10+ पंचकूला में घूमने की जगह और जाने का सही समय

इस लेख में पंचकूला में घूमने की जगह (Panchkula Ghumne ki Jagah), पंचकूला कैसे पहुंचे, पंचकूला जाने का सही समय आदि के बारे में विस्तार से दी गई है।

पंचकूला शहर हरे भरे वातावरण के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां पर बड़े पैमाने पर वन क्षेत्र उपलब्ध हैं, जो इस शहर को हरियाणा का सबसे बड़ा वन क्षेत्र बनाता है। यहां पर बड़े पैमाने पर पहाड़ी क्षेत्र भी उपलब्ध है। इसलिए दूर दराज से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

ज्यादातर लोग ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर घूमने के लिए जाते हैं, इसलिए पर्यटक के लिए यह शहर विशेष महत्व रखता है। विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में और बारिश के मौसम में लोग इन ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ने के लिए आते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

पंचकूला शहर भारत के हरियाणा राज्य में स्थित है, जो राज्य का सबसे महत्वपूर्ण जिला है। पंचकूला शहर अपनी राजधानी चंडीगढ़ से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर पांच लहरों के लिए भी जाना जाता है, इसलिए इस शहर का नाम पंचकूला रखा गया है।

पंचकूला शहर में अत्यंत प्राचीन मंदिर, धार्मिक स्थल तथा प्राचीन स्मारक बने हुए हैं, जो भारत के अतीत तथा प्राचीन काल के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं। प्राचीन समय के बने हुए भवन, मंदिर, स्मारक इत्यादि पर की गई अद्भुत और आकर्षक कलाकृतियां काफी लुभावनी नजर आती हैं।

पंचकूला में घूमने की जगह (Panchkula Me Ghumne ki Jagah)

पिंजौर

पंचकूला शहर के अंतर्गत आने वाला पिंजौर स्थल प्राकृतिक तथा ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां पर राजस्थानी वास्तुकला से बने हुए आकर्षक शीश महल, जल महल, रंग महल इत्यादि तरह-तरह के राजस्थानी परिवेश से बने हुए महल स्थित है, जो खूबसूरती बयां करते हैं।

प्रकृति के साथ-साथ ऐतिहासिक नजारा भी यहां काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं। पिंजौर आने वाले लोग ऐतिहासिकता के साथ प्रकृति का खूबसूरत पाते हैं।

Pinjore
पिंजौर

यहां पर बने हुए प्राचीन मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इन मंदिरों पर देश-विदेश के दुनिया भर के लोग आते हैं। हर वर्ष यहां प्रत्येक सनातन धर्म के व्रत और त्यौहार पर धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है।

श्रद्धालुओं के साथ यहां पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। अत्यंत प्राचीन समय में बने हुए यह मंदिर राजस्थानी वास्तुकला और चित्र शैली का अद्भुत नमूना प्रस्तुत करते हैं। यहां पर बने हुए विभिन्न और अद्भुत कलाकृतियां काफी आकर्षक लगती है।

गुरुद्वारा नंदा साहिब

सिख धर्म से संबंध रखने वाला यह गुरुद्वारा पंचकूला शहर में स्थित है। इसे सिख समुदाय के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की याद में बनवाया गया था। इसलिए सिख समुदाय के अंतर्गत इस गुरुद्वारे का विशेष महत्व है।

हर वर्ष हजारों की संख्या में देश और दुनिया के कोने-कोने से सिख समुदाय के लोग यहां पर आते हैं। सिख समुदाय के अलावा दूसरे धर्म और समूह के लोग भी यहां दर्शन करने के लिए आते हैं।

Nada Sahib Panchkula
गुरुद्वारा नंदा साहिब

यह एक अत्यंत पवित्र और खूबसूरत गुरुद्वारा है, जो प्राचीन समय में बनाया गया है। इतिहास के अनुसार सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ने इसी स्थान पर मुगलों से लड़ाई की थी।

इसलिए यह स्थान सिख समुदाय के लिए काफी पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान है। इसी स्थान की महत्वता को जानते हुए यहां पर गुरु गोविंद सिंह को समर्पित ग्रुप द्वारा बनाया गया है, जो वर्तमान समय में अपनी खूबसूरती, धार्मिक महत्व, ऐतिहासिक महत्व तथा पर्यटक केंद्र के रूप में प्रचलित हैं।

गुरुद्वारा के आसपास का नजारा भी काफी सुहावना नजर आता है। हर वर्ष यहां सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

छतबीड़ चिड़ियाघर

यह बड़ा और प्रचलित चिड़ियाघर है, जो पंचकूला शहर में स्थित है। यहां पर रोमांचक अनुभव देखने को मिलेगा क्योंकि यहां 110 प्रजातियां के जानवर देखने को मिलते हैं। यह चिड़ियाघर उत्तर भारत के सबसे बड़े वन्य जीव आरक्षित क्षेत्रों में गिना जाता है।

यह चिड़ियाघर 500 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जो क्कर नदी के पास स्थित है। इतना बड़ा चिड़ियाघर काफी आकर्षक लगता है। हर वर्ष यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

Chhatbir Zoo
छतबीड़ चिड़ियाघर

बड़े भूभाग पर फैला हुआ यहां जू पर्यटकों के लिए आकर्षक का प्रमुख केंद्र है। इस बड़े चिड़ियाघर का वातावरण काफी शानदार नजर आता है। आसपास हरा भरा जंगल और शांति से बनने वाले झरने अत्यंत लाजवाब नजर आते हैं। लोगों को यहां स्वर्ग का एहसास होता है।

इसलिए यह स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षक का प्रमुख केंद्र है। पंचकूला में घूमने हेतु आने वाले लोग एक बार इस चिड़ियाघर में जरूर आते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ हरियाणा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मनसा देवी का मंदिर

पंचकूला शहर में स्थित मनसा देवी का मंदिर धार्मिक महत्व से अत्यंत प्रसिद्ध है। यहां पर देश के कोने-कोने से लोग पवित्र मंदिर के देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

यह मंदिर 210 वर्ष पुराना है, जो भारत के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। इस मंदिर पर की गई हिंदू वास्तुकला का नजारा देखने में काफी अद्भुत लगता है।

Mata Mansa Devi Mandir Panchkula
मनसा देवी का मंदिर

यहां पर हर रोज सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। इस प्राचीन मंदिर को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं।

विशेष रूप से इस मंदिर पर नवरात्रि के दिनों में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर महाराजा का पूजा स्थल भी बना हुआ है। यह एक अत्यंत विशाल मंदिर है, जो बड़े भूभाग पर फैला हुआ है। इस मंदिर की खूबसूरती वाकई में अद्भुत है।

कैक्टस गार्डन

पंचकूला शहर में स्थित कैक्टस गार्डन प्रकृति प्रेमियों के लिए मुख्य पर्यटक स्थल है क्योंकि यह एक लोकप्रिय प्राकृतिक स्थल है। यहां पर दूर-दराज से लोग घूमने के लिए आते हैं। इस गार्डन में आप विभिन्न प्रकार की दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं।

हरियाणा राज्य के पंचकूला शहर में स्थित इस कैक्टस गार्डन को एशिया के सबसे बड़े कैक्टस गार्डन के रूप में जाना जाता है। इस गार्डन का नजारा काफी सुहावना नजर आता है। विभिन्न रंग बिरंगी प्रजातियों को देखने के लिए दूरदराज से लोग यहां पर आते हैं।

Cactus Garden Panchkula
कैक्टस गार्डन

इसके कैक्टस गार्डन में 2600 प्रजातियों के पौधों को देखा जा सकता है। यह सभी विशेष किस्म के पौधे हैं, जिनमें तरह-तरह के रंगों के पौधे शामिल है।‌ यहां पर हर वर्ष कैक्टस मेले का आयोजन भी करवाया जाता है, जो वास्तव में काफी अद्भुत नजारा होता है।

इस गार्डन की स्थापना डॉक्टर जे सरकारिया ने कैक्टस की दुर्लभ प्रजातियों को बचाने के लिए की थी, जो वर्तमान समय में बड़े पैमाने पर प्रचलित हो चुकी है। इसलिए इस गार्डन की चर्चा दूरदराज के क्षेत्रों में भी फैली हुई है।

पंचकूला घूमने के लिए अच्छा समय

पंचकूला घूमने के लिए नवंबर से फरवरी तक का समय सबसे अच्छा है क्योंकि भारत में इन दिनों सर्दियों का मौसम होता है।

पंचकूला शहर में सर्दियों के मौसम के दौरान वातावरण अनुकूलित होता है। इसलिए आप आसानी से इन दिनों अपना भ्रमण पूरा कर सकते हैं।

पंचकूला कैसे पहुंचे?

पंचकूला हरियाणा का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो वर्तमान समय में काफी तेजी से विकास कर रहा है। भारत सरकार के प्रयासों से पंचकूला शहर को भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों से राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत जोड़ा गया है।

इस स्थिति में आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग तथा हवाई मार्ग से होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं।

हवाई मार्ग से पंचकूला कैसे पहुंचे?

फ्लाइट के जरिए काफी आसान तरीके से यात्रा की जाती है क्योंकि इससे कुछ ही समय में अधिक दूरी तय हो जाती हैं। यही वजह है कि लंबे सफर के लिए विशेष रुप से लोग फ्लाइट का चयन करते हैं।

हालांकि फ्लाइट का टिकट काफी महंगा होता है और हर जगह हवाई अड्डा नहीं होने की वजह से लोग फ्लाइट का सफर तय नहीं कर पाते हैं।

लेकिन अगर आप फ्लाइट के जरिए पंचकूला घूमने जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन जरिया हो सकता है। क्योंकि इससे आप कुछ ही समय में पंचकूला पहुंच जाएंगे, जिसके बाद आप आसानी से घूमने हेतु जा सकते हैं।

पंचकूला में एयरपोर्ट नहीं होने के कारण आपको चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक हवाई जहाज में यात्रा करनी होगी, इससे आगे आप किसी टेक्सी या बस से पंचकूला तक पहुँच सकते हैं। चंडीगढ़ से पंचकूला की दूरी 12 किलोमीटर है।

रेल मार्ग से पंचकूला कैसे पहुंचे?

रेल का सफर काफी रोमांचक भरा सफर माना जाता है। इसलिए अगर आप पंचकूला शहर घूमने के लिए रेल मार्ग का चयन कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी रोमांचक भरा सफर होने वाला है।

लंबे सफर के लिए आमतौर पर सभी लोग ट्रेन का ही चयन करते हैं क्योंकि लंबे सफर के दौरान बीच में तरह-तरह के पहाड़, नदियां इत्यादि आपका बखूबी मनोरंजन करवाते हैं।

पंचकूला शहर में रेलवे स्टेशन स्थित है, जो भारत के हर शहर से जुड़ा है। आप किसी भी मुख्य शहर से यहां तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से पंचकूला कैसे पहुंचे?

पंचकूला शहर हरियाणा का महत्वपूर्ण जिला है, इसलिए अगर आप पंचकूला शहर घूमने के लिए सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मार्ग हो सकता है।

क्योंकि पंचकूला शहर भारत के विभिन्न शहरों और राज्यों से जुड़ा हुआ है। आप भारत के किसी भी शहर और राज्य से आसानी से सड़क मार्ग से होते हुए पंचकूला शहर घूमने हेतु पहुंच सकते हैं।

आप अपना खुद का वाहन, बस अथवा टैक्स के जरिए सड़क मार्ग का चयन करके पंचकूला शहर घूमने के लिए जा सकते हैं।

निष्कर्ष

पंचकूला शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, जो भारत के हरियाणा राज्य के अंतर्गत आता है।‌ यह शहर पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के काफी नजदीक है, इसलिए भी लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

यहां पर पंचकूला के पर्यटन स्थल (Panchkula Tourist Places in Hindi), पंचकूला कैसे पहुंचे, पंचकूला जाने का सही समय आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें

10+ चंडीगढ़ में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ कुरुक्षेत्र में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ करनाल में घूमने की जगह और जाने का सही समय

10+ रोहतक में घूमने की जगह और जाने का सही समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment