10+गुवाहाटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Guwahati Me Ghumne ki Jagah : दोस्तों अगर आप गुवाहाटी में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो आज आप बिल्कुल सही जगह पर है। गुवाहाटी पूर्वोत्तर में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां घूमने के लिए कई प्रमुख पर्यटन स्थल है साथ ही यहाँ प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नही मानी जाती है।

हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं की शानदार पहाड़ियों के बीच स्थित, गुवाहाटी न केवल अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र है। बल्कि यहां हर तरह के यात्रियों के लिए कुछ न कुछ जरूर है। फिर चाहे वो प्रकृति प्रेमी हो या एडवेंचर प्रेमी हो। इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको गुवाहाटी की खूबसूरती के बारे में बताएंगे।

Guwahati-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Guwahati Me Ghumne ki Jagah

आज मैं आपको बताने वाला हूँ की गुवाहाटी में ऐसा क्या है, जो आपको आकर्षित कर सकती है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आपको गुवाहाटी से संबधित सभी जानकारी प्राप्त हो सके।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

गुवाहाटी में घूमने की जगह | Guwahati Me Ghumne ki Jagah

गुवाहाटी के बारे में रोचक तथ्य

दोस्तों अगर आपने गुवाहाटी घूमने का प्लान बना ही लिया है, तो सबसे पहले आपको गुवाहाटी के बारे में कुछ महत्वपर्णू रोचक तथ्य के बारे में भी जान लेना चाहिए, ताकि आपकी गुवाहाटी घूमने की जिज्ञासा और भी ज्यादा बढ़ जाए।

  • गुवाहाटी भारत के असम राज्य में स्थित हैं।
  • गुवाहाटी से शिलांग के बीच सड़क मार्ग से दूरी लगभग 100 किलोमीटर हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की गुवाहाटी की आधिकारिक भाषा असमिया भाषा बोली जाती है।
  • असम की स्थापना 26 जनवरी वर्ष 1950 में हुई थी
  • असम का राज्य वृक्ष हूलान्ग है, जिसे आम भाषा में (डिप्टेरोकार्पस मेक्रोकार्पस) कहते हैं।

गुवाहाटी में लोकप्रिय पर्यटक स्थल | Guwahati Tourist Places in Hindi

गुवाहाटी में वैसे तो बहुत सी घूमने की जगह है, जो आपको आकर्षित कर सकती है। लेकिन आज हम आपको कुछ पर्यटन स्थल के बारे में बतायेगे, जो आपको काफी आकर्षित कर सकते है साथ ही यहाँ दूर – दूर से लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते है। तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये हम आपको बताते है। गुवाहाटी में घूमने की जगह कौन कौन सी है, जो काफी फेमस हैं।

हाजो

अगर आपको घूमने फिरने का शौक है और आप गुवाहाटी ट्रिप के दौरान कुछ अलग हटकर देखना चाहते है तो आपको एक बार गुवाहाटी से 36 किलोमीटर की दूरी पर ब्रह्मपुत्र के तट पर स्थित एक प्राचीन तीर्थस्थल हाजो है।

Hajo
Image: Hajo

आपको इस तीर्थस्थल में एक बार जरूर आना चाहिए। ये मंदिर हिन्दू और बौद्ध धर्म के लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है और ऐसा माना जाता है कि बुद्ध ने इस स्थल पर यहां निर्वाण प्राप्त किया था, जिसे देखने दूर दूर से लोग यहाँ आते है।

कामाख्या मंदिर

दोस्तों कामाख्या मंदिर भारत में देवी शक्ति के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। प्राचीन काल से सतयुगीन तीर्थ कामाख्या वर्तमान में तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है। 51 शक्तिपीठों में से एक कामाख्या शक्तिपीठ बहुत ही प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिर माना जाता है।

Kamakhya Temple
Image: Kamakhya Temple

कामाख्या देवी का मंदिर अघोरियों और तांत्रिकों का गढ़ माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की इस मंदिर में देवी दुर्गा या मां अम्बे की कोई मूर्ति या चित्र आपको दिखाई नहीं देगी। बल्कि मंदिर में एक कुंड बना हुआ है, जो की हमेशा फूलों से ढ़का रहता है, जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक यहाँ आते हैं।

उमानंद मंदिर

ब्रह्मपुत्र नदी के बीच मयूर द्वीप पर स्थित उमानंद मंदिर गुवाहाटी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का निर्माण अहोम राजा गदाधर सिंह के शासन में किया गया था।

Umananda Temple
Image: Umananda Temple

इसके अलावा यहां हर साल फरवरी के महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालू दूर दूर से आते हैं।

असम राज्य संग्रहालय

असम राज्य संग्रहालय गुवाहाटी में असम के इतिहास, संस्कृति ओर परंपरा के बारे में जानने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इसके प्रदर्शन संग्रह बहुत दुर्लभ है। यह स्थान इतिहास प्रेमियों को अपनी और सबसे अधिक आकर्षित करता है साथ ही यह पूर्वोत्तर के लोकप्रिय संग्रहालयों में से एक है।

Assam State Museum
Image: Assam State Museum

इस संग्रहालय की स्थापना कामरूप अनुसंधान समिति द्वारा वर्ष 1940 में की गई थी। यहां शाही पोशाकों से लेकर हथियार, मूर्तियां, पेंटिंग, पत्थर और तांबे पर उकेरे गये शिलालेख तथा काष्ठ-कला के नायाब नमूने देखने को मिलते हैं।

गुवाहाटी तारामंडल

गुवाहाटी तारामंडल खगोलीय शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र है, जो वर्ष 1994 में निर्मित हुआ था साथ ही यह असम और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का एकमात्र तारामंडल है। ऐसा कहा जाता है की गुवाहाटी तारामंडल युवा और वैज्ञानिक रूप से इच्छुक दिमागों तक पहुँचने और उन्हें रात के आकाश और सौर मंडल के चमत्कारों की एक झलक प्रदान करने का एक प्रयास है।

Guwahati Planetarium
Image : Guwahati Planetarium

एमजी रोड पर स्थित गुवाहाटी तारामंडल ब्रह्मांड प्रेमियों के लिए एक उत्कृष्ट गंतव्य है। नियमित स्काई वॉचिंग सत्रों के अलावा यहाँ पर गुंबद के आकार की ओवरहेड स्क्रीन पर प्रदर्शित विशेष शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।

आकॉलैंड

दोस्तों अकोलैंड उत्तर पूर्व भारत का पहला और सबसे बड़ा जल मनोरंजन पार्क है। यह BSF मुख्यालय के पास रानी रोड में स्थित है और गुवाहाटी शहर से 20 किलोमीटर दूरी पर स्तिथ है।

oakland
Image: oakland

आकॉलैंड सबसे बेहतरीन गुवाहाटी में घूमने का पर्यटन स्थल है। आकॉलैंड की यात्रा एक परिवार के दिन के लिए एकदम सही है, जो आपको ताजा बनाए रखेगा साथ ही जीवन भर के लिए मजेदार यादों का खजाना बन कर आपकी यादो में रहेगा।

यह भी पढ़े: 10+असम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गुवाहाटी का चिड़ियाघर

गुवाहाटी चिड़ियाघर को असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। यह 1957 में स्थापित किया गया था और 1958 में एक साल बाद जनता के लिए खोल दिया गया था। गुवाहाटी चिड़ियाघर में अगर वर्तमान की बात की जाएं तों लगभग 900 से अधिक जानवरों, पक्षियों और सरीसृपों का घर है, जिसे देखने भारी संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं।

Assam State Zoo
Image :Assam State Zoo

अगर आप यहाँ आने की सोच रहे है, तो हम आपको बता दे की सितंबर और मार्च के बीच सर्दियों का मौसम घूमने के लिए यहाँ सबसे अच्छा समय माना जाता हैं।

श्रीमंत शंकरदेव कालक्षेत्र

श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र असम का सांस्कृतिक संग्रहालय है। यह गुवाहाटी शहर के पंजाबाड़ी क्षेत्र में स्थित है। यह गुवाहाटी का प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। इसे असम की संस्कृति और जीवन को दर्शाने के लिए बनवाया गया है। संग्रहालय राज्य के पारंपरिक लोकाचार के लिए विभिन्न सांस्कृतिक वस्तुओं को प्रदर्शित करता है।

Srimanta Sankaradeva Kalakshetra,
Image :Srimanta Sankaradeva Kalakshetra

इसके अलावा जातीय महत्व के कई लेख है। साथ ही इसमें सांस्कृतिक संग्रहालय, पुस्तकालय और बच्चों के पार्क के अलावा सांस्कृतिक वस्तुओं के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए विभिन्न सुविधाएं शामिल हैं।

गुवाहाटी में क्या-क्या खाने के लिए फेमस है?

दोस्तों हम आपको बता दे की गुवाहाटी जितना सुंदर है, उतना ही स्वादिष्ट यहां का खाना भी है। अगर आप यहाँ घूमने आते हो तो यहाँ पर आपको लक्षा बेस‍िकली मलेश‍ियन स्‍वाइसी नूडल्‍स खाने को मिल जाएगा, जो यहाँ की सबसे फेमस डिश मानी जाती है। साथ ही गुवाहाटी में म‍िलने वाली झालमुरी भी बहुत स्‍वाद‍िष्‍ट होती हैं।

झालमुरी यहां के स्‍थानीय लोगों का ही नहीं, बल्‍क‍ि आने वाले पर्यटकों का भी शाम‍ का चटपटा नाश्‍ता होता है। अगर आप मीठे के शौकीन है तो गुवाहाटी में आपके लिए पयाश हलवा होता है।

पायस एक चिपचिपा चावल का हलवा होता है, जिसे ताड़ की चीनी से मीठा किया जाता है और इसमें इलायची, केसर के साथ परोसा जाता है। खार एक नॉन वेजिटेरियन खाना है, जों यहाँ के लोगों का सबसे खास डिश में से एक माना जाता है। इसके साथ ही मसूर टेंगा, ये टेंगी करी असम में खाया जाने वाला काफी प्रसिद्ध खाना है। आलू पिटिका भी यहाँ काफी फेमस है। इसे पिसे हुए आलू से बनाया जाता है, जिसे दोपहर और रात को खाने में अक्सर खाया जाता है।

साथ ही पिठा असमिया पारंपरिक भोजन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे टोस्ट करके तलने और हाथ से रोल करने की प्रक्रिया से पकाया जाता है। दोस्तों अगर आप कभी गुवाहाटी घूमने आओ तो इन वयंजनो का स्वाद जरूर लेना।

गुवाहाटी में रुकने की जगह

अगर गुवाहाटी शहर में रुकने की बात की जाए तो यहाँ पर सस्ते दामों पर होटल, गेस्ट हाउस और रेंट में कमरे आसानी से मिल जाते है, जहाँ पर आप आसानी से ठहर सकते हैं।

हमने कुछ होटल के नाम आपके लिए ढूंढ कर निकले है, जो गुवाहाटी में काफी फेमस हैं। जैसे की मेफ्लावर होटल, ब्लू मून होटल, ॐ श्री रेजीडेंसी, एशियन स्वीटस गुवाहाटी, विश्ववर्तना होटल, रेडीसन ब्लू होटल गुवाहाटी इत्यादि शामिल हैं।

गुवाहाटी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

अगर आप गुवाहाटी घूमने का प्लान बना रहे है तों हम आपको बताते है की गुवाहाटी में घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से लेकर अक्टूबर के बीच का होता है क्योंकि उस समय यहाँ का मौसम और वन्यजीव दृश्य संतोषजनक रहता है और तब आप यहाँ आकर सुन्दर पर्यटक स्थल और मंदिर के दर्शन कर सकते है, जो आपको काफी आकर्षित कर सकते हैं।

गुवाहाटी कैसे पहुंचे?

दोस्तों अगर आप गुवाहाटी घूमने का प्लान बना रहे हो और सोच रहे हो की आखिर गुवाहाटी कैसे पहुंचे, तो आज इस लेख में हम आपको बताएंगे की गुवाहाटी कैसे पहुंचे?

रेल द्वारा

अगर आप रेल द्वारा गुवाहाटी घूमने का प्लान बना रहे है, तो आप देश के अन्य प्रमुख शहरों से गुवाहाटी के लिए नियमित ट्रेन आसानी से प्राप्त कर सकते है। आपकी जानकरी के लिए हम आपको बता दें की गुवाहाटी का मुख्य रेलवे स्टेशन गुवाहाटी और कामाख्या रेलवे स्टेशन हैं।

सडक द्वारा

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की गुवाहाटी आने के लिए आप अपनी गाडी या फिर कोई गाडी बुक करके आसानी से सडक द्वारा यात्रा करके गुवाहाटी तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा

अगर आप गुवाहाटी का सफर हवाई जहाज से करना चाहते है, तो हम आपको बता दे की गुवाहाटी नियमित उड़ानों के माध्यम से देश के अन्य प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी का मुख्य हवाई अड्डा लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं।

गुवाहाटी कैसे घूमे?

गुवाहाटी घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान प्रदान करता है। गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा पूर्वोत्तर भारत का मुख्य शहर है। यह नगर प्राचीन हिन्दू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। प्राचीन काल में इस नगर को प्रगज्योतिषपुर के नाम से जाना जाता था, जो तत्कालीन असम (कामरूप) की राजधानी थी।

इसीलिए यहाँ घूमने के लिए भारी संख्या में लोग दूर – दूर से आते है। अगर आप भी यहाँ घूमने के लिए सोच रहे है, तो आप जिस होटल या गेस्ट हाउस में ठहरे है। आप वहाँ से किराये पर कार को बुक करके घूमने जा सकते है और गुवाहाटी की सुंदरता के दर्शन कर सकते है।

इसके अलावा अगर आप भारत देश के बाहर से यहाँ घूमने के लिए आते है, तो आप चाहो तो टूरिस्ट गाइड को भी बुक कर सकते है, जो आपको गुवाहाटी की सुंदरता के दर्शन करवाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10+ सिक्किम में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

गुवाहाटी में घूमने का खर्चा ?

गुवाहाटी घूमने के खर्च की बात की जाएं तो यह आपके ऊपर निर्धारित करता है की आप किस से जाना पसंद करोगे और वहाँ जाकर आप कहाँ – कहाँ घूमना पसंद करोगे। आप किस होटल, गेस्ट हाउस में रुकना पसंद करोगे साथ ही आप गुवाहाटी में कितने दिन रुकोगे, यह सब आपके बजट पर निर्भर करता हैं।

गुवाहाटी घूमते समय साथ में क्या रखें?

अगर आप गुवाहाटी घूमने के लिए प्लान बना रहे है, तो आपको अपने साथ जिस से सफर कर रहे है उसकी टिकट, अपनी आईडी प्रूफ, मोबाइल फोन, मौसम के अनुसार कपडे इत्यादि लेकर जाना चाहिए।

FAQ

असम की स्थापत्य कब हुई थी?

असम की स्थापत्य लगभग 1000 ईस्वी में पाल राजाओं की राजधानी तेजपुर में हुई थी।  

गोल्डन सिल्क के नाम से मशहूर मूगा रेशम का उत्पादन कहाँ होता है?

दुनियाभर में गोल्डन सिल्क के नाम से मशहूर मूगा रेशम का उत्पादन असम में होता हैं।  

रेशम की बुनाई के लिए दुनियाभर में कौन सा राज्य प्रसिद्ध है?

असम का सुवालकुची गांव रेशम की बुनाई के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।       

असम की मुख्य फसलें क्या है?

असम की मुख्य फसलें – चावल, पटसन, चाय, गन्ना, आलू, कपास इत्यादि हैं।

असम के अभयारण्य क्या है?

असम के अभयारण्य – पेबितोरा अभयारण्य, चक्रशिला अभयारण्य इत्यादि है

निष्कर्ष 

दोस्तों हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को गुवाहाटी में घूमने की जगह ( Guwahati Me Ghumne ki Jagah) से संबंधित विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की हुई है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज कि यह महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल और यूज़फुल साबित हुई होगी।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई आज की यह जानकारी पसंद आई हो या फिर आप के लिए जरा सा भी उपयोगी साबित हुआ हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हो।

यह भी पढ़े:

10+दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गंगा सागर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+लक्षद्वीप में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment

1 thought on “10+गुवाहाटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय”