10+असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Assam Me Ghumne ki Jagah : भारत का असम राज्य उत्तर पूर्व में हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। असम राज्य चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ हैं। यहां पर आपको पेड़, बगान, नदियाँ आदि देखने को मिलेगी। असम भारत के उत्तर पूर्व का सबसे बड़े राज्य में से एक हैं।

असम राज्य की सीमा भूटान और बांग्लादेश के साथ जुड़ी हुई हैं। असम राज्य को विभन्न नामों से जाना जाता हैं। असम के चाय बगान देश में तो फेमस है ही इसके अलावा विदेश से आने वाले पर्यटक भी बगान को देखने के लिए आते हैं।

Assam Me Ghumne ki Jagah
Image : Assam Me Ghumne ki Jagah

असम राज्य अपनी हरियाली, चाय के बागान, और वन्यजीव के लिए जाना जाता हैं। यदि आपको प्रकृति से प्रेम और उसको देखना चाहते है तो आप एक बार असम जरूर आए। यहां की हरियाली और इसकी सुंदरता देखने के लिए पर्यटकों का आना जाना लगा रहता हैं। असम में घूमने के लिए कई सारी जगह हैं, जो की आपको इस लेख के जानने को मिलेगी।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

आज के इस लेख में हम आपको असम में घूमने की कौन कौन सी जगह हैं? असम घूमने के लिए कब जाएं? असम कैसे जाएं? असम का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं? असम के बारे में रोचक तथ्य क्या हैं? इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको इस लेख में जानने को मिलेंगे। इसके लिए आप यह लेख अंत तक पढ़े।

असम में घूमने की जगह | Assam Me Ghumne ki Jagah

असम के बारे में रोचक तथ्य

  • असम में घूमने के लिए कई सारे अभ्यारण हैं, जिसमें आपको कई प्रकार के जानवर देखने को मिलेगे।
  • असम की राजधानी दिसपुर हैं।
  • असम का कामख्या देवी मंदिर देश में ही नहीं विदेश में भी काफी फेमस हैं।
  • यहां के राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किए गए हैं।
  • गुवाहाटी को असम का पूर्वोत्तर के नाम से भी जानते हैं।
  • चाय की सबसे अधिक बगान असम में ही हैं।

असम में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Assam Tourist Places in Hindi)

माजुली द्वीप

माजुली द्वीप जाने के लिए आपको गुवाहाटी शहर से करीब 400 किमी की दूरी पर स्थित हैं। यह द्वीप करीब 1250 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। इस द्वीप के बारे में कहा जाता है की यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप हैं। इस दीप को ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में बनाया गया हैं।

Majuli
Image : Majuli

सबसे अच्छी बात इस द्वीप की यह है की यहां पर आपको बिलकुल भी प्रदूषण देखने को नहीं मिलेगा। दीप के हरे भरे वातावरण और नजारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। माजुली द्वीप पर जाने के लिए आप बस या फिर आप कार आदि का सहारा ले सकते हैं।

मानस राष्ट्रीय उद्यान

यह असम राज्य का नेशनल पार्क हैं। इस पार्क को यूनेक्सो द्वारा प्राकृतिक धरोहर में शामिल हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको टाइगर रिजर्व, एलिफेंट रिजर्व के अलावा अन्य कई प्रजाति के पक्षी को आप इस पार्क में देख सकते हैं। मानस राष्ट्रीय उद्यान को 1990 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था।

Manas National Park
Image : Manas National Park

यह पार्क 500 वर्ग किमी से भी अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। इस पार्क के अंदर आपको जंगली भैंस, गोल्डन लंगूर, लाल पांडा जैसे कई दुर्लभ प्रजाति के जानवर देखने को मिल जायेगे।

इसके अलावा पार्क में कई घास के मैदान बने हुए हैं। आप मानस पार्क के अंदर हाथी पर बैठकर गैंडो और बाघों को देख सकते हैं। असम घूमने जाने पर आप मानस नेशनल पार्क को देखना न भूलें।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

यह राज्य का सबसे प्रसिद्ध उद्यान में से एक हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गोलाघाट और नागांव के पास में स्थित हैं। यह उद्यान करीब 430 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैल हैं, जो की पूर्णता जंगलों और घास के मैदान से घिरा हैं। यहां पर आपको सबसे अधिक गैंडे देखने को मिलेगे, जो की सिर्फ एक सींग वाले होते हैं।

Kaziranga National Park
Image : Kaziranga National Park

इस नेशनल पार्क को एक सीग वाले गैंडे के लिए भी जाना जाता हैं। कांजीरंगा नेशनल पार्क में करीब 2200 से भी एक सींग वाले गैंडे हैं। इसको गैंडो का घर भी कहा जाता हैं। वर्ष 1974 में इसको नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया था। इसके बाद यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल कर लिया गया था। यहां पर आपको गैंडे, बाघ और कई जानवर देखने को मिलेंगे। घूमने आने पर आप इस जगह पर जरूर आए।

हाफलॉन्ग

यह जगह असम की फेमस पर्यटक जगह में से एक हैं। असम में हाफलॉन्ग जगह दीमा हसाओ में हैं। यह गुवाहाटी से करीब 350 किमी की दूरी पर हैं। हाफ लॉन्ग असम का एक मात्र हिल स्टेशन हैं। यहां पर आपको खूबसूरत पहाड़िया, घाटियां आदि देखने को मिल जायेगे।

haflong
Image : Haflong

असम की इस खूबसूरत जगह पर बहुत सारे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। असम की एकमात्र झील हैं। असम में घूमने आने वाले पर्यटक इस जगह को नही भूलते है। यह खूबसूरत झील असम आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

शिव सागर

गुवाहाटी शहर से शिवसागर शहर की दूरी करीब 350 किलोमीटर की हैं। यह शहर असम का ऐतिहासिक शहर हैं। शिव सागर शहर का वर्णन इतिहास में भी हैं। यहां पर आपको कई सारे स्मारक देखने को मिल जाएंगे जो कि अहोम सम्राट के द्वारा बनवाए गए थे।

Shivsagar
Image : Shivsagar

शिव सागर शहर का नाम यहां की झील के नाम पर रखा गया हैं। इसके अलावा शिव सागर में और भी घूमने की जगह हैं। यहां पर आपको कई प्राचीन किले देखने को मिलेगे। गुवाहाटी शहर के बाद असम का दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं।

डिब्रूगढ़

यह असम का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर हैं। इस शहर की गुवाहाटी शहर की दूरी करीब 450 किमी की हैं। डिब्रूगढ़ को चाय के शहर के नाम से भी जानते हैं। डिब्रूगढ़ असम के चाय का केंद्र हैं। चाय का सबसे अधिक उत्पादन डिब्रूगढ़ में ही किया जाता हैं।

Dibrugarh
Image : Dibrugarh

यहां पर घूमने आने वाले सभी पर्यटक चाय के बागान को देखना नहीं भूलते हैं। डिब्रूगढ़ के शांत वातावरण को देखकर पर्यटकों को शांति प्रदान होती हैं। असम में घूमने आने पर आप इस जगह पर जाना न भूलें।

यह भी पढ़े :10+दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

असम की राजधानी दिसपुर

असम की राजधानी दिसपुर भी काफी बड़ा शहर हैं। दिसपुर ऊंची पहाड़ियों, हरे भरे जंगल, खूबसूरत नदियों से घिरी हुई बहुत ही सुंदर जगह हैं। यहां पर घूमने के लिए कई पर्यटक स्थल हैं। वर्ष 1973 में इसको असम की राजधानी के रूप में घोषित कर दी गई थी।

Dispur
Image : Dispur

दिसपुर शहर में घूमने के लिए कई जगह हैं। यहां पर आपको कई प्राचीन इमारत देखने को मिल जायेगी। गुवाहाटी शहर से दिसपुर शहर अधिक दूरी पर स्थित नही हैं। यहां का दिसपुर चाय बाजार के लिए काफी फेमस जगह में से एक हैं। इसके अलावा आपको कई सारे हिन्दू मंदिर के दर्शन भी होगे।

असम राज्य संग्रहालय

Assam State Museum
Image : Assam State Museum

असम राज्य की महत्वपूर्ण जगह के से एक हैं। यह असम राज्य की सबसे बड़ी संग्रहालय में से एक हैं। इस संग्रहालय के अंदर आपको कई सारी प्राचीन संस्कृति और इतिहास देखने को मिलेगा। इसके साथ में आपको असमिया सिक्के, कपड़े, मूर्ति आदि देखने को मिलेगे।

जोरहाट

यह शहर भी जोरहाट के प्रसिद्ध जगह में हैं। जोरहाट को हिंदी में दो बाजार कहा जाता हैं। जोरहाट असम का प्रशासनिक जिला हैं।

Jorhat
Image : Jorhat

यहां पर आपको सूती वस्त्र, रेशमी वस्त्र, सेवा केंद्र आदि कई प्रकार के उद्योग यहां पर स्थित हैं। असम राज्य का मुख्य व्यवसाय चाय बागानों आधारित हैं। जोरहाट को चाय के बागानों के लिए भी जाना जाता हैं।

कामाख्या देवी मंदिर

गुवाहाटी शहर से इस मंदिर की दूरी करीब 10 किमोमीटर हैं। माता कामाख्या देवी का यह मंदिर नीलांचल पर्वत पर स्थित हैं। हिंदू के इस मंदिर को 51 शक्ति पीठ के नाम से जाना जाता हैं।

The Kamakhya Devi Temple
The Kamakhya Devi Temple

असम घूमने जाने वाले पर्यटक इस जगह पर माता के दर्शन करने के लिए जरूर जाते हैं। माता कामख्या के मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ रहती हैं। नवरात्रि में माता के दर्शन करने के लिए बहुत भीड़ लगी रहती हैं।

नमेरी राष्ट्रीय उद्यान

यह भी असम का एक राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह जगह हाथियों और कई प्रकार के जानवरों के लिए फेमस हैं। नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में आपको लगभग कई प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे। यहां पर जंगली सुअर, बाघ आदि कई प्रकार के जानवर देखने को मिलते हैं।

Nameri-National-Park-And-Forest-Reserve
Image : Nameri National Park And Forest Reserve

नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी की सुविधा उपलब्ध हैं, जिसके माध्यम से पर्यटक सारे राष्ट्रीय उद्यान को आसानी से घूम सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय उद्यान में और भी कई चीजें है। जैसे की वाटर राफ्टिंग, मछली पकड़ना, तैराकी करना।

सुअलकुची

यह असम का छोटा गांव अपनी बुनाई और कड़ाई होने के लिए सबसे अधिक फेमस हैं। गांव को शिल्प कौशल के नाम से भी जाना जाता हैं। गांव सबसे अधिक रेशम के उत्पादन के लिए जाना जाता हैं।

Saualkuchi
Image :Saualkuchi

सुअलकुची गांव को पूर्व का मैनेस्टर के नाम से भी जाना जाता हैं। गांव के देशी जानवरो के अलावा विदेशी पक्षियों का आना जाना लगा रहता हैं। गांव में थोड़ी थोड़ी दूरी पर आपको मंदिर मठ देखने को मिलेगे।

पोबीतोरा वन्यजीव अभयारण्य

यदि आपको गैंडो की सबसे घनी आबादी को देखना हैं, तो आप पोबीतोरा वन्यजीव अभयारण्य देखने के लिए जा सकते हैं। यह गुवाहाटी शहर से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

Pobitora Wildlife Sanctuary
Image :Pobitora Wildlife Sanctuary

यहां पर आपको जानवर के अलावा देशी और विदेशी पक्षी देखने को मिलेंगे। इस वन्य अभ्यारण को पूर्व का भरतपुर के नाम से भी जाना जाता हैं।

असम का प्रसिद्ध भोजन

असम में घूमने की कई सारी जगह तो हैं इसके अलावा यहां का सिंपल खाना पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। असम के लोग खाने में असीम मिर्च मसाले का इस्तेमाल नहीं करते हैं। असम के लोगों का मुख्य भोजन मछली चावल का अधिक सेवन करते हैं।

इसके अलावा कटहल गिरी की चटनी, अदरक की करी और महाद्वीप फूड आदि भोजन यहां पर मिलते हैं। असम घूमने जाने पर आप चाय का स्वाद लेना न भूलें।

असम घूमने जाने पर अच्छा समय

यदि आप असम में घूमना चाहते हैं, तो आप यहां पर गर्मी के मौसम में जाएं क्योंकि सर्दी के मौसम में यहां पर अत्यधिक ठंड होती है। इस कारण पर्यटक गर्मी में जाना अधिक पसंद करते हैं।

आप आसाम अप्रैल से लेकर जुलाई तक के महीनों के बीच में जा सकते हैं तथा इस दौरान आप वाटर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। गर्मियों में असम का टेमरेचर 30 से 35 डिग्री के बीच में होता हैं।

यह भी पढ़े : 10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

असम में रुकने की जगह

असम घूमने जाने पर आप असम में रुकने की कई सारी जगह हैं। यहां पर पर्यटकों के रूकने के लिए होटल आदि बने हुए हैं। आप अपने बजट के अनुसार होटल को बुक कर सकते हैं। आपको अधिक कीमत या कम कीमत दोनो पर होटल की बुकिंग कर सकते हैं।

असम कैसे पहुंचें?

असम जाने के लिए आप बस ट्रेन और हवाई जहाज का उपयोग कर सकते हैं। आप निम्न प्रकार से असम पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा असम कैसे जाएं?

असम का मुख्य रेलवे स्टेशन गुवाहाटी जंक्शन हैं। स्टेशन पर आपको चेन्नई, बैंगलोर, कोलकाता आदि सभी जगह से ट्रेन का आवागमन रहता हैं। जो की प्रमुख रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ हैं। गुवाहाटी के अलावा और भी कई रेलवे स्टेशन है जो की अजरा रेलवे स्टेशन, कामाख्या देवी मंदिर, आदि प्रमुख स्टेशन में से एक हैं।

बस द्वारा असम कैसे जाएं?

आप आसानी से बस द्वारा असम जा सकते हैं। असम राज्य सभी मुख्य सड़क मार्ग से जुड़ा हैं। आप बस द्वारा आसानी से जा सकते हैं। इसके अलावा आप प्राइवेट बस का इस्तेमाल करके भी असम राज्य में घूम सकते हैं।

जहाज द्वारा असम कैसे जाएं?

असम का हवाई जहाज नेशनल और निजी एयरलाइंस के माध्यम बंगलौर, मुंबई, दिल्ली के प्रमुख शहर से जुड़ा हुआ हैं। यह हवाई अड्डा गुवाहाटी शहर से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

FAQ

असम कहा हैं?

 असम भारत के राज्य है जिसकी राजधानी दिसपुर हैं।

असम घूमने के लिए कब जाए

असम आप घूमने के लिए गर्मी के मौसम में जा सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना होता हैं। इसके अलावा यहां पर कई सारे वाटरफॉल बने हुए हैं जिसमें पर्यटक पानी की सारी एक्टिविटी कर सकते हैं।

असम घूमने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

असम में घूमने जाने के लिए आपके पास करीब 12000 से 15000 रुपए होने चाहिए।

निष्कर्ष

मित्रों, हमने इस आर्टिकल के माध्यम से असम में घूमने की जगह ( Assam Me Ghumne ki Jagah) के बारे में समझा तथा अगर आप भी भविष्य में असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान में रखते हुए अच्छी तरह से प्लानिंग करके भी जाएं।

मित्रों अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत है, तो हमारे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बताएं।

यह भी पढ़े :

10+उत्तराखंड में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+राजस्थान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गुजरात में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment