10+ ईटानगर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Itanagar Me Ghumne ki Jagah : यदि आप भारत भ्रमण पर निकले हैं या फिर पूर्वोत्तर राज्य घूमने का आनंद लेना चाहते हैं या फिर शांत सौम्य और प्रकृति से जुड़ी हुई जगह का आनंद लेना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का इटानगर आपके घूमने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है।

सर्दियों के मौसम से लेकर अप्रैल के महीने तक यहां पर आने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहता है। ईटानगर का जितना प्राकृतिक महत्व है, उतना ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी है।

Itanagar Me Ghumne ki Jagah
Image: Itanagar Me Ghumne ki Jagah

यहां स्थित बौद्ध मंदिर तवांग कई खूबसूरत झीलें राष्ट्रीय उद्यान और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी पाक और म्यूजियम हिल स्टेशन जैसी कई जगह है, जहां घूम कर आप प्रफुल्लित हो उठेंगे। अरुणाचल प्रदेश म्यांमार, भूटान, चीन इत्यादि से अपनी सीमा को साझा करता है इसीलिए यहां आने वाले लोगों को इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती है।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

यदि आप अरुणाचल प्रदेश और इटानगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है। आज हम अपनी इस लेख में ईटानगर में घूमने की जगह और उससे संबंधित सारी जानकारी आपसे साझा करने वाले हैं तो आइए बिना समय गवाएं इस आर्टिकल को पढ़ते हैं और इटानगर में घूमने की जगह और इससे जुड़ी सारी चीजों के बारे में जानते हैं।

ईटानगर में घूमने की जगह | Itanagar Me Ghumne ki Jagah

ईटानगर के बारे में रोचक तथ्य

  • ईटानगर की अधिकांश जनसंख्या आदिवासी है, यहां निजी जनजाति के लोग निवास करते हैं।
  • यहां रहने वाले लोग भगवान बुद्ध के प्रति अधिक समर्पित हैं।
  • ईटानगर का नाम यहां स्थित ईटा फोर्ट के नाम पर पड़ा है।
  • इटानगर में बांस से बने हुए गिलासों में शराब पेश की जाती है।
  • यहां की सबसे तीखी मिर्च किंग मिर्च है।

ईटानगर में लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Itanagar Tourist Places in Hindi)

ईटानगर में घूमने लायक बहुत सारी जगह है। इनमें से कुछ फेमस पर्यटन स्थलों की जानकारी हम आपको यहां देने वाले हैं जैसे:

गंगा झील

ईटानगर से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह खूबसूरत झील इटानगर के स्थानीय लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

Ganga Lake
Image: Ganga Lake

यदि आप शांति और सुकून से प्रकृति का आनंद लेते हुए झील की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप यहां जरूर जाएं। यहां की हरियाली और सुंदर जल निकाय पर्यटकों का मन मोह लेती है।

ईटा फोर्ट

ईटानगर पर्यटन की सबसे महत्वपूर्ण और पहले नंबर पर आने वाली जगह है। ईटानगर का यह ईटा फोर्ट यह किला मूल रूप से ईंटों से बना हुआ था। इसी के लिए के नाम पर ईटानगर का नाम ईटानगर पड़ा यह किला 14वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था।

Ita Fort
Image: Ita Fort

वर्तमान में यह किला ईटानगर से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप इटानगर से टैक्सी के द्वारा भी यहां घूम सकते हैं। ईटा फोर्ट एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। पुरातात्विक दृष्टि से इसके लिए का काफी महत्व है। इस किले के बारे में बताती हुई प्रदर्शनी जवाहरलाल नेहरू म्यूजियम में दिखाई गई है।

रूपा

यह ईटानगर का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है जो कि इटानगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह टेंगा नदी के तट पर स्थित है।

Rupa-Hill-Station
Image: Rupa Hill Station

यहां की खूबसूरत घास के मैदान और पहाड़ आप का मन मोह लेंगे। रूपा की सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यहां स्थित गोम्पा मठ यहां घूमने के लिए दुनिया भर से कई लोग आते हैं।

गोम्पा बुद्ध मंदिर

ईटानगर का यह प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर जो कि इटानगर से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप ईटानगर से यहां पर टैक्सी ले कर भी आ सकते हैं। इस बौद्ध मंदिर में दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों का तांता लगा रहता है। ईटानगर के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है।

Gompa Buddhist Temple
Image: Gompa Buddhist Temple

गोम्पा का यह बौद्ध मंदिर एक मंदिर की सबसे खास बात है’ इसकी पीली छत जो कि इटानगर में काफी दूर से देखी जा सकती है। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्त्व का यह मंदिर शांति और सुकून देने वाला भी है इस मंदिर का निर्माण 1986 के आसपास हुआ है।मंदिर पर्यटकों के अलावा यहां आने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए भी महत्त्व रखता है।

ईटानगर वन्यजीव अभयारण्य

यदि आप वाइल्ड लाइफ से लगाव रखते हैं और प्रकृति प्रेमी है तो इटानगर की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आपकी घूमने के लिए उपयुक्त स्थान है। ईटानगर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह वन्यजीव अभयारण्य 140 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

Itanagar wildlife sanctuary
Image : Itanagar wildlife sanctuary

पक्षी प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर जीव जंतुओं की कई प्रजातियां पाई जाती हैं जैसे मेकअप कैप डी लंगूर और क्लोटोरिस

यह भी पढ़े : 10+भारत में घूमने लायक सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह

इंदिरा गांधी पार्क

इटानगर की सबसे शांत जगहों में से एक है यह पार्क यहां की हरी-भरी घास और घने जंगल प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह इटानगर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Indira Gandhi Park
Image : Indira Gandhi Park

यह पार्क यहां के स्थानीय लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आप अपने परिवार के साथ घूम कर इस पार्क का और प्रकृति के मनोरम दृश्यों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय

ईटानगर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह इटानगर अरुणाचल प्रदेश के सांस्कृतिक महत्व को बताता है। यहां पर पुस्तकालय और एक गैलरी भी स्थित है।

State Museum
Image: State Museum

जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय में एक हस्तशिल्प कार्यशाला भी है, जहां पर आप हस्तशिल्प के महत्व को काफी अच्छी तरह जान पाएंगे। 1980 के दशक मैं बना यह संग्रहालय ईटानगर की संस्कृति को दर्शाता है।

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान

इटानगर अरुणाचल प्रदेश का सबसे फेमस राष्ट्रीय उद्यान है। नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान ना केवल अरुणाचल प्रदेश का बल्कि पूरे भारत के सबसे फेमस राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।

Namdapha National Park
Image: Namdapha National Park

200 से लेकर 4500 मीटर की ऊंचाई वाला यह राष्ट्रीय उद्यान यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस राष्ट्रीय उद्यान में आपको विभिन्न जीव जंतुओं और वनस्पतियों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी।

ईटानगर का प्रसिद्ध भोजन

ईटानगर का प्रसिद्ध द्वारा स्थानीय भोजन में यहां का चावल, तीखी मिर्च और बांस के गिलास में पेश की जाने वाली शराब है। इसके अलावा यहां के स्थानीय भोजन जिनमें ड्राई मीट और तीखी मिर्च का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा चावल और चावल से बने व्यंजन यहां का मुख्य आकर्षण है। ईटानगर की कुछ प्रसिद्ध और स्थानीय भोजन कुछ इस तरह है।

  • लुकतेर
  •  मोमोज
  •  अपोंग
  •  चूरा सब्जी
  •  पहक
  •  मरुआ
  • पिकापीला इत्यादि।

इटानगर में रुकने की जगह

यदि आप अरुणाचल प्रदेश के इटानगर घूमने का प्लान बना रहे हैं और यहां रुक कर यहां के पर्यटन स्थलों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहां पर आपके रुकने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। ईटानगर में रुकने के लिए आपको होटल्स रिजॉर्ट्स बगैरा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार होटल और रिसॉर्ट को चुन सकते हैं।

इटानगर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

 यदि आप ईटानगर घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय है अक्टूबर से लेकर अप्रैल के महीने तक का। इस समय यहां का मौसम घूमने के हिसाब से काफी अच्छा होता है।

वैसे तो इटानगर कभी भी जाया जा सकता है लेकिन जून के महीने मैं यहां गर्मी बहुत होती है। इसीलिए यहां घूमने के लिए अक्टूबर से लेकर अप्रैल यानी सर्दियों का मौसम भी उपयुक्त है।

यह भी पढ़े :10+असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

इटानगर कैसे पहुंचे?

इटानगर पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग इनमें से किसी भी रास्ते से जाया जा सकता है। ईटानगर पहुंचने के लिए आपके लिए सबसे उपयुक्त मार्ग कौन सा है यह आपकी करंट लोकेशन और बजट पर निर्भर करता है।

सड़क मार्ग : बाय रोड ईटानगर पहुंचने के लिए गुवाहाटी से ईटानगर तक के लिए बहुत सी बस सेवाएं उपलब्ध है। NH52 नेशनल हाईवे जोकि ईटानगर को शेष भारत से जोड़ता है। आपको बता दें की अरुणाचल राज्य परिवहन ईटानगर को भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों और शहरों से जोड़ता है।

यदि आप उत्तर पूर्वी भारत में रहते हैं, तो आपके लिए यहां पहुंचना बेहद आसान है। तब आप अपने खुद के वाहन से भी ईटानगर जा सकते हैं। इसके अलावा भारत के अन्य हिस्सों में रहने के बावजूद भी आप गुवाहाटी या उत्तर पूर्वी किसी भी राज्य में पहुंचकर ईटानगर आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग : ईटानगर से केवल 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन है नाहर लागून। आप ट्रेन के माध्यम से यहां पहुंच कर ईटानगर जा सकते हैं। इसके अलावा एक और रेलवे स्टेशन है हरमूति रेलवे स्टेशन जोकि ईटानगर से 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हरमूति रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप यहां से टैक्सी सुविधा के द्वारा इटानगर पहुंच सकते हैं

हवाई मार्ग : ईटानगर से 67 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हवाई अड्डा है। उत्तरी लखीमपुर जो कि लीलाबारी में स्थित है। यह ईटानगर का निकटतम हवाई अड्डा है। लीला वाडी हवाई अड्डा पहुंचने के बाद आप यहां से ईटानगर के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं। यह हवाई अड्डा गुवाहाटी कोलकाता नई दिल्ली जैसे बड़े बड़े शहरों से ईटानगर को जोड़ता है।

इटानगर में कैसे घूमे?

इटानगर घूमने के लिए आप यहां स्थित टैक्सी सुविधा का लाभ ले सकते हैं। आप टैक्सी के द्वारा ईटानगर की फेमस जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं क्योंकि शहर से 3 किलोमीटर से लेकर 20 किलोमीटर के एरिया में काफी सारे पर्यटन स्थल आ जाते हैं। अतः आपको घूमने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इटानगर में घूमने का खर्चा

अरुणाचल प्रदेश घूमने रुकने और खाने-पीने का खर्चा 2 दिन का खर्चा लगभग 10,000 से 20000 तक आएगा। यह खर्चे का एकदम मोटा मोटा हिसाब है क्योंकि अकेले इटानगर घूमने के लिए कितना खर्च आएगा यह निश्चित तौर पर कहा नहीं जा सकता। यह आपके बजट और आपके रुकने की जगह और कितने दिन आप इटानगर में रुकते हैं इस बात पर निर्भर करता है।

ईटानगर में रुकने की बात करें तो 1000 से लेकर 10,000 रुपए तक की होटल उपलब्ध है। आप अपने बजट अनुसार किसी भी होटल में रुक सकते हैं। इसके अलावा यहां पर एक टाइम के खाने के लिए लगभग 200 से ₹500 तय करने होंगे। अब इस हिसाब से आप अपने खर्चे का अंदाजा लगा सकते हैं।

ईटानगर घूमते वक्त साथ में क्या रखें?

किसी भी जगह यात्रा पर जाने के लिए सबसे जरूरी होते हैं पैसे। ईटानगर की यात्रा पर जाने से पहले भी आप अपने बजट के अनुसार और पर्याप्त मात्रा में पैसे जरूर साथ रखें।

इसके अलावा ट्रेन बस या हवाई मार्ग का टिकट, यात्रा के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स, कुछ कपड़े और खाने-पीने का हल्का फुल्का सामान, पानी की बोतल, इमरजेंसी के लिए first aid बॉक्स और कुछ नॉर्मल सी दवाइयां जरूर साथ रखें।

FAQ

ईटानगर कहां स्थित है?

इटानगर अरुणाचल प्रदेश में स्थित है यह अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है।

ईटानगर में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं?

इटानगर में घूमने के लिए बहुत सी जगह फेमस है जैसे कि गंगा झील, नामदफा राष्ट्रीय उद्यान, ईटानगर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, इंदिरा गांधी पार्क, जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय, गोम्पा बौद्ध मंदिर, तवांग, खोसा इत्यादि।

ईटानगर कैसे पहुंचे?

ईटानगर पहुंचने के लिए आप अपनी सुविधानुसार बस ट्रेन और फ्लाइट तीनों माध्यमों मे से किसी का भी चयन कर सकते हैं। इनमें से किस रास्ते से आपको ईटानगर पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक होगा यह आपके लोकेशन और बजट पर निर्भर करेगा।

ईटानगर में खाने के लिए क्या क्या फेमस है?

अपोंग, लुकतेर, चावल, शराब, मिर्च, पहक, पीकापीला, मोमोज इत्यादि।

ईटानगर प्रसिद्ध क्यों है?

अरुणाचल प्रदेश का इटानगर बहुत सारी चीजों के लिए फेमस है जैसे कि यहां सबसे तीखी मिर्च मिलती है। इसके अलावा यहां पर बांस के गिलास में शराब परोसी जाती है। यहां का चावल बहुत फेमस है। पर्यटन स्थलों की बात करें तो नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान और बौद्ध मंदिर के लिए ईटानगर काफी फेमस है।

 इटानगर पहुंचने में कितना खर्च लगेगा?

इटानगर में रुकने के लिए आपको कम से कम ₹1000 और अधिक से अधिक 10 से ₹12000 तक की जरूरत होती है आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल या हमसे का चुनाव कर सकते हैं इसके अलावा यहां पर खाने के लिए आपको एक टाइम के भोजन का 200 से ₹500 तक लगेगा।

इनर लाइन परमिट क्या है?

अरुणाचल प्रदेश का इटानगर घूमने के लिए आपको इनर लाइन परमिट बनवाने की आवश्यकता होती है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश अपनी सीमा को म्यामार भूटान और चीन जैसी जगह से साझा करता है इसीलिए आप यहां ऐसे ही नहीं घूम सकते।
यहां घूमने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करके इनर लाइन परमिट बनवाना होता है जिसका खर्च लगभग ₹100 होता है। यह आपको 5 से 7 दिन के भीतर मिल जाता है यदि आपको यह जल्दी चाहिए तो ₹400 में आपको यह मिल जाएगा।

निष्कर्ष

दोस्तों आज अपनी इस आर्टिकल में हमने आपको ईटानगर में घूमने की जगह ( Itanagar Me Ghumne ki Jagah) और उससे संबंधित सारी जानकारी देने की कोशिश की है। इटानगर एक बेहद खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जहां स्थित झीलें बौद्ध मठ और राष्ट्रीय उद्यान किसी का भी मन मोह सकते हैं।

बस यहां आने के लिए आपको इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है, जो आप यहां पर आसानी से बनवा सकते हैं। इनर लाइन परमिट को आप ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं। आशा है कि आप को ईटानगर में घूमने की जगह और उससे संबंधित सारी जानकारी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गई होगी।

यह भी पढ़े :

10+गुवाहाटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+कोलकाता में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment