20+ पणजी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यहां पर पणजी में घूमने की जगह (Panjim Me Ghumne ki Jagah), पणजी घूमने के लिए कब जाएं, पणजी का प्रसिद्ध भोजन, पणजी में कहां रुके आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

पणजी गोवा राज्य की राजधानी हैं। यह घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह में से एक हैं। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक यहां के बीच, स्ट्रीट के अलावा गुलमोहर के पेड़ आदि को देख सकते हैं।

Panjim Me Ghumne ki Jagah
Image: Panjim Me Ghumne ki Jagah

इसके अलावा यहां के किले, चर्च, म्यूजियम आदि देखने के लिए आ सकते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Table of Contents

पणजी के बारे में रोचक तथ्य

  • यह गोवा राज्य की राजधानी हैं, गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य हैं।
  • पणजी में घूमने के लिए कई सारे बीच हैं। एक टूरिस्ट पैलेस होने के कारण यहां की शराब विश्वभर में फेमस हैं।
  • पणजी में सबसे अधिक बार हैं।
  • गोवा राज्य को स्वतंत्र करने के लिए राम मनोहर लोहिया को पांच वर्ष के लिए जेल जाना पड़ा था।
  • पुर्तगालियों ने पणजी यानी की गोवा पर सबसे अधिक समय तक शासन किया था।

पणजी के पर्यटन स्थल (Panjim Tourist Places in Hindi)

अगुड़ा किला

पणजी में घूमने के लिए अगुडा किला सबसे अच्छी जगह हैं। किले के पास में ही सिंक्वेरिम बीच भी बना हुआ हैं। इस कारण से किले को देखने आने वाले पर्यटक का आना जाना लगा रहता हैं।

किले का निर्माण 17वी शताब्दी के आस पास पुर्तगालियों ने करवाया था। इस किले का निर्माण युद्ध और व्यापार के उद्देश्य से करवाया था। बीच के किनारे बने होने के कारण समुद्री जहाज आसानी से आ-जा सकते थे।

Aguada Fort
Image: Aguada Fort

इस किले के होने के कारण पुर्तगालियों ने कई सारे युद्ध में विजय भी प्राप्त की थी। इस जगह पर घूमने के लिए सबसे समय सितंबर महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच का है।

यदि आप इस जगह पर जाना चाहते है तो आपको निकट के रेलवे स्टेशन करमाली स्टेशन पर उतरना होगा, जहां से किले की दूरी लगभग 26 किमी की है। किले तक जाने में आप टैक्सी या फिर बस का इस्तेमाल करके जा सकते हैं।

सेंट ऑगस्टिन टॉवर

गोवा के विभिन्न पर्यटन स्थलों में से एक सेंट ऑगस्टिन टॉवर है। हालांकि यह मीनार वर्तमान में खंडहर स्वरूप में है। लेकिन इसकी अद्भुत संरचना आज भी पर्यटकों को आकर्षित करती है, जिसके कारण इसे पणजी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है।

The Church of St Augustine Goa

इस मीनार का निर्माण सोलहवीं शताब्दी में किया गया था। हालांकि इसके डिजाइन और शैली के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। इस मीनार का निर्माण अगस्तिनियन तीर्थयात्रियों द्वारा किया गया था।

पहले यहां पर चार टावर हुआ करते थे लेकिन वर्तमान में 46 मीटर की ऊंचाई पर 4 मंजिले के साथ केवल एक ही आकर्षक टावर खड़ा है। अब यह 400 साल से भी अधिक पुराना हो चुका है।

रीस मैगोस किला

यदि आप पणजी के पुराने किले, हिस्ट्री और इसके संस्कृति को देखना चाहते है तो आप इस किले को देखने के लिए जरूर जाएं। इस किले का निर्माण भी पुर्तगालियों ने करवाया था। यह किला मंडोवी नदी के किनारे पर बना हुआ है।

किले से नदी को किनारे देखना बहुत ही शानदार दृश्य होता हैं। 1550 के आस पास रीस मांगोस एक्ट के तहत इस किले को हॉस्पिटल और जेल में कन्वर्ट कर दिया गया था। पुर्तगालियों ने इस किले को हिंदू डिजाइन में बनवाया था।

reis magos fort
Image: Reis Magos Fort

इसके अलावा किले में कई सारी मेमोरेबेल फोटो का इस्तेमाल भी किया गया था। रीस मैगोस किले में घूमने आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच का हैं।

ट्रेन से आप इस जगह को देखने के लिए आना चाहते हैं तो आपको करमाली के रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से इस किले की दूरी लगभग 19 किमी की हैं। वहीं बस से आप इस किले के 7 किमी की दूरी तय करके जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम

आप पणजी में पुर्तगालियों के बारे में जानना चाहते है तो आप इस म्यूजियम को देखने के लिए आ सकते हैं। पहले यह फ्रांसिस चर्च थी। बाद में इसको म्यूजियम में कन्वर्ट कर दिया गया था।

म्यूजियम के अंदर आपको कई प्रकार के स्टेच्यू, पुराने समय की जेल, 12वी शताब्दी के सूर्य स्टेच्यू, वास्को डी गामा, लकड़ी का वुडन स्कल्पचर, फेमस पेंटिंग आपको देखने को मिल जाएगी।

An Archaeology Museum
Image: An Archaeology Museum

इस म्यूजियम को देखने के लिए आप अक्टूबर से लेकर मई महीने के बीच में जा सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी अच्छा रहता हैं। म्यूजियम को देखने के लिए आपको टिकट लेनी होगी।

ट्रेन से इस जगह पर जाने के लिए आपको करमाली स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से म्यूजियम के बीच की दूरी लगभग 28 किमी की हैं।

यहां से आप बस और कैब के द्वारा जा सकते हैं। वहीं आप बस स्टैंड पर इस जगह घूमने के लिए जाते है तो आपको सिर्फ 1 किमी की दूरी तय करनी होगी।

कॉर्जियम किला

पुर्तगालियों ने सबसे अधिक शासन गोवा में किया हैं। यहां से उन्होंने अपने व्यापार की शुरुआत की थी। पुर्तगालियों का मिलिट्री किला हैं, जिससे वो मराठों से बचाव करते थे।

यह किला नदी के किनारे पर बसा हुआ हैं, जिसका वर्ष 1705 में निर्माण करवाया गया था। इसका निर्माण संत एंथोनी ने करवाया था। इस किले के बारे में आपको कही सारी स्टोरी सुनने को मिलेगी।

इस किले को देखने के लिए आप अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच में आ सकते हैं। ट्रेन के द्वारा इस जगह पर जाने के लिए आप थिविम रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। जहां से आप बस द्वारा इस किले को देखने के लिए जा सकते हैं।

वहीं यदि आप सड़क मार्ग द्वारा इस जगह पर जाते है तो आपको अल्दोना गांव में उतरना होगा, जहां से किले के बीच की दूरी सिर्फ 3 किमी की है।

बंबोलिम बीच

पणजी में घूमने के लिए कई सारे बीच बने हुए हैं। लेकिन पणजी के बंबोलिन्म बीच में आपको गोल्डन रेत देखने को मिलेगी। गर्मी में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह में से एक हैं।

पर्यटक लोग सबसे अधिक गर्मी के मौसम में इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। पर्यटकों को यह जगह इसलिए भी अच्छी लगती है क्योंकि यहां के पास का वातावरण ग्रामीड हैं। इसलिए अधिक पर्यटक इस बीच को देखने के लिए आते हैं।

Bambolim Beach
Image: Bambolim Beach

इसके अलावा बीच पर बहुत से मछुआरे होते हैं, जो मछली को पकड़ने के लिए आते हैं। इस बीच में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच का हैं।

ट्रेन से इस बीच तक जाने के लिए आपको करमाली रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जहां से इस बीच की दूरी 16 किमी की है। रेलवे स्टेशन से आप कैब या ऑटो की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से आने पर आपको पणजी के KTC बस स्टैंड पर उतरना होगा। जहां से सिर्फ आपको 6 किमी की दूरी तय करनी होगी।

कैशिनो रॉयल

रॉयल कैशिनो पणजी का लक्जरी सीआर क्रूज हैं, जिसमें कई सारी फ्लोर बन हुए हैं। यह वाकई में पणजी घूमने आने पर्यटकों की सबसे अच्छी जगह में एक हैं। यदि आप रात्रि में पणजी में घूमना चाहते है तो आप रात्रि में कैशीनो रॉयल का लुफ्त ले सकते हैं।

इस क्रूज के अंदर आपको 123 प्रकार से अधिक खेल के टेबल हैं, जिसमें आप ब्लैक जैक, तीन पत्ती जैसे कई प्रकार के खेल का आनंद ले सकते हैं।

Casino Royal
Image: Casino Royal

आप यहां पर हैंड रोल्ड सिगार, गैंबलिंग आदि का लुफ्त ले सकते हैं। इस कैसिनो का आनंद लेने के लिए आप नंबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच में जा सकते हैं।

ट्रेन से आई जगह पर जाने के लिए आपको करमाली रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। जहां से इस कैशिनों की दूरी 13 किमी की है।वहीं सड़क मार्ग से जाने पर आपको पणजी के बस स्टैंड से सिर्फ 2 किमी की दूरी तय करनी होगी।

श्री मंगेश टेंपल

इस मंदिर को 1560 में बनाया गया था। मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। मंदिर के अंदर आपको कई प्रकार की गुफा देखने को मिलेगी। मंदिर को बहुत ही अच्छी तरह डिजाइन किया गया हैं।

मंदिर में बनी हुई नंदी की प्रतिमा बहुत ही शानदार है। इसके अलावा सेवन स्टोरी लैंप टावर दीपस्तंभ हैं। मंदिर में राम नवमी, नवरात्रि, दिवाली और दशहरा जैसे त्योहार को धूम धाम से मनाया जाता हैं। मंदिर में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर महीने से लेकर फरवरी महीने के बीच का हैं।

Shree Mangesha Temple
Image: Shree Mangesha Temple

ट्रेन से जाने के लिए आपको करमाली के रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जहां से इस मंदिर के बीच की दूरी करीब 12 किमी की है। रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी या कैब के द्वारा मंदिर के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

यदि आप सड़क मार्ग से जाना चाहते है तो आपको पणजी के पांडा KTC बस स्टैंड पर उतरना होगा, जहां से मंगेश मंदिर के बीच की दूरी 8 किमी की है। यहां से आप बस या टेंपो के द्वारा मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: 15+ उत्तर गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मीरामार बीच

मीरामार बीच देखने में बहुत खूबसूरत है। बीच के पानी की तरंगे जब बालू पर पड़ती है तब बालू बिलकुल सोने की तरह दिखाएं देने लगती हैं। काफी सारे पर्यटक बीच में पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

बीच पर कई सारे विदेशी पक्षी भी आ जाते हैं, जो कि सर्दियों के मौसम में अक्सर आते हैं। बीच में आप बोट राइडिंग का भी लुफ्त ले सकते हैं।

Miramar
Image: Miramar

आप डॉल्फिन मछली को भी देख सकते हैं। बीच के आस पास कई सारे रेस्टोरेंट और कैफे बने हुए हैं। यहां पर घूमने का सही समय नवंबर से मार्च महीने के बीच का हैं।

सड़क मार्ग से यदि आप इस बीच तक जाना चाहते है तो आपको धेमपे कॉलेज बस स्टॉप पर उतरना होगा, जहां से बीच की दूरी 650 मीटर की है। यदि ट्रेन से आप इस जगह पर जाना चाहते है तो करमाली रेलवे स्टेशन नजदीक स्टेशन है।

गोवा विज्ञान केंद्र और तारामंडल, पंजिम

अगर आप पणजी अपने बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो आपको पणजी में स्थित गोवा विज्ञान केंद्र और तारामंडल जरूर विजिट करना चाहिए।

Goa Science Centre & Planetarium

यहां पर बच्चों से लेकर व्यस्क सभी के लिए विज्ञान संबंधित कई शैक्षणिक कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती है। यहां पर 3D शो में आकाशीय पिंडों के बारे में कई जानकारी दी जाती है।

आप विज्ञान से जुड़े रोचक रहस्य से अवगत हो सकते हैं और विज्ञान से संबंधित मजेदार चीजों के बारे में जानने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

कोको बीच

कोको बीच पहाड़ों और मंडोवी नदी पर बना हुआ एक बीच है। पर्यटकों के लिए इससे अच्छी जगह घूमने के लिए नहीं है। यह पणजी की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है।

आप पानी से संबंधित किसी भी प्रकार की एक्टिविटी को कर सकते हैं। बीच में आपको रिवर क्रूजेस, बनाना बोट राइड्स, जेट skis आदि कई प्रकार के राइड्स की सुविधा इस बीच में मिलती हैं।

coco beach
Image: coco beach

आप बीच में घूमने के लिए अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में जा सकते हैं। इसके पास नजदीक का स्टेशन करमाली हैं, जहां से बीच के बीच की दूरी करीब 21 किमी की है।

वहीं यदि आप सड़क मार्ग से आते है तो आपको चीचेकड़े बस स्टॉप पर उतरना होगा। बस स्टॉप से इस बीच की दूरी सिर्फ 3 किमी की है। आप बीच तक पैदल भी जा सकते हैं या फिर टैक्सी और ऑटो के द्वारा भी आप बीच में घूमने के लिए जा सकते हैं।

ओडक्सेल बीच, पंजिम

अगर आप गोवा में भीड़भाड़ से दूर कुछ पल शांती का बिताना चाहते हैं तो आप गोवा के ओडक्सेल बीच घूमने जा सकते हैं। यहां का पथरीला माहौल और ताड के पेडो के प्राकृतिक दृश्य को देखने का लाभ उठा सकते हैं।

Odxel Beach Panjim

संध्या के समय भी यहां पर बेहद ही मनोरम दृश्य उत्पन्न होता है। अपने परिवार के साथ कुछ पल आनंद का बिताने के लिए यह जगह पणजी में बेहद लोकप्रिय है। यहां पर कुछ ही दूर कैथौली चैपल है, जहां पर आप जाकर जिजस का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

अल्टिन्हो हिल

अल्टिन्हो हिल पणजी के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। यहां पर ऑल इंडिया रेडियो का स्टेशन, आर्चबिशप पैलेस, चीफ मिनिस्टर का निवास स्थान, कोलोनियल तरह के रूम जो कि राजनेताओं के लिए बने हुए हैं।

इसके अलावा आपको हरी सब्जियां, बड़ी-बड़ी इमारते, वाइंडिंग रोड्स आदि घूमने के लिए जगह हैं। यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो आप इस जगह पर जरूर जाएं।

Altinho Hill
Image: Altinho Hill

ट्रेन से हिल स्टेशन पर जाने के लिए आपको करमाली स्टेशन पर उतरना होगा, जहां से अल्टिन्ही हिल स्टेशन के बीच की दूरी 14 किमी की हैं, जहां से आप कैब या ऑटो करके जा सकते हैं।

वहीं सड़क मार्ग से जाने के लिए आपको पणजी के KTC बस स्टैंड पर ही उतरना होगा, जहां से आपको कैब आदि मिल जाएगी।

चर्च ऑफ द इमैक्युलेट कंसेप्शन ऑफ द वर्जिन

पणजी में घूमने के लिए सबसे आकर्षक स्थलों में से एक है। यह गोवा का पहला चर्च माना जाता है, जो एक पहाड़ी के ठीक बीच में स्थित है।

इस चर्च का निर्माण 1541 में औपनिवेशिक पुर्तगाली बारोक शैली में किया गया था। इस विशाल चर्च की संरचना यहां आने वाले पर्यटकों को बेहद ही आकर्षित करती हैं।

यहां से आप पणजी के मनोरम दृश्य को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं। सफेद रंग में यह चर्च दो मीनारों के साथ बेहद ही अद्भुत दृश्य उत्पन्न करता है। यह चर्च मदर मैरी को समर्पित है।

यह भी पढ़े: 10+ दक्षिण गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

महालक्ष्मी मंदिर

पणजी का चमत्कारिक मंदिर कोंकणी महालक्ष्मी का मंदिर जो कि अपनी आर्किटेक्चर और हिस्ट्री के लिए जाना जाता है। यह मंदिर कोलवा मंदिर के बीच के पास हैं।

महालक्ष्मी के इस मंदिर का दोबारा निर्माण करवाया गया था। देवी का प्राचीन मंदिर पुर्तगालियों द्वारा तोड़ दिया गया था लेकिन मंदिर के पुजारी तलौलिम ने माता की मूर्ति को बचा लिया था।

माता का नया मंदिर बंदोरा के पास में स्थित है। मंदिर के बाहर हाथियों की प्रतिमा स्थापित हैं, जो देखने में काफी शानदार लगते हैं।

Shree Mahalaxmi Temple
Image: Shree Mahalaxmi Temple

महालक्ष्मी की मूर्ति में चार हाथ हैं, जो कि हाथों में खड्ग लिए है। इसके अलावा एक सिकल, बेसल, फूल लिए है। महाशिवरात्रि और नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की काफी भीड़-भाड़ होती है।

मंदिर घूमने जाने का सही समय अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में जा सकते है। नजदीक का स्टेशन करमाली स्टेशन है। इस स्थान से महालक्ष्मी मंदिर के बीच की दूरी 13 किमी की है।

इसके अलावा सड़क मार्ग से यदि जाते है तो आपको पणजी के KTC बस स्टैंड पर जाना होगा, जहां से मंदिर तक जाने के लिए सिर्फ 5 किमी की दूरी तय करनी होगी।

चैपल ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट, पंजिम

अगर आप पणजी में एकांत स्थान में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो आप चैपल ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट घूमने जा सकते हैं। द चैपल ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट एक रोमन कैथोलिक चर्च है।

इस चर्च का निर्माण अफोंसो डी अल्बुकर्क ने 1519 ईस्वी में गोवा पर कब्जा करने के लिए आदिलशाह को हराने के बाद किया था। चर्च के निर्माण में लेटेराइट पत्थर का उपयोग किया गया था।

Chapel Of Our Lady Of The Mount Panjim

यह चर्च मंडोवी नदी के किनारे ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित है। जिसके कारण इस चर्च तक पहुंचने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

नवंबर के महीने के दौरान यहां पर बहुत बड़ा संगीत समारोह आयोजित किया जाता है। उस समय यहां पर पर्यटकों की काफी ज्यादा भीड़ रहती हैं।

चूंकि यह चर्च मंडोव नदी के किनारे स्थित है, उसके कारण यहां सूर्यास्त के समय का दृश्य बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत होता है।

म्यूजियम ऑफ क्रिश्चियन

यदि आपको गोवा की धनी संस्कृति को देखनी है तो आप इस म्यूजियम को देखने के लिए जा सकते हैं। यह क्रिश्चियन का सबसे अच्छी जगह हैं।

पास में ही पवित्र हिल स्टेशन बना हुआ हैं। इसके अलावा स्कल्प्यूटर्स, पेंटिंग, फर्नीचर ऑर्नेमेंट, आइवरी, वुड का काफी अच्छा कलेक्शन म्यूजियम में अंदर रखे हुए हैं।

Museum Of Christian
Image: Museum Of Christian

इस म्यूजियम को आप ज्ञान का भंडार कह सकते है। गोवा राज्य के कई सारे बड़े प्रोग्राम इसी के पास में स्थित जाग पर आयोजित किए जाते हैं। म्यूजियम के आस पास कई सारे रेस्टोरेंट और कैफे बने हुए हैं।

डोना पाउला बीच

यह वह बीच है, जहां पर मन्दोवी नदी और जौराई नदी जो कि अरेबियन सी में जाकर गिरती हैं। यहां के दृश्य काफी मनोरम होता है।

पुर्तगालियों ने इस जगह को घूमने के लिए बनाया था। बीच के पास में ही चर्च, किला, मंदिर बने हुए है, जो बीच की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

Dona Paula Beach
Image: Dona Paula Beach

पणजी के इस बीच में जाने के लिए करमाली रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जो स्टेशन से 19 किमी की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से जाने पर डोना पाउला के बस स्टैंड पर उतरना होगा। बस स्टैंड से इस बीच की दूरी 400 मीटर की है।

सी कैथेड्रल, पंजिम

सेंट कैथरीन को समर्पित मुख्य आकर्षण में से एक है। इस चर्च का निर्माण पुर्तगाली अल्फोंसो अल्बुकर्क के द्वारा किया गया था जब उन्होंने एक मुस्लिम सेना के खिलाफ लड़ाई जीत कर यहां पर शासन प्राप्त किया था।

Se Cathedral Panjim

यह चर्च चारों तरफ से हरे भरे पेड़-पौधों से घिरा हुआ है, जिसके कारण नीले आसमान और हरे-भरे पेड़ पौधों के कारण यहां पर एक बेहद ही अद्भुत प्राकृतिक दृश्य उत्पन्न होता है, जिसे आप अपने कैमरे में कैपचर कर सकते हैं। यह चर्च लगभग 181 फीट चौड़ाई और 250 फीट लंबाई के क्षेत्र में फैला हुआ है।

ईसाई कला संग्रहालय, पंजिम

पणजी के कॉन्वेंट ऑफ सांता मोनिका के पुनर्स्थापित स्थान के भीतर स्थित ईसाई कला संग्रहालय पणजी में घूमने लायक लोकप्रिय स्थलों में से एक है। इस संग्रहालय का निर्माण 1994 में किया गया था।

उस समय यह एशिया का एकमात्र ईसाई कला संग्रहालय था। अगर आप ईसाई धर्म की संस्कृति, उनके पहनावे, रिती रिवाज इत्यादि से करीबी से परिचित होना चाहते हैं तो उससे संबंधित सारी चीजें आपको इस संग्रहालय में देखने को मिलेगी।

Museum of Christian Art Goa

इस संग्रहालय में फर्नीचर, हाथी दांत, कपड़े, पेंटिंग्स, मूर्तियां, कीमती धातुओं और अन्य कई धातुओं के भंडारों को प्रदर्शन के तौर पर रखा गया है।

इसके अतिरिक्त यहां पर समय-समय पर कई तरह के कार्यक्रम और प्रदर्शनी भी आयोजित किये जाते हैं। इस संग्रहालय में एक दुकान है, जहां पर आप कई खूबसूरत डिजाइन किए गए उत्पादों को खरीद भी सकते हैं। यह संग्रहालय सप्ताह के सातों दिन 9:30 बजे से शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता है।

यह भी पढ़े: 10+ गोवा के सबसे खुबसूरत बीच, खर्चा और जाने का समय

बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस

बॉम्ब जीसस जो कि 400 साल पुराना है। यूनेस्को ने इसको वर्ड हेरिटेज में शामिल किया गया है। इसके चारों तरफ कई सारे पेड़ लगे हुए हैं।

यहां के लोगों का मानना है कि गॉड के हाथों में असीम शक्ति होती हैं, वो जो चाहे कर सकता हैं। दस वर्ष के बाद यह ऑटोमैटिक गायब हो जाती है।

Basilica of Bom Jesus
Image: Basilica of Bom Jesus

लोग यहां पर काफी देर तक बैठे रहते हैं। यहां पर जाने का सही समय सितंबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच का हैं।

ट्रेन से जाने में आपको करमाली रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जहां से आप ऑटो से जा सकते हैं। सड़क मार्ग से जाने पर बस्सिलिया बस स्टैंड पर उतरना होगा।

Places to Visit in Panjim at Night

  • कैशिनो रॉयल
  • गोवा विज्ञान केंद्र और तारामंडल, पंजिम
  • चैपल ऑफ अवर लेडी ऑफ द माउंट, पंजिम
  • महालक्ष्मी मंदिर
  • म्यूजियम ऑफ क्रिश्चियन
  • बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस

Places to Visit in Panjim for Couples

  • कोको बीच
  • ओडक्सेल बीच, पंजिम
  • चर्च ऑफ द इमेक्यूलेट कंसेप्शन ऑफ द वर्जिन
  • ईसाई कला संग्रहालय, पंजिम
  • डोना पाउला बीच
  • बंबोलिम बीच

Hidden Places to Visit in Panjim

  • सेंट ऑगस्टिन टॉवर
  • सी कैथेड्रल, पंजिम
  • अगुड़ा किला
  • रीस मैगोस किला
  • आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम
  • कॉर्जियम किला
  • श्री मंगेश टेंपल
  • मीरामार बीच
  • अल्टिन्हो हिल
  • महालक्ष्मी मंदिर
  • म्यूजियम ऑफ क्रिश्चियन
  • बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस

पणजी का प्रसिद्ध भोजन

पणजी के प्रसिद्ध भोजन में नारियल का दूध, नारियल की गुड, सूजी, अंडे से बनी हुई मिठाई का सर्वाधिक इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके अलावा पोर्क विंदालू, क्रैब, साना, पाऊं आदि प्रमुख भोजन है।

पणजी में घूमने जाने का समय

यदि आप पणजी में घूमना जाना चाहते है तो आप सितंबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच में जा सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है। आप इस मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं।

पणजी घूमने के लिए कैसे जाएं?

पणजी घूमने जाने के लिए आप सड़क मार्ग, वायुयान और ट्रेन द्वारा जा सकते हैं।

सड़क मार्ग पणजी से कैसे जाएं?

सड़क मार्ग से जाने के लिए आपको प्राइवेट बस या फिर आपको सरकारी बस के द्वारा यात्रा करनी होगी। प्रत्येक राज्य से गोवा जाने के लिए बस उपलब्ध हैं।

वायु मार्ग पणजी से कैसे जाएं?

हवाई जहाज से जाने के लिए आपको गोवा के एयरपोर्ट पर उतरना होगा। इस एयरपोर्ट से प्रत्येक राज्य से उड़ान सेवा है। आप वायुयान से पणजी घूमने के लिए जा सकते हैं।

ट्रेन मार्ग पणजी से कैसे जाएं?

ट्रेन से पणजी घूमने के लिए आपको वास्को डी गामा रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। यहां से कई सारी ट्रेन का आवागमन होता रहता है।

FAQ

पणजी में घूमने के लिए कब जाएं?

पणजी में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर महीने से लेकर मार्च महीने के बीच का है।

पणजी में घूमने जाने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

यदि आप पणजी में घूमना जाना चाहते है तो आपके पास कम से कम 10,000 रुपए से लेकर 15,000 रुपए होने चाहिए।

निष्कर्ष

इस लेख में पणजी में जाने की जगहें, पणजी की फेमस जगह (famous places in panjim) आदि के बारे में सारी जानकारी दी है, जिससे आपको अपनी यात्रा में मदद मिलेगी।

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

10+ लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

20+ मुंबई में घूमने की जगह, घूमने का सही समय और मुंबई कैसे घूमे?

एलोरा गुफा घूमने की सम्पूर्ण जानकारी और इतिहास

15+ शिमला में घूमने की जगह, घूमने का सही समय और खर्चा

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment