10+ साउथ गोवा में घूमने की जगह, यहां की खूबसूरत जगहों में घूमने के लिए तरसता है हर कोई

South Goa Me Ghumne ki Jagah: दक्षिण गोवा, गोवा राज्य का ही भाग है। गोवा का यह भाग समुद्री तट से भरा हुआ है, जिसके कारण यहां उत्तर गोवा की तुलना में बहुत कम भीड़ भाड़ दिखती है। लेकिन यहां की समृद्ध प्राकृतिक वातावरण के कारण यह एक प्रमुख पर्यटक स्थल है।

South Goa Me Ghumne ki Jagah
Image: South Goa Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी गोवा घूमने का आयोजन कर रहे हैं तो बिल्कुल सही लेख पर आए हैं। क्योंकि इस लेख में साउथ गोवा में घूमने की जगह (south goa places to visit) के बारे में बताने के साथ ही अन्य जानकारी भी दे रहे हैं।

दक्षिण गोवा के बारे में रोचक तथ्य

  • पुर्तगालियों ने सर्वप्रथम गोवा में अपनी व्यापारिक कोठी स्थापित की थी।
  • गोवा दो भागों में विभाजित है दक्षिण गोवा और उत्तर गोवा।
  • गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।
  • गोवा में अन्य राज्यों की तुलना में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।
  • गोवा में दो बार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। पहला 15 अगस्त को और दूसरा 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति के रूप में।

दक्षिण गोवा में घूमने की जगह (South Goa Me Ghumne ki Jagah)

दूध सागर वाटर फाल्स

दूध सागर वॉटरफॉल दक्षिण गोवा और कर्नाटक राज्य की सीमा पर स्थित एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। 310 मीटर की ऊंची पहाड़ से नीचे गिरता हुआ यह झरना चारों तरफ से हरे भरे पेड़ पौधों से घिरा हुआ है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

इसे दूध सागर वॉटरफॉल कहने का कारण यह भी है कि जब यह झरना पहाड़ों की ऊंचाई से नीचे गिरता है तो बिल्कुल दूध की तरह ही दिखने में लगता है।

Dudhsagar Falls
Image: Dudhsagar Falls

उष्णकटिबंधीय वनों से नीचे की ओर बहता हुआ यह दूध सागर वॉटरफॉल्स पर्यटकों को एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यही कारण है कि यह स्थान दक्षिण गोवा के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है।

सेंट जेवियर चर्च

गोवा में कई सारे प्राचीन जिनमें से एक सेंट जेवियर चर्च है। यह चर्च दक्षिण गोवा आने वाले पर्यटकों के लिए लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है, जहां पर पर्यटक कैथोलिक वास्तुकला से परिचित हो सकते हैं। इस चर्च को सन 1605 में निर्मित किया गया था।

St. Xavier Church
Image: St. Xavier Church

25 दिसंबर को ईसाइयों के भगवान यीशु का जन्म दिवस के तौर पर यहां पर काफी ज्यादा भीड़ होती है। यहां पर यीशु मसीह का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान यहां का दृश्य देखने लायक होता है।

भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य

प्रकृति प्रेमी और हाईकर्स के बीच गोवा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल भगवान महावीर वन्य जीव अभ्यारण है, जो गोवा और कर्नाटक की सीमा पर स्थित है। 1969 में इस अभ्यारण को वन्य जीव अभ्यारण घोषित किया गया। उससे पहले इसे मोलेम गेम अभ्यारण कहा जाता था।

Bhagwan-Mahavir-Wildlife-Sanctuary
Image: Bhagwan Mahavir Wildlife Sanctuary

240 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए इस अभ्यारण में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव की प्रजातियां और पौधों की प्रजातियां है। यहां पर पर्यटक याइंग गिलहरी और तेंदुए को भी देख सकते हैं।

यह अभ्यारण गोवा का सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण है। यदि आप गोवा आते हैं तो सुबह के 8:00 बजे से लेकर शाम के 5:30 बजे तक इस अभ्यारण की शैर कर सकते हैं।

तांबडी सुरला महादेव मंदिर

दक्षिण गोवा में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर दक्षिण गोवा के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जिसे 12वीं शताब्दी में निर्मित किया गया था।

इस मंदिर को कदंब यादव वास्तुकला की शैली में बनाया गया है, जिसके कारण यह मंदिर भारत के अन्य मंदिरों की तुलना में काफी अलग देखने में लगता है।

Sri Mahadeva Temple Tambdisurla
Image: Sri Mahadeva Temple Tambdisurla

मंदिर के चारों तरफ लगे हरे भरे पेड़ पौधे इस मंदिर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। साथ ही आसपास के वातावरण को शांति से भर देते हैं। यही कारण है कि पर्यटक यहां पर प्रकृति के बीच शांति के कुछ पल बिताने के लिए आते हैं।

काबो दे राम किला

दक्षिण गोवा के ऐतिहासिक स्थलों में से एक यह किला कैनाकोना क्षेत्र में स्थित है। यह किला 17वीं शताब्दी का है, जो पुर्तगाली किला है।

Cabo de Rama Fort
Image: Cabo de Rama Fort

हालांकि अब इस किले का अधिकांश भाग खंडहर में बदल चुका है। उसके बावजूद यह किला दक्षिण गोवा के दर्शनीय स्थल बना हुआ है।

पालोलेम

पालोलम दक्षिण गोवा में स्थित समुद्री तटिय स्थल है, जहां की सुनहरी रेत और लहराते ताड के पेड़ यहां के वातावरण को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

Palolem Beach
Image: Palolem Beach

यह स्थान ट्रैकिंग, डॉल्फिन स्पॉटिंग, स्कूबा डाइविंग, साइलेंट डिस्को, कैनोइंग, टर्टल स्पॉटिंग और शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है।

लोटोलिम 

लोटोलिम, दक्षिण गोवा का एक खूबसूरत गांव है। माना जाता है कि यह गांव मशहूर कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा का पैतृक गांव है।

Loutolim
Image: Loutolim

यहां पर कई सारे प्राचीन चर्च, महल और इमारतें हैं, जो पुर्तगाल के समय बनाए गए है। यह स्थान दक्षिण गोवा के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।

यह भी पढ़े: 10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

दक्षिण गोवा में प्रसिद्ध भोजन

किसी भी स्थान पर घूमने जाने से पहले पर्यटक के मन में वहां के लोकप्रिय व्यंजन के बारे में ख्याल जरूर आता है। वैसे भी किसी भी जगह की यात्रा बिना स्वादिष्ट व्यंजन के अधूरा है। स्वादिष्ट व्यंजन हमारी यात्रा को और भी ज्यादा आनंददायक बना देता है।

यदि आप सोच रहे हैं कि गोवा में प्रसिद्ध और लोकप्रिय व्यंजन क्या है तो बता दे गोवा भारत का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटक स्थल होने के साथ ही यह सीफूड के लिए भी काफी प्रख्यात है।

यहां पर नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटको को एक से बढ़कर एक व्यंजन की पेशकश की जाती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि यहां पर शाकाहारी भोजन नहीं मिलता लेकिन शाकाहारी की तुलना में यहां मांसाहारी भोजन की ज्यादा सूची है। तो चलिए जानते हैं दक्षिण गोवा के कुछ लोकप्रिय व्यंजन।

भोजन क्रैब

गोवा समुद्र किनारे बसा होने के कारण यहां पर कई प्रकार के समुद्री जीव से बने व्यंजन देखने को मिलते हैं। उन्हीं में से गोवा का एक प्रचलित व्यंजन क्रैब है। इस व्यंजन को केकडे के मांस से बनाया जाता है।

इसमें नारियल और कई तरह के तेज मसाले डालकर इसके ग्रेवी को गाढ़ा बनाया जाता है और फिर चावल या चपाती के साथ परोसा जाता है। यदि आपको भी तेज मसाले वाली नॉनवेज डिस पसंद है तो गोवा की यात्रा के दौरान आप इस व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं।

प्रॉन बावचाओ

गोवा में एक से बढ़कर एक मांसाहारी व्यंजन पेशकश की जाती है। प्रॉन बावचाओ झींगे से बना एक मांसाहारी व्यंजन है। गोवा के स्थानीय लोगों में यह व्यंजन काफी प्रख्यात है।

इसे बनाने के लिए प्याज, मिर्च, टमाटर, नारियल के सिरके और कई प्रकार के मसालों को अच्छी तरीके से भूंजते हैं और फिर उसमें झींगे को डालकर ग्रेवी के साथ इस व्यंजन को तैयार करते हैं।

बेबिंका

बेबिंका गोवा का एक प्रसिद्ध केक है जिसे बनाने में काफी समय लगता है। इस केक को नारियल की कई परतों के साथ बनाया जाता है, जिसके कारण इस केक में नारियल का फ्लेवर आ जाता है, जो इसके के स्वाद को और भी ज्यादा मजेदार बना देता है। यदि आपको केक खाना पसंद है तो गोवा की यात्रा के दौरान यहां प्रसिद्ध इस केक को जरूर चखें।

गोअन रेड राइस

गोअन रेड राइस गोवा के शाकाहारी व्यंजन में से एक है, जिसे उकडा़ राइस भी कहते हैं। चावल का बना यह व्यंजन एक तरह का चावल और नारियल की करी होता है।

किंगफ़िशर

गोवा का लोकप्रिय व्यंजन किंगफिशर का जायका लिए बिना गोवा की यात्रा अधूरी मानी जाती है। यदि आप गोवा जाते हैं तो अपनी यात्रा को और भी ज्यादा आनंददायक बनाने के लिए इस लोकप्रिय व्यंजन किंगफिशर का स्वाद जरूर ले।

गोवा में इसे विस्वान भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए विस्वान को आग पर सेंका जाता है। इसे बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम और रसीला बनाने के लिए इस पर सूजी और कई मसलों को मिलाकर लगाया जाता है।

फेनी वाइन

गोवा में प्रचुर मात्रा में काजू का उत्पादन किया जाता है। इसका कारण है कि जब पुर्तगाली गोवा आए थे तो वे अपने साथ काजू के पौधे साथ ले आए थे और उन्होंने उस पौधों को गोवा में लगा दिया।

अत्यधिक मात्रा में काजू का उत्पादन होने के कारण यहां पर काजू से फेनी बनाया जाता है, जो गोवा का प्रसिद्ध वाइन है। इसके साथ ही यह पुर्तगाली लोगों का भी बेहद पसंदीदा वाइन था।

वाइन पीने वाले लोग गोवा की यात्रा के दौरान इस वाइन की चूसकी जरूर लेते हैं। यहां पर नारियल से बनी फेनी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। इसे नारियल से निकलने वाली ताडी से बनाया जाता है।

पोर्क विंडालू

गोवा का यह प्रसिद्ध पकवान हालांकि पुर्तगाली व्यंजन है लेकिन इसे भारतीय अंदाज में बनाया जाता है। नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह काफी अलग स्वाद देने वाला व्यंजन है, जो उन्होंने शायद कभी ना चखा हो।

इस व्यंजन को सूअर के गोश्त, शराब, अदरक, लहसुन, मिर्ची जैसे कई प्रकार के मसालो को डालकर बनाया जाता है। नॉनवेज पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए यह व्यंजन लोकप्रिय है।

पोई

पोई ब्रेड को कहा जाता है। गोवा में ब्रेड को पोई के नाम से ही जाना जाता है। गोवा में पुर्तगालियों का ज्यादातर शासन होने के कारण यहां पर कई प्रकार के व्यंजन पुर्तगाली संस्कृति से जुड़े हुए हैं।

यहां पर ज्यादातर व्यंजन को ब्रेड से तैयार किया जाता है। यहां पर ब्रेड को बनाने के लिए खमीर पैदा करने के लिए स्थानीय ताडी का इस्तेमाल किया जाता है।

ताड़ी ताड के पेड़ से निकाला गया एक तरह का रस होता है। गोवा में ताड़ के पेड़ काफी मात्रा में देखने को मिलते हैं। यदि आपको ब्रेड खाना पसंद है तो आप गोवा में इस पोई को चख सकते हैं।

साना

गोवा में शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए साना भोजन है जो इडली की तरह ही दिखने में लगता है। इसे बनाने के लिए चावल का इस्तेमाल किया जाता है। चावल को स्टीम करके इस साना को बनाया जाता है। इस व्यंजन में नमकीन और मीठे दो प्रकार की वैरायटी होती है।

मिठास साना बनाने में गुड़ या शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आप शाकाहारी है तो गोवा में इस व्यंजन को अपने लंच या डिनर में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 15+ उत्तर गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

दक्षिण गोवा घूमने का सही समय

यूं तो दक्षिण गोवा एक समुद्री तटिया पर्यटक स्थल होने के कारण टूरिस्ट साल के हर मौसम में यहां आना पसंद करते हैं। लेकिन दक्षिण गोवा घूमने जाने का सबसे उचित समय नवंबर से मार्च तक का महीना है।

क्योंकि इस दौरान यहां का तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जिससे मौसम सौहार्द होने के कारण आप समुद्री तट पर आनंद ले सकते हैं।

वही मार्च से लेकर मई तक के मौसम के दौरान यहां बेहद गर्मी होती है। गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ऐसे आद्र मौसम में पर्यटकों को यहां बिल्कुल भी आनंद नहीं आता।

वैसे यदि आपको बारिश के मौसम के दौरान समुद्री तट पर अच्छा लगता है, तो आप जून से सितंबर के दौरान जा सकते हैं। यह मौसम मानसूनी मौसम होता है। इस दौरान बारिश होती है, जिससे आप समुद्र तट पर बारिश का भी आनंद ले सकते हैं।

दक्षिण गोवा केसे जाएँ?

दक्षिण गोवा भारत का एक प्रमुख समुद्र तटीय पर्यटक स्थल है, जिसके कारण यहां हजारों की संख्या में प्रतिदिन पर्यटकों का आना जाना होता है।

यदि आप गोवा जाना चाहते हैं तो आपके पास गोवा जाने के लिए कई माध्यम है रेल मार्ग, सड़क मार्ग या हवाई मार्ग का चयन करके आसानी से दक्षिण गोवा पहुंच सकते हैं।

यदि आप दक्षिण गोवा पहुंचने के लिए सबसे सस्ता तरीका आजमाना चाहते हैं तो वह रेल मार्ग है। ट्रेन के जरिए आप दक्षिण गोवा बहुत ही सस्ते में पहुंच सकते हैं। मरगांव रेलवे स्टेशन दक्षिण गोवा का एक प्रमुख और व्यस्त रेलवे जंक्शन है, जहां से भारत की विभिन्न शहरों से ट्रेन का आना जाना होता है।

यदि आप गोवा से किसी दूर राज्य में रहते हैं और गोवा जल्द पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का चयन करना चाहते हैं तो बता दे कि दक्षिण गोवा का प्रमुख शहर मरगांव से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा डाबोलिम हवाई अड्डा है, जो भारत के कई बड़े घरेलू हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है। आपको आसानी से यहां के लिए फ्लाइट मिल जाएगी।

दक्षिण गोवा जाने के लिए आप सड़क मार्ग का भी चुनाव कर सकते हैं। बता दें दक्षिण गोवा का एक प्रमुख शहर मरगांव भारत के विभिन्न प्रमुख शहर जैसे कि मुंबई, रत्नागिरी, मंगलौर, उडुपी इत्यादि से सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। इन शहरों से सड़क मार्ग के जरिए दक्षिण गोवा बहुत आसानी से पहुंचा जा सकता है।

इन तीनों माध्यम के अतिरिक्त आप दक्षिण गोवा जाने के लिए चौथा माध्यम जलमार्ग का भी चयन कर सकते हैं। गुजरात से गोवा या फिर कर्नाटक से गोवा के लिए आपको क्रूज की सुविधा मिल जाएगी। समुद्र की लहरों का आनंद लेते हुए आप आसानी से दक्षिण गोवा पहुंच जाएंगे।

दक्षिण गोवा में रुकने के लिए होटल्स

गोवा में आए हनीमून कपल्स, फैमिली या दोस्तों के साथ आए पर्यटकों को यहां पर ठहरने के लिए एक से बढ़कर एक होटल मिल जाते हैं। यहां पर लो बजट से लेकर हाय बजट तक के होटल मौजूद है, जहां पर पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी रूम में होटल बुक करवा सकते हैं।

कैंडोलिम ग्रांड, क्विंटा सेरेना हॉलिडे रिज़ॉर्ट, द ताज एक्सोटिका, गुलमोहर कॉटेज, द लीला गोवा, द रामदा बीच और रुद्राक्ष हॉलिडे होम्स जैसे कुछ लोकप्रिय होटल दक्षिण गोवा में है।

आप इन होटलों में दी जाने वाली सुविधा की जानकारी ऑनलाइन सर्च करके जान सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन इन होटल में रूम भी बुक करवा सकते हैं।

दक्षिण गोवा कैसे घूमें?

दक्षिण गोवा में कई सारे पर्यटक स्थल है। आप उन्हें विजिट करने के लिए वाहन किराए पर ले सकते हैं। दक्षिण गोवा के पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए सबसे ज्यादा आनंद निजी वाहन में ही आता है।

आप वहां वाहन किराए पर देने वाले एजेंट से संपर्क करके टू व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन को 1 दिन या 2 दिन के लिए किराए पर ले सकते हैं। हालांकि इसका चार्ज प्रतिदिन के हिसाब से लिया जाता है।

दक्षिण गोवा में कौन कौन से बाजार हैं?

साउथ गोवा के समुद्री तटो के आसपास के सड़कों पर यहां के स्थानीय लोगों द्वारा आपको कई सारे स्टॉल सस्ते कपड़े और गोवा की स्मृतियों को बेचते हुए नजर आ जाएंगे, जहां से आप गोवा की यात्रा की याद के रूप में कुछ खरीद सकते हैं।

दक्षिण गोवा में प्रत्येक शनिवार को पालोलम में एक बाजार आयोजित किया जाता है, जहां पर भारतीय और विदेशी पर्यटकों को कई प्रकार की चीजें खरीदने के लिए आकर्षित किया जाता है। आप चाहे तो यहां पर नाइटलाइफ का आनंद लेने के लिए भी घूमने आ सकते हैं।

यहां पर आयुर्वेदिक मसाज का भी सुविधा है। यदि आप दक्षिण गोवा की यात्रा के दौरान थक जाते हैं तो आप यहां पर मसाज का आनंद भी ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त गोवा में कोलवा नाम का भी एक बाजार लगता है। यूं कहे यह सौदेबाजी का बाजार है, जहां पर आप सौदेबाजी के जरिए महंगी वस्तुओं को काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सौदेबाजी में निपुण होना जरूरी है।

निष्कर्ष

इस लेख में भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित समुद्र तटीय प्रदेश दक्षिण गोवा में घूमने की जगह (South Goa Me Ghumne ki Jagah) से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी।

हमें उम्मीद है कि यह लेख से आपको दक्षिण गोवा की यात्रा से जुड़ी सभी प्रश्नों का उत्तर मिल गया होगा। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

10+ गोवा के सबसे खुबसूरत बीच, खर्चा और जाने का समय

20+ पणजी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ मैसूर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ हम्पी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment