15+ सूरत में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

गुजरात हमेशा से भारत में आकर्षण का केंद्र रहा है। अगर आप भारतीय इतिहास को देखेंगे तो पाएंगे कि लगभग सभी विदेशी लोग गुजरात की तरफ खींचे चले आते थे। इसका मुख्य कारण उसका औद्योगिक होना और खूबसूरत होना है।

गुजरात के एक प्रसिद्ध शहर सूरत के बारे में हर कोई जानता है। यह अपने इतिहास की वजह से युगो युगो तक भारत का एक मशहूर और नामी शहर बना रहेगा। अगर आप सूरत में घूमने की जगह (Surat Me Ghumne ki Jagah) ढूंढ रहे हैं तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर हैं।

Surat Me Ghumne ki Jagah
Image : Surat Me Ghumne ki Jagah

आज के लेख में हम गुजरात के सूरत शहर की खूबसूरती को विस्तार पूर्वक तरीके से आपके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। आपको बता दें कि सूरत शहर कई सारे नामों से पूरे भारत में जाना जाता है। आज सूरत को भारत का फ्लाईओवर शहर या डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

अपने हीरे पॉलिश करने की कला और गुजराती भाइयों के द्वारा शुरू किया गया टैक्सटाइल इंडस्ट्री पुराने जमाने में कहे जाने वाले सूर्य पुर को पूरे विश्व में सूरत नाम के ब्रैंड से मशहूर कर दिया है।

इस शहर में पूरी दुनिया से आए पर्यटकों के लिए घूमने के लिए अनेक जगह है और सूरत में घूमने की जगह (Surat Me Ghumne ki Jagah) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आज के लेख में दी गई है।

इस लेख में सूरत टूरिस्ट प्लेस (surat tourist places), सूरत के दर्शनीय स्थल, सूरत के पास घूमने की जगह, सूरत से समुद्र की दूरी कितनी है आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

Table of Contents

सूरत में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल | Surat Me Ghumne ki Jagah

सूरत के बारे में रोचक तथ्य

जब आप किसी स्थल पर घूमने जाते हैं तो यह आवश्यक है कि आप उस स्थल से जुड़े सभी जानकारी को अच्छी तरह समझें। इस वजह से सूरत से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्य आपको नीचे बताए गए हैं, उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • सूरत शहर में पहले पारसी समुदायों का शासन हुआ करता था। उसके बाद इस शहर पर मुगलों और कई अन्य विदेशी आक्रमणकारियों की भी नजर पड़ी, जिन्होंने इसके बंदरगाह और हजीरा के लिए इस पर कब्जा किया।
  • इस शहर के स्थापना के बारे में कहा जाता है कि गोपीनाथ नामका एक ब्राह्मण ने 14वीं शताब्दी में इस शहर को बसाया था।
  • सूरत का इतिहास रामायण और महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। लोक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण जी मथुरा से द्वारका जाते समय सूरत में ठहरे थे।
  • सूरत विश्व में सर्वाधिक हीरा पॉलिश करने का कार्य करता है। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो विश्व का 90% हीरा सूरत में पॉलिश किया जाता है।
  • सूरत अपने टेक्सटाइल और कपड़ों की वजह से भी पूरे विश्व में प्रचलित है।
  • सूरत तापी नदी के किनारे बसा है। सूरत शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर है। इस वजह से हम कह सकते हैं कि दो बड़े पानी के स्रोत के बीच में बसा खूबसूरत शहर सूरत है।
  • भारत में सर्वाधिक फ्लाईओवर और सबसे बड़े और खूबसूरत फ्लाईओवर सूरत में बनाए गए है।
  • सूरत का बंदरगाह भारत के सर्वाधिक व्यापार करने का कार्य करता है।
  • सूरत को 1990 से पहले सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था।

सूरत में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Surat Tourist Places in Hindi)

चिंतामणि जैन मंदिर

जैसा कि अब तक आप समझ गए होंगे सूरत एक इतिहास से जुड़ा हुआ शहर है। इस वजह से यहां सबसे प्रचलित जगह की सूची में सबसे पहला नाम आज से 400 वर्ष पुराना जैन मंदिर का आता है, जो रानी तालाब के पास स्थित है।

Chintamani-Jain-Temple-Surat.
Image: Chintamani Jain Temple Surat

यह मंदिर अपने वनस्पति चित्र कला की वजह से प्रचलित है, जिसे सोलंकी राजा जैन उपदेशक राजा हेमचंद्र द्वारा बनवाया गया था।

अगर आप सूरत घूमने जाने वाले हैं तो रानी तालाब के पास मौजूद इस मंदिर को अवश्य देखें। यहां बने चित्रकारी आपके मन को मन मुक्त कर देगी।

सरदार पटेल संग्रहालय

सरदार पटेल संग्रहालय सूरत का प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह संग्रहालय सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। यह एक व्यापक क्षेत्रफल में फैला हुआ विशाल भवन है, जिसका निर्माण 1622 में मुगल शासक शाहजहां के लिए करवाया गया था।

बाद में इस इमारत पर अंग्रेजों ने कब्ज़ा कर लिया और उन्होंने इसे अपना निवास स्थान बना लिया। भारत को जब आजादी मिली तब यह भवन राज्य के राज्यपाल का निवासस्थान के रूप में उपयोग किया जाने लगा।

Sardar Patel Museum Surat
Sardar Patel Museum Surat

लेकिन उसके बाद इसे संग्रहालय में बदल दिया गया और सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम दिया गया। संग्रहालय में 3D शो, लेजर सो और भी कई आकर्षक चीजें हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।

संग्रहालय में कई प्राचीन वस्तुओं को संग्रहित करके रखा गया है। जैसे कई पुरानी पेंटिंग, कांच के बने पदार्थ, धातु के बर्तन, रेशम के कपड़े और भी कई वस्तुएं शामिल है, जो देश के गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं।

दांडी बीच

अगर आपको इतिहास में रुचि है तो सूरत की यात्रा के दौरान आपको दांडी बीच घूमने जरूर जाना चाहिए। यह सूरत का एक लोकप्रिय और ऐतिहासिक बीच है।

Dandi Beach Surat
दांडी बीच

क्योंकि इसी स्थान पर महात्मा गांधी ने 1930 में नमक सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था और अंग्रेजों को नमक पर लगने वाले टैक्स को खत्म करने के लिए मजबूर किया था।

दांडी बीच सूरत से तकरीबन 50 किलोमीटर की दूरी पर डंडी नामक गांव में स्थित है। यहां का शांत और सुंदर वातावरण पर्यटकों को घंटों इस स्थान पर रहने के लिए मजबूर करता है।

सरथाना नेचर पार्क

सूरत में प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खूबसूरत और लोकप्रिय स्थान सरथाना नेचर पार्क है। यह नेचर पार्क सूरत के मुख्य शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Sarthana National Park Surat
सरथाना नेचर पार्क

यह नेचर पार्क 81 नोकिया के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पार्क सूरत के कामरेज रोड पर तापी नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। इस पार्क में एक विशाल स्मारक बना हुआ है, जिसका निर्माण 1984 में किया गया था।

इस पार्क को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है, जहां पर विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं। हीरन, रॉयल बंगाल टाइगर, शेर, हिमालयन भालू, दरियाई घोड़ा जैसे विभिन्न तरह के जानवरों का यह निवास स्थान है।

डुमस बीच

सूरत में घूमने की जगह की बात करें तो आप इस जगह के भौगोलिक अस्तित्व को नजरअंदाज नहीं कर सकते। यह शहर नदी तट और समुद्र तट के बीच स्थित है।

इस वजह से अगर आप सूरत से 21 किलोमीटर दूर जाएंगे तो आपको अरब सागर का एक तक देखने को मिलेगा, जो डुमस बीच के नाम से प्रचलित है।

Dumas Beach
Image : Dumas Beach

अगर आप सही समय पर जाते हैं तो आपको इस बीच में घुड़सवारी, ऊंट की सवारी करने का मौका भी मिलेगा। वहां बोटिंग भी होती है।

इसके अलावा समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने के लिए लोग अपने प्रेमी और घर परिवार के साथ सुबह-शाम आते हैं।

यह भी पढ़े: 20+ गुजरात में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल, गुजरात घूमने का सही समय

हजीरा विलेज

अगर आप अरब सागर के तट पर पहुंच गए हैं तो वहां पास में ही आपको एक हजीरा विलेज नाम की छोटी सी जगह मिलेगी, जो अपने गर्म पानी के झरने और खबरों की वजह से प्रचलित है।

Hazira Village
Image : Hazira Village

वह इलाका इतना खूबसूरत है कि आप को गर्म पानी के फव्वारे, समुद्री रेत और समुद्र के बीच का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो सुबह शाम के समय और भी खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है, जो विदेशी और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम

जगदीशचंद्र बोस एक्वेरियम सूरत में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। अगर आप विभिन्न प्रजाति के रंग बिरंगी मछलियों को देखना चाहते हैं या उनके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको सूरत की यात्रा के दौरान जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम घूमने जरूर आना चाहिए।

Jagdish Chandra Bose Aquarium Surat
जगदीश चंद्र बोस एक्वेरियम

यह सूरत से तकरीबन 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस एक्वेरियम में 52 से भी ज्यादा टैंक मौजूद है, जिसमें मछलियों के 100 से भी अधिक प्रजाति को संग्रहित करके रखा गया है।

विज्ञान केंद्र

सूरत में स्थिति विज्ञान केंद्र बच्चों सहित विज्ञान में रुचि रखने वाले सभी उम्र के लोगों के लिए एक शानदार जगह है। विशाल परिसर में फैला हुआ यह विज्ञान केंद्र विभिन्न विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों को दर्शाता है।

Science Centre Surat
विज्ञान केंद्र

यहां पर एक तारामंडल है, जिसमें ब्रह्मांड, चंद्रमा, सितारे संबंधित फिल्म दिखाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर विज्ञान संबंधित अन्य कई चीजों को प्रदर्शित किया गया है। इस साइंस सिटी का निर्माण साल 2009 में किया गया था।

सुवाली बीच

अगर आप अरब सागर के बीच को देखकर यह सोच रहे हैं कि इस बड़े से सागर पर केवल एक बीच है तो आप गलत हैं। यहां आपको सुवाली नाम के बीच भी देखने को मिलेगी, जो सूरत शहर से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Suvali Beach
Image : Suvali Beach

वह बीच भी वोटिंग करने और खूबसूरत नजारों की वजह से प्रचलित है। आप सुबह शाम सूर्य का उगना और सूर्य का समुद्र में डूबना इस बीच पर शांत बैठ कर देख सकते हैं।

अमाज़िया वाटर पार्क

अमेजिया वॉटर पार्क सूरत में गर्मियों के दौरान घूमने लायक प्रसिद्ध स्थान है। गर्मियों के दौरान ठंडे पानी में रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए इस पार्क को विजिट कर सकते हैं।

इस पार्क में किंग कोबरा, फॉरेस्ट जंप, ट्विस्टर और कामिकेज़ जैसे रोमांचक राइड का आनंद ले सकते हैं। यहां पर कार्निवल बीच, ट्राइबल ट्विस्ट, फ्री फ़ॉल और विंडिगो राइड्स के लिए लोग यहां आने के लिए उत्साहित रहते हैं।

Amaazia Water Park Surat
अमाज़िया वाटर पार्क

यह पार्क सप्ताह के सातों दिन सुबह 10:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता है। पार्क में प्रवेश करने के लिए अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग शुल्क लगते हैं। यहां पर प्रवेश करने के लिए न्यूनतम 500 से 1000 तक का प्रवेश शुल्क लगता है।

सूरत का किला

सूरत में तापी नदी के किनारे स्थित सूरत का किला सूरत का एक प्रमुख विरासत स्मारकों में से एक है। इस किले को पुराने किले के नाम से भी जाना जाता है।

सूरत को विदेशी आक्रमणकारियों से बचाने के लिए इस किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में सुल्तान मोहम्मद तृतीय के द्वारा किया गया था।

Surat Fort
सूरत का किला

यह किला मध्यकालीन वास्तुकला का खूबसूरत नमूना है। यह किला सूरत की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

आज यह किला सूरत का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बन चुका है। इसके ऊपर से आप तापी नदी के खूबसूरत दृश्य को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं।

अंबिका निकेतन मंदिर

सूरत में स्थित अंबिका निकेतन मंदिर एक लोकप्रिय धार्मिक स्थान है। यह मंदिर तापी नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 1969 में किया गया था। मंदिर देवी अंबिका को समर्पित है।

Ambika Niketan Temple Surat
अंबिका निकेतन मंदिर

मंदिर के गर्भ ग्रह में मां अंबिका के अष्टभुज रूप में विशालकाय प्रतिमा स्थापित है। नवरात्रि के दौरान मंदिर को खूब सजाया जाता है और बड़ी-बड़ी झांकियां भी निकाली जाती हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की यंहा काफी ज्यादा भीड़ रहती है।

यह भी पढ़े: 10+ अहमदाबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

स्वामीनारायण मंदिर

अगर आप भारतीय इतिहास को पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि सूरत राजपूताना और हिंदुत्व के वजह से हमेशा प्रचलन में रहा है। इस वजह से आप सूरत जाएं और स्वामीनारायण मंदिर की चर्चा ना हो ऐसा हो नहीं सकता।

Swaminarayan Akshardham
Image : Swaminarayan Akshardham

सूरत में घूमने की जगह की बात की जाए तो सर्वप्रथम सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल के रूप में स्वामीनारायण मंदिर को याद किया जाता है। हर साल यहां एक मेला भी लगता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटकों की भीड़ एकत्रित होती है।

स्नो पार्क

अगर आप गर्मियों के मौसम में सूरत घूमने जा रहे हैं तो गर्मियों की चिंनचिनाती धूप में मनाली जैसे ठंडे प्रदेश का अगर आपको आनंद लेना है तो आप सूरत के राहुल राज मॉल में स्थित स्नो पार्क मनोरंजन पार्क में घूमने के लिए जा सकते हैं।

इस पार्क में -5 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहता है, जो आपको बिल्कुल उत्तराखंड के ठंडे प्रदेश में रहने का अनुभव प्रदान करेगा।

Snow Park Surat
स्नो पार्क

यहां पर आपको गर्म कपड़े, ऊनी टोपी, जूते, दस्ताने सब कुछ निशुल्क दिए जाते हैं बस पार्क में प्रवेश करने के लिए शुल्क लगते हैं। इस कृत्रिम स्नो पार्क में असली बर्फबारी होने का अनुभव होता है।

यहां पर स्लेज कार और बर्फ की मूर्तियां भी बनी हुई है। यहां पर आप बर्फ के इग्नू बना सकते हैं, स्लोमैन बना सकते हैं और अपने बच्चों और परिवारों के साथ मनोरंजन के समय बिता सकते हैं। यह स्नोपार्क दोपहर के 12:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक खुला रहता है।

गेवियर झील

गेवियर झील सूरत का एक खूबसूरत झील है और पर्यटन की दृष्टि से काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह झील सूरत से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस झील की आश्चर्यजनक सुंदरता के कारण ही इसे स्थानीय लोग पृथ्वी पर स्वर्ग कहते हैं। इस झील में सुंदर प्रवासी पक्षियां विहार करते हैं।

Gavier Lake Surat
गेवियर झील

इसमें कई खूबसूरत रंगीन कमल तैरते हुए नजर आते हैं, जिससे झील की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

चारों तरफ हरी भरी हरियाली और ताजे फूल का आनंद लेने के लिए यह स्थान सूरत का एक आदर्श स्थान है। यहां पर कई सारे स्टाॅल भी शाम के समय लगते हैं, जहां पर आप स्वादिष्ट नाश्ते का लुफ्त उठा सकते हैं।

डच गार्डन

यह एक ऐसी प्रचलित जगह है, जहां हर किसी को जाना चाहिए। अंग्रेजों के जमाने में अंग्रेजों ने स्वयं के लिए यह गार्डन बनाया था।आज भी यह गार्डन अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चे में रहता है।

Dutch garden
Image : Dutch Garden

यहां आपको 50 से भी अधिक विभिन्न प्रकार के फूल और वनस्पति देखने को मिलेगी। यह हरा भरा गार्डन आपको शांति से बैठने और खूबसूरत फोटो और सेल्फी प्वाइंट देगा, जो आपको सूरत घूमने की याद संजोने में मदद करेगा।

सूरत में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?

सूरत गुजरात का एक मशहूर शहर है। सूरत गुजरात का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला शहर है। इस वजह से वह पूरी तरह से गुजराती सभ्यता और संस्कृति देखने को मिलेगी।

अगर हम प्रचलित व्यंजन की बात करें तो गुजराती भोजन सूरत के प्रमुख भजनों में आता है, जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है।

ढोकला

सूरत एक गुजराती शहर है और अगर हम गुजराती खाने की बात करें तो सबसे पहले हमारे मस्तिष्क में ढोकला नाम आता है। गुजरात के सबसे प्रचलित व्यंजन का नाम ढोकला है, जिसे बेसन से बनाया जाता है।

अगर आप सूरत घूमने जाने वाले हैं तो आपको वहां जाकर सबसे पहले वहां का ढोकला खाना चाहिए। यह एक नमकीन व्यंजन है, जिसे सब लोग बड़े उत्साह और चारों से अपने खाना में खाते हैं।

खांडवी

खांडवी एक प्रचलित गुजराती खाना है, जो खाने में नमकीन और मीठा लगता है। यह बेसन नमक चीनी के घोल से बनता है। खाना में वहां के लोग खांडवी भी खाते हैं। अगर आप सूरत जाएं तो आपको यह व्यंजन अवश्य चखना चाहिए।

उंधियू

उंधियू सूरत सहित पूरे गुजरात का एक प्रचलित व्यंजन है। कहा जाता है इस व्यंजन की शुरुआत सूरत से ही हुई थी लेकिन धीरे-धीरे यह पूरे गुजरात तक प्रचलित हो गया।

उंधियू को बनाने के लिए बैंगन, चने का आटा और विभिन्न प्रकार की सब्जियों को मिक्स किया जाता है और फिर इसे मिट्टी के बर्तन में पारंपरिक रूप से बनाया जाता है।

बासुंदी

बासुंदी गुजरात का एक प्रसिद्ध मिठा व्यंजन है। इसे दूध को बहुत देर तक उबालकर बनाया जाता है। दूध में बदाम, अंगूर और भी कई तरह के ड्राई फ्रूट्स को डालकर उसे घंटो ऊबाला जाता है जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए।

घुघरा

घुघरा गुजरात का एक स्वादिष्ट मीठा व्यंजन है, जो गुजिया के समान ही होता है जो यूपी बिहार में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

ढेबरा

ढेबरा गुजरात के प्रमुख स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। यह बाजरे और मेथी से बनाए जाते हैं जो दिखने में बिल्कुल एक पकोड़े जैसा ही होता है।

लेकिन अन्य पकोड़े की तुलना में इसका स्वाद काफी अलग होता है। इसे तेल में डीप फ्राई करके बनाया जाता है और चाय के साथ सर्व किया जाता है।

दाल ढोकली

गुजरात में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट स्थानीय भोजन परोसे जाते हैं, जिसमें से दाल ढोकली प्रमुख है, जिसे डिनर के रूप में खासकर सर्व किया जाता है‌।

दाल ढोकली दाल में आटे से बनी लोए और भी कई तरह के मसाले को डालकर बनाया जाता है और ऊपर से धनिया पत्ता डालकर गार्निश किया जाता है। इसका स्वाद मीठा और नमकीन होता है।

थेपला

यह रोटी के जैसा ही एक प्रकार है, जिसमें आटे के साथ और भी विभिन्न प्रकार की सब्जियां और दूसरे फसल के ऑटो को मिलाकर पतली पतली रोटी बनाई जाती है।

अगर आप सूरत में कुछ साधारण खाने की चीज ढूंढ रहे हैं तो थेपला आपके लिए बेहतरीन खाना हो सकता है।

हांडवो

हांडवो भी एक प्रचलित गुजराती खाना है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह आमतौर पर खाना में खाया जाता है।

यह मीठा और नमकीन लगता है कि 1 की तरह बनाए जाने वाले बेसन और मैदे का यह व्यंजन आपको अपना दीवाना बना देगा।

यह भी पढ़े: 10+ गांधीनगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

सूरत में कहां रुके?

अगर आप किसी अनजान जगह घूमने जाते हैं तो सबसे बड़ी परेशानी वहां रुकने की होती है। हम आपको बता दें कि सूरत एक प्रगति पूर्ण शहर है। इस वजह से आपको इस शहर में रुकने की कोई भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह एक खूबसूरत शहर है, जहां एक से एक स्वादिष्ट व्यंजन आपको कहीं भी मिल जाएंगे।

इस वजह से आप सूरत में कहीं भी रुक सकते हैं। सूरत के मुख्य बाजार में आपको पांच सितारा होटल से लेकर कुछ लॉज मिल जाएंगे, जहां कम से कम और अधिक से अधिक पैसे में रुकने की अच्छी व्यवस्था की गई है।

सूरत में विभिन्न प्रकार के रुकने की व्यवस्था की गई है। उस में से सबसे प्रचलित रुकने की व्यवस्था वहां के पांच सितारा होटलों में की गई है। अगर आपका बजट अच्छा है तो हम आपको सुझाव देंगे कि आप hotel Central excellency और श्रीजी वाटिका जैसे होटलों में रुके हैं।

यहां के होटलों आपको राजस्थानी खाना का बेहतरीन अनुभव करवाएंगे। इसके अलावा आपको राजस्थानी नाच और वहां घूमने की सबसे खूबसूरत जगह का बेउरा होटल से ही मिल जाएगा। अगर आप इन पांच सितारा होटल में रुकते हैं तो आपको कम से कम ₹5000 प्रति बेड का खर्च आएगा।

अगर आप इतना अधिक रुपए खर्च करके अपनी छुट्टी खराब नहीं करना चाहते तो सूरत के मुख्य बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के लोग मिल जाएंगे।

जहां आप ₹100 प्रति बेड से लेकर ₹500 प्रति बेड तक के कमरे देख पाएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप छुट्टी में अधिक दिन तक सूरत में रुक पाएंगे।

सूरत जाने के लिए सबसे अच्छा समय

वैसे तो सूरत गुजरात में स्थित है, जहां गर्मी काफी अधिक पड़ती है और ठंडा काफी कम होता है। मगर वहां के घूमने लायक जगहों पर मौसम का कोई खास असर नहीं पड़ता है। इस वजह से आप साल के किसी भी मौसम में वहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

हमारे सुझाव के अनुसार आपको अक्टूबर से मार्च के महीने में सूरत घूमने जाना चाहिए। ठंड कम पड़ने की वजह से आप कम कपड़े लेकर जा सकते हैं और आपको वहां का नजारा देखने और घूमने में काफी मजा भी आएगा।

सूरत कैसे पहुंचे?

अगर आप सूरत घूमने जाना चाहते हैं और किस प्रकार पहुंचे इस समस्या में उलझे हुए हैं। तो आपको बता दें कि सूरत एक प्रगति पुणे शहर है, वहां लगभग सभी प्रकार की सुविधा आपको मिल जाएगी।

वहां हवाई अड्डे रेल यात्रा और अच्छी सड़क सुविधा मौजूद है ताकि अब भारत के किसी भी शहर से आसानी से सूरत पहुंच सके।

हवाई मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?

सूरत से मुख्य बाजार के मध्य से 12 किलोमीटर की दूरी पर आपको एक हवाई अड्डा मिल जाएगा, जो सूरत का प्रमुख हवाई अड्डा है।

यह एक घरेलू हवाई अड्डा है अर्थात यहां कोई भी विदेशी हवाई जहाज नहीं आती। आप भारत के लगभग सभी स्थलों के लिए यहां से हवाई उड़ान की सुविधा ले सकते है।

सूरत में विदेशी लोगों का आना जाना बाकी जगहों के मुकाबले थोड़ा कम है। इस वजह से वहां के हवाई अड्डे से आप कोई भी विदेशी उड़ान नहीं भर सकते है।

मगर भारत के लगभग सभी प्रमुख शहर जैसे हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली तक के सीधे हवाई उड़ान सुविधा मौजूद है।

रेल मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?

जैसा कि हमने आपको बताया सूरत एक उद्योग क्षेत्र है। इस वजह से वहां लोगों की मात्रा काफी अधिक है और रोजाना विभिन्न जगहों से लोग कामकाज की तलाश में सूरत आते रहते हैं। इस वजह से गुजरात के किसी भी शहर से सूरत पहुंचने के लिए एक लोकल ट्रेन चलाई जाती है।

अगर आप गुजरात के अलावा किसी अन्य राज्य से हैं तो वहां से भी सूरत रेलवे स्टेशन तक आने के लिए कोई ना कोई ट्रेन होगी।

अगर ऐसा नहीं है तो आप गुजरात के किसी प्रमुख या सूरत के आस-पास के कोई दूसरे शहर के लिए ट्रेन ले सकते हैं, जहां से आपको लोकल ट्रेन या सड़क मार्ग के जरिए सूरत पहुंचने में आसानी होगी।

सड़क मार्ग से सूरत कैसे पहुंचे?

आपको बता दें कि सड़क मार्ग से सूरत पहुंचना काफी सरल है। सूरत एक औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से बहुत अधिक यातायात से जुड़ा हुआ है।

इस वजह से वहां के रोड काफी चिकने और अच्छे है और सूरत से रोड की कनेक्टिविटी इतनी अच्छी है कि आप किसी भी प्रकार के सड़क से सीधा जुड़कर सूरत तक आ सकते हैं।

वहां के सड़क मार्ग की बात करें तो वर्तमान समय में भारत के लगभग सभी बड़े शहर केवल एक मार्ग्य सड़क से जुड़े हुए हैं, जो सूरत तक पहुंचना सरल बनाता है।

सूरत के मुख्य बाजार से घूमने लायक स्थानों तक जाने के लिए टेम्पो और रिक्शा की सुविधा मौजूद है, जो मात्र ₹10 से ₹20 के खर्च पर आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकते हैं।

इस वजह से सूरत शहर के किसी भी जगह से अगर चलना शुरू करें तो काफी कम खर्च में आप सूरत शहर घूम सकते है।

सूरत कैसे घूमे?

सूरत आप कैसे पहुंच सकते हैं?, वहां आपके खाने की सुविधा और रहने की सुविधा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हमने दी।

अब हम आपको एक विस्तार पूर्वक तरीके से छोटा सा ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके आधार पर अगर आप घूमने निकलेंगे तो आप बड़ी आसानी से सूरत शहर को घूम पाएंगे।

सूरत शहर गुजरात का एक प्रमुख शहर है। वह एक औद्योगिक और प्रगति पूर्ण शहर है, जिस वजह से वहां की रोड कनेक्टिविटी इतनी अच्छी है कि आपको को सूरत शहर घूमने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सूरत शहर घूमने के लिए अगर आप गुजरात के किसी जगह से हैं तो लोकल ट्रेन या बस की सुविधा से आप काफी कम पैसों में सूरत शहर पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप किसी दूसरे राज्य से ताल्लुक रखते हैं तो आप हवाई मार्ग रेल मार्ग या सड़क मार्ग में बस की सुविधा से काफी सरलता से सूरत पहुंच सकते हैं।

अगर आपको अपने इलाके से सूरत पहुंचने का कोई सीधा रास्ता नहीं मिलता तो आप गुजरात के किसी प्रचलित शहर तक का सीधा रास्ता ले सकते हैं और वहां से बस या लोकल ट्रेन के जरिए सूरत आ सकते हैं।

जब आप सूरत पहुंचे तो आप पाएंगे कि सूरत एक प्रगति पूर्ण शहर होने के कारण काफी हरा-भरा बाजार रखता है। इस वजह से सूरत के मुख्य बाजार में आपको रहने के लिए विभिन्न प्रकार के लॉज और छोटे-मोटे होटल की सुविधा दी गई है।

आज के समय में वो क्या जाने की वजह से आप अपने मोबाइल पर ही होटल ढूंढ सकते हैं। अगर आपके पास अच्छा पैसा है तो आप उस सूरत के नामी पांच सितारा होटल में रुक सकते हैं, जिसके बारे में हमने ऊपर आपको जानकारी दी है।

सूरत के बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के होटल और ठेले मिल जाएंगे, जहां लगभग सभी प्रकार के गुजराती खाने उपलब्ध हैं, जिन्हें आप बड़े चाव से खा सकते हैं।

अगर हम सूरत शहर घूमने की बात करें तो आप सूरत शहर के मुख्य बाजार से ₹10 या ₹20 में कोई फोटो या टेंपो के जरिए ऊपर बताए गए सभी स्थानों पर जा सकते हैं।

वहां का सबसे प्रमुख स्थान जहां आपको सबसे पहले जाना चाहिए वह सूरत का बीच है। सूरत शहर का बीच सूरत शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां आमतौर पर कोई रिक्शा नहीं जाती। आपको कोई टैक्सी या टेंपो के जरिए वहां जाना होगा।

इसके अलावा सूरत शहर के बाकी सभी घूमने लायक स्थानों पर आप केवल स्थानीय टेंपू और रिक्शा की मदद से घूम सकते हैं और रास्ते में मौजूद होटल में आप खाना खा सकते हैं।

सूरत घूमने में खर्च

सूरत एक बेहतरीन शहर है और आप कितनी सरलता से इस शहर को घूम सकते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक आप समझ चुके होंगे।

अगर आप खर्च की बात करें तो यह पूरी तरह से आपके द्वारा चुनी गई सुविधाओं पर निर्भर करता है। अर्थात उस सूरत एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां व्यापारी का आदान-प्रदान इतना तेजी से होता है कि लगभग सभी प्रकार की सुविधाएं वहां मौजूद है।

वहां के उद्योग में काम करने के लिए मजदूर पूरे देश से जाते हैं। इस वजह से कम से कम पैसे में रुकने और खाने की व्यवस्था मौजूद है। इस प्रकार के लॉज और सराय आपको वहां के मुख्य बाजार में पूछने से पता चल जाएगा।

इसके अलावा सूरत प्रगति पूर्ण शहर है और बड़े-बड़े उद्योगपतियों का स्थान माना जाता है। इस वजह से इस शहर में आपको पांच सितारा होटल की कमी महसूस नहीं होगी, जहां गुजराती खाना और गुजराती मनोरंजन का इतना अच्छा व्यवस्था किया गया है कि आप सूरत हो कभी नहीं भूल पाएंगे।

इन सभी जानकारियों को एकत्रित करने के बाद हम यह समझ पाए हैं कि सूरत में आप कम से कम ₹1000 से ₹2000 में घूम सकते हैं। इसके अलावा अगर आप उत्तम श्रेणी का सुविधा चाहते हैं तो ₹8000 से ₹10000 में आप सूरत शहर घूम सकते हैं।

सूरत शहर घूमने के लिए साथ में क्या ले जाएं?

सूरत शहर घूमने के लिए आप साथ में कुछ महत्वपूर्ण चीजों को अवश्य रख लें। क्योंकि घूमने के वक्त आप उस स्थान को स्थानीय लोगों की तुलना में कम जानते हैं। इस वजह से आपको कोई परेशानी होगी तो उसकी सुविधा आपको स्वयं लेकर चलनी चाहिए।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए किन चीजों को आप अपने पास रखें इस की एक सूची नीचे प्रदान की गई है।

  • सूरत शहर में घूमते वक्त आप अपने पास पेट खराब होने और बुखार होने की दवाइयां अवश्य रख लें। क्योंकि इस शहर में गर्मी काफी अधिक पड़ती है।
  • अगर आप ठंड के मौसम में सूरत घूमने जा रहे हैं तो आपको कुछ गर्म कपड़े रखने की आवश्यकता है। मगर हम आपको काफी अधिक गर्म कपड़े रखने का सुझाव नहीं देंगे क्योंकि वहां ठंड काफी कम पड़ती है।
  • कोरोना के बाद किसी भी स्थान पर अगर आप घूमने जाते हैं तो आपको अपने टीकाकरण प्रक्रिया की सबूत लेकर जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस वजह से अगर आप कोरोना का टीकाकरण सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं तो उसका एक कागज अवश्य अपने पास रख लें।
  • आप जब भी अपने राज्य अपने शहर से दूर जाते हैं तो अपना एक आईडी कार्ड और अपने वास्तविक पता की जानकारी लेकर चलें। इस वजह से हम आपको सुझाव देंगे कि आईडी कार्ड के साथ आप अपना आधार कार्ड भी अवश्य रख लें।
  • बैग में पानी की बोतल के अलावा काफी कम सामान रखें क्योंकि सूरत काफी भीड़भाड़ वाला जगह है। इस वजह से आपको पैदल चलना पड़ सकता है तो जब आप घूमने निकले तो एक छोटी सी बैग में अपनी आईडी कार्ड कुछ पैसे के अलावा पानी की बोतल और कोई छोटी-मोटी चीजों को ही रखें।

FAQ

सूरत कैसा शहर है?

सूरत एक औद्योगिक शहर है, जहां हीरा पॉलिश करने और टेक्सटाइल उद्योग काफी अधिक मात्रा में है।

सूरत का पुराना नाम क्या है?

1990 के दशक में सूरत को सूर्यपुर के नाम से जाना जाता था।

सूरत क्यों प्रचलित है?

सूरत हीरे पॉलिश करने और टेक्सटाइल उद्योग के अलावा रोचक व्यापारिक इतिहास और खूबसूरत समुद्र तट की वजह से प्रचलित है।

सूरत की सबसे अच्छी घूमने लायक जगह कौन सी है?

सूरत का इतिहास कितना सुनहरा रहा है कि वहां की हर चीज अपने आप में एक खूबसूरत कहानी व्यक्त करती है, जिसे हम घूमने और आकर्षण का केंद्र कह सकते हैं। मगर हम अरब सागर के किनारे बसे बीच को सूरत की सबसे अच्छी घूमने की जगह कहेंगे, जहां आपको घोड़े और ऊंट की सवारी करने का भी मौका मिलेगा।

सूरत को किस नाम से जाना जाता है?

सूरत को फ्लाईओवर का शहर और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह अपने उद्योग की वजह से बड़ी तेजी से प्रगति कर रही है। इसके अलावा विश्व का 90% डायमंड सूरत में ही पॉलिश किया जाता है।

निष्कर्ष

यहां सूरत पर्यटन स्थल (surat me ghumne ki jagah), सूरत में घूमने की जगह कौन-कौन सी है, सूरत के दर्शनीय स्थल, सूरत के पास घूमने की जगह, सूरत से समुद्र की दूरी कितनी है आदि के बारे में विस्तार से जानकारी शेयर की है।

यह जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले।

अगर आपके मन में हमारे आज के इस सूरत टूरिस्ट प्लेस (places to visit in surat) लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

यह भी पढ़े

स्टैचू ऑफ यूनिटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ वडोदरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ दमन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ द्वारका में घूमने की जगह, द्वारकाधीश मंदिर दर्शन समय और खर्चा

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment