10+ मणिपुर में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल

Manipur Me Ghumne ki Jagah: मणिपुर भारत देश का घूमने के लिए सबसे अच्छा राज्य है। मणिपुर राज्य की राजधानी इंफाल है। मणिपुर राज्य को साउथ एशिया का प्रवेश द्वार कहते है।

मणिपुर राज्य में पोलो खेल की शुरुआत की गई थी। भारत देश में सबसे खूबसूरत राज्य में मणिपुर राज्य की सबसे पहले गिनती की जाती है, जिससे मणिपुर राज्य में सर्वाधिक रूप से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

Manipur Me Ghumne ki Jagah
Image: Manipur Me Ghumne ki Jagah

मणिपुर का अर्थ होता है आभूषणों की भूमि। सबसे खास बात मणिपुर का खाना और यहां का पहनावा है। घूमने आने वाले पर्यटक यहां का पहनावा पहनना नही भूलते हैं। यहां के आभूषण देश के सभी राज्यों में प्रसिद्ध है। मणिपुर राज्य चारों तरफ से वनों से घिरा हुआ है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यहां पर मणिपुर के पर्यटन स्थल (manipur tourist places in hindi) के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिनमें मणिपुर में घूमने की जगह, मणिपुर के दर्शनीय स्थल, मणिपुर का प्रसिद्ध भोजन, मणिपुर कैसे पहुंचे आदि के बारे में बताया है।

मणिपुर के बारे में रोचक तथ्य

  • मणिपुर राज्य में निवास करने वाले सबसे अधिक राधा कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं।
  • राज्य के प्रयेक जिले में अलग अलग कार्य किया जाता है। किसी जिले के लोग मिट्टी के बर्तन बनाते है तो किसी जिले के लोग आभूषण बनाते हैं।
  • यहां पर कई सारे चाय के बागान भी है।
  • मणिपुर राज्य का प्रमुख शहर इंफाल है, जो कि राजधानी भी है। यही से सभी व्यापारिक कार्य किए जाते हैं।
  • सर्दियों में सबसे अधिक पर्यटक मणिपुर राज्य में घूमने के लिए आते हैं।
  • यहां का पहनावा देश और विदेश दोनो जगहों पर फेमस है।

मणिपुर में घूमने की जगह (Manipur Me Ghumne ki Jagah)

चंदेल

मणिपुर राज्य का यह जिला म्यांमार देश की सीमा से बिलकुल सटा हुआ है। इस जिले को कई नामों से जानते हैं। इसको लामका और गेटवे टू म्यांमार के नाम से भी जाना जाता है, जो कि राजधानी इंफाल से करीब 64 किमी की दूरी पर स्थित है।

Chandel
Image: Chandel

यह जिला पर्यटकों के लिए फेमस है। लोग इस जिले की संस्कृति को जानने के लिए आते हैं। यहां के लोग इस जिले का नृत्य और संस्कृति को देखने के लिए आते हैं। यह जिले का फेमस टूरिस्ट प्लेस है।

सेनापति

मणिपुर का यह जिला जो कि लगभग 80 प्रतिशत वनों से चारों तरफ से घिरा हुआ है। यह एक ग्रामीड इलाका है, जो कि घूमने वाले बहुत ही खूबसूरत गांव है।

Senapati
Image: Senapati

मणिपुर घूमने आने वाले लोग इस गांव को घूमने के लिए आते हैं। यदि आप मणिपुर राज्य में घूमने के लिए जाते हैं तो आप इस गांव में घूमने के लिए जरूर आए।

खोंगजोम

यदि आप भारत के इतिहास के बारे में जानना चाहता है तो आप मणिपुर के खोंगजोम जिले में जरूर आए। खोंगजोम में भारत के वीर शहीद सैनिकों की याद में बहुत बड़ा स्मारक बना हुआ है।

Khongjom
Image: Khongjom

यहां पर आने वाले पर्यटक स्वंत्रता सेनानियो को श्रद्धांजलि देने के लिए आते हैं। खोंगजोम में प्राचीन समय में हुए युद्ध के कई सारे साक्ष्य मिलते हैं।

उखरूल

मणिपुर के उखरूल जगह पर आप सबसे अधिक समय को व्यतीत कर सकते हैं। यह पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक चोटी है, जिसके चारों तरफ हरे भरे गिरे हुए पेड़ है।

Ukhrul
Image: Ukhrul

इस जगह के चारों तरफ चाय के कई सारे पेड़ लगे हुए है, जो मन को अलग ही शांति की अनुभूत करवाती है। यहां पर निलय टी एस्टेट, कंचो फुंग लेक, शिरुए कशोग पीक, कंगकुई गुफा आदि घूमने के लिए कई सारे पर्यटक स्थल है।

चुराचंदपुर

मणिपुर में घूमने आने वाले लोग चुराचंदपुर घूमने के लिए जरूर आते हैं। इस शहर को आदिवासी सहर के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में घूमने के लिए कई सारे पर्यटक स्थल है।

Churachandpur
Image: Churachandpur

यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल तुईबोंग आदिवासी संग्रहालय, महालोई फाल्स, टिपिमुस्ख, टोंगलेन गुफा आदि यहां के प्रसिद्ध पर्यटक जगह है। आप इस जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आप यहां पर बस और ऑटो के द्वारा जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ इम्फाल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

एंड्रो

यह जगह मणिपुर में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह में है। इस जगह के रहने वाले लोग मिट्टी के बने हुए बर्तन को बनाकर बेचते हैं, जिससे वो अपना जीविकापार्जन करते हैं। गांव में मिट्टी का बना हुआ एक संग्रहालय भी है, जो गांव की शोभा को बढ़ाता है।

Andro
Image: Andro

जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं। एंड्रो में कई सारे पार्क और मंदिर बने हुए हैं।

तामेंगलोंग

राज्य की यह प्रमुख जगहों में से एक है। इस शहर को संतरो की खेती के लिए जाना जाता है। इसके अलावा बारिश और सर्दियों के मौसम में कई प्रकार के जानवर और वनस्पति उग जाती है। पर्यटक लोग इस जगह पर वास्पति के बारे में जानकारी करने के लिए इस जगह पर आते हैं।

Tamenglong
Image: Tamenglong

शहर में एक चिड़ियाघर बना हुआ है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा आपको पहाड़ और झरने भी देखने को मिल जाएगी।

आप इस जगह पर आकर फोटोग्राफी आदि भी कर सकते हैं। जो लोग फोटोग्राफी के शौकीन है, वो लोग ऐसी जगह पर अक्सर जाना पसंद करते हैं।

थौबल

यदि आप ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो आप इस जगह पर जरूर आए। यह मणिपुर में ऐसी जगह है, जहां पर लोग पिकनिक मनाने के लिए आते रहते हैं। आप यहां की प्रसिद्ध पैदल यात्रा ने भी भाग ले सकते हैं। पैदल यात्रा करने में काफी मजा आता है। थौबल में कई प्राचीन मंदिर बने हुए हैं, जिनके आप दर्शन कर सकते हैं।

Thoubal
Image: Thoubal

इसके अलावा शहर का प्रसिद्ध बाजार भी है, जो कि निग्मबांब लक्ष्मी बाजार और अशोकपाम बाजार यहां के प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। मणिपुर राज्य में घूमने आने वाले पर्यटक इस शहर में जाना नही भूलते हैं। आप यदि मणिपुर राज्य में घूमने के लिए आते हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं।

इंफाल

मणिपुर राज्य की राजधानी इंफाल राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। शहर के चारों तरफ हरी भरी पहाड़ियों और प्राकृतिक वातावरण हैं, जिससे शहर की सुन्दरता में चार चांद लग जाते हैं। इसके अलावा शहर के कई सारी प्राकृतिक और कृत्रिम झील बनी हुई है, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

Imphal
Image: Imphal

राजधानी को मणिपुर के संग्रहालय के रूप में भी जानते हैं। शहर में घूमने के लिए कई सारे दर्शनीय स्थल है, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आप बस और ट्रेन द्वारा इस शहर में पहुंच सकते हैं।

मणिपुर का प्रसिद्ध भोजन

मणिपुर में घूमने के लिए जाते है तो यहां का भोजन करना न भूले। यहां के लोगों का मुख्य भोजन मछली और चावल है। यहां के लोग मछली के करी, जो कि नगा थोगबा नाम से जानते है, वह सबसे अधिक खाते हैं।

शाकाहारी खाने के रूप में मणिपुर का प्रसिद्ध खाना उटी है। यहां के लोग खाने में अधिक तेल मसाले का इस्तेमाल नही करते हैं। चमथोग यहाय का प्रसिद्ध व्यंजन हैं। इसके अलावा आप यहां पर चाइनीज व्यंजन का भी लुफ्त ले सकते हैं।

मणिपुर घूमने का सही समय

यदि आप मणिपुर राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में जा सकते हैं क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां की वादियां देखने लायक होती है।

ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ सर्दी के मौसम में यहां पर घूमने के लिए जाए, आप कभी भी जा सकते हैं। लेकिन गर्मी और बारिश के मौसम में अधिक गर्मी और बारिश होती है।

इस कारण बहुत से पर्यटक इस मौसम में नही जाते हैं। वहीं यदि आप बारिश के मौसम में जाते हैं तो आपको और भी ज्यादा घूमने में मजा आयेगा।

मणिपुर में रुकने की जगह

मणिपुर राज्य में घूमने के लिए जाते हैं, तो आप वहा पर होटल या फिर होम स्टे में रुक सकते हैं। यह आपके उपर निर्भर करता है कि आपके पास कितना बजट हैं?

आप अपने बजट के आधार पर होटल आदि में रूम को ले सकते हैं। यहां पर आपको हाई रेंज और कम रेंज दोनों प्रकार के होटल में रुकने की सुविधा मिल जाती है।

आप ऑनलाइन माध्यम से भी होटल की बुकिंग कर सकते हैं। यहाँ कई सारे फेमस रेस्टोरेंट बने हुए हैं, जिसमें आप घूमने जाने पर रुक सकते हैं।

मणिपुर कैसे जाएं?

यदि आप मणिपुर राज्य में घूमने के लिए जाते हैं तो आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज के द्वारा घूमने के लिए जा सकते हैं। आप किसी भी शहर से आ सकते हैं। आप आसानी से मणिपुर में घूमने के लिए जा सकते हैं।

ट्रेन से कैसे जाएं?

मणिपुर राज्य में यदि आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आप डायरेक्ट मणिपुर में नहीं जा सकते हैं। ट्रेन द्वारा मणिपुर जाने के लिए आपको नागालैंड के दीमापुर के रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जहां से इंफाल के बीच की दूरी लगभग 215 किमी की है। आप स्टेशन पर उतरकर बस या अन्य किसी साधन के द्वारा मणिपुर आसानी से पहुंच जायेंगे।

वायुयान से कैसे जाएं?

यदि आप हवाई जहाज से मणिपुर की यात्रा करना चाहते हैं तो आप आसानी से कर सकते हैं। मणिपुर में सिर्फ एक ही एयरपोर्ट बना हुआ हैं। राज्य का एक मात्र एयरपोर्ट तुलिहाल एयरपोर्ट हैं, जो कि मणिपुर राज्य के बीचों बीच स्थित है। यह राज्य का मुख्य हवाई अड्डा है। यहां से आप भारत के किसी भी राज्य के लिए हवाई सेवा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से कैसे जाएं?

सड़क मार्ग से आप आसानी से मणिपुर में यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। मणिपुर राज्य में गुवाहाटी, दीमापुर, कोहिमा जैसे शहरों से जुड़ा हुआ हैं।

आप आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा मणिपुर राज्य में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां से आप सरकारी और प्राइवेट दोनो प्रकार की बसों के द्वारा यात्रा कर सकते हैं।

मणिपुर का प्रसिद्ध त्योहार

सबसे पहले मणिपुर राज्य में ही रास लीला की शुरुआत हुई थी। यहां के रहने वाले लोग नाट्य कला में विशेष रुचि रखते हैं। इन त्योहारों को भूमि के नाम से जानते हैं।

यहां के प्रमुख त्योहार डोल यात्रा, रथ यात्रा, कूट, लाई, दशहरा, हरोबा आदि है। मणिपुर राज्य में निवास करने वाले लोग किसी भी त्योहार को बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाते हैं।

मणिपुर का पहनावा और लोक नाट्य

मणिपुर राज्य में निवास करने वाले लोग बहुत ही सुंदर और आकर्षक ड्रेस को पहनते हैं। जहां राज्य के पुरुष सफेद कलर की धोती और कुर्ता, सफेद पगड़ी पहनते हैं। वहीं महिलाओं की वेशभूषा एक विशेष प्रकार की होती है, जिसको इमफाली के नाम से जानते हैं, जो कि सोल की तरह होता है, जिसमें चारो तरफ सुंदर बॉर्डर और डिजाइन की जाती है।

इसके अलावा फेनक और स्कर्ट भी यहां की महिलाए पहनती है। यहां का लोक नृत्य भी काफी फेमस है। यहां के रहने वाले लोग सिर्फ मंदिर में नृत्य आदि करते हैं। मणिपुर राज्य में रहने वाले लोग राधा कृष्ण की भक्ति को करते हैं। मणिपुर राज्य का लोक नृत्य पुंग चोलम नाट्य, माई नाट्य, खंभा थंभी नाट्य आदि और भी कई नाट्य हैं।

FAQ

मणिपुर राज्य में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय क्या हैं?

आप राज्य में घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं लेकिन यदि आप अक्टूबर महीने से लेकर मई महीने के बीच में जाते है, तो यहां की वादियों का अलग नजारा होता हैं।

राज्य में घूमने जाने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 12,000 से 15,000 रुपए होने चाहिए। तब आप आराम से घूम सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में मणिपुर में घूमने की जगह (Manipur Me Ghumne ki Jagah) के बारे में सारी जानकारी दी है। यदि आप राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप लेख में बताई गई सभी जगहों पर जाकर घूम सकते हैं। आशा करता हूँ यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़ें

10+ अरुणाचल प्रदेश में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मेघालय में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ उड़ीसा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+ मणिपुर में घूमने की जगह और दर्शनीय स्थल”