10+ गुड़गांव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

इस लेख में गुड़गांव में घूमने की जगह (Gurgaon Me Ghumne ki Jagah), गुड़गांव कैसे पहुंचे, गुड़गांव का प्रसिद्ध खाना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

लाखों सपनों का शहर गुड़गांव घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान प्रदान करता है, जो प्रचुर सांस्कृतिक, मनोरंजन और विविधता के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और इस शहर का नाम महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर पड़ा था।

Gurgaon Me Ghumne ki Jagah
Image: Gurgaon Me Ghumne ki Jagah

गुड़गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए संग्रहालयों, पक्षी अभयारण्यों और प्रदर्शनी हॉल से लेकर कला और पुरातनता प्रेमियों तक के लिए खेल, आर्केड से लेकर सभी के लिए कुछ न कुछ यह शहर प्रदान करता है, जिसे अब गुरुग्राम के नाम से जाना जाता है। इस पोस्ट में गुड़गांव की खूबसूरती के बारे में जानेंगे।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

गुड़गांव के बारे में रोचक तथ्य

अगर आपने गुड़गांव घूमने का प्लान बना ही लिया है तो सबसे पहले आपको गुड़गांव के बारे में कुछ महत्वपर्णू रोचक तथ्य के बारे में जान लेना चाहिए ताकि आपकी गुड़गांव घूमने की जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ जाएं।

  • गुड़गांव गुरुग्राम में शीतला माता का प्राचीन मंदिर स्थित है। देश के सभी प्रदेशों से श्रद्धालु यहां मन्नत मांगने आते हैं। 
  • हरियाणा पूर्ण ग्रामीण विद्युतीकरण प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य है।
  • ऐसा माना जाता है कि गुड़गांव पर गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों और कौरवों को आध्यात्मिक निर्देश दिए थे।

गुड़गांव में घूमने की जगह (Gurgaon Me Ghumne ki Jagah)

गुड़गांव में वैसे तो बहुत सी घूमने की जगह है, जो आपको आकर्षित कर सकती है। लेकिन आज हम आपको कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे, जो आपको काफी आकर्षित कर सकते है। साथ ही यहाँ दूर-दूर से लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते है।

हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम

हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम भारत का पहला ट्रांसपोर्ट म्यूजियम है, जो गुड़गांव में मानेसर के पास टौरू में स्थित है। यहां पर ब्रिटिश काल से लेकर आधुनिक काल तक परिवहन के सभी साधनों का विशाल प्रदर्शन देखने को मिल जायेगा।

Heritage-Transport-Museum
Image: Heritage Transport Museum

साथ ही यह संग्रहालय मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है, जिसे देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

दमदमा झील

दमदमा झील हरियाणा में सबसे बड़ी प्राकृतिक झीलों में से एक है, यह गुड़गांव जिले के सोहना में स्थित है। अक्सर दिल्लीवासियों और अन्य लोगों द्वारा यहां पर पिकनिक मानते हुए देखा जा सकता है।

Damdama Lake
Image: Damdama Lake

गुड़गांव शहर से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर दमदमा झील सुरम्य अरावली पहाड़ियों से घिरी हुई है, जो दृश्य को और अधिक आकर्षक बनाती है।

एंबिएंस मॉल

एंबिएंस मॉल, गुड़गांव, हरियाणा भारत में एक शॉपिंग मॉल है। इसमें 21 लाख वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र और 18 लाख वर्ग फुट का खुदरा क्षेत्र शामिल है।

यह मॉल वर्ष 2007 में जनता के लिए खोला गया था। अगर आप शॉपिंग के शौकीन है तो गुड़गांव के एंबियंस मॉल उन सभी के लिए एक परम स्वर्ग है, जो खरीदारी के शौकीन हैं।

Ambience Mall
Image: Ambience Mall

आप अपना पूरा दिन यहां शॉपिंग करने में बिता सकते हैं। इस मॉल में पार्किंग से लेकर भोजन करने तक के लिए विभिन्न प्रकार के रेस्टोरेंट भी हैं, जहां पर आप भोजन का आनंद भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ हरियाणा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

लीजर वैली पार्क

गुड़गांव के लीजर वैली पार्क एक शहरी पार्क है, जिसमें सुंदर संगीतमय जल शो और फव्वारे शामिल है, जिसे देखने दूर-दूर सें लोग यहां आते है।

Leisure Valley Park
Image: Leisure Valley Park

इस पार्क की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई प्रवेश शुल्क नहीं है, इसलिए कोई भी जब चाहे इसमें प्रवेश कर सकता है। परन्तु आपको पार्किंग का शुल्क देना होगा।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स

गुड़गांव के किंगडम ऑफ ड्रीम्स को KOD के नाम से भी ही जानते है। यह गुड़गांव का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है, जहां पर आपको दो इंटरनेशनल थिएटर अत्याधुनिक तकनीक के साथ देखने को मिल जाएंगे।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स करीब 6 एकड़ भूमि तक में फैला हुआ हैं। किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स गुड़गांव का सबसे चर्चित पर्यटक स्थल है।

Kingdom of Dreams
Image: Kingdom of Dreams

देश विदेश से हर साल लाखों पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते है और भारत की सांस्कृतिक, भोजन, पोशाक और कलाओं को प्रदर्शित करता हैं।

यह भी पढ़े20+ दिल्ली में घूमने की जगह और फेमस खाना

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

गुड़गांव जिले में दिल्ली हवाई अड्डे से 34 किलोमीटर, गुड़गांव-फुरख्नगर रोड पर सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य है।

यहां एक प्राचीन झील भी है, जो करीब 265 एकड़ ज़मीन तक में फैली हुई है। यह एक अच्छी जगह है, जहां पर आप वीकेंड पर एक अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते है।

Sultanpur National Park
Image: Sultanpur National Park

यहां पर सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में पक्षियों की 250 से अधिक आश्चर्यजनक प्रजातियां देखने को मिल जाती है, जिसे देखने पर्यटक हर साल यहां दूर-दूर सें आते हैं।

वाटर पार्क अप्पू

चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए हर कोई हिल स्टेशन जाने का रुख करता है। लेकिन अगर आप इस बार हीट को बीट करना चाहते हैं तो वाटर पार्क अप्पू आपके लिए घूमने के लिए सबसे बेस्ट पर्यटक स्थल है।

यहां पर आप पानी के बीच कई राइड्स का मजा ले सकते है।

Appu Ghar
Image: Appu Ghar

यह पार्क हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक प्रमुख स्थान के साथ 10 एकड़ में फैला हुआ है। यह पार्क हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है, जहां पर आप घूमने का मज़ा लें सकते हैं।

विंटेज कैमरा संग्रहालय

विंटेज कैमरा संग्रहालय और फाउंडेशन पूरी तरह से सभी प्रकार के कैमरों और ऑप्टिकल उपकरणों के लिए समर्पित है। यह संग्रहालय भारत के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है और 15,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

Vintage-Camera-Museum
Image: Vintage Camera Museum

यदि आप संग्रहालयों के इतिहास के बारे में जानना चाहते है तो सीधे डीएलएफ फेज 3 में स्थित विंटेज कैमरा संग्रहालय में जाएँ।

इस स्थान को म्यूजियो कैमरा भी कहा जाता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है, तो आपको यहाँ एक बार जरूर आना चाहिए।

Best Places to Visit Near Gurgaon

  • दमदमा झील
  • नीमराना (राजस्थान)
  • मानेसर
  • सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य
  • सोहना
  • अलवर (राजस्थान)

Places to Visit in Gurgaon for Couples

  • डीएलएफ साइबरहब
  • लेजर वैली
  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
  • दमदमा झील
  • एंबियंस मॉल
  • अप्पू घर

Places to Visit in Gurgaon with Family

  • किंगडम ऑफ ड्रीम्स
  • साइबर हब
  • एंबियंस मॉल
  • दमदमा झील
  • सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य
  • अप्पू घर
  • मानेसर
  • हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूज़ियम
  • एमजीएफ मॉल
  • लैज़र वैली
  • सुभाष चंद्र बोस पार्क
  • लोहागढ़ फार्म्स
  • फन एन फूड विलेज
  • फर्रुखनगर किला

Best Places to Visit in Gurgaon with Friends

  • स्मैश
  • शिफ्ट ईएससी
  • लेजर वैली पार्क
  • मॉलिक्यूल एयर बार
  • माता शीतला देवी मंदिर
  • F9 गो कार्टिंग
  • दमदमा झील
  • स्काई जम्पर ट्रैम्पोलिन पार्क
  • ऑक्सीजन चैंबर
  • साइबर हब
  • अरावली जैव विविधता पार्क
  • हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूज़ियम
  • फ्लाईबॉय एयरो पार्क
  • कुतुब गोल्फ कोर्स
  • फारुख नगर किला
  • कैंप टिक्कलिंग
  • बोटेनिक्स नेचर रिज़ॉर्ट
  • आईस्केट
  • लोहागढ़ फार्म
  • अप्पू घर
  • किंगडम ऑफ ड्रीम्स
  • फन एन फूड विलेज

गुड़गांव के प्रसिद्ध भोजन

गुड़गांव में घूमने के अलावा खाने के लिए भी बहुत कुछ है। यहां पर आलू चाट, गोल गप्पे, दही-भल्ले के लिए सबसे मशहूर जगह है। साथ ही पकौड़े यहां काफी फेमस है। इसके साथ ही गुड़गांव में जलेबी से लेकर किंग्स कुल्फी काफी फेमस हैं।

गुड़गांव में रुकने की जगह

अगर गुड़गांव शहर में रुकने की बात की जाए तो यहां पर सस्ते दामों पर होटल, गेस्ट हाउस और रेंट में कमरे आसानी से मिल जाते है, जहां पर आप आसानी से ठहर सकते हैं।

गुड़गांव घूमने के लिए सही समय

अगर आप गुड़गांव की सैर करना चाहते है तो अनुकूल समय सितंबर से दिसंबर के बाद फरवरी और मार्च गुड़गांव की यात्रा के लिए करने के लिए सुखद और अद्भुद समय रहता है।

क्योंकि इस समय यहां का मौसम अच्छा रहता है और घूमने के लिए आपको काफी चीज़े देखने को मिल जाएंगी।

गुड़गांव कैसे पहुंचे?

रेल द्वारा गुड़गांव कैसे पहुंचे?

अगर आप गुड़गांव घूमने का प्लान बना रहे है और आप रेल द्वारा गुड़गांव की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आप देश के प्रमुख शहरों से गुड़गांव के लिए आसानी से नियमित ट्रेनें प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आप आसानी सें गुड़गांव पहुंच सकते हैं।

सडक द्वारा गुड़गांव कैसे पहुंचे?

गुड़गांव आने के लिए आप कोई भी गाड़ी को रेंट में लेकर यहां तक आ सकते है। जिसमें आपको गुड़गांव तक पहुंचने में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हवाई मार्ग द्वारा गुड़गांव कैसे पहुंचे?

अगर आप हवाई जहाज से सफर करना चाहते है तो इसके लिए आप गुड़गांव नियमित उड़ानों के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा नहीं है।

निकटतम हवाई अड्डा नई दिल्ली में 13 किमी की दूरी पर है, जो कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे पास हैं।

गुड़गांव कैसे घूमें?

गुड़गांव घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान प्रदान करता है, जो प्रचुर सांस्कृतिक, मनोरंजन और विविधता के लिए एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस शहर का नाम महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर पड़ा था। इसीलिए यहाँ घूमने के लिए भारी संख्या में लोग दूर दूर से आते है।

अगर आप भी यहां घूमने के लिए सोच रहे है तो आप जिस होटल या गेस्ट हाउस में ठहरे है, वहां से किराये पर कार को बुक करके घूमने जा सकते है और गुड़गांव की सुंदरता के दर्शन कर सकते है।

इसके अलावा अगर आप इंडिया के बाहर से यहां घूमने के लिए आते है तो आप चाहे तो टूरिस्ट गाइड को भी बुक कर सकते है, जो आपको गुड़गांव की सुंदरता के दर्शन करवाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

FAQ

गुड़गांव को और किस नाम से जाना जाता है?

गुड़गांव को गुरुग्राम के नाम से जाना जाता है।

गुड़गांव की स्थापना कब हुई थी?

गुड़गांव की स्थापना 15 अगस्त 1979 हुई थी।

इतिहास में गुड़गांव में किसका शाशन रहा है?

इतिहास में गुड़गांव दिल्ली पर राज करने वाले राजाओं का रहा है।

गुड़गांव को किसका गढ कहा जाता है?

गुड़गांव को आईटी सेक्टर का गढ कहा जाता है।

निष्कर्ष

इस महत्वपूर्ण लेख में गुड़गांव में घूमने की जगह (Gurgaon Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की है।

हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल और यूज़फुल साबित हुई होगी।

यह जानकर आगे शेयर जरुर करें। यदि इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

10+ पंचकूला में घूमने की जगह और जाने का सही समय

10+ रोहतक में घूमने की जगह और जाने का सही समय

10+ करनाल में घूमने की जगह और जाने का सही समय

10+ कुरुक्षेत्र में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

15+ चंडीगढ़ में घूमने की जगह, प्रसिद्ध खाना और जाने का सही समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment