10+लवासा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

Lavasa Me Ghumne ki Jagah : यदि आप हिल स्टेशन पर घूमना चाहते है, तो आप लवासा घूमने के लिए जा सकते हैं। लवासा महाराष्ट्र के पुणे में हैं। पुणे और इसके आस पास रहने वाले लोग अक्सर हमेशा यहां पर घूमने के लिए आते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता की इस शहर का निर्माण HCC कंपनी के द्वारा किया गया था।

लवासा शहर करीब 25000 से भी अधिक एकड़ में फैला हुआ हैं। शहर को सात पहाड़ियों से घिरा हुआ शहर के नाम से भी जाना जाता हैं। यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। लवासा के होटल, रिसॉर्ट, और किले यहां के दर्शनीय स्थल में से एक हैं। लवासा में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं इसके लिए लेख में सारी जानकारी दी जाएगी।

Lavasa-Me-Ghumne-ki-Jagah
Image : Lavasa Me Ghumne ki Jagah

आज के इस आर्टिकल में हम आपको लवासा में घूमने की कौन कौन सी जगह हैं? लवासा में घूमने के लिए कब जाएं? लवासा का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं? लवासा में घूमने जाने पर कहा रुके? लवासा  घूमने के लिए कैसे जाएं? इन सभी प्रश्नों की जानकारी आपको लेख में मिलेगी। इसके लिए आप लेख को अंत तक पढ़े।

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

लवासा में घूमने की जगह | Lavasa Me Ghumne ki Jagah

लवासा के बारे में रोचक तथ्य

  • लवासा करीब 2000 की फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। जिस कारण से यहां का मौसम काफी अच्छा रहता हैं।
  • लवासा घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से लेकर मार्च वो बीच में हैं।
  • यहां पर कई प्रकार की एक्टिविटी को कर सकते हैं।
  • लवासा शहर के HCC कंपनी ने बसाया हैं।
  • साहसिक एडवेंचर करने के लिए लवासा काफी फेमस हैं।

लवासा में लोकप्रिय पर्यटक स्थल | Lavasa Tourist Places in Hindi

लवासा का बंबूसा

यह जगह लवासा की प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। इस जगह पर आपको बंबू से बने हुए सभी शिल्प कला कृतियां देखने को मिलेगी। बहुत से पर्यटक अपने घरों को सजाने के लिए यहां से बंबू से बने हुए आकृति को ले जाते हैं। यहां पर कई बड़े बड़े कारखाना बने हुए हैं, जिसमें बास से निर्मित कला को बनाते हैं। इन शो रूम में बास से उपकरण कैसे बनाए जाते है, यहां पर आकर देख सकते हैं।

Bamboosa
Image : Bamboosa

यह घूमने वाले प्रसिद्ध जगह में से एक हैं। इसके अलावा यहां पर बहुत से लोग कारखाने में काम करके अपना जीवन यापन करते हैं। यदि आप इस जगह पर घूमने के लिए आते है, तो आप बास से निर्मित चाकू, कलम, आदि किसी भी उत्पाद को जरूर खरीदे।

यहाँ पर जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा लेकिन आपको समय का ध्यान रखना होगा। आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक बंबूसा में घूमने के लिए जा सकते हैं।

टेमघर बांध

यह बाद मुथा नदी के तट पर बना हुआ हैं, जो की प्रसिद्धि पर्यटक स्थल में से एक हैं। बहुत से लोग टेमघर बांध पर पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं। आप में से बहुत से लोग कहेंगे की यहां पर घूमने के लिए कौन सी जगह हैं तो आपको जानकारी के लिए बता दे की यहां की हरियाली और पानी के आकर्षक नजारे को देखने के लिए पर्यटक आते हैं।

Temghar Dam
Image : Temghar Dam

सबसे अधिक पर्यटक लोग मानसून के मौसम में आते हैं। अधिक वर्षा के कारण बांध पर पानी को देखना बहुत ही शानदार दृश्य होता हैं। बारिश के मौसम में यहां पर चारो तरफ हरियाली ही हरियाली होती हैं, जिससे यह जगह देखने में बहुत आकर्षक लगती हैं। बांध को देखने का समय सुबह 10 से शाम के 6 बजे तक हैं।

तिकोना किला

तिकोना किला को देखने के लिए आपको लवासा शहर से 60 किमी दूर जाना होगा। लवासा में घूमने आने वाले पर्यटक इस किले को देखना नहीं भूलते हैं। यह किला यहां प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। किला तो घूमने के लिए है ही इसके अलावा लोग यहां पर ट्रैकिंग और कई प्रकार की एक्टिविटी करने के लिए आते हैं।

Tikona Fort
Image :Tikona Fort

तिकोना किला समुद्र तल से 3500 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ हैं, जिसके कारण बहुत से ट्रेकर यहां पर आते हैं। किले के अलावा आप यहां के आस पास की जगह पर भी घूम सकते हैं।

इसके पास में ही एक झील बनी हुई हैं। सातवाहन की गुफाएं, त्रंबकेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर यही पर बना हुआ हैं। किले को विंतागढ़ किले के नाम से जाना जाता हैं। यह किले ऐतिहासिक किले के से एक हैं।

मराठा काल में इस किले का प्रयोग युद्ध के रूप में भी किया गया था। ट्रेकिंग जगह होने के कारण बहुत से लोग इस किले को देखने के लिए आते हैं। किले को देखने के लिए आपको एंट्री फीस लेनी होगी। यदि आप ट्रैकिंग करते है तो आपको अलग से चार्ज देना होगा।

वरसगांव बांध

यह बाद पर्यटकों का आकर्षक का केंद्र है। वरसगांव बांध लवासा के मोसेल नदी के किनारे बना हुआ हैं। इस बांध की सबसे खास बात यह है की आप यहां पर आकर वाटर एक्टिविटी कर सकते हैं।

Varasgao Dam
Image : Varasgao Dam

आप वरसगांव में अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा आप बोटिंग और वाटर स्पोर्ट आदि कई प्रकार की एक्टिविटी का लाभ ले सकते हैं। कई सारे पर्यटक सन सेट का नजारा देखने के लिए आते हैं। सन सेट का नजारा देखने के लिए पर्यटकों की काफी भीड़ रहती हैं।

घानागढ़ किला

यह किला लवासा के ताम्हिनी घाट के पास में स्थित हैं। यह जगह उन लोगों के लिए जो लोग ट्रेकिंग आदि में रुचि रखते हैं। यह किला ऐतिहासिक किला हैं। मध्य काल में इस किले का प्रयोग जेल के रूप में किया जाता था। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अंग्रेज और मराठा के बीच कई सारे युद्ध हुए थे।

Ghangad-Fort
Image : Ghangad Fort

इस दौरान बहुत से सैनिक इस जेल में बंद कर दिए गए थे। इस किले को देखने जाने वाले अपने साथ तंबू आदि लेकर जाते हैं। इस किले के आस पास आप जलकुंड, देवी गेरजाई का मंदिर, बेसियन दुर्ग आदि हैं।

यह भी पढ़े: 10+उत्तराखंड के हिल स्टेशन, खर्चा और जाने का समय

ताम्हीनी घाट

इस घाट को देखकर लोग मंत्रमुध हो जाते हैं। घाट के पास में की एक झरना, झील बनी हुई हैं। इसके अलावा यह घाट चारों तरफ से बड़े बड़े पेड़ से घिरा हुआ हैं। बहुत से प्रकृति प्रेमी यहां पर घंटो बैठकर प्रकृति की सुंदरता को निहारते हैं। पुणे और मुंबई शहर के निवासी महीने में कम से कम 2 या 3 बार इस जगह पर घूमने के लिए जरूर जाते हैं।

Tamhini Ghat
Image :Tamhini Ghat

यदि आप इस जगह पर घूम के लिए जाना चाहते है, तो आप वर्षा ऋतु यानी की मानसून में जाए। इस दौरान सर्वाधिक संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं।

प्रोमेनेड

यह जगह पुणे में हैं, जो की पश्चिमी घाट पर एक मॉडल के रूप में बना हुआ हैं। यह जगह घूमने के लिए अत्यंत प्रसिद्ध जगह हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस जगह को सैरसाह के रूप  में भी जाना जाता हैं। घूमने के साथ आप कई प्रकार के फूड का आनंद ले सकते हैं।

promenade
Image: promenade

इंडियन भोजन के अलावा कई सारे आपको विदेशी भोजन भी मिल जायेगे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुद्ध कर देगी। झील में आप बोटिंग का लुफ्त ले सकते हैं। टहलने के अलावा यदि आप साइकिल चलाना चाहते है तो आप रेंट पर ले सकते हैं। लवासा में घूमने आने पर आप इस जगह घूमने के लिए आ सकते हैं।

लवासा की एक्सथ्रिल एडवेंचर

लवासा एक पहाड़ियों में  स्थित शहर हैं, तो यहां पर आपको कई प्रकार के एडवेंचर करने को मिल जाते हैं। इसके लिए इस जगह पर कई सारी एकेडमी बनी हुई हैं, जिसमे आप कैंपेनिंग, रॉक क्लाइंबिंग, वैली क्रॉसिंग आदि कई प्रकार के एडवेंचर का लुफ्त ले सकते हैं।

xthrill
Image : xthrill

एकेडमी में आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक हैं। इस एक्टिविटी को करने के लिए आपको फीस देनी होगी। यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप कौन कौन सी एक्टिविटी को करना चाहते हैं।

वोर्टेस स्प्लैश पैड

बोर्टेस स्प्लैश जगह वाटर एक्टिविटी के लिए काफी फेमस हैं। यह जगह लवासा की फेमस जगह हैं। इस जगह पर आपको वाटर से संबंधित सभी प्रकार के थ्रिलर एक्टिविटी कर सकते हैं। किसी भी आयु वर्ग के लोग इस जगह पर आ सकते हैं।

Vortex-splash-pad
Image : Vortex-splash-pad

पर्यटक इस जगह पर अपने दोस्त और परिवार के साथ जाते हैं। वाटर स्पोर्ट की जगह पर आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे से पहले जा सकते हैं। वोर्टेज स्प्लैश के लिए आपको 200 रुपए की टिकट लेनी होगी।

दासवे व्यूप्वाइंट

लवासा का सबसे अधिक फेमस पर्यटक स्थल में से हैं। इस जगह से आप यहां के आस पास के सभी प्राकृतिक दृश्य को देख सकते हैं। यह जगह पर्यटकों के लिए खास हैं।

Dasve View Point
Image : Dasve View Point

सबसे अधिक लोग इस जगह पर अपनी फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं। यहां से आप हरी भरी पर्वत श्रृंखला और यहां की खूबसूरत नदियों को देख सकते हैं। लवासा के व्यू प्वाइंट किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।

देव कुंड जल प्रपात

लवासा का यह रत्न हैं। जी हा, यह जगह किसी जादू से कम नहीं हैं। देव कुंड एक झरना है जो अपनी ठंडी ठंडी बूंदों से यहां पर आने वाले लोगों को तरोताजा कर देता हैं। यहां पर ट्रैकिंग, कैपिंग करने के लिए टीम लगी हुई हैं। सबसे खास बात ट्रेकिंग के दौरान आप गांव के घरों में बने हुए भोजन का लुफ्त ले सकते हैं।

Devkund Waterfall
Image : Devkund Waterfall

पर्यटक इस जगह पर अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ में आते हैं और इस जगह का आनंद लेते हैं। यदि आप लवासा घूमने के लिए आते है तो इस जगह पर आना न भूले।

लवासा का प्रसिद्ध भोजन

लवासा घूमने के लिए फेमस जगह हैं, जहा पर देश के लोग तो घूमने के लिए जाते ही है। इसके अलावा विदेशी पर्यटक इस जगह पर जाना नही भूलते हैं। लवासा घूमने पर आप यहां के इंडियन फूड के अलावा विदेशी फूड का भी आनंद ले सकते हैं। यहां का सबसे प्रसिद्ध भोजन महाराष्ट्रीयन थली तथा और विदेशी फूड हैं।

इसके अलावा यहां के और भी कई सारे फेमस व्यंजन खाने को मिलेंगे। खाने के लिए यहां पर कई सारे होटल और रेस्टोरेंट हैं। जहां पर आपको लजीज खाना मिलेगा।

यह भी पढ़े: 10+रानीखेत में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

लवासा घूमने का सही समय

यदि आप लवासा घूमने के लिए जाना चाहते है, तो आप कभी भी जा सकते हैं लेकिन यदि यहां अधिक भीड़ भाड़ वाले समय में जाना चाहते है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की यहां पर सबसे अधिक पर्यटक मानसून में आते हैं।

तो इस दौरान आप लवासा में घूमने के लिए जा सकते हैं। लवासा में घूमने का सही समय जुलाई महीने से लेकर मार्च महीने के बीच का हैं। इस दौरान सबसे अधिक पर्यक आते हैं।

लवासा में रुकने की जगह

लवासा में रुकने के लिए कई सारी जगह हैं। बहुत से लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए आते हैं, तो आप यहां के होटल में रुक सकते हैं। लवासा शहर में आपको रुकने के लिए कई सारे होटल मिल जायेगे।

आप अपने बजट के अनुसार होटल की बुकिंग कर सकते हैं। लवासा एक हिल स्टेशन है तो पर्यटकों को हाई और मीडियम दोनो प्रकार के होटल मिल जाते हैं।

लवासा घूमने के लिए कैसे जाएं?

लवासा मुंबई और पुणे के बीच के शहर में स्थित हैं। यहां पर जाने के लिए आप बस, ट्रेन और वायुयान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बस द्वारा लवासा कैसे जाएं?

मुंबई से लवासा जाने के लिए आपको बस और टैक्सी मिल जायेगे। इसलिए इस जगह पर आप किसी भी शहर से आसानी से आ सकते हैं।

मुंबई से बस द्वारा यदि आप लवासा जाते है तो मुंबई से लवासा की दूरी करीब 200 किमी की हैं। जबकि आप पुणे से लवासा जाना चाहते है तो यहां से 60 किमी की दूरी हैं। लवासा जाने के लिए आप बस के अलावा कार या फिर टैक्सी से जा सकते हैं।

ट्रेन से लवासा कैसे जाएं?

लवासा एक हिल स्टेशन हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे की लवासा में अभी तक कोई भी रेलवे स्टेशन नही हैं। लेकिन इस जगह से करीब 63 किमी की दूरी पर एक रेलवे स्टेशन बना हुआ हैं। जो की पुणे रेलवे स्टेशन हैं। आप इस स्टेशन से लवासा के लिए बस, कार आदि के द्वारा जा सकते हैं।

वायुयान से लवासा कैसे जाएं?

यदि आप हवाई जहाज से लगा था घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आप सीधे लगाता नहीं जा सकते हैं लवासा के पास में एक पुणे एयरपोर्ट की स्थित है जो कि लवासा से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर है यदि आप हवाई जहाज के द्वारा जाना चाहते हैं तो आपको पुणे एयरपोर्ट पर उतरन होगा। जहा से आप कार आदि के द्वारा लवासा जा सकते हैं।

FAQ

लवासा घूमने के लिए कब जाएं?

लवासा घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई महीने से लेकर मार्च महीने के बीच का हैं। इस दौरान आप लवासा घूमने के लिए जा सकते हैं।

लवासा में घूमने के लिए कौन कौन सी जगह हैं?

लवासा में घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं। इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

लवासा में घूमने जाने के लिए कितना बजट होना चाहिए?

यदि आप लवासा में घूमने के लिए जाना चाहते है तो आपके पास कम से कम 15000 से 20,000 रुपए तक का बजट होना चाहिए।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको लवासा में घूमने की जगह ( Lavasa Me Ghumne ki Jagah) के बारे के सम्पूर्ण जानकारी दी हैं। इसके अलावा लवासा में रहने के जगह के बारे में भी बताया हैं। आशा करता हु यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े:

10+ मुंबई में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

10+लोनावला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय

यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे वाट्सऐप पर जुड़ें Join Now
यात्राओं से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए हमारे टेलीग्राम पर जुड़ें Join Now

Leave a Comment