10+ अगरतला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Agartala Me Ghumne ki Jagah: अगरतला एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में जाना जाता है। यह शहर त्रिपुरा की राजधानी है, जो ऊंची-ऊंची हिमालय चोटियां पर स्थित है।

यहां पर ऊंची-ऊंची चोटियां, घास के मैदान, घने जंगल, वन्य जीव अभ्यारण तथा प्रकृति का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। यहां पर आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसकी खूबसूरती की चर्चा दूर-दूर तक फैली हुई है।

Agartala Me Ghumne ki Jagah
Image: Agartala Me Ghumne ki Jagah

अगरतला मुख्य रूप से प्राकृतिक सौंदर्य तथा प्राचीन इमारतों की वजह से जाना जाता है। यदि कोई व्यक्ति प्राचीन किले, इमारतें इत्यादि के बारे में बात कर रहा होता है,  तो आप हर बार राजस्थान ही मत समझ लेना क्योंकि अगरतला में भी अनेक सारे प्राचीन मंदिर, भवन, इमारत, किले व महल मौजूद है, जो यहां के इतिहास और संस्कृति का बेजोड़ नमूना प्रस्तुत करते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

अगरतला में घूमने की जगह | Agartala Me Ghumne ki Jagah

अगरतला के बारे में रोचक तथ्य

  • अगरतला शहर ऊंची-ऊंची हिमालय की चोटियों पर बसा हुआ एक अत्यंत खूबसूरत शहर है, जो शीतल जल की बहती नदियों और झरनों के पास में स्थित है। यह दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेता है।
  • यह एक प्राचीन शहर है, जिसकी अपनी शैली और अपना इतिहास है‌। यहां पर अनेक सारे शासकों ने राज किया था। अगरतला शहर अपनी खूबसूरती और प्राचीन किलो भवन तथा पैलेस के लिए जाना जाता है।
  • शुरुआत के दौरान से यहां पर माणिक्य वंश के शासकों का राज था, जिन्होंने अपने शासनकाल में अनेक सारे प्राचीन भवन व महल इत्यादि का निर्माण करवाया था। उसके बाद यहां पर मुगलों का शासन शुरू हो गया।‌ मुगलों ने यहां पर अपना राज कायम कर दिया, फिर बारी आई ब्रिटिश शासन की।
  • ब्रिटिश शासनकाल में अंग्रेजों ने यहां पर अपना अड्डा स्थापित कर दिया और व्यापार करना शुरू कर दिया। उसके बाद भारत को मिली स्वतंत्रता के साथ ही अगरतला भी स्वतंत्र हो गया और इसे त्रिपुरा की राजधानी घोषित कर दिया गया। वर्तमान समय में अगरतला एक स्वतंत्र गणराज्य त्रिपुरा का खूबसूरत शहर है।

अगरतला में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Agartala Tourist Places in Hindi)

उज्जयंता पैलेस

अगरतला में ऐसा बेहतरीन और खूबसूरत पैलेस हैं, जिसे देखने के बाद आप राजस्थान और मध्य प्रदेश के खूबसूरत पैलेस को भी भूल सकते हैं। अगर आपके दिमाग में केवल राजस्थान और मध्य प्रदेश के ही खूबसूरत पैलेस नजर आते हैं, तो अब आप अगरतला के इस खूबसूरत पैलेस का भ्रमण जरूर करें।

Ujjayanta Palace
Image: Ujjayanta Palace

यहां पर आपको नक्काशी और खूबसूरती का बेहतरीन नमूना देखने को मिलेगा। यह पैलेस अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, यहां पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

कुंजबन पैलेस

यह पैलेस अपनी खूबसूरती के लिए अपनी एक विशेष पहचान रखता है। इस पैलेस का निर्माण सन 1917 में भारत के वंश के आखिरी राजा बिरेंद्र किशोर ने करवाया था। वर्तमान समय में यह त्रिपुरा राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक निवास स्थल है।

Kunjaban
Image: Kunjaban

यहां पर त्रिपुरा के राज्यपाल अपना अधिकारी कामकाज करते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और बगीचों के बीच बसा हुआ यह पैलेस अत्यंत खूबसूरत दिखता है।

नीरमहल

नीर महल का निर्माण माणिक्य राजवंश शासकों ने गर्मी के समय राज परिवार के निवास हेतु बनवाया गया था। वर्तमान समय में यह मंदिर पर्यटकों की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।

Neermahal
Image: Neermahal

बता दें कि इस मंदिर का निर्माण हिंदू वास्तुशिल्प कला तथा इस्लामिक वास्तुकला का मिश्रण से बना हुआ है।‌ यहां पर खूबसूरत नजारा और वॉटरफॉल्स देखने को मिलता है।

जगन्नाथ मंदिर

19वीं शताब्दी में बनाया गया यह मंदिर पर्यटक व तथा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर का निर्माण माणिक्य राजवंश के राजाओं ने अपने शासनकाल में करवाया था।

The Jagannath Temple
Image: The Jagannath Temple

यह मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित हैं।‌ यहां पर की गई अद्भुत नकाशी पर्यटकों का मन मोह लेती है, यहां पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बातें हैं।

सुंदरी मंदिर

अगरतला में स्थिति त्रिपुरा सुंदरी मंदिर अपनी खूबसूरती से एक अलग ही स्थान रखता है। यहां पर आने वाले श्रद्धालु तथा पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

Sundari Temple
Image: Sundari Temple

यह मंदिर अगरतला के मुख्य शहर से 50 किलोमीटर की दूरी पर उदयपुर क्षेत्र में स्थित हैं, इसे आज से लगभग 500 वर्ष पहले बनाया गया था।‌ यह मंदिर भगवान विष्णु को अर्पित हैं। यहां पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

सिपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य

अगरतला में स्थितियां वन्य जीव अभ्यारण अपनी खूबसूरत “वाइल्ड लाइफ सेंचुरी” के लिए जाना जाता है। यहां पर अनेक तरह के तथा अनेक प्रजातियों के वन्यजीव और पक्षी रहते हैं।

sipahijola wildlife sanctuary
Image: Sipahijola Wildlife Sanctuary

यहां पर अनेक सारे खूबसूरत व मनोरंजन करने वाले पशु पक्षी निवास करते हैं, जो पर्यटकों का मनोरंजन करवाते हैं। इस अभ्यारण को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं।

यह भी पढ़ें: 10+त्रिपुरा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

जम्पुई हिल

पर्यटकों की दृष्टि में अगरतला में घूमने की प्रमुख जगह मे यह हिल शामिल है। यह हिल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है क्योंकि यह ऊंची ऊंची पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच में स्थित है।

Jampui Hills
Image: Jampui Hills

यहां पर आने वाले पर्यटकों का मन मोहित हो जाता है। वे इस खूबसूरती के प्रति आकर्षित हो जाते है। यहां पर अनेक सारे रंग बिरंगे फूलों के बगीचे हैं और नीचे की तरफ घास के मैदान और घाटियाँ है, जिसे देखकर पर्यटक खुश हो जाते हैं।

बुद्ध मंदिर

अगरतला में बना हुआ मंदिर इस बात का प्रमाण है,कि यहां पर प्राचीन काल में बौद्ध धर्म के लोग निवास करते थे तथा यहां पर बौद्ध धर्म के राजा का ही राज चलता था। इसीलिए यह इतना भव्य और विशाल का बुद्ध मंदिर बना हुआ है।

Buddha temple
Image: Buddha temple

बुद्ध मंदिर वर्तमान समय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आता है। यह अत्यंत खूबसूरत और अद्भुत मंदिर है, जिस पर की गई कलाकृतियां बौद्ध संस्कृति को दर्शाता है।

चिट्टागोंग हिल्स

यह हिल्स अत्यंत ऊंची पहाड़ी चोटियों पर स्थित है, यहां से देखने का दृश्य अत्यंत मनमोहक लगता है। यहां पर एक बार आने वाला पर्यटक बार-बार आने की सोचता है। इतना आकर्षक दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेता है।

Chittagong hills
Image: Chittagong hills

यहां पर मन को लुभावने वाली प्रकृति तथा उसका सौंदर्य दूर-दूर तक प्रचलित है। यहां पर अनेक सारी आकर्षक नदियां भी बहती है, जो देखने में अत्यंत खूबसूरत लगती हैं। यहां का नजारा देखने पर दर्शकों का मन प्रकृति की खूबसूरती में खो जाता है।

गंडचेर्रा वन्यजीव अभयारण्य

यह अभ्यारण प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य जीव जंतुओं के लिए जाना जाता है। यहां पर पर्यटक काफी ज्यादा खुश नजर आते हैं, क्योंकि यहां का नजारा देखने में काफी लाजवाब दिखता है।

Gondacherra Wildlife Sanctuary
Image: Gondacherra Wildlife Sanctuary

प्राकृतिक सौंदर्य के साथ वन्य जीव जंतुओं को सहारा देता हुआ। यह वन्य जीव अभ्यारण खूबसूरती की दृष्टि से काफी आकर्षक है। यहां पर अनेक सारे जंगली जीव निवास करते हैं।

राइमा घाटी

यह घाटी हरी भरी घास और घने जंगलों के लिए जानी जाती हैं। यहां का प्राकृतिक दृश्य खूबसूरती की दृष्टि से आकर्षक का प्रमुख केंद्र है।

Raima Valley
Image: Raima Valley

यहां पर अनेक सारे बगीचे और पेड़ पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचते चले आते हैं।‌ यहां का दृश्य अत्यंत मनमोहक लगता है।

अगरतला का प्रसिद्ध एवं स्थानीय भोजन

अगरतला में आपको शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों ही प्रकार के भोजन खाने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर अनेक सारे स्थानीय भोजन भी उपलब्ध हैं, जिनका आप स्वाद उठा सकते हैं। यहां पर आमतौर पर आपको शाकाहारी भोजन के रूप में चावल तथा बाजरे से बने हुए खाद्य पदार्थ मिल जाते हैं।

वहीं पर यदि आप मांसाहारी हैं और मांसाहारी भोजन करना चाहते हैं, तो इसमें आपको मछली व केकड़े जैसे अनेक सारे समुद्री जीवन से बने हुए व्यंजन खाने के लिए मिल जाएंगे। आप अपनी इच्छा के अनुसार कोई सा भी भोजन कर सकते है। इसके अलावा यहां पर बड़ी-बड़ी होटल और रेस्टोरेंट में हर तरह का खाना मिल जाएगा, जो आपको भारत के सभी कोने कोने में मिलता है।

यह भी पढ़ें: 10+मिजोरम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अगरतला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अब तक आपने अगरतला के बारे में सब कुछ जान लिया है और अब आपने अगरतला जाने का प्लान बना लिया है, तो आप यह भी जान लें कि अगरतला घूमने हेतु जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

बता दें यदि आप अगरतला घूमने के लिए जा रहे हैं, तो अक्टूबर से मार्च तक आपके लिए घूमने का बेहतरीन समय हो सकता है। क्योंकि यह समय पर्यटकों के लिए जलवायु अनुकूलित रहता है।‌ इसलिए आप यहां पर अच्छी तरह से प्रमाण कर सकते हैं।

अगरतला एक ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर स्थित खूबसूरत शहर है। यहां पर आपको वर्षा के समय घूमने हेतु जाने से बचना चाहिए क्योंकि मुझे ऊंची पहाड़ियां और चट्टानों पर स्थित ऐसे स्थानों पर वर्षा के समय अत्यधिक खतरा बना रहता है। इसीलिए कहीं पर भी आपको वर्षा के समय ऐसी ऊंचाई वाली जगहों पर नहीं जाना चाहिए।

अगरतला में रुकने की जगह

अगरतला में घूमने हेतु जाने वाले पर्यटकों के रहने की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। बता दें कि अगरतला के प्रत्येक पर्यटक स्थल के आसपास और शहर में अनेक सारे होटल्स बने हुए हैं जिनमें पर्यटक रुक सकते हैं। इन होटल्स में हाई लेवल के होटल से लेकर, मध्य लेवल के होटल भी उपलब्ध हैं। ताकि पर्यटक अपने बजट के अनुसार और अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी होटल में निवास कर सकें।

यहां पर जो होटल नाम से जाने जाते हैं उसके नाम कुछ इस प्रकार हैं– सेंट्रल गेस्ट हाउस, होटल सोनार टोरी अगरतला, प्रांतिक होटल, होटल वेलकम पैलेस, ग्रीन टच होटल, सिटी सेंटर होटल इत्यादि अनेक सारे नामचीन और लग्जरी होटल उपलब्ध है।

अगरतला कैसे पहुंचे ?

यदि आप अगरतला घूमने के लिए जाने का प्लान बना लिया है और आप यह सोच रहे हैं कि अगरतला कैसे पहुंचे? तो हम आपको बता दें कि अगरतला जाने के तीन चार विकल्प है, जिसमें से आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं। अगरतला घूमने के लिए आप फ्लाइट से जा सकते हैं, रेल के द्वारा जा सकते हैं, बस के जरिए जा सकते हैं, तथा संभव हो तो आप अपना खुद का वाहन भी लेकर जा सकते हैं।

अगरतला फ्लाइट से कैसे पहुंचे ? : अगरतला घूमने के लिए फ्लाइट से जाने हेतु आपको अपने शहर के हवाई अड्डे से अगरतला को जाने वाली फ्लाइट में टिकट लेकर सफर करना होगा। बता दें कि अगरतला एक प्रमुख दार्शनिक स्थल हैं इसीलिए यहां पर भारत के सभी शहरों से फ्लाइट जाती हैं।

अगरतला ट्रेन से कैसे पहुंचे? : अगरतला घूमने जाने के लिए यदि आपने ट्रेन का चयन किया है, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि ट्रेन का सफर काफी रोमांचक भरा होता है। ट्रेन से अगरतला पहुंचने के लिए आपको अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से अगरतला को जाने वाली उत्तर पूर्वी रेलवे की ट्रेन में टिकट लेकर बैठ जाएं। आप अगरतला खूबसूरत शहर पहुंच जाएंगे।

अगरतला बस से कैसे पहुंचे? : यदि आप अगरतला बस के द्वारा जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी शहर या प्रमुख बस स्टॉप से अगरतला को जाने वाली बस में यात्रा करनी होगी। अगरतला आप सड़क मार्ग के जरिए भी जा सकते हैं, क्योंकि वर्तमान समय में भारत में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है। भारत के प्रत्येक कोने में सड़क मार्ग से जा सकते हैं।

FAQ

अगरतला पर्यटकों के लिए क्यों प्रचलित हैं?

पर्यटकों की दृष्टि से अगरतला खूबसूरती का प्रमुख केंद्र हैं, क्योंकि यहां पर प्राकृतिक स्थल और प्राचीन इमारतें स्थित है।

अगरतला में घूमने की जगह कौन-कौन सी है?

अगरतला में अनेक सारे प्राचीन और ऐतिहासिक किले, भवन, स्मारक, इसके अलावा ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, चोटियां, चट्टान, घने जंगल इत्यादि प्राकृतिक स्थल उपलब्ध है। अधिक जानकारी इस आर्टिकल में दी हुई है।

अगरतला में रहने की क्या व्यवस्था है?

अगरतला घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए यहां पर अनेक सारे वीआईपी और सामान्य होटल्स बने हुए हैं, जहां पर पर्यटक अपनी इच्छा अनुसार रुक सकते हैं।

अगरतला घूमने के लिए कैसे पहुंचे?

अगरतला घूमने जाने के लिए फ्लाइट से जा सकते हैं, रेल से जा सकते हैं, बस से जा सकते हैं, या फिर संभव हो तो आप अपना खुद का वाहन भी लेकर जा सकते हैं।

निष्कर्ष

अगरतला में घूमने के प्रमुख जगहों के बारे में इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी विस्तार से बता दी हैं। उम्मीद करते हैं कि यह अगरतला में घूमने की जगह (Agartala Me Ghumne ki Jagah) जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी। यदि आपका इस आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें

10+गंगटोक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+शिलांग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+मेघालय में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment