15+ उत्तर गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

North Goa Me Ghumne ki Jagah: भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित गोवा भौगोलिक रूप से दो भागों में बटा हुआ है नॉर्थ गोवा ओर साउथ गोवा। नोर्थ गोवा में कई सुंदर बीच है। यहां का वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गोवा एक छोटा सा राज्य होने के बावजूद भी यहाँ घूमने के कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है।

North-Goa-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image: North Goa Me Ghumne ki Jagah

यदि आप उत्तर गोवा जाने की योजना बना रहे हैं, तो लेख को अंत तक पढ़े। क्योंकि आज के लेख में हम आपको उत्तर गोवा के यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देने वाले हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर गोवा के बारे में कुछ रोचक तथ्य, उत्तर गोवा में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Places to Visit in North Goa) और वहां का लोकप्रिय भोजन साथ ही वहां पर ठहरने के लिए जगह, गोवा कैसे जाएं इत्यादि सभी आवश्यक जानकारी देंगे।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

15+ उत्तर गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय | North Goa Me Ghumne ki Jagah

उत्तर गोवा के बारे में रोचक तथ्य

  • गोवा की राजधानी पणजी गोवा में स्थित है।
  • गोवा पर पुर्तगालियों का 451 सालों तक राज रहा था।
  • 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब गोवा भारत का राज्य नहीं था। 1987 में पुर्तगालियों से आजाद होने के बाद गोवा को भारत का राज्य घोषित किया गया।
  • 1961 से पहले गोवा में जिन व्यक्तियों का जन्म हुआ, उन्हें भारतीय और पुर्तगाली दो नागरिकता हासिल हुई।
  • एशिया का सबसे पहला प्रिंटिंग प्रेस गोवा में ही चालू की गई थी।

उत्तर गोवा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (North Goa Tourist Places in Hindi)

बोगदेश्वर मंदिर

उत्तरी गोवा के विभिन्न पर्यटन स्थलों में से एक यह बोगदेश्वर का मंदिर है। यह मंदिर विभिन्न पेड़ पौधों की हरियाली के बीच स्थित है। उत्तर गोवा में सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

Bogdeshwar temple
Bogdeshwar Temple

यही कारण है कि लोग यहां पर शांति के कुछ पल बिताने के लिए आते हैं। इस मंदिर की खासियत यह है कि हर साल यहां दिसंबर से जनवरी के बीच में ‘जतरा’ नाम का मेला आयोजित किया जाता है।

द लेडी ऑफ अवर लेडी ऑफ इमैक्युलेट कॉन्सेप्ट

उत्तर गोवा के दाबोलिम एयरपोर्ट से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पणजी में स्थित एक लोकप्रिय चर्च है। सफेद रंग से रंगे इस चर्च में एक घंटी लगी है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Immaculate-Conception-Church
Immaculate Conception Church

इस चर्च में पहुंचने के लिए 78 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। इस चर्च को 1600 ईसवी में पूर्ण रूप से निर्मित किया गया था। उत्तर गोवा के विभिन्न पर्यटन स्थलों में से एक यह चर्च है।

कालागुंते बीच

उत्तर गोवा में कई सारे समुद्री तटीय स्थान है, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध और समुद्रों की रानी कही जाने वाली कालागुंते बीच है, जो समुद्र तट बागा से कैंडोलिम तक फैला हुआ है। इस बीच की खूबसूरती के कारण यहां पर हमेशा ही लोगों की भीड़ जमी रहती है।

Calangute Beach
Calangute Beach

लोग रात में भी समुद्र में पार्टी का आनंद लेते है। यहां के सुंदर दृश्यों के साथ-साथ आप यहां पर पानी से संबंधित कई तरह की गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

बागा बीच

बागा बीच उत्तरी गोवा का लोकप्रिय बीच है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। यहां पर समुद्र किनारे डिस्को और पब भी है। यहां रात के समय में पार्टी कर सकते हैं।

Baga-Beach
Baga Beach

यहां का नाइटलाइफ बहुत ही शानदार है। इन सबके अतिरिक्त यहां डॉल्फिन ट्रिप, विंडसर्फिंग, जेट्सकीइंग, वाटर स्कीइंग, स्कूबा डाइविंग, बनाना राइड, रिवर क्रूज़ और वॉटर स्कूटर जैसी समुद्री गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

चापोरा किला

यह किला उत्तर गोवा में चपोरा नदी के पास ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जो उत्तर गोवा का एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल में से एक है। यह किला पुर्तगाली वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है, जो फिलहाल खंडहर में बदल चुका है। लेकिन इसके बावजूद लोग पुर्तगाली वास्तुकला की झलक देखने के लिए इस किले को विजिट करने के लिए आते हैं।

Chapora Fort
Chapora Fort

यहां पर अंजुना और वागाटोर समुद्र तट का अभूतपूर्व दृश्य देख सकते हैं। यहां से समुद्र के आसपास के सुंदर दृश्य की फोटोग्राफी भी की जा सकती है। इस किले में दो सुरंग भी बनाई गई है, जो पुर्तगालियों के समय में आपातकाल के दौरान बचने के लिए बनवाई गई थी। यह जगह कुछ पल शांति में बिताने के लिए एक अच्छा स्थान है।

मंगुशी मंदिर

उत्तर गोवा में से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंगुशी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह प्राचीन मंदिर मंगुशी गांव में स्थित है, जो अपनी सात मंजिली दियो का टावर के लिए काफी प्रसिद्ध है। मंगुशी मंदिर 450 साल पुराना है।

 Shree Mangesha Temple
Shree Mangesha Temple

इस मंदिर में भगवान शिव की शिवलिंग स्थापित है। मंदिर की वास्तुकला भी काफी खूबसूरत और आकर्षक है। साथ साथ उन्नीसवीं शताब्दी के झूमर के कारन मंदिर और भी आकर्षित लगता है। यही कारण है कि उत्तर गोवा आने वाले पर्यटक इस मंदिर के दर्शन करने जरूर आते हैं।

कैंडोलिम बीच

यदि आप नॉर्थ गोवा में ऐसे समुद्री तट की तलाश में है, जहां पर कोई भी दुकान, रेस्टोरेंट्स या व्यवसाय गतिविधियों की भीड़ भाड़ ना हो, मात्र वहां पर शांति हो तो आप कैंडोलिम बीच पर जा सकते हैं, जो पणजी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Candolim Beach
Candolim Beach

इस बीच पर दिसंबर के महीने में 3 दिनों तक सनबर्न महोत्सव मनाया जाता है, जो यहां का एक लोकप्रिय महोत्सव है। यह जगह कपल के लिए पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन भी है। रात के समय इस बीच पर और भी ज्यादा आनंद आता है।

यहां पर आने वाले पर्यटक पैरासेलिंग, कैटमरन सेलिंग, बानाना राइड्स, सर्फिंग, जेट स्कीइंग और बंप राइड्स जैसी कई सारी पानी से संबंधित गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

अंजुना पिस्सू बाजार

यदि आप उत्तर गोवा में शॉपिंग करना चाहते हैं तो वहां का पिस्सू बाजार जो उत्तर गोवा के अंजना बीच पर लगता है, काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आप विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदी कर सकते हैं।

Anjuna Pissoo Bazar
Anjuna Pissoo Bazar

यहां हाथों से बनाया गया कई सारे हाउस डेकोरेशन चीजें जैसे कि वॉल हैंगिंग, फोटोज इत्यादि खरीद सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर कई सारे बेहतरीन कपड़े भी बैचे जाते हैं।

डेल्टिन रॉयल

गोवा में विभिन्न पर्यटक स्थलों को घूमने के बाद मनोरंजन के लिए गोवा के कैसीनो में जा सकते हैं। गोवा कैसीनो के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर कई कैसीनो है, जिसमें से डेल्टिन रोयले फ्लोटिंग कैसीनो में शामिल है, जो 40000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस कैसीनो में 800 से भी ज्यादा गेम खेल सकते हैं।

Deltin Royale
Deltin Royale

यहां अंदर का माहौल बेहद मनोरंजन से भरपूर होता है। साथ ही अंदर बेहद लग्जरी माहौल होता है, जहां पर बड़े-बड़े रूम, आलीशान विस्की लाउंज और रेस्टोरेंट्स शामिल है।

यदि आप गोवा जाते हैं तो इस कैसीनो को एक बार जरुर विजिट करें। क्योंकि बिना कैसीनो जाएं गोवा की यात्रा अधूरी है। यहां अंदर प्रवेश शुल्क ₹1500 से ₹8000 तक लगता है।

यह भी पढ़े: 10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

अगुआड़ा बीच और फोर्ट

उत्तर गोवा के पणजी शहर से 18 किलोमीटर की दूरी पर अगुआडा बीच के पास स्थित यह अगुआड़ा किला उत्तर गोवा के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।

Aguada Fort
Aguada Fort

यदि आप ऐतिहासिक चीजों को देखने में रुचि रखते हैं और इतिहास की बातों को जानने की रुचि है तो इस उत्तर गोवा की यात्रा के दौरान इस किले को देखने आ सकते हैं। यहां से आप अरब सागर का शानदार नजारा देख सकते हैं।

अगुआडा फोर्ट के नजदीक ही अगुआडा बीच है। अगुआडा बीच पर शाम की सैर करना और सूरज ढलते देखने का नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ आप शॉपिंग और विभिन्न प्रकार के वाटरस्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकते हैं।

महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर उत्तर गोवा में एक धार्मिक स्थल है, साथ ही पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। यह मंदिर 15वीं शताब्दी के आसपास बनाई गई थी। यह मंदिर देवी लक्ष्मी को समर्पित है। मंदिर के अंदर मां लक्ष्मी की काले पत्थर से 4 हाथ वाली प्रतिमा स्थापित की गई है।

Shree Mahalaxmi Temple
Shree Mahalaxmi Temple

मंदिर का आकर्षण उसका द्वार है, जो धनुष आकार का है। उत्तर गोवा की यात्रा के दौरान इस लोकप्रिय धर्म धार्मिक स्थल को जरूर विजिट करें। पर्यटक 6:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक इस मंदिर का दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।

आरामबोल बीच

अगर आप हिप्पी संस्कृति का मजा लेना चाहते हो तो आपको नॉर्थ गोवा में आरामबोल बीच जरूर जाना चाहिए। एक चट्टानी और रेतीले समुद्र तट आपको हिप्पी बोहेमियन वाइब्स देता है। आरामबोल बीच अपने नाम की तरह की आपको आराम और शांति प्रदान करेगा।

Arambol Beach
Arambol Beach

गोवा राज्य संग्रहालय

अगर आप गोवा का इतिहास जानना चाहते हो तो आप इस गोवा राज्य संग्रहालय की मुलाकात ले सकते हैं। इस संग्रहालय में गोवा के समृद्ध इतिहास पर नजर डालते हुए रॉक मूर्तियों, लकड़ी से बने सामान, कांस्य, कलाकृति, पांडुलिपियां, असामान्य चांदी के सिक्के और मानव संस्कृति के 8000 से भी ज्यादा अवशेष मौजूद है।

Goa State Museums
Goa State Museums

हरवलेम वॉटरफॉल

यह नार्थ गोवा की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यह वॉटरफॉल 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरता है और मोनसून की सीज़नमें यह काफी मनोहर लगता है।

Harvalem Waterfalls
Harvalem Waterfalls

फॉल बिचोलिम से थोड़ी दूरी पर स्थित है। हरवलेम वॉटरफॉल के के साथ साथ आप अरवलम गुफाओं और रुद्रेश्वर मंदिर भी देख सकते हैं।

वागाटोर बीच

वागाटोर बीच का समुद्र तट दो मुख्य समुद्र तटों में विभाजित है, जिसका नाम है बिग वैगेटर और लिटिल वैगेटर। आप पानी का मज़ा लेना चाहते हैं, तो यहाँ पर आप जेट स्कीइंग और पैरासेलिंग एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

vagator beach
vagator beach

आप यहाँ पर सुंदर सूर्यास्त का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ के समुद्र तट पर लाल चट्टानें इस जगह की सुंदरता की एक अलग ही निशानी है।

उत्तर गोवा में लोकप्रिय भोजन

उत्तर गोवा एक समुद्री तटीय प्रदेश होने के कारण यहां पर ज्यादातर भोजन समुद्री जीवों से बनाए जाते हैं। इस तरह उत्तर गोवा में आपको ज्यादातर व्यंजनों की सूची में नॉनवेज दिखेंगे। ऐसे में यदि आप शाकाहारी है तो हो सकता है कि आपको उत्तर गोवा में शाकाहारी भोजन का ज्यादा विकल्प ना मिले।

यहां पर केकडा, झींगा से लेकर घोंघा जैसे समुद्री जीवों से कई प्रकार के मांसाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं, जो सामान्यतः भारत के अन्य राज्यों में देखने को नहीं मिलता। नॉनवेज के शौकीन व्यक्ति यहां पर नए प्रकार की नॉनवेज डिश के स्वाद का अनुभव ले सकते हैं।

जो लोग शाकाहारी है, उनके लिए उत्तर गोवा में चावल से बने इडली के समान एक व्यंजन जिसे साना कहते हैं, उसे अपने ब्रेकफास्ट या लंच में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर नारियल के विभिन्न परतों से बनाया गया प्रसिद्ध केक बिंबासा शाकाहारी और मीठा पसंद करने वाले पर्यटक को के लिए काफी खास है।

इस तरह यहां पर शाकाहारियों के लिए भी कुछ ना कुछ प्रकार के व्यंजन है। यहां पर ज्यादातर शाकाहारी व्यंजन ब्रेड से बनाए जाते हैं, क्योंकि कि गोवा पर पुर्तगालियों का ज्यादा प्रभाव रहा, जिनके व्यंजन में ब्रेड प्रमुख होता था।

उत्तर गोवा केसे जाएँ?

गोवा भौगोलिक रूप से दो भागों में बटा हुआ है उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा। यह दोनों ही भाग समुद्री तट से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण ज्यादातर पर्यटक समुद्र का आनंद लेने के लिए गोवा के इन दोनों क्षेत्रों पर स्थित बीच पर घूमना आना पसंद करते हैं।

यदि आप उत्तर गोवा की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास वहा जाने के लिए तीन माध्यम है रेलवे, सड़क और हवाई। हालांकि इन तीनों के अतिरिक्त चौथा मार्ग जलमार्ग भी है।

लेकिन जलमार्ग के जरिए आप केवल उन्ही राज्य से आ सकते हैं, जो समुद्री तटीय हो जैसे कि महाराष्ट्र, कर्नाटक इत्यादि। यहां से आप क्रूज़ के माध्यम से समुद्र की लहरों का सुंदर दृश्य देखते हुए उत्तर गोवा जा सकते हैं।

हवाई मार्ग: यदि आप उत्तर गोवा जाने के लिए हवाई मार्ग का चयन करना चाहते हैं तो बता दें कि गोवा में दो हवाई अड्डा है पहला हवाई अड्डा जो पणजी से 15 किलोमीटर दूर स्थित है, जिसका नाम वास्कोडिगामा हवाई अड्डा है। यह गोवा के उत्तर भाग में स्थित होने के कारण आप उत्तर गोवा के लिए यहां की फ्लाइट बुक करवा सकते हैं।

दूसरा गोवा में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देबोलीम हवाई अड्डा है। यह गोवा के वास्कोडिगामा शहर से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उत्तर गोवा जाने के लिए आप इन दोनों में से किसी भी हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट बुक करवा सकते हैं।

रेलवे मार्ग: यदि आप उत्तर गोवा जाने के लिए रेलवे मार्ग का चयन करना चाहते हैं तो यह काफी सस्ता माध्यम हो सकता है। हालांकि गोवा में दो रेलवे स्टेशन है पहला वास्कोडिगामा रेलवे स्टेशन और दूसरा मडगांव रेलवे स्टेशन। चूंकि आप उत्तर गोवा जाना चाहते हैं तो वास्को डी गामा रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन की टिकट बुक करवा सकते हैं।

सड़क मार्ग: उत्तर गोवा का सबसे प्रमुख शहर पणजी है, जो गोवा की राजधानी भी है। यह शहर भारत के विभिन्न प्रमुख शहर और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से सड़क मार्ग से सीधे से जुड़ा हुआ है। यदि आप गोवा के निकटतम पड़ोसी राज्यों में रहते हैं तो सड़क मार्ग के जरिए उत्तर गोवा की यात्रा काफी आसान हो सकती है।

उत्तर गोवा में कहां ठहरे? (North Goa Places to Stay)

यूं तो उत्तर गोवा में एक से बढ़कर एक होटल है, जहां पर पर्यटक ठहर सकते हैं। लेकिन उत्तर गोवा में सबसे बढ़िया ठहरने का जगह कलंगुट बीच का इलाका है। यहां पर काफ़ी होटल है और यहां से उत्तर गोवा के सभी दर्शनीय स्थल भी काफी नजदीक पड़ते हैं।

लेकिन यहां पर ठहरने के लिए आपको पहले से ही रूम बुक करवाने पड़ते हैं, क्योंकि सीजन के दौरान यहां पर रूम मिलने में काफी दिक्कत होती है।

यह भी पढ़े: 10+दक्षिण गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

उत्तर गोवा कैसे घूमे?

यूं तो उत्तर गोवा को घूमने के लिए आप वहां पर कई सारी टैक्सी की सवारी ले सकते हैं, लेकिन वहां पर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध स्कूटी की सवारी है।

आप स्कूटी को किराए पर ले सकते हैं और पूरे उत्तर गोवा को आराम से घूम सकते हैं। वहां पर कई ऐसे एजेंट मिल जाते हैं, जो स्कूटी को प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर देते हैं।

उत्तर गोवा घूमने कब जाएं?

यूं तो गोवा एक समुद्री पर्यटक स्थल है। यहां पर यात्री साल भर बीच का आनंद लेने के लिए आते हैं, लेकिन उत्तर गोवा घूमने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर-नवंबर के दौरान होता है। क्योंकि इस दौरान यहां पर मौसम काफी सुहाना होता है और यहां की ताजी हवा में समय बिताने में काफी आनंद आता है।

वहीं गर्मियों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। फिर भी यदि आप गर्मियों के दौरान उत्तर गोवा की यात्रा के लिए जाते हैं तो अपने साथ सनस्क्रीन और गोगल, हेट जैसी चीजें जरूर रखें, क्योंकि इनसे समुद्र किनारे सूर्य की सीधी रोशनी से बच सकते हैं।

उत्तर गोवा घूमने का खर्चा

उत्तर गोवा घूमने का खर्चा निम्न बातों पर निर्भर करता है:

  • यात्रा के टिकट का खर्चा
  • होटल में ठहरने का खर्चा
  • घूमने फिरने का खर्चा
  • खाने पीने का खर्चा

उपयुक्त दिए गए खर्चे आप पर निर्भर करता है। यात्रा के टिकट का खर्चा गोवा पहुंचने की आपके द्वारा चयन किए गए माध्यम पर निर्भर करता है। यदि आप हवाई मार्ग से गोवा जाते हैं तो आपको ज्यादा खर्चा लग सकता है, वहीँ रेलवे मार्ग से काफी बचत हो सकता है।

इसके अतिरिक्त यदि आप किसी सस्ते होटल में रहते हैं, तो वहां पर आपको रूम का चार्ज बहुत कम लगेगा। गोवा भारत का बहुत छोटा राज्य है, जिसमें उत्तर गोवा, गोवा का केवल आधा भाग है, जिसके कारण आप गोवा के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को मात्र 2 दिन के अंदर विजिट कर सकते हैं। इसीलिए आपको उत्तर गोवा की यात्रा के लिए 2 दिन के लिए योजना बना सकते हैं।

उत्तर गोवा फोटो गैलरी (North Goa Places to Visit)

FAQ

उत्तर गोवा में कौन सा हवाई अड्डा है?

हालांकि गोवा में दो हवाई अड्डे है, जिनमें से एक हवाई अड्डा उत्तर गोवा में स्थित प्रमुख शहर पणजी में है, जिसका नाम वास्कोडिगामा हवाई अड्डा है।

उत्तर गोवा में कौन सा रेलवेस्टेशन है?

उत्तर गोवा में वास्कोडिगामा शहर से 4 किलोमीटर की दूरी पर वास्कोडिगामा रेलवे स्टेशन है।

गोवा दो स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाता है?

गोवा भारत का एक प्रमुख राज्य है, जहां पूरा भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है। वहीँ गोवा 15 अगस्त के साथ साथ 19 दिसंबर को गोवा के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है। क्योंकि 19 दिसंबर को ही गोवा पुर्तगालियों के शासन से मुक्त हुआ था।

पणजी कहां पर है?

उत्तर गोवा का प्रमुख शहर पणजी गोवा की राजधानी है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको गोवा का उत्तरी भाग अर्थात उत्तर गोवा में घूमने की जगह (North Goa Me Ghumne ki Jagah) से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दी। हमें उम्मीद है कि उत्तर गोवा की यह टूर गाइड आपकी उत्तर गोवा की यात्रा को सुगम बनाने में मदद करेगा।

यदि लेख अच्छा लगा हो तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सूझाव हो तो कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ दिल्ली में घूमने की बेहतरीन जगह

10+ कश्मीर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ अमरावती में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment