10+ अहमदाबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah: भारत देश में हर शहर में पर्यटन स्थल और घूमने की कई महत्वपूर्ण जगह देखने को मिलते हैं। उस सूची अहमदाबाद का नाम भी शामिल है। अहमदाबाद शहर में भी घूमने की बहुत सारे ऐसे पर्यटक स्थल है, जहां पर विदेशों से लोग घूमने के लिए आते हैं।

Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah
Image: अहमदाबाद घूमने की जगह (Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah)

अहमदाबाद गुजरात राज्य का एक लोकप्रिय शहर है। यहां पर घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह का समावेश हैं। अहमदाबाद पर्यटन स्थल (Tourist Places in Ahmedabad) इसके बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी देने वाले हैं।

अहमदाबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय | Ahmedabad Me Ghumne ki Jagah

Table of Contents

अहमदाबाद के बारे में रोचक तथ्य

  • अहमदाबाद गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है।
  • अहमदाबाद जहां से महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना का परिवार संबंध रखता है। महात्मा गांधी का आज भी आश्रम बना हुआ है।
  • नमक सत्याग्रह मार्च की शुरुआत अहमदाबाद के साबरमती में स्थित गांधी आश्रम से हुई थी।
  • अहमदाबाद की स्थापना 1411 ईस्वी में हुई थी। अहमदाबाद का यह नाम यहां के शासक सुल्तान अहमद शाह के नाम पर पड़ा है।
  • अहमदाबाद का क्षेत्रफल 6585 वर्ग किलोमीटर का है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 7059056 है।
  • अहमदाबाद में बहुत सारी कॉटन मिले स्थित है। यहां पर अहमदाबाद में पहली सूती मिल सन 1859 में स्थापित हुई थी।
  • भारत का मेनचेस्टर अहमदाबाद शहर को कहा जाता है। क्योंकि यहां पर सूती वस्त्र का उत्पादन बहुत अधिक होता है।

अहमदाबाद में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Ahmedabad Tourist Places in Hindi)

साइंस सिटी अहमदाबाद

अहमदाबाद शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित साइंस सिटी देशभर में प्रसिद्ध है। अहमदाबाद की साइंस सिटी में घूमने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। अहमदाबाद की साइंस सिटी का निर्माण घर की जनता और आने वाले पर्यटकों के मन में विज्ञान की जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Science City
Image: Science City

यहां पर 3D मैक्स थियेटर और कई एनर्जी पार्क बने हैं, जो आने वाले पर्यटकों के मन में साइंस के प्रति लगाव पैदा करते हैं। अहमदाबाद साइंस सिटी घूमने के लिए काफी रोचक और खास है।

सीडी सैय्यद मस्जिद

सीडी सैय्यद मस्जिद की मस्जिद अहमदाबाद का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिसका निर्माण सौलवीं शताब्दी में मुगल शासन काल के दौरान किया गया था। माना जाता है मुगल द्वारा निर्माण किए गए मस्जिदों में से यह आखरी मस्जिद है।

Sidi Saiyyed Mosque
Image: Sidi Saiyyed Mosque

यह मस्जिद जहां पर है, वहां पर एक जगह पर पत्थर पर नक्काशी करके पेड़ का चित्र उकेरा गया है, जो पूरे देश भर में प्रसिद्ध है और उसके सुंदर नक्काशी यहां आने वाले पर्यटकों को खूब लुभाती है, जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। यह जगह अहमदाबाद के मुख्य शहर से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

साबरमती आश्रम

अहमदाबाद में देखने लायक जगह की सूची में साबरमती आश्रम का नाम भी शामिल है। अहमदाबाद में स्थित यह साबरमती आश्रम पर्यटकों को भी एक मनमोहक स्थान माना जाता है।

Sabarmati Ashram
Image: Sabarmati Ashram

ऐसा बताया जा रहा है कि आज जहां पर साबरमती आश्रम है, वहां पर हमारे राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी का घर हुआ करता था। इतिहास में जो नमक सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई थी, वह यहीं से हुई थी। साबरमती आश्रम से यह नमक सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।

यह साबरमती आश्रम साबरमती नदी के पास स्थित है। अब इस आश्रम में गांधीजी के कई स्मारक है और इसे महात्मा गांधी आश्रम के रूप में भी जाना जाता है। महात्मा गांधी का आश्रम जिस को औपचारिक रूप से सन 1963 में संग्रहालय बनाया गया था।

अदालज कुंआ अहमदाबाद

यदि आप अहमदाबाद विजिट करने आ रहे हैं तो यहां का अदालझ कुंवा देखने जरूर आएं। अदालज कुंवा अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं, जिसका निर्माण 1449 ई. में शुरू हुआ था और 16 वीं शताब्दी में बनकर पूरी तरीके से तैयार हुआ।

Adalaj Stepwell
Image: Adalaj Stepwell

यह कुमार अहमदाबाद शहर से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस कुंदे का निर्माण रानी रूड़ा बाई ने अपने पति राणा वीर सिंह के याद में करवाया था। इस कुंवे को हिंदू वास्तु कला शैली में बनाया गया है जिसकी सुंदर नक्काशी काम यहां आने वाले पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।

अक्षरधाम मंदिर अहमदाबाद

अक्षरधाम मंदिर अहमदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर सनातन धर्म के अंतर्गत आता है, जो स्वामी नारायण जी को समर्पित है। यह मंदि तीन मंजिले का है। मंदिर में स्वामी नारायण जी की मूर्ति विराजमान है, जिसे पूरी तरीके से सोने से मढ़ा दिया गया है।

यह मंदिर पूरी तरीके से पत्थर से बना हुआ है। मंदिर के बाहर सामने एक जलाशय भी है, जिसमें फवारा लगा हुआ है और मंदिर के आसपास बहुत बड़ा बगीचा भी है। जिसमें पेड़ पौधों को हाथी घोड़े जैसे विभिन्न रूप दिए गए हैं।

Akshardham Temple Ahmedabad
Image: Akshardham Temple Ahmedabad

यह मंदिर अहमदाबाद शहर से करीब 9.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यदि आप अहमदाबाद में इस मंदिर का दर्शन करने जाना चाहते हैं तो सुबह 9:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक का प्रवेश इस मंदिर में होता है।

कोशिश करें आप दोपहर के समय जाने की ताकि आप मंदिर और आसपास के बगीचे को अच्छे से घूमने के बाद संध्या में यहां के वाटर शो का भी मजा ले सके। ध्यान रहे आप इस मंदिर के अंदर कोई भी सामान लेकर नहीं जा सकते हैं।

कैलिको वस्त्र संग्रहालय

अहमदाबाद में स्थित वस्तु संग्रहालय जो दुनिया भर में भारत के टेक्सटाइल मार्केट की अनूठी पहचान बनाए हुए हैं। विश्व भर में यह संग्रहालय काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और यहां पर भारत में बनने वाले अलग-अलग प्रकार के कपड़ों का एक अनूठा स्थान ग्रहण है।

The Calico Museum of Textiles
Image: The Calico Museum of Textiles

इस संग्रहालय में विभिन्न डिजाइन, रंग और पैटर्न के दुनिया भर के वस्त्र देखने को मिलते हैं। परिसर में 2 संग्रहालय हैं एक वस्त्रों का और दूसरा धार्मिक कला का। प्रत्येक कमरे को एक विशिष्ट कला का प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कमला नेहरू चिड़ियाघर

यदि आप बच्चों के साथ अहमदाबाद घूमने जा रहे हैं तो अहमदाबाद में स्थित कमला नेहरू चिड़ियाघर को विजिट करना ना भूले, जो बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब मनोरंजन कराता है। इस चिड़िया घर को कांकरिया चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है।

Kamla Nehru Zoo Ahmedabad
Image: Kamla Nehru Zoo Ahmedabad

बच्चों और परिवार के साथ तथा दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी यह एक आदर्श स्थान है। इस चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के जानवर, पंछी, सरीसृप और स्तनधारी मौजूद है।

लाल दरवाजा

यदि आप अहमदाबाद की यात्रा के दौरान यहां की यात्रा की याद में कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको लाल दरवाजा बाजार निश्चित तौर पर जाना चाहिए। यहां लगने वाला बाजार अहमदाबाद में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

Lal Darwaja
Image: Lal Darwaja

यहां पर कपड़े से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और अन्य कई प्रकार के चीजें बेचने वाले फेरी वाले आपको यहां पर मिल जाएंगे। इसके साथ ही यहां पर विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड समोसा, पानीपुरी, ढोकला का भी स्टॉल मौजूद रहता है।

इस्कॉन मंदिर

यदि आप अहमदाबाद यात्रा के दौरान आध्यात्मिक और मानसिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको अमदाबाद में समाचार प्रेस के करीब स्थित इस्कॉन मंदिर विजिट करने जरूर जाना चाहिए। इस मंदिर को हरे कृष्ण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है।

ISKCON Temple Ahmedabad
Image: ISKCON Temple Ahmedabad

इस मंदिर में हमेशा ही हरे राम हरे कृष्णा का मंत्र सुनाई देता है। क्योंकि यहां पर आकर लोग कुछ समय तक ध्यान लगाते हैं और यहां के शांत वातावरण में अपने आपको सुकून का एहसास दिलाते हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय संग्रहालय

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय संग्रहालय जो अहमदाबाद के एक इलाके शाहीबाग में स्थित है। शाहीबाग के मोती शाही महल परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय संग्रहालय स्थित है, जहां पर सरदार वल्लभभाई पटेल का एक स्मार्ट भी बना हुआ है।

Sardar Vallabhbhai Patel National Memorial
Image: Sardar Vallabhbhai Patel National Memorial

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलनों की कई तस्वीरें और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ी कई बातें इस संग्रहालय में संग्रहित कर के रखी गई है।

यह भी पढ़े: 10+ गुजरात में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

परिमल गार्डन

अहमदाबाद में संग्रहालय के साथ साथ घूमने की जगह में कई गार्डन भी शामिल है। अहमदाबाद सिटी के दर्शनीय स्थल में परिमल गार्डन का नाम शामिल है। यह परिमल गार्डन अम्बावती में परिमल क्रॉस रोड पर स्थित है। इस परिमल गार्डन में एक सुंदर उद्यान बना हुआ है।

Parimal Garden
Image: Parimal Garden

अहमदाबाद में स्थित इस परिमल गार्डन में बुजुर्गों के लिए लाफिंग क्लब भी बनाया गया है। जहां पर आसपास के बुजुर्ग अपने समय व्यतीत के लिए इस परिमल गार्डन में आते हैं। इसके अलावा ज्यादातर लोग सुबह और शाम के समय सैर के लिए इस परिमल गार्डन में घूमते हैं।

लॉ गार्डन

अहमदाबाद शहर में स्थित यह लॉ गार्डन काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक स्थल घूमने के साथ-साथ कई प्रकार की वस्तुएं खरीदने के लिए भी यहां पहुंचते हैं।

Law Garden
Image: Law Garden

इस लो गार्डन में आभूषण, गुजराती परिधान से संबंधित कई सामान और पारंपरिक हस्तकला से बनी वस्तुएं खरीदने का एक मुख्य स्थान माना जाता है और इसी वजह से यह लो गार्डन बहुत ज्यादा फेमस है। यहां आने वाले पर्यटक कई प्रकार की वस्तुएं खरीदने का प्लान बनाते हैं।

यहां पर भोजन के कई अलग-अलग प्रकार के व्यंजन जो गुजराती स्वाद पाठकों के मन में पूरी तरह से भर देते हैं। इस लो गार्डन के आसपास बने भोजनालय और होटलों में गुजराती खाने उपलब्ध हैं।

भद्र किला और किशोर दरवाजा

अहमदाबाद में घूमने की जगह में भद्र किला का नाम नाम शामिल है। इस भद्र किला के आसपास 44 एकड़ जमीन में गार्डन की तरह हरियाली छाई हुई है। इस किले में भद्रकाली का मंदिर स्थित है।

Bhadra Fort
Images: Bhadra Fort

इस भद्र किले का प्रवेश द्वार बहुत ही सुंदर है और यहां का शिलालेख पर्यटकों के मन को मोह लेता है। इस किले में कई सरकारी विभागों के कार्यालय भी स्थित है। साथ ही साथ इस भद्र जिले में सिद्दी सैयद मस्जिद भी स्थित है।

वैष्णो देवी मंदिर

अहमदाबाद शहर के सरखेज और गांधीनगर हाईवे पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर स्थित है। इस वैष्णो देवी मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तों की लाइन लगती है। ऐसा कहा जाता है कि अहमदाबाद में स्थिति वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध मंदिर की एक सच्ची प्रतिकृति माना जाता हैं।

Vaishno Devi Mandir
Image: Vaishno Devi Mandir

जो लोग जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर पर दर्शन करने नहीं पहुंच पाते हैं, उनमें से अधिकतर लोग अहमदाबाद के इस मंदिर में आकर मां के दर्शन करते हैं। वैष्णो देवी मंदिर में एक छोटा सा गार्डन भी है और पीछे पहाड़ी की तरह नजारा है, जो काफी मनमोहक है और यहां पर विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं।

जामा मस्जिद अहमदाबाद

अहमदाबाद शहर के 2 किलोमीटर दूर स्थित यह मस्जिद काफी लोकप्रिय है। जामा मस्जिद का निर्माण अहमद शाह ने 1423 इस्वी में करवाया था। जामा मस्जिद की दीवारों और खंभों पर की गई कलाकारी और नक्काशी देखने लायक है।

यह मस्जिद मुस्लिम समाज का है लेकिन यहां पर घूमने के लिए सभी धर्मों के लोग आते हैं। इस मस्जिद में विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं।

Jama Masjid
Image: Jama Masjid

इसके अलावा अन्य मस्जिदों में मुस्लिम समाज के अलावा अन्य लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। लेकिन अहमदाबाद के जामा मस्जिद में सभी धर्म के लोगों को जाने की अनुमति है। इस जामा मस्जिद में अहमदशाह के पुत्रों और उनके पोते की कब्र भी देखने को मिलेगी।

ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम

अहमदाबाद का यह कार म्यूजियम अहमदाबाद शहर से 15 किलोमीटर दूर सरदार पटेल रिंग रोड पर स्थित है। अहमदाबाद ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम जिसका निर्माण प्राणलाल जी के द्वारा किया गया है।

इस म्यूजियम में 100 से अधिक विंटेज कार मौजूद है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें देखने को मिलेगी। अन्य पर्यटक स्थलों की तरह पर्यटक स्थल फ्री में घूमने की अनुमति नहीं देता है।

Auto-World-Vintage-Car-Museum
Image: Auto World Vintage Car Museum

यदि ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम में आप घुमना चाहते हैं तो आपको इस म्यूजियम के द्वारा तय किए गए एंट्री टिकट के जरिए इस म्यूजियम में प्रवेश करना होगा। बच्चों के लिए एंट्री टिकट शुल्क ₹50 निर्धारित किया गया है। बीएसपी के लिए एंट्री टिकट ₹100 निर्धारित किया गया है।

यदि आप विंटेज कार में फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो आपको ₹100 का अलग से टिकट लेना होगा। यहां पर मौजूद लग्जरी कार में यदि आप राइट करना चाहते हैं तो आपको ₹1000 का टिकट लेना होगा।

कांकरिया झील अहमदाबाद

अहमदाबाद शहर से 5 किलोमीटर दूर स्थित झील देखने लायक है। पर्यटकों के लिए कांकरिया झील घूमना सुनहरा मौका माना जाता है। अहमदाबाद की कांकरिया झील का निर्माण राजा कुतुबुद्दीन के द्वारा करवाया गया है।

कांकरिया झील की लोकप्रियता बहुत अधिक है। झील के मध्य में एक नगीना वाडी नामक एक शानदार महल बना हुआ है। बच्चों के लिए यह कांकरिया झील घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह माना जाता है।

Kankaria Lake
Images: Kankaria Lake

यहां पर आपको बोटिंग और टॉय ट्रेन में बैठकर पूरी झील और नगीना वाडी नहर के किनारे घूमने का मौका मिलता है। इसके अलावा यहां पर कई प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटीज करने का भी मौका मिलता है।

इसीलिए लोकप्रियता देश भर में छाई हुई है। यहां पर विदेशी पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं। मुख्य रूप से गर्मियों में यहां पर अहमदाबाद की कांकरिया झील में घूमने का मन हर किसी का होता है।

यह भी पढ़े: 10+ सूरत में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

अहमदाबाद में 2 दिन में घूमने लायक जगह (Places to Visit Near Ahmedabad for 2 days)

  • जामा मस्जिद अहमदाबाद
  • ऑटो वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम
  • कांकरिया झील अहमदाबाद
  • इस्कॉन मंदिर
  • अहमदाबाद के पर्यटन स्थल लाल दरवाजा

अहमदाबाद में कपल के लिए घूमने लायक जगह (Places to Visit in Ahmedabad for Couples)

  • भद्र किला और किशोर दरवाजा
  • वैष्णो देवी मंदिर
  • कमला नेहरू चिड़ियाघर
  • सीडी सैय्यद मस्जिद
  • अक्षरधाम मंदिर अहमदाबाद
  • अदालज कुंआ अहमदाबाद

अहमदाबाद में गर्मी के मौसम में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Ahmedabad in Summer)

  • साइंस सिटी अहमदाबाद
  • साबरमती आश्रम
  • कैलिको वस्त्र संग्रहालय
  • सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय संग्रहालय
  • परिमल गार्डन
  • लॉ गार्डन

अहमदाबाद में खाने के लिए क्या फेमस है?

गुजराती खाने का स्वाद देश भर में प्रसिद्ध है और यदि अब हम अहमदाबाद में खाने के बारे में बात करें तो अहमदाबाद का फाफड़ा काफी स्वादिष्ट है। अहमदाबाद घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों में से अधिकतर पर्यटक अहमदाबाद का यह फाफड़ा जरूर खाते हैं।

पूरे गुजरात में खमन ढोकला बहुत ही ज्यादा फेमस है और खमन, ढोकला अहमदाबाद के लिए भी एक स्पेशल डिश और प्रसिद्ध पकवान के रूप में माना जाता है। अहमदाबाद में मस्का बन, पानी पुरी, चाट पुरी, पाव भाजी और छोले, द किंग ऑफ कुल्फी भी लाजवाब और प्रसिद्ध है। अहमदाबाद में स्ट्रीट फूड भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध माने जाते हैं।

खांडवी

खांडवी बहुत ही स्वादिष्ट मुलायम और हल्का गुजराती डिश है। इस डिश में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है, जिससे वेट लॉस करने वाले लोग भी मजे से इसका स्वाद ले सकते हैं। खांडवी आमतौर पर नाश्ते के रूप में लोग खाते हैं।

इसे बेसन, नमक और चीनी के घोल के साथ तैयार किया जाता है। घोल को कढ़ाई में बहुत देर तक गर्म किया जाता है और जब घोल गाढ़ा हो जाता है तब उसे एक थाली पर पतला लेयर बनाया जाता है। फिर पतला पतला काट के उसको रोल कर लिया जाता है और फिर उसके ऊपर मिर्ची और धनिया पत्ता से गार्निश किया जाता है।

थेपला

थेपला बहुत ही पतली मेथी की रोटी होती है, जो गुजरात के हर शहर में काफी ज्यादा प्रख्यात है। इसे लोग सुबह नाश्ते में चाय के साथ या दही के साथ खाना पसंद करते हैं।

इस थैपले को मेथी के पत्ते को पतला पतला काटकर के गेहूं के आटे में मिक्स करके उसमें लहसुन, अदरक, हल्दी, जीरा, नमक इत्यादि को मिलाकर आटे का डो तैयार कर लिया जाता है और फिर पतले पतले रोटी में बेलकर तवे पर पका लिया जाता है।

उंधियू

जिन्हें बहुत सारी सब्जियां खाना पसंद नहीं अहमदाबाद की यात्रा के दौरान वे उंधियू का स्वाद जरूर लें। क्योंकि इसके स्वाद लेने के बाद उन्हें सभी सब्जियां पसंद आने लगेगी। क्योंकि उंधियू में सभी तरह की सब्जी को मिक्स करके बनाया जाता है।

यह गुजराती डिश यूनिक फ्लेवर के साथ तैयार किया जाता है। वैसे इस डिश का नाम उंधू है, जिसका मतलब उल्टा होता है। क्योंकि पारंपरिक तौर पर इस डिश को मिट्टी के बर्तन में उल्टा करके पकाया जाता है।

ढोकला

ढोकला गुजरात के सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है। यह ना केवल गुजरातियों का सबसे पसंदीदा व्यंजन है बल्कि अन्य शहर के लोगों के द्वारा इसका स्वाद लेने के बाद यह उनका भी पसंदीदा व्यंजन बन जाता है।

ढोकला को नाश्ता, लंच या डिनर में हरी धनिया पत्ती की चटनी के साथ किया जाता है। ढोकले को बेसन के घोल से बनाया जाता है। सबसे पहले बेसन का घोल तैयार किया जाता है, जिसमें हल्का नमक, दही और हल्दी मिलाया जाता है।

उसके बाद उस घोल को भांप में पकाया जाता है और छोटे-छोटे पीस काट कर उसके ऊपर मिर्ची, धनिया पत्ता और राई का छौक लगाया जाता है और फिर धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है।

हांडवो

हांडवो थोड़ा बहुत ढोकले की तरह ही बनाया जाता है। यह एक मीठा और नमकीन कैक है, जिसे बनाने के लिए चना दाल, चावल, अरहर दाल और उड़द दाल के पेस्ट का प्रयोग किया जाता है। इसे सफेद तिल के साथ गार्निश करके परोसा जाता है।

बासुंदी

बासुंदी गुजरात का बहुत ही लोकप्रिय मीठा प्रोडक्ट है, जिसे दूध के साथ तैयार करके बनाया जाता है। दूध को बहुत देर तक उबाला जाता है और फिर गाड़ी दूध में सेब या अंगूर जैसे कई फलों को मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। गुजरात में विशेष त्योहारों के दिन सभी के घर पर यह बनाया जाता है। यह कुछ हद तक रबड़ी के समान लगता है।

अहमदाबाद में रुकने की जगह

अहमदाबाद शहर काफी लोकप्रिय शहर है और यहां पर हर जगह आपको रुकने के लिए होटल रेस्टोरेंट और धर्मशालाएं मिल जाएगी। धर्मशालाएं अलग-अलग समाज की बनी हुई भी मिल जाएगी, जहां पर आप अपने समाज की धर्मशाला में रुक सकते हैं।

धर्मशाला में रुकने का खर्चा भी कम आएगा। इसके अलावा यहां की लोकल होटल और रेस्टोरेंट जहां आपको रुकने की उचित और उत्तम सुविधा मिलेगी।

अहमदाबाद में घूमने का सही समय

अहमदाबाद शहर में घूमने का सही समय सर्दियों का रहता है। अक्टूबर से मार्च के बीच में आप अहमदाबाद में बड़े आराम से घूम सकते हैं और यहां के सभी पर्यटक आनंद उठा सकते हैं।

गर्मियों में यहां का तापमान अधिक रहता है और बारिश के समय में ज्यादा बारिश की वजह से साबरमती नदी में बाढ़ आने की संभावना भी कई बार बनी रहती है।

इसलिए अहमदाबाद जाने और अहमदाबाद में भ्रमण करने का सबसे उचित समय सर्दियों का समय है। इस दौरान यहां 5 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहता है।

अहमदाबाद कैसे पहुंचे?

अहमदाबाद गुजरात की एक लोकप्रिय सिटी है। अहमदाबाद का संबंध रेलमार्ग और हवाई मार्ग से पूरे भारत के हर शहर से मुख्य रूप से हैं। कहने का मतलब यह है कि हर रेलवे स्टेशन को अहमदाबाद से जोड़ा गया है और फ्लाइटों को भी अमदाबाद के मुख्य रूप से जोड़ा गया है। अहमदाबाद से इंटरनेशनल फ्लाइट को भी कनेक्ट किया गया है।

रेल मार्ग

अहमदाबाद में दो से तीन रेलवे स्टेशन बने हुए हैं। अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन बहुत ही बड़ा रेलवे स्टेशन है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से हर लोकप्रिय शहर तक रेलगाड़ियां जाती हैं।

हर लोकप्रिय शहर से अहमदाबाद के लिए रेल गाड़ियां प्रतिदिन गुजरती है। इसलिए आप रेल मार्ग के माध्यम से बड़ी आसानी से अहमदाबाद शहर पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग

अहमदाबाद से आठ 10 किलोमीटर दूर स्थित अहमदाबाद का हवाई अड्डा जो देशभर के सभी लोकप्रिय शहरों से जुड़ा हुआ है। देशभर के सभी लोकप्रिय शहरों से अहमदाबाद की फ्लाइट प्रतिदिन है। फ्लाइट के माध्यम से भी आप अहमदाबाद जा सकते हैं।

सड़क मार्ग

निजी व सरकारी बसों या अपने खुद के वाहन के माध्यम से सड़क के रास्ते आप अहमदाबाद घूमने के लिए जा सकते हैं।

भारत के मुख्य शहरों से अहमदाबाद की दूरी

शहर का नामअहमदाबाद की दूरी (KM में)
दिल्ली945.6
जयपुर676.8
जोधपुर443.7
कोलकाता2,074.1
मुंबई523.6
बैंगलोर1,497.9
अमृतसर1,244.4
हैदराबाद1,179.5
चेन्नई1,817.1

अहमदाबाद में कैसे घूमे?

गुजरात का लोकप्रिय और सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद जहां पर दार्शनिक और पर्यटक स्थलों की संख्या अधिक है। यहां पर लाखों लोग हर महीने घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अहमदाबाद में कैसे घूमे? इस बात का यदि जिक्र करें तो अहमदाबाद पहुंचने के पश्चात यहां पर प्राइवेट वाहन मिल जाएंगे, जिनको बुक करके आप अहमदाबाद के सभी पर्यटक स्थलों का आनंद उठा सकते हैं।

इसके अलावा अहमदाबाद में आपको निजी बसें भी मिल जाएगी, जिनके माध्यम से भी आप अहमदाबाद के सभी पर्यटक स्थलों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। लोकल ऑटो सुविधा भी अहमदाबाद में काफी अच्छी है। जिनके माध्यम से भी अहमदाबाद के पर्यटक स्थलों में भ्रमण कर सकते हैं।

अहमदाबाद में घूमने का खर्चा

अहमदाबाद में घूमने के खर्चे की बात करें तो अहमदाबाद में आप घूमने के लिए कौन से राज्य से जा रहे हैं, इस बात पर खर्चे का अनुमान लगाया जा सकता है। अलग-अलग शहरों से अहमदाबाद के लिए कई टूर पैकेज निकाले जाते हैं।

जहां पर आप को 15000 से 20000 में अहमदाबाद के मुख्य मुख्य पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिल जाएगा। इसके अलावा यदि आप अपने निजी तरीके से घूमने के लिए अहमदाबाद की ओर निकलते हैं तो प्रति व्यक्ति 15 हजार से 25 हजार का खर्चा जरूर आएगा।

अहमदाबाद घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

अहमदाबाद शहर में यदि आप भ्रमण करने का प्लान बना रहे हैं और सर्दियों के समय में अहमदाबाद में घूमने से पहले आपको अपने साथ स्वेटर रखना जरूरी है।

गर्मियों के समय में यदि आप घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको कोई भी स्पेशल वस्तु साथ में रखने की जरूरत नहीं है। खाने पीने की वस्तुओं को आप अपनी आवश्यकता के अनुसार साथ में रख सकते हैं।

अहमदाबाद टूरिस्ट प्लेस फोटो गैलरी (Ahmedabad Tourist Places Images)

FAQ

अहमदाबाद में घूमने का खर्चा कितना आएगा?

यदि आप अहमदाबाद में घूमना चाहते हैं तो अहमदाबाद में घूमने का खर्चा ₹15000 से लेकर ₹25000 एक व्यक्ति का आएगा।

अहमदाबाद का हवाई अड्डा कितना दूर है?

अहमदाबाद शहर से हवाई अड्डा 8 से 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

अहमदाबाद में घूमने की जगह कौन-कौन सी है?

गुजरात के इस लोकप्रिय शहर में घूमने की बहुत सारी जगह है, जिसमें गांधी आश्रम, जामा मस्जिद, ऑटो वर्ल्ड कार म्यूजियम, भद्र किला, वैष्णो देवी मंदिर, लॉ गार्डन इत्यादि का नाम शामिल है।

अहमदाबाद का असली नाम क्या है?

अहमदाबाद शहर का बुनियाद 1411 में डाली गई थी। शुरुआत में इस शहर को असावल के नाम से जाना जाता था। बाद में इस शहर का नाम सुल्तान अहमद शाह पर पड़ा था। इस शहर को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है।

अहमदाबाद का निर्माण किसने किया था?

वैसे तो अहमदाबाद शहर का निर्माण 1411 ईसवी में गुजरात सल्तनत की राजधानी के रूप में किया गया था और अहमद शाह के नाम पर इसका नाम रखा गया था। लेकिन ब्रिटिश शासन के तहत यहां पर एक सैन्य छावनी की स्थापना की गई। जिसके बाद इस शहर का आधुनिकीकरण और विस्तार किया गया।

अहमदाबाद में घूमने का सही समय क्या है?

सर्दियों के समय को अहमदाबाद में घूमने का सही समय माना जाता है। यानी कि अक्टूबर से मार्च के बीच आप अहमदाबाद आराम से घूम सकते हैं और यह अहमदाबाद में घूमने का सबसे उचित समय है।

अहमदाबाद में खाने में सबसे प्रसिद्ध क्या है?

अहमदाबाद शहर में खाने में प्रसिद्ध आइटम कि यदि बात करें तो इस सूची में यहां का खमण ढोकला, फाफड़ा, पानीपुरी, चाट पुरी, भेल पुरी इत्यादि का नाम शामिल है।

निष्कर्ष

गुजरात का लोकप्रिय शहर अहमदाबाद जिसमें मुख्य रुप से पर्यटक स्थलों की संख्या गुजरात के अन्य शहरों से अधिक है और यहां पर विदेशी पर्यटकों की संख्या हर महीने अन्य शहरों के मुकाबले ज्यादा रहती है।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको अहमदाबाद में जाने की जगहें (Ahmedabad Ghumne ki Jagah) अहमदाबाद में कैसे घूमे और अहमदाबाद में घूमने की कौन-कौन सी प्रसिद्ध जगह है इसके बारे में संपूर्ण जानकारी डिटेल में दी है।

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है तो वह हमें कमेंट के माध्यम से बता सकता है। हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े

स्टैचू ऑफ यूनिटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गांधीनगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ द्वारका में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ वडोदरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment