10+ करनाल में घूमने की जगह और जाने का सही समय

इस लेख में करनाल में घूमने की जगह (Karnal Me Ghumne ki Jagah), करनाल जाने का सही समय, करनाल में कहां पर रुके आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

करनाल शहर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है क्योंकि यह एक अत्यंत प्राचीन शहर है। भारत के हरियाणा राज्य का यह शहर महाभारत काल की पुरानी कथाएं अपने अंदर समेटे हुए आज भी अपनी विशालता के साथ खड़ा है।

कहा जाता है कि इसी शहर में महाभारत युद्ध के दौरान कर्ण का वध किया गया था। इसीलिए इस शहर को कर्ण के नाम पर करनाल रखा गया है। वर्तमान समय में करनाल शहर हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में काफी ज्यादा प्रचलित है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

करनाल देश की राजधानी दिल्ली से कुछ ही दूरी पर स्थित है इसलिए राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी यहां पर आते रहते हैं। करनाल शहर हरियाणा राज्य का प्रमुख पर्यटक स्थल है।

इसके अलावा यहां पर राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान केंद्र तथा गेहूं अनुसंधान निदेशालय के साथ ही विकास के कुछ विश्व स्तरीय अनुसंधान भी उपलब्ध है। इस शहर से अनेक युवा खेल के क्षेत्र में अपना योगदान सिद्ध कर चुके हैं।

यहां पर आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। क्योंकि यहां की संस्कृति, भाषा, विचार, यहां का स्थानीय प्रसिद्ध भोजन और यहां की ऐतिहासिक स्मृतियां विश्व भर में विख्यात है।

करनाल का इतिहास (History of Karnal in Hindi)

करनाल शहर भारत के हरियाणा प्रांत में स्थित हैं, जो देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कुछ दूरी पर स्थित है। करनाल शहर अपनी पौराणिक और ऐतिहासिक महत्वता के लिए जाना जाता है। क्योंकि पौराणिक कथाओं में करनाल का विशेष महत्व दिया गया है।

इसके अलावा करनाल के इतिहास की अगर हम बात करें तो इसका इतिहास सदियों पुराना है। महाभारत काल के समय में करनाल का जिक्र मिलता है।

यहां पर महाभारत काल से जुड़े वाक्य देखने को मिलते हैं। इसीलिए महाभारत के योद्धा कर्ण के नाम पर ही इस शहर का नाम करनाल रखा गया।

करनाल शहर वर्तमान समय में अपने ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व तथा आधुनिक समय में तेजी से हो रहे विकास के लिए जाना जाता है।

करनाल में घूमने की जगह (Karnal Me Ghumne ki Jagah)

कर्ण झील करनाल

करनाल में स्थित कर्ण झील पर्यटक के लिए प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट हैं। क्योंकि यह झील अत्यंत प्राचीन है, जिसे महाभारत काल की प्रमुख झील कहा गया है।

महाभारत काल में दानवीर कर्ण इसी झील के पानी को सूर्य देव को अर्पित करते थे, ऐसा पुरानी कथाओं में कहा गया है। करनाल शहर का नाम भी सूर्यपुत्र कर्ण के नाम पर ही रखा गया है और इस झील का नाम भी कर्ण झील रखा गया है।‌

Karna Lake

यह झील वर्तमान समय में ना केवल पर्यटक बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां के स्थानीय और दूरदराज के लोग ऐतिहासिक, पौराणिक तथा भावनात्मक रूप से यहां पर आते हैं।

इस झील को पर्यटकों के आकर्षक को देखते हुए यहां पर पिकनिक स्पॉट बनाया गया है, जहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं।

इसके अलावा यहां पर लोगों के बैठने और कुछ समय व्यतीत करने की भी व्यवस्था की गई है। यहां का नजारा देखने में काफी लाजवाब लगता है।

यह एक अत्यंत प्राचीन झील है। इसलिए इसके आसपास अत्यंत प्राचीन घने जंगल और पहाड़ हैं। यहां का नजारा वास्तव में प्रकृति का बेहतरीन अनुभव करवाता है। यहां आपको प्रकृति का सौंदर्य देखने को मिल जाएगा।

सीता माई मंदिर करनाल

करनाल शहर में सीता माई मंदिर काफी प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। क्योंकि यह एक अत्यंत भारतीय प्राचीन मंदिर है, जो माता सीता को अर्पित हैं। यहां भारत का एकमात्र सीता मंदिर है। इसीलिए संपूर्ण देश के कोने-कोने से लोग यहां पर आते हैं।

इस मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु ना केवल देश बल्कि विदेशों से भी आते हैं। इस मंदिर को नेपाली वास्तुकला शैली से बनाया गया है, जो दिखने में काफी आकर्षक लगता है। विशेष रूप से कला प्रेमियों के लिए यह मंदिर अत्यंत महत्त्व रखता है।

Sita Mai Temple

करनाल शहर में स्थित सीता माता के मंदिर की पुरानी कथाओं में ऐसी मान्यता है कि जब माता सीता ने धरती माता की गोद में शरण ली थी, वह जगह यही है।

इसी जगह पर माता सीता धरती के अंदर समा गई थी। इसीलिए इस जगह पर माता सीता का भव्य और दिव्य प्राचीन मंदिर बनाया गया है, जो भारत के अतीत को दर्शाते हैं।

भारत के प्राचीन वास्तु कला भारत के प्राचीन चित्र शैली का नमूना यहां पर देखने को मिलता है। अत्यंत प्राचीन पत्थरों से बने हुए इस मंदिर को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं।

गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल

हरियाणा के करनाल शहर में बना हुआ यह गुरुद्वारा सिख संप्रदाय के लिए एक महत्वपूर्ण और पवित्र स्थल है। यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में देश विदेश के सिख समुदाय के लोग आते हैं।

इसके अलावा पर्यटक भी यहां पर इस गुरुद्वारे की खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं। यह एक अत्यंत प्राचीन खूबसूरत गुरुद्वारा है, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। क्योंकि इसके आसपास का वातावरण प्रकृति का सौंदर्य प्रस्तुत करता है। इसीलिए करनाल घूमने हेतु आने वाले पर्यटक यहां पर भी आते हैं।

Gurudwara Manji Sahib Karnal

गुरुद्वारा मंजी साहिब ना केवल सिख संप्रदाय बल्कि सभी धर्म के लोगों के लिए यह एक बेहतरीन पर्यटक स्थल बन चुका है। क्योंकि यहां पर इस गुरुद्वारे की खूबसूरती के लिए दूरदराज से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

यहां पर आने वाले श्रद्धालु वाहे गुरु का आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। यह गुरुद्वारा विशिष्ट चित्र शैली से बना हुआ है। इसके लिए इसका महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। यह एक खूबसूरत गुरुद्वारा है।

यह भी पढ़े: 10+ हरियाणा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

दुर्गा भवानी मंदिर, करनाल

दुर्गा भवानी का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा पर्यटकों के लिए प्रमुख दार्शनिक केंद्र भी है। यह भारत के प्राचीन प्रमुख मंदिरों में से एक हैं। इसीलिए यहां पर संपूर्ण भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना करने हेतु आते हैं।

दुर्गा भवानी मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है। यहां पर माता दुर्गा की बड़ी मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें यहां पर देवी दुर्गा के होने का आभास होता है।

Durga Bhavani Temple Karnal

इस मंदिर पर हर वर्ष दशहरा और देवी दुर्गा मां के पर्व तथा त्यौहार हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाते हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए प्रमुख दार्शनिक स्थल हैं। क्योंकि इस मंदिर के आसपास अत्यंत प्राचीन पहाड़ियां और खूबसूरत पेड़ पौधे इस मंदिर को प्रमुख दर्शनीय स्थल बनाते हैं।

इस मंदिर पर की गई वास्तुकला की कलाकृतियां वास्तव में काफी आकर्षक और अद्भुत लगती है। इस मंदिर पर आने के बाद आप भारत के अतीत को जान सकते हैं। भारत के ऐतिहासिक महत्व को रख सकते हैं और प्राचीन ऐतिहासिक वास्तु कला के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

करनाल छावनी चर्च

हरियाणा प्रांत के करनाल शहर में इस चर्च का निर्माण औपनिवेशिक काल में करवाया गया था। इसीलिए इसे रोमन शैली में बनाया गया है, जो भारतीय शैली से पूरी तरह से भिन्न है। इसीलिए यहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं।

वर्तमान समय में विशेष तौर पर नए शादीशुदा लोग कथा कपल्स रोमांस करने के लिए आते हैं। ईसाई धर्म से संबंध रखने वाला यह चार्ज काफी शानदार और सुंदर तरीके से बनाया गया है।

Church Tower

वर्तमान समय में लोग रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के लिए यहां पर आते हैं। युवाओं के लिए यह रोमांटिक पिकनिक स्पॉट बन चुका है।

मीरन साहब का मकबरा करनाल

करनाल शहर की घूमने वाली जगह की सूची में यह मकबरा भी शामिल है। यहां पर भी लोग घूमने के लिए आते हैं। यह मकबरा सैयद मोहम्मद को समर्पित है। कहा जाता है कि इसी मकबरे में सैयद मोहम्मद का सर दफनाया गया है‌।

MEERA Sahab Dargah

करनाल के इस मकबरे में एक आश्चर्यजनक मस्जिद भी है। यहां पर मुस्लिम लोग आते हैं। यह मकबरा काफी प्राचीन समय का है, इसलिए इसका महत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दूरदराज से लोग इस प्राचीन मकबरे को देखने के लिए आते हैं।

अटल पार्क करनाल

अटल पार्क वर्तमान समय का करनाल का सबसे खूबसूरत स्थान है। यहां पर तालाब, झील, पिकनिक स्पॉट, शांत वातावरण, खूबसूरत फूल वाले पौधे, तरह-तरह की वनस्पतियां, शाम के समय टहलने के लिए अच्छा मौसम, सुबह के समय शानदार नजारा, दोपहर के समय शांत वातावरण, हरियाली इत्यादि लोगों का मन मोह लेती है।

Atal park karnal

यहां पर दूर-दराज से लोग घूमने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह पार्क काफी ज्यादा प्रचलित हैं। ज्यादातर कपल्स यहां पर रोमांटिक समय बिताने के लिए आते हैं। इसके अलावा शांति से कुछ समय रहने के लिए भी लोग यहां पर आते हैं।

करनाल गोल्फ कोर्स

अंग्रेजों के जमाने का यह गोल्फ कोर्स आज भी स्थित है, जो उस समय का सबसे आकर्षक स्थल हुआ करता था। लेकिन वर्तमान समय में भी आकर्षक पर्यटक स्थल बन चुका है।

इस पर्यटक स्थल के एक तरफ कॉन्प्लेक्स रिसोर्ट है तो दूसरी तरफ शांति से बहने वाली झील है। यहां पर लोग तनाव को कम करने के लिए तथा कुछ समय शांति से व्यतीत करने के लिए आते हैं।

Karnal Golf Course

यहां का नजारा काफी शानदार और मनमोहक लगता है। यहां पर आने वाले लोग मनमोहित हो जाते हैं और प्रकृति का सौंदर्य देख पाते हैं। इस जगह पर स्वर्ग का आनंद होता है।

बाबर की मस्जिद करनाल

करनाल शहर में मुगल शासक बादशाह ने इब्राहिम लोदी पर अपनी जीत को यादगार बनाने के लिए एक मस्जिद का निर्माण कराया, जिसे बाबर की मस्जिद नाम से जाना जाता है।

इस मस्जिद को 1528 ईसवी में बनाया गया था। इस मस्जिद के अंदर एक खूबसूरत बगीचा भी है। वर्तमान समय में या मस्जिद खंडहर में तब्दील हो चुकी है लेकिन पर्यटक इसे देखने के लिए दूरदराज से आते हैं।

Babur's Masjid Karnal

प्राचीन काल में बनी हुई यह मस्जिद भारत के इतिहास और मुगल शासक की स्थापना का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत करती है।

यह भी पढ़े: 10+ रोहतक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

करनाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Karnal in Hindi)

अगर आप करनाल घूमने के लिए जा ही रहे हैं तो आपको अक्टूबर से मार्च के बीच यात्रा करनी चाहिए। क्योंकि इन दिनों भारत में सर्दी का मौसम रहता है और सर्दी के मौसम में करनाल घूमने के लिए एकदम सही समय है।

इन दिनों आप यहां पर आसानी से अपनी यात्रा कर सकते हैं। हरियाणा में घूमने के लिए सर्दियों का मौसम काफी उचित माना जाता है।

करनाल में रुकने के लिए होटल्स

करनाल शहर भारत के प्रमुख टूरिस्ट शहर की लिस्ट में शामिल है। इसीलिए अगर आप यहां पर घूमने के लिए जाते हैं तो आपको रुकने की कोई भी चिंता नहीं करनी चाहिए।

क्योंकि यहां पर पहले से ही हर तरह की होटल्स बने हुए हैं, जिनमें छोटे होटल्स, बड़े होटल, सामान्य होटल, लग्जरी होटल, वीआईपी होटल, पांच सितारा होटल इत्यादि तरह-तरह के प्राचीन और अत्याधुनिक तरीके के होटल्स बने हुए हैं।

जहां पर आप अपने बजट के अनुसार अपनी सुविधा के अनुसार और अपनी पसंद तथा अपनी रूचि के अनुसार आप होटल में रुक सकते हैं।

करनाल के कुछ होटल इस प्रकार हैं:

  • होटल नीलम
  • द रॉयल पैराडाइज
  • विवान होटल एंड रिसॉर्ट्स
  • होटल लीला ग्रांडे

करनाल केसे पहुंचें? (How to Reach Karnal)

करनाल भारत के हरियाणा प्रांत का एक लोकप्रिय जिला है। इसीलिए यहां पर आप हवाई मार्ग, सड़क मार्ग रेल मार्ग से यात्रा कर सकते हैं।

हवाई मार्ग से करनाल कैसे जाएं?

यदि आप करनाल घूमने के लिए जा रहे हैं और आपने हवाई मार्ग का चयन किया है तो आप फ्लाइट से कुछ ही समय में करनाल पहुंच जाएंगे।

आपको करनाल घूमने हेतु फ्लाइट से जाने के लिए दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचना होगा। क्योंकि करनाल का सबसे निकटतम हवाई अड्डा यही है।

यहां से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर करनाल शहर मिल जाएगा, जहां पर आप अपनी यात्रा आरंभ कर सकते हैं।

रेल मार्ग से करनाल कैसे जाएं?

करनाल जाने के लिए ज्यादातर लोग रेल मार्ग का ही चयन करते हैं। रेल का चयन करने वाले लोग काफी आराम से यात्रा करते हैं।

अगर आप करनाल ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से करनाल को जाने वाली रेल के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी।

करनाल शहर का रेलवे स्टेशन है, जो संपूर्ण भारत के रेल मार्ग से जुड़े हुए हैं। आप भारत के किसी भी राज्य और शहर से करनाल घूमने के लिए रेल मार्ग के जरिए जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से करनाल कैसे जाएं?

करनाल शहर में वर्तमान समय में काफी ज्यादा तरक्की कर ली है। इसीलिए आप करनाल शहर घूमने के लिए सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 1 से दिल्ली के मार्ग से करनाल घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्य और शहरों से अलग-अलग राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए करनाल शहर जुड़ा हुआ है। आप अपना वाहन लेकर या बस अथवा टैक्सी के जरिए करनाल घूमने जा सकते हैं।

निष्कर्ष

करनाल भारत के हरियाणा राज्य का एक ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व वाला शहर है। यहां पर विशेष रुप से प्राकृतिक तथा ऐतिहासिक पर्यटक स्थल उपलब्ध हैं, जिनके बारे में इस आर्टिकल में विस्तार से बताया है।

हमें उम्मीद है यह जानकारी करनाल में घूमने की जगह (Karnal Me Ghumne ki Jagah), करनाल जाने का समय और कैसे जाएं? आपको जरूर पसंद आई होगी। यदि इससे जुदा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

10+ पंचकूला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ चंडीगढ़ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गुड़गांव में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कुरुक्षेत्र में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment