जाने 20+ दिल्ली में घूमने की जगह, टिकट, समय, फेमस खाना

delhi me ghumne ki jagah

इस लेख में Delhi me Ghumne Ki Jagah, दिल्ली में क्या फेमस है, दिल्ली घूमने का खर्चा, दिल्ली जाने का सही समय आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

दिल्ली को भारत का दिल कहे तो कोई गलत नहीं है। दिल्ली यमुना नदी के किनारे बसा हुआ बड़े महानगरों में से एक है। दिल्ली में भारत के सभी राज्य के लोग निवास करते हैं। भारत देश की राजधानी भी दिल्ली है। इसलिए देश के लोगों को यह शहर काफी पसंद आता है बल्कि पर्यटकों को भी यह काफी पसंद आता है।

दिल्ली अपने स्वादिष्ट भोजन, बड़े बाजार, संस्कृति सभी के लिए काफी फेमस है। दिल्ली एक ऐसा पर्यटक स्थल है, जहां पर सभी लोग आना चाहते हैं। यहां पर आपको प्राचीन विरासत के अद्भुत चीजें देखने को मिलती है। दिल्ली भारत का सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यहां पर धार्मिक केंद्र के साथ-साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार का एक महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश है। भारत के इतिहास के कई यादें यहां देखने को मिल जाती है। अन्य जगहों की अपेक्षा यहां वर्ष भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यदि आप किसी ऐतिहासिक जगह पर जाना चाहते है और वहां के प्रसिद्ध भोजन और खरीदारी को करना चाहते है तो आप दिल्ली आ सकते हैं।

Table of Contents

दिल्ली से संबंधित कुछ रोचक तथ्य

  • दिल्ली में एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार है।
  • दिल्ली भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से एक है, जिसके कारण ठंड के मौसम में यहां पर सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  • दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित डॉल म्यूजियम जिसे शंकर अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय कहा जाता है। यह भारत सहित दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
  • दिल्ली को ब्रिटिश आर्किटेक्चर एडविन लुटियंस के द्वारा डिजाइन किया गया था। जिसके कारण दिल्ली को दिल्ली के अतिरिक्त लुटियंस दिल्ली के नाम से भी जाना जाता है।
  • भारत का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में ही है, जिसे पहले फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था।
  • दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत सहित दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।
  • साल 2010 में दिल्ली में पहली बार ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था, जो ओलंपिक खेल के इतिहास में सबसे महंगा आयोजन था और अब तक यह रिकॉर्ड कोई भी देश तोड़ नहीं पाया है।
  • दिल्ली में रियल स्टेट का कारोबार बहुत ज्यादा होता है। क्योंकि यह भारत की राजधानी होने के कारण यहां पर अन्य राज्यों से काफी ज्यादा लोग आकर बसते हैं। इसलिए रियल स्टेट को दिल्ली की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है।
  • देश का सबसे पुराना रेस्टोरेंट भी दिल्ली में ही देखने को मिलेगा।

दिल्ली में घूमने की जगह (Delhi Me Ghumne ki Jagah)

दिल्ली में कई सारी प्राचीन जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं। दिल्ली में घूमने वाली निम्न जगह है, जहां पर आप जा सकते हैं।

पुराना किला

दिल्ली में स्थित पुराने किले का निर्माण शेरशाह सूरी ने सन 1538 ईस्वी में कराया था। यह दिल्ली का सबसे प्राचीन किले में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि पांडवों ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया था, उस समय दिल्ली को इंद्रप्रस्थ के नाम से भी जानते थे।

Purana Qila
पुराना किला

इस पुराने किले में तीन मुख्य दरवाजे हैं, जिसमें हिमायू गेट, बड़ा दरवाजा तथा तलाकी गेट है। दिल्ली के पुराने किले में शाम के समय लाइट शो का प्रदर्शन किया जाता है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

समयसुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क20 रूपये/व्यक्ति (भारतीय), 100 रूपये/व्यक्ति (विदेशी)
रेलवे स्टेशन से दूरी6 किलोमीटर (नई दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनसुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (3.3 किलोमीटर)
हवाई अड्डे से दूरी16.2 किलोमीटर (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
एड्रेसJ65V+RFH, मथुरा रोड, दिल्ली चिड़ियाघर के पास, नई दिल्ली, दिल्ली 110003

शिल्प संग्रहालय (क्राफ्ट म्यूजियम)

आज के समय में लोग शहरीकरण को काफी ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं, जिसके कारण बहुत से लोग गांव के रहन-सहन, उसकी संस्कृति से परिचित ही नहीं है।

अगर आप दिल्ली की यात्रा के दौरान गांव के माहौल का आनंद लेना चाहते हैं, गांव की संस्कृति, वहां के रहन-सहन सभी चीजों से रूबरू होना चाहते हैं तो आपको दिल्ली में स्थित क्राफ्ट म्यूजियम एक बार जरुर विजिट करना चाहिए।

Crafts Museum Delhi
शिल्प संग्रहालय (क्राफ्ट म्युसियम)

इस शिल्प संग्रहालय में गांवों के रहन-सहन के अनुसार सब कुछ सजाया गया है। यहां पर बैलगाड़ी, झोपड़ी, पेड़ पौधे, जैसी कई सारी चीजें डिजाइन की गई है, जो बिल्कुल गांव के माहौल जैसा महसूस कराता है।

समयसुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
सोमवार को बंद रहता है
प्रवेश शुल्क20 रूपये/व्यक्ति (भारतीय), 200 रूपये/व्यक्ति (विदेशी)
रेलवे स्टेशन से दूरी4 किलोमीटर (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनप्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन
हवाई अड्डे से दूरी
एड्रेसभैरों मार्ग, प्रगति मैदान, नई दिल्ली – 110001

दिल्ली का नेशनल वॉर मेमोरियल

यह स्मारक देश के शहीदों की याद में बनाया गया है, जब सन 1965 ईस्वी में भारत तथा चीन के बीच और भारत तथा पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले लोगों की याद में एक 15 मीटर ऊंचा स्तंभ बनाया गया है।

National-War-Memorial-Delhi.
नेशनल वॉर मेमोरियल

इस स्तंभ के नीचे ही अखंड ज्योति लगातार जलती रहती है। इस स्तन के किनारे ही सभी शहीद हुए जवानों के नाम भी लिखे गए है। इस मेमोरियल स्तंभ को चारों तरफ से लाइटिंग के माध्यम से सजाया गया है, जो कि रात में देखने पर एक अद्भुत नजारा लगता है।

समयसुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क35 रूपये/व्यक्ति (भारतीय), 500 रूपये/व्यक्ति (विदेशी)
रेलवे स्टेशन से दूरी3.6 किलोमीटर (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनयेलो/वायलेट लाइन – केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (1.7 किलोमीटर)
ब्लू/वायलेट लाइन – मंडी हाउस (1.8 किलोमीटर)
हवाई अड्डे से दूरी5 किलोमीटर (सफदरजंग हवाई अड्डा)
एड्रेससी – हेक्सागोन, इंडिया गेट, नई दिल्ली, दिल्ली 110001

राष्ट्रपति भवन

इस राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति निवास करते हैं। इस यह भवन दुनिया का सबसे बड़ा निवास स्थान में से एक है। राष्ट्रपति भवन करीब 340 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बना हुआ है। राष्ट्रपति भवन का निर्माण सन 1912 में शुरू हुआ था तथा लगभग 1929 में यह बनकर तैयार हो गया था। राष्ट्रपति भवन का निर्माण सर एडविन लुटियन ने किया था।

Rashtrapati-Bhavan
राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन में करीब 340 कमरे हैं तथा 700 से भी अधिक कर्मचारी यहां रहते हैं तथा इस भवन की देखभाल करते हैं। राष्ट्रपति भवन में एक साथ करीब 110 लोग आराम से बैठ सकते हैं। प्रत्येक शनिवार को आधे घंटे के लिए चेंज ऑफ गॉड का आयोजन किया जाता है, इस आयोजन में कोई भी पर्यटन जा सकता है।

समयसुबह 09:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
प्रवेश शुल्क50 रूपये/व्यक्ति
रेलवे स्टेशन से दूरी5 किलोमीटर (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनकेंद्रीय सचिवालय
हवाई अड्डे से दूरी14 किलोमीटर
एड्रेसराष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति संपदा, नई दिल्ली, दिल्ली 110004

यह भी पढ़े: 15+ नोएडा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

एडवेंचर आईलैंड

अगर आप दिल्ली की यात्रा के दौरान रोमांचित गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं तो दिल्ली एनसीआर में स्थित एडवेंचर आईसलैंड को जरूर विजिट करें।

Adventure Island Delhi
एडवेंचर आईलैंड

यहां पर बच्चे, व्यस्क, कपल्स हर उम्र के लोगों के लिए कुछ ना कुछ मनोरंजक गतिविधियां करने के लिए है। यहां पर विभिन्न प्रकार के झूले, वाटर स्लाइड्स, ट्विस्टर वेव रॉकर, स्प्लैश डंक और बम्पर कारें, स्काई राइडर्स, इट्स ए रिंगा रिंगा थिंग, बुश बग्गीज़, पानी की सवारी जैसे अनगिनत रोमांचित गतिविधियों करने को है।

समयसुबह 11:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क400 रूपये/व्यक्ति
500 रूपये/व्यक्ति (वीकेंड)
रेलवे स्टेशन से दूरी13 किलोमीटर (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनरिठाला, दिल्ली
हवाई अड्डे से दूरी30 किलोमीटर (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
एड्रेसरिठाला मेट्रो स्टेशन के सामने, स्वर्ण जयंती पार्क, सेक्टर 10, रोहिणी, दिल्ली, 110085

जंतर मंतर

जंतर मंतर का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह ने सन 17 से 24 ईसवी में किया था। दिल्ली के अलावा जंतर मंतर आपको जयपुर में भी देखने को मिल जाता है। दोनों का निर्माण सवाई जयसिंह ने कराया है। इस जंतर मंतर का निर्माण समय तथा ग्रहों की गति का अध्ययन करने के लिए करवाया गया था।

Jantar-Mantar
जंतर मंतर

जंतर मंतर में 13 आर्किटेक्चर इकोनामी इंस्ट्रूमेंट मौजूद है, जो सूर्य की मदद से समय तथा ग्रहों की संपूर्ण जानकारी देते हैं। यहां पर कई सारे यंत्र है जैसे कि राम यंत्र खोली पिंडों के बारे में जानकारी देता है। वहीं मिश्र यंत्र साल के सबसे छोटे तथा बड़े दिन की जानकारी प्रदान करता है। जंतर-मंतर जाने के लिए आपको टिकट लेनी होती है।

समयसुबह 06:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क5 रूपये/व्यक्ति (भारतीय), 100 रूपये/व्यक्ति (विदेशी)
रेलवे स्टेशन से दूरी13 किलोमीटर (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनराजीव चौक मेट्रो स्टेशन (500 मीटर)
जनपथ मेट्रो स्टेशन (600 मीटर)
शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (1.1 किलोमीटर)
हवाई अड्डे से दूरी13.6 किलोमीटर
एड्रेसJ6G8+RMC, कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, नई दिल्ली, दिल्ली 110001

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट, दिल्ली के जनकपुर इलाके में स्थित एक ऐसा पर्यटन स्थल जहां पर आपको भारत के विभिन्न राज्यों के खान पान, रहन सहन, सब कुछ एक बार में देखने का आनंद मिल जाएगा।

delhi haat
दिल्ली हट

यहां पर शिल्पकार, हैंडीक्राफ्ट, हस्तशिल्प जैसी कई कलाओं का मिश्रण देखने को मिलता है। यहां पर आप भारत के लगभग सभी राज्यों के स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त अनेक राज्यों के पहनावे भी यहां पर बिकते हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

समयसुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क30 रूपये/व्यक्ति और 20 रूपये बच्चे के लिए (भारतीय),
100 रूपये/व्यक्ति (विदेशी)
रेलवे स्टेशन से दूरी4.6 किलोमीटर
नजदीकी मेट्रो स्टेशनआईएनए मेट्रो स्टेशन
हवाई अड्डे से दूरी10.2 किलोमीटर
एड्रेसआईएनए मार्केट, दिल्ली हाट, किदवई नगर पश्चिम, किदवई नगर, दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली 110023

कुतुब मीनार

कुतुबमीनार का नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल किया गया है। यह मीनार दिल्ली के दक्षिण में मोरोली नामक जगह पर स्थित है। इसका निर्माण सन 1192 में हुआ था तथा क़ुतुब तीन ऐबक ने कुतुब मीनार का निर्माण करवाया था। समय-समय पर कई शासकों ने इस मीनार का जीर्णोद्धार करवाते रहते थे।

Qutub-Minar
कुतुब मीनार

कुतुब मीनार की लंबाई 72 पॉइंट 5 मीटर है और यह दिल्ली की सबसे बड़ी इमारत में से एक है। कुतुब मीनार के अलावा यहां पर और भी कई ऐतिहासिक इमारतें हैं, जो कि आयरन पिलर तथा अलाई दरवाजा के नाम से जानी जाती है। कुतुबमीनार को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त हुआ है।

समयसुबह 05:00 बजे से शाम 06:30 बजे तक
प्रवेश शुल्क
रेलवे स्टेशन से दूरी16.5 किलोमीटर (न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनकुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन
हवाई अड्डे से दूरी13.8 किलोमीटर (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
एड्रेससेठ सराय, महरौली, नई दिल्ली, दिल्ली 110030

लोटस टेंपल

यदि आप दिल्ली घूमने आए और लोटस टेंपल ना देखें तो आपने दिल्ली का सबसे आकर्षक स्थल नहीं देखा। लोटस टेंपल को सफेद कमल भी कह सकते हैं। क्योंकि यह देखने में बिल्कुल फूल के समान दिखाई पड़ता है। यह टेंपल दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण सन 1986 में किया गया था।

Lotus-temple
लोटस टेंपल

सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस मंदिर के अंदर कोई भी मूर्ति नहीं स्थापित है, ना ही यहां पर किसी प्रकार की पूजा की जाती है। यह मंदिर एक बहाई उपासना मंदिर है।

समयसुबह 09:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक (सोमवार को बंद)
प्रवेश शुल्क
रेलवे स्टेशन से दूरी14.8 किलोमीटर (न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनकालकाजी मंदिर, नई दिल्ली
हवाई अड्डे से दूरी15.5 किलोमीटर (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
एड्रेसलोटस टेम्पल रोड बहापुर, कालकाजी, नई दिल्ली, दिल्ली 110019

नेशनल जूलॉजिकल चिड़ियाघर

अगर आप दिल्ली अपने बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो दिल्ली में स्थित नेशनल जूलॉजिकल चिड़ियाघर को जरूर विजिट करें। इस चिड़ियाघर में आपको दुनिया भर के कई विलुप्त हो चुके पशु पक्षियों के समूह देखने को मिलेंगे।

National Zoological Park Delhi
नेशनल जूलॉजिकल चिड़ियाघर

इस जूलॉजिकल चिड़ियाघर में भालू, हाथी, टाइगर, जिराफ, बाघ, शेर, गोरिल्ला जैसे जानवरों के अतिरिक्त कई जहरीले सांप और दुर्लभ पंछियों का भी घर है।

समयसुबह 08:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक (शुक्रवार को बंद)
प्रवेश शुल्कभारतीय – 80 रूपये/व्यक्ति, 0 से 5 वर्ष के बच्चे फ्री, 6 से 12 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक के लिए 40 रूपये
विदेशी – 400 रूपये/व्यक्ति
रेलवे स्टेशन से दूरी6 किलोमीटर (न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनप्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन (2 किलोमीटर)
खान मार्केट मेट्रो स्टेशन (2 किलोमीटर)
जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन, लोधी रोड (2 किलोमीटर)
हवाई अड्डे से दूरी15.5 किलोमीटर
एड्रेसमथुरा रोड, पुराना किला के पास, प्रगति मैदान, नई दिल्ली, दिल्ली 110003

हुमायूँ का मकबरा

हुमायूँ के मकबरे की स्थापना हुमायूँ की विधवा बेगम हमीदा बानो ने सन 1569 ईस्वी में करवाया था। यह मकबरा दिल्ली के निजामुद्दीन जगह पर स्थित है। हुमायूँ के मकबरे के पास कई सारे बगीचे मौजूद है, उन्हीं के बीच इस मकबरे का निर्माण किया गया है।

Humayun-Ka-Maqbara
हुमायूँ का मकबरा

मुगल शासक हुमायूँ के अलावा यहां पर और भी कई शासकों की कब्र मौजूद है। हुमायूँ का मकबरा देखने के लिए आपको एंट्री फीस देनी होती है।

समयसुबह 06:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क30 रूपये/व्यक्ति (भारतीय), 500 रूपये/व्यक्ति (विदेशी)
रेलवे स्टेशन से दूरी7.7 किलोमीटर (न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनजोर बाग मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन)
हवाई अड्डे से दूरी17 किलोमीटर
एड्रेसहज़रत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह, मथुरा रोड, निज़ामुद्दीन, निज़ामुद्दीन पूर्व, नई दिल्ली, दिल्ली 110013

हौज खास किला

अगर आप इतिहास प्रेमी है, इतिहास की चीजों को जानने में रुचि रखते हैं तो आप दिल्ली में हौजा खास किला विजिट कर सकते हैं, जो भारतीय ऐतिहासिक धरोहर में से एक है।

इस किले का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा 1284 ईस्वी में किया गया था। इस जिले के मध्य में एक विशाल झील मौजूद है, जिसे जल संरक्षण के उद्देश्य से निर्मित किया गया था।

Hauz Khas Fort
हौज खास किला

इस किले के आसपास का हरा भरा और शांत वातावरण पर्यटकों को बहुत ही लुभाता है। किले के अंदर आपको 900 साल पुराने इतिहास के कुछ चित्र को देखने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त किले की दीवारों पर भी भारत के प्राचीन इतिहास के कई पहलुओं को अंकित किया गया।

समयसुबह 10:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक
प्रवेश शुल्क
रेलवे स्टेशन से दूरी12 किलोमीटर (न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन
हवाई अड्डे से दूरी11.6 किलोमीटर
एड्रेस

यह भी पढ़े: 10+ भारत में गर्मियों में घूमने की जगह और खर्चा

इंडिया गेट

इंडिया गेट भारत के प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। इस जगह को अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से भी जानते हैं। दिल्ली जाने वाले लोग इंडिया गेट को देखे बिना नहीं रह सकते हैं। यह गेट दिल्ली के राजपथ मार्ग पर स्थित है।

इंडिया गेट का निर्माण सन 1931 ईस्वी में करवाया गया था और इस गेट का निर्माण 90000 शहीदों की स्मृति में करवाया गया है, जिन्होंने फर्स्ट वर्ल्ड वार और एंगल ऑफर नियुक्त में अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी।

India-Gate
इंडिया गेट

इंडिया गेट के पास में ही आपको अमर जवान ज्योति देखने को मिलेगी, जो कि सन 1971 से लगातार जल रही है। शाम के समय इंडिया गेट देखने का नजारा बिल्कुल अलग होता है। यहां पर इतनी अधिक लाइट लगाई जाती है कि इसको देखते ही नहीं बनता है।

इंडिया गेट को देखने के लिए आपको किसी प्रकार का कोई भी चार्ज नहीं देना होता है। भारत के गणतंत्र दिवस यानी कि 26 जनवरी के दिन इस गेट पर मेजवानी की जाती है तथा यहां पर भारत के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहते हैं।

समय
प्रवेश शुल्क
रेलवे स्टेशन से दूरी5 किलोमीटर (न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनकेंद्रीय सचिवालय
हवाई अड्डे से दूरी14 किलोमीटर
एड्रेस

वेस्ट टू वंडर पार्क

इस पार्क के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। इस पार्क की बात करें तो यहां पर दुनिया के सात अजूबों को एक ही जगह पर दिखाया गया है, इसलिए इस पार्क का नाम वेस्ट टू वंडर पार्क रखा गया है। यह पार्क दिल्ली के सराय काले खा में बना हुआ है।

यहां पर आपको पीसा की झुकी मीनार, मिस्र का पिरामिड, एफिल टावर तथा ताजमहल सहित दुनिया के सात अजूबे देखने को मिल जाते हैं। वेस्ट टू वंडर पार्क की बात करें तो इन अजूबों को कबाड़ के माध्यम से तैयार किया गया है।

Wonder-theme-park
वेस्ट टू वंडर पार्क

इस बार को देखने के लिए आपको एंट्री फीस देनी होती है, जहां 3 से 12 साल के बच्चों के लिए यहां पर सिर्फ ₹25 का टिकट लिया जाता है। वहीं वयस्कों के लिए ₹50 तथा जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है। उनके लिए किसी प्रकार का कोई भी फीस नहीं ली जाती है।

समयसुबह 07:30 बजे से शाम 06:15 बजे तक
प्रवेश शुल्क3 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए 25 रूपये, 12 से 65 वर्ष के वयस्क के लिए 50 रूपये, 3 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक व्यक्ति के लिए निशुल्क
रेलवे स्टेशन से दूरी9 किलोमीटर (न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनहज़रत निज़ामुद्दीन मेट्रो स्टेशन
हवाई अड्डे से दूरी18 किलोमीटर
एड्रेसराजीव गांधी स्मृति वन, हज़रत निज़ामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास, ब्लॉक ए, गंगा विहार, सराय काले खां, नई दिल्ली – 110013

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है, जिसको मुगल सम्राट शहंशाह ने संग 1665 इसी के आसपास बनवाया था। इतिहासकारों का मानना है कि इस मस्जिद का निर्माण करने के लिए करीब 5000 से अधिक कार्यकरों की आवश्यकता पड़ी थी।

Jama Masjid
जामा मस्जिद

जामा मस्जिद में करीब 25000 से अधिक लोग एक साथ नमाज को अदा कर सकते हैं। कई लोग यह भी कहते हैं कि मस्जिद की दीवार एक निश्चित कोण पर झुकी हुई है। जामा मस्जिद को देखने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं देनी होती है।

समयसुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दोपहर 01:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक
प्रवेश शुल्कनिशुल्क (विडियो के लिए 300 रूपये)
रेलवे स्टेशन से दूरीपुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक
नजदीकी मेट्रो स्टेशनचावड़ी बाज़ार
हवाई अड्डे से दूरी18 किलोमीटर
एड्रेसजामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली, दिल्ली, 110006

लाल किला

लाल किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों की मदद से किया गया है, जो कि यहां पर आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शाम के समय यहां की लाइट और साउंड का शो आपको बहुत अच्छा लगेगा।

Red-Fort
लाल किला
समयसुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक (सोमवार को बंद)
प्रवेश शुल्क15 वर्ष के कम बच्चों के लिए निशुल्क, 10 रूपये/व्यक्ति (भारतीय)
250 रूपये/व्यक्ति (विदेशी)
रेलवे स्टेशन से दूरी1.1 किलोमीटर
नजदीकी मेट्रो स्टेशनतर्क चौक, नई दिल्ली
चांदनी चौक
हवाई अड्डे से दूरी20 किलोमीटर
एड्रेस

ओखला बर्ड सैंक्चुअरी

दिल्ली में सबसे ज्यादा पंछी निवास करते हैं। यदि आप पंछियों को देखने का शौक रखते हैं या नई-नई प्रजाति के पक्षियों के बारे में जानने में रुचि रखते हैं तो दिल्ली की यात्रा के दौरान आप दिल्ली के एनसीआर नोएडा में स्थित ओखला पक्षी विहार जरूर विजिट करें।

Okhla Bird Sanctuary Delhi
ओखला वर्ल्ड सेंचुरी

यहां पर आपको सैकड़ों प्रकार के पंछियों का प्रजाति देखने को मिलेगी। अंदर के हरे भरे माहौल में पंछियों की मधुर आवाज़ वातावरण को बहुत ही मनमोहक बना देती है। इस सेंचुरी के अंदर एक बहुत बड़ी झील भी बनी हुई है, जिसके चारों तरफ व्यूप्वाइंट भी है और जगह-जगह पर पर्यटकों को बैठने की भी व्यवस्था की गई है।

समयसुबह 07:00 बजे से शाम 07:30 बजे तक
प्रवेश शुल्क
रेलवे स्टेशन से दूरी18.4 किलोमीटर
नजदीकी मेट्रो स्टेशनबॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन
हवाई अड्डे से दूरी24.4 किलोमीटर
एड्रेस

अक्षरधाम टेम्पल

भारत के नौ शहरों में अक्षरधाम मंदिर स्थित है। अक्षरधाम मंदिर भगवान स्वामी नारायण को समर्पित है। नौ अक्षरधाम में से एक अक्षरधाम मंदिर भारत की राजधानी दिल्ली में भी स्थित है, जो सनातन, संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। दिल्ली का अक्षरधाम वर्ल्ड गिनीज बुक में भी दर्ज है।

अगर आप दिल्ली घूमने आते हैं तो अक्षरधाम मंदिर को जरुर विजिट करें। यह खूबसूरत नक्काशी के लिए लोकप्रिय है। मंदिर की दीवारों पर 20000 से भी अधिक हिंदू देवी देवताओं के चित्र अंकित किए गए हैं। यह मंदिर शानदार पादु कला के लिए जाना जाता है, जिसमें 8 मंडप है।

akshar dham temple delhi
अक्षरधाम टेम्पल

मंदिर के अंदर बहुत सारे भगवान की छोटी-छोटी मूर्तियां स्थापित है। मंदिर के परिसर में टूरिस्ट के खाने पीने के लिए कैंटीन की भी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त कीमती चीजों को रखने के लिए लॉकर की भी सुविधा दी गई है। मंदिर के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नहीं ले जा सकते हैं। इसके बारे में टूरिस्ट को ध्यान रखना जरूरी है।

समयसुबह 09:30 बजे से शाम 06:30 बजे तक
प्रवेश शुल्क
रेलवे स्टेशन से दूरी5 किलोमीटर
नजदीकी मेट्रो स्टेशनअक्षरधाम, नई दिल्ली
हवाई अड्डे से दूरी22.4 किलोमीटर
एड्रेस

नेशनल रिसर्च सेंटर दिल्ली

दिल्ली में स्थित नेशनल रिसर्च सेंटर अपने परिवार या बच्चों के साथ दिल्ली की यात्रा के दौरान बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस रिसर्च सेंटर में विज्ञान से जुड़ी कई नई चीजें जान सकते हैं।

National Science Centre Delhi
नेशनल रिसर्च सेंटर दिल्ली

बच्चों के लिए यह रिसर्च सेंटर काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। यहां पर मानव जीवन गतिविधियां, पर्यावरण, जल संरक्षण जैसे कई विज्ञान के विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त यहां पर स्थित हिस्ट्री म्यूजियम में 3D शो, साइंस और प्लेनेटोरियम शो भी दिखाया जाता है, जिसके अलग-अलग टाइमिंग है।

राष्ट्रीय रेल म्यूजियम दिल्ली

दिल्ली में एक रेल म्यूजियम भी है, जहां पर आपको भारतीय रेलवे के शुरुआती दौर से लेकर अब तक का पूरा सफर दिखाया गया है। अब तक रेलवे में क्या-क्या बदलाव आए हैं, उन तमाम चीजों के बारे में आप यहां पर जान सकते हैं।

रेलवे के अलग-अलग इंजन और अलग-अलग डिजाइन से आप यहां परिचित हो पाएंगे। इसके अतिरिक्त यहां पर छोटी छोटी रेल गाड़ी भी मनोरंजन के लिए चलाई जाती है।

National Rail Museum
राष्ट्रीय रेल म्यूजियम दिल्ली

अगर आप अपने बच्चे या फैमिली के साथ दिल्ली जाते हैं तो शुल्क जमा करके आप रेलगाड़ियों की सवारी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर एक कैंटीन भी है, जहां पर आप अपने परिवार के साथ लंच का आनंद ले सकते हैं।

समयसुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक (सोमवार को बंद)
शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भी खुला रहता है
प्रवेश शुल्क20 रूपये/व्यक्ति
रेलवे स्टेशन से दूरी10 किलोमीटर (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन)
नजदीकी मेट्रो स्टेशनधौला कुआँ मेट्रो स्टेशन
हवाई अड्डे से दूरी8.1 किलोमीटर
एड्रेससर्विस रोड, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली 110021

यह भी पढ़े: 10+ भारत में कम पैसे में घूमने की जगह

दिल्ली के प्रसिद्द बाजार

दिल्ली खरीदारी के लिए बहुत ही बेस्ट जगह है। यहां पर आने वाले पर्यटक ढेर सारी शॉपिंग करके जाते हैं। अगर आप भी दिल्ली आते हैं और दिल्ली की यात्रा की याद के रूप में कुछ शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली में आपको एक से बढ़कर एक कई सारे बाजार देखने को मिलेंगे, जिनमें से कुछ प्रमुख बाजार इस प्रकार है:

नेहरू प्लेस

अगर आप दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक चीजों की शॉपिंग करना चाहते हैं जैसे लैपटॉप, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तो नेहरू पैलेस बाजार जा सकते हैं। यह एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट मानी जाती है। यहां पर आपको इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काफी सस्ते दाम पर मिल जाते हैं।

चांदनी चौक

दिल्ली का चांदनी चौक दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह बाजार एशिया का सबसे बड़ा होलसेल व्यापार के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको दुनिया भर की तमाम चीजें बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

करोल बाग़

दिल्ली का करोल बाग बाजार काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। खास करके इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज के लिए। इसके अतिरिक्त यहां पर कपड़े भी मिलते हैं, आपको यहां पर बहुत कम दाम में चीजें मिल जाती है।

गाँधी मार्किट

अगर आप दिल्ली की यात्रा के दौरान ढेर सारे कपड़ों की शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप गांधी मार्केट विजिट कर सकते हैं। इस मार्केट को कपड़े का होलसेल मार्केट भी कहा जाता है, जहां पर आपको कई वैरायटी के कपड़े सस्ते दाम पर मिल जाते हैं।

दिल्ली में खाने के लिए क्या फेमस है?

दिल्ली में लोग खाने के बड़े शौकीन है। दिल्ली में स्थित चांदनी चौक की तंग गली में आपको प्रत्येक जगह पर खाने के स्टॉल मिल जाते हैं। यहां का इतिहास राजा महाराजाओं का इतिहास रहा है।

दिल्ली में बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश तथा अन्य कई राज्यों से आकर लोग निवास करने लगे हैं। इसलिए यहां का भोजन भी अलग-अलग प्रकार का है। दिल्ली की अपनी कोई भी खास डिश नहीं है। यदि आप दिल्ली जाते है तो इन रेस्पिसेज का आनंद लेना न भूलें।

पराठे

दिल्ली पंजाब से सटा हुआ है। इस कारण दिल्ली में अधिक लोग पराठे खाने के शौकीन है। यहां पर आपको फूलगोभी पराठा, आलू पराठा, मूली पराठा तथा अन्य कई प्रकार के पराठे यहां पर खाने को मिलते हैं। यहां के लोगों का यह 1st स्ट्रीट फूड भी है। यदि आप दिल्ली जाएं तो दिल्ली में स्थित मूलचंद के पराठे अवश्य खाएं।

निहारी

निहारी को बिल्कुल हिंदी में आज पर पकाया जाता है तथा इसको तंदूर रोटी के साथ परोसा जाता है, जो खाने की खुशबू को और भी अधिक बढ़ा देता है। यदि आप जामा मस्जिद को देखने जाते हैं तो आप निहारी को खाना ना भूलें।

छोले भटूरे

यदि अब दिल्ली जाएं और छोले भटूरे खाएं, ऐसा कभी नहीं हो सकता। दिल्ली में छोले भटूरे को बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। दिल्ली स्ट्रीट फूड छोले भटूरे के बिना अधूरा ही रहता है। छोले भटूरे को खाने के लिए आपको दिल्ली के कमला नगर में जाना होगा।

इन सबके अतिरिक्त दिल्ली में चाट और बिरयानी भी काफी ज्यादा फेमस है। चार्ट को उबले हुए आलू में कई तरह के मसालों को डालकर मसला जाता है। फिर उसे बेसन में डालकर तेल में तला जाता है और फिर ऊपर से हरी धनिया, प्याज, टमाटर, केचप जैसे अन्य कई चीजों से गार्निश करके परोसा जाता है।

दिल्ली की फेमस स्ट्रीट चाट

दिल्ली वासियों के पसंदीदा स्ट्रीट फूड की बात की जाए तो वह चाट है। दिल्ली में प्रत्येक जगह पर आपको चाट देखने को मिल जाती है। यदि आप चांदनी चौक वाली जगह पर जाएंगे तो यहां पर आपको कई सारी चाट की स्टाल देखने को मिलेगी और दिल्ली में सबसे अच्छी चाट आपको इसी जगह पर मिलती है।

दिल्ली में रुकने की जगह

दिल्ली में कई सारे होटल मौजूद है, जो आपको कम बजट में मिल जाएंगे। आप ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से अपने लिए होटल को बुक कर सकते हैं। दिल्ली एक टूरिस्ट प्लेस है तथा यहां पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इस कारण से लोग ऑनलाइन माध्यम से ही होटल आदि की बुकिंग कर लेते हैं।

दिल्ली जाने के लिए सबसे अच्छा समय

वैसे तो दिल्ली घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं। यहां पर सबसे अधिक लोग गर्मियों में आते हैं। क्योंकि इस समय सभी बच्चों की छुट्टियां आधी हो जाती हैं तो अपने परिवार के साथ दिल्ली घूमने के लिए आ जाते हैं। दिल्ली में कभी भी घूम सकते हैं।

दिल्ली कैसे पहुंचे?

दिल्ली पहुंचने के लिए प्रत्येक जगह से बस, ट्रेन तथा परिवहन सेवा उपलब्ध है। आप भारत के किसी भी राज्य में निवास करते हैं तो आप ट्रेन वायुयान और बस मार्ग से कभी भी दिल्ली पहुंच सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप भारत के कौन से हिस्से में निवास करते हैं।

दिल्ली की प्रसिद्ध जगह

दिल्ली की लगभग सभी जगह प्रसिद्ध है। लेकिन यहां के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की चर्चा देश के प्रत्येक कोने-कोने में होती है, जहां पर आप बहुत ही कम बजट में अच्छा सामान खरीद सकते हैं।

यदि आपको किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करनी है तो आपके दिल्ली के सदर बाजार में जाना होगा। यह बाजार भारत का सबसे बड़े बाजार में से एक है।

दिल्ली कैसे घूमे?

दिल्ली घूमने के लिए आप कैब, बस या टैक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको दिल्ली के प्रत्येक जगह को घुमाएंगे। वहीं आप दिल्ली की लोकल बस के माध्यम से भी दिल्ली को घूम सकते हैं। इन सभी के अलावा दिल्ली में मेट्रो की सुविधा भी उपलब्ध है तो आप इस शहर को घूमने के लिए मेट्रो का भी उपयोग कर सकते हैं।

दिल्ली घूमने में कितना खर्चा आएगा?

यदि दिल्ली घूमने के लिए कम से कम 10 से 15 हजार रूपये का खर्च आता है। क्योंकि दिल्ली एक महंगा शहर है तथा यहां पर रहने और खाने पीने के लिए आपको अधिक खर्च करना पड़ता है। इसलिए यदि आपका बजट 10 से 15 हजार रूपये के बीच में है तभी आप दिल्ली की फेमस जगह पर घूम सकते हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट बसें होती है, जो आपको दिल्ली घुमा देगी।

साथ में क्या रखें?

दिल्ली में यदि आप घूमने जाते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर आपको सर्दी गर्मी और बरसात तीनों प्रकार के मौसम होते हैं।

यह आप पर निर्भर करता है कि आप कौन से मौसम में दिल्ली घूमने के लिए जाते हैं। यदि आप दिल्ली घूमने जाए तो आपके पास अच्छा कैमरा या बेहतरीन स्मार्टफोन फोन होना चाहिए, जिससे आप अच्छी फोटो को खीच सके।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में दिल्ली घूमने की जगह लिस्ट (best places to visit in delhi), दिल्ली में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह हैं तथा कैसे घूमे और कितना खर्च आएगा इन सभी प्रश्नों की सारी जानकारी दी है।

आशा करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

यह भी पढ़े

20+ जयपुर में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

20+ लखनऊ में घूमने की जगह, प्रसिद्ध खाना और जाने का सही समय

15+ चंडीगढ़ में घूमने की जगह, प्रसिद्ध खाना और जाने का सही समय

10+ उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का सही समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment