15+ चंडीगढ़ में घूमने की जगह, प्रसिद्ध खाना और जाने का सही समय

इस लेख में चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne ki Jagah), चंडीगढ़ का प्रसिद्ध खाना, चंडीगढ़ जाने का सही समय, चंडीगढ़ कैसे जाएं आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

चंडीगढ़ अपनी पारंपारिक पंजाब संस्कृति के साथ आधुनिकता का भी मिश्रण है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ दिल्ली से 245 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

चंडीगढ़ में स्थित रॉक गार्डन और संग्रहालय देश भर में प्रसिद्ध है और यहां आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा इन्हीं दोनों जगहों को विजिट करते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Chandigarh Me Ghumne ki Jagah
Image: Chandigarh Me Ghumne ki Jagah

हालांकि इन सबके अतिरिक्त भी इस शहर में बेहतरीन वास्तुकला और संरचना से निर्मित अन्य कई इमारतें हैं, जो आप को आकर्षित कर सकती हैं।

अपनी मासूमियत और सुंदरता से भरा यह शहर काफी खुशमिजाज वाला है और यहां आने वाले मेहमानों का काफी खातिरदारी करता है।

तो यदि आप चंडीगढ़ घूमने की योजना बनाना चाहते हैं तो इस लेख में आगे बढ़े जहां पर हम आपको चंडीगढ़ की यात्रा से जुड़े सभी आवश्यक जानकारी देने वाले हैं। जिसमें हम आपको चंडीगढ़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य, चंडीगढ़ घूमने लायक जगह, चंडीगढ़ के कुछ स्थानीय लोकप्रिय भोजन और चंडीगढ़ कैसे पहुंचे?, चंडीगढ़ कैसे घूमे इत्यादि सभी प्रश्नों का जवाब देंगे।

Table of Contents

चंडीगढ़ के बारे में रोचक तथ्य

  • चंडीगढ़ भारत के उन शहरों में से एक है, जहां पर बहुत कम अपराध होते हैं। इस तरह यह शहर पूरी तरीके से सुरक्षित है।
  • चंडीगढ़ शहर पंजाब में स्थित हिमालय की शिवालिक श्रेणियों के तलहटी में स्थित है। इस कारण यहां का मौसम हमेशा अनुकूल रहता है।
  • चंडीगढ़ का नाम यहां पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक मंदिर और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मां चंडी मंदिर के नाम से मिला है।
  • चंडीगढ़ में स्थित रोज गार्डन को एशिया के सबसे बड़े रोज गार्डन में से एक माना जाता है, जहां पर 1600 से भी अधिक गुलाब के विभिन्न प्रजातियां उपलब्ध है।
  • चंडीगढ़ में स्थित रॉक गार्डन जो दुनिया के अजूबों में से एक माना जाता है। यह चंडीगढ़ के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसका निर्माण नेक चंद नामक व्यक्ति ने कचरे के प्रयोग से किया था।
  • चंडीगढ़ भारत का संपन्न और महानगरीय शहरों में से एक है, जो पंजाब और हरियाणा दोनों राज्य की राजधानी है। हालांकि आजादी से पहले लाहौर पंजाब की राजधानी हुआ करती थी। लेकिन आजादी के बाद नई राजधानी की जरूरत पड़ी और चंडीगढ़ को 1947 के बाद पंजाब की राजधानी घोषित किया गया।
  • चंडीगढ़ में विभिन्न तरह के पेड़ पौधे है। यहां पर एक आंकड़े के अनुसार 22 से भी ज्यादा पेड़ पौधों की प्रजातियां है। वहीं 26 से भी अधिक फूलों की प्रजातियां इस शहर में है।
  • चंडीगढ़ शहर को “पेंशन भोगियों के स्वर्ग” का खिताब भी मिला है। क्योंकि इस शहर में अधिकांश सरकारी अधिकारी और सरकारी सेवानिवृत्त लोगों के घर स्थित है।
  • एक सर्वे के अनुसार पता चला कि चंडीगढ़ में रहने वाले लोग भारत के अन्य शहरों में रहने वाले लोगों की तुलना में काफी ज्यादा खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं।
  • ‘खुला हाथ’ चंडीगढ़ का आधिकारिक प्रतीक है।
  • एंटीडिल्वियन युग के दौरान यहां पर विशाल मात्रा में जल निकाय हुआ करता था, जो भू वैज्ञानिक अध्ययन के दौरान समुद्री उभयचरों के अवशेषों से पता चला।

चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne ki Jagah)

रोज गार्डन

1967 में प्रथम मुख्य आयुक्त एमएस रंधावा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह रोज गार्डन एशिया का सबसे बड़े उद्यान है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित है। इस गार्डन को जाकिर हुसैन रोज गार्डन भी कहा जाता है।

Rose Garden Chandigarh
रोज गार्डन

30 एकड़ के क्षेत्र में फैले हुए इस गार्डन में लगभग 825 किस्म के फूलों की प्रजातियां है और 32500 किस्म के कई पेड़ और औषधियां की झाडियां पाई जाती हैं।

यदि आप प्रकृति प्रेमी है और विभिन्न प्रकार के फूलों को देखने का शौक रखते हैं तो चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान आपको निश्चित ही इस जगह को एक बार विजिट करना चाहिए।

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम

यदि आपने कभी किसी स्टेडियम में प्रवेश नहीं किया हैं और स्टेडियम में अपने देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए जाना चाहते हैं तो आप चंडीगढ़ में साहिबजादा अजीत सिंह नगर में स्थित यात्रा के दौरान मोहाली क्रिकेट स्टेडियम जरूर आएं।

यह एक विशाल स्टेडियम है, जिसमें 26000 से भी ज्यादा दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इस स्टेडियम का उद्घाटन 1953 में किया गया था। यह स्टेडियम किंग्स इलेवन पंजाब क्रिकेट टीम का गौरवपूर्ण घर भी है।

cricket stadium mohali

यकीन मानिए इस स्टेडियम में जाना आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है। यदि आप सोच रहे हैं कि इस स्टेडियम में प्रवेश का आपको बहुत ज्यादा शुल्क लगेगा तो बता दे इस स्टेडियम में प्रवेश का कोई शुल्क नहीं लगता।

यह पूरी तरीके से निशुल्क है और आप 24 घंटे में से कभी भी इस स्टेडियम में जा सकते हैं। हालांकि जब मैच आयोजित होता है तब आपको यहां प्रवेश करने के लिए टिकट खरीदने की जरूरत पड़ती है।

खुशबू का बगीचा

जब आप चंडीगढ़ की यात्रा करते थक जाए तब आपको निश्चित ही एक ऐसी जगह की आवश्यकता होगी, जहां चारों तरफ प्रकृति की सुंदरता और शांति भरा माहौल हो।

ऐसा ही जगह चंडीगढ़ में स्थित खुशबू का बगीचा है, जिसे गार्डन आफ फ्रेगरेंस के नाम से जाना जाता है। यह गार्डन न केवल आपकी आंखों को लुभाएगा बल्कि यह आपके नाक को  भी भाएगा।

Garden of Fragrance Chandigarh
खुशबू का बगीचा

क्योंकि यह गार्डन में चमेली, ​​डेमास्क गुलाब, हार श्रृंगार, रात की रानी जैसे विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगी और सुगंधित फूलों से सुशोभित है।

यह गार्डन बच्चों से लेकर बड़े बुड्ढे सबके लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल साबित हो सकता है। इस गार्डन में प्रवेश शुल्क निशुल्क है। 24 घंटे में से कभी भी आप इस गार्डन में घूमने आ सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ पंजाब में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

रॉक गार्डन

40 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ यह ओपन एयर प्रदर्शनी हॉल जिसे रॉक गार्डन कहते हैं, जो चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में स्थित है। इस गार्डन की विशेषता यह है कि यहां पर विभिन्न औद्योगिक और शहरी कचरों से 5000 मूर्तियां निर्मित की गई है।

Rock Garden Chandigarh
रॉक गार्डन

इस गार्डन को 1947 में अधिकारी नेक चंद द्वारा बनाया गया था, जो आज चंडीगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक हो चुका है। इस गार्डन को तीन भागों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक भाग में मूर्तियों का एक अलग संग्रह है। इस गार्डन में वास्तव में देखने लायक कई चीजें हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

यदि आप अपने बच्चों के साथ चंडीगढ़ घूमने जा रहे हैं तो अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय जरुर विजिट करें। यकीन मानिए यह जगह आपकी बच्ची को बहुत ही पसंद आने वाला है। क्योंकि बच्चियों को गुडियों से बहुत ज्यादा प्रेम होता है।

International Dolls Museum Chandigarh
अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

यह संग्रहालय किसी वास्तु कला या इतिहास के चीजों को प्रदर्शित ना करते हुए यह 25 से भी अधिक विभिन्न देशों की गुड़िया और कठपुतलियों को प्रदर्शित करता है। जिस कारण यह संग्रहालय बच्चों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करता है।

इस संग्रहालय को 1985 में स्थापित किया गया था, जिसका प्रबंध भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा किया जाता है। इस म्यूजियम में टॉय ट्रेन भी है।

एक्वा विलेज

यदि आप गर्मियों के मौसम में चंडीगढ़ घूमने जा रहे हैं तो एक बार एक्वा विलेज जरूर जाए। गर्मियों के मौसम में तपतपाती धूप से बचने के लिए यहां के ठंडे पानी में वोटर राइटिंग का मजा ले सकते हैं।

Aqua Village Chandigarh
एक्वा विलेज

केवल गर्मियों के मौसम में ही आप एक्वा विलेज को विजिट कर सकते हैं बाकी मौसम में यह बंद रहता है। यह जगह चंडीगढ़ से 25 किलोमीटर की दूरी पर कालका रोड पर स्थित है।

ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन

यदि आप प्रकृति प्रेमी है, फूलों से प्रेम है तो चंडीगढ़ स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन आपको बहुत ही ज्यादा आकर्षित करने वाला है। क्योंकि चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित इस गार्डन में 825 तरह के फूल है।

Zakir Hussain Rose Garden Chandigarh
ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन

चारों तरफ रंग बिरंगी फूल की क्यारियां यहां के वातावरण को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहां का नजारा बेहद ही सुंदर दिखता है। यकीन मानिए इस जगह की खूबसूरती को देखने के बाद आप यहां से जाना नहीं चाहेंगे।

बता दे इस गार्डन में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति ₹50 का शुल्क लगता है। चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान आप सुबह 6:00 से रात के 10:00 बजे के बीच कभी भी इस गार्डन को विजिट करने आ सकते हैं।

सुखना झील

सुखना झील चंडीगढ़ के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जो शिवालिक श्रेणी की तलहटी में स्थित है। यह सुखना झील सूर्य की किरणों की वजह से चमचमाती हुई नजर आती है, जो पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। यह झरने में आपको कई बतख देखने को मिलेंगे।

Sukhna Lake
सुखना झील

यहां पर आप नाव के सवारी से लेकर मछली पकड़ना, वाटर स्कीइंग और नाव की सवारी जैसी कई गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।

यह सुखना झील 3 किलोमीटर में फैली हुई है और सूर्यास्त के समय यहां का सुंदर दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है, जिसे आप अपने कैमरे में कैपचर कर सकते हैं।

टेरेस्ड गार्डन

प्रकृति प्रेमियों के लिए चंडीगढ़ में टेरेस गार्डन सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। यह टेरेस्ट गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में स्थित है। 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले हुए इस गार्डन को 1979 में स्थापित किया गया था।

Terraced Garden Chandigarh
टेरेस्ड गार्डन

इस गार्डन में आप उष्णकटिबंधीय, श्रग और फूलों की नई और विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। प्रकृति की हरियाली के बीच ताजी हवा का आनंद लेने के लिए चंडीगढ़ के इस गार्डन को विजिट करने जरूर आएं।

पिंजौर गार्डन

चंडीगढ़ में स्थित पिंजोर गार्डन राजस्थानी और मुगल वास्तुकला की विशिष्ट शैली को प्रदर्शित करता है। इस गार्डन को मुगल सम्राट औरंगजेब के तहत एक नवाब द्वारा बनाया गया था।

Pinjore

पटियाला राज्य के महाराजा यादविंद्र द्वारा इस गार्डन का विस्तार एवं पुनर्निर्माण किया गया था, इसलिए इस गार्डन को यादविंद्रा के नाम से भी जाना जाता है। चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान इस गार्डन देखने लायक जगह है।

यह भी पढ़े: 10+ पटियाला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

थंडर जोन

अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए चंडीगढ़ में स्थित थंडर जोन एक बहुत ही रोमांचक जगह है, जो मौज मस्ती और मनोरंजन करने के लिए आपको ढेर सारा विकल्प देता है।

Thunder Zone Amusement and Water Park
Image: Thunder Zone Amusement and Water Park

इस थंडर जोन को साल 2002 में 15 मई को ही स्थापित किया गया था, जो चंडीगढ़ के मुख्य शहर से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

गर्मियों के मौसम में इस वाटर पार्क में घूमने आना बहुत ही मजेदार साबित हो सकता है। यहां पर आप रोमांचकारी राइड्स का आनंद ले सकते हैं।

सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी

चंडीगढ़ का यह सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी 1947 के बाद अस्तित्व में आया। दरअसल अभी संग्रहालय में जितनी भी वस्तुएं हैं, उन्हें केंद्रीय संग्रहालय में से लाया गया।

Government Museum and Art Gallery Chandigarh
सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी

विभाजन के बाद केंद्रीय संग्रहालय की लगभग 6% संपत्ति पाकिस्तान को दी गई और बाकी चंडीगढ़ के सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी में स्थानांतरित की गई।

यदि आप भारत के इतिहास की झलक देखना चाहते हैं, तो इस संग्रहालय को जरुर विजिट करें। जहां पर विभिन्न पहाड़ियों और राजस्थानी चित्र, सजावटी कलाएं, गंधार की मूर्तियां और अन्य कई सुंदर चीजों का प्रदर्शन किया गया है।

शांतिकुंज

शहर के प्रदूषण भरे माहौल से दूर प्रदूषण रहित वातावरण और पेड़ पौधों के साथ प्राकृतिक नजारे का लुफ्त उठाने के लिए शांति कुंज पर्यटक को के लिए लोकप्रिय जगह है, जो चंडीगढ़ में स्थित रोज गार्डन के सामने स्थित है।

Shanti Kunj Chandigarh
शांतिकुंज

इस पार्क में पंक्ति बंद हरे भरे पेड़-पौधे और बगीचों से गुजरने वाले प्राकृतिक जलधारा यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून देते हैं। यह एक अच्छी तरीके से विकसित पार्क है, जिसे चारों तरफ से हरे भरे और सुंदर फूलों से सुशोभित किया गया है। यहां पर लोग सुबह और शाम के समय शेयर करते हैं, योगा करते हैं।

ले कॉर्बूसियर सेंटर

इस शहर के प्राचीन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बूसियर को समर्पित यह स्थल चंडीगढ़ के सेक्टर 19b में स्थित स्थल चंडीगढ़ के एक लोकप्रिय विरासत स्थल है।

Le Corbusier Centre Chandigarh
ले कॉर्बूसियर सेंटर

यहां पर आप इनके स्टडी, लेखन, रिसर्च और काम मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर कई सुंदर तस्वीरों का भी संग्रह है।

छतबीर चिड़ियाघर

यदि आप विभिन्न पशु पक्षियों को देखने का शौक रखते हैं तो छतबीडर चिड़ियाघर को जरुर विजिट करें। खासकर जब आप अपने परिवार के साथ जाएं क्योंकि बच्चों के लिए चिड़ियाघर सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल होता है।

Chhatbir Zoo

इस चिड़ियाघर में पशु पक्षियों की 80 से भी ज्यादा प्रजातियां देखने को मिलता है।

फन सिटी वॉटरपार्क

यदि आप गर्मियों के मौसम में चंडीगढ़ जाते हैं, तो वहां के फन सिटी वाटर पार्क में समय बिताने से ज्यादा आनंददायक कुछ नहीं हो सकता। यह वॉटर पार्क चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय आकर्षण में से एक है।

Chandigarh Fun City
फन सिटी वॉटरपार्क

बच्चों के साथ बडे भी इस वाटर पार्क के प्रति काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं। यहां पर वाटर स्लाइड और राइड है, जहां पर आप खूब मजे कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ लुधियाना में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

चंडीगढ़ में रात के समय खाने के लिए अच्छी जगह (Best Places to Eat in Chandigarh at Night )

  • निक बेकर की
  • वर्जिन आंगन
  • सिंधी की मिठाई और शाकाहारी रेस्टोरेंट
  • 35 ब्रूहाउस
  • आगे नीला आसमान
  • पल ढाबा
  • स्वागत रेस्टोरेंट और बरो
  • ललित चंडीगढ़ में रेस्टोरेंट
  • बारबेक्यू राष्ट्र

चंडीगढ़ में खाने के लिए अच्छी जगह (Best Places to Eat in Chandigarh)

  • गर्ग चाट सेक्टर – २३ चंडीगढ़
  • न्यू वैष्णो ढाबा, सेक्टर १६
  • कटानी ढाबा
  • बावा जूस कार्नर, सेक्टर २१
  • सेक्टर २२ मार्किट
  • दिल देसी, सेक्टर ३२
  • खालसा ढाबा
  • अरोमा सेक्टर २२ चंडीगढ़
  • बाबा जी के परांठे, सेक्टर १६
  • बर्गर पॉइंट, सेक्टर ३२

चंडीगढ़ में लोकप्रिय बाजार (Famous Market in Chandigarh)

  • शास्त्री मार्केट, सेक्टर 22
  • रेहरी मार्केट (सेक्टर 15)
  • शास्त्री मार्केट (सेक्टर 22)
  • कृष्णा मार्केट (सेक्टर 41)
  • पटेल मार्केट (सेक्टर 15)
  • सेक्टर 17 मार्केट

दोस्तों के साथ चंडीगढ़ में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Chandigarh with Friends)

  • पिंजौर गार्डन
  • अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय 
  • बटरफ्लाई पार्क
  • सरकारी संग्रहालय और कला दीर्घा
  • शांति कुंज
  • बॉटनिकल गार्डन
  • बोगनविलिया गार्डन
  • वाटर पार्क थंडर जोन

चंडीगढ़ में कपल के लिए घूमने लायक जगह (Best Places to Visit in Chandigarh for Couples)

  • बोगनविलिया गार्डन
  • वाटर पार्क थंडर जोन
  • एक्वा विलेज
  • हिबिस्कस गार्डन
  • खुले हाथ का स्मारक
  • संग्रहालय और आर्ट गैलरी
  • मोहाली क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़
  • खुशबू का बगीचा

चंडीगढ़ में बच्चों के लिए घूमने लायक जगह (Places to Visit in Chandigarh for Kids)

  • रोज गार्डन
  • रॉक गार्डन
  • सुखना झील
  • पिंजौर गार्डन
  • अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय 
  • बटरफ्लाई पार्क
  • सरकारी संग्रहालय और कला दीर्घा
  • शांति कुंज
  • बॉटनिकल गार्डन
  • बोगनविलिया गार्डन
  • वाटर पार्क थंडर जोन
  • एक्वा विलेज
  • हिबिस्कस गार्डन
  • टेरेस गार्डन
  • ले कॉर्बूसियर केंद्र
  • जापानी उद्यान

चंडीगढ के आसपास घूमने लायक जगह (Nearest Tourist Places Chandigarh)

  • हॉप्स एन ग्रेन्स
  • गार्डन ऑफ़ साइलेंस
  • गांधी संग्रहालय
  • खुले हाथ का स्मारक
  • संग्रहालय और आर्ट गैलरी
  • मोहाली क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़
  • खुशबू का बगीचा
  • पोर्ट्रेट्स की राष्ट्रीय गैलरी
  • फन सिटी

चंडीगढ़ में शॉपिंग करने के लिए अच्छी जगह (Best Shopping Places in Chandigarh)

  • सदर बाजार (सेक्टर 19)
  • सेक्टर 11 मार्केट (सेक्टर 11)
  • पालिका बाजार( सेक्टर 19डी )
  • पंजाब गवर्नमेंट एम्पोरियम (सेक्टर 17ए)
  • फर्नीचर बाजार (सेक्टर 34)
  • उत्तर देश मॉल (खरार रोड, सेक्टर 118, मोहाली)
  • शॉपिंग प्लाजा (सेक्टर 17)
  • रेहरी मार्केट (सेक्टर 15)
  • पटेल मार्केट ( सेक्टर 15)
  • शास्त्री मार्केट (सेक्टर 22)
  • कृष्णा मार्केट (सेक्टर 41)
  • एलांते मॉल (पूर्व मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र फेज)

चंडीगढ़ में शॉपिंग कहां करें?

यदि आप चंडीगढ़ आए हैं और यहां पर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में लगने वाले मार्केट को विजिट कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको दुनिया भर का हर सामान देखने को मिल जाएँगे।

यहां पर बच्चों से लेकर व्यस्क सब उम्र के लोगों के लिए बड़े ब्रांड से लेकर छोटे ब्रांड तक कपड़े, चप्पल जूते, ब्राइडल स्टोर्स, रत्न, हस्तशिल्प, तमाम चीजें आपको यहां पर मिल जाएगी।

चंडीगढ़ की यात्रा के यादगार के रूप में यहां से आप अपने मनपसंद की कोई भी चीज खरीद सकते हैं। सुबह के 11:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक इस मार्केट में आवागमन जारी रहता है।

यह भी पढ़े: 15+ अमृतसर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

चंडीगढ़ का प्रसिद्ध भोजन (Chandigarh Famous Food)

चंडीगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति और विभिन्न आकर्षक पर्यटन स्थलों के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां के व्यंजनों में पंजाबी और हरियाणा की पारंपरिक मिश्रण देखने को मिलती है।

यहां स्थानीय लोगों से लेकर देश विदेश के लोग भी यहां के व्यंजन के दीवाने होते हैं। चंडीगढ़ में आपको विभिन्न वैरायटी के व्यंजन देखने को मिल जाएंगे, जो लाजवाब स्वाद के कारण पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। तो आइए जानते हैं चंडीगढ़ के कुछ लोकप्रिय स्थानीय भोजन के बारे में।

पराठा

पंजाबी लोग पराठा खाने के काफी शौकीन होते हैं। पराठा यहां के स्थानीय घरों में काफी आम व्यंजन है, जो अक्सर बन जाते हैं। पराठा में आपको यहां पर कई वैरायटी देखने को मिल सकती है जैसे कि मटर का पराठा, गाजर का पराठा, मूली, आलू, गोभी का पराठा।

इन पराठा के स्वाद को और भी ज्यादा लाजवाब बनाने के लिए इनके ऊपर मक्खन डाला जाता है और फिर आचार और दही के साथ परोसा जाता है।

दाल मखनी

यूं तो आपने दाल मखनी भारत के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट में चखा होगा लेकिन असल में यह व्यंजन पंजाब से ही निकला हुआ है, जिसने पूरे भारत पर राज किया। विभिन्न दालों और मक्खन क्रीम से बनाए गए दाल मखनी चंडीगढ़ आने वाले हर एक पर्यटकों का लोकप्रिय व्यंजन है।

सरसों का साग

सरसों का साग और मक्के की रोटी पंजाब की पहचान है। हर पंजाबी के मुख पर इस व्यंजन का नाम रहता है। हालांकि आप चंडीगढ़ आते हैं, तो सरसों के साग का स्वाद लेना तो बनता ही है और इसके बिना आप की यात्रा भी अधूरी हो सकती है।

हालांकि सरसों का साग पूरे भारत में प्रसिद्ध है। लेकिन यहां के सरसों के साग का स्वाद कुछ अलग ही होता है, जिसे मक्के के आटे से बनी मोटी रोटी  के साथ परोसा जाता है।

लस्सी

पंजाब में लस्सी एक प्रसिद्ध पेय पदार्थ है। गर्मियों के दौरान यहां मलाई डाल के तैयार की जाने वाली लस्सी के स्वाद का आनंद ही कुछ और होता है। पंजाब में बड़े गिलास में लस्सी पीने की परंपरा काफी देखने को मिलती है।

यदि आप चंडीगढ़ जाते हैं, तो वहां के बेहतरीन और ठंडी लस्सी का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूले। गर्मियों के दौरान चंडीगढ़ में लस्सी पीना आपकी यात्रा को और भी ज्यादा आनंददायक बना देता है।

छोला भटूरा

यूं तो छोला भटूरा पूरे भारत भर में प्रसिद्ध है लेकिन इसका प्रचलन पंजाब से ही शुरु हुआ है। चटपटे और तिखे मटर से तैयार छोले और मैदे की कचौड़ी जिसे भटूरा कहा जाता है। उसके साथ पेश किया जाने वाला छोला भटूरा चंडीगढ़ के लोकप्रिय व्यंजन में से एक है।

दाल तड़का

दाल तड़का चंडीगढ़ के लोकप्रिय और स्थानीय व्यंजन में से एक है। जिसे अरहर की दाल में अन्य मसालों को तड़का लगाकर तैयार किया जाता है। इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।

चाट

यदि आप तिरंगे, मीठे और चटपटी स्वाद का आनंद चंडीगढ़ में लेना चाहते हैं तो वहां के चाट को जरूर चखें, जिसमें आपको कई वैरायटी मिल जाएगी।

जैसे कि भेल पुरी, पानी पुरी, पापड़ी चाट, रगड़ा पेटी, आलू टिक्की इत्यादि। इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार और भी तीखा मीठा चटनी को ऐड करवा सकते हैं।

चंडीगढ़ में इन सबके अतिरिक्त आपको दक्षिण भारत के व्यंजन का स्वाद लेने को भी मिल सकता है। इसके अतिरिक्त वहां पर कॉन्टिनेंटल फूड भी पेश किए जाते हैं।

चंडीगढ़ जाने का सही समय (Best Time to Visit Chandigarh)

यदि आप चंडीगढ़ घूमने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित ही आप ऐसे समय का चयन करना चाहेंगे, जिस दौरान वहां की यात्रा करना काफी अनुकूल हो।

वैसे तो चंडीगढ़ शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित होने के कारण यहां का मौसम साल भर अनुकूल होता है, जिससे आप साल भर किसी भी मौसम के दौरान यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।

लेकिन अगस्त से नवंबर के बीच यहां पर घूमना और भी ज्यादा आनंददायक होता है क्योंकि इस दौरान यहां पर ना ही ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंड।

हालांकि कि हिमालय के निकट होने के कारण यहां के मौसम में काफी जल्दी और अचानक बदलाव आ जाते हैं।

चंडीगढ़ कैसे पहुंचे?

चंडीगढ़ पहुंचने के लिए रेलवे, सड़क और हवाई मार्ग में से किसी का भी चयन किया जा सकता है। इन सभी मार्गों से ही चंडीगढ़ भारत के विभिन्न शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है।

यदि आप चंडीगढ़ ट्रेन मार्ग के जरिए आना चाहते हैं तो यह काफी सस्ता माध्यम है। भारत के विभिन्न शहरों के रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती है।

यदि आप चंडीगढ़ हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो चंडीगढ़ हवाई अड्डे के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं। यह हवाई अड्डा चंडीगढ़ के मुख्य शहर से मात्र 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह हवाई अड्डा भारत के विभिन्न शहरों के हवाई अड्डे से सीधे जुड़ा हुआ है।

यदि आपको अपने शहर से सीधे चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट नहीं मिलती है तो आप दिल्ली के लिए फ्लाइट बुक करवा सकते हैं और फिर वहां से चंडीगढ़ के लिए आपको सीधे फ्लाइट मिल जाएंगी।

चंडीगढ़ की सड़क दिल्ली और उसके आसपास के विभिन्न शहरों से अच्छी तरीके से जुड़ी हुई है। दिल्ली और अन्य शहरों से अक्सर चंडीगढ़ के लिए बसें आती जाती रहती हैं। आप उन बसों की मदद से सड़क मार्ग के जरिए चंडीगढ़ आ सकते हैं।

चंडीगढ़ में रुकने की जगह

चंडीगढ़ भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी लोकप्रिय है। इसके कारण यहां पर अनेकों होटल कम रेट से लेकर हाय रेट तक उपलब्ध है। आप ऑनलाइन इन होटलों के बारे में सर्च कर सकते हैं और रूम बुक करवा सकते हैं।

चंडीगढ़ कैसे घूमे?

चंडीगढ़ के विभिन्न पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए आप वहां के लोकल बसों की सवारी ले सकते हैं। हालांकि यदि आपको भीड़ भाड़ में घूमना बिल्कुल भी पसंद ना हो तो आप कैब भी बुक करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप ऑटो की भी सवारी ले सकते हैं। आप चाहे तो वहां पर किराए पर वाहन देने वाले एजेंट से संपर्क करके फोर व्हीलर या टू व्हीलर किसी भी वाहन को एक या 2 दिन के लिए किराए पर ले सकते हैं।

FAQ

चंडीगढ़ में खरीदारी करने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

यूं तो चंडीगढ़ के हर बाजार में अनेकों सुंदर-सुंदर और कई बेहतरीन वस्तुएं मिलती है। लेकिन चंडीगढ़ का इलैंटे मॉल ना केवल चंडीगढ़ का सबसे बड़ा मॉल है बल्कि यह भारत की सबसे बड़ी शॉपिंग मॉल में से गिना जाता है। 20 एकड़ के बड़े क्षेत्र में फैले हुए इस मॉल में आप अनेक प्रकार की वस्तुओं को खरीद सकते हैं।

चंडीगढ़ का क्या अर्थ होता है?

चंडीगढ़ का नाम दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है चंडी और गढ़। चंडी देवी का नाम है और गढ़ का अर्थ होता है किला।

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन को किसने बनाया था?

चंडीगढ़ में स्थित प्रसिद्ध रॉक गार्डन जिसे दुनिया के आधुनिक अजूबों में से एक गिना जाता है इस गार्डन का निर्माण नेक चंद नामक व्यक्ति ने किया था। इस गार्डन में रोज के 5000 से भी ज्यादा पर्यटन घूमने आते हैं।

चंडीगढ़ को और किस नाम से बुलाया जाता है?

हालांकि चंडीगढ़ का कोई दूसरा नाम नहीं है लेकिन चंडीगढ़ को ‘पेंशन भोगियों के स्वर्ग’ का खिताब मिला हुआ है। क्योंकि यहां पर अधिकांश सरकारी अधिकारियों और सेवानिवृत्ति लोगों का घर है।

निष्कर्ष

इस लेख में चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigarh Me Ghumne ki Jagah) से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दी। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके चंडीगढ़ की यात्रा को और भी ज्यादा आनंद लायक बनाने में आपकी मदद करेगा।

यदि लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट में लिखकर जरूर बताएं। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

10+ कपूरथला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ पठानकोट में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मोहाली में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ बठिंडा में घूमने की जगह और जाने का सही समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment