10+ गांधीनगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Gandhinagar Me Ghumne ki Jagah: गांधीनगर गुजरात की राजधानी है, जो गुजरात के पर्यटक स्थलों में शुमार हैं। गांधीनगर साबरमती नदी के तट पर स्थित एक समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के साथ अपनी संस्कृति को संजोए खड़ा है।

गांधीनगर अपनी ऐतिहासिकता संस्कृति, धार्मिक त्योहार, तरह-तरह की जाति के लोग, जनजाति के लोग, आदिवासी लोग के लिए जाना जाता है। गांधीनगर पर्यटक स्थल की दृष्टि से देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। यहां पर हर वर्ष देश और दुनिया के लाखों पर्यटक और श्रद्धालु गांधीनगर का दौरा करते हैं।

यहां पर अनेक सारे प्राचीन मंदिर, स्मारक, किले इत्यादि बने हुए हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। यह गुजरात की प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now
Gandhinagar Me Ghumne ki Jagah
Image: Gandhinagar Me Ghumne ki Jagah

मुंबई से अलग होने के बाद गुजरात ने काफी ज्यादा विकास किया है। खास तौर पर नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गुजरात की राजधानी गांधीनगर एक अत्यंत विकसित शहर है, जिसकी गिनती भारत के मुख्य शहरों में आती हैं।

गांधीनगर में पर्यटकों की दृष्टि से घूमने के अनेक सारे ऐसे स्थल हैं, जो काफी ज्यादा आकर्षक हैं। तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको  गांधीनगर की प्रमुख घूमने की जगह के बारे में बता देते हैं।

गांधीनगर में घूमने की जगह | Gandhinagar Me Ghumne ki Jagah

गांधीनगर के बारे में रोचक तथ्य

  • गुजरात का गांधीनगर एशिया का सबसे हरा-भरा शहर है।
  • यह चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर है।
  • यह साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है, जो मुंबई से 464 किलोमीटर की दूरी पर बहती है।
  • गांधीनगर का इतिहास 13वीं शताब्दी का है जब इस पर राजा पेठासिंह का शासन था। तब यह एक छोटा सा शहर था जिसे शेरथा के नाम से जाना जाता था।
  • इसे 1960 में एक राजधानी शहर के रूप में मान्यता मिली जब मुंबई को दो शहरों, मुंबई और गुजरात में विभाजित किया गया था।
  • गांधीनगर ने महात्मा गांधी के दूसरे घर के रूप में कार्य किया, जहां से उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम शुरू किया और इसलिए इसका नाम उनसे मिला।

गांधीनगर पर्यटन स्थल (Gandhinagar Tourist Places in Hindi)

अक्षरधाम मंदिर

गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिरों की सूची में शामिल है। यह मंदिर स्वामी नारायण को समर्पित है। इस मंदिर पर हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक देश विदेश से आते हैं। यह एक अत्यंत प्राचीन और आकर्षक मंदिर है, जहां पर श्रद्धालु अपनी श्रद्धा से आते हैं। यह मंदिर पर्यटकों की दृष्टि से खूबसूरती का भी एक बेजोड़ नमूना है।

इस मंदिर का निर्माण 1994 में करवाया गया था। इस मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले गुलाबी पत्थर राजस्थान से मंगवाए गए थें, जो तकरीबन 6000 मिट्रिक टन थें। यह मंदिर 23 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है। इसे बनाने में 13 वर्ष का समय लगा था। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह मंदिर कितना विशाल आकर्षक और अद्भुत होगा।

 Akshardham Temple
Image: Akshardham Temple

इस मंदिर के चर्चे देश हीं नहीं बल्कि विदेशों में भी है, क्योंकि यह भारत के और दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। इसीलिए यहां पर लोग परिवार के साथ घूमने के लिए तथा भगवान स्वामीनारायण के दर्शन करने के लिए भी आते हैं।

इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के साथ-साथ लगभग 200 हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इन मूर्तियों पर की गई अद्भुत नक्काशी और कलाकृति वास्तव में देखने लायक है। यह मंदिर अत्यंत पारंपरिक संरचना तथा हिंदू वास्तुकला के आधार पर बनाया गया है। इस मंदिर के नक्काशी धार खंभे दीवारों पर अंकित शिलालेख तथा मंदिर की सुंदरता देखने लायक है। यहां पर आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

इंड्रोडा नेचर पार्क

गांधीनगर में स्थित यह पार्क कोई सामान्य पार्क नहीं है, बल्कि जो अत्यंत प्राचीन और अद्भुत वह आकर्षक पार्क है। बता दें कि यह भारत का एकमात्र ऐसा पार्क है जहां पर डायनासोर के कंकाल के अवशेष पाए गए हैं। गांधीनगर में स्थित इस पार्क को जुरासिक पार्क नाम से भी जाना जाता है। यहां पर डायनासोर के जीवाश्म रखे हुए हैं।

indroda nature park
Image: Indroda Nature Park

इस पार्क में डायनासोर की तरह बड़े-बड़े विशालकाय स्तनधारी जीवो के भी कंकाल मौजूद हैं, जिनमें ब्लू व्हेल मछली भी शामिल है। ऐसा पार्क आपने भारत में पहले कभी नहीं देखा हुआ और ना ही कभी सुना होगा। इसीलिए इस पार्क को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

यह पार्क 400 हेक्टेयर की भूमि में फैला हुआ है। यहां पर वनस्पति उद्यान थिएटर चैंपियन इत्यादि मौजूद है। यह गांधीनगर की एक प्रमुख पर्यटक शाखा है। जहां पर हर रोज पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

त्रिमंदिर

गांधीनगर में स्थित इस तीर्थ स्थल मंदिर को “त्रिमंदिर” इसीलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां पर जैन धर्म, वैष्णव तथा शेगवाद को मानने वाले लोग एक ही जगह पर आते हैं। इस मंदिर में भगवान विष्णु, भगवान शिव तथा भगवान महावीर के विभिन्न अवतार में मूर्तियां स्थापित की गई हैं, जिसे देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। यह एक अत्यंत खूबसूरत मंदिर हैं, जो आस्था के साथ साथ पर्यटकों का भी प्रमुख केंद्र है।

Trimandir
Image: Trimandir

अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाने वाला यह मंदिर 4000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए इस मंदिर पर की गई अत्यंत खूबसूरत कलाकृति कारीगरी लकड़ी के दरवाजे मंदिर का स्ट्रक्चर तथा आसपास का वातावरण बगीचा और हमारे मौजूद है। पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। वहीं पर आस्था को मानने वालों का यह धार्मिक स्थल है।

इस मंदिर के परिसर में थिएटर हैं, संग्रहालय हैं, जहां पर आपको गुजरात तथा भारत की प्राचीनतम संस्कृति देखने को मिलती है। भारत की सभ्यता देखने को मिलती हैं। भारत का इतिहास जानने को मिलता है। यह एक अत्यंत खूबसूरत मंदिर है। जहां पर आपको आस्था श्रद्धा ऐतिहासिकता खूबसूरती प्रकृति का एहसास तथा तीन अलग-अलग धर्म को मारने वालों का मिश्रण देखने को मिलता है।

सरिता उद्यान

यह उद्यान गांधीनगर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला उद्यान है। यहां पर अनेक सारे वन्य जीव, पेड़ पौधे, पशु-पक्षी तथा शांति से बहती हुई शीतल हवा प्रकृति का अहसास करवाती है। यहां का वातावरण अत्यंत शांत और शुभम लगता है। यहां पर आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उन्हें यह जगह स्वर्ग के समान लगती है।

Sarita Udhyan
Image : Sarita Udhyan

यहां पर पर्यटक आमतौर पर परिवार के साथ में ही आते हैं तथा कुछ दिन यहां पर रहते हैं। इस स्थल को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। आमतौर पर शांति पसंद करने वाले लोग यहां पर आते हैं। सुबह तथा शाम का नजारा यहां अत्यंत शांत और आकर्षक लगता है। इस समय यहां से प्रकृति का वास्तविक और बेहद लुभावना दृश्य देखने को मिलता है।

पुनीत वन

पुनीत वन यह गांधीनगर में स्थित एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर 3500 से भी ज्यादा प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। यह एक अत्यंत आकर्षक पार्क हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर लगाए गए अनेक प्रकार की प्रजातियों के खूबसूरत और आकर्षक पौधे देखने में लाजवाब लगते हैं। यहां पर अनेक तरह की जड़ी बूटियां पौधे वनस्पतियां तथा फूल के बगीचे लगाए गए हैं।

Punit Van
Image: Punit Van

एक बड़े भूभाग में पहले इस वनस्पति पार्क को देखकर पर्यटक खुश हो जाते हैं। यहां पर अनेक तरह की औषधियां भी पाई जाती हैं। इस स्थल सनातन धर्म के अनुसार पौराणिक कथाओं में भी जिक्र किया गया है।

यहां पर नक्षत्र वन, पंचवटी वन तथा अनेक प्रकार के औषधियां भी उपलब्ध है, जिनसे कई प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। यहां पर खासतौर से प्रकृति को मानने वाले लोग आते हैं, प्रकृति प्रेमी यहां पर निवास करते हैं।

पीतापुर गाँव

यह गांव अपनी कलाकारी के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां पर शिल्पकाओं का निवास है। इस गांव को “शिल्पकारों” का गांव नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर हाथ से काम करने वाले लोग ज्यादा रहते हैं। अनेक तरह के हस्तशिल्प वस्तुएं तैयार करते हैं, हाथ से बनी हुई वस्तुएं तैयार करते हैं।

इस गांव में हाथ से बनी हुई वस्तुओं का एक बड़ा बाजार लगता है, जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है। यहां पर देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं।‌यह खूबसूरत और रंग बिरंगा मार्केट पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है।

फन वर्ल्ड गांधीनगर

परिवार तथा खासतौर पर बच्चों के साथ घूमने के लिए यह जगह अत्यंत आकर्षक हैं क्योंकि यह इसी तरह से बनाई गई जगह है। इसके आसपास प्राचीन स्थल और पहाड़ियां स्थित हैं लेकिन मानव निर्मित यह फनवर्ल्ड बच्चों और फैमिली के साथ घूमने का सबसे अच्छा स्थल है। यहां पर आप दिनभर फुल मौज मस्ती कर सकते हैं। इंजॉय कर सकते हैं, अपनी छुट्टियां मना सकते हैं।

Fun World
Image: Fun World

इस फन वर्ल्ड के आसपास अनेक सारे होटल बने हुए हैं, फ्रेंड बने हुए हैं, जहां पर आप खाना खा सकते हैं, रह सकते हैं। मौज मस्ती कर सकते हैं।

इसके साथ ही इस फन वर्ल्ड में अनेक सारे स्लाइडिंग, वॉटर स्लाइड इन इत्यादि मौजूद है, जिसमें आप नहा सकते हैं, मौज मस्ती कर सकते हैं, झूला झूल सकते हैं इत्यादि मनोरंजन कर सकते हैं। यह जगह खासतौर पर बच्चों के लिए जानी जाती हैं। यहां पर परिवार के साथ लोग आते हैं।

अडालज स्टेपवेल

यह एक सीढ़ीदार विशालकाय गहरा कुआं है,जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है। यह कुआं गांधीनगर के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह एक अत्यंत प्राचीन और आकर्षक हुआ है, जिसकी संरचना काफी अद्भुत लगती है। खास तौर पर ऐतिहासिकता की दृष्टि से आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है।

इस प्राचीन कुएं को देखकर आप गुजरात तथा भारत के प्राचीन सभ्यता का पता लगा सकते हैं। प्राचीन संस्कृति का स्वरूप देख सकते हैं तथा भारत के इतिहास को जान सकते हैं।

The Adalaj Stepwell
Image: The Adalaj Stepwell

यह प्राचीन कुआं अष्टकोण संररचना से बना हुआ है। जटिल रूप से बना हुआ यह प्राचीन कुआं 16 स्तंभों पर खड़ा है। यहां पर आसपास में ऐतिहासिक स्थल और पुरानी बाव भी बनी हुई है, जो पर्यटकों का मन मोह लेती है।

प्राचीन समय में पानी को एकत्रित करने के लिए तत्कालीन शासकों द्वारा कुए के साथ बाव का भी निर्माण करवाया गया है। यह एक अत्यंत प्राचीन जलाशय है, जिसकी सुंदरता देखने लायक है।

गांधीनगर में रुकने की जगह

यदि आपने गांधीनगर घूमने जाने की तैयारियां पूरी कर ली है और आपने गांधीनगर घूमने जाने का पक्का मन बना लिया है, तो हम आपको बता देते हैं कि गांधीनगर में घूमने के लिए अनेक सारे होटल्स बने हुए हैं। इसीलिए गांधीनगर में घूमने के दौरान आपको रुकने की कोई चिंता नहीं करनी है‌।

गांधीनगर एक अत्यंत विकसित और समृद्ध शहर हैं,‌ जो तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। इसीलिए यहां पर आपको अनेक सारी बड़े-बड़े होटल मिल जाते हैं‌। इनमें वीआईपी होटल भी शामिल है। आप अपनी इच्छा के अनुसार और अपने बजट के अनुसार किसी अच्छे से होटल को सेलेक्ट करके उसमें रह सकते हैं।

गांधीनगर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अब यदि आपने गांधीनगर की सभी घूमने वाली जगह के बारे में जान लिया है और गांधी नगर जाने का मन बना लिया है, तो अब आपको गांधीनगर घूमने हेतु जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? इस बारे में भी जान लेना चाहिए।‌ ताकि आपको गांधीनगर में घूमने के दौरान कोई परेशानी ना हो।

गांधीनगर घूमने हेतु जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जुलाई है। इन दिनों आप गांधीनगर में आराम से घूम सकते हैं। बता दें कि इस समय यहां पर सर्दी और मानसून का समय होता है, जो पर्यटकों के लिए अनुकूलित वातावरण प्रदान करता है। यहां पर आने वाले पर्यटक इस समय मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और खुशी से अपनी यात्रा संपन्न करते हैं।

गांधीनगर केसे पहुंचें?

गांधीनगर पहुंचने के लिए अनेक सारे विकल्प हैं, जिनमें से आप फ्लाइट का चयन कर सकते हैं। रेल का चयन कर सकते हैं, बस का चयन कर सकते हैं या फिर आप खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं। वर्तमान समय में गांधीनगर देश के सभी राज्यों से राष्ट्रीय राजमार्ग तथा रेल और हवाई मार्गों से जुड़ा हुआ है।

फ्लाइट से गांधीनगर केसे जायें ?: फ्लाइट के जरिए गांधीनगर घूमने हेतु जाने का सबसे अच्छा जरिया है। गांधीनगर घूमने के लिए यदि आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं? तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी एयरपोर्ट से अहमदाबाद में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरनी होगी। यहां से आप गांधीनगर में घूमने के लिए जा सकते हैं।

ट्रेन से गांधीनगर केसे जायें?: ट्रेन की यात्रा करना काफी सुविधाजनक और रोमांचक माना जाता है। इसीलिए यदि आपने गांधीनगर घूमने के दौरान ट्रेन की यात्रा को चुना है, तो यह आपके लिए अति उत्तम विकल्प हो सकता है। इस दौरान आपको काफी रोमांचक देखने को मिल सकता है।

ट्रेन के जरिए गांधीनगर की यात्रा करने हेतु आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से गांधीनगर को जाने वाली ट्रेन में टिकट लेकर यात्रा करनी होगी। आप की दूरी के अनुसार आपको गांधीनगर समय पर उतार दिया जाएगा।

सड़क मार्ग से गांधीनगर केसे जाये? : सड़क मार्ग से भारत के किसी भी शहर की यात्रा करना वर्तमान समय में काफी ज्यादा सुगम हो चुकी है क्योंकि वर्तमान समय में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है। आज के समय में भारत काफी तेजी से प्रगति कर रहा है और अनेक सारे नए-नए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो चुका है।

इसीलिए आपको कम समय में भारत के किसी भी शहर में पहुंचा जा सकता है। यदि आप गांधीनगर घूमने के लिए सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आप बस के द्वारा जा सकते हैं या अपनी खुद की कार लेकर भी जा सकते हैं।

निष्कर्ष

गांधीनगर गुजरात की राजधानी है। साथ ही यह एक अत्यंत खूबसूरत और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक का केंद्र है। गांधीनगर वर्तमान समय में काफी तेजी से विकसित हो रहा एक ऐसा शहर है, जहां पर हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको गांधीनगर में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बता दी है। साथ ही हमने आपको यह भी बताया है कि गांधीनगर में घूमने के दौरान कहां पर रहेंगे?, किस तरह से गांधीनगर जाएंगे?

उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको काफी ज्यादा पसंद आया होगा। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे सकें।

यह भी पढ़े:

10+अहमदाबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+वडोदरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गुजरात में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ सूरत में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment