स्थान में आने को लड़ाइयां लड़ी गई है।

इस वजह से अपने वित्तीय इतिहास के अलावा इसका एक पराक्रमी इतिहास भी मौजूद है। आज यह स्थान भारत का पर्यटन राजधानी बना हुआ है।

Bhuj
Image: Bhuj

यहां पर आपको भारत के प्राचीन संस्कृति से प्रेरणा लेकर बनाई गई संगमरमरय मंदिर और अनेकों खूबसूरत नजारे मौजूद है, जहां प्राग महल आइना महल और हरदबग महल में मुख्य तौर पर प्रचलित है।

लक्ष्मी विलास पैलेस

अगर आप गुजरात की यात्रा पर जाते हैं और वहां खूबसूरत पैलेस को देखना चाहते हैं तो आपको लक्ष्मी विलास पैलेस घूमने जरूर जाना चाहिए, जो वडोदरा के गायकवाड के शाही परिवार का घर है।

इस पैलेस का निर्माण 1890 में किया गया था। इसके निर्माण में तकरीबन 12 वर्ष का समय लगा था‌। यह पैलेस 700 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और चारों तरफ से खूबसूरत हरे भरे पेड़ पौधों से घिरा हुआ है।

Laxmi Vilas Palace
लक्ष्मी विलास पैलेस

इस तरह इसके आसपास के हरे-भरे बगीचे इस पैलेस को और भी ज्यादा सुंदर बनाते हैं। यहां पर कभी-कभी बंदर और मोर भी देखे जा सकते हैं।

पैलेस के पास में स्थित मैदान में 10 होल गोल्फ कोर्स भी शामिल है। यहां पर एक छोटा चिड़ियाघर भी हुआ करता था लेकिन आज केवल एक तालाब बचा हुआ है, जिसमें कुछ दुर्लभ अवशेष पाए जा सकते हैं।

लक्ष्मी विलास पैलेस महाराजा सयाजीराव गायकवाड तृतीय का निजी निवासस्थान हुआ करता था।

खिजड़िया पक्षी अभयारण्य

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात में घूमने लायक एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह अभ्यारण जामनगर से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्ष 1982 में इस स्थान को सभी प्रकार के पक्षियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय के रूप में घोषित किया गया था।

वर्तमान में यहां पर 300 से भी अधिक प्रकार के प्रवासी पंछी देखे जा सकते हैं, जिसमें यहां पर मैंग्रोव प्रवासी पंछी काफी ज्यादा पाए जाते हैं।

Khijadiya Bird Sanctuary Gujarat
खिजड़िया पक्षी अभयारण्य

क्योंकि उन्हें मीठे पानी की झीले और बेस्ट बेड की आवश्यकता होती है, जो इस अभ्यारण में मौजूद है। यह अभ्यारण 605 हेक्टेयर की विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों के हरियाली के बीच में इन रंग-बिरंगे पंछियों को देखना एक अलग ही आनंद प्रदान करता है। इसलिए गुजरात की यात्रा के दौरान इस पक्षी अभ्यारण को घूमने जरूर जाएं।

पोरबंदर बीच

पोरबंदर गुजरात के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह महात्मा गांधी का जन्म स्थान के लिए मशहूर है। पोरबंदर जलाशय, बांध, कई प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है।

गुजरात का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह यहीं पर स्थित है, जो राज्य के व्यापारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप अपने बच्चे के साथ पोरबंदर जा रहे हैं तो समुद्र तटों के पास अपने परिवार के साथ मजेदार समय बिताने के लिए यह एक आदर्श स्थान है।

Porbandar Beache
पोरबंदर बीच

यहां पर बच्चे स्केटिंग रिंक का आनंद भी ले सकते हैं। पोरबंदर समुद्र तट के पास एक हुजूर पैलेस भी स्थित है। पोरबंदर में कई सारे धार्मिक स्थान भी है जैसे कि भारत मंदिर, हनुमान जी का मंदिर और सुदामा मंदिर प्रमुख है।

जूनागढ़

जूनागढ़ का राजमहल आज भी अपने प्राचीन दीवारों में कई सारे राज छुपा कर बैठा है। एक इतिहास प्रेमी के लिए जूनागढ़ का महल और वहां के अनेकों पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र और रहेंगे।

आपको यहां अनेकों ऐसे पर्यटन स्थल मिल जाएंगे, जहां का इतिहास किसी ना किसी प्रसिद्ध राजा से जुड़ा हुआ है।

Junagadh
Image: Junagadh

वहां का खूबसूरत और कभी ना भूल पाने वाला इतिहास ना केवल भारतीय इतिहास के पन्नों में कैद है बल्कि आपको एक खूबसूरत प्राकृतिक अनुभव भी करवाता है।

यह भी पढ़े: स्टैचू ऑफ यूनिटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गुजरात में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

जब स्थान पर घूमने जाते हैं तो वहां की खूबसूरती और पकवान ही हमें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

अगर हम गुजरात में पाए जाने वाले सबसे स्वादिष्ट भोजन की बात करें तो वहां का लगभग हर भोजन आपको लजीज ही लगेगा। इस बात का प्रमाण देते हुए हमने कुछ गुजराती व्यंजनों की सूची आपको नीचे प्रदान की है:

ढोकला

जब भी गुजराती व्यंजन की बात होती है तो सबसे पहला व्यंजन जो हमारे दिमाग में आता है, वह ढोकला है। यह बेसन के घोल से बनता है।

खाने में नमकीन लगता है और केक की तरह काफी मुलायम होता है, जिस वजह से यह बहुत लोगों को अच्छा लगता है।

जब आप गुजरात जाएं तो अवश्य रूप से ढोकला का आनंद उठाएं। इसे आमतौर पर लोग मुख्य भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं।

हांडवो

गुजरात के दूसरे सबसे प्रचलित भोजन में हांडवो शब्द काफी प्रचलित है। यह एक नमकीन और मीठा व्यंजन है, जिसे आमतौर पर लोग सुबह या दोपहर के नाश्ते में खाते हैं।

यह बिल्कुल केक की तरह लगता है, जो मैदा के साथ विभिन्न प्रकार की चीजों को मिलाकर बनता है। मीठा और नमकीन स्वाद आपको इसका दीवाना बना देगा।

अगर आप गुजराती व्यंजन खाना चाहते हैं तो आपको इस व्यंजन को एक बार अवश्य खाकर देखना चाहिए। 

उंधियू

उंधियू एक गुजराती व्यंजन है, जो मिक्स वेजिटेबल की तरह बनाया जाता है। इस में बैगन, चना का आटा और भी विभिन्न प्रकार की सब्जियों को डाला जाता है।

इसे बनाने का मुख्य तरीका इसी मिट्टी के बर्तन को उल्टा करके बनाने का है। यह व्यंजन सूरत शहर से शुरू हुआ था और धीरे-धीरे पूरे गुजरात में प्रचलित हो गया।

बासुंदी

यह एक प्रचलित गुजराती भोजन है, जिसमें दूध को बहुत अधिक उबाला जाता है और ज्यादा समय तक दूध को खोल आने की वजह से वह गाढ़ा होता जाता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ता जाता है।

इसमें सेब, अंगूर, बदाम और कुछ ड्राई फ्रूट डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और अधिक उभर कर आता है। यह खाने में एक मीठा व्यंजन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

खांडवी

खांडवी गुजरात का एक प्रमुख नाश्ता है, जो बेसन, नमक और चीनी के घोल के साथ एक अनूठा मीठा और नमकीन स्वाद वाला होता है।

इस नाश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलरी बहुत कम होता है, जिसके कारण वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह सबसे पसंदीदा नाश्ता है। यह खाने में मुलायम होता है।

थेपला

थेपला गुजरात में सुबह और शाम के समय चाय के साथ खाया जाने वाला एक लोकप्रिय नाश्ता है। थेपले को आमतौर पर गेहूं के आटे में मेथी के पत्ते, जीरा और अन्य मसालों को मिक्स करके पतली रोटी बनाई जाती है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

इसे चाय के अतिरिक्त दही और चूड़ा के साथ भी खाया जाता है। इसे ठंडा या गर्म भी खा सकते हैं।

ढेबरा

ढेबरा गुजरात में बनाया जाने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जो बिल्कुल पकौड़े जैसा होता है। लेकिन इसका स्वाद अन्य पकोड़े की तुलना में काफी अलग और स्वादिष्ट होता है। इसे बाजरे और मेथी को मिक्स करके तेल में डीप फ्राई करके बनाया जाता है।

दाल ढोकली

दाल ढोकली गुजरात के स्वादिष्ट प्रमुख व्यंजनों में से एक है। इसे रात के डिनर के रूप में भी खाया जा सकता है।

दाल में आटे से बनी छोटे लोए और मसाले को मिक्स करके उसे उबाला जाता है और फिर धनिया पत्ता के साथ गार्निश करके इसे परोसा जाता है। यह हल्का मीठा तीखा स्वाद वाला बेहतरीन गुजराती डिश है।

घुघरा

गुजरात के कुछ सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों की सूची में घुघरा भी आता है। यह एक प्रचलित स्वादिष्ट और मीठा गुजराती व्यंजन है। मगर इस व्यंजन को पूरे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

हम जानते हैं इस नाम को सुनकर आप कंफ्यूज हुए होंगे। मगर भारत के दूसरे राज्यों में इसे गुजिया के नाम से जाना जाता है। हम यह कह सकते हैं कि घुघरा आमतौर पर यूपी बिहार में होली या दिवाली के दिन बनाया जाता है।

गुजरात में रुकने की जगह

गुजरात भारत के कुछ सबसे सफल राज्यों में से एक है। यहां पूरे विश्व से लोग ना केवल घूमने के लिए बल्कि व्यापारिक कार्य के लिए भी आते हैं।

राज्य की व्यापारिक गतिविधि को देखकर आप यह समझ सकते हैं कि गुजरात पूरे देश का व्यापारिक केंद्र है। यहां ज्यादातर लोग व्यापार करते हैं और भारत के लगभग सबसे मशहूर और सफल व्यापार गुजरात से ही निकले हैं।

ऐसी परिस्थिति में आप इस राज्य से ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते कि आपको यहां कोई अच्छी रुकने की जगह ना मिले। हमने गुजरात राज्य के विभिन्न नगरों के मशहूर होटल और रेस्तरां के नाम आपको नीचे दिए हैं।

गांधीनगर की The Leela

गुजरात की यह एक नामी और प्रचलित होटल है। अगर आप गांधीनगर या उसके आसपास के इलाकों में घूमने के लिए जाए तो इस होटल में ठहरने का अवश्य प्रयास करें।

आपको गुजरात के स्वादिष्ट व्यंजन, बेहतरीन मनोरंजन और गुजरात के नवाबों जैसा ट्रीटमेंट दिया जाएगा।

Hayat Residency Ahmedabad

यह अहमदाबाद शहर का एक प्रचलित होटल है। अगर आप घूमने के लिए जाएं तो आपको इस होटल में अवश्य ही रुकना चाहिए। यहां आपको गुजरात का सबसे उत्तम व्यवस्था दिखाया जाएगा।

इस आपको लगभग सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी। होटल के प्रचलित पांच सितारा होटल में से यह भी एक है, जहां विभिन्न प्रकार के लोग रुकने के लिए आते हैं।

सयाजी होटल राजकोट

गुजरात के कुछ प्रचलित पांच सितारा होटलों में यह भी एक है, जहां के खाने और रुकने की व्यवस्था सबसे उत्तम है। राजकोट से अब गुजरात के लगभग सभी प्रकार के प्रचलित शहरों में जा सकते हैं।

गुजरात अपने स्वादिष्ट व्यंजनों की वजह से प्रचलित है। इस वजह से आपको गुजरात का राजकोट शहर भी घूमना चाहिए। वहां सायाजी से बेहतर रुकने की सुविधा और किसी भी होटल में नहीं है।

अगर आप पांच सितारा होटल में नहीं रुकना चाहते, तो इनके अलावा भी बेहतरीन विकल्प आपके सामने मौजूद रहेंगे। गुजरात एक प्रगति पूर्ण राज्य है। इस वजह से वहां के सभी शहरों में बाजार काफी फलता फूलता है।

वहां के भीड़भाड़ भरे बाजार में आपको एक से बढ़कर एक लॉज और होटल मिल जाएंगे, जो ₹100 प्रति बेड की सुविधा भी देते हैं। अगर आप कम रुपए में घूमना चाहते हैं तो भी गुजरात घूमना संभव है।

गुजरात घूमने का सही समय (Best Time to Visit Gujarat)

गुजरात एक प्रचलित शहर है, जहां लोग वित्तीय कार्य से जाते हैं। कुछ लोग वहां के धार्मिक अस्तित्व और महत्व की वजह से भी जाते हैं।

इसके अलावा भी गुजरात में भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़े अनेक स्थल है, जहां जाकर आप स्वयं को काफी रिलैक्स महसूस करवा सकते हैं।

गुजरात भारत के पश्चिमी राज्य में से एक है, जहां की खूबसूरती आपको अपना दीवाना बना सकती है। इस खूबसूरत राज्य में आपको ठंड के महीने में घूमने जाना चाहिए क्योंकि यहां ठंड काफी कम पड़ती है। आप काफी कम गर्म कपड़े के साथ इस जगह पर घूम सकते हैं।

वैसे तो गुजरात को आप साल के किसी भी महीने में घूम सकते हैं। मगर ठंड के महीने में वहां का वातावरण बहुत ही खूबसूरत हो जाता है और विभिन्न प्रकार के वनस्पति और फूल पौधों के साथ वहां के बाद बगीचे इतनी खूबसूरत लगने लगते हैं कि आपको ठंड का मौसम गुजरात घूमने के लिए काफी अधिक पसंद आने वाला है।

गुजरात कैसे पहुंचे?

गुजरात भारत का एक प्रगतिपूर्ण राज्य है। इस वजह से आपको इस राज्य में हवाई मार्ग सड़क मार्ग और रेल मार्ग से घूमने की सुविधा मिल जाती है।

यहां पर सभी प्रकार की यातायात साधन मौजूद है। आपको इस राज्य में आने का इस राज्य से जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हवाई मार्ग से गुजरात कैसे पहुंचे?

अगर आप हवाई मार्ग से गुजरात आना चाहते है तो आपको बता दें कि गुजरात आने के लिए भारत के लगभग सभी राज्य से हवाई मार्ग मौजूद है।

आपको भारत के सभी प्रमुख नगरों से हवाई जहाज मिल जाएगा ताकि आप गुजरात के किसी भी प्रमुख राज्य में प्रवेश कर सके।

इसके अलावा विश्व के सभी बड़े शहरों से गुजरात की राजधानी और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुविधा मौजूद है।

सभी प्रकार की लोकल और अंतरराष्ट्रीय हवाई जहाज आपको सूरत के छोटे से छोटे स्थान पर भी मिल जाएगी। किसी छोटे जगह से अगर आपको अंतरराष्ट्रीय जहाज नहीं मिलती तो भी आपको भारत के प्रमुख नगरों में जाने के लिए राष्ट्रीय हवाई जहाज मिल जाएगी।

इसके अलावा गांधीनगर और अहमदाबाद जैसे प्रमुख नगर गुजरात के हैं, जहां से आप को विश्व के लगभग सभी स्थानों के लिए हवाई जहाज मिलते हैं।

इस वजह से आप कम कीमत वाले हवाई जहाज और अधिक कीमत वाले हवाई जहाज में सफर कर सकते हैं। गुजरात घूमने में आपको हवाई जहाज या हवाई मार्ग के रास्ते कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सड़क मार्ग से गुजरात कैसे पहुंचे?

अगर आप सड़क मार्ग से गुजरात पहुंचना चाहते हैं तो भारत के सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हाईवे गुजरात राज्य के प्रमुख नगरों तक बनाए गए हैं।

गुजरात राज्य के लगभग सभी सड़क आपको चिकने और अच्छी हालत में मिल जाएंगे। जिस वजह से गुजरात के किसी भी नगर को घूमने में आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आप गुजरात के किसी भी नगर में अपनी गाड़ी या रिक्शा बस की सुविधा से काफी कम पैसे में घूम सकते हैं।

गुजरात में ₹10 से ₹20 में किसी भी नगर की सभी प्रमुख जगह आप आसानी से घूम सकते हैं। मगर हम गुजरात राज्य पहुंचने की बात करें तो वहां के लिए भी आपको विभिन्न प्रकार की जांच सुविधा मिल जाएगी।

किसी भी भारत के प्रमुख राज्य से गुजरात के प्रमुख राज्य तक जाने में आपको बस की सुविधा अवश्य रूप से मिल जाएगी।

रेल मार्ग से गुजरात कैसे पहुंचे?

जैसा कि हमने आपको बताया गुजरात भारत का एक प्रगति पूर्ण राज्य है। इस वजह से वहां पर लगभग सभी प्रकार के रेलमार्ग की सुविधा मौजूद है।

आप महंगे से महंगे रेल यात्रा करके गुजरात पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आपको गुजरात के लगभग सभी नगर घूमने के लिए लोकल ट्रेन की सुविधा भी मिल जाएगी।

गुजरात की रेल वक्त पर चलती है और भारत के बाकी रेल यात्रा के मुकाबले गुजरात राज्य की रेल यात्रा काफी आरामदायक है। इस वजह से आप गुजरात में रेल मार्ग के जरिए बड़ी शांति और आरामदायक सफर करके पहुंच सकते हैं।

गुजरात कैसे घूमे?

जैसा कि हमने आपको बताया गुजरात भारत का एक प्रसिद्ध और प्रगतिपूर्ण शहर है। इस राज्य को भारत का सबसे प्रमुख वित्तीय राज्य कहा जाता है।

व्यापार की मात्रा इतनी अधिक है कि यहां का हर व्यक्ति व्यापार करता है और आप यहां की प्रगति का कारण इसके व्यापार में अवश्य पाएंगे।

मगर इसके अलावा भी इस राज्य का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। इस वजह से विभिन्न देश से लोग इस राज्य को घूमने के लिए देश-विदेश से साल के 12 महीने लोग आते रहते हैं।

अगर आप गुजरात घूमने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इस राज्य में विभिन्न प्रकार के शहर मिल जाएंगे जो अपने धार्मिक और ऐतिहासिक परिचय के कारण पूरे विश्व में प्रचलित है।

हम आपको सुझाव देंगे कि गुजरात घूमने के लिए आप सबसे पहले अपना सफर अहमदाबाद से शुरू करें।

यह गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। अहमदाबाद अपने व्यापारिक अस्तित्व और भारत का मैनचेस्टर होने की वजह से प्रचलित है।

अहमदाबाद में आपको भारतीय इतिहास से जुड़े एक गांधी जी का आश्रम और साबरमती नदी देखने को मिलेगी, जो अपने गौरवशाली इतिहास की वजह से एक भारतीय के दिल से अनूठा संबंध रखती है।

इसके अलावा आपको सूरत और द्वारका अवश्य जाना चाहिए। जब आप द्वारका के धार्मिक स्थल और वहां के शिल्पकार को देखकर इस बात का अंदाजा लगाएंगे कि किस प्रकार भारत के प्राचीन शिल्पकारों ने भारत की महान ऐतिहासिक प्रतिमाओं को बनाया है तो आपको एक अलग अनुभव होगा।

इसके बाद सूरत के व्यापारिक गतिविधियों को देखकर जब आप इस बात को समझेंगे कि विश्व का 90% हीरा किस प्रकार इस छोटे से शहर से पॉलिश होकर निकलता है और वहां के लोग व्यापार को कितना गंभीरता से लेते हैं। तब आपको गुजरात और अधिक पसंद आने लगेगा।

अंत में हम आपको सुझाव देंगे कि अपने सभी सफर को शांति का रूप देने के लिए भुज और कच्छ जाएं कच्छ का सफेद रेत कर रात का नजारा आपकी आंखों से कभी नहीं हटेगा।

इसके अलावा भुज के मंदिर और वहां के इतिहास आपके मस्तिष्क को गुजरात का दीवाना बना देंगे। जब गुजरात के नदी तट पर आप किसी नाव में बैठकर कच्छ के रण को याद करेंगे तब आपको एक असीम शांति का अनुभव होगा और आपने गुजरात का सफर करने पर गर्व महसूस होगा।

गुजरात घूमने में खर्च

गुजरात घूमने में आपको अधिक खर्च नहीं आएगा क्योंकि यह एक व्यापारिक गतिविधियों वाला राज्य है। जहां नौकरी पाने के लिए सालों भर विभिन्न प्रकार के लोग आते-जाते रहते हैं।

इस वजह से एक मजदूर के रहने की सुविधा से लेकर एक राजा के रहने की सुविधा किस राज्य में की गई है। गुजरात राज्य में आपको पांच सितारा होटल मिल जाएंगे, जहां आप अधिक पैसा खर्च करके यह देख पाएंगे कि गुजराती मनोरंजन और गुजराती स्वादिष्ट व्यंजन कैसा होता है।

वहीं गुजरात के भीड़भाड़ वाले बाजार के बीच में मौजूद वह लॉज आपको दिखाएगा कि गुजरात के रोड पर कौन से ठेले पर कैसा खाना मिलता है। आप गुजरात के दीवाने हो जाएंगे और यह राज्य आपको अपना दीवाना बना लेगा।

हमारे सुझाव के अनुसार गुजरात घूमने की लगभग सभी प्रकार की अच्छी व्यवस्था इस राज्य में है और आपको काफी कम पैसे में गुजरात राज्य घूमना है तो आपको उसकी भी सुविधा मिल जाएगी।

यहां के बाजार में आपको ₹100 प्रति बैग मिल जाएगा, जो आपको हजार से ₹5000 में पूरा गुजरात घूमने की छूट देता है।

इसके अलावा आपको यहां महंगे से महंगे रफ्तार मिल जाएंगे, जो आपको ₹10000 से ₹20000 प्रति व्यक्ति का खर्च पर गुजरात घूम आएगा।

गुजरात घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

गुजरात राज्य घूमना काफी मनोरंजन भरा हो सकता है। यहां के व्यंजन यहां की संस्कृति आपको अपना दीवाना बना लेगी।

इस वजह से यहां पर घूमने के लिए कुछ खास चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है, जिसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

मगर हम आपको बता दें कि गुजराती भाषा थोड़ी बहुत हिंदी से मिलती जुलती है। इस वजह से आपको यहां लोगों से बात करने में अधिक परेशानी नहीं होगी।

  • गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड के मौसम में होता है। मगर वहां ठंड कम पड़ती है इस वजह से हम आपको सुझाव देंगे कि काफी कम ठंड वाले कपड़े लेकर गुजरात घूमने जाएं।
  • गुजरात घूमते वक्त आपको एक से एक व्यंजन खाने को मिलेंगे, जिससे आपका पेट खराब हो सकता है। इस वजह से पेट खराब की दवाई भी अपने साथ रख ले। यह बहुत ही भीड़भाड़ वाला जगह है इस वजह से सर दर्द की दवाई लेना भी ना भूले 
  • कोरोना के बाद आप चाहे कहीं भी घूमने जा रहे हो आप को अपने साथ को रोना टीकाकरण की एक कागज रखना आवश्यक है। अगर आपका टीकाकरण सफलतापूर्वक हो गया है तो उसे भी अवश्य अपने साथ रख ले। इसके अलावा हम आपको सुझाव दें कि आप अपने साथ अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड रखना भी अनिवार्य है।

आप काफी कम पैसे में टेंपो और ऑटो के जरिए गुजरात में बड़ी आसानी से किसी भी पर्यटन स्थल पर घूम सकते हैं। इस वजह से आपको यह राज्य घूमने में अधिक परेशानी नहीं होगी।

तो हम आपको अपने साथ काफी कम चीजों को रखने का सुझाव देंगे क्योंकि आपको अधिकतर पैदल चलना पड़ सकता है।

FAQ

गुजरात प्रचलित क्यों है?

गुजरात भारत का एक वित्तीय प्रमुख राज्य है। जहां ऐसे शहर मौजूद है, जो प्राचीन काल से ही काफी प्रगति वाले हुआ करते थे और आज भी विश्व के बाजार में गुजराती शहर और गुजराती ब्रांड का काफी अधिक मान है।

गुजरात में कहां घूमना चाहिए?

गुजरात में लगभग सभी प्रकार की जगह आपको घूमने लायक लगेंगी। क्योंकि वहां की प्रगति और वित्तीय व्यापार देखकर आप बड़े आश्चर्यचकित होंगे। हम आपको सुझाव देंगे कि अहमदाबाद, सूरत और द्वारका जैसे जगह को अवश्य घूमे जो भारत के सुंदरता वित्तीय और धार्मिक सफलता का नमूना पेश करते हैं।

गुजराती लोग अधिकतर व्यापार क्यों करते हैं?

गुजरात समुद्र तट से सटा हुआ है और व्यापारिक गतिविधियां वहां अधिक है। क्योंकि पुराने जमाने से ही देश-विदेश के लोग वहां आते जाते रहते हैं और वहां के लोगों को गुजराती चीजें खरीदना और अपनी चीजे गुजरात में बेचना काफी अधिक पसंद आता था तो प्राचीन पर्यटन स्थिति होने की वजह से वहां के लोग व्यापार की ओर काफी अधिक आकर्षण महसूस करते हैं।

गुजरात में कौन कौन सी झील मौजूद हैं?

गुजरात में कुल 20 प्रमुख झील है, जिनमें वस्त्रापुर झील, कांकरिया झील, हमीरसर झील, लाखोता झील, थोल झील और नल सरोवर झील आदि शामिल है।

निष्कर्ष

इस लेख में गुजरात में घूमने की जगह (gujarat me ghumne ki jagah) के बारे में बताने के साथ ही गुजरात टूरिस्ट प्लेस लिस्ट (places to visit in gujarat), गुजरात घूमने का सही समय (gujarat ghumne ka sahi samay), गुजरात में क्या फेमस है, गुजरात के दर्शनीय स्थल आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज कि यह महत्वपूर्ण जानकारी आपको गुजरात में घूमने के लिए काफी उपयोगी और हेल्पफुल साबित होगी। इसे आगे शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े

10+ सूरत में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

10+ दमन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ दीव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ भारत की सबसे सुंदर जगह, जहाँ एकबार जरूर घूमें

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “20+ गुजरात में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल, गुजरात घूमने का सही समय”