आइजोल में घूमने की जगह और जाने का सही समय

इस लेख में आइजोल में घूमने की जगह (Aizawl Me Ghumne ki Jagah), आइजोल का प्रसिद्ध भोजन, आइजोल कैसे और कब जाएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी शेयर की है।

आइजोल मिजोरम राज्य की राजधानी है, जो भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थित हैं। यह शहर समुद्र तल से 1132 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आइजोल अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक स्वरूप के लिए जाना जाता है।

इस शहर को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है। यह अपनी खूबसूरती, प्राकृतिक स्थल, प्राचीन स्थल, अद्भुत और आकर्षक स्थल की वजह से विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

आइजोल में आमतौर पर मिजो जनजाति के लोग रहते हैं, जो अपनी हरी-भरी पहाड़ियां, मैदानी क्षेत्र, पठार, समुद्र, नदियां, प्राचीन और प्राकृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है।

यहां पर आने वाले पर्यटक मनमोहित हो जाते हैं। एक बार यहां आने वाले पर्यटक बार-बार आने का सोचते हैं। आमतौर पर यहां लोग अपनी फैमिली के साथ आते हैं या फिर कपल्स ज्यादा आते हैं।

Aizawl Me Ghumne ki Jagah
Image: Aizawl Me Ghumne ki Jagah

वर्तमान समय में यहां लोग हनीमून मनाने के लिए भी आते हैं। यह एक अत्यंत खूबसूरत और ठंडा क्षेत्र है, जो गर्मियों के समय में राहत प्रदान करवाता है। आमतौर पर यहां गर्मियों के समय में ही लोग घूमने के लिए आते हैं।

जहां एक तरफ संपूर्ण भारत में प्रचंड गर्मी पड़ती है, वहीं यह ठंड का अनुभव करवाते हैं। यहां पर हस्तशिल्प, कला संस्कृति, जनजातीय तथा कृषि उपज विशेष रूप से प्रचलित है।

आइजोल के बारे में रोचक तथ्य

  • आइजोल अपनी ख़ूबसूरती और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। आइजोल एक अत्यंत प्राचीन और खूबसूरत शहर है।
  • यहां पर लोग प्राचीन और प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यहां की संस्कृति का भी आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां की संस्कृति, सभ्यता, रहन-सहन, रीति-रिवाज और लोगों का पहनावा पर्यटकों को अत्यंत आकर्षित करता है।
  • यहां पर लोग अपनी संस्कृति और धर्म का बखूबी पालन करते हैं। यहां अनेक पर्यटक स्थल है, जहां देश विदेश के हर वर्ष पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

आइजोल में घूमने की जगह (Aizawl Tourist Places in Hindi)

रीक हिल्स

यह स्थल आइजोल की ऊंची-ऊंची पहाड़ियां पर स्थित है। यहां से प्रकृति का अद्भुत और आकर्षक सौंदर्य देखने को मिलता है। यहां आने वाले व्यक्ति को स्वर्ग का एहसास होता है।

प्रकृति की खूबसूरती यहां से बखूबी देखी जा सकती है। अत्यंत खूबसूरत दिखने वाली यह जगह समुद्र तल से 1450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से आइजोल शहर को देखा जा सकता है।

Reiek Hill
रीक हिल्स

यहां घने जंगल, पहाड़ी मैदान, ऊंची घाटियां, बहती हुई नदियां और झरने वास्तव में लोगों का मन मोह लेती है। यहां लोग परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैं और कई दिनों तक यहां पर ही रहते हैं।

यहां एक छोटा सा गांव है, जिसका प्राकृतिक नजारा काफी लाजवाब है। यह छोटा सा गांव अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य  के लिए जाना जाता है। यहां पर आनेक सारे धार्मिक स्थल भी है, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख केंद्र है।

पहाड़ी और प्रकृतिक वातावरण के बीच स्थित यह जगह अत्यंत खूबसूरत लगती हैं। यहां पक्षियों के रहने का निवास है।‌ यहां पर अनेक तरह के रंग बिरंगे पक्षी निवास करते हैं।

हमुइफ़ांग

एक अद्भुत और आकर्षक हिल स्टेशन है, जो आइजोल से 50 किमी की दूरी पर स्थित है। यह हिल स्टेशन एक खूबसूरत पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यहां का नजारा देखने में अत्यंत आकर्षक लगता है।

hmuifang
हमुइफ़ांग

यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में देश और विदेश के पर्यटक आते हैं। यहां के स्थानीय लोग भी इस जगह पर आते रहते हैं। यहां से प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखने में काफी खूबसूरत लगता है।

यहां पर अनेक तरह के पेड़-पौधे, घने जंगल, पहाड़ी मैदान और खूबसूरत नदियां हैं। यहां पर मिजो जनजाति लोगों की संस्कृति और उनके धार्मिक त्योहार देखने लायक है। यहां के लोगों की वेशभूषा अद्भुत यहां के लोग अपनी संस्कृति और धार्मिक रंग रूप देते हैं।

सोलोमन मंदिर

आइजोल में स्थित यह मंदिर मिजोरम राज्य के सबसे बड़े और प्रमुख मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की कलाकृति और इसकी बनावट पर्यटकों का मन मोह लेती है।

अत्यंत प्राचीन यह मंदिर विशाल भूभाग में फैला हुआ है। इस मंदिर का मुख्य होल इतना बड़ा है कि इसमें 2000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। प्राचीन वास्तु कला से बना हुआ, यह मंदिर अद्भुत आकर्षक और आश्चर्यजनक लगता है।

Solomon's Temple
सोलोमन मंदिर

आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व इस मंदिर को हिंदू वास्तुकला से बनाया गया था।‌ यह मंदिर लगभग 30-50 वर्ग मीटर की क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह भी पढ़े: 10+ मिजोरम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मिजोरम स्टेट म्यूजियम

आइजोल शहर के मध्य स्थित मिजोरम स्टेट म्यूजियम अपना इतिहास और संस्कृति को बयां करते हैं। इस म्यूजिक में यहां की संस्कृति और यहां के इतिहास के साक्ष्य रखे गए हैं, जिन्हें देखकर आइजोल के इतिहास और इसके संस्कृति की व्याख्या की जा सकती है।

Mizoram State Museum
मिजोरम स्टेट म्यूजियम

इस म्यूजियम में प्राचीन कलाकृतियां, तस्वीरें, शिलालेख वस्तुएं और कपड़े रखे गए हैं, जिसे देखकर यहां की प्राचीनता और ऐतिहासिकता का अनुमान लगाया जा सकता है। इतिहासकारों के अनुसार यह शहर प्राचीन समय में अत्यंत समृद्ध हुआ करता था।

डर्ट लिंग हिल्स

यह हिल स्टेशन आइजोल शहर के उत्तरी किनारे पर स्थित हैं, जो पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है। यहां के स्थानीय निवासी भी हमेशा यहां घूमने के लिए आते हैं। आइजोल घूमने हेतु आने वाले पर्यटक एक बार इस जगह पर जरूर आते हैं।

Durtlang Hills
डर्ट लिंग हिल्स

यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए घूमने के अनेक सारे स्थल है। यहां पर आने वाले लोग रनिंग करते हैं, योगा करते हैं, मौज मस्ती करते हैं, सुबह शाम पैदल चलने वाले लोग आते हैं।

सुबह के समय यहां का नजारा अत्यंत मनमोहक लगता है। सुबह-सुबह लोग यहां व्यायाम और दौड़ करने के लिए आते हैं।

वंतावंग फॉल्स

यहां पर प्राकृतिक सुंदरता आपको देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोग भी आते हैं। यहां मुख्य रूप से अत्यंत ऊंचाई से गिरता हुआ जलप्रपात है, जो प्राकृतिक सुंदरता दर्शाता है।

यह जलप्रपात केंद्र आइजोल से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात एक अत्यंत ऊंचाई से गिरने वाला झरना है।

Vantawang Falls
वंतावंग फॉल्स

इसके आसपास का नजारा मनमोहक लगता है। इस झरने के आसपास हरी-भरी घाटियां, ऊंचे ऊंचे पठार, दूध की तरह बहने वाली सफेद नदियां है, जो स्वर्ग का अहसास करवाती है।

यहां आने वाले लोग स्वर्ग की अनुभूति करते हैं। यह जलप्रपात मिजोरम राज्य में पहले स्थान पर आता है। यहां पर आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 10+ मेघालय में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

केवी पैराडाइज

यहां एक अत्यंत खूबसूरत और मनमोहक दृश्य वाला मकबरा है। यहां पर स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज के लोग भी पर्यटक के रूप में आते हैं। यहां अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक नजारा देखने को मिलता है।

KV Paradise
केवी पैराडाइज

इस मकबरे के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता दर्शकों का मन मोह लेती है। यह मकबरा संगमरमर पत्थर का बना हुआ है। इस के आंगन में फव्वारा लगा हुआ है, जो काफी अद्भुत और आकर्षक लगता है।

यह मकबरा 3 मंजिला इमारत का बना हुआ है। इसके कलाकृतियां और इसको बनाने में प्राचीन वास्तु कला का उपयोग किया गया है।

आइजोल घूमने का सही समय

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आइजोल घूमने का मन बना रहे है तो आपको मार्च से अक्टूबर के बीच आइजोल घूमने के लिए जाना चाहिए। क्योंकि इस दौरान यहां का वातावरण अनुकूलित रहता है।

जहां एक तरफ संपूर्ण भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ती है, वहीं पर आपको मिजोरम में अत्यंत ठंडक महसूस होने वाली है। प्रचंड गर्मी के बीच आपको ठंड का आनंद मिलेगा।

आइजोल का स्थानीय भोजन

आइजोल में मुख्य रूप से मिजो जनजाति के लोग रहते हैं तथा इसके अलावा और भी अनेक धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं। इसलिए आपको यहां पर तरह-तरह के अनेक प्रकार के व्यंजन और भोजन खाने के लिए मिल जाते हैं।

इन सभी व्यंजन और पूजन का मिश्रण वास्तव में अद्भुत और आकर्षक लगता है। वर्तमान समय में आइजोल एक विकसित शहर बन चुका है।

इसलिए यहां पर आपको अनेक प्रकार की होटल और रेस्टोरेंट देखने को मिल जाएंगे। इन रेस्टोरेंट में आपको भारत के सभी क्षेत्रों में मिलने वाला खाना आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा इटालियन थाली, चाइनीस थाली इत्यादि भी खाने के लिए मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: 10+ मणिपुर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

आइजोल में रुकने की जगह

आइजोल में वर्तमान समय में अनेक सारी होटल बनी हुई है। आइजोल में जितने भी पर्यटक स्थल हैं, उन सभी के आसपास बड़ी-बड़ी होटलें और रेस्टोरेंट बने हुए हैं।

आप अपनी सुविधा के अनुसार और अपने बजट के अनुसार यहां पर किसी भी तरह की होटल में रुक सकते हैं और किसी भी रेस्टोरेंट में अपनी मनपसंद का खाना खा सकते हैं।

यहां पर लग्जरी होटल्स, वीआईपी होटल, सामान्य होटल और यहां की स्थानीय होटल्स भी है। इसलिए आप जिस भी तरह की होटल में रहना चाहते हैं या जितने भी बजट की होटल में रहना चाहते हैं, उसमें रह सकते हैं।

आइजोल कैसे पहुंचे?

आइजोल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसकी खूबसूरती देश-विदेश में प्रचलित है। इसलिए देश और दुनिया भर के लोग यहां पर घूमने हेतु आते हैं।

अगर आपने भी घूमने का प्लान बनाया है तो आइजोल पहुंचने के सभी रास्ते और विकल्प मौजूद है। आप आइजोल फ्लाइट, रेल, बस, कार आदि से जा सकते हैं।

फ्लाइट से आइजोल कैसे पहुंचे?

फ्लाइट से कुछ ही समय में आइजोल पहुंच सकते हैं। इसलिए अगर आपने आइजोल घूमने के दौरान फ्लाइट का चयन किया है तो यह आपके लिए अति उत्तम विकल्प हो सकता है।

इससे आप बहुत ही कम समय में यह दूरी तय कर लेंगे, जिससे आपका समय बच जाएगा। फ्लाईट से आइजोल घूमने हेतु जाने के लिए आपको अपने शहर के हवाई अड्डे से आइजोल हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरनी होगी।

रेल से आइजोल कैसे पहुंचे?

रेल मार्ग भारत के कोने-कोने में फैला हुआ है। प्रत्येक जगह पर रेल नेटवर्क पहुंच चुका है। इसलिए आप रेल के जरिए आइजोल जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए काफी आकर्षक होने वाला है क्योंकि रेल का सफर रोमांचक और सुविधाजनक माना जाता है।

आइजोल जाने के दौरान रास्ते में अनेक सारी पहाड़ियां, झरने, नदी, महल, स्थान, शहर, समुद्र, बीच आने वाले हैं, जो आपको प्रकृति का बेहतरीन नजारा दिखाने वाले हैं। इसलिए आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से आइजोल के लिए यात्रा कर सकते हैं।

बस से आइजोल कैसे पहुंचे?

वर्तमान समय में सड़क का जाल पूरे भारत में बिछाया जा चुका है। इसलिए आप भारत के किसी भी कोने से भारत के किसी भी कोने में सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं।

अगर आपने आइजोल जाने का प्लान बस के जरिए बनाया है तो आप अपने शहर से बस के जरिए आइजोल जा सकते हैं या आप कार लेकर भी सड़क मार्ग के जरिए आइजोल जा सकते हैं। प्रत्येक शहर को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है। इसलिए आपकी यात्रा आनंदमय में होने वाली है।

FAQ

आइजोल कहां है?

आइजोल मिजोरम की राजधानी है, जो भारत के पूर्वी उत्तर क्षेत्रों में स्थित है।

आइजोल इतना लोकप्रिय क्यों है?

आइजोल अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर अनेक सारे प्राचीन और प्राकृतिक स्थल उपलब्ध है, जो यहां की सुंदरता बयां करते हैं।

आइजोल घूमने हेतु कैसे पहुंचे?

आइजोल पहुंचने के लिए सभी मार्ग और यातायात के साधन उपलब्ध है। फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं, रेल के जरिए जा सकते हैं, बस के जरिए जा सकते हैं, कार के जरिए जा सकते हैं।

बस से आइजोल कैसे पहुंचे?

वर्तमान समय में संपूर्ण भारत में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है। सभी शहरों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया है। इसलिए आप सड़क मार्ग से बस के द्वारा या कार लेकर आसानी से जा सकते हैं।

निष्कर्ष

आइजोल मिजोरम की राजधानी है, जो एक अत्यंत खूबसूरत और आकर्षक शहर है। यह शहर अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हर वर्ष यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक देश विदेश से घूमने के लिए आते हैं।

यहां पर आइजोल में घूमने की जगह (Places to Visit in Aizawl), आइजोल में क्या प्रसिद्ध है, आइजोल कैसे पहुंचे आदि के बारे में विस्तार से बताया है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें:

10+ नागालैंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ त्रिपुरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ अगरतला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment