20+ दीव में घूमने की जगह और दीव जाने का समय

दीव भारत के आकर्षक और खूबसूरत समुद्री तट में से एक है। यहां एक अत्यंत खूबसूरत समुद्री तक है, जहां पर प्रकृति का बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है।

यहां पर प्रकृति का सौंदर्य चमकता है। सुबह और शाम के समय यहां पर घंटों तक पर्यटक समुद्री तट पर मौज मस्ती करते हैं।

इस दौरान यहां का नजारा मनमोहक लगता है। यह एक अत्यंत खूबसूरत और छोटा सा तट है, जो भारत का केंद्र शासित प्रदेश है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यह गुजरात के दक्षिणी हिस्से के पास स्थित है। हर वर्ष यहां पर अनेक सारे देश विदेश के लोग घूमने हेतु आते हैं। यहां दीव अपनी खूबसूरती के लिए जाना चाहता है।

गुजरात के तट पर स्थित दमन और दीव भारत के खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है, जहां पर वर्तमान समय में स्मार्ट सिटी बनाने का काम चल रहा है क्योंकि इससे पहले यहां पर कोई खास कार्य नहीं किया गया था।

बता दें कि भारत के मध्यकाल और प्राचीन काल में यहां पर आने के सारे शासकों ने राज किया था।

इस लेख में दीव में पर्यटन स्थल के बारे में जानेंगे, जिसमें दीव में घूमने की जगह (diu me ghumne ki jagah), दीव में जाने का सही समय, दीव का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं, दीव में कहां रुके, दीव कैसे पहुंचे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

दीव का इतिहास

व्यापार की दृष्टि से समुद्री मार्ग होने की वजह से दीव प्राचीन समय से ही एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। प्राचीन समय से ही अनेक सारी शासकों की नजर इस पर रही है, जिसके चलते विदेशी शासकों ने भी यहां पर शासन किया था।‌

यह दीव गुजरात के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है, इसीलिए यहां अरब सागर से व्यापार के मार्ग में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह का कार्य करता था। इस बंदरगाह से राजस्व अर्जित करने हेतु अनेक सारे राजवंशों ने कई वर्षों तक दीव पर शासन किया था।

दीव पर प्राचीन भारत के शासनकाल में सन 320 ईसा पूर्व मौर्य वंश के शासन का प्रमाण मिलता है। मौर्य वंश के बाद क्षत्रप राजवंश ने कई वर्षों तक शासन किया था। उनके बाद गुप्त राजवंश ने अनेक वर्षों तक यहां पर शासन किया था।

उनके बाद यहां पर पुर्तगालियों ने अपना शासन स्थापित कर दिया। लंबे समय तक शासन करते रहे पुर्तगालियों का शासन 1535 से लेकर 1961 तक रहा था। उसके बाद इसे भारत का हिस्सा बना दिया गया, जो वर्तमान में भारत के केंद्र शासित प्रदेश हैं।

दीव में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Diu Tourist Places in Hindi)

दीव ने अपने प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास के दौरान अनेक सारे युद्ध देखें। अनेक सारे शासक देखे कई तरह के देश विदेशी राजवंशों ने यहां पर शासन किया।

अनेक वर्षों तक कहीं तरह की शासन प्रणाली, सभ्यता, संस्कृति, रीति रिवाज, वेशभूषा इत्यादि अनेक सारे परिवर्तन दीव ने देखें।

प्राचीन समय के बने हुए किले, महल, इमारतें आज भी अपना इतिहास बयां करती हैं। उन्हें देखकर लोग आज भी उस समय का इतिहास, संस्कृति और समृद्धि का पता लगा सकते हैं।

इन प्राचीन इमारतों के अलावा यहां पर समुद्री तट विशेष रूप से खूबसूरती के तौर पर जाने जाते हैं। तो आइए दीव में घूमने की जगह (Diu Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त करते हैं।

नागोआ बीच

यह जगह खूबसूरत पेड़ पौधों के लिए प्रचलित है। यहां पर अनेक सारे पेड़ पौधे स्थित हैं, जो प्रकृति का बेहतरीन नजारा दिखाते हैं। इस बीच के एक तरफ खूबसूरत पेड़-पौधे हैं तो वहीं दूसरी तरफ हरा-भरा घास का मैदान।

यह जगह देखने में अत्यंत खूबसूरत और लाजवाब लगती है। सामने की तरफ शांत समंदर और सफेद रेत का बीच पर्यटकों का मन मोह लेता है।

Nagao Beach
Image: Nagao Beach

यहां पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां का वातावरण अत्यंत खूबसूरत और शांत नजर आता है। यहां लोग शांति के लिए आते हैं।

इस जगह के आसपास पेड़-पौधों पर अनेक किस्म के फल लगे हुए दिखाई देते हैं। यहां पर आने वाले पर्यटक काफी समय तक यहां घूमते हैं, मौज मस्ती करते हैं और मन की शांति के लिए रहते हैं।

डायनासोर पार्क

यह एक अत्यंत प्राचीन पार्क है, जो वर्तमान समय में पर्यटकों की दृष्टि से खूबसूरती का केंद्र है। आम तौर पर यहां बच्चे खेलने के लिए आते हैं।

लोग अपने परिवार के साथ और बच्चों के साथ यहां पर कुछ समय व्यतीत करने के लिए आते हैं। यह एक खूबसूरत और आकर्षक पार्क है, जो प्रकृति का सौंदर्य दिखाते हैं।

Dinosaur Park Diu
डायनासोर पार्क

यहां पर प्राचीन मंदिर भी बना हुआ है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके आसपास अनेक सारे छोटे-छोटे पाक और उद्यान है, जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

शैल संग्रहालय

इस संग्रहालय में प्राचीन काल की अनेक सारी वस्तुएं हथियार और प्राचीन इतिहास का साक्ष्य रखा गया है। यहां पर रखी हुई अनेक सारी वस्तुएं चीजें प्रेरकों को इतिहास का ज्ञान करवाती है।

Sea Shell Museum
Image: Sea Shell Museum

इन चीजों को देखकर प्राचीन इतिहास और संस्कृति का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह संग्रहालय भी प्राचीन काल का ही बना हुआ है। इसकी खूबसूरती काफी आकर्षक और अद्भुत लगती है।

गंगेश्वर महादेव मंदिर

यह मंदिर अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर हिंदू वास्तुकला का बेहतरीन नमूना देखने को मिलता है।

इस मंदिर की कलाकृति और खूबसूरती देखकर पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं। इस मंदिर के आसपास प्रकृति का सौंदर्य देखने को मिलता है।

Gangeshwar Mahadev Temple
Image: Gangeshwar Mahadev Temple

यहां पर खूबसूरत पेड़-पौधे रंग बिरंगे फूल पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक दिखता है। यह मंदिर 5 शिवलिंग के लिए प्रचलित है। यहां पर दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

दीव किला

यहां पर आने वाले पर्यटक इस किले का भ्रमण जरूर करते हैं। क्योंकि यह अत्यंत प्राचीन किला है, जो तीन तरफ से अरब सागर से घिरा हुआ है।

यह किला गुजरात के दक्षिणी भाग के पास स्थित है। यहां से प्रकृति की सुंदरता देखी जा सकती है। यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व और खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

इस किले का निर्माण पुर्तगालियों ने अपने शासनकाल के दौरान सन 1535 ईसवी में करवाया था। इसके किले पर पुर्तगालियों की संस्कृति और भारत की सभ्यता देखी जा सकती है।

वर्तमान समय में यह किला भारतीय प्रशासन की इकाई है। वर्तमान समय में इसके लिए को देखने के लिए देश और विदेश के लोग आते हैं। इसके लिए के आसपास समुद्र का नजारा देखने में काफी दिलचस्प लगता है।

Diu Fort
Image: Diu Fort

पुर्तगालियों ने लंबे समय तक यहां पर शासन किया था। वह इसी किले में रहते थे, मुगलों के समय में पुर्तगालियों ने उनके साथ संधि कर ली‌, जिससे उनका शासन काल और भी अधिक बढ़ गया।

लेकिन भारत सरकार ने 424 साल की गुलामी के बाद सैन्य कार्रवाई के तहत इस क्षेत्र को भारत में शामिल कर दिया और पुर्तगालियों का सर्वनाश कर दिया।

वर्तमान समय में यह किला और क्षेत्र भारत के अधीन है। इसे भारत का भूभाग और भारत की संस्कृति और समृद्धि के तौर पर देखा जाता है।

यह भी पढ़े: 10+ दमन में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गोमती बीच

यह बीच खूबसूरत समुद्री तट आप में से एक है। यहां पर लोग कुछ समय शांति से व्यतीत करने के लिए आते हैं। इस बीच पर सफेद और मखमली रेत जो पर्यटकों को भावविभोर कर देती है।

Gomti Temple
Image: Gomti Beach

यहां पर प्राचीन मंदिर भी बने हुए हैं, जहां पर लोग पूजा पाठ करने के लिए आते हैं। सुबह तथा शाम का नजारा यहां अत्यंत आकर्षक लगता है।

घोघला बीच

वैसे तो दीव में अनेक सारे बीच है लेकिन यह अत्यंत आकर्षक और खूबसूरत समुद्री तट है। यहां पर लोग कुछ समय शांति से मिटाने के लिए आते हैं। यह एक अत्यंत संत समुद्री तट है।

यहां समुद्र की लहरें शांति से प्रकृति का सौंदर्य दिखाती है। सुबह के समय यहां पर पक्षियों के चहकने महकने की आवाजें लोगों का आकर्षण और भी अधिक बढ़ा देते हैं।

Ghoghla Beach
Image: Ghoghla Beach

यहां पर लोग खेलने के लिए आते हैं। कुछ समय शांति से रहने के लिए आते हैं। मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। नहाने के लिए आते हैं दूरदराज के लोग यहां पर छुट्टियां व्यतीत करने के लिए आते हैं।

सूर्यास्त बिंदु दीव

इस समुद्री तट को सूर्यास्त बिंदु के नाम से जाता है। क्योंकि शाम के समय जब सूर्यास्त होता है। उस समय यहां का नजारा देखने में काफी लाजवाब रखता है।‌

सूर्यास्त होते समय यहां पर समुद्री तट, खूबसूरत पहाड़ियां, पेड़ पौधे और मैदानी क्षेत्र के बीच का दृश्य काफी मनमोहक लगता है।

sunset point beach
Image: sunset point beach

उस समय प्रकृति का वास्तविक और खूबसूरत रूप देखने को मिलता है। इसी दृश्य को देखने के लिए दूरदराज से लोग यहां पर आते हैं।

ज़म्पा गेटवे

जम्पा गेटवे दीव में स्थित एक राष्ट्र महत्व का स्मारक है। पर्यटन की दृष्टि से दीव में यह स्मारक बहुत ही लोकप्रिय है। यह भारत के इतिहास को प्रदर्शित करता है।

इतिहास प्रेमियों के लिए दीव में यह देखने लायक खूबसूरत जगह है। यहां पर एक कृत्रिम झरना भी है, जहां खूबसूरत वादियों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं।

Zampa Gateway Diu
ज़म्पा गेटवे

इस जंम्पा गेटवे स्मारक के दीवारों पर शेर, नवग्रह और कई आकाशीय पिंडों की तस्वीरें उकेरी गई है।

यहां पर 1702 की बहुत ही पुरानी वर्जिन मैरी और एक बच्चे की तस्वीर भी देखने को मिलती हैं। यह दीव में स्थित एक ऐसा स्मारक है, जहां पर हर साल ज्वालामुखी की लहरे भी उठती है।

सिम्बोर बीच

सुखदायक वातावरण और अद्भुत शांति के अनुभव की तलाश में दीव में पर्यटक सिंम्बोर बीच घूमने जा सकते हैं। यह बीच दीव में सिंम्बोर नामक गांव में स्थित है।

यहां समुद्र का सुरम्य दृश्य देखनना और नरम सुनहरी रेत पर खाली पैर चलना एक अलग ही सुखद अनुभव देता है। यहां समुद्र तट पर पुर्तगाली काल का एक किला भी है, जो वर्तमान में खंडहर अवस्था में है।

Simbor Beach Diu
सिम्बोर बीच

लेकिन अपने रहस्यमई वास्तुकला के कारण यह आज भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह बीच दीव में घूमने लायक सर्वोत्तम स्थलों में से एक है।

आईएनएस खुखरी मेमोरियल

यहां भारतीय नौसेना का एक सैन्य स्मारक स्थल है, जो वर्तमान समय में पर्यटकों की दृष्टि से घूमने का प्रमुख स्थान है।

बता दें कि इसी जगह पर भारतीय नौसेना का जहाज डूब गया था। उस समय पाकिस्तान के बीच 1971 का युद्ध हो रहा था। यह बीच काफी लोकप्रिय है।

INS Khukri Memorial
Image: INS Khukri Memorial

यहां पर दूर-दराज से लोग घूमने के लिए आते हैं। इसके आसपास का नजारा भी देखने में काफी लाजवाब लगता है। यहां पर आने से पेड़ पौधे और रंग-बिरंगे फूल वाले बगीचे मौजूद है, जो प्रकृति का सौंदर्य बयां करते हैं।

दीव संग्रहालय

दीव संग्रहालय दीव में देखने लायक एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह संग्रहालय सेंट थॉमस चर्च का ही एक हिस्सा है, जिसे 1598 में बनने के तुरंत बाद में ही इसे एक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया था।

इस संग्रहालय में पुर्तगालियों के द्वारा छोड़े गए कई पुराने और फिके पेंटिंग्स संग्रहित करके रखे गए हैं। यहां पर आपको पुर्तगाली संस्कृति से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेगी।

Diu Museum Diu
दीव संग्रहालय

इस संग्रहालय में 16वीं शताब्दी के र्तगाली शासकों के द्वारा बनाई गई कई पत्थर के शिलालेख को भी संग्रहित करके रखा गया है। यहां पर 400 साल पुरानी लकड़ी और संगमरमर की मूर्तियां भी देखने को मिलती है।

इस संग्रहालय तक पहुंचने के लिए एक सुंदर उद्यान पथ बना हुआ है, जिसकी हरी-भरी खूबसूरती आपको आकर्षक लगेगी। रात के समय यह संग्रहालय और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

क्योंकि उस समय यह पूरा संग्रहालय रंगीन रोशनी से जगमगा उठता है। यह संग्रहालय सुबह 8:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं।

चैपल ऑफ आवर लेडी रोज़री

चैपल ऑफ आवर लेडी रोज चर्च दीव से 600 मीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत देखने लायक चर्च है। यह दीव के प्रमुख तीन चर्चो में से एक है, जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया था।

इसीलिए इतिहास प्रेमियों के लिए यह एक लोकप्रिय जगह है। यहां पर गोथिक शैली की वास्तुकला देखने को मिलती है, जिसका प्रयोग इस चर्च के निर्माण में किया गया है।

Chapel of Our Lady of Rosary Diu
चैपल ऑफ आवर लेडी रोज़री

इसके अतिरिक्त यह चर्च बहुत ही आकर्षक तरीके से बनाया गया है। चर्च के अंदर इसके छत को गुलाब की पंखुड़ी का आकार दिया गया है। इसके साथ ही रंगीन कांच के सितारों से इस चर्च को सजाया गया है।

पनिकोटा किला

यह एक अत्यंत विशाल और आकर्षक किला है, जो प्राचीन काल का बना हुआ है। यहां पर मुख्य रूप से कैदियों को रखा जाता था।

इसके अंदर अनेक तरह की जेल बनी हुई है, जो किसी कालकोठरी से कम नहीं है। यह किला सफेद रंग से बना हुआ था, जिसका वर्तमान समय में कोई रंग दिखाई नहीं देता है।

Panikota Fort
Image: Panikota Fort

वर्तमान समय में यहां पर देश और दुनिया के लोग घूमने के लिए आते हैं। प्राचीन समय में बना हुआ यह किला अपना इतिहास और ऐतिहासिक महत्व बयां करता है।

इस‌ किले पर की गई खूबसूरत कलाकृतियां और इसकी विशालता लोगों को अपनी और आकर्षित करती है।

यह भी पढ़े: 20+ गुजरात में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल, गुजरात घूमने का सही समय

चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी

चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी दीव के सबसे पुराने चर्चाओं में से एक है। दीव में इतिहास प्रेमियों के लिए यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

इस चर्च का निर्माण 1593 में किया गया था। बाद में इस चर्च को एक अस्पताल में बदल दिया गया। इस चर्च में नीली सफेद रंग की मेहराबे इस चर्च को बहुत ही खूबसूरत बनाती है। चर्च की दीवारों पर बहुत ही खूबसूरत नक्काशी की गई है।

Church of St. Francis of Assisi Diu
चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी

इसके साथ ही यहां पर लकड़ियों के ऊपर खूबसूरत कारीगरी की गई है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह चर्च सुबह 7:30 से शाम के 6:30 बजे तक पर्यटकों के लिए खुले रहते हैं।

होका पेड़

दीव में विभिन्न खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त होका का पेड़ भी एक देखने लायक चीज है। पूरे दीव में होका के पेड़ों की बहुत ज्यादा आबादी है और यह दीव के समुद्री इलाकों की सुंदरता को बढ़ाते हैं।

इस तरह के पेड़ अफ्रीका के उत्तरी हिस्से और अरब प्रायद्वीप के क्षेत्र में देखने को मिलते हैं। भारत में केवल दीव ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां पर होका के पेड़ देखने को मिलते हैं।

Hokka Trees Diu
होका पेड़

इस पेड़ को डम पाम पेड़ के नाम से भी जाना जाता है, जो ज्यादातर मरुस्थलीय क्षेत्रों में उगते हैं। इस पेड़ के बीज काफी सुंदर होते हैं। यह लाल अंडाकार संरचना वाला बिल्कुल क्रिकेट के गेंद जैसा दिखने में होता है।

कहा जाता है कि इस बीज का प्रयोग मिस्र के लोग अंतिम संस्कार के दौरान किया करते थे। पूरे दीव में आपको चारों तरफ इस तरह के पेड़ देखने को मिलेंगे।

नायदा गुफाएं

पुर्तगालियों के समय कि यहां पर अनेक सारी गुफाएं और सुरंगे बनाई गई है। सुरंगे और गुफा का यहां पर बहुत बड़ा जाल देखने को मिलता है।

Naida Caves
Image: Naida Caves

कहा जाता है कि पुर्तगालियों ने अपने समय में यहां से धन और कीमती सामग्री लौटकर इन गुफाओं के जरिए भेज दी थी।

वर्तमान समय में यह सुरंगे पर्यटक की दृष्टि से यह खूबसूरत और आकर्षक जगह है। यहां पर देश-विदेश के लोग घूमने हेतु आते हैं।

जलंधर बीच

यह बीच अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक दिखता है। यहां पर अनेक सारे प्राचीन मंदिर और स्मारक बने हुए हैं, जो खूबसूरती की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र हैं।

इन प्राचीन स्मारक और मंदिर पर की गई कलाकृतियां नक्काशी विशालकाय पत्थरों से बना हुआ मंदिर और स्मारक पर्यटकों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर इतने वर्षो पूर्व किस तरह से इन्हें बनाया गया होगा।

Jallandhar Beach
Image: Jallandhar Beach

यहां पर एक अत्यंत प्राचीन मंदिर देवी चंद्रिका का है। इसके अलावा यहां पर अनेक सारे स्मारक बने हुए हैं, जो ऐतिहासिकता का महत्व दर्शाते हैं।

सेंट पॉल चर्च

दीव में लंबे समय तक पुर्तगालियों का शासन रहा है, जिसके कारण यहां पर कई चर्च देखने को मिलते हैं। जिनमें प्रमुख 3 चर्च में से एक सेंट पॉल चर्च है। यह चर्च दीव का एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

सेंट पॉल चर्च के निर्माण में इतालवी बारोक आर्किटेक्ट सभ्यता देखने को मिलती है। इस चर्च का निर्माण तकरीबन 400 साल पहले 1601 ईसवी से लेकर 1610 में किया गया था। इस चर्च को दीव चर्च के नाम से भी जाना जाता है।

St. Paul Church Diu
सेंट पॉल चर्च

सफेद मार्बल पर जटिल नकाशी करके इस पूरे चर्च को खूबसूरत बनाया गया है। इसके साथ ही लकड़ी पर अद्भुत कारीगरी की गई है, जो पर्यटकों को और भी ज्यादा आकर्षित करती हैं।

इस चर्च के अंदर का प्रार्थना ग्रह बहुत बड़ा है और चर्च के नींव से लेकर छत तक पूरी तरीके से इसे सजाया गया है। सेंट पॉल चर्च के चारों और हरे-भरे बागान भी हैं, जो इस खूबसूरत इमारत को और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है।

यहां पर आने वाले पर्यटक बहुत ही शांति का अनुभव करते हैं। इसीलिए वे यहां घंटों समय बिताते हैं।

दीव में स्थानीय भोजन

अब तक यदि आप ने दीव घूमने हेतु जाने का प्लान बना लिया है और आप इस बात से परेशान है कि यहां पर घूमने के दौरान खाने के लिए क्या मिलेगा?

तो हम आपको बता देते हैं कि यहां पर आपको गुजराती और पुर्तगाली भोजन खाने के लिए मिलेगा। इन दोनों ही व्यंजनों का एक अनूठा मिश्रण यहां पर देखने को मिलता है।

यहां पर आने वाले पर्यटक यहां का खाना खा कर आनंदित महसूस करते हैं, क्योंकि यहां गुजराती थाली और पुर्तगाली भोजन उपलब्ध है, जो वास्तव में बेहद स्वादिष्ट लगता है।

यहां पर मांसाहारी भोजन भी उपलब्ध है। इस बीच पर ज्यादातर लोग शाम के समय शराब का सेवन करने हेतु विश्राम करते हैं।

दीव घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Diu)

दीव घूमने की जगह आपने योजना बना ली है तो हम आपको बता देते हैं कि यहां पर आपको हर वर्ष नवंबर से फरवरी के बीच में ही जाना चाहिए।

क्योंकि इस दौरान भारत में शीत ऋतु होता है और सर्दियों के समय यहां का मौसम अनुकूल रहता है। इसलिए आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। आप आसानी से यहां की यात्रा कर पाएंगे।

दीव में कहां पर रुकें?

दीव प्रचलित पर्यटक स्थल है। यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में देश तथा विदेश के पर्यटक घूमने हेतु आते हैं। यहां पर यदि आप घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको उत्तम व्यवस्था रहने के लिए मिलेगी।

यहां अनेक तरह के बड़े-बड़े होटल हैं, जिनमें सामान्य होटल, वीआईपी होटल, लग्जरी होटल शामिल है। आप अपनी इच्छा के अनुसार और अपने बजट के अनुसार किसी भी होटल में रह सकते हैं।

दीव कैसे पहुंचें?

दीव घूमने हेतु जाने के लिए अनेक सारे रास्ते हैं, जहां से आप घूमने तो जा सकते हैं। यहां पर फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं, रेल के जरिए जा सकते हैं, बस के जरिए जा सकते हैं या खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं।

फ्लाइट से दीव कैसे पहुंचे?

यहां पर वर्तमान समय में काफी ज्यादा विकास हो रहा है। इसलिए आप देश के किसी भी कोने से फ्लाइट के जरिए दीव घूमने तो जा सकते हैं। आपको अपने शहर के हवाई अड्डे से दीव हवाई अड्डे के लिए यात्रा करनी होगी।

बस से से दीव कैसे पहुंचे?

वर्तमान समय में भारत के कोने-कोने से दीव घूमने के लिए बस जाती है। आप अपने शहर से बस के द्वारा यात्रा कर सकते हैं या खुद की कार लेकर भी गुजरात से होते हुए जा सकते हैं।

ट्रेन से दीव कैसे पहुंचे?

दीव का खुद का कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। लेकिन आप इसके निकटतम वेरावल रेलवे स्टेशन के लिए यात्रा कर सकते हैं। आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से यहां की यात्रा करनी होगी।

दीव में स्थानीय परिवहन

दीव के विभिन्न पर्यटन स्थलों को विजिट करने के लिए यहां पर स्थानीय परिवहन के रूप में आपको बहुत सारे रिक्शा, बस मिल जाएंगे।

इसके अतिरिक्त यहां पर आप स्कूटी और बाइक भी किराए पर ले सकते हैं। स्कुटी या बाइक से दीव के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को विजिट करने का एक अलग ही आनंद है।

FAQ

दीव कहां पर स्थित है?

दीव गुजरात के दक्षिणी तट के पास स्थित भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है।

दीव प्रचलित क्यों है?

दीव अपनी समुद्री तट और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रचलित है।

दीव में कौन से शासकों ने लंबे समय तक शासन किया था?

दीव पर पुर्तगालियों ने लंबे समय तक शासन किया था।

दीव घूमने हेतु कैसे जाएं?

घूमने हेतु दीव जाने के अनेक सारे रास्ते हैं। जैसे- फ्लाइट से जा सकते हैं, रेल से जा सकते हैं, बस से जा सकते हैं, खुद की कार लेकर जा सकते हैं।

निष्कर्ष

दीव भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो अपने खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता और समुद्री तट के लिए जाना जाता है। यहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।

इस लेख में दीव में जाने की जगहें (places to visit in diu), दीव में जाने का सही समय, दीव का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं, दीव में कहां रुके, दीव कैसे पहुंचे आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए जरूर ही उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े

10+ द्वारका में घूमने की जगह, द्वारकाधीश मंदिर दर्शन समय और खर्चा

10+ अहमदाबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गांधीनगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

स्टैचू ऑफ यूनिटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment