10+ हरियाणा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Haryana Me Ghumne ki Jagah : हरियाणा भारत का एक अत्यंत प्राचीन और खूबसूरत राज्य है।‌ इसे देसी राज्य भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर खेती-बाड़ी और पशुपालन का कार्य अत्यधिक किया जाता है। हरियाणा भी राजस्थान की तरह देसी ठाठ बाट के लिए जाना जाता है। हरियाणा को दूध और मक्खन की भूमि कहा जाता है क्योंकि यहां पर पशुपालन का कार्य अत्यधिक होता है। यहां पर प्रत्येक लोग दिनभर घी मक्खन और दूध से बने पौष्टिक आहार खाते हैं।

Haryana Me Ghumne ki Jagah
Image: Haryana Me Ghumne ki Jagah

हरियाणा के लोग देसी और अच्छा खाना खाते हैं इसीलिए उनका शरीर और सेहत काफी तंदुरुस्त रहता है। ‌इसीलिए दुनिया भर में उन्हें सेहतमंद के तौर पर जाना जाता है। हरियाणा के लोग खेती तथा पशुपालन का कार्य करते हैं और देसी खानपान के लिए भी जाने जाते हैं। हरियाणा एक खूबसूरत जगह है, जहां पर हरे भरे खेत पेड़ पौधे तथा प्राचीन इमारत व स्मारक मौजूद है।

हरियाणा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिकता के लिए भी जाना जाता है। हर वर्ष हरियाणा में लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हरियाणा की सभ्यता, संस्कृति, यहां के रीति रिवाज, धार्मिक और सांस्कृतिक प्रोग्राम काफी लाजवाब होते हैं। यहां के लोगों की बोली चाली, रहन-सहन, भाषा विचार, पहनावा काफी आकर्षक लगता है। तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा की शेर करवाते हैं। हरियाणा में घूमने की जगह के बारे में बताते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

हरियाणा में घूमने की जगह | Haryana Me Ghumne ki Jagah

हरियाणा के बारे में रोचक तथ्य

हरियाणा भूभाग अत्यंत प्राचीन राज्य है लेकिन इसे स्वतंत्र राज्य का दर्जा देने के लिए सन 1966 में पंजाब से अलग कर दिया था। हरियाणा शब्द का अर्थ होता है भगवान का निवास स्थल। हरियाणा में हिंदी भाषी लोग रहते हैं। यहां की अधिकारिक भाषा हिंदी है। पहले पंजाब तथा हरियाणा एक ही हुआ करते थे, लेकिन दोनों की अलग भाषा, पहनावा, रिती रिवाज और धर्म के आधार पर अनबन होने की वजह से दोनों को भाषा के आधार पर विभाजित कर दिया।

हरियाणा की संस्कृति और ऐतिहासिकता का महत्व इसी बात से पता चलता है कि यहां पर अनेक प्रकार की खुदाई की गई, जिसमें कई तरह के साक्ष्य पाए गए हैं। बता दें कि पुरातन काल में अनेक बड़ी बड़ी लड़ाइयां हरियाणा में ही लड़ी गई थी।

हरियाणा के विशाल और पठार क्षेत्र में भारत के प्राचीन समय में बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ी गई थी। भीषण युद्ध हुए थे, इस बात का साक्षी भी खुदाई के दौरान शस्त्रों के रूप में मिल चुका है।

हरियाणा का इतिहास महाभारत काल से मिलता है।‌ महाभारत काल की लड़ाई यहां पर लड़ी गई है। हरियाणा का पानीपत और सोनीपत एक अत्यंत प्राचीन शहर है। यहां पर मुगलों के समय में भी लड़ाइयां लड़ी गई थी। भारत के इतिहास में पानीपत की लड़ाइयां विश्व प्रसिद्ध है।

इन लड़ाइयां में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरियाणा में समय-समय पर पुरातात्विक विभाग द्वारा खुदाई की गई, जिनमें युद्ध तथा प्राचीन समय के अनेक सारे साक्ष्य और अवशेष बरामद किए गए हैं, जो भारत की संस्कृति और इतिहास का गुणगान करते हैं।

हरियाणा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Haryana Tourist Places in Hindi)

पानीपत

पानीपत का नाम तो आपने जरूर सुना होगा, इतिहास में पानीपत का नाम विशेष शब्दों से लिखा गया है, क्योंकि पानीपत ने ही भारत के मध्यकाल में हुई तीन बड़ी लड़ाइयां से शासन सत्ता और समय को परिवर्तित कर दिया था। पानीपत के युद्ध में हुई हानि, खून की बहती नदियां, भारत के वीर योद्धाओं की गाथाएं, इतिहास के पन्नों में दर्ज है तथा उसे संपूर्ण दुनिया जानती है।

वर्तमान समय में मध्यकालीन भारत के बने हुए अनेक सारे स्मारक, मंदिर, किले, महल, भवन, इत्यादि बने हुए हैं। इन प्राचीन स्मारकों पर की गई अद्भुत और आकर्षक कलाकृतियां दर्शकों को अपनी ओर लुभाती है। यह अत्यंत प्राचीन और आकर्षक भवन बने हुए हैं, प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। बता दें कि महाभारत काल में पांडुओने जिन पांच शहरों की स्थापना की थी, उनमें एक पानीपत भी शामिल है, जिसे इतिहास में प्रस्थ नाम से जाना जाता था।

पानीपत हरियाणा का एक विशेष शहर है। यहां पर पर्यटकों के घूमने की दृष्टि से अनेक सारे प्राचीन किले, मंदिर, भवन, खंडहर में तब्दील हो चुके किले, मुगल शासकों की कब्र, इत्यादि अनेक सारे पर्यटक स्थल उपलब्ध है। इन पर्यटक स्थलों में मुख्य रूप से पानीपत संग्रहालय हैं, जिसमें पानीपत की तीन बड़ी निर्णायक लड़ाइयां के साक्ष्य रखे हुए हैं।

युद्ध में उपयोग लिए गए हथियार, तलवारें, वस्त्र, इत्यादि साक्ष्य जहां पर सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा पुराना किला, देवी मंदिर, काबुली बाग, सलार गंज गेट, ट्री साइड, इब्राहिम लोदी की कब्र, इत्यादि अनेक सारे प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारक उपलब्ध है। जहां पर देश-विदेश के पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

कुरुक्षेत्र

सनातन धर्म के अनुयाई कुरुक्षेत्र के बारे में भली-भांति जानते हैं। कुरुक्षेत्र महाभारत काल से जुड़ा हुआ एक ऐसा प्राचीन शहर है, जो वर्तमान समय में हरियाणा में स्थित हैं‌। यह शहर पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है। बता दें कि महाभारत काल में कुरुक्षेत्र एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था।‌‌ यहां पर गुरु नानक राजा ने महाभारत युद्ध में भाग लिया था तथा इसी कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था, उपदेश दिए थे। जो आज के समय में पूरी दुनिया भर में प्रचलित है।

महाभारत काल के बाद मध्यकालीन भारत में मौर्य शासक सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का प्रमुख स्थान कहां पर स्थापित किया था। भगवान बुद्ध और अन्य सारे सिख गुरुओं ने भी इस कुरुक्षेत्र की यात्रा की तथा यहां पर उपदेश दिए थे। कुरुक्षेत्र एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र क्षेत्र है। यहां पर अनेक सारे पवित्र धर्मस्थल है।

महाभारत काल के कुंड बने हुए हैं। अत्यंत प्राचीन इमारतें बनी हुई है। शताब्दियों पुरानी इमारतें बनी हुई है। यहां पर अनेक राजा रजवाड़ों ने शासन किया था। यहां पर प्राचीन जिले, नदिया प्राचीन मंदिर तथा हड़प्पा सभ्यता और हड़प्पा संस्कृति के लिए भी यह शहर जाना जाता है।

कुरुक्षेत्र में अनेक सारी पर्यटक स्थल मौजूद है, जिनमें ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र पैनोरमा, विज्ञान केंद्र, भद्रकाली मंदिर, श्री कृष्ण संग्रहालय, भगवत गीता ज्योतिसर जन्म स्थान, सन्निहित सरोवर, धरोहर हरियाणा संग्रहालय, शेख चिल्ली मकबरा, इत्यादि अनेक प्रकार के अत्यंत प्राचीन और खूबसूरत स्मारक भवन के लिए महल इत्यादि बने हुए हैं। जो भारत की प्राचीनता और संस्कृति का बेहतरीन नमूना पेश करते हैं। प्राचीन काल से बने हुए यह सभी स्मारक और पावन आज भी अपनी मजबूती के साथ विशालता से खड़े हैं।

चंडीगढ़

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ एक सुनियोजित तरीके से बसाया हुआ शहर है, जो आधुनिकता के मामले में काफी सुंदर दिखता है। यहां पर अनेक सारी प्राचीन भवन और इमारतें भी बनी हुई है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बता दें कि चंडीगढ़ ना केवल हरियाणा बल्कि पंजाब की भी राजधानी है। इन दोनों ही राज्यों को विभाजित करने के बाद दोनों के बीच में स्थित चंडीगढ़ को ही दोनों की राजधानी बनाया गया है। वर्तमान समय में चंडीगढ़ पर हरियाणा तथा पंजाब दोनों का ही बराबर अधिकार है।

Chandigarh
Image: Chandigarh

हरियाणा घूमने आने वाले पर्यटक चंडीगढ़ जरूर आते हैं। चंडीगढ़ में पर्यटकों के घूमने दो मोर्नी हिल्स, शांतिकुंज, बटरफ्लाई पार्क, रोज गार्डन, गार्डन रॉक गार्डन, आर्ट गैलरी, सरकारी संग्रहालय, महेंद्र चौधरी प्राणी उद्यान, सीढ़ीदार बगीचा, छतबीड़, चिड़ियाघर, अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय, यादवेंद्र गार्डन, इत्यादि अनेक प्रकार के खूबसूरत और आकर्षक गार्डन चिड़ियाघर तथा प्राचीन संग्रहालय हैं, जिन्हें देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यह सभी पर्यटक स्थल देशभर में जाने जाते हैं।

पंचकुला

हरियाणा का पंचकूला शहर एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। यहां पर अनेक तरह के मंदिर और प्राचीन स्मारक बने हुए हैं, जो भारत की संस्कृति और ऐतिहासिकता का उदाहरण पेश करते हैं। इन इमारतों पर की गई नक्काशी और सुंदरता का कार्य आज भी लोगों को आश्चर्यचकित करता है। इतने विशाल का है और आकर्षक मंदिर व भवन आज भी अपनी मजबूती के साथ खड़े हैं।

प्राचीन समय में यहां पर चंदेला ने लगातार कई वर्षों तक शासन किया था। यह शहर शिमला की पहाड़ियों के रास्ते में स्थित है। यहां पर मोर्नी हिल्स पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक स्थल है। यह 9वीं से 12वीं शताब्दी के दौरान चंदेलो के शासनकाल में रहा था। यहां पर वर्तमान समय में अनेक सारी टर्मिनल और अनुसंधान केंद्र उपलब्ध है।

वर्तमान समय में हरियाणा आने वाले पर्यटक पंचकूला की यात्रा जरूर करते हैं, क्योंकि यहां पर अत्यंत प्राचीन भवन, स्मारक, मंदिर के अलावा अनेक सारे गार्डन और स्टेडियम बने हुए हैं, जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं।‌ यहां पर कालका पिंजोर, रायपुरानी, मोहाली स्टेडियम, माता मनसा देवी मंडी, गुरुद्वारा नाडा साहिब, कैक्टस गार्डन, छतबीड़ चिड़ियाघर, इत्यादि पर्यटक स्थल मौजूद है।‌जहां पर देश-विदेश के पर्यटक मनोरंजन करने के लिए आते हैं। भारत की प्राचीनतम संस्कृति निहारने के लिए आते हैं।

गुड़गांव

गुडगांव का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। यह शहर वर्तमान में भारत का सबसे तेजी से विकास की तरफ बढ़ता हुआ शहर है, जो हरियाणा का मुख्य पर्यटक स्थल है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। बता दें कि भारत की अनेक सारी टेक्नोलॉजी कंपनियां, नए-नए स्टार्टअप, बड़ी-बड़ी कंपनियां, कारखाने, अनेक सारे टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़े हुए उद्योग गुड़गांव में स्थित है। आमतौर पर टेक्नोलॉजी तथा स्टार्टअप के लिए गुड़गांव जाना चाहता है।

देश-विदेश की अनेक सारी कंपनियां होने की वजह से यहां पर बाहरी लोगों का भी निवास बढ़ गया है। साथ ही यहां पर प्रकृति की खूबसूरती देखने के लिए भी दूर दराज से लोग आते हैं। यहां पर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान जगह मौजूद हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। गुड़गांव शहर में अनेक सारी ऐसी जगह हैं, जहां पर पर्यटक आकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं उन्हें यहां स्वर्ग का एहसास होता है।

हरियाणा में घूमने के लिए आने वाले पर्यटक गुड़गांव प्राकृतिक दृश्यों को देखने के लिए आते हैं। यहां पर कुछ ऐतिहासिक इमारतें भी बनी हुई है, जिन पर की गई अद्भुत नक्काशी और कलाकारी काफी लाजवाब दिखती है। पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।‌

हरे भरे मैदान, हरे भरे खेत, पेड़ पौधे, बगीचे, पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहां पर दमदमा लेक, साइबर हब, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, फारुख का किला, सीआरपीएफ शूटिंग रेंज, बादशाहपुर का किला, बेगम समरू पैलेस, सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पक्षी अभयारण्य इत्यादि गुड़गांव के अनेक सारे पर्यटक स्थल है।

हरियाणा का स्थानीय भोजन

यदि आपने हरियाणा घूमने जाने का प्लान बना लिया है, तो हम आपको बता देते हैं कि हरियाणा घूमने के दौरान आपको यहां का स्थानीय भोजन खाने के लिए मिल जाएगा, जो अत्यंत स्वादिष्ट और ताकतवर है।‌

एक बार यहां का भोजन करने के बाद आपको दिनभर थकान महसूस नहीं होगी, दिन भर भूख नहीं लगेगी, दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी, क्योंकि यहां का देसी खाना राजस्थान की तरह देश भर में जाना जाता है।

जहां पर गेहूं, बाजरे तथा मक्की की रोटी, दूध, दही, घी, छाछ, मक्खन तथा दूध से बने हुए व्यंजन, मिठाइयां और भोजन अत्यंत स्वादिष्ट और लाजवाब है। इसके अलावा यहां  देश भर में मिलने वाले सभी तरह के भोजन बड़ी-बड़ी होटलों में खाने के लिए मिल जाएंगे।

हरियाणा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अब यदि आपने हरियाणा घूमने जाने का प्लान पक्का कर लिया है तो, हरियाणा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय भी जान लें क्योंकि बिना अनुकूलित प्रस्तुतियों के वहां पर घूमना आपके लिए कुछ खतरा पैदा कर सकता है। इसीलिए आमतौर पर आपको अक्टूबर से मार्च के बीच ही हरियाणा की यात्रा करनी चाहिए।

क्योंकि इस समय यहां का वातावरण अनुकूलित रहता है। इसके बाद अत्यधिक गर्मी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए शीत ऋतु में हरियाणा घूमने का प्लान सबसे उत्तम है।

हरियाणा कैसे पहुंचें ?

हरियाणा उत्तर भारत में दिल्ली के पास में ही स्थित है तथा यह भारत का मुख्य और आकर्षक राज्य है। हरियाणा वर्तमान समय में काफी तेजी से विकसित हो रहा है इसीलिए आपको हरियाणा घूमने जाने के दौरान कोई भी समस्या नहीं होने वाली है। हरियाणा घूमने जाने के अनेक विकल्प आपके लिए उपलब्ध है।

फ्लाइट से हरियाणा कैसे पहुंचें?

हरियाणा मैं घूमने जाने के लिए फ्लाइट का चयन उत्तम है। कुछ ही घंटों में आप हरियाणा पहुंच जाएंगे। फ्लाइट से हरियाणा घूमने के लिए जाने हेतु आपको अपने शहर के एयरपोर्ट से हरियाणा को उड़ान भरने वाली फ्लाइट में टिकट लेकर यात्रा करनी होगी।

रेल द्वारा हरियाणा कैसे पहुंचे?

हरियाणा की यात्रा ट्रेन से करने का विकल्प काफी शानदार हो सकता है क्योंकि आमतौर पर ट्रेन से सफर करना काफी रोमांचक भरा होता है। इसीलिए आपको हरियाणा ट्रेन से होकर जाना एक पर्यटक का एहसास दिलाएगा। आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से हरियाणा को जाने वाली रेल में टिकट लेकर बैठ जाना है उसके बाद आपको हरियाणा पहुंचा दिया जाएगा।

सड़क मार्ग से हरियाणा कैसे पहुंचे?

हरियाणा वर्तमान समय में अनेक सारे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है इसीलिए आप हरियाणा बस के द्वारा जा सकते हैं और खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं। इस दौरान आपको कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान समय में संपूर्ण भारत में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है इसीलिए आपको बिना किसी परेशानी के कहीं पर भी यात्रा करने का आनंद ले सकते हैं।

निष्कर्ष

हरियाणा भारत का एक अत्यंत प्राचीन और खूबसूरत राज्य है, जो वर्तमान समय में तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। हरियाणा का इतिहास महाभारत काल से लेकर मध्यकालीन भारत तक प्रचलित रहा है। मध्यकालीन भारत से लेकर देश की आजादी तक भी हरियाणा ने इतिहास में विशेष योगदान दिया है‌ यदि आप हरियाणा घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी बता दी है।

हरियाणा में घूमने की कौन-कौन सी जगह है? वहां पर कौन सा भोजन है? किस तरह से हरियाणा जाएंगे? फ्लाइट से कैसे जाएंगे? बस से कैसे जाएंगे? रेल से कैसे जाएंगे? इत्यादि संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में हमने आपको विस्तार से बता दी है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। जल्द से जल्द हम आपके प्रश्न का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस जानकारी के बारे में पता चल सकें।

यह भी पढ़े :

10+हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+पंजाब में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment