10+ रोइंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Roing Me Ghumne ki Jagah : भारत में घूमने लायक एक से बढ़कर एक जगहे मौजूद है, उन्हीं में से एक रोइंग भी है। रोइंग अरुणाचल प्रदेश में मौजूद एक बेहद हि सुंदर शहर है जो कि अपनी संस्कृति, कला, सुंदरता, बर्फीली पहाड़ियों, गहरी घाटियां, अशांत नदियां, झरने, झीलें, शांति स्थल, इत्यादि चीजों के लिए प्रसिद्ध है।

यह जगह खास तौर पर प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है। रोइंग की यात्रा करना अधिकतर लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। यह भारत में मौजूद घूमने लायक बेहद ही सुंदर जगहों में से एक है। इस जगह कि सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यही कारण है कि रोइंग पर्यटकों के लिए काफी अच्छा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Roing Me Ghumne ki Jagah
Image: Roing Me Ghumne ki Jagah

यदि आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ रोइंग की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहे क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ‘रोइंग में घूमने की जगह’ के बारे में बताएंगे और इससे जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताएंगे। जिसके बारे में जानना आपकी यात्रा के लिए अच्छा साबित हो सकता है। तो चलिए बिना समय गवाएं इस विषय के बारे में जानते हैं।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

रोइंग में घूमने की जगह | Roing Me Ghumne ki Jagah

रोइंग के बारे में रोचक तथ्य

रोइंग से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्य हैं, जो कि इस जगह को और भी जानकार बनाने में मदद करता है। तो चलिए रोइंग से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

  • रोइंग निचली दिबांग घाटी में स्थित एक शहर है।
  • रोइंग हरी-भरी घाटियां, नदियां, झिले, झरने, बर्फीली पहाड़ियां, वनस्पतियां, जीव जंतु, इत्यादि चीजों के अलावा ट्रैकिंग, एंगलिंग, राफ्टिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है।
  • रोइंग लोअर दिबांग वैली जिले का मुख्‍यालय है।
  • रोइंग अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग का एक हिस्‍सा है।
  • रोइंग प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ आकर्षक जनजातियां व प्राचीन पुरातात्विक के लिए भी प्रसिद्ध है।

रोइंग में लोकप्रिय पर्यटक स्थल (Roing Tourist Places in Hindi)

रोइंग अपने आप में सुंदर वातावरण का प्रतीक है, यहां पर घूमने के लिए बहुत सी सुंदर जगहें मौजूद हैं, जो कि काफी ज्यादा मनमोहक प्रतीत होते हैं। तो चलिए उन्हीं में से कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल और घूमने की जगहों के बारे में जानते हैं।

मेहाओ झील

मेहाओ झील रोइंग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। मेहाओ झील शांत प्रकृतिक सौंदर्य से गिरा हुआ वन्‍यजीव अभयारण्‍य का एक हिस्‍सा है। यह वन्यजीव अभयारण्य के अंदर लगभग 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह अपनी सुखद वातावरण और खूबसूरत झिलों के कारण जाना जाता है।

Mehao Lake
Image: Mehao Lake

मेहाओ झील में मछली नहीं पाई जाती है, क्योंकि भूवैज्ञानिकों के अनुसार यह झील ओलिगोट्रोफिक है। मेहाओ झील पर कैम्पिंग, नौका विहार और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियां भी की जाती है।

इफी पानी घाट

इफी पानी घाट रोइंग के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थल में से एक है। इफी पानी घाट रोइंग से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जगह एकांत और शांति का प्रतीक है। इफी पानी घाट पर दिबांग नदी और घाटी के मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है।

Iphi Pani Ghat
Image : Iphi Pani Ghat

इस जगह पर फिशिंग भी की जाती है। यदि आप रोइंग की यात्रा पर निकले हैं, तो अपने परिवार या फैमिली के साथ इस जगह पर जरूर घूमे।

नेहरु वन उद्यान

नेहरु वन उद्यान रोइंग में परिवार के साथ घूमने लायक एक बेहद ही सुंदर जगह है। नेहरु वन उद्यान रोइंग के देवपानी नदी के तट पर स्थित है। इस जगह पर देखने लायक बहुत ही सुंदर और आकर्षक कैक्टस हाउस, आर्किड क्षेत्र और एक सुंदर बगीचा है।

Nehru van Udyan roing
Image: Nehru van Udyan

यहां का वातावरण काफी ज्यादा शांतिप्रिय है। नेहरु वन उद्यान पर ईज़ीज़ टावर ( गेस्ट हाउस) भी मौजूद है, जहां से देवपानी नदी का एक बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत होता है।

भाष्मकनगर किला

भाष्मकनगर किला अरुणाचल प्रदेश में स्थित सबसे महत्वपूर्ण, प्राचीन और पुरातात्विक स्थल में से एक है। भाष्मकनगर किला रोइंग से लगभग 30 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है। इस जगह पर इतिहास से जुड़े हुए एक से बढ़कर एक उदाहरण मौजूद है, जो कि इतिहास प्रेमियों के लिए सबसे अच्छा जगह है।

Bhismaknagar Fort
Image: Bhismaknagar Fort

इस किले का निर्माण करीब 12 वीं शताब्दी के दौरान किया गया है। यह किला प्राचीन युग की भव्यता और सांस्कृतिक उत्कृष्टता का बेहतरीन प्रदर्शन करता है। यहां पर मौजूद अलग अलग तरह के प्राचीन चीजें और कलाकृतियां समय की सभ्यता की आगे की स्थिति को दर्शाती हैं।

यह भी पढ़े : 10+ईटानगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

रुक्मिणी नाटी

रुक्मिणी नाटी रोइंग के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह एक खंडहर किला है, जिसे चिमिरी किला के नाम से भी जाना जाता है। इस किले का निर्माण लगभग 14वी शताब्दी के दौरान किया गया है।

Rukmini Nati
Image: Rukmini Nati

रुक्मिणी नाटी रोइंग से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर चिमिरी गांव के मध्य में स्थित है। अभी के समय में  रुक्मिणी नाटी पूरी तरह से खंडहर हो गया है, परंतु खंडहर होने के बावजूद भी इस जगह को पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

निजोमाघाट

रोइंग से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित निजोमाघाट एक बहुत ही सुंदर और अद्भुत पर्यटक स्थल है, जिसका निर्माण करीब 19वी शताब्दी के दौरान अंग्रेजों द्वारा किया गया है। अंग्रेजों द्वारा इसका निर्माण पहाड़ियों तक सक्षम रूप से पहुंचने के लिए किया गया है।

Nijomaghat
Image: Nijomaghat

और इसी कारण से इस घाट का नाम ब्रिटिश राजनीतिक अधिकारी जे.एफ. नीधम के नाम पर रखा गया था। इस जगह पर काफी सुंदर हरे-भरे घाटियां, पहाड़ों और एक खूबसूरत नदियां मौजूद है। इस जगह पर पर्वत श्रृंखला का नजारा भी बेहद सुखद प्रतीत होता है।

सैली झील

सैली झील रोइंग की सुंदरता का प्रतीक है। यह एक बेहद ही सुंदर पिकनिक स्पॉट है, जोकि रोइंग से केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

Sally Lake
Image: Sally Lake

यहां की प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे जंगल, वन्यजीव अभ्यारण, झील, शानदार घाटी, इत्यादि चीजें देखने लायक है। यह रोइंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। इसीलिए रोइंग की यात्रा के दौरान इस जगह पर अवश्य घूमना चाहिए।

हुनलि

हुनलि रोइंग के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल में से एक हैं, जो कि 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक शहर है। यह घाटी में बसा हुआ एक शहर है, जोकि अपने शानदार और अद्भुत दृश्यों के कारण जाना जाता है।

Hunli
Image: Hunli

यह जगह अपनी सुंदरता के साथ साथ ट्रैकिंग, क्राफ्टिंग, इत्यादि चीजों जैसे एडवेंचर्स एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर गुफा और मंदिर भी स्थित है।

मयूदिया

मयूदिया भी रोइंग के सबसे लोकप्रिय और अद्भुत जगहो में से एक है, जो कि रोइंग से लगभग 56 किमी की दूरी पर हिमालय पर स्थित है। मयूदिया हिमालय की हरी-भरी हरियाली और लुभावने दृश्यों के बीच स्थित एक पहाड़ी रिसोर्ट है। मयूदिया 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Mayudia
Image: Mayudia

इस जगह पर हरे-भरे जंगलों के साथ साथ बर्फ से ढके हुए पहाड़ियां, आदर्श परिवेश, अनोखी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फबारी, शानदार घाटियां, एकता पूर्ण वातावरण, देखने लायक है। फैमिली या फ्रेंड के साथ घूमने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा जगह है।

रोइंग में खाने के लिए क्या-क्या फेमस है?

रोइंग जितना ज्यादा आकर्षक और अद्भुत पर्यटक स्थलों के कारण प्रसिद्ध है, उतना ही प्रसिद्ध अपने तरह तरह के व्यंजनों के लिए भी है। यहां पर खाने के लिए बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन देखने को मिलते हैं। जिनमें से कुछ निम्नलिखित शामिल है:

  • चावल
  • पीका पीला
  • मरुआ
  • चुरा
  • अपोंग
  • अमिन
  • बांस की कोंपलें
  • लुकटेर
  • पा नंग
  • पेहक , इत्यादि।

रोइंग में रुकने की जगह

यदि आप रोइंग की यात्रा के दौरान वहां कुछ दिन रुकना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि रोइंग में बजट और सुविधा के अनुसार अलग अलग तरह के होटल, लॉज या रिसॉर्ट मौजूद है, जिन्हें आप अपनी बजट और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।

रोइंग घूमने का सबसे अच्छा समय 

रोइंग भारत के अरुणाचल प्रदेश की नीचली दिबांग घाटी में स्थित एक बहुत ही सुंदर शहर है। यदि आप रोइंग घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि रोइंग घूमने जाने का सबसे अच्छा समय गर्मियों के मौसम को माना जाता है क्योंकि गर्मियों के मौसम के दौरान भी रोइंग का वातावरण काफी सुखद और ठंडा होता है।

बरसात के मौसम में यहां का वातावरण अप्रत्याशी वर्षा के कारण काफी बिगड़ा हुआ होता है और सर्दियों के मौसम में यहां भारी बर्फबारी भी होती है। इसी कारण से रोइंग की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों के मौसम को माना गया है।

यह भी पढ़े : 10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

रोइंग कैसे पहुंचे (रेल, सड़क, और हवाई मार्ग)

रोइंग पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट से जुड़ी हुई हर तरह की सुविधा मौजूद है। यदि आप रोइंग जाना चाहते हैं, तो रेल, सड़क या हवाई किसी भी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं:

रेल मार्ग:- रोइंग जाने के लिए डायरेक्ट रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। डिब्रूगढ़ टाउन रेलवे स्टेशन तिनसुकिया रोइंग पहुंचने वाला प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो रोइंग से लगभग 113 किलोमीटर की दूर पर स्थित है। तो आप को सबसे पहले इस रेलवे स्टेशन पर जाना होगा, उसके बाद किसी भी स्थानीय साधन के माध्यम से रोइंग पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग:- रोइंग पहुंचने के लिए बहुत से सड़क मार्ग उपलब्ध है, जो कि आसपास के बड़े बड़े शहरों को आपस में जोड़ने का काम करती है। आप रोइंग अपने पर्सनल साधनों के माध्यम से भी जा सकते हैं और इसके अलावा रोइंग पहुंचने के लिए दिल्ली और गुवाहाटी से बसों और टैक्सियों की सुविधा भी उपलब्ध है।

हवाई मार्ग:-वैसे तो किसी भी यात्रा को मंगलमय और सुविधाजनक बनाने के लिए हवाई मार्ग एक बहुत ही अच्छा विकल्प होता है। परंतु यदि आप रोइंग की यात्रा फ्लाइट के माध्यम से करना चाहते हैं, तो आपको बता दे कि रोइंग जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा नहीं है।

रोइंग पहुंचने के लिए मोहनबाड़ी हवाई अड्डा और गुवाहाटी हवाई अड्डा दो सबसे नजदी हवाई अड्डा है, जो रोइंग से लगभग 150 और 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तो आप इन दोनों एयरपोर्ट में से किसी एक के लिए उड़ान भर सकते हैं। फिर वहां से आप किसी भी स्थानीय साधन के माध्यम से रोइंग पहुंच सकते हैं।

रोइंग घूमने का खर्चा

यदि आप रोइंग की यात्रा करने निकले हैं तो आपको इसमें लगने वाला सबसे पहला खर्चा ट्रैवलिंग का होगा। उसके बाद वहां रहने, खाने-पीने, घूमने फिरने, इत्यादि चीजों में भी खर्चा लगेगा।

तो इस हिसाब से यदि आप रोइंग की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो इसमें कुल लगने वाला खर्चा कम से कम ₹10000 से लेकर के ₹15000 तक का हो सकता है। यह खर्चा आपकी जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकता है।

रोइंग घूमते वक्त अपने साथ क्या रखें?

यदि आप रोइंग घूमने के लिए निकले हैं, तो आपको अपने साथ कुछ जरूरत के सामान और कुछ महत्वपूर्ण चीजें जरूर रखनी चाहिए जैसे कि- पानी बोतल, कपड़े, दवाइयां, फर्स्ट एड बॉक्स, इत्यादि। इसके अलावा भी आप अपनी जरूरत के अनुसार सामान रख सकते हैं।

FAQ

रोइंग किस लिए प्रसिद्ध है?

रोइंग अपनी हरी-भरी घाटियां, नदियां, झिले, झरने, बर्फीली पहाड़ियां, वनस्पतियां, जीव जंतु, इत्यादि चीजों के अलावा ट्रैकिंग, एंगलिंग, राफ्टिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है।

रोइंग में घूमने लायक कौन कौन सी जगहें मशहूर है?

रोइंग में घूमने लायक मेहाओ झील, इफी पानी घाट, नेहरू वन उद्यान, हुनली, सैली झील, मयूदिया, रुक्मिणी नाटी, भाष्मकनगर किला, निजोमाघाट, इत्यादि जगहे मशहूर है।

रोइंग घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

रोइंग घूमने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम है।

रोइंग में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

रोइंग में खाने के लिए चावल, पीका पीला, मरुआ, चुरा, अपोंग, अमिन, बांस की कोंपलें, लुकटेर, पा नंग, पेहक, इत्यादि व्यंजन फेमस है।

रोइंग कहां स्थित है?

रोइंग अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के निचली दिबांग घाटी में स्थित हैं।

निष्कर्ष

वर्तमान समय में लोगों के घूमने फिरने के शौख को देखते हुए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से रोइंग में घूमने की जगह ( Roing Me Ghumne ki Jagah) के बारे में बताया है और उससे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताया है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से रोइंग में घूमने की जगह के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी, जो कि आपकी यात्रा के लिए फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़े :

10+गुवाहाटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+कोलकाता में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment