10+ मैसूर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Mysore Me Ghumne ki Jagah : वर्तमान समय में भारत देश विदेशों के मुकाबले काफी ज्यादा दर्शनीय और पर्यटन स्थलों से परिपूर्ण है। भारत के अंतर्गत ऐसे बहुत से राज्य मौजूद हैं, जिन्हें देखने और घूमने के लिए बाहर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। भारत में मौजूद इन्हीं स्थलो में से एक मैसूर है।

मैसूर कर्नाटक राज्य में स्थित एक शहर है, जो कि काफी ज्यादा दर्शनीय और पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। यह शहर अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। इस शहर की सुंदरता और संस्कृति के कारण यह शहर पूरे साल पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ होता है।

Mysore Me Ghumne ki Jagah
Image: Mysore Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी मैसूर शहर की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मैसूर में घूमने लायक कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

मैसूर में घूमने की जगह | Mysore Me Ghumne ki Jagah

मैसूर के बारे में रोचक तथ्य

मैसूर भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद एक बेहद ही सुंदर और समृद्धि शहर है। मैसूर शहर से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य भी मौजूद है, जो कि इस शहर को और भी जानकार बनाने में मदद करता है।

  • मैसूर शहर कर्नाटक राज्य के तीसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक हैं।
  • मैसूर शहर में मौजूद प्रमुख पर्यटक स्थलों के कारण इस शहर को ‘द सिटी ऑफ पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • मैसूर शहर का पुराना नाम महिष मंडल मैसूरू था । इस शहर पर पहले के समय में महिष शासन किया करता था।
  • अपनी सुन्दरता के कारण मैसूर को ‘पर्यटकों का स्वर्ग’ भी कहा जाता है ।
  • मैसूर शहर 128.42 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • मैसूर शहर का दशहरा उत्सव बहुत प्रसिद्ध है, इसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटको का आना जाना लगा रहता हैं । यह उत्सव चामुंडेश्वरी द्वारा महिषासुर के वध का प्रतीक है ।

मैसूर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Mysore Tourist Places in Hindi)

वैसे तो मैसूर शहर में घूमने लायक बहुत से प्रमुख पर प्रसिद्ध जगह मौजूद है, जो कि अपने आप में काफी ज्यादा सुंदर और मनमोहक प्रतीत होते हैं। परंतु आज हम आपको उनही प्रमुख स्थानों में से कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानना आपकी यात्रा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए उन जगहों के बारे में जानते हैं-

चेन्नाकेशव मंदिर

चेन्नाकेशव मंदिर मैसूर शहर में मौजूद दर्शनीय और धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर कावेरी तट पर मौजूद है। यह मंदिर एक वैष्णव हिंदू मंदिर है, जो कि भगवान श्री कृष्ण को दर्शाया गया है। यह मंदिर होयसाल वस्तु कला का एक बहुत ही अच्छा उदाहरण है।

Chennakeshava Temple
Image : Chennakeshava Temple

इस मंदिर की आकर्षक प्रतिमा हर साल हजारों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। परंतु अभी के समय में इस मंदिर का उपयोग पूजा के लिए नहीं किया जाता है क्योंकि इस मंदिर को मुस्लिम  सेनाओं द्वारा तोड़ दिया गया है। परंतु फिर भी इस मंदिर को देखने के लिए हजारों की तादात में यात्रियों का आना जाना लगा रहता है।

चामुंडेश्वरी मंदिर

चामुंडेश्वरी मंदिर मैसूर शहर में मौजूद धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर मैसूर के पूर्व किनारे पर स्थित है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है जो कि चामुंडी हिल्स पर 1000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Sri Chamundeshwari Temple
Image: Sri Chamundeshwari Temple

इस मंदिर के अंतर्गत मां दुर्गा के रूप चामुंडी देवी की पूजा की जाती है। चामुंडेश्वरी मंदिर को 18 महापीठ में से एक माना जाता है। इस मंदिर के अंतर्गत चामुंडी देवी की मूर्ति के अलावा नदी और महिषासुर की मूर्ति भी स्थापित है।

त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर

त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर मैसूर शहर में मौजूद एक धार्मिक स्थल है जो कि मैसूर किले के बाहर स्थित है। यह मंदिर त्रिनेश्वर स्वामी को समर्पित है।

Trinesvaraswamy Temple
Image: Trinesvaraswamy Temple

त्रिनेश्वर का वास्तविक अर्थ तीन नेत्र वाले शिव होता है। यह मंदिर आज के समय में  द्रविड़ वास्तुकला की सुंदरता का एक बेहद अच्छा उदाहरण है।

सेंट फिलोमेना चर्च

सैंट फिलोमिना चर्च मैसूर शहर में मौजूद एक बहुत ही अच्छी जगह है। सैंट फिलोमिना चर्च को एशिया के दूसरे सबसे लंबे चर्च के रूप में जाना जाता है। इस चर्च का निर्माण कैथोलिक संत और शहीद संत फिलोमेना को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में किया गया है।

St. Philomena's Cathedral
Image: St. Philomena’s Cathedral

सैंट फिलोमिना चर्च मैसूर शहर में स्थित सबसे ऐतिहासिक और खूबसूरत संरचनाओं में से एक है। इस चर्च की खूबसूरती शाम के समय देखने लायक होती है।

यह भी पढ़े : 10+तमिलनाडु में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मैसूर पैलेस

मैसूर पैलेस मैसूर शहर में मौजूद प्रमुख स्थलों में से एक है, जिसे मैसूर शहर का प्रमुख आकर्षण का केंद्र भी माना जाता है। यह पैलेस इंडो सरकेनिक शैली की वास्तुकला एक बहुत ही अच्छा उदाहरण भी माना जाता है।

Mysore Palace
Image: Mysore Palace

मैसूर पैलेस एक बहुत ही खूबसूरत इमारत है, जिसे भारी मात्रा में पर्यटकों द्वारा घूमा जाता है। ताजमहल के बाद मैसूर पैलेस दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ऐतिहासिक इमारतों में से एक हैं।

जगनमोहन पैलेस

जगनमोहन पैलेस मैसूर शहर में मौजूद बेहतरीन दर्शनीय स्थलों में से एक है और यह एक शानदार इमारत है, जिसे देखना पर्यटकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Jaganmohan Palace Art Gallery And Auditorium
Image: Jaganmohan Palace

इस पैलेस का निर्माण 1869 में  मैसूर के वोडेयर्स द्वारा किया गया था। वर्तमान समय में जगनमोहन पैलेस को आर्ट गैलरी में बदल दिया गया है, जिसके अंतर्गत कई सारे कलाकृतियां देखने को मिलती हैं।

मैसूर चिड़ियाघर

मैसूर में मौजूद चिड़िया घर को श्री चामराजेंद्र जूलॉजिकल उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह मैसूर शहर में मौजूद प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।

Sri Chamarajendra Zoological Gardens
Image: Sri Chamarajendra Zoological Gardens

मैसूर चिड़ियाघर को भारत में मौजूद सबसे अच्छे जूलॉजिकल गार्डन में से एक माना जाता है। यह चिड़ियाघर भारत के सबसे पुराने और प्रसिद्धि चिड़ियाघर में से एक है, जो कि 157 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है।

करणजी झील

करणजी झील मैसूर शहर में स्थित बेहद ही सुंदर स्थल में से एक है, जिसकी सुंदरता काफी ज्यादा मनमोहक प्रतीत होती है। करणजी झील को फव्वारा झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील को पक्षी प्रेमी स्थल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस जगह पर पक्षियों की 147 प्रजातियां देखने को मिलती है।

Karanji Lake
Image: Karanji Lake

इस झील के अंतर्गत एक तितली पार्क भी मौजूद है, जहां पर तितलियों की 45 से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिलती है जो कि काफी ज्यादा रंग बिरंगी और सुंदर होती है।

रेल संग्रहालय

रेल संग्रहालय मैसूर शहर में स्थित एक बहुत ही अच्छा दर्शनीय स्थल है। इस संग्रहालय के अंतर्गत विभिन्न वस्तुओं और तस्वीरों के संग्रह के माध्यम से भारतीय रेलवे की यात्रा और विकास को काफी अच्छे तरीके से प्रदर्शित किया गया है।

Mysuru-Rail-Museum
Image: Mysuru Rail Museum

इस संग्रहालय के अंतर्गत एक बैटरी से चलने वाली मिनी टॉय ट्रेन है, जो कि संग्रहालय के मैदान के चारों ओर घूमती रहती है और यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है।

मैसूर में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

मैसूर शहर दर्शनीय और पर्यटन स्थलों के साथ साथ प्रसिद्ध और स्थानीय व्यंजनों से भी परिपूर्ण हैं। यहां पर घूमने के अलावा आपको कई तरह के स्वादिष्ट भोजन देखने को मिलेंगे, जिनका आनंद आप अपनी यात्रा के दौरान ले सकते हैं। मैसूर शहर में मौजूद लोकल फुड में बहुत सारे व्यंजन शामिल हैं, जो कि इस प्रकार हैं

इडली, पेपर डोसा, मसाला डोसा, रवा डोसा, हरा पालक डोसा, ओनियन डोसा, खुला डोसा, पूड़ी,  उपमा, बड़ा, पूड़ी सागू, खारा बाथ, बोंडा, उप्पिथु, उथापम, शविगे बाथ, ब्राह्मण भोजन, बाजजी, पकोड़ा, इत्यादि। इन सभी व्यंजनों के अलावा भी मैसूर शहर में और भी बहुत से भोजन देखने को मिलते हैं।

मैसूर शहर में खाने लायक कुछ प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन में से कोर्री गस्सी, नीर डोसा, कुंडापुरा कोली सारू, आलुगेड्डा, मैसूर पाक,  हालबाई , रावा केसरी, बीसी बेले बाथ, इत्यादि व्यंजन शामिल है।

मैसूर में रुकने की जगह

यदि आप मैसूर शहर की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको मैसूर शहर घूमने के लिए कुछ दिन वहां रुकना पड़ेगा। मैसूर शहर की यात्रा करने के दौरान आपको वहां रुकने लायक बहुत सी होटल, रिसोर्ट, लॉज, इत्यादि मिलेंगे।

जहां पर आप अपनी मैसूर शहर की यात्रा के दौरान रुक सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार मैसूर शहर में मौजूद होटल, रिसॉर्ट या लॉज का चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : 10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

मैसूर जाने के लिए सबसे अच्छा समय

यदि आप मैसूर शहर की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि मैसूर शहर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मॉनसून और सर्दियों के मौसम में होता है क्योंकि इस मौसम के दौरान मौसम और शहर की सुंदरता काफी ज्यादा सुखद होता है।

इसीलिए यदि आप मैसूर शहर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए जुलाई से फरवरी तक का महीना काफी अच्छा साबित हो सकता है। इन महीनों के दौरान आप शहर की खूबसूरती का आनंद उठाते हुए दर्शनीय स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।

मैसूर कैसे पहुंचे ( रेल, सड़क, और हवाई मार्ग):-

यदि आप मैसूर शहर की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप वहां पहुंचने के लिए रेल, सड़क, या हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैसूर शहर तक जाने के लिए बसें भी उपलब्ध होती हैं, तो आप इन सभी का इस्तेमाल करके बड़ी आसानी के साथ मैसूर शहर तक पहुंच सकते हैं। तो चलिए रेल, सड़क और हवाई मार्क के बारे में जानते हैं-

रेल मार्ग : मैसूर शहर का रेलवे स्टेशन शहर के मध्य में स्थित है, तो आप जहां हैं वहीं से मैसूर शहर के लिए सीधा टिकट करा के मैसूर शहर पहुंच सकते हैं। मैसूर रेलवे स्टेशन की 3 लाइनें हैं जो कि शहर को हासन, बेंगलुरु और चामराजनगर से जोड़ता है।

सड़क मार्ग : मैसूर शहर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आप मैसूर शहर की यात्रा करने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव करते हैं तो आपको बता दे कि मैसूर शहर बेंगलुरु के दक्षिण पश्चिम की ओर 139 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बेंगलुरु से मैसूर तक का सड़क मार्ग काफी अच्छा है और इस मार्ग से यात्रा करना एक शानदार अनुभव होता है और सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कर्नाटक सड़क परिवहन निगम द्वारा मैसूर शहर से परिवहन की सुविधा भी प्रदान किया जाता है।

हवाई मार्ग : यदि आप मैसूर शहर तक पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप बेंगलुरु हवाई अड्डा तक का टिकट करवा कर पहुंच सकते हैं क्योंकि बेंगलुरु हवाई अड्डा कहां का प्रमुख हवाई अड्डा है।

मैसूर शहर के अंतर्गत एक घरेलू हवाई अड्डा भी मौजूद है जोकि चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और नई दिल्ली जैसे शहरों से आपस में जुड़ा हुआ है।

मैसूर घूमने के लिए खर्चा

मैसूर की यात्रा के दौरान आपको बहुत से खर्चा करना पड़ सकता है, जैसे कि मैसूर शहर की यात्रा, होटल का खर्चा, खाना का खर्चा, खरीदारी का खर्चा, घूमने फिरने का खर्चा, इत्यादि। तो इस हिसाब से यदि आप अकेले मैसूर की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको कम से कम ₹3000 से लेकर के 5000 रुपए तक का खर्चा लग सकता है।

यदि आप अपनी पूरी फैमिली के साथ मैसूर शहर की यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपका कम से कम ₹10000 से लेकर के ₹20000 तक का खर्चा लग सकता है।

मैसूर घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

मैसूर शहर की यात्रा करने के दौरान आपको सबसे जरूरी अपने पास कुछ पैसा रखना होता है और इसके अलावा किसी भी यात्रा के दौरान कपड़े, खाने पीने की चीजे, और सबसे जरूरी फर्स्ट एड बॉक्स साथ में रखना चाहिए।

FAQ

मैसूर में घूमने लायक कौन कौन सी जगह प्रसिद्ध है?

मैसूर में घूमने लायक सोमनाथपुरा मंदिर, चामुंडेश्वरी मंदिर, रेल संग्रहालय, करणजी झील, मैसूर चिड़ियाघर, जगनमोहन पैलेस, मैसूर पैलेस, सैंट फिलोमिना चर्च, त्रिनेश्वर स्वामी मंदिर, इत्यादि जगहें प्रसिद्ध है।

मैसूर शहर कहां स्थित है?

मैसूर शहर भारत में मौजूद कर्नाटक राज्य में स्थित है।

मैसूर शहर का स्थानीय और प्रमुख भोजन क्या है?

मैसूर शहर का स्थानीय और प्रमुख भोजन कोर्री गस्सी, नीर डोसा, कुंडापुरा कोली सारू, आलुगेड्डा, मैसूर पाक,  हालबाई , रावा केसरी, बीसी बेले बाथ, इत्यादि है ।

मैसूर शहर की यात्रा करने के लिए कुल कितना खर्चा लगता है?

मैसूर शहर की यात्रा करने के लिए कुल ₹5000 से लेकर के ₹20000 तक का खर्चा लग सकता है।

मैसूर शहर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा होता है?

मैसूर शहर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से फरवरी तक का महीना होता है क्योंकि इस महीने के दौरान मौसम और शहर की सुंदरता काफी ज्यादा सुखद प्रतीत होती है।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में लगभग सभी लोगों को घूमना फिरना पसंद होता है। इसलिए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मैसूर में घूमने की जगह ( Mysore Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया है। और इसके साथ ही साथ उससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातो के बारे में भी बताया है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा, और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से मैसूर शहर के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

यह भी पढ़े :

10+कर्नाटक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+कुर्ग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+बैंगलोर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+हैदराबाद में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment